Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : बैठक में छाया रहा भ्रष्टाचार और बिचौलियाें का मामला

जंदाहा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नवगठित प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अनूप लाल सिंह ने की, जबकि संचालन बीडीओ प्रशांत कुमार ने किया. बैठक में समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी नव मनोनीत सदस्य एवं प्रखंडस्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य प्रशासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा कर उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए रणनीति तय करना था. बैठक में शिक्षा, रोजगार, मनरेगा, नल-जल, बाल विकास परियोजना, जन वितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी, बिजली विभाग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखते हुए कई विभागों में कथित भ्रष्टाचार और बिचौलियों के दखल की शिकायत की. उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन और जनता को हो रही असुविधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. विशेषकर आपूर्ति विभाग, बिजली कंपनी और बाल विकास परियोजना में बिचौलियों की भूमिका पर आपत्ति जतायी गयी. अध्यक्ष अनूप लाल सिंह ने प्रखंड के सभी वार्डों में नल-जल योजना की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जतायी और पीएचइडी को निर्देश दिया कि दस दिनों के भीतर चापाकलों की स्थापना से जुड़ी रिपोर्ट सौंपें. वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि 15 दिनों के भीतर प्राप्त, निष्पादित और लंबित आवेदन पत्रों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करें. बैठक में बीडीओ प्रशांत कुमार ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा. बैठक में उपाध्यक्ष अमन गुप्ता, मनोज झा, विजय राय, मुकेश राय, सुबोध कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, सीओ रोशन रंजन, एमओ अदिति हिंदुस्तानी, बीपीआरओ मुकुल रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : बैठक में छाया रहा भ्रष्टाचार और बिचौलियाें का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : गया एयरपोर्ट के रास्ते अक्तूबर से शुरू हो जायेगी इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही

बोधगया. बोधगया के पर्यटन सीजन व आयोजित होने वाले पूजा समारोहों में शामिल होनेवाले बौद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अक्तूबर से इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही शुरू हो जायेगी. गया एयरपोर्ट के रास्ते थाइलैंड, म्यांमार व भूटान से यात्री विमानों की आवाजाही अक्तूबर से शुरू हो जायेगी व मार्च-अपैल तक जारी रहेगी. विभिन्न विमानन कंपनियों ने बोधगया के विंटर सीजन के लिए गया एयरपोर्ट डायरेक्टर को अपना शेड्यूल भेज दिया है व अपना-अपना स्लॉट बुक कराया है. एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही अक्तूबर से शुरू हो जायेगी. इनमें थाइलैंड के बैंकॉक , म्यांमार के यंगून व भूटान के पारो एयरपोर्ट से गया एयरपोर्ट के लिए विमानों का परिचालन शामिल हैं. इनके अलावा वियतनाम से भी चार्टर्ड विमानों की आवाजाही होती रहती है. एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि वैसे, गया से दिल्ली के लिए पहली सितंबर से एयर इंडिया के विमान भी अपनी सेवा सेवा शुरू करनेवाली है. इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : गया एयरपोर्ट के रास्ते अक्तूबर से शुरू हो जायेगी इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : कोर्ट में गवाही से नाराज बदमाशों ने दुष्कर्म पीड़िता के घर पर किया हमला

फतेहपुर. स्थानीय नौडीहा झुरांग पंचायत में वर्ष 2021 के एक दुष्कर्म के मामले में गवाही देने से नाराज बदमाशों ने पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में मारपीट के शिकार हुए ग्रामीण चिकित्सक को बदमाशों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा. घटना उस वक्त सामने आयी जब आठ वर्षीय एक बच्ची ने पास से गुजर रही गुरपा थाने की डायल 112 पुलिस गाड़ी को रोका और पूरी घटना की जानकारी दी. बच्ची की तत्परता और डायल 112 टीम की सक्रियता से मौके पर पहुंचकर चिकित्सक को गंभीर अवस्था में पेड़ से मुक्त किया. हालांकि, इस दौरान हमलावर वहां से फरार हो गये थे. घटना की पृष्ठभूमि 2021 में नौडीहा झुरांग पंचायत में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसमें फतेहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. हाल ही में 30 मई को अदालत में पीड़ित परिवार की ओर से आरोपित के खिलाफ गवाही दी गयी थी. आरोपित पक्ष की ओर से कथित रूप से समझौते का दबाव बनाया जा रहा था और गवाही से नाराज होकर आरोपितों ने पीड़िता के घर पर हमला कर दिया. इसी दौरान जब ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव उपचार के लिए घर पहुंचे, तो उन्हें खींचकर बाहर ले जाया गया और पास के एक पेड़ से बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गयी. चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गये और उनके शरीर से लगातार खून बह रहा था. क्या कहते हैं थाना प्रभारी गुरपा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज गया में कराया जा रहा है. फिलहाल इस मामले को लेकर थाने में अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष की तहरीर का इंतजार कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : कोर्ट में गवाही से नाराज बदमाशों ने दुष्कर्म पीड़िता के घर पर किया हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : विधायक ने बांध का किया निरीक्षण, घटिया निर्माण पर जतायी नाराजगी

देसरी. प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर हबीब से खड़गपुर होते हुए मुरौवतपुर तक गंगा नदी के किनारे बनाये जा रहे जर्जर बांध निर्माण कार्य का मंगलवार को राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी ने निरीक्षण कर जायजा लिया. फिलहाल यह निर्माण कार्य आजमपुर वार्ड संख्या-11 तक हुआ है. निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की धीमी गति और घटिया गुणवत्ता पर नाराजगी जतायी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बांध निर्माण में एक तरफ केवल जियो बैग रखा गया है, जबकि दूसरी तरफ खुला छोड़ दिया गया है, जिससे बारिश के दौरान मिट्टी के बहने की आशंका बनी हुई है. विधायक ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है. उन्होंने डीएम और एसडीओ से बात कर निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने की मांग की. इसके अलावा वार्ड संख्या-3 के पास निर्माण कार्य के दौरान ट्रांसफॉर्मर की ऊंचाई कम हो गई है और हाइटेंशन तार भी नीचे लटक रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : विधायक ने बांध का किया निरीक्षण, घटिया निर्माण पर जतायी नाराजगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : बीस सूत्री की बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा, कार्रवाई का निर्देश

बिदुपुर. नवगठित प्रखंड कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में आयोजित की गयी. बैठक में बिजली विभाग, स्वास्थ्य, पीएचइडी आदि की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक के दौरान प्रखंड और अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर बिचौलियों के हावी होने का आरोप लगाते हुए पर सवाल उठाये गये. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामाकांत गिरि ने की. दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत में दो माह से ट्रांसफाॅर्मर जले होने के बावजूद नहीं अब तक नहीं लगाने, 325 आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली का कनेक्शन देने की घोषणा किये जाने के बाबजूद 25 प्रतिशत केंद्रों में कनेक्शन नहीं पहुंचा पाने की बात बताते हुए कहा गया कि इससे छोटे-छोटे बच्चों को भीषण गर्मी में कठिनाई झेलनी पड़ रही है. सदस्यों ने कहा कि बिदुपुर बाजार में 11 केवीए के सप्लाइ कवर वायर से करना जरूरी है. कारण यह कि हल्के हवा चलने से बिजली गुल हो जाती है. प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि बिदुपुर बाजार में अक्सर जाम लगा रहता है. एंबुलेंस में जा रहे मरीज को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है. इन्होंने बिदुपुर बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए परमानेंट दो पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्त करने की मांग की है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खिलवत पंचायत के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक्सपायरी दूध का पैकेट सप्लाइ किया गया है. इस पर सीडीपीओ मीनाक्षी ने गंभीरता से लेते हुए जांच कर अविलंब करवाई का आश्वासन दिया. कई सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बिदुपुर पीएचसी सीएचसी में बदल गया, लेकिन सुविधा पीएचसी से भी बदतर हो गयी है. हालांकि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रेखा सिन्हा ने चिकित्सकों की कमी कहकर पल्ला झाड़ लिया. सदस्य सरोज कुमार सिंह ने प्रखंड के 325 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को सुबह का नाश्ता कराने की मांग की. बैठक में बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, बीपीआरओ अभिषेक कुमार त्रिपाठी, सीडीपीओ मीनाक्षी, कार्यक्रम पदाधिकारी सविता कुमारी, उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, धर्मवीर ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, डाॅ संजीव कुमार निराला, सरोज कुमार सिंह, गुड्डू कुमार सहित विभिन्न विभाग के प्रतिनिधि एवं सदस्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : बीस सूत्री की बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा, कार्रवाई का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : ”महिला सुरक्षा” अभियान में 1588 हिरासत में

हाजीपुर. पूर्व मध्य रेल द्वारा अनावश्यक चेन पुलिंग एवं स्त्री कोच में पुरुष यात्रियों की यात्रा पर रोक लगाने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाये जा रहे ”ऑपरेशन समय पालन” और ”ऑपरेशन स्त्री सुरक्षा” के तहत मई माह के अंतिम पखवारे में सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि 16 मई से 31 मई तक ”समय पालन” अभियान के तहत 522 लोगों को अवैध रूप से चेन पुलिंग करने के आरोप में पकड़ा गया. इन सभी के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गयी. सर्वाधिक 238 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये. वहीं, समस्तीपुर मंडल में 112, सोनपुर मंडल में 72, धनबाद में 51 और पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 49 लोगों को हिरासत में लिया गया. इसी अवधि में ‘स्त्री सुरक्षा’ अभियान के तहत स्त्री कोच में यात्रा कर रहे 1588 पुरुष यात्रियों को भी पकड़ा गया. इनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 162 के तहत कार्रवाई की गयी. इस अभियान में भी दानापुर मंडल में सर्वाधिक 856 यात्री पकड़े गये. इसके अतिरिक्त सोनपुर में 306, धनबाद में 185, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 127 और समस्तीपुर मंडल में 114 पुरुष यात्री हिरासत में लिये गये. पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे नियमों का पालन करें, ताकि सभी को सुरक्षित और समय पर यात्रा का लाभ मिल सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : ”स्त्री सुरक्षा” अभियान में 1588 हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : घोसी में प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर निकाली जागरूकता रैली

घोसी. प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर पंचायत घोसी द्वारा जागरुकता रैली निकाली गयी, जिसमें सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सिमरन कुमारी एवं सभी वार्ड पार्षद शामिल थे. सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि सि़गल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना प्रतिबंधित है. इसका उपयोग हमारे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचा रहा है. उन्होंने बताया कि यदि कोई वाणिज्य उपयोगकर्ता प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जायेगा तो उस पर एक हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा एवं घरेलू उपयोगकर्ता पर एक सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसी को लेकर नगर पंचायत घोसी द्वारा जागरुकता रैली निकाली गयी और लोगों से अपील किया गया कि पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : घोसी में प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर निकाली जागरूकता रैली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली

हाजीपुर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गयी. रैली को अपर समाहर्ता विनोद कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आइसीडीएस) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस कार्यक्रम का संचालन हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने किया. रैली का उद्देश्य युवा मतदाताओं, स्त्री मतदाताओं एवं ऐसे योग्य युवाओं को प्रेरित करना था, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है. प्रतिभागियों से अपील की गयी कि वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं. इस अवसर पर शहर के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, टाउन उच्च विद्यालय हाजीपुर, जीए इंटर विद्यालय हाजीपुर एवं सहयोगी उच्च विद्यालय हाजीपुर के छात्र-छात्राओं के साथ सैकड़ों की संख्या में स्काउट-गाइड ने भाग लिया. सुबह 9 बजे रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर गांधी चौक, राजेंद्र चौक, सिनेमा रोड, यादव चौक, अनवरपुर चौक, स्टेशन चौक, रामाशीष चौक, डाक बंगला रोड होते हुए समाहरणालय परिसर में समाप्त हुई. इस अभियान के तहत मतदाता पंजीकरण, निर्वाचन साक्षरता क्लब की गतिविधियां तथा स्त्री और युवा मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम जिलाभर में आयोजित किये जायेंगे. स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जा रहे इस विशेष अभियान की थीम ‘वोटर फाॅर अर्थ एवं वोट फाॅर डेमोक्रेसी’ रखी गई है. इसका उद्देश्य मतदाताओं को न केवल मतदान के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उन्हें पर्यावरणीय जिम्मेदारी से भी जोड़ना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साई सुदर्शन ने झटके चार, वैभव सूर्यवंशी से लेकर सूर्यकुमार और CSK तक IPL 2025 में अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट

IPL 2025 Full List Of Award Winners: आईपीएल 2025 का समापन आखिरकार 74 दिन बाद हुआ. 22 मार्च से शुरू हुई लीग का फाइनल मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया. इस मैच में आईपीएल को नया विजेता मिलना ही था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/9 रन बनाए और फिर PBKS को 184/7 पर रोक दिया. विराट कोहली ने फाइनल में टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने पंजाब के दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया.  इस सीजन इस सीजन में विराट कोहली ने भी 15 मैचों में 657 रन बनाकर आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई और 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया. RCB अब आईपीएल जीतने वाली 8वीं टीम बन गई है. हालांकि कई खिलाड़ियों ने लीग के 18वें संस्करण में जलवा बिखेरा, जिनको उनकी कैटेगरी में अवार्ड दिया गया. आईपीएल 2025 के सभी पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है: ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) ने 15 मैचों में 1 शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 759 रन बनाए. साई सुदर्शन ने झटके चार, वैभव सूर्यवंशी से लेकर सूर्यकुमार और csk तक ipl 2025 में अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट 12 पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) ने 15 मैचों में कुल 25 विकेट चटकाए. प्रसिद्ध कृष्णा. फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच: क्रुणाल पांड्या (आरसीबी) 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 अहम विकेट लिए, जिसकी बदौलत आरसीबी ने खिताब जीता.  क्रुणाल पांड्या. सीजन का इमर्जिंग प्लेयर: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)  पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 759 रन. साई सुदर्शन सीजन का सुपर-स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) 14 वर्षीय खिलाड़ी ने 7 मैचों में 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. उनके शतक ने इस सीजन मे सबसे ज्यादा खलबली मचाई.  वैभव सूर्यवंशी. फैंटेसी किंग ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) कुल 1495 फैंटेसी पॉइंट्स के साथ सीजन में टॉप पर रहे. साई सुदर्शन. सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)14 मैचों में कुल 40 छक्के लगाए. हालांकि केवल उनके दम पर टीम नहीं जीत सकती थी, इसलिए एलएसजी का सफर लीग स्टेज में समाप्त हुआ.  निकोलस पूरन. सीजन में सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) ने 15 मैचों में 87 चौके जड़े. साई सुदर्शन. सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) 151 डॉट गेंदें डालीं. डीएसपी ने शानदार गेंदबाजी की.  मोहम्मद सिराज सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच: कमिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद) को 25 अप्रैल को चेन्नई में स्पोर्ट्से गए CSK बनाम SRH मैच में डेवाल्ड ब्रेविस का शानदार कैच के लिए खिताब दिया गया. साई सुदर्शन ने झटके चार, वैभव सूर्यवंशी से लेकर सूर्यकुमार और csk तक ipl 2025 में अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट 13 फेयर प्ले अवॉर्ड: चेन्नई सुपर किंग्स All is Fair in Yellove! 💛🦁 For the 7th time! 🙌#AllYouNeedIsYellove pic.twitter.com/cNn5YiKWHe — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) June 3, 2025 मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) को 16 मैचों में 717 रन और हर मैच में 25 से ज्यादा रन बनाने के लिए खिताब से नवाजा गया.  सूर्यकुमार यादव. बेस्ट पिच और ग्राउंड अवॉर्ड: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली सभी इमेज सोशल मीडिया. ट्रॉफी जीत के बाद ई साला कप नामडू…, डिविलियर्स, गेल और विराट का जश्न, RCB साथियों ने दिल की बातें भी की साझा ‘मैंने कभी नहीं सोचा…’, जीत के बाद क्या-क्या नहीं बोले विराट कोहली, RCB-फैंस-करियर-भगवान सबके लिए खोल दिया दिल 18 साल की तपस्या रंग लाई, 18 नंबर की जर्सी पहन विराट ने उठाई पहली IPL ट्रॉफी The post साई सुदर्शन ने झटके चार, वैभव सूर्यवंशी से लेकर सूर्यकुमार और CSK तक IPL 2025 में अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top