Hot News

June 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: अब दक्षिण बिहार में खेतों को मिलेगा गंगा जल, पटवन की दूर होगी समस्या

Bihar News: पटना. बिहार में जलस्रोत तेजी से खत्म हो रहे हैं. सबसे खराब हालत नालंदा जिले की है. दक्षिण बिहार में पेयजल के रूप में गंगा जल पहुंचाया जा रहा है. अब प्रशासन ने फैसला किया है कि दक्षिण बिहार के खेतों तक भी गंगा जल पहुंचाया जायेगा. प्रशासन के इस फैसले से दक्षिण बिहार के किसानों की सिंचाई समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाने की उम्मीद है. जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा है कि दक्षिण बिहार के कई जिलों में अब गंगा नदी के अधिशेष जल से सिंचाई की जाएगी. बिहार में अभी गंगा जल से नालंदा, गया और नवादा जिलों में रहने वाले लोगों को पेयजल की आपूर्ति हो रही है. अब इन इलाकों में इस जल का उपयोग खेतों की सिंचाई के लिए भी किया जाएगा. 80 प्रतिशत तक घट चुकी है सिंचाई क्षमता संतोष कुमार मल्ल सिंचाई भवन स्थित सभागार में आयोजित पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के लिए “गंगा जल आपूर्ति योजना” विषय पर परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे. प्रधान सचिव ने कहा कि मानसून के समय गंगा में आने वाले अधिशेष जल को पाइपलाइन के माध्यम से बांका जिले के बेलहर स्थित बदुआ जलाशय तक पहुँचाने की योजना बन रही है. यह जलाशय वर्षों से मानसून में भी भर नहीं पाता, जिससे इसकी सिंचाई क्षमता लगभग 75-80 प्रतिशत तक घट चुकी है. प्रस्तावित योजना से इस जलाशय को भरने के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा. कई शहरों में होगी पेयजल आपूर्ति उन्होंने यह भी बताया कि औरंगाबाद, डेहरी तथा सासाराम में सोन नदी के सतही जल का उपयोग करते हुए शीघ्र ही पेयजल योजनाएं शुरू की जाएंगी. वहीं, दुर्गावती जलाशय से भभुआ और मोहनिया शहरों को भी जल आपूर्ति की जाएगी. प्रधान सचिव ने आगे बताया कि जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत मोरवे, जालकोट, बासकोट एवं गरही जैसे जलाशयों को भी गंगा जल से भरने की दिशा में कार्य प्रगति पर है. उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन का उद्देश्य है कि मानसून में गंगा का अधिशेष जल बर्बाद न होकर उपयोग में लाया जाए और इससे राज्य के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों को राहत मिले. तालाबों को अतिक्रमण मुक्त होना जरुरी अभियंता प्रमुख (सिंचाई एवं सृजन)अवधेश कुमार ने कहा कि जब तक जीवन और हरियाली है, तभी तक सच्ची खुशहाली संभव है. इनके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. जलवायु परिवर्तन आज की सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती बन चुकी है और इससे निपटने के लिए हमें सतत, वैज्ञानिक और समर्पित प्रयास करने होंगे. आने वाली पीढ़ियों के लिए जलवायु संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. जल-जीवन-हरियाली अभियान इसी सोच का विस्तार है, जिसके तहत राज्य भर में तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर उनका संरक्षण किया जा रहा है, ताकि जल संचयन और भूजल पुनर्भरण को प्रोत्साहन मिल सके. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post Bihar News: अब दक्षिण बिहार में खेतों को मिलेगा गंगा जल, पटवन की दूर होगी समस्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Best Time to Eat Fruits: फ्रूट्स खाने का सही समय, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Best Time to Eat Fruits: फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें गलत समय पर खाने से फायदा नहीं बल्कि नुकसान भी हो सकता है. कई लोग कभी भी फल खा लेते हैं, लेकिन हर चीज का सही समय होता है. अगर फल सही समय पर खाए जाएं तो ये शरीर को पोषण देने के साथ-साथ पाचन को भी सुधारते हैं और एनर्जी बढ़ाते हैं. लेकिन अगर इन्हें खाने का समय गलत हो जाए, तो गैस, अपच और शुगर लेवल में गड़बड़ी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए आइये जानते हैं की है कि फल खाने का सही समय क्या है. सुबह खाली पेट फल खाना सबसे अच्छा होता है सुबह पेट खाली होता है और पाचन अच्छे से काम करता है. इस समय फल खाने से उसके सारे पोषक तत्व शरीर को जल्दी मिल जाते हैं. जैसे सेब, पपीता या अमरूद सुबह खाने पर पेट साफ रहता है. इससे दिनभर शरीर में ताजगी और ताकत बनी रहती है. दोपहर के खाने से 30 मिनट पहले फल खाना फायदेमंद होता है इससे भूख सही लगती है और खाना अच्छे से पचता है. फल से पेट हल्का रहता है और गैस या भारीपन नहीं होता. दोपहर से पहले खट्टे या फाइबर वाले फल जैसे संतरा या सेब खाना अच्छा होता है. यह वजन को भी कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. ये भी पढ़ें: Coconut Water Benefits: कच्चा नारियल पानी पीने से होते हैं ये 7 कमाल के फायदे, डिहाइड्रेशन से लेकर स्किन के लिए रामबाण ये भी पढ़ें: Honey and Lemon Water Benefits: रोजाना खाली पेट शहद और नींबू पानी, जानिए इसके कमाल के फायदे खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाने चाहिए इससे पेट में गैस, जलन और अपच हो सकती है. खाना और फल एक साथ खाने से पेट पर ज्यादा जोर पड़ता है. इसलिए खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही फल खाने चाहिए. इससे दोनों चीजें अच्छे से पचती हैं. रात को मीठे फल खाने से बचना चाहिए जैसे केला, अंगूर या आम रात में खाने से शुगर बढ़ सकती है. रात में शरीर धीरे काम करता है, जिससे मीठा जल्दी नहीं पचता. इससे नींद खराब हो सकती है और वजन भी बढ़ सकता है. इसलिए रात को हल्के फल भी बहुत कम मात्रा में खाने चाहिए. वर्कआउट के बाद कुछ फल खाना अच्छा होता है जैसे एक्सरसाइज के बाद केला, नारियल पानी या खजूर खाना फायदेमंद होता है. ये शरीर की थकान दूर करते हैं और ताकत देते हैं. लेकिन ज्यादा फल खाने से शुगर और कैलोरी बढ़ सकती है. इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. ये भी पढ़ें: Paneer Bread Roll Recipe: घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी पनीर ब्रेड रोल, शाम के स्नैक्स और बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Best Time to Eat Fruits: फ्रूट्स खाने का सही समय, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात के अंधेरे में प्रशासन का सख्त कदम, कब्रिस्तान पर चलाया बुल्डोजर

Sambhal News: संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में बुधवार रात अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई देखने को मिली. उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मुरादाबाद मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बने कब्रिस्तान की चहारदीवारी पर बुलडोजर चलाया गया. यह कार्रवाई रात के समय की गई, जिससे दिन में ट्रैफिक प्रभावित न हो. सड़क निर्माण में आ रहा था अवरोध एसडीएम मिश्रा ने बताया कि करीब छह महीने पहले अतिक्रमण रोधी अभियान में यह बात सामने आई थी कि कब्रिस्तान की चहारदीवारी 10 मीटर आगे तक बनाई गई है. उस समय कब्रिस्तान प्रबंधन ने सहमति के साथ दीवार खुद ही हटा ली थी. प्रशासन ने यह भी साफ किया था कि बाकी बचे अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा. अब सड़क निर्माण के दौरान सामने आए बाकी अवरोधों को हटाने के लिए रात में बुलडोजर चलाया गया. रेलवे क्रॉसिंग के निकट होने के कारण दिन में काम करना संभव नहीं था. कब्रों को समतल कर हटाया अतिक्रमण प्रशासन के अनुसार, एक तरफ की 10 मीटर और दूसरी ओर की करीब सात मीटर दीवार पहले ही हटाई जा चुकी थी. अब कुछ बची हुई कब्रों को समतल कर क्षेत्र को निर्माण के लिए मुक्त किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूर्व सहमति और नियमानुसार की गई है. The post रात के अंधेरे में प्रशासन का सख्त कदम, कब्रिस्तान पर चलाया बुल्डोजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत में घुसकर BSF जवान को खींच ले गए बांग्लादेशी, जानें फिर क्या हुआ?

BSF Jawan Abducted By Bangladesh Civilians: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बांग्लादेशी नागरिकों ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को अगवा कर लिया और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार ले गए. यह घटना बुधवार तड़के जिले के नूरपुर इलाके के सुतियार में स्थित बीएसएफ कैंप के पास चांदनी चौक क्षेत्र में हुई.  BSF जवान को किया अगवा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरू में यह कहा जा रहा था कि 71वीं बटालियन के जवान श्रीगणेश, घुसपैठियों का पीछा करते हुए गलती से बांग्लादेश की सीमा में घुस गए थे. हालांकि, बाद में बीएसएफ की आंतरिक जांच में साफ हुआ कि जवान हिंदुस्तानीय सीमा क्षेत्र में ही थे और उन्हें जबरन खींचकर बांग्लादेश ले जाया गया. इसे भी पढ़ें: इमरान खान की पत्नी के पीछे क्यों पड़े असीम मुनीर? सामने आई बहुत बड़ी सच्चाई बीएसएफ सूत्रों ने जानकारी दी कि घटना उस समय हुई जब जवान कथलिया गांव के पास बांग्लादेश की ओर से हो रही घुसपैठ की कोशिश को रोकने में जुटे थे. उसी दौरान बांग्लादेश के चपई नवाबगंज जिले से आए कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें पकड़ लिया. बताया गया है कि जवान ने मानवीयता दिखाते हुए कुछ बांग्लादेशियों को बातचीत के लिए पास आने दिया, लेकिन उन्होंने धोखा देते हुए जवान को अगवा कर लिया. BSF ने तुरंत BGB को बताया इस मामले में बीएसएफ ने तुरंत बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के अधिकारियों से संपर्क किया और इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया. बीएसएफ की सख्त पहल के बाद बांग्लादेशी अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और जवान को कुछ ही घंटों में रिहा कर दिया गया. दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि जवान सुरक्षित हैं और अब अपनी यूनिट के साथ वापस लौट चुके हैं. यह घटना सीमा सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करती है और दोनों देशों के बीच तालमेल को और मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है, ताकि ऐसी घटना दोबारा न घटे.  इसे भी पढ़ें: बकरीद पर नहीं होगी कुर्बानी, प्रशासन ने लगाई रोक, घर में घुसकर भेड़ें जब्त कर रही पुलिस, देखें वीडियो The post हिंदुस्तान में घुसकर BSF जवान को खींच ले गए बांग्लादेशी, जानें फिर क्या हुआ? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : हम बिहारी बोल रहे हैं, हमसे बहस जिंदगी तहस–नहस, देखें मजेदार वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स फोन पर बात कर रहा है. वह जेसीबी पर है जो गहरे पानी में फंसा नजर आ रहा है. उसकी बातचीत से ऐसा लग रहा है कि वह जेसीबी ऑपरेटर है और अपने मालिक से बात कर रहा है. फोन के दूसरे तरफ मौजूद शख्स से वह कह रहा है कि ऑपरेटर का पैसा नहीं दीजिएगा तो मशीन तो फंसबे करेगा न..पेमेंट डालिए तो पानी में से मशीन निकालेंगे. नहीं तो हम नहीं निकालेंगे. यहीं छोड़ देंगे सर. देखें ये मजेदार वीडियो आप भी…. Legend talking 😂 pic.twitter.com/PmJkoT9S3y — Ankit (@terakyalenadena) June 4, 2025 वीडियो में आगे शख्स कहता नजर आ रहा है कि देख लीजिए कितना पानी है. पहले पैसा डालिए…हां बिहारी बोल रहे हैं…इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा–Legend talking…इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. The post Viral Video : हम बिहारी बोल रहे हैं, हमसे बहस जिंदगी तहस–नहस, देखें मजेदार वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मामा का गला काटा, दीवार तोड़ी, रिश्ते को लहूलुहान कर भागा भांजा

Lucknow News: लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीनगर स्थित शिवलोक कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात सामने आई है. बुधवार देर रात एक युवक ने अपने सगे मामा की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कमरे की दीवार तोड़कर मौके से फरार हो गया. कमरे में बंद कर की गई हत्या पुलिस के अनुसार, मृतक बाबूलाल कश्यप बिरसिंहपुर, अटरिया, सीतापुर के मूल निवासी हैं, जो कि लखनऊ में परिवार सहित रहते थे और एक निजी संस्था में गार्ड की नौकरी कर रहे थे. उसी बिल्डिंग में उनका भांजा अनुज कश्यप भी किराए पर रहकर गार्ड की नौकरी करता था. बुधवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद अनुज ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर मामा का गला काट दिया. थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या के संबंध में @dcp_north द्वारा दी गई बाइट।@Uppolice pic.twitter.com/olz0qwisdE — LUCKNOW POLICE (@lkopolice) June 4, 2025 दीवार तोड़कर हुई फरारी डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने कमरे की दीवार तोड़कर भागने की कोशिश की और फरार हो गया. पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीमें लगाई गई हैं. यह भी पढ़ें- डकैत पान सिंह तोमर की पौत्री ने JE को जमकर मारे थप्पड़-घूंसे, देखें वीडियो यह भी पढ़ें- सेप्टिक टैंक बना काल, गैस रिसाव से तीन जिंदगियों का अंत, गांव में पसरा मातम पिछली रंजिश बना हत्या की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले अनुज ने अपने मामा बाबूलाल की नाबालिग बहन को भगाया था. उस मामले में बाबूलाल ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिससे अनुज को जेल जाना पड़ा था. करीब 15 दिन पहले ही वह जेल से रिहा हुआ था और तभी से मामा से बदला लेने की नीयत में था। पुलिस का मानना है कि यही पुरानी रंजिश हत्या की वजह बनी. इलाके में फैली दहशत घटना के वक्त बाबूलाल का परिवार घर के बाहर था, जिसे शोर सुनकर जानकारी मिली. हत्या की समाचार फैलते ही मोहल्ले में दहशत का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें- कौन है वंशिका? जो बनेंगी चाइना मैन कुलदीप यादव की दुल्हनियां, देखें सगाई का वीडियो The post मामा का गला काटा, दीवार तोड़ी, रिश्ते को लहूलुहान कर भागा भांजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC CSE Prelims Result 2025 Update: यहां देख सकेंगे यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट, Mains Exam पर ये अपडेट

UPSC CSE Prelims Result 2025 Update: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (UPSC CSE Prelims 2025) का रिजल्ट जारी करने वाला है. पिछली परीक्षाओं के पैटर्न को देखते हुए अनुमान है कि रिजल्ट जून के दूसरे हफ्ते तक आ सकता है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. यहां आप UPSC CSE Prelims Result 2025 Update चेक करने के साथ ही मेंस एग्जाम के बारे में भी जानकारी कर सकते हैं. यूपीएससी प्री रिजल्ट कब? (UPSC CSE Prelims Result 2025 Update) रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में परीक्षा 16 जून को हुई थी और रिजल्ट 1 जुलाई को आया था. वहीं 2023 में परीक्षा 28 मई को हुई थी और रिजल्ट 12 जून को जारी हुआ था. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर यह माना जा रहा है कि इस बार भी 14 जून 2025 तक रिजल्ट जारी हो सकता है. अभी तक आयोग ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है लेकिन हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें. यह भी पढ़ें- CLAT 2025 Second Merit List Out: CLAT सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, यहां चेक करें अपना नाम UPSC CSE Prelims Result 2025 Update: कैसे चेक करें? स्टेप 1: UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर “UPSC CSE Prelims 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: एक PDF खुलेगी जिसमें सफल उम्मीदवारों की रोल नंबर लिस्ट होगी. स्टेप 4: कंप्यूटर में Ctrl+F दबाएं या मोबाइल में सर्च फीचर का उपयोग कर अपना रोल नंबर खोजें. स्टेप 5: PDF को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव रखें. ये कैंडिडेट्स दे सकेंगे मेंस एग्जाम (UPSC CSE Prelims Result 2025 Update) UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. हर शिफ्ट की अवधि 2 घंटे थी. अब उम्मीदवार GS Paper 1 और GS Paper 2 की PDF भी upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. जो उम्मीदवार प्रीलिम्स पास करेंगे, वे अब मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में बैठने के योग्य होंगे. यह भी पढ़ें- IGNOU June TEE 2025 Admit Card: इग्नू ने जारी किए हॉल टिकट, जून में इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम The post UPSC CSE Prelims Result 2025 Update: यहां देख सकेंगे यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट, Mains Exam पर ये अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: रात में पत्नी को कुदाल से काट चैन की नींद सो गया पति, सुबह खुली नींद तो सामने थी पुलिस

Bihar Crime: जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद जिले में एक पति ने रात के अंधेरे में अपनी पत्नी को कुदाल से काट डाला. पत्नी की हत्या करने के बाद वो चैन की नींद सो गया. सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसके सामने पुलिस खड़ी थी. पुलिस ने पति पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके पर पहुंची हुलासगंज पुलिस ने उक्त स्त्री को हुलासगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पवन कुमार हुलासगंज सीएचसी में दैनिक मजदूरी पर माली का काम करता था. छत पर सोने को लेकर हुआ था विवाद घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार की रात को खा पीकर परिवार के लोग छत पर सोने चले गए. किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया. विवाद के क्रम में ही रात के करीब बारह बजे पति ने पत्नी पर कुदाल से अंधाधुंध वार कर किया. उसने कुदाल से अपनी पत्नी पर लगातार प्रहार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया. जब स्त्री बेसुध हो गई, तभी उसने छोड़ा. घटना के बाद पति भागकर हुलासगंज सीएचसी में जाकर आराम से सो गया. सुबह तक जिंदा थी स्त्री घटना के समय घर में पति पवन कुमार, पचीस वर्षीया पत्नी पिंकी देवी तथा चार वर्षीय पुत्र ही थे. अन्य परिजन रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे. सुबह पडोस के लोगों ने जब बगल की छत पर स्त्री को खून से लथपथ देखा तो अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी तथा इसकी सूचना हुलासगंज पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में सोये पति पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पति पवन कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR The post Bihar Crime: रात में पत्नी को कुदाल से काट चैन की नींद सो गया पति, सुबह खुली नींद तो सामने थी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 48: ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज से पहले भी ‘केसरी 2’ की कमाई जारी, जानें 48वें दिन का कलेक्शन

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 48: अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में चल रही है, भले ही इसकी स्पीड काफी धीमी हो गई है. रिलीज के शुरुआती दिन भले ही फिल्म ने खास कमाई नहीं की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसने दर्शकों का ध्यान खींचा. फिल्म जलियांवाला बाग कांड के बाद की घटनाओं को बखूबी दिखाती है. इस बीच अक्षय की एक और मूवी कल यानी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. चलिए आपको बताते हैं केसरी 2 के 48वें दिन का कलेक्शन. जानें ‘केसरी चैप्टर 2’ का 48वें दिन का कलेक्शन फिल्म केसरी 2 के बाद अब अक्षय कुमार हाउसफुल 5 में नजर आएंगे. मूवी से मेकर्स को काफी उम्मीद है. कहा जा रहा है कि हाउसफुल 5, केसरी चैप्टर 2 से अच्छा प्रदर्शन करेगी. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 48वें दिन मूवी ने 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. टोटल कलेक्शन मूवी ने 92.37 करोड़ का किया है. अब देखना है कि हाउसफुल 5 के आने के बाद केसरी 2 का क्या होगा. केसरी चैप्टर 2 की कमाई पर लगा फुल स्टॉप पहला हफ्ता- 46.1 करोड़ रुपये दूसरा हफ्ता- 28.65 करोड़ रुपये तीसरा हफ्ता- 8.6 करोड़ रुपये चौथा हफ्ता- 5.65 करोड़ रुपये 29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये 30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये 31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये 32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये 33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये 34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये 35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये 36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये 37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये 38वां दिन – 0.18 करोड़ रुपये 39वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये 40वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये 41वां दिन – 0.05 करोड़ रुपये 42वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये 43वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये 44वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये 45वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये 46वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये 47वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये 48वां दिन – 0.03 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन- 92.37 करोड़ यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम The post Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 48: ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज से पहले भी ‘केसरी 2’ की कमाई जारी, जानें 48वें दिन का कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Wheat Dosa: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें हेल्दी और स्वादिष्ट गेहूं के आटे का डोसा

Wheat Dosa: डोसा का सुनते ही दक्षिण हिंदुस्तान की याद आ जाती है. आमतौर पर डोसा बनाने के लिए चावल और उड़द दाल को भिगोकर पीसना पड़ता है, लेकिन आज हम आपको गेहूं का डोसा बनाने के बारे में बताने जा रहें हैं. इसे न तो भिगोने की जरूरत होती हैं, न ही ग्राइंडर करने की. ये डोसा उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो हेल्दी खाना पसंद करते हैं और जल्दी में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं. इसके अलावा, इसे आप नाश्ते में, बच्चों के टिफिन में या हल्के डिनर के लिए भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं, घर पर आसानी से आटा का डोसा बनाने के बारे में.  गेहूं डोसा बनाने की सामग्री  गेहूं का आटा – 1 कप चावल का आटा – आधा कप  दही – 2 चम्मच  पानी – आवश्यकतानुसार हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई) अदरक – आधा टुकड़ा  प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ) हरा धनिया – 1 (बारीक कटा हुआ) नमक – स्वादानुसार जीरा – आधा चम्मच  तेल – सेंकने के लिए यह भी पढ़ें: Idli Recipe: बिना चावल-दाल के बनाएं झटपट हेल्दी बेसन की इडली यह भी पढ़ें: खुशियों की मिठास बढ़ाएगी MP की मशहूर मावा बाटी, घर बैठे बनाएं चाशनी में डूबी लाजवाब मिठाई गेहूं डोसा बनाने की विधि  सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, चावल का आटा, दही, नमक, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया अच्छे से  मिलाएं.  इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला बैटर बना लें.  इस बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.  इसके बाद अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, फिर इसमें हल्का सा तेल डालकर पोंछ लें.  अब एक करछी बैटर लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं.  डोसा थोड़ा मोटा ही रखें, इसके ऊपर अब थोड़ा तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने पकाएं. अब गरमागरम गेहूं डोसा को नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें.  यह भी पढ़ें: Aloo Bhujia Recipe: बाजार की नमकीन को कहें ना, अब घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू भुजिया The post Wheat Dosa: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें हेल्दी और स्वादिष्ट गेहूं के आटे का डोसा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top