Hot News

June 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झुमरा पहाड़ पहुंचे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, यहीं बिताएंगे आज की रात

Finance Minister Radha Krishna Kishore | गोमिया, जीवेश रंजन सिंह : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज मंगलवार को बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत झुमरा पहाड़ पहुंचे. गांव के मुखिया समेत अन्य लोगों ने गांव में मंत्री का स्वागत किया. मंत्री यहां पहुंचते ही सबसे पहले गांव के एक मात्र स्कूल में पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ काफी समय बिताया. इस दौरान मंत्री बच्चों के शिक्षक बन उन्हें पढ़ाते हुए भी नजर आयें. मंत्री आज झुमरा पहाड़ में विकास कार्यों का अवलोकन और समीक्षा बैठक करेंगे. झुमरा में आज की रात बिताएंगे मंत्री मालूम हो झुमरा पहाड़ वही स्थान है जो एक समय में नक्सलियों का गढ़ माना जाता था. आज राज्य के वित्त मंत्री इस गांव में पहुंचे हैं. मंत्री यहां समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें योजनाओं को लेकर खास चर्चा होगी. मंत्री आज की रात झुमरा में ही बितायेंगे. इसे भी पढ़ें ट्रेन हादसों पर अब लगेगा ब्रेक, दक्षिण-पूर्व रेलवे के सभी व्यस्त रूटों पर होगा सुरक्षा ‘कवच’, जानिए कैसे करेगा काम Rath Yatra : कल जगन्नाथपुर मंदिर में 1 बजे से शुरू होगा महास्नान, जानिए पूरा कार्यक्रम देवघर में श्रावणी मेला की तैयारियां जोरों पर, नगर निगम ने इन 40 कामों के लिए फाइनल किया टेंडर The post झुमरा पहाड़ पहुंचे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, यहीं बिताएंगे आज की रात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chirag Paswan: अब ‘बहुजन भीम संकल्प रैली’ में गरजेंगे चिराग, 29 जून को राजगीर में दिखाएंगे…

Chirag Paswan: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ऐक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. चिराग पासवान अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ में हुंकार भरेंगे. आरा के बाद अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 29 जून को राजगीर में ‘बहुजन भीम संकल्प रैली’ करने जा रहे हैं. इस रैली का आयोजन राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में किया जाएगा. रैली के ऐतिहासिक होने का दावा पार्टी के नालंदा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान मुकुट ने बताया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी. वैसे तो नालंदा जिले के लिए यह रैली है, लेकिन इसमें मगध क्षेत्र के नवादा, शेखपुरा, गया, जहानाबाद जिले की जनता भी साथ-साथ उपस्थित होंगे. उम्मीद है कि 15 से 20 बीघा में फैला यह मैदान रैली के दौरान खचाखच भरा होगा. उन्होंने दावा किया कि यह रैली आरा से भी बड़ी और ऐतिहासिक होने वाली है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें नव संकल्प के बाद बहुजन भीम संकल्प रैली जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान मुकुट ने कहा कि आरा में जो रैली हुई थी वह ‘नव संकल्प रैली’ थी, लेकिन यहां बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम से रैली की जा रही है. बता दें कि पिछले 8 जून को आरा के रमना मैदान से चिराग पासवान ने ‘नव संकल्प रैली’ को संबोधित किया था. उस दिन उन्होंने घोषणा करते हुए लोगों से कहा था कि आप लोग जहां से चाहेंगे मैं वहीं से चुनाव लडूंगा. बता दें कि बीते 6 जून को कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी भी राजगीर में बड़ी रैली कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan: चुनाव लड़ने को लेकर चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, सीट पर सस्पेंस बरकरार, बोले- हां मैं… The post Chirag Paswan: अब ‘बहुजन भीम संकल्प रैली’ में गरजेंगे चिराग, 29 जून को राजगीर में दिखाएंगे… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khan Sir : खान सर शादी मुबारक हो, साऊदी से आया मैसेज

Khan Sir : पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर की शादी के बाद 2 जून को रिसेप्शन भी हो गया. शादी की चर्चा केवल देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है. एक वीडियो सऊदी अरब से सामने आया है. इसमें एक युवक खान सर को अपने अंदाज में बधाई देता नजर आ रहा है. वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है, ‘’खान सर शादी मुबारक हो. पूरे हिंदुस्तान में आप जैसा पॉपुलर टीचर दूसरा नहीं है. मैं साऊदी अरब में रहकर आपका वीडियो देखता हूं. एक बार आपकी तबीयत खराब हुई तो मैंने बहुत दुआ की थी. क्योंकि लाखों बच्चों को आप खुशियां दे रहे हो. उन्हें शिक्षा दे रहे हो. मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं. मैं साऊदी अरब में भेड़ चराता हूं. आप मेरे पीछे देख सकते हैं. 1600 भेड़ों को अकेले चरा रहा हूं. यह वीडियो खान सर तक शेयर कर देना.’’ देखें वायरल वीडियो. शादी समारोह में पहली बार खान सर का परिवार और रिश्तेदार मंच पर नजर आए. वे पत्नी और माता-पिता संग मेहमानों का स्वागत करते दिखे. अपनी शादी का खुलासा भी उन्होंने मजेदार अंदाज में क्लास के दौरान किया था, जब कहा, “हिंदुस्तान-पाकिस्तान के युद्ध जैसे माहौल में मेरी शादी हुई.” The post Khan Sir : खान सर शादी मुबारक हो, साऊदी से आया मैसेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: कफन हटाया, चूमा माथा….’हनुमान भक्त’ की मौत पर भावुक हुआ बंदर, देखें वीडियो

Viral Video: “इंसान की भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती, भक्त से मिलने भगवान जरूर आते हैं.” इस बात को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि हनुमान भक्त की मौत पर प्रभु स्वयं उससे मिलने श्मशान घाट पहुंचे. उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वो गायब हो गये. कफन हटाकर चूमा माथा इस वायरल वीडियो में एक बंदर ने व्यक्ति के शव के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर मौजूद सभी लोग चौंक गये. वीडियो में एक बंदर श्मशान घाट में एक व्यक्ति के शव के पास आता है. फिर उसके चेहरे से कफन हटाता है और 5-6 मिनट तक व्यक्ति को देखता रहता है. इसके बाद अचानक बंदर व्यक्ति के सिर को चूमता है. वह व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होता है. बंदर चिता की आग शांत होने तक श्मशान घाट में ही बैठा रहता है. फिर गायब हो जाता है. A Monkey came to attend the last rites of Hanuman Bhakt Munna Singh in Sarath , Deoghar district , Jharkhand. This is sanatan , this is Bharat ♥️#Sanatan #Dharm #Hindu #Jharkhand pic.twitter.com/6dHAdGbvo2 — Amitabh Chaudhary (@MithilaWaala) June 10, 2025 झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें चर्चा का विषय बना बंदर सूत्रों की माने तो, यह वीडियो देवघर का है. जिले के सारठ निवासी जेएमएम कार्यकर्ता मुन्ना सिंह कई दिनों से बीमार थे. रविवार को इलाज के दौरान रांची स्थित रिम्स में हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गयी. मौत के बाद उनका शव पैतृक गांव ब्रह्मसोली लाया गया. यहां अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां बंदर ने शव के साथ जो किया वह चर्चा का विषय बन गया. इसे भी पढ़ें साल के बीज बेचकर सशक्त हो रहीं ग्रामीण स्त्रीएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि मुन्ना सिंह हनुमान भक्त थे, इसलिए उनकी मौत पर स्वयं भगवान उनसे मिलने श्मशान घाट पहुंचे. वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि मृतक का बंदर के साथ पहले से काफी लगाव था. इस कारण बंदर मुन्ना सिंह के अंतिम संस्कार में हुआ. इसे भी पढ़ें देवघर में श्रावणी मेला की तैयारियां जोरों पर, नगर निगम ने इन 40 कामों के लिए फाइनल किया टेंडर Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana: छह माह से नहीं मिला योजना का पैसा, 3178 विद्यार्थी लाभ से वंचित एक्शन में रिम्स निदेशक, रेडियोलॉजी जांच के लिए नयी मशीनें लगाने का निर्देश, जानिये क्यों हुए नाराज The post Viral Video: कफन हटाया, चूमा माथा….’हनुमान भक्त’ की मौत पर भावुक हुआ बंदर, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kitchen Hacks: ऐसे करें किचन सिंक को साफ, चमक से चौंधिया जाएंगी आंखें 

Kitchen Hacks: ऐसे करें किचन सिंक को साफ, चमक से चौंधिया जाएंगी आंखें  महिलों के लिए किचन किसी मंदिर से कम नहीं है. ऐसे में वो सोचती हैं कि जितना घर के बाकी सभी जगह साफ सुथरी रहती हैं वैसे ही किचन को भी रखा जाए. ये सिर्फ इसलिए नहीं की किचन खूबसूरत बल्कि इसलिए की घर वालों के सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़े. किचन में गंदगी रहने से बीमारियों की शुरुवात वहीं से होती है. ऐसे में बहुत जरूरी होता है की जहां बीमारियों का घर बंता है उस जगह को साफ रखा जाए. जी हाँ हम बात कर रहे हैं किचन सिंक की, इमें दिन भर बर्तन पड़े रहते है और ज्यादा देर तक सिंक में बर्तन छोड़ने से बीमारियाँ पनपनी शुरू होती है. इसके लिए बेहद जरूरी है कि किचन के सिंक को साफ रखा जाए. चलिए फिर जानते हैं कुछ देसी नुस्खों से किचन के सिंक को कैसे साफ रखा जाए.  ये हैं वो नुस्खें  हर रोज करें स्क्रब ये बेहद जरूरी है कि जब भी सिंक से सारे बर्तन को धो कर हटाएं तो उसे एक बार स्क्रब से साफ जरूर करें क्योंकि बर्तन धोने के बाद जितनी भी गंडग सिंक में बच जाती है. वो बाद बहुत ही ज्यादा दुर्गंध फैलाती है. जिसके कारण लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है.  यह भी पढ़ें: Kitchen Hacks: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता एल्युमिनियम फॉयल का सही इस्तेमाल, जान जाएगा तो चुटकियों में होंगे ये काम सोडे पानी का इस्तेमाल जब सिंक में पानी जमा होने लग जाए तो ये समझ जाना चाहिए कि सिंक की नाली में गंदगी जमा हो गई है. इसके लिए हफ्ते में एक बार गर्म पानी में सोडे को घोल कर सिंक में डालना चाहिए ताकि नाली में जमा सभी गंदगी बाहर निकाल जाए.  नींबू का करें इस्तेमाल सिंक में स्क्रब करने से पहले नींबू से पूरे सिंक को जरूर घिसे, क्योंकि नींबू गंदे जिद्दी दागों को हटा देता है और गंदी बदबू को भी दूर कर देता है. नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बदबू को दूर करने के साथ साथ सिंक को चमकदार भी रखते हैं.  यह भी पढ़ें: Aloo ki Ras Wali Sabzi: बिना झंझट के कुछ मिनटों में बनाएं स्वाद से भरपूर रस वाली आलू की सब्जी तेल रखें सिंक से दूर सिंक में काभी भी तेल को नहीं डालना चाहिए, क्योंकि तेल डालने से सिंक में चिकनाहट आ जाती है. जिसके कारण सिंक में गंदगी आसानी से चिपक जाती है. इसके लिए गर्म पानी और सर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से सिंक की चिकनाहट दूर हो जाती है.  The post Kitchen Hacks: ऐसे करें किचन सिंक को साफ, चमक से चौंधिया जाएंगी आंखें  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par First Review: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ हिट या फ्लॉप? फैंस बोले- आखिरी ट्विस्ट…

Sitaare Zameen Par First Review: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने संवेदनशील और दिल छू लेने वाले अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है. यह फिल्म आमिर की 2007 की क्लासिक तारे जमीन पर की सीक्वलफिल्म है. इस बीच हाल ही में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें आमिर खान खुद भी मौजूद थे. स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने थिएटर में दर्शकों के बीच जाकर उनसे फिल्म पर प्रतिक्रिया ली. अब इसी का रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, जिसमें दर्शक भावुक होकर फिल्म की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए बताते हैं दर्शकों को कैसी लगी मूवी. सितारे जमीन पर का फर्स्ट रिव्यू फिल्म देखने वालों में से एक ने कहा, “आपने संवेदनशीलता के कई पहलुओं पर ध्यान दिया है. लेखक, निर्देशक और संवादों को बधाई.” आमिर ने जवाब दिया, “यह हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है.” एक अन्य दर्शक ने कहा, “तारे जमीन पर के बाद, एक बहुत अच्छी फिल्म लंबे वक्त के बाद सिनेमाघरों में आई है. उसके बाद भी कई फिल्में आई हैं, लेकिन यह धारणाओं को बदल देगी.” मुस्कान फाउंडेशन के साथ काम करने वाले एक फिल्म देखने वाले ने – जो दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षा और थेरेपी प्रदान करता है – फिल्म से प्रभावित दिखे और कहा, “बहुत अच्छी तरह से रखी गई और संदेशों को कैप्चर किया गया. मैं वास्तव में इसकी सराहना करता हूं.” एक और ने कहा, “आखिरी ट्विस्ट भी शानदार था.आपने हमें उस समय रुला दिया. बहुत ही खूबसूरती से बनाई गई फिल्म”. फिल्म की कहानी क्या है? आर. एस. प्रसन्ना की निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा है, जो स्पेनिश फिल्म Campeones का हिंदी रीमेक है. फिल्म एक ऐसे बास्केटबॉल कोच की कहानी है, जिसे अदालत के आदेश के बाद एक दिव्यांग बच्चों की टीम को कोचिंग देनी पड़ती है. इस संघर्ष और आत्म-खोज की यात्रा में फिल्म कई मानवता भरे भावनात्मक पहलुओं को छूती है. सितारे जमीन पर में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं. इनके साथ 10 नए युवा कलाकार, जो दिव्यांग किरदार निभा रहे प्रतिभाशाली शिशु शामिल हैं. यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह भी पढ़े: Tiger vs Pathaan: सलमान-शाहरुख की ‘टाइगर वर्सेज पठान’ नहीं बनेगी? ये फिल्म बनी रास्ते का कांटा The post Sitaare Zameen Par First Review: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ हिट या फ्लॉप? फैंस बोले- आखिरी ट्विस्ट… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Top Web Series of This Week: इस हफ्ते की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज की लिस्ट यहां है, आपने देखी या नहीं?

Top Web Series of This Week: ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां सभी दर्शक घर बैठे अपने दिन को एंजॉय कर सकते है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जियोहॉटस्टार, जी5 और सोनी लिव जैसे प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नए शोज रिलीज होते है. पिछले हफ्ते भी क्रिमिनल जस्टिस से लेकर कनखजूरा जैसे वेब सीरीज रिलीज हुए है, जो आश्रम 3 के पार्ट 2 को भी पीछे छोड़ चुके है. तो आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते है.  क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 ऑरमैक्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज त्रिपाठी अभिनीत क्रिमिनल जस्टिस 4 को जियोहॉटस्टार पर एक हफ्ते में 10.3 मिलियन व्यूज मिले है. इस सीरीज ने आश्रम 3 के पार्ट 2 को पीछे छोड़ दिया है. एमएक्स प्लेयर पर रिलीज इस सीरीज को 9.6 मिलियन बार देखा गया है, जो क्रिमिनल जस्टिस से कम है.  हिप हॉप इंडिया सीजन 2 दूसरे नंबर पर ओटीटी की हिप हॉप इंडिया सीजन 2 है, जो एक डांस शो है. इस सीजन को अब तक 2.1 मिलियन बार देखा जा चुका है, जो अभी क्रिमिनल जस्टिस से बहुत पीछे है.  द लास्ट ऑफ अस सीजन 2 इस वेब सीरीज ने टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है. द लास्ट ऑफ अस के सीजन 2 को सभी दर्शक पसंद कर रहे है और ये अभी तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसे अब तक 2 मिलियन बार देखा गया है. कनखजूरा  कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई कनखजूरा टॉप 4 पर ट्रेंड कर रही है, जो सोनी लिव पर रिलीज की गई है. इसे अब तक 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके है.   लफंगे एमएक्स प्लेयर्स की यह वेब सीरीज टॉप 5 पर है, जिसे अब तक 1.8 मिलियन बार देखा जा चुका है. इस सीरीज के व्यूज भी बढ़ते जा रहे है और यह सीरीज आज के युवाओं के बीच फेमस हो रही है.  ये भी पढ़ें: Top 10 Movies on Zee5: साउथ से लेकर अमेरिकी फिल्में भी जी5 पर कर रही है ट्रेंड, आपने देखा क्या? ये भी पढ़ें: Sacred Games Controversy: ‘सेक्रेड गेम्स’ को लेकर नेटफ्लिक्स के सीईओ और अनुराग कश्यप के बीच छिड़ा विवाद, जानें पूरा मामला The post Top Web Series of This Week: इस हफ्ते की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज की लिस्ट यहां है, आपने देखी या नहीं? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Cabinet: बिहार में इतने सरकारी डॉक्टर्स की छिन गई नौकरी, इस वजह से नीतीश कैबिनेट में लिया गया फैसला

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक आज खत्म हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. इस बैठक में कुल 22 एजेंडे पर मुहर लगी. कई विभागों से जुड़े बेहद खास फैसले लिए गए. जिसमें से स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो, कई डॉक्टर्स पर गाज गिरी. नीतीश कैबिनेट की बैठक में 6 डॉक्टर्स को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया तो वहीं एक को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति मिली. समाचार अपडेट हो रही है… The post Bihar Cabinet: बिहार में इतने प्रशासनी डॉक्टर्स की छिन गई नौकरी, इस वजह से नीतीश कैबिनेट में लिया गया फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rath Yatra : कल जगन्नाथपुर मंदिर में 1 बजे से शुरू होगा महास्नान, जानिए पूरा कार्यक्रम

Rath Yatra Ranchi : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रथ यात्रा की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. कल 11 जून को मंदिर में प्रभु का परंपरागत महास्नान कराया जायेगा. महास्नान का आयोजन दिन के 1 बजे से शुरू होगा. मंदिर के पुजारियों के अनुसार दिन की प्रारंभिक पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जायेगा और मंदिर का पट बंद हो जायेगा. इसके बाद प्रभु की स्नान यात्रा आरंभ होगी. 51 कलशों के औषधीय जल से होगा स्नान मंदिर के पट बंद होने के बाद महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को गर्भगृह से शोभायात्रा के रूप में स्नान मंडप तक लाया जायेगा. मंडप में तीनों विग्रहों को 51-51 मिट्टी के कलशों में संग्रहीत औषधीय जल से स्नान कराया जायेगा. इस दौरान सबसे पहले भाई बलभद्र, फिर बहन सुभद्रा और सबसे अंत में प्रभु जगन्नाथ को स्नान कराया जायेगा. पुजारी रामेश्वर पाढ़ी, सरयू नाथ मिश्रा, कौस्तुभधर नाथ मिश्रा और श्रीराम मोहंती द्वारा तीनों विग्रहों का स्नान संपन्न कराया जायेगा. इस अनुष्ठान के जजमान मंदिर के प्रथम सेवक सेवायत ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव होंगे. 15 दिनों तक एकांतवास में रहेंगे प्रभु स्नान के बाद महाप्रभु को भोग लगाया जायेगा और 108 दीपों से भव्य आरती की जायेगी. इस अवसर पर श्रद्धालु भी अपने-अपने घरों से लाये गंगाजल से प्रभु का अभिषेक करेंगे. इसके बाद परंपरा के अनुसार महाप्रभु गरुड़ मंदिर में 15 दिनों तक के लिए एकांतवास में रहेंगे. धार्मिक मान्यता है कि स्नान के बाद महाप्रभु बीमार हो जाते हैं. इस दौरान वैद्य महाप्रभु का इलाज करते हैं. साथ ही इस दौरान कलाकार महाप्रभु को नया स्वरूप प्रदान करते हैं. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें स्नान यात्रा का पूरा कार्यक्रम कल 11 जून की सुबह 6 बजे मंगल आरती होगी. दोपहर 1 बजे से स्नान यात्रा पूजा शुरू होगी, जो 1:45 बजे तक चलेगी. स्नान के बाद 1:50 बजे भव्य आरती होगी. दोपहर 2 से 3:30 बजे तक श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक होगा. 3:30 बजे 108 मंगल आरती, श्री जगन्नाथ अष्टकम और गीता पाठ होगा. शाम 4 बजे प्रभु एकांतवास में चले जायेंगे. इसके बाद मंदिर में केवल राधा-कृष्ण की मूर्तियों के ही दर्शन और पूजन होंगे. 26 जून की शाम 4:30 बजे से महाप्रभु का दर्शन सुलभ और नेत्रोत्सव कार्यक्रम होगा. इसे भी पढ़ें Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana: छह माह से नहीं मिला योजना का पैसा, 3178 विद्यार्थी लाभ से वंचित ट्रेन हादसों पर अब लगेगा ब्रेक, दक्षिण-पूर्व रेलवे के सभी व्यस्त रूटों पर होगा सुरक्षा ‘कवच’, जानिए कैसे करेगा काम तालाब में बदली राजधानी की सड़कें, प्री मानसून बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारी की पोल The post Rath Yatra : कल जगन्नाथपुर मंदिर में 1 बजे से शुरू होगा महास्नान, जानिए पूरा कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Skin Care Tips: मलाई से बने फेस पैक का कमाल, पाएं सॉफ्ट और ब्राइट स्किन

Skin Care Tips: दिनभर काम में बिजी रहने के कारण लोग खुद के ऊपर ध्यान नहीं दे पाते हैं. धूल- धूप और काम के कारण हुआ तनाव स्किन की चमक को कम कर देता है. त्वचा के नेचुरल ग्लो को बनाए रखने के लिए घर पर मौजूद चीजों का इस्तेमाल आपके लिए लाभदायक साबित होगा. खूबसूरत स्किन को पाने के लिए आप सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें. मौसम चाहे कोई भी हो स्किन की देखभाल जरूरी है नहीं तो त्वचा से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है. फेस के गलो और स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए आप किचन में मिलने वाले चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं मलाई की. दूध की मलाई का इस्तेमाल आप फेस पैक बनाने के लिए कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने के बारे में.  हल्दी और मलाई से तैयार करें  हल्दी के गुणों के कारण इसका इस्तेमाल खाने से लेकर स्किन केयर में होता है. ये त्वचा से जुड़ी परेशानी को दूर करने में लाभदायक है. आप मलाई और हल्दी के साथ फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच ताजी मलाई लें और इसमें आप हल्दी को मिक्स कर दें. अब एक स्मूद पेस्ट बना लें और फिर चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं. इस पैक को आप 15 मिनट के बाद साफ कर लें. इसके बाद आप साफ पानी से धो लें.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: रोज की भागदौड़ में भी चमकेगा चेहरा, इन चीजों से पाएं नेचुरल ग्लो यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गुलाबी और सॉफ्ट होंठ अब हैं एक कदम दूर, घर पर आसानी से बनाएं लिप मास्क मलाई और बेसन का फेस पैक  बेसन के साथ भी आप मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फेस पैक डेड स्किन सेल्स को हटाने में कारगर है. इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे का निखार और बढ़ जाता है. इसे बनाने के लिए आप एक बड़े चम्मच बेसन और एक चम्मच मलाई को डाल दें. आप इसमें चुटकीभर हल्दी और गुलाब जल भी मिला सकते हैं. इस फेस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर इसे साफ कर लें.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: क्लियर और ग्लोइंग स्किन अब पाएं आसान स्टेप्स में, देखने वाला भी हो जाएगा हैरान Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Skin Care Tips: मलाई से बने फेस पैक का कमाल, पाएं सॉफ्ट और ब्राइट स्किन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top