Hot News

June 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Weather: झारखंड के इन 4 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बारिश, गरज के साथ वज्रपात, IMD का अलर्ट

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड के चार जिलों में तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलनेवाली है. इन चार जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को सुकून मिलेगा. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है. वज्रपात का येलो अलर्ट जारी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में तीन घंटे के अंदर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना होगा. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. Jharkhand weather: झारखंड के इन 4 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बारिश, गरज के साथ वज्रपात, imd का अलर्ट 2 The post Jharkhand Weather: झारखंड के इन 4 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बारिश, गरज के साथ वज्रपात, IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama Twist: अनुपमा पर इस शख्स ने लगाया उसके बेटे को जान से मारने का आरोप, दी ये धमकी

Anupama Twist: स्टार प्लस के शो अनुपमा ने हाल ही में आठ महीने का लीप लिया है, जिसमें दिखाया गया है कि अनुपमा अब कोठारी और शाह दोनों से दूर मुंबई में रहती है. गुजारा करने के लिए वह खाना बनाने का काम करती है, लेकिन सम्मान पाने के बजाय, उसे घर के पुरुष से दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है. राही से बेइज्जत होकर लोकल ट्रेन में सवार हो जाती है अनुपमा अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, राही अपनी मां से मिलने के बाद उसे बेइज्जत करती है. बेटी से चोट पहुंचने के बाद वह दुखी होकर लोकल ट्रेन में सवार हो जाती है. यात्रा करते समय, वह देखती है कि राही का कंगन अभी भी उसके पास है. कंगन को पकड़े हुए, अनुपमा भावनाओं से अभिभूत हो जाती है, उसका दिल अपनी बेटी के लिए दुखता है. प्रेम को राही पर होता है शक इस बीच, राही अहमदाबाद लौटने की इच्छा व्यक्त करती है. प्रेम को उसपर शक होता है. वह कहता है कि एक और दिन मुंबई रूकना चाहिए, जिससे बर्थडे और अच्छे से सेलिब्रेट हो. राही जवाब नहीं देती है और उसकी चुप्पी प्रेम को संदिग्ध बनाती है. वह सोचने लगता है कि क्या कुछ ऐसा हुआ है जो वह शेयर नहीं कर रही है. राही अनुपमा से मिलने की सच्चाई छुपाने की पूरी कोशिश करती है. अनुपमा पर ये शख्स अपने बेटे की जान लेने का लगाएगी आरोप लोकल ट्रेन में वापस आकर, अनुपमा खुद को एक अशांत स्थिति में पाती है. उसे पता चलता है कि डिब्बा पूरी तरह से खाली है. वह बेचैनी से इधर-उधर देखने लगती है और डर जाती है. तभी, एक मानसिक रूप से परेशान स्त्री ट्रेन में चढ़ती है और उसे घूरने लगती है. घबराई हुई, अनुपमा अगले स्टॉप पर उतरने की कोशिश करती है, लेकिन इससे पहले स्त्री बेतरतीब ढंग से बोलना शुरू कर देती है. अनुपमा पर अपने बेटे की जान लेने का आरोप लगाती है और उसे धमकी देती है. हैरान और डरी हुई, अनुपमा छूटने की कोशिश करती है. यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 हिट हुई या फ्लॉप, जानें कितना किया कलेक्शन The post Anupama Twist: अनुपमा पर इस शख्स ने लगाया उसके बेटे को जान से मारने का आरोप, दी ये धमकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Meghalaya Murder: ‘मंगल दोष मिटाने के लिए सोनम ने पति की कराई हत्या,’ राजा रघुवंशी के पिता का सनसनीखेज दावा

Meghalaya Murder: राजा रघुवंशी के पिता ने सनसनीखेज खुलासा किया है. उनका दावा है कि राजा की पत्नी सोनम ने अपनी कुंडली का ‘मंगल दोष’ मिटाने के लिए अपने पति की हत्या कराई ताकि बाद में वह अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह से दूसरी शादी कर सके. हालांकि, स्थानीय ज्योतिषी धीरज दीक्षित ने इस बात को मनगढ़ंत बताया और कहा कि किसी व्यक्ति के जीवनसाथी के मरने से उसका ‘मंगल दोष’ नहीं मिटता. राजा की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार मेघालय पुलिस के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे. सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया. मेरा बेटा तड़प-तड़प कर मरा है: राजा रघुवंशी के पिता राजा रघुवंशी की मौत से शोक में डूबे उनके पिता अशोक रघुवंशी ने कहा, ‘‘मेरा बेटा तड़प-तड़प कर मरा है. उसकी हत्या के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए ताकि एक नजीर पेश हो और आइंदा किसी माता-पिता को उनका बेटा इस तरह ना खोना पड़े.’’ हनीमून मनाने मेघालय गया बेटा ताबूत में घर लौटा : रघुवंशी के पिता राजा रघुवंशी के पिता यह कहते हुए भावुक हो जाते हैं कि हनीमून मनाने मेघालय गया उनका बेटा ताबूत में घर लौटा. उन्होंने कहा, ‘‘जघन्य तरीके से हत्या के कारण मेरे बेटे का पार्थिव शरीर क्षत-विक्षत था. मैं हृदय का मरीज हूं. इसलिए मेरे स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मेरे परिवार के लोगों ने ताबूत खोलकर मुझे अपने बेटे के अंतिम दर्शन करने से रोक दिया.’’ The post Meghalaya Murder: ‘मंगल दोष मिटाने के लिए सोनम ने पति की कराई हत्या,’ राजा रघुवंशी के पिता का सनसनीखेज दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Tourism: भीषण गर्मी के बीच यहां ले सकते हैं गोवा वाली फीलिंग, खूबसूरत नजारा देख बार-बार आने की होगी इच्छा

Bihar Tourism: बिहार में फिलहाल लोगों का हाल भीषण गर्मी के कारण बेहाल हो चुका है. लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है. ऐसे में कई लोग बिहार से बाहर किसी ठंडे जगह यानी कि हिल स्टेशन पर घूमने के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन, बिहार में एक ऐसी जगह है, जहां आप गोवा वाली फीलिंग ले सकते हैं. जी हां, बिहार टूरिज्म की ओर से इसे और बेहतर बनाकर बढ़ावा भी दिया जा रहा है. दरअसल, वीटीआर में घूमने पहुंचने वाले लोगों को यहां मिनी गोवा जैसा एहसास हो रहा है. वीटीआर के घने जंगल और हरियाली के बीच जंगल सफारी के दौरान वन्य जीवों का दीदार पर्यटकों के रोमांच को दोगुना एहसास करा रहा है. वीटीआर पर्यटकों से गुलजार बता दें कि, इतनी भीषण गर्मी में कई पर्यटन स्थल पर लोग नदारद रह रहे हैं लेकिन, वीटीआर ऐसे मौसम में भी पर्यटकों से गुलजार है. जंगल सफारी के दौरान लंबी घास और झुरमुटों से होते हुए गुजरने वाले वन्य जीव पर्यटक को इजाफा हो रहा है. समाचार की माने तो, मार्च 2025 तक ही 16 हजार के लगभग पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा चुके हैं. खास बात यहां यह बताई जा रही है कि, वाल्मीकिनगर घूमने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहंच रहे हैं. यहां का नजारा पर्यटकों को खूब भा रहा है. टाइगर साइटिंग लोगों को है बेहद पसंद पर्यटकों के लिए इस जगह को और भी डेवलप किया गया है, जिसके कारण लोग बार-बार यहां घूमने आना चाह रहे. कई लोग कई की मनोरम दृश्य को कैप्चर कर अपने पास रख भी रहे हैं. बता दें कि, यहां का टाइगर साइटिंग लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है. तो वहीं, यहां के जैविक विविधता और पशु पक्षियों के साथ स्वच्छंद विचरण करते वन्य जीव का दीदार सहज रूप से पर्यटक कर रहे हैं. वन्य जीव, प्रकृति के अलावा टाइगर रिजर्व कई ऐतिहासिक मंदिरों और तीर्थ स्थलों का धरोहर है. ऐसे में इस जगह को गोवा से कम नहीं माना जा रहा. यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. Also Read: Bihar News: बिहार के इस जिले में होगा फोरलेन सड़क का निर्माण, शहर के लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलियत The post Bihar Tourism: भीषण गर्मी के बीच यहां ले सकते हैं गोवा वाली फीलिंग, खूबसूरत नजारा देख बार-बार आने की होगी इच्छा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिर कुचला, कपड़े अस्त-व्यस्त, खंडहर में पड़ी थी लाश ,मासूम के साथ रह रही महिला की दर्दनाक हत्या

Meerut Murder News: मेरठ कैंट इलाके में गांधी बाग चौराहे के पास खंडहर पड़े एक भवन से सोमवार दोपहर खून से लथपथ एक अज्ञात स्त्री का अर्द्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्त्री की बेरहमी से सिर कूचकर हत्या की गई है. चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट और गहरे घाव हैं. पुलिस को प्राथमिक जांच में स्त्री से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है. बेटे के साथ रहती थी स्त्री, वारदात के बाद बच्चा लापता स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक स्त्री पिछले एक साल से अपने करीब सात वर्षीय बेटे के साथ इसी खंडहर भवन में रह रही थी. वह राहगीरों से भीख मांगकर अपना और बेटे का पेट पाल रही थी. वारदात के बाद बच्चा भी लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. सेवानिवृत्त फौजी को बदबू से हुआ संदेह, फिर दिखा शव पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी खंडहर भवन के पास पहुंचे, तो उन्हें तेज बदबू आई. अंदर जाकर देखा तो करीब 40 वर्षीय स्त्री का शव खून से सना पड़ा था. सूचना पर सदर बाजार और लालकुर्ती थाने की पुलिस के साथ सेना की पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. शव के पास मिला बैग, चूल्हे की राख और फोन का डिब्बा जांच के दौरान शव के पास से एक फटा हुआ भूरे रंग का लैपटॉप बैग मिला, जिसमें कुछ कपड़े और एक खाकी कमीज रखी थी. पास ही एक फोन का डिब्बा और गद्दा भी बरामद हुआ. खंडहर के पीछे एक कमरे में मिट्टी का चूल्हा भी मिला, जिसमें राख पड़ी थी, लेकिन कोई बर्तन या घरेलू सामान नहीं मिला. पुलिस को आशंका है कि आरोपी स्त्री का जरूरी सामान भी साथ ले गए हैं. हत्या की जगह पर नहीं थी लाइट, सीसीटीवी और गश्त पर उठे सवाल गांधी बाग चौराहे पर चारों ओर से सड़कें जाती हैं, जहां दिन-रात वाहन चलते रहते हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं. बावजूद इसके, हत्या जैसी बड़ी वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. घटनास्थल के पास पर्याप्त रोशनी न होने से रात में वहां अंधेरा रहता है, जो अपराधियों को मौका देने में सहायक साबित हुआ. एसपी सिटी पहुंचे मौके पर, जांच के लिए बनीं तीन टीमें एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा, जिससे मौत का कारण और दुष्कर्म की पुष्टि हो सके. सदर बाजार थाने पर रपट इत्तिलाई दर्ज की गई है और जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं. यह दर्दनाक वारदात न सिर्फ शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि उस मासूम शिशु की सलामती को लेकर चिंता भी बढ़ा रही है जो अब तक लापता है. पुलिस से उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा. The post सिर कुचला, कपड़े अस्त-व्यस्त, खंडहर में पड़ी थी लाश ,मासूम के साथ रह रही स्त्री की दर्दनाक हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maalik First Poster: ‘मालिक’ फिल्म में राजकुमार राव की प्रेमिका बनेंगी मानुषी छिल्लर, पहला पोस्टर हुआ रिलीज

Maalik First Poster: बॉलीवुड के सुपरस्टार राजकुमार राव की नई फिल्म ‘मालिक’ इन दिनों सुर्खियों में है. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है. कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों के अलावा राजकुमार को गैंगस्टर के रूप में देखना सभी के लिए नया और शानदार है. इसी बीच फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है.    View this post on Instagram A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) पहले पोस्टर के साथ गाना भी हुआ रिलीज  इस फिल्म में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर राजकुमार राव की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं. पोस्टर में दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री बहुत प्यारी लग रही है. मानुषी इस बार ट्रेडिशनल पिंक ड्रेस में दिखाई दी, जो उनके पिछले लुक्स से बिल्कुल अलग है. इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा था कि “जिनके बिना मालिक की धड़कन नहीं चलती, उनसे होगी आज मुलाकात. नामुमकिन गाना आज रिलीज.” आपको बता दें, यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.  फिल्म के स्टारकास्ट के नाम  ‘मालिक’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 1988 के इलाहाबाद की है. इसमें राजकुमार राव एक गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं, जो अंडरवर्ल्ड में अपनी पहचान बनाता है. फिल्म में एक्शन, रोमांस और सामाजिक मुद्दों का तड़का है. साथ ही राजकुमार एक तरफ स्मार्ट और दूसरी तरफ रफ-टफ दाढ़ी वाले लुक में दिखाई देंगे. राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर के अलावा फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी, मेधा शंकर, हुमा कुरैशी, अनशुमान पुष्कर, स्वानंद किरकिरे, सौरभ शुक्ला, ऋषि राज भसीन, और अनिल झमझम जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा है.  ये भी पढ़ें: Top Web Series of This Week: इस हफ्ते की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज की लिस्ट यहां है, आपने देखी या नहीं? ये भी पढ़ें: Sacred Games Controversy: ‘सेक्रेड गेम्स’ को लेकर नेटफ्लिक्स के सीईओ और अनुराग कश्यप के बीच छिड़ा विवाद, जानें पूरा मामला  The post Maalik First Poster: ‘मालिक’ फिल्म में राजकुमार राव की प्रेमिका बनेंगी मानुषी छिल्लर, पहला पोस्टर हुआ रिलीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand High Court: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रोक, 6 अगस्त को विशेष अदालत में हाजिर होने का आदेश

Jharkhand High Court: रांची, राणा प्रताप-झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने गैर जमानतीय वारंट को चुनौती देनेवाली राहुल गांधी की क्रिमिनल क्वैसिंग याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने राहुल गांधी के अधिवक्ता का पक्ष सुनने के बाद वारंट पर रोक लगा दी है. अदालत ने कहा कि प्रार्थी 6 अगस्त को विशेष अदालत में उपस्थित होंगे. इसे देखते हुए तब तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाती है. यह निर्देश देने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी. राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा झारखंड हाईकोर्ट ने छह अगस्त को चाईबासा के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. यह मामला वर्ष 2018 का है. 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके खिलाफ बीजेपी नेता प्रताप कटियार ने मानहानि का मुकदमा किया था. ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर नहीं बनाएं जनता को बेवकूफ, झारखंड के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना राहुल गांधी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा चाईबासा सीजेएम कोर्ट में 9 जुलाई 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था. सुनवाई के बाद चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी को 26 जून 2025 को पेश होने का आदेश दिया था. इसके खिलाफ राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उनके वकील की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. इसमें कहा गया था कि चाईबासा कोर्ट ने उनकी व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी पर विचार नहीं किया और गैरजमानती वारंट जारी कर दिया. ये भी पढ़ें: चतरा पुलिस ने अर्जुन गंझू को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार, जमीन खोदकर निकाला गोलियों का जखीरा ये भी पढ़ें: रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गिनवाईं मोदी प्रशासन के 11 सालों की उपलब्धियां The post Jharkhand High Court: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रोक, 6 अगस्त को विशेष अदालत में हाजिर होने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेशनल इंश्योरेंस डे पर यूपी में होगा धूम-धड‍़ाका! बीमा शिकायत मंच करने जा रहा बड़ा काम

National Insurance Day: नेशनल इंश्योरेंस डे 28 जून के मौके पर उत्तर प्रदेश कुछ खास करने जा रहा है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से एक राष्ट्रव्यापी यात्रा शुरू होने वाली है, जिसका उद्देश्य पॉलिसीधारकों को सशक्त बनाना है. बीमा शिकायत मंच इंश्योरेंस समाधान ने ‘इनसा – द पार्टनरशिप ग्रोथ यात्रा’ की शुरुआत की है. इनसा एक राष्ट्रव्यापी रोड ट्रिप और जनजागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य पॉलिसीधारकों के बीच भरोसा बनाना, जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना है. इन शहरों में निकलेगी यात्रा इंश्योरेंस समाधान के इस कार्यक्रम का शुभारंभ 28 जून से होने वाला है. इस दौरान ‘इनसा – द पार्टनरशिप ग्रोथ यात्रा’ मेरठ (15 जून), मुरादाबाद (16 जून), अलीगढ़ (17 जून), मथुरा (18 जून), आगरा (19 जून), कानपुर (20 जून), लखनऊ (21 जून), प्रयागराज (22 जून), और वाराणसी (23 जून) शहरों का दौरा करेगी. ग्राउंड और डिजिटल गतिविधियां यात्रा निकाले जाने वाले शहरों में ग्राउंड और डिजिटल दोनों तरह की गतिविधियां होगी. इनमें पार्टनर विजिट, इंटरैक्टिव नॉलेज सेशन, और Polifyx ऐप का लाइव डेमो आदि शामिल हैं. ये ऐप इंश्योरेंस समाधान द्वारा विकसित किया गया है, जो बीमा शिकायतों को हल करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है. कंपनी अपने ‘Know Your Policy’ (KYP) टूल का प्रदर्शन भी करेगी, जो बीमा पॉलिसी की शर्तों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है ताकि क्लेम के समय कोई अनचाही स्थिति न बने. यात्रा का उद्देश्य इस यात्रा का उद्देश्य है बिमा पॅालिसी की सही जानकारी देना और पॅालिसीधारको को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना. INSA के सह-संस्थापक और सीईओ ने क्या कहा सह-संस्थापक और सीईओ दीपक भुवनेश्वरी उनियाल ने कहा कि “हम मानते हैं कि हर पॉलिसीधारक एक निष्पक्ष और पारदर्शी बीमा यात्रा का हकदार है. हमारा मिशन बीमा को अधिक पारदर्शी, नैतिक और समावेशी बनाना है. ‘इनसा – द पार्टनरशिप ग्रोथ यात्रा’ के माध्यम से हम बीमा को सभी हिंदुस्तानीयों के लिए अधिक समझने योग्य, सुलभ और भरोसेमंद बनाना चाहते हैं. यह यात्रा ‘2047 तक सबके लिए बीमा’ के विज़न की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.” इसे भी पढ़ें: क्या करती है सोनम रघुवंशी? जानिए लाखों की कमाई और कारोबार का पूरा सच हाल ही में 9,928 इंश्योरेंस शिकायतों का अध्ययन किया गया, जिससे पता चला कि इनमें से 46% शिकायतें 25 से 38 वर्ष के मिलेनियल्स द्वारा दर्ज की गई थीं. सबसे बड़ी चिंता क्लेम रिजेक्शन की रही है. इसे भी पढ़ें: टैक्स में छूट देने पर पाकिस्तान के छूटे पसीने, हो गया 21 अरब डॉलर का भारी नुकसान इस समस्या को हल करने के लिए कंपनी अपने KYP टूल का उपयोग करेगी, जो अब तक 20,000 से अधिक वास्तविक बीमा शिकायतों का समाधान कर चुका है और 2.5 लाख से अधिक पॉलिसीधारकों के साथ जुड़ा है. अब तक ये 18,000+ शिकायतों का समाधान कर चुका है और अपने Polifyx ऐप के माध्यम से शिकायत निपटान में 55% तक की कमी लाई है. रिपोर्ट: शैली आर्या The post नेशनल इंश्योरेंस डे पर यूपी में होगा धूम-धड‍़ाका! बीमा शिकायत मंच करने जा रहा बड़ा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Accident: राजस्थान में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 लोगों की डूबकर मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान में बड़ा हादसा हुआ है. टोंक जिले में आठ युवकों की बनास नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना को लेकर टोंक के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने टोंक की बनास नदी के पास पहुंचे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया और आठ युवक डूब गए. हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है. हादसे से बचे तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि टोंक के बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें. टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को… — Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 10, 2025 The post Rajasthan Accident: राजस्थान में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 लोगों की डूबकर मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ChatGPT Down: ठप हुआ चैटजीपीटी, हजारों यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगिन

ChatGPT Down: Open AI की ChatGPT की सर्विस दुनियाभर में डाउन हो गई है. कई यूजर्स ने इसे लेकर शिकायत भी की है, कि वे 2 घंटे से ChatGPT का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें ChatGPT लॉगिन करने और Ghibli फोटो बनाने में error जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है. MeitY के साथ मिलकर OpenAI ने खोला ज्ञान का खजाना, सीखें AI बिल्कुल फ्री! डाउन डिटेक्टर (Down Detector) के अनुसार, 84% यूजर्स ऐसे हैं, जिन्हें इस वक्त ChatGPT चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, 12% यूजर्स ऐसे हैं, जिन्हें ऐप पर काम करने में परेशानी हो रही है. कई यूजर्स ने ये भी शिकायत की है कि, वे प्लेटफॉर्म पर Ghibli इमेज नहीं बना पा रहे हैं. सिर्फ ChatGPT ही नहीं बल्कि Sora और OpenAI का Text to Video जेनरेशन प्लेटफॉर्म का भी सर्वर डाउन चल रहा है. वहीं, OpenAI ने सर्वर डाउन की बात को स्वीकार किया है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके ठीक होने की समयसीमा नहीं बताई है. बता दें कि, अप्रैल में भी ChatGPT डाउन हो चुका है. उस वक्त कंपनी ने इस की वजह Ghibli इमेज फीचर के कारण हुई भीड़ को बताया था. क्‍या राजा रघुवंशी की संपत्ति में सोनम को हक मिलेगा? ChatGPT ने दिया सवाल का जवाब The post ChatGPT Down: ठप हुआ चैटजीपीटी, हजारों यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगिन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top