Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

HAJIPUR NEWS. पारदर्शिता व निष्पक्षता से संपन्न करायी जायेगी निर्वाचन प्रक्रिया

हाजीपुर. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हाजीपुर के हरिवंशपुर स्थित वीवीपैट एवं इवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेक) कार्य का बुधवार को डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. डीएम वर्षा सिंह और एसपी ललित मोहन शर्मा के संयुक्त निरीक्षण में कई पदाधिकारी उपस्थित थे. इवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी) 31 मई से शुरू है, जो 22 जून तक जारी रहेगी. इस कार्य के लिए इसीआइएल हैदराबाद के 14 अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जा रही जांच तकनीकी जांच हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जा रही है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वेयरहाउस के पूरे परिसर का भी गहन निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जायेगा. इस अवसर पर अपर समाहर्ता एहसान अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिन्हा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी मिल्की सिन्हा, डीपीआरओ नीरज सहित भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं अग्निशमन विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post HAJIPUR NEWS. पारदर्शिता व निष्पक्षता से संपन्न करायी जायेगी निर्वाचन प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोधगया नगर पर्षद उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन

गया जी. बोधगया नगर पर्षद के रिक्त उपाध्यक्ष पद पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार तक चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय सूत्र के अनुसार गीता कुमारी, सुमन कुमारी, सुगंती देवी व नंदिता कुमारी ने बोधगया नगर पर्षद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है, जबकि अब तक इस पद के लिए उम्मीदवारों द्वारा एनआर कटायी है. नामांकन की आखिरी तिथि पांच जून राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है. इस उपचुनाव में बोधगया नगर पर्षद के 33 वार्डों के 70 बूथों पर 55 हजार 440 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे. उक्त सीट के लिए 28 जून को मतदान व 30 जून को मतगणना होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बोधगया नगर पर्षद उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : आशीष बने युवा लोजपा के पंचायत अध्यक्ष

रामगढ़वा . युवा लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन गिरी ने रघुनाथपुर गांव निवासी आशीष कुमार उर्फ राजा सिंह को रघुनाथपुर पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इनके मनोनयन पर पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की है कि उनके कुशल नेतृत्व में पंचायत स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत होगा. हर्ष प्रकट करने वालों में जिला अध्यक्ष राजदेव पासवान, जिला कार्यालय प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, सुनील कुमार शुक्ला, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष भोला पासवान, सोनू पचौरी, रंजन यादव, अमित पासवान, नागेश्वर प्रसाद निराला एवं जितेन्द्र चौरसिया आदि शामिल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : आशीष बने युवा लोजपा के पंचायत अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : 27 पीस ट्रेटा पैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

पहाड़पुर. पुलिस ने स्थानीय मेला चौक से ऑफिसर च्वाइस ट्रेटा पैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. पकडा गया तस्कर गिरि टोला गांव निवासी विशाल कुमार है. थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त तस्कर 180 एम एल का 27 पीस ट्रेटा पैक के साथ डिलेवरी देने जा रहा था कि सूचना के आधार पर उसे मेला चौक से गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एस आई राजीव कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : 27 पीस ट्रेटा पैक के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : शारीरिक दक्षता परीक्षा में होमगार्ड के 244 अभ्यर्थी हुए सफल

Motihari : मोतिहारी . होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तीसरे दिन 214 अभ्यर्थी सफल हुए. शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा में 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था,जिसमें से कुल 979 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मलित हुए. 1600 मीटर की दौड हुआ,जिसमें 270 उम्मीदवार सफल हुए. 270 उम्मीदवारों की ऊंचाई एवं सीना की माप की गई. ऊंचाई एवं सीना के निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने के कारण 19 उम्मीदवार असफल घोषित किये गये. इस प्रकार ऊंची कूद,लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा में कुल-251 उम्मीदवारों ने भाग लिया. 7 उम्मीदवार चिकित्सीय परीक्षा में अनफिट हो गये. इस तरह से 244 उम्मीदवार चिकित्सीय जांच में फिट और दैनिक रूप से सफल घोषित किये गये. बारिश के कारण बुधवार को नहीं हुई परीक्षा अत्यधिक वर्षा होने के कारण स्थानीय मैदान पुलिस केन्द्र एवं गांधी मैदान में जल जमाव और कीचड़ हो गया है. ऐसी परिस्थिति में बुधवार को निर्धारित शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा कार्यक्रम स्थगित कर दी गयी. बुधवार को आयोजित होने वाली यह परीक्षा अब दिनांक-चार जुलाई को को पूर्व निर्धारित मैदान में आयोजित की जाएगी. प्रवेश पत्र में कोई परिवर्तन नहीं होगा, इसके लिए पूर्व का प्रवेश-पत्र ही मान्य होगा. शेष दिनों की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : शारीरिक दक्षता परीक्षा में होमगार्ड के 244 अभ्यर्थी हुए सफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : बंजरिया सीओ को तुरकौलिया का अतिरिक्त प्रभार

Motihari : बंजरिया. तुरकौलिया सीओ संतोष कुमार अवकाश पर जाने के कारण बंजरिया सीओ रोहन रंजन सिंह को बंजरिया अंचल के अतिरिक्त तुरकौलिया अंचल का प्रभार दिया गया है. तुरकौलिया सीओ निजी कारण के कारण लंबे अवकाश पर गए हैं. तुरकौलिया सीओ के अंचल कार्यालय में नहीं रहने से लोगों की परेशानी बढ़ रही थी. दाखिल खारिज आदि के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले लोग परेशान हो रहे थे, जिससे जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के आदेश पर बंजरिया सीओ को तुरकौलिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. जिसके बाद बंजरिया सीओ ने तुरकौलिया अंचल का प्रभार संभाल लिया. उन्होंने ने कहा की अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे. कहा कि जमीन से जुडी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : बंजरिया सीओ को तुरकौलिया का अतिरिक्त प्रभार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निजी स्कूलों की सरकारी मान्यता पर एसोसिएशन ने की चर्चा

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. प्रखंड के संत जेवियर्स उच्च विद्यालय, पालियादाहा के प्रांगण में बुधवार को झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, पाकुड़िया प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जुलियस सोरेन ने की. इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा 2025 में पाकुड़िया उच्च विद्यालय के छात्र जतन मुर्मू को जिले में सातवां स्थान प्राप्त करने पर एसोसिएशन की ओर से फूलों का बुके देकर सम्मानित किया गया. बताया गया कि जतन मुर्मू की प्रारंभिक शिक्षा संत जेवियर स्कूल, पालियादाहा में हुई थी और वे यहीं के छात्रावास में रहकर पाकुड़िया उच्च विद्यालय में पढ़ाई करते थे. बैठक में निजी विद्यालयों की मान्यता से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के माध्यम से जल्द सौंपा जाएगा. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गब्रियल मुर्मू, सचिव हेमंत कुमार हांसदा, अनिल हांसदा, जिला परिषद प्रतिनिधि मुनिराम मरांडी, डोमन मुर्मू, सालभातोर मरांडी, इस्माइल हेम्बरम, विजय टुडू, कोरनेलियुस मरांडी, स्टेफन मुर्मू, सोलेमान मुर्मू, बोनीफस सोरेन, इसराएल हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post निजी स्कूलों की प्रशासनी मान्यता पर एसोसिएशन ने की चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के अभाव में मौत के खिलाफ आरवाइए का प्रदर्शन

भोरे. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड की दुष्कर्म पीड़िता 11 वर्षीय बच्ची की मौत के खिलाफ भोरे में वाम संगठन आरवाइए ने प्रदर्शन किया. भोरे चरमुहानी पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष जितेन्द्र पासवान ने कहा कि दुष्कर्म करने वाला पीड़िता का पड़ोसी है. वह उसे मौसी के यहां ले जाने के नाम पर घर से अपने साथ ले गया था. शाम तक जब उसका पता नहीं चला, तो खोजबीन के दौरान वह कुछ दूरी पर बुरी तरह घायल अवस्था में मिली. घटना 26 मई की है. आरोपित ने हत्या की नीयत से पीड़िता की गर्दन, छाती और पेट को ब्लेड से काट दिया था. 26 मई से ही वह मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी. 31 मई को पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गयी. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गयी. मौके पर राज्य कमेटी सदस्य अर्जुन सिंह, प्रभात कुमार सिंह, शिव चौहान, सनी गोंड, सुनील कुमार राम आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के अभाव में मौत के खिलाफ आरवाइए का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कलशयात्रा के साथ महोत्सव शुरू

श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव हर-हर महादेव के जयघोष माहौल बना भक्तिमय प्रतिनिधि, इंद्रपुरी. श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पुलिस लाइन डेहरी में बुधवार को कलशयात्रा निकाली गयी. सुबह करीब छह बजे गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों स्त्री-पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर पुलिस लाइन से ताराबंगला, थाना चौक होते सोन नदी तट एनीकट पहुंचे. वहां लखीसराय से आये आचार्य संदीप जी महाराज के मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भराया. इसके बाद बाबा भोलेनाथ, हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए पुनः श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर पुलिस लाइन पहुंचे. परिसर में कलश को स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. इसे माहौल भक्तिमय बना रहा. कलशयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसको लेकर रोहतास पुलिस परिवार व स्थानीय नवयुवक तैनात रहे. रोहतास पुलिस परिवार के सदस्य विशाल कुमार ने बताया कि बुधवार को कलशयात्रा के साथ श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम शुरू हो गया. पांच जून की शाम करीब चार बजे समस्त अधिवास व मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम होगा. छह जून को साढे 12 बजे प्राणप्रतिष्ठा व हवन के बाद शाम छह बजे भंडारे और महाप्रसाद वितरण होगा. इसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कलशयात्रा के साथ महोत्सव शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat OTT Release Date: इस दिन से ओटीटी पर तूफान मचाएंगे सनी देओल, जाट की रिलीज डेट अनाउंस

Jaat OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक्शन ड्रामा जाट ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. 10 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म अब भी थियेटर्स में धीमे ही सही, लेकिन कलेक्शन कर रही है. एक्शन एंटरटेनर को देखने के लिए फैंस ट्रक और ट्रैक्टर में भरकर पहुंचे थे. अगर अभी तक आपने ये मूवी नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. जी हां गदर 2 एक्टर ने एक धमाकेदार वीडियो के साथ स्ट्रीमिंग डेट अनाउंस की. ओटीटी पर दस्तक देने के लिए जाट तैयार जाट 5 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसे ऑफिशियल बनाते हुए, स्ट्रीमिंग दिग्गज ने सनी देओल के आइकॉनिक अवतार में एक वीडियो पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा था, “@iamsunnydeol के पास आपके लिए एक तारीख है (फायर इमोजी) नोट कर लो, जाट आ रहा है… 5 जून को नेटफ्लिक्स पर हिंदी और तेलुगु में देखें. View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) जाट के बारे में जाट एक भूतपूर्व सैनिक की कहानी है, जो एक स्थानीय गैंगस्टर के साथ क्रूर और हिंसक लड़ाई में शामिल हो जाता है, जिसका श्रीलंकाई आतंकवादी समूहों से पुराना संबंध है. यह फिल्म अच्छाई वर्सेज बुराई की थीम पर आधारित है. जाट के एक्शन से भरपूर ट्रेलर में सनी देओल को उनके सबसे बड़े एक्शन अवतार में दिखाया गया था. अभिनेता ने अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी और घायल से अपने लोकप्रिय ‘ढाई किलो का हाथ…’वन-लाइनर के साथ दर्शकों को एक बड़ा अनुभव देने का वादा किया. जाट में ये स्टार्स हैं मौजूद जाट का निर्देशन तेलुगु फिल्म निर्माता गोपीचंद मालिनेनी ने किया है. फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य खलनायक के रूप में हैं और उनके साथ विनीत कुमार सिंह हैं. इसमें सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रही हैं. यह फिल्म तेलुगु प्रोडक्शन हाउस, माइथ्री मूवी मेकर्स का पहला हिंदी प्रोडक्शन है, जो पुष्पा फ्रैंचाइजी को वित्तपोषित करने के लिए जाना जाता है. यह भी पढ़ें- Thug Life First Review: कमल हासन की ठग लाइफ फ्लॉप या हिट, पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स The post Jaat OTT Release Date: इस दिन से ओटीटी पर तूफान मचाएंगे सनी देओल, जाट की रिलीज डेट अनाउंस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top