Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: मुंगेर गंगा पुल पर स्पैन लोड टेस्ट शुरू, वैज्ञानिकों की टीम जांचेगी भार क्षमता, रेलवे की आपत्ति के बाद NHAI ने कराया परीक्षण

Bihar News, प्रतिनिधि, मुंगेर: स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर चेन्नई की पांच सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम ने बुधवार को मुंगेर गंगा पुल पर मुंगेर की तरफ स्पैन लोड टेस्ट लिया. अब 7 जून को बेगूसराय की तरफ सेतु का स्पैन लोड टेस्ट किया जायेगा. इस दौरान सड़क पुल पर 49 टन लोड देकर स्पैन (पाया) की जांच की गई. बताया गया कि टीम एक महीने में अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करेगी. जिसे NHAI और हाजीपुर रेल मंडल को सौंपा जायेगा. पांच सदस्यीय टीम ने किया स्पैन लोड टेस्ट सीएसआईआर-एसईआरसी चेन्नई के वैज्ञानिकों की पांच सदस्यीय टीम सिनियर वैज्ञानिक डॉ श्रीवासन बेंगू, डॉ सप्तऋषि सवंल, डॉ एम कुम्मु स्वामी, डॉ अरुण कुमार और दीपक कुमार के नेतृत्व में गंगा पुल पर पूर्वाहन् 11 बजे से स्पैन लोड टेस्ट शुरू किया. इस दौरान 14 चक्का 9 ट्रक पर 49 टन लोड कर पुल पर दौड़ाया गया और स्पैन (पाया) के पास अचानक ब्रेक लगवा कर जर्क दिया गया. मशीनरी से जर्क का स्पैन पर कितना रिफ्लेक्शन (असर) क्या हुआ उसे मापा गया. पूरे पांच घंटे तक जांच की प्रक्रिया चलती रही. इस दौरान तरह-तरह के ऑटोमेटिक मशीन से स्पैन पर पड़ने वाले लोड को मापा गया. ठंड में हुई थी जांच, अब गर्मी में हो रही जांच बताया जाता है कि पुल का डिजाईन एनएचएआई ने जो कराया था वह 40 टन तक ढुलाई के लिए था. एनएचएआई ने प्राइवेट कंपनी से पुल का जांच करा कर रेलवे को सौंप दिया था. लेकिन रेलवे ने एनएचएआई के डिजाइन और भार को स्पैन के लिए सही नहीं बताते हुए मुंगेर सड़क पुल पर दौड़ रही ओवरलोड वाहनों के परिचालन से रेलवे पुल के स्पैन पर असर पड़ने की शिकायत की थी. रेलवे ने नियमानुसार अधिकृत एजेंसी से जांच की मांग की थी. नियमानुसार ठंड और गर्मी में स्पैन लोड टेस्ट किया जाता है. जिसके बाद अधिकृत एजेंसी सीएसआईआर-एसईआरसी चेन्नई के वैज्ञानिकों से ठंड और गर्मी में पुल के स्पैन लोड टेस्ट एनएचएआई ने कराना सुनिश्चित किया. जनवरी 2025 में सीएसआईआर-एसईआरसी चेन्नई के वैज्ञानिकों की टीम ने दो दिनों तक जांच किया. अब गर्मी में 4 जून को इसी वैज्ञानिकों की टीम ने जांच किया है. सात जून को होगा बेगूसराय की तरफ स्पैन लोड टेस्ट एनएचएआई के सहायक अभियंता सह प्रोजेक्ट इंचार्ज नीतीश कुमार ने बताया कि मुंगेर की तरफ जांच पूरी हो गयी है. अब 7 जून को बेगूसराय की तरफ स्पैन लोड टेस्ट अधिकृत प्रशासनी एजेंसी सीएसआईआर-एसईआरसी चेन्नई के वैज्ञानिकों टीम द्वारा किया जायेगा. जिसके लिए 7 जून को इस पुल पर सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक ब्लॉक लिया जायेगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें कहते हैं सहायक अभियंता एनएचएआई के सहायक अभियंता सह प्रोजेक्ट इंचार्ज नीतीश कुमार ने बताया कि रेलवे की शिकायत पर अधिकृत एजेंसी से एनएचएआई द्वारा सीएसआईआर-एसईआरसी चेन्नई के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा करायी जा रही है. ठंड के मौसम जनवरी 2025 में वैज्ञानिकों की टीम जांच पूरी कर चुकी है. जिसकी जांच रिपोर्ट रेलवे को सौंप दी गयी है. इस बार गर्मी के मौसम में वाली जांच वैज्ञानिकों की टीम कर रही है. एक महीने में टीम अपनी जांच रिपोर्ट रेलवे को सौंप देंगी. अब तक जांच टीम पुल के डिजाईन के अनुसार भार क्षमता को माकूल मान रही है. इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे हिंदुस्तान ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा रेलवे ने ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर जतायी थी आपत्ति रेलवे के अभियंताओं ने सड़क पुल पर ओवरलोड वाहनों के चलने से स्पैन पर मंडरा रहे खतरों से फरवरी 2023 में आगाह किया था. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर डिवीजन के एक रेलवे अभियंता ने बताया कि जब रेलवे अभियंत्रण विभाग की टीम ने फरवरी 2023 में पुल की जांच की थी तो पाया कि सड़क पुल की क्षमता मात्र 20 टन भार वाले वाहनों के परिचालन की है. इसके बाद पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा था. इसमें अनुरोध किया गया था कि पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पुल पर ओवरलोड वाहन के परिचालन को रोका जाये. नहीं तो रेल पुल पर ट्रेन का परिचालन कभी भी बंद हो सकता है. इसे लेकर रेलवे अभियंत्रण विभाग ने कई बार केंद्र व राज्य स्तर पर इसको लेकर पत्र लिखा था. जिसके बाद यह मामला काफी सुर्खियों में बना रहा. कई बार पुल पर 20 टन से अधिक भार क्षमता वाले वाहनों के परिचालन को रोकने के लिए लोहे का गाटर देकर बैरियर भी लगाया था, लेकिन हर बार उसे तोड़ दिया गया है. इस जांच के पूरी हो जाने के बाद इस विवाद पर विराम लग जायेगा. The post Bihar News: मुंगेर गंगा पुल पर स्पैन लोड टेस्ट शुरू, वैज्ञानिकों की टीम जांचेगी भार क्षमता, रेलवे की आपत्ति के बाद NHAI ने कराया परीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में थानेदारों को इस मामले में लापरवाही पड़ेगी भारी, मुजफ्फरपुर DSP ने दी आखिरी चेतावनी

Muzaffarpur News: साइबर अपराध की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर मुजफ्फरपुर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं. समन्वय पोर्टल पर देश के अन्य राज्यों से आई 114 Cyber Crime Investigation Assistance Request (CIAR) में से अब तक सिर्फ 10 मामलों का ही निष्पादन हुआ है, जबकि 104 शिकायतें अब भी पेंडिंग हैं. इस लापरवाही पर साइबर DSP ने जिले के सभी थानेदारों को नोटिस जारी करते हुए सख्त चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो विभागीय अनुशंसा की जाएगी. ये शिकायतें मुख्य रूप से साइबर अपराधियों और संदिग्धों के सत्यापन, नोटिस तामिला, वारंट निष्पादन और शमन कार्य से जुड़ी हैं. तिरहुत रेंज में सबसे खराब स्थिति मुजफ्फरपुर की तिरहुत रेंज के चार जिलों में मुजफ्फरपुर सबसे पीछे है. सीतामढ़ी में 44, वैशाली में 41 और शिवहर में 6 शिकायतें पेंडिंग हैं, लेकिन अकेले मुजफ्फरपुर में 104 शिकायतों का कोई निपटारा नहीं हुआ है. Also Read: बिहार विधानसभा में घुसे 7 आतंकी! तीन धमाकों के बीच सेंट्रल हॉल पर लिया कब्जा, सामने आई मॉकड्रिल की तस्वीर बिहार में कुल 2889 शिकायतें, टॉप छह में मुजफ्फरपुर बिहार में अभी तक समन्वय पोर्टल पर कुल 2889 साइबर शिकायतें पेंडिंग हैं. इस सूची में पटना (595), मोतिहारी (138), गया (120), नालंदा (106), बेतिया (113) के बाद मुजफ्फरपुर (104) छठे स्थान पर है. The post बिहार में थानेदारों को इस मामले में लापरवाही पड़ेगी भारी, मुजफ्फरपुर DSP ने दी आखिरी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Board 12th Arts Result 2025 Date OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल, jacresults.com पर करें चेक

JAC Board 12th Arts Result 2025 Date OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल यानी 5 जून 2025 को जारी होगा. झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स के 2,28,832 के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी होगा. झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के कला संकाय का रिजल्ट 5 जून को दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा. जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा द्वारा इंटर कला के 2,28,832 के विद्यार्थियों के रिजल्ट का प्रकाशन किया जाएगा. रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जारी होगा. यह जानकारी जैक के सचिव जय कुमार मिश्रा ने दी. JAC Board 12th Arts Result 2025 ऐसे करें चेक रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें. अगले पेज पर JAC Board 12th Arts Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें. अब मांगी गई डिटेल्स Roll Number और Roll Code से मार्कशीट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं. समाचार अपडेट हो रही है… The post JAC Board 12th Arts Result 2025 Date OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल, jacresults.com पर करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

7th Pay Commission: मुजफ्फरपुर नगर निगम के 69 कर्मियों के सातवें वेतनमान की मिली मंजूरी, कुछ लोग कतार में

7th Pay Commission, वरीय संवाददाता: मुजफ्फरपुर के स्थायी कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अच्छी समाचार है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने सातवें वेतनमान के तहत 69 स्थायी कर्मियों के वेतन का निर्धारण कर दिया है. नगर निगम की तरफ से 71 की सूची पहले फेज में भेजी गयी थी. इसमें से 69 की स्वीकृति मिली है. दो में कुछ त्रुटियां थी, जिसे सुधार करने का निर्देश दिया गया है. केवल वेतन निर्धारण की संपुष्टि, नियुक्ति नहीं विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि यह केवल सातवें वेतनमान के निर्धारण की संपुष्टि है. इस आधार पर इन कर्मियों की नियुक्ति या पदोन्नति की संपुष्टि विभाग द्वारा प्रदान नहीं की जा रही है. नगर आयुक्त को यह सुनिश्चित करना होगा कि लाभ उन्हीं कर्मियों को दिया जा रहा है जिनकी नियुक्ति विहित प्रक्रिया का पालन करते हुए, स्वीकृत बल के विरुद्ध और आरक्षण नियमों का पालन करते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा की गयी है. इस सत्यापन के आधार पर पदों की स्वीकृति और उन पर की गई नियुक्ति को भी संपुष्ट नहीं माना जायेगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें त्रुटि पाये जाने पर वसूली की जायेगी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह वेतन निर्धारण मुजफ्फरपुर नगर निगम द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव और वेतन निर्धारण तालिका के आधार पर किया जा रहा है. यदि नियुक्ति, पदोन्नति, आरक्षण या सेवा सत्यापन में कोई त्रुटि पायी जाती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही नगर आयुक्त की होगी. भविष्य में इस वेतन निर्धारण में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर संबंधित कर्मियों से वसूली कर ली जायेगी. साथ ही, भविष्य में इस आधार पर किसी भी कानूनी मामले में संबंधित कर्मचारी या नगर निकाय प्रभावित होंगे. इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे हिंदुस्तान ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा The post 7th Pay Commission: मुजफ्फरपुर नगर निगम के 69 कर्मियों के सातवें वेतनमान की मिली मंजूरी, कुछ लोग कतार में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपके होम लोन की ईएमआई में जल्द होगी कटौती, शुक्रवार को ऐलान करेगा आरबीआई

RBI MPC Meeting: होम लोन और कार लोन लेने वालों के लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है. आपके होम लोन और कार लोन की ईएमआई में जल्द ही कटौती होने वाली है. इसका कारण यह है कि नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को तय करने के लिए हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक बैठक बुधवार को शुरू हो गई है. इस बैठक की अध्यक्षता गवर्नर संजय मल्होत्रा कर रहे हैं. बैठक तीन दिनों तक चलेगी और 7 जून शुक्रवार को इसके फैसलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय बैंक शुक्रवार को रेपो रेट में 0.50% या 50 बेसिस प्वाइंट कटौती करने का ऐलान कर सकता है. इससे होम लोन और कार लोन की ईएमआई में कमी आने की भी संभावना है. रेपो रेट में लगातार तीसरी बार कटौती संभव मौजूदा वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए इस बार भी रेपो रेट में कटौती की संभावना जताई जा रही है. इस समय रेपो रेट 6% है. फरवरी और अप्रैल में आरबीआई पहले ही रेपो रेट में कुल 0.50% की कटौती कर चुका है. यदि शुक्रवार को फिर कटौती होती है, तो यह लगातार तीसरी बार दरों में राहत होगी. विशेषज्ञों की राय और संभावित कटौती आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि 0.25% की और कटौती हो सकती है. एसबीआई की रिसर्च टीम जैसे कुछ विश्लेषकों ने यह भी संभावना जताई है कि आरबीआई इस बार भी 0.50% की ‘जंबो’ कटौती कर सकता है, जिससे ब्याज दरों में बड़ी राहत मिल सकती है. गिरती महंगाई से बढ़ा लचीलापन रेटिंग एजेंसी केयरएज रेटिंग के अनुसार, महंगाई दर में गिरावट ने आरबीआई को ब्याज दरों में कटौती के लिए अधिक लचीलापन दिया है. हालांकि, असमान खपत, निजी पूंजी व्यय में कमी और विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट जैसी चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए नीतिगत निर्णय लिया जाएगा. एमपीसी में कौन-कौन हैं शामिल एमपीसी में कुल छह सदस्य होते हैं, जिनमें तीन आरबीआई के और तीन प्रशासन की ओर से नियुक्त बाहरी विशेषज्ञ होते हैं. एमपीसी में आरबीआई के सदस्य गवर्नर संजय मल्होत्रा डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव कार्यकारी निदेशक राजीव रंजन एमपीसी के बाहरी सदस्य डॉ नागेश कुमार सौगत भट्टाचार्य प्रोफेसर राम सिंह इसे भी पढ़ें: ट्रंप से ‘तलाक’ के बाद हमलावर हुए एलन मस्क, बिल को बेकार कहने पर बिलबिलाया व्हाइट हाउस लोन सस्ता होने की उम्मीद अगर एमपीसी इस बार भी ब्याज दरों में कटौती करती है, तो इससे लोन सस्ता होगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है. इसके साथ ही, अगस्त की बैठक में भी इसी रुख के जारी रहने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान को क्यों दिया पैसा, बम खरीदने के लिए?’ एडीबी की फंडिंग पर हिंदुस्तान की कड़ी आपत्ति The post आपके होम लोन की ईएमआई में जल्द होगी कटौती, शुक्रवार को ऐलान करेगा आरबीआई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू ने RCB की जीत पर बना दिया नया गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Bhojpuri: हिंदुस्तानीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी टीम आरसीबी करीब 17 सालों बाद आईपीएल 2025 में जीत हासिल की है. आरसीबी ने पंजाब को हराकर इतिहास रच दिया, जिसके बाद सभी आरसीबी फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. पूरा देश जब आरसीबी की जीत का जश्न मना रहा है, तब हमारे भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर-सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने एक नया गाना रिलीज कर दिया. यह गाना उन्होंने आरसीबी की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए गाया है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.  View this post on Instagram A post shared by Arvind Akela Kallu (@arvindakelakallu) आरसीबी की जर्सी में नजर आए सिंगर  अरविंद अकेला कल्लू ने आरसीबी के जीत पर टीम की जर्सी पहने एक फोटो शेयर किया था, जिसके पीछे टीवी पर विराट कोहली स्टेडियम में नजर आ रहे थे. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ई साल कप मिल गईल.’ इसके बाद आज यानी 4 जून की सुबह अरविंद ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया गाना ‘आरसीबी जीत गईल कप’ रिलीज कर दिया. लेकिन इस गाने को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई भी पोस्ट नहीं किया था. इस गाने के थंबनेल में अरविंद हेडफोन लगाए हुए नजर आते है और साथ में आरसीबी टीम के सभी मेंबर ट्रॉफी के साथ दिखाई देते है.  फैंस को पसंद आ रहा है गाना  यह एक ऑडियो सॉन्ग है, जिसे अरविंद अकेला कल्लू ने आरसीबी के लिए गाया है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखा है. इस गाने में अरविंद ने आरसीबी की तारीफ की है और इसका पहला लिरिक्स ‘हमरी फेवरेट टीम जीत गईल कप जी’ है. इस बोल से उनकी खुशी साफ झलक रही है. फैंस और सोशल मीडिया में यह गाना बहुत पसंद किया जा रहा है. इस गाने को अब तक 117 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है.  ये भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘अम्मा’ के किरदार में नजर आई रानी चटर्जी, इस दिन आएगा नई फिल्म का ट्रेलर ये भी पढ़ें: Top 10 Movies on Netflix: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है ये फिल्में, सातवें नंबर वाली देख हिल जायेगा दिमाग, मिस न करें The post Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू ने RCB की जीत पर बना दिया नया गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime: प्रेम चढ़ा परवान तो किया अंतरजातीय विवाह, आठ साल बाद दूसरी के चक्कर में पहली प्रेमिका की कर दी हत्या

Bihar Crime: सुपौल के सोहनपुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव गांव से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही निर्मली एसडीपीओ राजू रंजन कुमार और नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले के नरहैया थाना क्षेत्र के सखुआ भपटियाही गांव निवासी यदुनंदन मंडल की पुत्री शशिकला की शादी आठ वर्ष पूर्व सुरेश दास से हुई थी. दोनों ने किया था प्रेम विवाह सुरेश दास और शशिकला ने प्रेम विवाह किया था. यह विवाह दोनों परिवारों की सहमति से अंतरजातीय रूप में संपन्न हुआ था. इस दंपति को चार वर्षीय जुड़वे पुत्र -लव और कुश हैं. हालांकि, हाल के दिनों में सुरेश दास का अपने ही थाना क्षेत्र के रसुआर गांव की एक युवती से अवैध संबंध बताया जा रहा है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उक्त युवती हाल ही में अपने परिजनों के साथ सुरेश के घर पहुंची थी और शादी का दबाव बना रही थी. बताया गया कि सुरेश और उसके परिवार वाले भी इस विवाह के लिए तैयार थे, जबकि शशिकला देवी इसका विरोध कर रही थी. हत्या की रात झगड़ा, पिटाई और फिर संदिग्ध मौत मंगलवार की रात पति-पत्नी के बीच तेज बहस और झगड़ा हुआ, जिसके दौरान सुरेश दास ने शशिकला की पिटाई भी की. पीड़िता ने रात में अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन इसके बाद से उसका संपर्क नहीं हो सका. बुधवार को जब परिजनों का फोन रिसीव नहीं हुआ तो मायके पक्ष को अनहोनी की आशंका हुई. वे जब शशिकला के ससुराल पहुंचे, तो पास के खेत में उसका शव पड़ा मिला, जिससे हत्या की पुष्टि हो गई. घटना की जांच में जुटी पुलिस मृतका की मां और मायके वालों ने पति सुरेश दास और उसके परिजनों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को सुरेश की प्रेमिका के आवेदन पर पुलिस ने आरोपित की मां को पूछताछ के लिए थाने बुलायी थी, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें रात में छोड़ दिया गया. इसके बाद रात में ही साजिश के तहत हत्या कर दी गयी. नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. फिलहाल दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. Also Read: Bihar News: आरजेडी नेता ने बुजुर्ग मां को घर से किया बेदखल, बंदूक दिखाकर मारपीट करता था बेटा The post Crime: प्रेम चढ़ा परवान तो किया अंतरजातीय विवाह, आठ साल बाद दूसरी के चक्कर में पहली प्रेमिका की कर दी हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

4 और 5 जून को होगी अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवा की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले लिया है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 4 और 5 जून को पूर्वोत्तर हिंदुस्तान समेत देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है. सांकेतिक फोटो हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में गरज के साथ बारिश और तूफानी हवाएं जारी रहने की संभावना है. Heavy rain alert IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. इसके अलावा 5 जून तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. आज भी असम के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. Heavy rain alert आगामी दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. Heavy rain alert अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, 4 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. Heavy rain alert 7 जून तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. Heavy rain alert 4 जून को बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश और 4 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. Heavy rain alert The post 4 और 5 जून को होगी अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवा की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bhumi: जमीन सर्वे की तैयारी में जुटे लोग, रजिस्ट्री ऑफिस में बस इतने में मिलेगा स्तावेज का प्रमाणित नकल, खूब हो रही भीड़

Bihar Bhumi, देवेश कुमार, मुजफ्फरपुर: जमीन सर्वे की प्रशासनिक कवायद शुरू होने के साथ ही मुजफ्फरपुर के जिला अभिलेखागार और रजिस्ट्री कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में अचानक से भीड़ बढ़ गयी है. बड़ी संख्या में लोग अपनी पैतृक जमीन और पूर्वजों के नाम केवाला की रजिस्टर्ड डीड या खतियान जैसे दस्तावेजों की तलाश में पहुंच रहे हैं. रजिस्ट्री कार्यालय ने आम जनता को खुद से दस्तावेजों की खोजबीन करने की सुविधा दी है. पंजीकृत दस्तावेजों की तलाशी, निरीक्षण या मुआयना के लिए प्रशासन ने 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है. हालांकि, इसकी शर्त यह है कि एक व्यक्ति एक वर्ष के एक ही दस्तावेज की खोजबीन कर सकता है. यदि आप एक साल या उससे अधिक पुराने दस्तावेज की खोजबीन, तलाशी या निरीक्षण करना चाहते हैं, तो शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है. क्या-क्या खोज सकते हैं एक साथ 10-12 लोग बैठकर रजिस्टर में अंकित नाम, राजस्व ग्राम, खाता, खेसरा और थाना नंबर आदि के आधार पर अपने दस्तावेज खोज सकते हैं. रजिस्टर से जानकारी मिलने के बाद अभिलेखागार में रखे रिकॉर्ड को निकालकर उसकी प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जायेगी. जिला अवर निबंधक मनीष कुमार ने बताया कि अपने पूर्वजों के नाम पंजीकृत दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति सीधे रिकॉर्ड रूम के काउंटर से रसीद कटवा सकते हैं. यदि वे साक्षर नहीं हैं, तो वे अपने द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि के साथ दस्तावेजों की तलाशी ले सकते हैं. 1995 से अब तक का ऑनलाइन उपलब्ध है रजिस्टर्ड दस्तावेज रजिस्ट्री ऑफिस के अनुसार, वर्ष 1995 से लेकर अब तक के सभी तरह के रजिस्टर्ड दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध है. इसके लिए कोई भी विभागीय वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in के माध्यम से सर्च कर सकते हैं. इससे पहले का दस्तावेज ऑनलाइन नहीं है, जिसकी तलाशी रिकॉर्ड रूम में उपलब्ध रजिस्टर व वॉल्यूम से होगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें पुराने रिकॉर्ड की बढ़ी डिमांड, 100-125 चिरकुट हो रहा फाइल जमाबंदी के नियम बदलने और नये सिरे से होने वाले जमीन सर्वे को लेकर दादा, परदादा के नाम जमाबंदी वाले जमीन को अपने नाम कराने के लिए लोग बड़ी संख्या में पुराने रजिस्टर्ड डीड की तलाश कर रहे हैं. इस कारण रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड रूम से पुरखों के नाम रजिस्टर्ड दस्तावेज की खोजबीन के लिए पहले की तुलना में सीधे तीन से चार गुना अधिक चिरकुट फाइल होने लगा है. रिकॉर्ड सेक्शन के अनुसार, वर्तमान में एक दिन में 100-125 के बीच चिरकुट फाइल हो रहा है. इसके आधार पर पुराने दस्तावेजों की खोजबीन कर आवेदक को उपलब्ध कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे हिंदुस्तान ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा The post Bihar Bhumi: जमीन सर्वे की तैयारी में जुटे लोग, रजिस्ट्री ऑफिस में बस इतने में मिलेगा स्तावेज का प्रमाणित नकल, खूब हो रही भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कृषक मित्र महासंघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

कर्रा. कृषक मित्र महासंघ का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम उपायुक्त खूंटी आर रॉनिटा को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष विक्की राज ने उपायुक्त को बताया कि पिछले 15 वर्षों से आत्मा परियोजना, कृषि विभाग, सहकारिता, भूमि संरक्षण, गव्य विकास, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, आपदा, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री खुशहाली, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना, मिट्टी जांच सहित अनेक कार्य कृषक मित्र करते आ रहे हैं. इसके बाद भी कृषक मित्रों का सम्मानजनक मानदेय नहीं मिलता है. प्रशासन सिर्फ आश्वासन देती आ रही है. कृषक मित्र 27 मई से हड़ताल पर चले गये हैं. उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासनी हमारी मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कृषक मित्र महासंघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top