Hot News

June 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SSC GD Result 2025 OUT Soon: एसएससी जीडी रिजल्ट ssc.gov.in पर, Cutoff चेक करने के स्टेप्स यहां

SSC GD Result 2025 OUT Soon: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही SSC GD Constable Result 2025 जारी करने वाला है. रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध होगा. परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया था. यहां आप SSC GD Result 2025 OUT Soon चेक करने और कटऑफ आदि के बार में विस्तार से जान सकते हैं. कब आएगा रिजल्ट? (SSC GD Result 2025 OUT Soon) रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स, मेरिट लिस्ट और स्कोर कार्ड की जानकारी भी दी जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि SSC GD Result 2025 जून के दूसरे हफ्ते में आ सकता है. हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. कैंडिडेट्स को बता दें कि ऑफिशियल डेट आते ही आपको जानकारी दी जाएगी. यह भी पढ़ें- Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक कितने पदों पर हो रही है भर्ती? (SSC GD Result 2025 OUT Soon) इस बार SSC GD Constable भर्ती 2025 के तहत 53,690 पदों को भरा जाएगा. ये पद विभिन्न केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPFs) में हैं. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का रिजल्ट जारी होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा. SSC GD Constable 2025 Cutoff क्या हो सकता है? SSC ने न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स पहले से तय कर रखे हैं. हर सही उत्तर पर 2 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होती है. कटऑफ लिस्ट और मेरिट लिस्ट रिजल्ट के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. सामान्य, एक्स-सर्विसमैन: 35% अंक SC, ST, OBC वर्ग: 33% अंक रिजल्ट कैसे चेक करें? आसान स्टेप्स (SSC GD Result 2025 Update) सबसे पहले वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं होमपेज पर ‘Result’ सेक्शन में क्लिक करें “SSC GD Constable Result 2025 PDF” लिंक पर क्लिक करें अपनी रोल नंबर से रिजल्ट चेक करें और PDF डाउनलोड करें SSC GD Result 2025 OUT Soon अपडेट SSC ने Answer Key 4 मार्च 2025 को जारी की थी. उस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं. अब जल्द ही Final Answer Key और रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे. यह भी पढ़ें- SSC CGL Vacancy 2025: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 14,582 पदों पर भर्ती, आवेदन संबंधित पूरी डिटेल यहां The post SSC GD Result 2025 OUT Soon: एसएससी जीडी रिजल्ट ssc.gov.in पर, Cutoff चेक करने के स्टेप्स यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तालाब में बदली राजधानी की सड़कें, प्री मानसून बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारी की पोल

Pre Monsoon Rain: मानसून आगमन से पहले ही राजधानी रांची के कई इलाके जलमग्न दिख रहे हैं. प्री मानसून बारिश में ही रांची का हाल बेहाल दिख रहा है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को रांची में दोपहर दो बजे के बाद झमाझम बारिश हुई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली. लेकिन, बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव (Ranchi Waterlogging) की समस्या सामने आ गयी. इसने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. कई इलाकों में हुआ जलजमाव Ranchi’s road after rain बताया गया कि प्री मानसून बारिश के बाद राजधानी के कई प्रमुख सड़कों, गलियों और मोहल्लों में पानी भर गया. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. बारिश के दौरान कई इलाकों में थंडरिंग होती रही. डॉ जाकिर हुसैन पार्क, जयपाल सिंह स्टेडियम, हलघर प्रेस गली (कचहरी रोड), करमटोली चौक, हिंदपोंदी, पीपी कंपाउंड, स्टेशन रोड, रिम्स समेत अन्य कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति देखी गयी. वहीं, कई इलाकों में नालियों का पानी उफान मारते हुए सड़कों पर बहने लगा, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गयी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बड़ा तालाब के पास हादसा इधर, रांची के बड़ा तालाब के पास भारी बारिश के कारण सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गयी. इस कारण बाइक सवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया और उसकी बाइक नाले में जा गिरी. स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को बाहर निकाला गया. इसी तरह डॉ जाकिर हुसैन पार्क के पास भी लोग सड़क पर फिसलकर गिरते देखे गये. कचहरी रोड में भी जलजमाव कचहरी रोड में भी बारिश के बाद जलजमाव से लोग परेशान दिखे. यहां स्थित हलघर प्रेस गली भी पानी में डूब गयी, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी हुई. बारिश की तीव्रता ऐसी रही कि कुछ ही मिनटों में नालियों का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर फैल गया. इसे भी पढ़ें: झारखंड की वह खास जगह, जहां बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी अंतिम लड़ाई नगर निगम की लचर व्यवस्था पर उठ रहे सवाल हर साल नगर निगम की ओर से नालियों की सफाई और जल निकासी के दावों के बावजूद मानसून की एक फुहार में ही शहर की पोल खुल जाती है. सोमवार की बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिये हैं. इसे भी पढ़ें एक्शन में रिम्स निदेशक, रेडियोलॉजी जांच के लिए नयी मशीनें लगाने का निर्देश, जानिये क्यों हुए नाराज महास्नान के बाद एकांतवास में चले जायेंगे जगन्नाथ स्वामी, 15 दिनों तक नहीं होंगे महाप्रभु के दर्शन झारखंड के इन 6 पवित्र स्थलों का है ‘धरती आबा’ से गहरा नाता The post तालाब में बदली राजधानी की सड़कें, प्री मानसून बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारी की पोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Housefull 5 Box Office: ‘हाउसफुल 5’ ने इस फिल्म का किया सूपड़ा साफ, अक्षय की फिल्म का तगड़ा कलेक्शन, जानें कुल कमाई

Housefull 5 Box Office: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से खूब पसंद आई. हालांकि अब फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. वहीं, ‘हाउसफुल 5’ ने राजकुमार की मूवी की हालत टाइट कर दी है. आइए आपको 18वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं. भूल चूक माफ का हो गया गेम ओवर? अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 ने भूल चूक माफी की हवा बॉक्स ऑफिस पर निकाल दी. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रोमांटिक कॉमेडी ने 18वें दिन करीब 0.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शाम तक थोड़ी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म ने 18 दिन में अबतक 69.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 60 करोड़ था और इसने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मूवी हिंदुस्तान में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. भूल चुक माफ ने 18 दिन में अबतक इतनी कमाई की Bhool Chuk Maaf Day 1- 7 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 2- 9 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 3- 11.25 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 4- 4.52 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 5- 4.79 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 6- 3.25 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 7- 3.38 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 8- 3.24 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 9- 5.25 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 10- 6.35 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 11- 2.2 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 12- 2.2 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 13- 1.75 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 14- 1.67 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 15- 0.01 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 16- 0.95 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 17- 1.2 करोड़ रुपये Bhool Chuk Maaf Day 18- 0.40 करोड़ रुपये कुल कमाई- 69.60 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप? The post Housefull 5 Box Office: ‘हाउसफुल 5’ ने इस फिल्म का किया सूपड़ा साफ, अक्षय की फिल्म का तगड़ा कलेक्शन, जानें कुल कमाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nicholas Pooran Retirement: वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने लिया संन्यास, आईपीएल में मचा चुका है कोहराम

Nicholas Pooran Retirement: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मंगलवार, 10 जून 2025 को महज 29 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. इस फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है. पूरन ने अपनी बल्लेबाजी से पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज क्रिकेट को कई यादगार पल दिए हैं. निकोलस पूरन का अंतरराष्ट्रीय करियर निकोलस पूरन ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कदम रखा. उन्होंने 61 वनडे मैचों में 1983 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 106 मैचों में 2275 रन बनाए, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं. उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 19 नवंबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ था. पूरन ने वेस्टइंडीज की कप्तानी भी किया मई 2022 में, पूरन को कीरोन पोलार्ड के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. हालांकि, 2022 के टी20 विश्व कप में टीम की निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. पूरन ने किया संन्यास का एलान अपने संन्यास की घोषणा करते हुए, पूरन ने लिखा, “यह स्पोर्ट्स जिससे हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत खुशी दी है और देता रहेगा. कभी नहीं भूलने वाली यादें और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका. मैरून रंग पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना 100 प्रतिशत देना. मेरे लिए इसका क्या मतलब है, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रहेगी.” The post Nicholas Pooran Retirement: वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने लिया संन्यास, आईपीएल में मचा चुका है कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar BEd CET 2025 Topper: बिहार बीएड CET में 96.5% पास, गया के बिट्टू कुमार बने टॉपर

Bihar BEd CET 2025 Topper in Hindi: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) ने बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-B.Ed) 2025 का रिजल्ट 9 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इस साल का पास प्रतिशत 96.05% रहा और यह अब तक का सबसे ज्यादा रिजल्ट है. इस बार परीक्षा में गया के बिट्टू कुमार ने सबसे ज्यादा 108 मार्क्स लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है. टॉप 10 में कुल 7 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं. टाॅपर लिस्ट (Bihar BEd CET 2025 Topper List) इस बार टॉप 10 में 7 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं. छात्र अपना रिजल्ट और टॉपर लिस्ट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. वहीं से मेरिट लिस्ट और स्कोर कार्ड भी डाउनलोड किया जा सकता है. बिहार बीएड CET 2025 का एग्जाम 28 मई 2025 को हुआ था. इस बार करीब 1.5 लाख स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था. बिहार के 11 शहरों में सेंटर्स बनाए गए थे. यह भी पढ़ें- Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक Bihar BEd CET Result 2025 Topper: रिजल्ट और टाॅपर लिस्ट करें चेक सबसे पहले biharcetbed-lnmu.in वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर ‘Result 2025’ या ‘Bihar B.Ed CET Result’ लिंक पर क्लिक करें. अपनी लॉगिन डिटेल (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) डालें. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. अब होगी काउंसलिंग (Bihar BEd CET 2025 Topper) रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. छात्र अपनी मेरिट के अनुसार कॉलेज का चुनाव कर पाएंगे. इसके लिए भी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, इसलिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. यह भी पढ़ें- Rajasthan University Result 2025 OUT: यूनिराज ने BA और BSc सेमेस्टर रिजल्ट किए जारी, सबसे पहले यहां देखें यह भी पढ़ें- SSC CGL Vacancy 2025: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 14,582 पदों पर भर्ती, आवेदन संबंधित पूरी डिटेल यहां The post Bihar BEd CET 2025 Topper: बिहार बीएड CET में 96.5% पास, गया के बिट्टू कुमार बने टॉपर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में पहुंचकर क्या कर रहा था सोनम का प्रेमी राज ?

Viral Video : मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद कई खुलासे हो रहे हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मण सिंह राठौर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि राजा की हत्या के लिए गिरफ्तार आरोपियों में से एक और सोनम कुशवाहा के कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने लोगों को पीड़ित के अंतिम संस्कार में ले जाने के लिए  गाड़ी चलाई थी. सोमवार को इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कई गिरफ्तारियों के बाद नाटकीय मोड़ आ गया. गिरफ्तार किए गए लोगों में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी भी शामिल है, जिस पर मेघालय पुलिस ने राजा की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. अंतिम संस्कार को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा–राजा रघुवंशी का शव जब शिलांग से लाया गया, उस दिन कथित हत्यारोपी राज कुशवाह वहीं मौजूद था. इस Video में वो (दाएं) सोनम रघुवंशी के पिता को सहारा देता दिख रहा है. देखें वीडियो. इंदौर के ट्रेवल कारोबारी राजा रघुवंशी का शव जब शिलांग से लाया गया, उस दिन कथित हत्यारोपी राज कुशवाह वहीं मौजूद था। इस Video में वो (दाएं) सोनम रघुवंशी के पिता को सहारा देता दिख रहा है।। pic.twitter.com/dqR6kXLHEE — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 9, 2025 सिर पर दो बार धारदार हथियार से वार किया गया मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में मारे गए इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सामने आई. रिपोर्ट में बताया गया कि उसके सिर पर धारदार हथियार से दो बार हमला किया गया था. पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि जब रघुवंशी का शव खाई से बाहर निकाला गया, तो उसके सिर पर दो कट के निशान मिले. पोस्टमार्टम शिलांग के पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और आयुर्विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS) में हुआ. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. The post Viral Video : राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में पहुंचकर क्या कर रहा था सोनम का प्रेमी राज ? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Housefull 5 में अक्षय कुमार की इस हीरोइन की हो रही तारीफ, कहा- मैं इस अपार प्यार से…

Housefull 5: फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है. फिल्म ने सिर्फ चार दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. दुनियाभर में भी मूवी तगड़ी कमाई कर रही है. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख स्टारर फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है. इस फिल्म से बिग बॉस 16 फेम सौंदर्या शर्मा बॉलीवुड में कदम रख रही है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उनके प्रदर्शन को फैंस से प्यार मिलने पर उनका क्या रिएक्शन है. हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार संग काम करने सौंदर्या शर्मा ने किया रिएक्ट सौंदर्या शर्मा ने हाउसफुल 5 में एक वकील का किरदार निभाया हैं. हाउसफुल 5 में उनके परफॉर्मेंस को देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं. इस बारे में फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे बहुत अच्छे रिस्पांस मिल रहे हैं और मैं इस अपार प्यार से बहुत खुश हूं जो हमें मिल रहा है. ये सब बहुत भावुक कर देने वाला है. जब उनसे पूछा गया कि अक्षय कुमार अक्सर अपने को-स्टार्स के साथ प्रैंक करते है, तो ऐसे में उन्होंने आपके साथ कोई प्रैंक किया. इसपर एक्ट्रेस ने बताया कि हां. ज्यादातर मजाक मेरे ही साथ किए जाते थे. लेकिन ये सब मस्ती भरा था. हम लोग बहुत स्पोर्ट्सते थे, जैसे किसी पिकनिक पर हो. तरुण सर बहुत अच्छे थे. शूट के बाद हम गेम्स स्पोर्ट्सते थे. तो कुल मिलाकर सेट पर रहना बहुत मजेदार अनुभव था. हाउसफुल 5 की एक्ट्रेसेस को लेकर क्या बोलीं सौंदर्या शर्मा? सौंदर्या शर्मा ने हाउसफुल 5 की एक्ट्रेसेस नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और चित्रांगदा सिंह संग अपने रिश्ते को लेकर कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. हम सभी अक्सर एक ही सीन में साथ होते थे, इसलिए आपसी तालमेल अच्छा होना जरूरी था. सभी को हमेशा सेट पर रहना होता था. सभी लोग मुझसे सीनियर थे तो अगर मैं कभी किसी सीन से पहले नर्वस हो जाती थी, तो सब मुझे शांत कर देते थे. हम सब बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. जैकलीन बहुत सपोर्टिव थीं और नरगिस और मैं हमेशा मजाक किया करते थे. यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप? The post Housefull 5 में अक्षय कुमार की इस हीरोइन की हो रही तारीफ, कहा- मैं इस अपार प्यार से… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Neem Karoli Baba: शिक्षा से लेकर कैंची धाम तक का सफर, जानें नीम करोली बाबा का असली नाम और बचपन

Neem Karoli Baba: हिंदुस्तान के एक प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा को आज भी लोग बहुत श्रद्धा और प्रेम से याद करते हैं. हालांकि आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और शिक्षाएं आज भी उनके भक्तों के जीवन को दिशा देते हैं. उनका आश्रम, जिसे कैंची धाम कहा जाता है, उत्तराखंड के नैनीताल जिले की सुंदर पहाड़ियों में बसा हुआ है. हर साल यहां लाखों भक्त नीम करोली बाबा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ये बताने जा रहें है कि नीम करोली बाबा कितना पढ़ें लिखें थे और उनका असली नाम क्या था.  नीम करोली बाबा बचपन और शिक्षा  नीम करोली बाबा का असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. मान्यता के अनुसार, नीम करोली बाबा ने प्रारंभिक शिक्षा तो प्राप्त की थी, लेकिन बहुत अधिक औपचारिक पढ़ाई नहीं की थी. उन्होंने महज 17 साल में ही दिव्य ज्ञान प्राप्त कर लिया था.  यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: कैंची धाम से लौटते वक्त इन चीजों को लाना न भूलें, बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा नीम करोली बाबा का विवाह  नीम करोली बाबा का जीवन आम लोगों से बिल्कुल अलग था. नीम करोली बाबा के पिता ने उनकी शादी 11 वर्ष की उम्र में ही कर दी थी. लेकिन उनका मन, मोह माया में नहीं बंध पाया इसलिए उनका मन आध्यातम की तरफ आकर्षित हुआ और वे घर छोड़ कर नैनीताल जिले में कैंची धाम पहुंच गए. हालांकि, फिर वे अपने परिवार के कहने पर दोबारा घर गए थे. जहां उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियां भी उठाई थी.  यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Neem Karoli Baba: शिक्षा से लेकर कैंची धाम तक का सफर, जानें नीम करोली बाबा का असली नाम और बचपन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Puran Poli: पहली रसोई में चने की दाल और गुड़ से बनाइए ये स्वादिष्ट व्यंजन, ससुराल वाले हो जाए आपके दीवाने 

Puran Poli: हिंदुस्तान में न जाने कितने तरह के व्यंजन बनते हैं. इन व्यंजन का लुत्फ पहले बस उस क्षेत्र के लोग ही उठाते थे लेकिन अब इन व्यंजनों का लुत्फ पूरा हिंदुस्तान उठता है. लोग बड़े ही चाव से हर उस चीज को खाना पसंद करते हैं जो उनके मन को भा जाती है. अभी के समय में अगर को ही नई तरह की डिश को ट्राइ कर है तो उसके लिए आपको बस इंटरनेट का सहारा लेना है. अगर आप कहीं दूर विदेश में भी रहते हैं तो अपने देश कि चीजों को तुरंत चख सकते हैं. महाराष्ट्र की एक बहुत फेमस डिश है जो कि अगर अप एक बार चख लेंगे तो उसे भूल नहीं पाएंगे. चने की दल और गुड से बनने वाली ये पूरन पोली वबहुत ही स्वादिष्ट होती है. जब भी आपको कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप इसे बनाकर खा सकते हैं. आइए आज आपको बताते हैं महाराष्ट्र की इस फेंस डिश झटपट बनाने की विधि.  पूरन पोली की रेसिपी पहला स्टेप- पूरन पोली बनाने के लिए आपको 1 कप चना दाल की जरूरत पड़ेगी. दाल को अच्छे तरीके से धोने के बाद उसे कुकर में डालकर थोड़ी हल्दी और 1 चुटकी नमक डालकर 4-5 सीट लगाकर उसे अच्छे से उबाल लेंगे. इसके बाद दाल का सारा पनि निकाल कर उसे ठंडा होने के लिए रख देंगे.  दूसरा स्टेप- जब तक दाल ठंडी हो रही है हमें पूरन पोली के आटे को तैयार कर लें है. इसके लिए 1 कप आटा लें. आटे में थोड़ी हल्दी और 1- 2 चम्मच दसी घी डाल दें. अब जो दाल का पानी निकाल कर रखा था उससे आटें को गूंथ लेंगे इससे आटा सॉफ्ट होता है. इसके बाद आटे  सेट होने के लिए साइड में रख देंगे.  यह भी पढ़ें: Monsoon Jharkhandi Food: झारखंड की रसोई से रुगड़ा की खुशबू और स्वाद से भरपूर मानसूनी थाली तीसरा स्टेप- अब एक कड़ाही लेंगे उसमें 2 चम्मच देसी घी डालें. दाल को मैश करते जाएं और जब दाल अच्छी तरह मैश हो जाए तो इसमें गुड़ या चीनी मिला दें. अब दाल को थोड़ी देर तक अच्छे से भून लेंगे. दाल में थोड़ी सी पीसी हुई इलायची और सौंफ स्वाद और सुगंध के लिए मिल देंगे.  यह भी पढ़ें: Matar Chaat Recipe: चाट का असली स्वाद अब घर पर, ज़रूर ट्राय करें रेसिपी! चौथा स्टेप- जिस दाल को मैश करके स्टफिंग तैयार की थी उसे अब अच्छे से मिल लेंगे. इसके बाद आटे की छोटी- छोटी लोयी करके उसमें स्टफिंग को भरकर पराठे की तरह पैक कर देंगे. फिर तवे को गर्म होने देंगे इसमें 2 चम्मच देसी घी डालकर इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लेंगे. इसके बाद इसमें दूध या फिर आम रस के साथ परोस सकते हैं.  The post Puran Poli: पहली रसोई में चने की दाल और गुड़ से बनाइए ये स्वादिष्ट व्यंजन, ससुराल वाले हो जाए आपके दीवाने  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक्शन में रिम्स निदेशक, रेडियोलॉजी जांच के लिए नयी मशीनें लगाने का निर्देश, जानिये क्यों हुए नाराज

RIMS Ranchi: राजधानी रांची स्थित रिम्स में अब रेडियोलॉजी जांच करवाने में मरीजों को राहत मिलने वाली है. जानकारी के अनुसार, रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों की लंबी लाइन देखी, जो घंटों खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे. यह देख डॉ राजकुमार ने तत्काल जांच मशीनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. ताकि मरीजों को जांच के लिए घंटों इंतजार न करना पड़े. नयी मशीनें इंस्टॉल करने का आदेश बता दें कि निरीक्षण करते समय निदेशक डॉ राजकुमार को पता चला कि अस्पताल में मरीजों की संख्या के अनुपात में जांच मशीनें बेहद कम हैं. इस वजह से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. इस पर एक्शन लेते हुए डॉ राजकुमार ने तत्काल नयी मशीनें इंस्टॉल कराने और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त मशीनें खरीदने का आदेश दिया. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें शौचालय की स्थिति देख नाराज हुए निदेशक वहीं, निरीक्षण के दौरान निदेशक ने सेंट्रल लैब के पास उत्पन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया. इसके साथ ही ओपीडी ब्लॉक के शौचालयों की दयनीय स्थिति पर भी डॉ राजकुमार ने नाराजगी जतायी. उन्होंने अस्पताल में आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए नये शौचालयों के निर्माण का आदेश दिया. प्रस्तावित शौचालयों में पांच पुरुष व पांच स्त्री शौचालय शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें: झारखंड की वह खास जगह, जहां बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी अंतिम लड़ाई साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर भी सख्ती इधर, अस्पताल परिसर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए निदेशक ने रिम्स पीएचईडी विभाग को त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा. इसके साथ ही उन्होंने लिफ्ट के बार-बार खराब होने की शिकायत पर लिफ्टमैन की नियुक्ति का भी निर्देश दिया. ताकि मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा न हो. निरीक्षण के दौरान रिम्स अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ पदा‌धिकारी भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें महास्नान के बाद एकांतवास में चले जायेंगे जगन्नाथ स्वामी, 15 दिनों तक नहीं होंगे महाप्रभु के दर्शन झारखंड के इन 6 पवित्र स्थलों का है ‘धरती आबा’ से गहरा नाता झारखंड का ‘जालियांवाला बाग’ हत्याकांड, अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा और उनके अनुयायियों पर दिखायी थी बर्बरता The post एक्शन में रिम्स निदेशक, रेडियोलॉजी जांच के लिए नयी मशीनें लगाने का निर्देश, जानिये क्यों हुए नाराज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top