Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपसी सौहार्द्र के साथ मनायें बकरीद : इंस्पेक्टर

बकरीद को लेकर जिले के थानों में शांति समिति की बैठक प्रतिनिधि, कर्रा कर्रा के जरियागढ़ थाना के सभा कक्ष में बुधवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक तोरपा सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी. इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार शांति और सौहार्द्र से मनायें. किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले की सूचना तुरंत पुलिस को दें. मौके पर थाना प्रभारी राजू कुमार, पुअनि मनीष कुमार, तारकेश्वर गौंड, प्रदीप साहू, गंगा मुंडा, विपुल लकड़ा, नौशाद खान, मोहम्मद गुलजार, अफरोज खान, मुस्तकीम खान, अफताब खान, कलीम खान, भूषण सिंह, रावण लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे. रनिया में शांति समिति की बैठक : बकरीद को लेकर बुधवार को रनिया थाना में शांति समिति की बैठक की गयी. इस अवसर पर सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का निर्णय लिया. प्रखंड सह अंचल अधिकारी प्रशांत डांग और थाना प्रभारी विकास कुमार जयसवाल ने कहा कि त्योहार में किसी प्रकार की अशांति नहीं फैलायें. लोगों ने बताया कि समय अनुसार बकरीद की नमाज पढ़ी जायेगी और कुर्बानी दी जायेगी. मौके पर उप प्रमुख रेशमा कंडुलना, मुखिया बरदानी कंडुलना, प्रतिमा कंडुलना, जोन कंडुलना, निखिल कंडुलना, सीताराम नाग, डोमन सिंह, जिब्राइल मियां, नुमा खान, मुस्लिम खान, शकील मियां, फगुवा सिंह, भोला कुमार गुप्ता, कृष्णा सिंह सहित सभी समुदायों के लोग उपस्थित थे. खूंटी थाना में बैठक आज : बकरीद को लेकर खूंटी थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक होगी. बैठक में एसडीओ दीपेश कुमारी, एसडीपीओ वरुण रजक सहित शहर के लोग शामिल होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आपसी सौहार्द्र के साथ मनायें बकरीद : इंस्पेक्टर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ek Ped Maa Ke Naam: पहल में जन भागीदारी जरूरी

Ek Ped Maa Ke Naam: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी, जो पर्यावरण की जिम्मेदारी के साथ-साथ माताओं को आदर देने वाली एक अनूठी पहल है. इस अभियान की शुरुआत 5 जून 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा नयी दिल्ली के बुद्धा जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाने के साथ की गयी थी. प्रधानमंत्री ने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया और पिछले दशक में वन क्षेत्र बढ़ाने में हिंदुस्तान की प्रगति के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि यह अभियान सतत विकास के लिए देश की आवश्यकता के अनुरूप की गई पहल है. ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल का सार प्रतीकात्मक रूप से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाना है. यह सरल कार्य दोहरे उद्देश्य को पूरा करता है. जीवन को पोषित करने और धरती के स्वास्थ्य में योगदान देने के लिए माताओं की भूमिका का सम्मान करना. पेड़ जीवन का आधार हैं और एक मां की तरह वे अगली पीढ़ी के लिए पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं. इस पहल के माध्यम से, लोग अपनी माताओं के लिए आदर स्वरूप एक पेड़ लगाकर एक स्थायी स्मृति प्रतीक बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की तत्काल आवश्यकता को भी पूरा कर सकते हैं. लगाए गए पेड़ों के  50 लाख से अधिक क्यूआर कोड  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ पहल में जन-भागीदारी का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि  प्रशासन की यह पहल प्रत्येक नागरिक को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए है. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि 2024 में इसकी शुरुआत के बाद से यह पहल एक जन आंदोलन बन गयी है. देश भर में अब तक 5.5 करोड़ से ज़्यादा पेड़ लगाए जा चुके हैं. उन्होंने सीड बॉल, बायो फेंसिंग आदि जैसी अभिनव पहल करने वाले छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और राजस्थान के बच्चों और माताओं के प्रयासों की भी सराहना की. उन्होंने नागरिकों से 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मिशन लाइफ’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. एक पेड़ मां के नाम 2.0 पहल का लक्ष्य 5 जून से 30 सितंबर, 2025 की अवधि में 10 करोड़ पेड़ लगाना है.  केंद्रीय मंत्री ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को उनकी सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी तथा संवेदनशीलता के साथ बदलाव लाने के लिए बधाई दी. उन्होंने यह भी बताया कि 29 लाख से अधिक छात्रों ने अपने लगाए गए पेड़ों के लिए 50 लाख से अधिक क्यूआर कोड तैयार किए हैं. इस प्रकार हिंदुस्तान के लिए एक विशाल, डिजिटल और सुलभ पर्यावरण डेटाबेस बनाने में योगदान मिला है. प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि यह पहल पेड़ों की संख्याओं से कहीं बढ़कर प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की प्रतीक है. उन्होंने, खासकर छात्रों सहित सभी को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे अपनी मां और प्रकृति दोनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर सकें. The post Ek Ped Maa Ke Naam: पहल में जन भागीदारी जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:एसडीओ ने छतौना पंचायत के अभिलेख सहित जांच अधिकारियों को किया तलब

Samastipur News:समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने समस्तीपुर सदर प्रखंड के छतौना पंचायत के मुखिया फंड के वर्तमान सभी योजनाओं के भुगतान राशि पर रोक लगाते हुये पूर्व की सभी योजनाओं का बिंदुवार उच्चस्तरीय जांच कर दोषी सभी व्यक्तियों पर समुचित कानूनी कार्रवाई करने के मामले में जांच अधिकारियों को तलब किया है. एसडीओ ने सदर अनुमंडल दंडाधिकारी पंकज कुमार झा, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सदर तथा पथ निर्माण विभाग के प्रितेश कुमार को पत्र भेजा है. कहा गया है कि छतौना पंचायत के भूसारी निवासी नवीन कुमार पांडेय से प्राप्त आवेदन के आलोक में वर्णित तथ्यों की संयुक्त बिंदुवार जांच कर प्रतिवेदन की मांग कई बार की गयी है. तिथि निर्धारित कर उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव तथा पूर्ण अभिलेख के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था.लेकिन अबतक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है, न ही निर्धारित तिथि को कोई उपस्थित हुये. इस मामले में सदर एसडीओ ने अंतिम बार निर्देश जारी करते हुये 5 जून 2025 को जांच प्रतिवेदन के साथ-साथ संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव तथा पूर्ण अभिलेख के साथ अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तलब किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:एसडीओ ने छतौना पंचायत के अभिलेख सहित जांच अधिकारियों को किया तलब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:अधिवक्ताओं ने मुंसिफ को दी विदाई

Samastipur News:रोसड़ा : अधिवक्ता संघ भवन में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्थानांतरित मुंसिफ कुंवर वीरेंद्र सिंह को अधिवक्ताओं ने पाग, चादर, फूल-माला से सम्मानित कर विदाई दी. अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की. संबोधित करते हुए एडीजे, एसीजेएम, एसडीजेएम एवं न्यायिक पदाधिकारी ने भी उनके साथ बीते पल को याद कर कार्यकाल की प्रशंसा की. मौके पर संघ के अध्यक्ष दीनानाथ नायक, महासचिव वीरेंद्र कुमार वीरेंद्र, अधिवक्ता सतीकांत सहनी, प्रवीण ठाकुर, रविंद्र कुमार, आत्माराम यादव, चंदन कुमार, राम सुशील यादव, उर्मिला कुमारी, संजय कुमार, दीपक बरनवाल, मनोज कुमार भास्कर, सतीश ठाकुर, राजेंद्र सहनी, शिवराम कुमार राय, सुनील कुमार, विकास कुमार, अखिलेश सिंह, प्रभात शर्मा, बैजनाथ महतो आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:अधिवक्ताओं ने मुंसिफ को दी विदाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:शिवशक्ति प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर शिवलिंग को कराया गांव भ्रमण

Samastipur News: दलसिंहसराय : प्रखंड के रामपुर जलालपुर गांव में शिवशक्ति प्राण-प्रतिष्ठा के चौथे दिन शिवलिंग को गांव भ्रमण कराया गया. भ्रमण मुख्य मंदिर से शुरू होकर मां काली मंदिर, तेल डिपो चौक, टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चौक से होते हुए मंदिर में पहुंचा. जहां मुख्य व्रती श्याम बाबू चौधरी, विजय कुमार चौधरी अपनी पत्नी के साथ पूजन व आरती करके भोलेनाथ बाबा को यज्ञ मंडप में रखा. मुख्य पुरोहित आचार्य इंद्रकांत झा, दुर्गा दत्त झा, सुमित झा, लवकुश झा, आदित्य झा ने संयुक्त रूप से षोड्षोपचार पूजा कर हवन किया. प्राण-प्रतिष्ठा व जलाभिषेक आज किया जायेगा. वहीं देर शाम वृंदावन से आयी कथा वाचिका गौरप्रिया ने भगवान शिव द्वारा कैलाशपुरी पर निवास की महत्ता, शिव विवाह व हिन्दू धर्म के विभिन्न नियमों की विस्तृत व्याख्या की. निर्वतमान मुखिया सुमित भूषण चौधरी, अशोक चौधरी, संजय चौधरी, सुधीर चौधरी, उमेश प्रसाद चौधरी, कृष्ण मुरारी चौधरी, पप्पू चौधरी, सीताराम चौधरी, विजय चौधरी, अरविंद चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:शिवशक्ति प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर शिवलिंग को कराया गांव भ्रमण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:पीएचसी प्रभारी ने नवजात के जन्म पर किट बांटा

Samastipur News:कल्याणपुर : जननी बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर में प्रसव के उपरांत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. हैदर द्वारा प्रसूति स्त्री को जच्चा-बच्चा किट उपलब्ध कराया गया. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार, यूनिसेफ प्रतिनिधि शंकर सुमन, जीएनएम राधा रून, निशा कुमारी, एएनएम कृष्णा कुमारी, एनजीओ प्रतिनिधि साधु यादव उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:पीएचसी प्रभारी ने नवजात के जन्म पर किट बांटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की लेटलतीफी ने किया यात्रियों को परेशान

Samastipur News:समस्तीपुर : ट्रेनों के लेट लतीफ का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से आ रही थी. इधर दरभंगा रूट पर चल रहे निर्माण कार्य का असर ट्रेनों पर भी हुआ है. रूट की कई ट्रेन देरी से चल रही है. वहीं बुधवार को भी ट्रेनों के लिए लेट लतीफी का सिलसिला जारी रहा है. इस दौरान पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, समस्तीपुर सवारी गाड़ी आदि ट्रेनें शामिल हैं. बताते चलें कि इस सप्ताह रविवार को जहां सकरी के पास ट्रेन सेवा आंधी तूफान के कारण बाधित रही है. वहीं लगातार दो दिनों में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस करीब 4 घंटे देरी से बुधवार को चल रही है. यह ट्रेन अपने ओरिजिनेटिंग स्टेशन नई दिल्ली से ही करीब 5 घंटे देरी से दिल्ली से रवाना हुई है. जिसके कारण पूरी रूट ट्रेन लेट ही आ रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की लेटलतीफी ने किया यात्रियों को परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद

Samastipur News: समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बकरीद पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विचार किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रभात कुमार ने कहा कि बकरीद त्याग और समर्पण का पर्व है. यह हमें स्वार्थ से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है. इसलिए लोगों को आपसी द्वेष भुलाकर मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए. कहा कि त्योहार के दौरान कुछ ऐसा न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहंचे. उन्होंने लोगों से विधि व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की. कहा कि बकरीद पर्व को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है. जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने कहा कि पर्व के दौरान अशांति फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा. सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर उप प्रमुख राजेश सिंह, बब्बन चौघरी, अजहर आलम, राजीव मुखिया समेत दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, तीन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मनिहारी मनिहारी थाना के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीडिता की मां ने मनिहारी थानाध्यक्ष को इस संबंध में आवेदन दी है. पीड़िता की मां के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री ओर चार लड़की के साथ साग तोड़ने गयी थी. वहां तीन लड़का रोहित, राजा, हसाम पहले से था. मेरी पुत्री को पकड़ लिया. साथ वाली चार लड़की भाग गयी. मेरे पुत्री को पकड़कर गलत हरकत करने लगा. लाज भंग किया. मनिहारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, तीन पर दर्ज हुई प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुआ कृषि जनकल्याण चौपाल

– किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती और प्रशासनी योजनाओं की जानकारी सरायगढ़. सरायगढ़ प्रखंड अंतर्गत चांदपीपर, लालगंज, बगेवा, टेंगराहा और मुरली पंचायतों में बुधवार को कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. पंचायत प्रशासन भवन, चांदपीपर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया गणेश राम ने की. इस अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरके सुहाने, कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (पटना) के डॉ अंजनी कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अश्विनी कुमार सहित कई कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, जैविक खेती को अपनाने की प्रक्रिया, व खरीफ मौसम में धान की बुवाई एवं रोपनी की वैज्ञानिक विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. किसानों को अच्छे किस्म के धान बीज की पहचान, मिट्टी की जांच, और संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि अनुदान योजनाओं, बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्रेशन, तथा कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की जानकारी दी. किसानों को बताया गया कि कैसे वे ऑनलाइन माध्यम से अनुदान व सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं. मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषक पंजीकरण, और कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से कृषि से जुड़ी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में प्रशासन की पहल पर भी प्रकाश डाला गया. चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए. उपस्थित किसानों ने खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और तकनीकी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में कृषि समन्वयक वीरेंद्र कुमार, विवेकानंद कुमार, अनुज कुमार, भागवत प्रसाद, सहायक तकनीकी प्रबंधक विद्या सुमन, किसान सलाहकार राजेश कुमार, विजेंद्र गुप्ता सहित कई अन्य कृषक प्रतिनिधि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुआ कृषि जनकल्याण चौपाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top