Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजकीय मां बाला त्रिपुर सुंदरी महोत्सव आज से शुरू

लखीसराय. जिले के बड़हिया प्रखंड स्थित कॉलेज घाट बड़हिया में गुरुवार को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार प्रशासन द्वारा राजकीय मां बाला त्रिपुर सुंदरी महोत्सव 2025 का आयोजन किया जायेगा. महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बुधवार को डीडीसी सुमित कुमार व एसडीओ प्रभाकर कुमार ने विधि व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी व एसडीओ ने उन्होंने आयोजन स्थल की साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और बिजली की सुविधा आदि का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए. सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाय. डीडीसी ने बताया कि यह महोत्सव लोक संस्कृति, जनपरंपराओं और धार्मिक आस्था का एक अनूठा संगम होगा, जिसमें प्रदेश और स्थानीय कलाकारों की सशक्त भागीदारी रहेगी. गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विशेष आयोजन महोत्सव का आयोजन एक अत्यंत पवित्र अवसर गंगा दशहरा पर हो रहा है, जो गंगा नदी की उत्पत्ति और पावनता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन गंगा में स्नान एवं पूजा से विशेष पुण्य की प्राप्ति मानी जाती है. इसी अवसर को और अधिक भव्य बनाने के लिए गंगा तट पर विशाल गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा. सांस्कृतिक संध्या में दिखेगा लोककला का वैभव महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, संगीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. यह आयोजन बिहार की लोक संस्कृति, कला और आध्यात्मिक परंपराओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ जनमानस को एकजुट करने का माध्यम बनेगा. जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों, कला प्रेमियों तथा पर्यटकों से इस सांस्कृतिक पर्व में भाग लेने की अपील की है.यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक अनुभव का अवसर है, बल्कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक चेतना से जुड़ने का भी आमंत्रण है. केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे आयोजित महोत्सव में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार प्रशासन के डिप्टी सीएम सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा व जदयू एमएलसी नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. निरीक्षण के दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) रवि कुमार आर्य, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नगर परिषद के कर्मी एवं क्षेत्र के बीएलओ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजकीय मां बाला त्रिपुर सुंदरी महोत्सव आज से शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आमलोगों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : शंभु जायसवाल

बीस सूत्री की पहली बैठक धमदाहा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में बीस सूत्री की पहली बैठक बुधवार को बीस सूत्री अध्यक्ष शंभु जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख केंदुला देवी व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार मौजूद थे. बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष शंभु जायसवाल ने सभी सदस्यों को उनके अधिकार व कर्तव्य से अवगत कराया एवं सभी योजनाओं का समुचित लाभ आमजनों को मिले, इसके लिए सभी से अपील की गयी. बैठक में प्रशासन द्वारा चलायी जा रही सभी प्रशासनी योजनाओं पर चर्चा की गयी. नल जल योजना के बारे में सभी सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि कहीं भी सही रूप से नल नहीं चल रहा है. कही-कहीं तो गंदा पानी दे रहा है. सदस्यों की शिकायत पर बीडीओ प्रकाश कुमार ने पीएचडी विभाग के अधिकारी को इसे दूर करने का निर्देश दिया. बैठक में अनुमंडल अस्पताल में साफ सफाई को लेकर मुद्दा छाया रहा. बीस सूत्री अध्यक्ष शंभु जायसवाल ने अधिकारियों से कहा कि जितने भी जनकल्याणकारी योजनायें यहां चल रही है उसका सीधा लाभ आमलोगों को मिलनी चाहिए. इस मौके पर मनरेगा पीओ नीरज कुमार, सीओ रविन्द्र नाथ ठाकुर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मदन मोहन, विनय कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पोद्दार, दीपक सिंह, गौतम चौधरी, मनोज मण्डल, नवीन कुमार, मधु मरैया, रविंद कुमार मुनि, रामदेव मेहता, वन्दी मण्डल, कौशल कुमार, मंटू यादव, सतीश कुमार मोनू, सांसद प्रतिनिधि सुनील रॉय आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आमलोगों तक पहुंचे प्रशासनी योजनाओं का लाभ : शंभु जायसवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दंडाधिकारी ने पीड़ित को जमीन पर दिलाया दखल कब्जा

प्राणपुर थाना क्षेत्र के सादापुर बहियार में भूमि सुधार उप समाहर्ता कटिहार के आदेश पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी ने पीड़ित के जमीन पर अवैध दखल कब्जा से मुक्त करा दिया. अनुमंडल कटिहार कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी राकेश रंजन, प्रभारी अंचल पदाधिकारी इस्लाम अंसारी ने बताया कि 2013-14 में वादी को जमीन पर दखल कब्जा दिलाने को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था. जिसमें बीएलडीआर वाद संख्या 127/ 2013-14 में पारित के आलोक में वादी कृष्णा देवी पति मिथिलेश कुमार नीरज, रामचंद्रपुर थाना प्राणपुर निवासी को मौजा सादापुर 72. 80 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से जोत आवाद कर रहे प्रतिवादी घोटाई रजक पिता स्व गहनसी रजक से मुक्त कर, वादी को जमीन पर दखल कब्जा दिलाया गया. इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी नसीम अख्तर, अंचल अमीन के साथ दो पुलिस अवर निरीक्षक, पुलिस शस्त्र बल के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दंडाधिकारी ने पीड़ित को जमीन पर दिलाया दखल कब्जा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पर्दे में करें कुर्बानी: एसडीएम

उदाकिशुनगंज. आगामी बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन ने की. उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा प्रशासनिक अधिकारी की भागीदारी देखी गयी. बैठक में एसडीएम ने लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की. एसडीएम ने कहा कि पर्व के दौरान कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े. उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की ताकि बकरीद शांति और उल्लास के साथ संपन्न हो सके. एसडीएम ने कहा कि कुछ संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी धार्मिक मर्यादा व सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये पर्दे में करें. कुर्बानी व अवशेषों का उचित तरीके से निस्तारण करें. कई लोगों ने कुछ इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने व सोशल मीडिया पर प्रशासन से पैनी नजर रखने की बात कही. एसडीएम ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वालों तथा सोशल मीडिया पर किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. यदि कोई व्यक्ति समाज में भ्रम या अशांति फैलाने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना प्रशासन को दें. मौके पर अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी अजीत कुमार, भूमि उप समाहर्ता आमिर अहमद,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जैनुल आब्दीन, खोखा सिंह,मो आजाद,कमलेश्वरी मेहता,प्रकाश मिश्र,प्रदीप मंडल,देवनारायण राम सहित अनुमंडल क्षेत्र के थानाध्यक्ष,बीडीओ,सीओ,एमओ आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पर्दे में करें कुर्बानी: एसडीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : डढ़वा नदी तट पर नमामी गंगे कार्यक्रम, श्रमदान और पौधरोपण के लिए शहर के लोगों को आमत्रंण

संवाददाता, देवघर . नमामी गंगे योजना के तहत गुरुवार को डढ़वा नदी तट पर वृहत स्तर पर पौधरोपण व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर बुधवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए साफ-सफाई, समन्वय और तैयारियों को लेकर कई निर्देश दिये. नगर आयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम सुबह छह बजे से आठ बजे तक चलेगा. इसमें डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, नगर आयुक्त सहित जिले के वरीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल पर चूना-ब्लिचिंग के साथ ही श्रमदान में जुटने वालों के लिए ग्लव्स, मास्क, झाडू आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं. सफाई विभाग के नोडल अधिकारी प्रकाश मिश्रा को सभी आवश्यक इंतजाम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार व रंजीत सिंह को सभी कार्यों के समन्वय और निगरानी का दायित्व दिया गया है. विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर होगा पौधरोपण नगर आयुक्त ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रामपुर वर्टिकल-थ्री, बसुआडीह, कचरा प्लांट पछियारी कोठिया, साहेब पोखर, छतीसी और बत्तीसी तालाब परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाया जायेगा. इसके लिए बुधवार की रात तक सभी स्थानों पर पौधे व अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री, विधायक सहित पूर्व पार्षदों को भी आमंत्रित करने का आदेश दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : डढ़वा नदी तट पर नमामी गंगे कार्यक्रम, श्रमदान और पौधरोपण के लिए शहर के लोगों को आमत्रंण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नौकरी दिलाने के नाम पर 90 लाख की ठगी, छह लोगों के खिलाफ महेशपुर थाने में मामला दर्ज

पाकुड़ के मकदमपुर थाना क्षेत्र की घटना, जेवर बेचकर और जमीन गिरवी रख दिये थे रुपये प्रतिनिधि, महेशपुर. मकदमपुर थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव से नौकरी दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मोहम्मद नूरुद्दीन अहमद उर्फ आलो ने महेशपुर थाना में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित ने बताया कि महेशपुर के सिराजपुर गांव निवासी जमालुद्दीन उर्फ मंटू ने उनका परिचय पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों के रहने वाले मो. सोफी उर्फ फारूक, सादेका बीबी, नाजेमा बीबी, सकुल खान और दिलदार शेख से कराया. मो. सोफी ने खुद को पीडीसीएल मोनीग्राम शाखा का मैनेजिंग डायरेक्टर बताया और तीन लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक से 30 लाख रुपये मांगे. जमालुद्दीन उर्फ मंटू की बातों पर विश्वास कर पीड़ित ने अपने लिए, बहन नूरदीदा परवीन और बेटी नसरीन सुल्तान के लिए कुल 90 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए, जो जेवर बेचकर, जमीन गिरवी रखाकर और उधार लेकर जुटाए गए थे. काफी समय तक नौकरी नहीं मिलने पर जब पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपी गुस्से में आ गए. 24 जनवरी 2024 को सिराजपुर स्थित जमालुद्दीन के घर बैठक के बहाने आरोपी एकत्रित हुए और शाम को पीड़ित के घर पहुंचे. उन्होंने नौकरी की बात से इनकार करते हुए अलग-अलग शहरों में फ्लैट देने का झूठा आश्वासन दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी. घटना के कई गवाह भी मौजूद थे. धमकियों और आश्वासनों के चलते पीड़ित काफी समय तक आरोपियों के भरोसे रहा, लेकिन जब उसने जवाब देना बंद किया तो महेशपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नौकरी दिलाने के नाम पर 90 लाख की ठगी, छह लोगों के खिलाफ महेशपुर थाने में मामला दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करेंट लगने से मजदूर व तीन पशुओं की मौत

भटौली बधार में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आये सभी प्रतिनिधि, सूर्यपुरा. दावथ थाना क्षेत्र के नकटौली गांव के बधार में बुधवार की दोपहर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति और तीन मवेशियों की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि नकटौली गांव निवासी 40 वर्षीय गरीबा बैठा उर्फ भरोसा बैठा भोजपुर जिले के कटरिया चिमनी-भट्ठा से कार्य समाप्त कर पशुओं के साथ घर लौट रहे थी. कोआथ पीरो सड़क से गुजरने के दौरान भटौली बधार में पशुओं को घास चरने और पानी पीने के लिए छोड़ कर खुद सड़क के किनारे पड़े की छांव में आराम करने लगे. कुछ देर बाद सब्जी के खेत से पशुओ के चिल्लाने की आवाज आयी. वह अपने कुत्ते के साथ खेत की ओर दौड़ पड़े. वहां पहुंचे, तो देखा कि पशु एक तार से उलझा हुआ है. उसे छुड़ाने के चक्कर में वह भी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गये. कुत्ते भी उनकी चपेट में आ गया. इससे तीनों की मौत हो गयी. वहां से गुजर रहे लोगों ने जाकर देखा कि करेंट से एक व्यक्ति के साथ ही एक गदहा, एक खच्चर, एक कुत्ते और एक गीदड़ की मौत हो गयी है. घटना के विरोध में सड़क जाम इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पिरो-कोआथ मुख्य सड़क को घंटों जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सीओ सौरभ कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष फुटुश कुमार पुलिस के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम को हटा कर यातायात को बहाल कराया. साथ ही गरीबा बैठा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया. गदहा व खच्चर का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सा अस्पताल दावथ में कराया गया. परिजनों की ओर से घटना के संबंध में अभी तक थाने में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post करेंट लगने से मजदूर व तीन पशुओं की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर कांड के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

सहार. भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर के जगन्नाथपुर गांव में 10 वर्षीया दलित समुदाय की नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना व इलाज में हुई घोर लापरवाही को लेकर प्रखंड सचिव दिलीप कुमार पासवान के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला, जो बस पड़ाव में सभा में तब्दील हो गयी. इस दौरान भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार पासवान ने कहा कि ऐसी घटना चरमराती कानून व्यवस्था का प्रतिक है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना के बाद भी प्रशासन मौन धारण किये हुयी थी, लेकिन भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल के जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना राज्य प्रशासन की दोहरी विफलता को दर्शाती है. एक तरफ नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और दूसरी तरफ उपचार में आपराधिक उपेक्षा की गयी है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की इलाज समय से नहीं किया गया, जिसकी जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री अपनी इस्तीफा दें. मार्च के दौरान भाकपा माले प्रखंड सचिव दिलीप पासवान, मदन सिंह, रामकिशोर राय, रामदत्त राम,अजीत कुमार ,ईमरान , प्रदीप सिंह, अभिनय गुप्ता, विजय हिंदुस्तानी, सुनीता कुमारी,सुरेश राम, गणेश ठाकुर, रामानंद ठाकुर, अजय सिंह सहित अन्य कई पार्टी नेता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुजफ्फरपुर कांड के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्वी कोसी तटबंध पर कार ने मासूम को मारी टक्कर, हालत नाजुक

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के लौकहा पंचायत अंतर्गत नौनपार गांव में बुधवार को पूर्वी कोसी तटबंध सह सीमा सुरक्षा सड़क पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची की पहचान नौनपार वार्ड संख्या 12 निवासी जगत नारायण मेहता की पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नंदनी कुमारी अपने घर के समीप सड़क पार कर रही थी, उसी दौरान वीरपुर से भपटियाही की ओर तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित पहल करते हुए घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही पहुंचाया, जहां डॉ लक्ष्मीकांत राय ने प्राथमिक इलाज किया. स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्वी कोसी तटबंध पर कार ने मासूम को मारी टक्कर, हालत नाजुक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पानी की बर्बादी रोकने पर लोगों को करें जागरूक: इमरान

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. बुधवार को प्रखंड सभागार, पाकुड़िया में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन की प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक इमरान आलम ने की. इसमें सभी जल सहिया को दोनों मिशनों को और अधिक प्रभावी व कारगर बनाने की जरूरी जानकारियां दी गयीं. जिला समन्वयक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है. उन्होंने सार्वजनिक नलों के टेप को उपयोग के बाद बंद करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की. नलकूपों के आसपास साफ-सफाई और गांवों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया. कचरा प्रबंधन पर भी चर्चा हुई, जिसमें गीले और सूखे कचरे को अलग रखने और नाडेफ गड्ढों में संग्रह करने की जानकारी दी गयी. बैठक में कनीय अभियंता चंदन सिंह समेत सभी जल सहिया उपस्थित रहीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पानी की बर्बादी रोकने पर लोगों को करें जागरूक: इमरान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top