Hot News

June 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deepika Padukone ने सीक्रेटली मुजम्मिल इब्राहिम को किया था डेट, सालों बाद खुला राज, बोले- 2 साल में ब्रेकअप…

Deepika Padukone: अभिनेता और मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम ने खुलासा किया है कि वह दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे. उन्होंने कहा कि जब दीपिका पहली बार मुंबई आई थीं, तब उन्होंने दीपिका को डेट किया था और फिर दो साल बाद उनसे ब्रेकअप कर लिया. उन्होंने बताया कि कैसे वह पहले एक पब्लिक फिगर हुआ करते थेस लेकिन अब हालात बदल गए हैं. दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे हैं मुजम्मिल इब्राहिम सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में मुजम्मिल ने बताया, “हम दो साल तक रिलेशनशिप में थे.” उन्होंने कहा कि वह मुंबई में दीपिका से मिलने वाले पहले व्यक्ति थे. उन्होंने याद करते हुए बताया, “दीपिका बहुत कॉन्फिडेंट थीं, क्योंकि वह प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं, इसलिए हर कोई उनके बारे में जानता था.” उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में दीपिका ने ही उनसे डेट पर जाने के लिए कहा था. मुजम्मिल ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ मुजम्मिल ने आगे कहा, “मैं उस समय एक स्टार था, वह स्ट्रगल कर रही थी. हालांकि अब वह एक सुपरस्टार है. हर कोई उसे जानता है. कोई भी मुझे नहीं जानता. मैं उसका बहुत बड़ा फैंस हूं. मुझे उनकी फिल्में देखना बहुत पसंद है. वह एक खूबसूरत स्त्री है. वह अपने करियर में अच्छा कर रही है, लेकिन सच्चाई यही है.” रणवीर सिंह संग शादी के बाद दीपिका नहीं करती हैं उनसे बात जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब भी दीपिका के साथ संपर्क में हैं. इसपर एक्टर ने कहा, “उनकी शादी से पहले, हम कभी-कभी बात करते थे.” उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद वे एक-दूसरे के दोस्त बन गए और कुछ अच्छा करने पर एक दूसरे को बधाई देते थे. हालांकि, दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह से शादी के बाद उनका संपर्क टूट गया. रिक्शा से दीपिका संग डेट पर जाते हैं मुजम्मिल दीपिका के साथ बिताए समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, “हम तब काफी यंग थे. हम बारिश में रिक्शा में डेट पर जाते थे, यह बहुत प्यारा एक्सपीरियंस था. मेरे पास उससे ज्यादा पैसे थे, क्योंकि मैं उससे बेहतर कमाने लगा था. फिर मैंने एक कार खरीदी और वह इस बात से बहुत खुश थी.” यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल The post Deepika Padukone ने सीक्रेटली मुजम्मिल इब्राहिम को किया था डेट, सालों बाद खुला राज, बोले- 2 साल में ब्रेकअप… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bengaluru Stampede: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को जारी किया नोटिस, 10 जून को सुनवाई

Bengaluru Stampede: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए भगदड़ पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने कहा, “विभिन्न समाचार पत्रों में समाचारें प्रकाशित हुई हैं, जिनमें आरसीबी के विजय जश्न के दौरान हुई त्रासदी का वर्णन किया गया है जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए. यह अदालत इस घटना का संज्ञान ले रही है.” वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण श्याम ने कहा कि विधान सौदा और स्टेडियम में दो कार्यक्रम हुए, उन्हें यह ब्यौरा देना चाहिए कि एम्बुलेंस कहां तैनात की गई थीं.” 10 जून को होगी सुनवाई कर्नाटक प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए हाई कोर्ट ने कहा, “त्रासदी के कारण का पता लगाने और भविष्य में इसे कैसे रोका जाए, इस विषय पर हमें कई व्यक्तियों से पत्र प्राप्त हुए हैं. हम राज्य प्रशासन को नोटिस जारी करते हैं.” कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 जून को तय की है. अटॉर्नी जनरल ने बताया, अपेक्षा से अधिक लोगों के जुटने से मची भगदड़ कर्नाटक के अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट में कहा कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, लेकिन बुधवार को स्टेडियम के पास अपेक्षा से अधिक लोग एकत्र हुए. एजी ने कहा, “पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिनमें 1318 और कुल 1483 अधिकारी शामिल थे, मैदान पर मौजूद थे. स्टेडियम के पास 2.5 लाख से अधिक लोग एकत्र हुए थे.” उन्होंने कहा, “हम भी इसे लेकर उतने ही चिंतित हैं, जितने अन्य लोग. मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया पहला बयान मुआवजा दिए जाने और चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराए जाने के बारे में था. हम कल रात से ही काम कर रहे हैं. हम किसी भी सुझाव के लिए तैयार हैं.” आरसीबी की जीत का मनाया जा रहा था जश्न, स्टेडियम में पहुंच गए 2-3 लाख लोग आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी ने 18 साल बाद खिताब जीता. आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर कर्नाटक में जोरदार जश्न मनाया. बेंगलुरु में विराट कोहली सहित टीम के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जुट गए. खिलाड़ियों की विक्ट्री परेड खुली बस में निकाली गई थी. खिलाड़ियों के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचने से पहले लाखों की संख्या में प्रशंसक पहुंच गए और अंदर घुसने की कोशिश करने लगे. इस दौरान भगदड़ मची, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. The post Bengaluru Stampede: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कर्नाटक प्रशासन को जारी किया नोटिस, 10 जून को सुनवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पौधरोपण सौ बीमारियों की है एक दवा : बीडीओ

पाकुड़िया. प्रखंड के कई प्रशासनी एवं गैर प्रशासनी संगठनों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर हरियाली बनाये रखने का संदेश दिया. प्रखंड परिसर में गुरुवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, उप प्रमुख अर्चना देवी ने कटहल, आम, अमरूद, काजू, जामुन सहित बेली, चमेली, अढ़ोल, गेंदा फूल के पौधे लगाये. बीडीओ ने कहा कि पौधरोपण सौ बीमारी की एक दवाई है. विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपनी पृथ्वी, अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को याद दिलाता है. यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिज्ञा है कि हम अपने ग्रह को स्वस्थ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करेंगे. हमारे आसपास अगर पेड़ पौधे रहे तो हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा. ऑक्सीजन की भी कमी नहीं होगी और हम निरोग रहेंगे. वहीं सभी पंचायतों में मुखिया, पंचायत सचिव एवं जेएसएलपीएस के कर्मियों ने भी पौधरोपण किया. मौके पर एइ रोहित गुप्ता, एमओ त्रिदीप शील, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुब्रत दास आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पौधरोपण सौ बीमारियों की है एक दवा : बीडीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motiharia: सदर अस्पताल परिसर के जर्जर सड़क का जल्द होगा निर्माण, खर्च होंगे तीन करोड़

Motiharia: मोतिहारी. सदर अस्पताल परिसर की जर्जर सड़क का जल्द ही दूरूस्त होगा. नगर निगम ने मरीजों की सुविधा के लिए जर्जर सड़क निर्माण की योजना बनायी है. करीब तीन करोड़ की लागत से अस्पताल परिसर के जर्जर सड़क के निर्माण कराया जायेगा. सड़क निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शीध्र ही शुरू होगी. बताया चले कि सदर अस्पताल परिसर का मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) भवन लिंक मुख्य पथ पूरी तरह से जर्जर है. इस सड़क एएनएम व जीएनएम सहित आइसीयू जाने का मुख्य रास्ता है. ऐसे में सड़क जर्जर होने के कारण थोड़ी बारिश में भी जल-जमाव की समस्या झेलनी पड़ती है. ऐसे में इस पथ के निर्माण से मरीजों सहित अस्पताल कर्मी व मोहल्ला के लोगों को आनेजाने में सुविधा होगी. सदर अस्पताल प्रबंधक कौशल किशोर दूबे ने बताया कि नगर निगम के द्वारा तीन करोड़ की लागत से जर्जर सड़क को उच्चा करने के साथ पिक्यू व आइसीयू तक सड़क का निर्माण कराने की योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी है. कहा कि जर्जर सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही होने की उम्मीद है. ऐसे में सड़क निर्माण से मरीजों को सुविधा होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motiharia: सदर अस्पताल परिसर के जर्जर सड़क का जल्द होगा निर्माण, खर्च होंगे तीन करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. अलग-अलग जगहों पर मारपीट में छह लोग घायल

लालगंज नगर. लालगंज और करताहां थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार मानपुर गांव में हुई मारपीट में नागेश्वर सिंह की पत्नी मंजू देवी, ललन सिंह की पत्नी अनिता देवी, वही अगरपुर गांव की धनंजय राय की पत्नी बबिता देवी, सलेमपुर गांव के राजेश पासवान की पत्नी अनिता कुमारी, पुरखौली गांव निवासी जालंधर सिंह का पुत्र सुबोध कुमार सिंह मारपीट की घटना में घायल हो गया. वही करताहां थाना क्षेत्र के पातेपुर गांव में हुई मारपीट में शुकुल सहनी का पुत्र विनोद सहनी घायल हो गया. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. अलग-अलग जगहों पर मारपीट में छह लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. अष्टयाम यज्ञ के लिए निकाली गयी कलशयात्रा

पटेढी बेलसर. पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के अफजलपुर गांव स्थित बाबा धनराज शिव मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम यज्ञ के लिए गुरुवार की सुबह कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में 251 कन्याएं और स्त्रीएं शामिल हुई. कलशयात्रा के लिए पहलेजा घाट से टैंकर में भरकर मंगाए गये गंगा जल को चिंतामणपुर स्थित शिव परिसर में रखा गया था. बैंड बाजे के साथ पहुंचे श्रद्धालु कलश में जल लेकर हर-हर महादेव और जय श्री राम का नारा लगाते हुए फतहपुर, कटारू,बीबीपुर होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची. जहां आचार्य पंकज ओझा ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया. विधिवत पूजा अर्चना के साथ हीं रामधुन यज्ञ की शुरुआत की गयी. यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से बेलसर पुलिस लगातार यज्ञ स्थल पर भ्रमणशील है. यज्ञ कमेटी के सदस्य भाजपा नेता सीए अभिषेक राज उर्फ राजा उर्फ भैया, डॉ रजनीश कुमार जंग, पप्पू सिंह, अरविंद पटेल, मुकेश कुमार, आयुष पटेल, ऋषभ, मिथिलेश सिंह आदि ने बताया कि शुक्रवार को रामधुन यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद संध्या में राम विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. अष्टयाम यज्ञ के लिए निकाली गयी कलशयात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी

कोचस. राजमुनी देवी चंद्रधर राय महाविद्यालय नौंवा के सभाकक्ष में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत संगोष्ठी आयोजित की गयी. इसमें पर्यावरण संरक्षण पर विशेष चर्चा की गयी. इस दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो रामनाथ सिंह ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करना है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को दूषित करने में एकल यूज प्लास्टिक की अहम भूमिका है. इसका इस्तेमाल जान-माल के साथ पूरे पर्यावरण के लिए घातक है. प्रशासन को इसे हर हाल में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी रम्भा कुमारी ने की. मौके पर प्रो जयशंकर प्रसाद सिंह, कंचन कुमारी, खुशी कुमारी, शशिकांत कुमार, अनुप्रिया कुमारी, अंकित कुमार सहित अन्य कई उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित मात्रा में खाद के प्रयोग की दी जानकारी

राजापाकर. विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले के तीन प्रखंडों के छह गांवों में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लालगंज प्रखंड के रसूलपुर, सररिया सहदुल्लापुर, गोरौल के बारिशपुर, मोहम्मदपुर पोझा, रसलपुर कोरीगांव में डाॅ अनिल कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के दिशा निर्देशन में कुमारी नम्रता, डाॅ कविता वर्मा, वैज्ञानिक गृह विज्ञान एवं डॉ जोना द्वारा प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वैज्ञानिकों के द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र विशेष के लिए खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीक, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित खादों के प्रयोग, किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न प्रशासनी योजनाओं तथा नीतियों के विषय में किसानों को जागरूक किया गया. वैज्ञानिक डाॅ एसके ठाकुर किसानों से मिर्च, मूली, कद्दू, परवल में लगने वाले कीट एवं व्याधि के नियंत्रण पर विशेष चर्चा की और उन्हें निदान बताया. किसानों से लिया गया फीडबैक इस कार्यक्रम के दौरान किसानों से फीडबैक लिया गया, जिससे कि उनके द्वारा किये गये नवाचार के बारे में वैज्ञानिक व पदाधिकारी अवगत हों सके एवं उसके अनुसार अनुसंधान योजना का निर्धारण कर सके. वैज्ञानिक कुमारी नम्रता ने गर्मी के मौसम में मिल्की मशरूम लगाने की विधि, धान की सीधी बुआई, डीएसआर तकनीक, ड्रोन से कीटनाशी एवं नैनो डीएपी व यूरिया के छिड़काव के विषय में चर्चा की एवं इससे होने वाले लाभ से अवगत कराया. डाॅ कविता वर्मा ने खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर विशेष रूप से चर्चा की और गृह वाटिका लगाने हेतु स्त्रीओं को प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा वैशाली, सियाराम साहू बीटीएम, अनिकेत कुमार कृषि समन्वयक, अमित रंजन आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित मात्रा में खाद के प्रयोग की दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोचस में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 400 पौधे लगाये गये

कोचस. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस पर ”एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्य किया गया. इसकी जानकारी मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देश पर विभिन्न पंचायतों में कुल 400 सौ से अधिक पौधारोपण किया गया. इसमें पीपल, नीम, बरगद, महोगनी, आम, अमरुद के पौधे लगाये गये. इस दौरान उन्होंने बलथरी और कंजर पंचायत क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण कराया. इसके अलावा सरेयां पंचायत में मुखिया विकास तिवारी, कंजर में ददन प्रसाद, अगरसीडिहरा में कमलाकांत पांडेय, कथराई में निर्मला कुमारी, बलथरी में भास्कर पासवान, गारा में अनिल कुमार राय, चितावं में अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने पंचायत क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोचस में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 400 पौधे लगाये गये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकुड़िया लैंप्स से किसानों के बीच धान के बीज वितरित

पाकुड़िया. प्रखंड मुख्यालय स्थित लैंप्स के गोदाम से गुरुवार को किसानों के बीच धान के बीज का वितरण किया गया. शुभारंभ प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, उप प्रमुख अर्चना देवी, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मंजर आलम, लैंप्स सचिव प्रभात रजक ने संयुक्त रूप से किया. जानकारी के अनुसार, जिला कृषि विभाग की ओर से पाकुड़िया लैंप्स को दो सौ पचास क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है. अनुदानित दर 19.50 रुपये प्रति किलो की दर से धान का बीज वितरित किया जा रहा है. सभी जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा किसानों के विकास के लिए राज्य प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहयोग किया जा रहा है. न्यूनतम कीमत पर बीज उपलब्ध कराकर किसानों को सहयोग किया जा रहा है. वहीं प्लास साहू, छोटेलाल वर्मा, शेखावत मियां, मोतीलाल हांसदा आदि किसानों ने बताया कि बीते कई वर्षों से हमलोग लैंप्स से ही धान का बीज लेते आ रहे हैं, जिससे उपज भी अच्छी होती है. इस वर्ष भी खेती के ससमय बीज उपलब्ध हो गया है, जिससे खेती कार्य में काफी सहयोग मिलेगा. मौके पर प्लास साहू, सहादत मियां, लालमुद्दीन मियां, परेश मुर्मू, गणेश कुमार मंडल, रहीम अंसारी, मुन्ना अंसारी, निर्मल मुर्मू आदि किसान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पाकुड़िया लैंप्स से किसानों के बीच धान के बीज वितरित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top