Hot News

June 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kerala Ship Blast: केरल तट पर मालवाहक जहाज में आग, 14 चीनी थे सवार, भारत की मदद को ड्रैगन का सलाम

Kerala Ship Blast: केरल तट पर जहाज में लगी आग को लेकर हिंदुस्तान में चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने ट्वीट किया, “9 जून को एमवी वान हाई 503 में केरल के अझिक्कल से 44 समुद्री मील दूर जहाज पर विस्फोट और आग लग गई. जहाज पर सवार कुल 22 चालक दल के सदस्यों में से 14 चीनी हैं, जिनमें 6 ताइवान के हैं. हम हिंदुस्तानीय नौसेना और मुंबई तटरक्षक बल के प्रति उनके त्वरित और पेशेवर बचाव के लिए आभार व्यक्त करते हैं. हम आगे के खोज अभियान के सफल होने और घायल चालक दल के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.” Spokesperson of Chinese Embassy in India, Yu Jing tweets “On June 9, MV Wan Hai 503 encountered onboard explosion and fire 44 nautical miles off Azhikkal, Kerala. Of the total 22 crew members on board, 14 are Chinese, including 6 from Taiwan. Our gratitude goes to the Indian Navy… https://t.co/2htTEaCULh pic.twitter.com/kbOACbwEVz — ANI (@ANI) June 10, 2025 हिंदुस्तान के जहाज समुद्र प्रहरी और सचेत आग पर काबू पाने में जुटे हिंदुस्तानीय तटरक्षक जहाज ‘समुद्र प्रहरी’ और ‘सचेत’ आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए समुद्र में अग्निशमन और प्रशीतन अभियान चला कर रहे हैं. इस बीच तटरक्षक पोत ‘समर्थ’ को बचावकर्मियों की एक टीम के साथ कोच्चि से भेजा जा रहा है. रातभर चला राहत और बचाव कार्य इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि हिंदुस्तानीय नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत ने सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत में सवार चालक दल के 18 सदस्यों को उतार लिया वहीं अग्निशमन अभियान रातभर जारी रहा. चालक दल के सदस्यों को सोमवार रात 11.30 बजे मैंगलोर बंदरगाह पर उतारा गया. रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि हिंदुस्तानीय तटरक्षक जहाज ‘सचेत’ और ‘समुद्र प्रहरी’ रात भर आग बुझाने के काम में लगे रहे. वहीं तटरक्षक बल का डोर्नियर विमान मंगलवार सुबह घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना हुआ. सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज में सोमवार को भीषण आग लग गई थी. यह घटना हिंदुस्तानीय समयानुसार सुबह 9.20 बजे, केरल के कन्नूर जिले के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई. The post Kerala Ship Blast: केरल तट पर मालवाहक जहाज में आग, 14 चीनी थे सवार, हिंदुस्तान की मदद को ड्रैगन का सलाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mukesh Sahani: “पीएम मोदी के लिए जान दे सकता हूं, यदि…”, बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान

Mukesh Sahani: बिहार चुनाव नजदीक आते ही सियासी बयानबाजियों का दौर तेज हो गया है. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी ने एक बड़ा बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग की है. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर प्रधानमंत्री बिहार में निषाद समाज को आरक्षण दे देते हैं, तो वे उनके लिए अपनी जान तक देने को तैयार हैं. लेकिन इसी के साथ उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि उन्हें पीएम मोदी से इस मांग के पूरे होने की कोई उम्मीद नहीं है. एनडीए के लिए दरवाजे खुले होने पर प्रतिक्रिया जब पत्रकारों ने पूछा कि बीजेपी लगातार कह रही है कि VIP के लिए एनडीए गठबंधन के दरवाजे खुले हैं, तो मुकेश सहनी ने दो टूक कहा, “सबसे पहले आरक्षण दें. ये कोई मेहरबानी नहीं होगी. जब पश्चिम बंगाल और दिल्ली में निषाद समाज को आरक्षण मिल सकता है, तो बिहार में क्यों नहीं?” उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2014, 2015 और 2020 में निषाद समाज के आरक्षण का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया. VIP की चुनावी तैयारी सीतामढ़ी के दौरे पर सहनी ने कहा कि महागठबंधन बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी की आठों सीटों को लेकर भी गठबंधन के भीतर चर्चा होगी. अगर गठबंधन यह तय करता है कि सभी आठ सीटें VIP को दी जाएं, तो वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं. उन्होंने आगे बताया कि VIP की 60 सीटों पर पूरी तैयारी है और अंतिम निर्णय महागठबंधन की बैठक में सीट बंटवारे के तहत लिया जाएगा. ALSO READ: Bihar Politics: मोदी प्रशासन के 11 साल पूरे होने पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोली- “देश की बदहाली…” The post Mukesh Sahani: “पीएम मोदी के लिए जान दे सकता हूं, यदि…”, बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Fire News : बड़कागांव में डेकोरेशन और पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fire News | बड़कागांव, संजय सागर : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के मुख्य चौक में आज मंगलवार की दोपहर मधुबन डेकोरेशन के घर व दुकान में भीषण आग लग गयी. आग इतनी भयावह थी कि मधुबन डेकोरेशन से सटे राजेश गुप्ता और रोशन गुप्ता के दुकान तक आग की लपटें पहुंच गयी. इस अगलगी में 25 लाख रुपए की संपत्ति जल कर राख होने का अनुमान लगाया गया है. घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की है. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है. आग बुझाने में जुटे अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने बड़कागांव थाना को घटना की सूचना दी. एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी नेमधारी रजक के प्रयास से एनटीपीसी एवं त्रिवेणी सैनिक की अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची. अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें पटाखों में आग लगते ही शुरू हुआ धमाका इस भीषण आग की चपेट में आने से घर में रखे सजावट के समान और लाखों रुपये के पटाखे जलकर खाक हो गये. पटाखों में आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ और घर का छत फट गया. आतिशबाजी वाले पटाखे आसमान में फुहारे छोड़ने लगे. इस दौरान पूरा चौक काले धुएं के साये से ढक गया. बड़कागांव चौक पर घंटो लगा रहा जाम इधर आग लगने के कारण बड़कागांव चौक में गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. पूरा बड़कागांव चौक 3 घंटे तक अस्त-व्यस्त रहा. इस कारण जाम में कई स्कूली शिशु भी घंटों फंसे रहें. इस भयावह परिस्थिति में भी सड़क पर अधिकतर लोग केवल फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आ रहे थे. केवल गिने-चुने कुछ लोग ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे. इसे भी पढ़ें बरसात में होने वाली दिक्कतों पर सीएम हेमंत सोरेन गंभीर, नगर विकास सचिव को दिया ये आदेश Heavy Rain Alert : आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, 15 जून तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी झुमरा पहाड़ पहुंचे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्कूल में बने बच्चों के टीचर, देखिए तस्वीरें The post Fire News : बड़कागांव में डेकोरेशन और पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hera Pheri 3: ‘बाबूराव’ की एग्जिट के बाद ‘हेरा फेरी 3’ बनने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह आएगा…

Hera Pheri 3 को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता काफी समय से बनी हुई है। राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव गणपतराव आपटे (परेश रावल) की तिकड़ी ने दो दशकों से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट किया है. लेकिन जब हाल ही में समाचारें आईं कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे, तो फैन्स निराश हो गए. कुछ को तो यह भी लगने लगा कि अब बाबूराव के बिना यह फिल्म नहीं बनेगी. ऐसे में अब सुनील शेट्टी ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. हेरा फेरी 3 बनेगा या नहीं? अमर उजाला के साथ एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात की. उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आएगी. ‘हंटर’ मेरा अमेजन के साथ शो है, वह आएगा. बाकी ‘हेराफेरी 3′ बन रही है या नहीं, वह मुझे नहीं पता’. फिल्म में वापसी पर क्या बोले परेश रावल? परेश रावल से जब हाल ही में एक फैन ने एक्स (ट्विटर) पर उनकी वापसी की अपील करते हुए लिखा, “सर, हेरा फेरी फिल्म में शामिल होने के बारे में एक बार फिर से सोचें. आप इस फिल्म के हीरो हैं.”तो इसके जवाब में परेश रावल ने बड़ी ही विनम्रता से लिखा, “नहीं… इसमें तीन हीरो हैं हेरा फेरी.” ‘मैं इस छवि से छुटकारा पाना…’ लल्लनटॉप के साथ एक पुराने इंटरव्यू में जब परेश रावल से सवाल किया गया गया कि हेरा फेरी (2000) में अपने किरदार बाबूराव के लिए 25 साल बाद भी कितनी बार तारीफ मिली, तो उन्होंने कहा, “मैं 2007 में निर्देशक विशाल भारद्वाज के पास गया था. 2006 में हेरा फेरी 2 रिलीज हुई. मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक फिल्म है. मैं इस छवि से छुटकारा पाना चाहता हूं. आप ही वह व्यक्ति हैं जो मुझे उसी गेटअप में एक बिल्कुल अलग भूमिका दे सकते हैं.” उन्होंने आगे बताया कि जब विशाल भारद्वाज ने उनसे पूछा था कि वह इस इमेज से क्यों छुटकारा पाना चाहते हैं, तो परेश रावल ने कहा, “जो भी मेरे पास आता है, उसके दिमाग में हेरा फेरी की छवि होती है. मैं एक एक्टर हूं. मैं एक जगह पर अटकना नहीं चाहता.” यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par First Review: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ हिट या फ्लॉप? फैंस बोले- आखिरी ट्विस्ट… The post Hera Pheri 3: ‘बाबूराव’ की एग्जिट के बाद ‘हेरा फेरी 3’ बनने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह आएगा… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Housefull 5 Box Office: ‘हाउसफुल 5’ की सुनामी में बह गई साउथ की ये बड़ी फिल्म, कमाई में पीछे छोड़ा कई मील, जानें कलेक्शन

Housefull 5 Box Office: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिला. एक तरफ अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 है और दूसरी तरफ साउथ एक्टर कमल हासन की ठग लाइफ है. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे. हालांकि जब दोनो फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई तो हाउसफुल 5 ठग लाइफ से बेहतर परफॉर्म कर रही है. हाउसफुल 5 दर्शकों को कॉमेडी का भरपूर तड़का दे रही है, तो ठग लाइफ एक सीरियस और एक्शन से भरपूर कहानी है. चलिए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस रेस में कौन आगे है. हाउसफुल 5 की तगड़ी कमाई अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 कमल हासन की ठग लाइफ को टफ कंपीटीशन दे रही है. फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, रितेश देशमुख सहित कई अन्य बड़े सेलेब्स हैं. फिल्म के दोनों क्लाइमेक्स में बड़ा सस्पेंस है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन मूवी ने 2.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये फाइनल आंकड़े नहीं है और शाम तक नंबर्स बढ़ जाएंगे. Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13 करोड़ रुपये Housefull 5 Box Office Collection Day 5- 2.08 करोड़ रुपये कुल कमाई- 102.58 करोड़ रुपये ठग लाइफ की हालत टाइट Thug Life Box Office Collection Day 1- 15.5 करोड़ रुपये Thug Life Box Office Collection Day 2- 7.15 करोड़ रुपये Thug Life Box Office Collection Day 3- 7.50 करोड़ रुपये Thug Life Box Office Collection Day 4- 6.50 करोड़ रुपये Thug Life Box Office Collection Day 5- 3.62 करोड़ रुपये Thug Life Box Office Collection Day 6- 0.68 करोड़ रुपये कुल कमाई- 41.2 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप? The post Housefull 5 Box Office: ‘हाउसफुल 5’ की सुनामी में बह गई साउथ की ये बड़ी फिल्म, कमाई में पीछे छोड़ा कई मील, जानें कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sooji Kachori: सूजी से बनाएं कुछ हटके, ट्राई करें ये रवा कचौड़ी रेसिपी

Sooji Kachori: कचौड़ी का सेवन अक्सर नाश्ते में किया जाता है. संडे को सुबह आराम से नाश्ते में अगर गरमा गरम कचौड़ी मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता है. कचौड़ी को आम तौर पर मैदा से बनाया जाता है पर क्या आपने कभी रवा कचौड़ी जिसे सूजी कचौड़ी के नाम से जाना जाता है ट्राई किया है. सूजी से बनी ये कचौड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और इसे एक बार ट्राई करना तो जरूर बनता है. तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की विधि के बारे में. सूजी कचौड़ी बनाने की सामग्री सूजी- एक कप  नमक- स्वादानुसार  तेल आलू- उबला हुआ 2  हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटा हुआ  अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ  गरम मसाला- एक चम्मच   आमचूर पाउडर- आधा चम्मच  धनिया पत्ती- बारीक कटा हुआ  चाट मसाला- आधा चम्मच  यह भी पढ़ें- Homemade Sev Namkeen: बेसन से बनाएं परफेक्ट और हलवाई जैसी सेव नमकीन, रेसिपी भी है आसान सूजी कचौड़ी बनाने की विधि (Sooji Kachori) सूजी या रवा कचौड़ी बनाने के लिए आप एक बर्तन में पानी को उबाल लें और इसमें उबाल आने दें. इसमें नमक और थोड़ा सा तेल मिक्स करें. इसमें सूजी को डालें. इसमें सूजी को डालें और इसे लगातार चलाते रहें. इसको गाढ़ा करना है. जब ये आटा के जितना टाइट हो जाए तो इसे उतार लें. इसे ढककर रख दें. अब स्टफिंग को बनाएं. आलू को उबाल लें. अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल को गर्म करें. इसमें जीरा, अदरक और बारीक कटा हुआ हरी मिर्च को डालें. अब इसमें आप मैश किया हुआ आलू, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर फ्राई करें. अब इसमें आप हरा धनिया को ऊपर से डाल दें. मिश्रण को ठंडा करें. कचौड़ी के लिए आप सूजी के आटे से लोई बनाएं. अब लोई को पूरी के जितना बेलें और इसमें स्टफिंग को भर दें और इसे पैक कर दें और कचौड़ी का शेप दें. अब इसे तेल में डालकर फ्राई करें. इसे दोनों साइड से क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. इसका सेवन आप सब्जी के साथ कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- Sooji Vegetable Balls: रवा से तैयार करें ये खास रेसिपी, बनाएं मजेदार सूजी बॉल्स यह भी पढ़ें- Onion Rings Recipe: स्नैक्स टाइम को बनाएं स्पेशल, प्याज से तैयार करें ये खास रेसिपी The post Sooji Kachori: सूजी से बनाएं कुछ हटके, ट्राई करें ये रवा कचौड़ी रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sev Puri Recipe: मुंबई की गलियों का स्वाद अब आपके घर में, बनाएं तीखी-मीठी सेव पूरी

Sev Puri Recipe: अगर आप कभी मुंबई की गलियों में घूमे हैं, तो आपने वहां की भीड़, रौनक और ठेलों पर मिलने वाले खाने की खुशबू जरूर महसूस की होगी. जी हां, आज हम बटाटा पूरी, दही पूरी नहीं, बल्कि इन स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड में से एक बहुत फेमस डिश के बारे में बात कर रहें है, वो है सेव पूरी. सेव पूरी चटपटी, तीखी, मीठी और कुरकुरी होती है, जिसमें हर तरह का स्वाद मिलता है. इस डिश को न सिर्फ मुंबई के लोग पसंद करते हैं, बल्कि हर जगह के लोग इसे अपने लिस्ट में जरूर शामिल करते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में सेव पूरी की रेसिपी बनाने के बारे में बताएंगे.  सेव पूरी बनाने की सामग्री  मैदा – 1 कप  सूजी – 1 कप  उबला हुआ आलू – 1  प्याज – टुकड़ा कटा हुआ  टमाटर – 1 (कटा हुआ) तेल – तलने के लिए  नमक – स्वाद अनुसार  लाल, हरी और इमली चटनी – 2 चम्मच  अजवाइन – 1 चुटकी  जीरा पाउडर, चाट मसाला – आधा चम्मच  नींबू का रस – 2 बड़ा चम्मच  सेव – आधा कप  यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स सेव पूरी बनाने की विधि  सबसे पहले एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक, थोड़ा तेल और अजवाइन में थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें.  अब इसे रोटी की तरह बेलकर गोल-गोल आकार में काटकर गरम तेल में सुनहरा ब्राउन होने तक तल कर निकाल लें.  अब इस पुरियां को एक प्लेट में रखें, फिर इसके ऊपर से प्याज, आलू,  टमाटर और सारी चटनी डालें. अब इसके ऊपर से इसमें जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें.  लास्ट में ऊपर से इसमें सेव और नींबू का रस छिड़के और सबको सर्व करें.  यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक The post Sev Puri Recipe: मुंबई की गलियों का स्वाद अब आपके घर में, बनाएं तीखी-मीठी सेव पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब घर बैठे बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो और सिग्नेचर, फॉलो करें ये स्टेप्स, बस इतना होगा खर्च

Driving License Update: अगर आप भी अपने ड्राइविंग लाइसेंस में अपना फोटो और सिग्नेचर बदलना चाहते हैं, तो फिर अब आपको विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जी हां, अब आराम से बिना दौड़भाग के घर बैठे भी ये काम कर सकते हैं. परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस पर फोटो और सिग्नेचर ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है. जिससे अब आप आसानी से ऑनलाइन अपने ड्राइविंग लाइसेंस में लगी सालों पुरानी फोटो को बदल सकते हैं. आज के इस आर्टिकल में जानिए कैसे उठा सकते हैं इस सुविधा का फायदा. इन बातों का रखें ध्यान हालांकि, इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. जैसे कि: आपका पुराना ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड में होना चाहिए. आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक्ड और अपडेटेड होना चाहिए. आपके पास अपना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. आपके आधार कार्ड में जो फोटो है वही आपके ड्राइविंग लाइसेंस में भी दिखेगी. फोटो और सिग्नेचर बदलने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस इसके लिए सबसे पहले आपको परिवहन सेवा (Parivahan Sewa) के आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/hi पर जाना होगा. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ (Online Services) के ऑप्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद आप ‘ड्राइविंग लाइसेंस सर्विसेज’ (Driving Licence Services) के ऑप्शन को चुन अपने राज्य का चयन करें. इसके बाद चेंज ऑफ फोटो एंड सिग्नेचर इन ड्राइविंग लाइसेंस (Change of Photo and Signature in Driving Licence) के ऑप्शन को चुनें. इसके बाद आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा (captcha) दर्ज कर DL details के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपके ड्राइविंग लाइसेंस की सारी जानकारी दिख जाएगी. पुष्टि के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद आपसे आपके एरिया का पिन कोड (PIN code) पूछा जाएगी. जिसे भरते ही ARTO कार्यालय की सारी डिटेल्स खुद ही दर्ज हो जाएगी. इसके बाद आपके आधार से लिंक्ड आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे भरकर वेरीफाई कर लें. वेरीफाई होते ही आपको फोटो और सिग्नेचर बदलने का ऑप्शन दिखाई दे देगा. अपनी नई फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें. साथ ही यहां आपसे फोटो और सिग्नेचर बदलने का कारण भी पूछा जाएगा जिसे आपको बताना होगा. फोटो और सिग्नेचर बदलने के लिए आपसे 400 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. शुल्क का भुगतान करते ही अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा (captcha) दर्ज कर अपना आवेदन जमा कर दें. आवेदन जमा करते ही आपको एक रसीद मिलेगी जिसे सेव कर लें. The post अब घर बैठे बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो और सिग्नेचर, फॉलो करें ये स्टेप्स, बस इतना होगा खर्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama New Entry: अनुपमा की जिंदगी में होगी नये शख्स की एंट्री, राही और अनु के रिश्ते सुधारने की करेगा कोशिश? जानें नाम

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड करता रहता है. शो में लीप आया है और अब कहानी एक नया मोड़ ले चुकी है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अपनी बेटी और परिवार से अलग होकर मुंबई पहुंच गई है. वह अपनी नयी जिंदगी शुरू कर चुकी है, जिसमें वह बिल्कुल अकेली है. दूसरी तरफ कोठारी परिवार अनुपमा से नफरत करता है. सबको यही लगता है कि अनु की वजह से आर्यन की मौत हुई है और उसे कोई माफ नहीं करना चाहता. राही को पराग एक तोहफा देता है और उसे मुंबई जाकर डांस सीखने के लिए कहता है. इस दौरान राही अपनी मां से मिलेगी. अब जल्द ही शो में नयी एंट्री मेकर्स करवा रहे हैं. सीरियल में एक्टर कंवरजीत पेंटल एंट्री लेने वाले हैं. अनुपमा में होगी कंवरजीत पेंटल की एंट्री मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीरियल अनुपमा में कंवरजीत पेंटल, मनोहर पंडित का किरदार निभा रहे हैं. वह एक डांस गुरु है और उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. राही इनसे ही मुंबई में डांस सीखने वाली है और अनुपमा इनके अंडर में काम करेगी. हालांकि कहानी आगे कैसे टर्न लेती है, ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा. इतना तो तय है कि उनके आने से शो में एक नया ट्विस्ट दर्शकों को देखने मिलेगा. आठ महीने बाद इस शख्स से मिलेगी अनुपमा अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम मुंबई आते हैं और स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हैं. दोनो फिर मनोहर के डांस अकेडमी पहुंचते है, जहां उन्हें पता चलता है कि वह आज अकेडमी नहीं आए है. दोनों उनके घर जाकर मिलने का प्लान करते हैं. वहां पर अनुपमा भी पहुंचती है और नटराज की मूर्ति और ट्राफी देखकर पुरानी चीजें उसे याद आने लगती है. वह खुद को संभालती है और वहां से बाहर निकल जाती है. तभी वह राही से जा टकराती है और उसे देखकर शॉक्ड हो जाती है. यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप? The post Anupama New Entry: अनुपमा की जिंदगी में होगी नये शख्स की एंट्री, राही और अनु के रिश्ते सुधारने की करेगा कोशिश? जानें नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरसात में होने वाली दिक्कतों पर सीएम हेमंत सोरेन गंभीर, नगर विकास सचिव को दिया ये आदेश

CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरसात के दौरान राज्य के शहरों में होने वाली विभिन्न समस्याओं और उससे होनेवाली परेशानियों को लेकर गंभीर हैं. यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार को राज्य के शहरों की सूरत बदलने का निर्देश दिया है. शहरी निकायों को दिया आदेश बता दें कि सीएम हेमंत के निर्देश पर प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सभी शहरी निकायों को बरसात से पहले शहरों की सूरत संवारने का आदेश दिया है. इस संबंध में उन्होंने शहरी निकायों को एक आदेश पत्र भी जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र में आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों से संबंधित होर्डिंग्स चौक-चौराहों पर लगाये जाते हैं, लेकिन कार्यक्रम की समाप्ति के वाद उन्हें हटाया नहीं जाता है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें प्रधान सचिव ने क्या कहा प्रधान सचिव ने कहा कि संबंधित निकाय होर्डिंग को हटवाना सुनिश्चित करें. यदि निकाय द्वारा होर्डिंग खुद हटवाया जाता है, तो उसका व्यय संबंधित एजेंसी से वसूला जाये. इसके आगे प्रधान सचिव कुमार ने लिखा है कि बरसात के मौसम में अक्सर सड़क के ऊपर वृक्ष की डालियां लटकी रहती हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. ऐसे में क्षतिग्रस्त वृक्षों एवं डालियों को तुरंत हटाने की कार्रवाई की जाये. साथ ही सड़क के डिवाइडर पर लगे पौधों की छंटायी करायी जाये और सूखे पौधों की जगह नये पौधे लगाये जायें. तारों के जाल को अंडरग्राउंड करायें सचिव ने लिखा है कि बिना अनुमति के टेलीकॉम कंपनी, केबल ऑपरेटर द्वारा शहरी क्षेत्र में केबल एवं तारों का बेतरतीब ढंग से जाल बिछा दिया जाता है, जिससे शहरी की खूबसूरती पर दाग लगता है. इन एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये. यदि अनुमति प्राप्त है, तो उनके केबल और तार को अंडर ग्राउंड कराया जाये. इसे भी पढ़ें देवघर में श्रावणी मेला की तैयारियां जोरों पर, नगर निगम ने इन 40 कामों के लिए फाइनल किया टेंडर गड्ढों की मरम्मत करवायें सड़कों पर पाइपलाइन समय कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हो, तो उन गड्ढों की मरम्मत शीघ्र करायी जाये. वार्ड सुपरवाइजर पर इसकी जवाबदेही सुनिश्चित करायी जाये. साथ ही एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाये. निर्माण सामग्री सड़क पर रखने पर कार्रवाई सचिव ने लिखा है कि भवन निर्माण सामग्री लोगों द्वारा सड़क पर स्टोर कर दिया जाता है. इससे हादसों की आशंका बनी रहती है. साथ ही यातायात भी प्रभावित होता है. इससे निबटने के लिए अभियान चलाकर दंडात्मक कार्रवाई की जाये. इसके अलावा जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जाये. सफाई हो प्राथमिकता प्रधान सचिव ने निकायों से कहा है कि शहरी क्षेत्र की सड़कों और गलियों की सफाई एक निश्चित अंतराल पर करायी जाये. इसके लिए वार्ड वार कोषांग का गठन किया जाये. कोषांग प्रतिदिन की निरीक्षण रिपोर्ट देगा. शहरी निकाय दुर्घटना से बचाने के लिए बसों का पिक एवं ड्रॉप का स्थान बाइलेन में निर्धारित करायें. इसे भी पढ़ें Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana: छह माह से नहीं मिला योजना का पैसा, 3178 विद्यार्थी लाभ से वंचित बस स्टैंड की मरम्मत के लिए प्रतिवेदन भेजें जीर्णशीर्ण बस स्टैंड की मरम्मत के लिए विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाये. इसके अलावा जिन शहरी निकायों में संकीर्ण सड़कों के कारण जाम की स्थिति बन रही है. वहां के लिए सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव ड्रेनेज एवं स्ट्रीट लाइट के साथ उपलब्ध कराया जाये. इसे भी पढ़ें रांची पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत, इस कार्यक्रम में करेंगी शिरकत एक्शन में रिम्स निदेशक, रेडियोलॉजी जांच के लिए नयी मशीनें लगाने का निर्देश, जानिये क्यों हुए नाराज The post बरसात में होने वाली दिक्कतों पर सीएम हेमंत सोरेन गंभीर, नगर विकास सचिव को दिया ये आदेश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top