Hot News

June 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan University Result 2025 OUT: यूनिराज ने BA और BSc सेमेस्टर रिजल्ट किए जारी, सबसे पहले यहां देखें

Rajasthan University Result 2025 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी (Uniraj) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए BA और BSc कोर्स के पहले और तीसरे सेमेस्टर के नतीजे जारी कर दिए हैं. जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे तो वह अब अपने रिजल्ट राजस्थान यूनिवर्सिटी की रिजल्ट वेबसाइट result.uniraj.ac.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं. किस कोर्स का रिजल्ट? (Rajasthan University Result 2025 OUT) यूनिवर्सिटी ने BA और BSc के कई विषयों के नतीजे घोषित किए हैं, जिनमें प्रमुख विषय हैं: BA Economics BA English BA Geography BSc Physic BSc Chemistry BSc Mathematics. यह भी पढ़ें- SSC CGL Vacancy 2025: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 14,582 पदों पर भर्ती, आवेदन संबंधित पूरी डिटेल यहां कैसे देखें यूनिराज रिजल्ट? (Rajasthan University Result 2025 OUT) Rajasthan University BA, BSc Semester Result चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें: सबसे पहले result.uniraj.ac.in वेबसाइट खोलें. “BA/BSc प्रथम और तृतीय सेमेस्टर रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें. “Submit” पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देख लें. चाहें तो उसका प्रिंटआउट या PDF सेव कर लें. यह भी पढ़ें- Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक मार्कशीट यहां से मिलेगी (Rajasthan University Result 2025 OUT) यूनिवर्सिटी ने अभी Revaluation या Photocopy के लिए आवेदन तारीखें घोषित नहीं की हैं. रिजल्ट में कोई गलती हो तो तुरंत अपने कॉलेज से संपर्क करें. मार्कशीट की हार्ड कॉपी कॉलेज से बाद में दी जाएगी. Rajasthan University Result 2025 OUT: डायरेक्ट रिजल्ट लिंक The post Rajasthan University Result 2025 OUT: यूनिराज ने BA और BSc सेमेस्टर रिजल्ट किए जारी, सबसे पहले यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mohan Bhagwat: बिहार दौरे पर मोहन भागवत, पटना में 2 दिनों तक डेरा डालेंगे संघ प्रमुख

Mohan Bhagwat: पटना. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय बिहार प्रवास पर मंगलवार (10 जून) को पटना आ रहे हैं. संघ प्रमुख पटना के मरचा मरची रोड स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग (प्रथम वर्ष, विशेष) में जाएंगे. सरसंघ चालक वहां चल रहे वर्ग का निरीक्षण करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 11 जून की शाम को वापस अपने गंतव्य को चले जाएंगे. केशव सरस्वती विद्या मंदिर में यह वर्ग 24 मई से चल रहा है. इसका समापन 13 जून को होगा. सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था संघ प्रमुख मोहन भागवत कल सुबह में पटना पहुंचेंगे. उनके आगमन की तैयारी कर ली गयी है. सुबह से ही उनके स्वागत में आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. पटना पहुंचने पर RSS और भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए तैयार रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है. चुनावी साल में बीते 4 महीनों में भागवत का यह दूसरा बिहार दौरा है. पिछली बार पांच दिनों के प्रवास पर आये थे संघ प्रमुख इससे पहले इसी साल मार्च महीने में संघ प्रमुख 5 दिनों के लिए बिहार दौरे पर आए थे. इस दौरान 3 दिन मुजफ्फरपुर और दो दिन बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास किया था. बिहार में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में संघ प्रमुख का बिहार दौरा बीजेपी के लिए काफी अहम माना जा रहा है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई बड़े नेता बिहार आ चुके हैं. ऐसे में संघ भाजपा के सियासी तैयारियों को और भी धार दे सकता है. Also Read: Dry Dock in Bihar: बिहार में अब होगी पानी के जहाज की मरम्मत, पटना में बनेगा ड्राई डॉक का निर्माण The post Mohan Bhagwat: बिहार दौरे पर मोहन भागवत, पटना में 2 दिनों तक डेरा डालेंगे संघ प्रमुख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिकन एयरबेस पर हुआ ब्लास्ट, जानें क्या है पूरा मामला

US Airbase Blast: जापान के ओकिनावा द्वीप स्थित अमेरिकी कडेना एयरबेस पर एक बड़ा विस्फोट हुआ है. जिसमें जापान की सेना के चार सैनिक घायल हो गए हैं. यह घटना 9 जून, 2025 को हुई, जब सैनिक युद्धकालीन अवशेषों की जांच कर रहे थे. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह विस्फोट कडेना एयरबेस के एक भंडारण स्थल पर हुआ. जहां बिना फटे युद्धकालीन बम रखे गए थे. सैनिक इन बमों की जंग हटाने का काम कर रहे थे तभी अचानक एक बम फट गया. इस विस्फोट में सैनिकों की उंगलियों में चोटें आई हैं. जो जानलेवा नहीं हैं. अमेरिकी वायुसेना ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ. यह भी पढ़ें.. Heavy Rain Warning: अगले 7 दिन 11 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं ओकिनावा में बमों की समस्या ओकिनावा द्वीप में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारी बमबारी हुई थी, जिसके कारण आज भी कई बिना फटे बम जमीन में दबे हुए हैं. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, ओकिनावा में लगभग 1,856 टन युद्धकालीन बम दबे हुए हैं. इन बमों की खोज और निष्क्रियकरण के लिए जापान की सेना ने 1974 में एक विशेष इकाई बनाई थी. हालांकि, अब तक ऐसी घटनाओं में कोई सैनिक घायल नहीं हुआ था. भविष्य में सावधानी की जरूरत यह घटना ओकिनावा में दबे युद्धकालीन बमों के खतरे को उजागर करती है. स्थानीय अधिकारियों और सेना को इन बमों की पहचान और निष्क्रियकरण के लिए और अधिक सावधानी और संसाधनों की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. यह भी पढ़ें.. Covid 19 Cases In India: 8 राज्यों में कोरोना का कहर, सक्रिय मामले बढ़कर 6491, अब तक 65 की मौत यह भी पढ़ें.. Raja Raghuvanshi Murder : अचानक उठी सोनम रघुवंशी, कहा– मैंने किसी की हत्या नहीं की The post अमेरिकन एयरबेस पर हुआ ब्लास्ट, जानें क्या है पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Navjot Singh Sidhu Net Worth: राजनीति से लेकर टीवी कमबैक तक, जानें नवजोत सिंह सिद्धू की कुल संपत्ति

Navjot Singh Sidhu Net Worth: पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका टीवी पर धमाकेदार कमबैक.कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में सिद्धू एक बार फिर नजर आने वाले हैं. लंबे समय से अर्चना पूरन सिंह शो की सीट पर काबिज थीं, लेकिन अब शो के लेटेस्ट आये प्रोमो से यह साफ है कि सिद्धू फिर से उसी कुर्सी पर लौट आए हैं. इस बीच आइए उनकी संपत्ति के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं. नवजोत सिंह सिद्धू की कितनी है संपत्ति? नेतृत्व, क्रिकेट और टेलीविजन के सफर में नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद को एक ऑलराउंडर के रूप में साबित किया है. अब जब वह फिर से टीवी स्क्रीन पर लौट रहे हैं, तो ये जानना जरूरी है कि उनकी कुल नेट वर्थ कितनी है. दरअसल, myneta.info के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू की कुल संपत्ति करीब 44.65 करोड़ रुपये है. 2022 में दाखिल हलफनामे के अनुसार, नवजोत के पास 3 लाख रुपये से ज्यादा कैश, बैंक बैलेंस में लगभग 73 लाख हैं. वहीं, 6 कमर्शियल प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत 5.95 करोड़ है. पटियाला में 33 करोड़ का और एक अमृतसर में लगभग 1 करोड़ का घर है. वहीं, सिद्धू और उनकी पत्नी के पास कुल 1.44 करोड़ की गोल्ड-डायमंड ज्वैलरी है. लग्जरी कार कलेक्शन नवजोत सिंह सिद्धू के पास महंगी कार्स का कलेक्शन भी है. इनमें 1.80 करोड़ की टोयोटा लैंड क्रूजर (लेटेस्ट मॉडल), 11 लाख की पुरानी लैंड क्रूजर और 11 लाख की फॉर्च्युनर शामिल है. शो में क्या होगा नया? ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) का नया सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है. इस बार मेकर्स कुछ नया और बड़ा करने की प्लानिंग में हैं. सामने आए नए प्रोमो में सलमान खान की मौजूदगी और सिद्धू की वापसी ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. अभी यह साफ नहीं है कि सिद्धू अर्चना पूरन सिंह की जगह लेंगे या शो में कोई नया ट्विस्ट लेकर आएंगे. लेकिन सालों बाद सिद्धू की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. उनके खास अंदाज और ठहाकों की लोग मिस कर रहे थे, और अब वे फिर से उसी अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ 4 दिन में फ्लॉप? कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का भी निकला दम The post Navjot Singh Sidhu Net Worth: नेतृत्व से लेकर टीवी कमबैक तक, जानें नवजोत सिंह सिद्धू की कुल संपत्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : बैलेंस बिगड़ने से गिरे सीएम मोहन यादव, वीडियो आया सामने

Viral Video : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को गाडरवारा कस्बे में एक कार्यक्रम के दौरान व्हीलचेयर पर बैठी एक स्कूली छात्रा को सम्मानित कर रहे थे. इस दौरान वह छात्रा से बातचीत करते हुए झुकते हैं और अचानक संतुलन खो बैठते हैं. हालांकि, उनका सुरक्षाकर्मी तुरंत आगे आकर उन्हें संभाल लेता है. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री छात्रा से आत्मीयता से बात कर रहे थे और उसी दौरान यह हल्का हादसा हुआ. देखें वीडियो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मंचीय व्यवस्था में लापरवाही के चलते चोटिल होने से बच गए। गिरने से पहले ही खुद को संभाला। वीडियो तेजी से हो रहा वायरल..। #cm #MadhyaPradesh DrMohanYadav #Narsinghpur #Bhopal pic.twitter.com/7pwXoNFkCA — Satya Gatha (@gatha_satya) June 9, 2025 कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे. अधिकारियों ने घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. The post Viral Video : बैलेंस बिगड़ने से गिरे सीएम मोहन यादव, वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SSC CGL Vacancy 2025: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 14,582 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए Direct Link यहां

SSC CGL Vacancy 2025 in Hindi:अगर आप प्रशासनी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है. Staff Selection Commission (SSC) ने SSC CGL 2025 भर्ती के लिए 14,582 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं और 18 से 32 वर्ष की उम्र के बीच आते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां एसएससी की प्रशासनी नौकरी (SSC CGL Vacancy 2025) के बारे में डिटेल देखें और आवेदन करें. कौन कर सकता है आवेदन? (SSC CGL Vacancy 2025) SSC CGL 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 तक 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी). SSC CGL Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 जून 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2025 प्री परीक्षा (Tier 1): सितंबर 2025 (संभावित) मेन परीक्षा (Tier 2): दिसंबर 2025 (संभावित). यह भी पढ़ें- Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक ऐसे रहेगी पोस्ट पर भर्ती (SSC CGL Vacancy 2025) इस बार SSC ने 14582 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसमें विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ के पद शामिल हैं जिनकी जानकारी इस प्रकार है- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर एक्साइज इंस्पेक्टर स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर अकाउंटेंट ऑडिटर क्लर्क आदि. आवेदन कैसे करें? (SSC Combined Graduate Level CGL 2025) SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. “Apply” सेक्शन में जाएं और SSC CGL 2025 लिंक पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन करें और सभी जरूरी जानकारी भरें. डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क भरें. आवेदन सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें. SSC CGL Vacancy 2025: आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग: 100 रुपये SC/ST/स्त्री/दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं. SSC CGL Vacancy 2025 आवेदन के लिए यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें The post SSC CGL Vacancy 2025: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 14,582 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए Direct Link यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौद्रिक समीक्षा में विकास तेज करने पर जोर

रिजर्व बैंक ने विगत छह जून को संपन्न हुई मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में 0.50 फीसदी की कटौती की, जिससे यह घटकर 5.50 के स्तर पर आ गयी है. इसके पहले फरवरी और अप्रैल की मौद्रिक समीक्षाओं में रिजर्व बैंक ने रेपो दर में 0.25 फीसदी की दो बार कटौती की थी. इस तरह, इस साल केंद्रीय बैंक रेपो दर में कुल 100 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर चुका है. रेपो दर में 100 बीपीएस की कटौती का असर बैंकिंग क्षेत्र में धीरे-धीरे दिख रहा है. ज्ञात हो कि लगभग 60 फीसदी ऋण ईबीएलआर से जुड़े हैं, जिससे मौजूदा कटौती से औसत उधारी दर में लगभग 30 बीपीएस की गिरावट आने की संभावना है. साथ ही, इसके कारण मियादी जमा और बचत खाता के ब्याज दरों में भी कटौती की जायेगी, जिससे छोटे निवेशकों को नुकसान होगा. डिपोजिट में कम ब्याज दर होने के कारण मौजूदा समय में निवेशक बैंक की जगह निवेश के दूसरे विकल्पों में निवेश कर रहे हैं, जिसके कारण जनवरी तक बैंक डिपॉजिट वृद्धि दर 10.3 फीसदी रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में धीमी है. उल्लेखनीय है कि इस बार रिजर्व बैंक ने रेपो दर के अलावा नकदी आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में भी 100 बीपीएस की कटौती की है, जिससे आगामी दिसंबर तक बैंकिंग सिस्टम में 2.5 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी आने की संभावना है. बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त नकदी रहने पर बैंकों की लोन की लागत कम होगी और ऋण ब्याज दर कम रहने से उधारी की मांग में तेजी आयेगी. बैंकों में उधारी दर अधिक रहने के कारण वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर, बैंक क्रेडिट वृद्धि अप्रैल तक घटकर 11.2 फीसदी रह गयी, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 15.3 प्रतिशत रही थी. रेटिंग एजेंसी इक्रा ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए क्रेडिट वृद्धि अनुमान 12 फीसदी रखा है, जो वित्त वर्ष 2024 के 16.3 प्रतिशत से कम है. वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर के अनुसार भी ऋण के उच्च ब्याज दरों की वजह से इस वित्त वर्ष में क्रेडिट वृद्धि 12 फीसदी से 14 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है. रिजर्व बैंक ने इस वित्त वर्ष में वृद्धि दर के 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है, जो ग्रामीण वित्तीय स्थिति की मजबूती, सेवाओं में विस्तार, कॉरपोरेट बैलेंस शीट में सुधार और प्रशासन द्वारा पूंजीगत खर्च में वृद्धि पर आधारित है. साथ ही, खुदरा महंगाई अनुमान को चार फीसदी से घटाकर 3.7 प्रतिशत कर दिया है, जिसका कारण बेहतर मॉनसून और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आना है. पिछले वित्त वर्ष में हिंदुस्तान की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 फीसदी रही. इस दौरान निजी अंतिम खपत व्यय और प्रशासनी अंतिम खपत व्यय, दोनों में कमी आयी. निजी व्यय की वृद्धि दर 7.3 फीसदी रही, जबकि, प्रशासनी खपत व्यय की वृद्धि दर 4.1 प्रतिशत रही. हालांकि, कृषि क्षेत्र, ग्रामीण मांग, प्रशासनी निवेश और सेवा क्षेत्रों में सुधार ने मौजूदा वृद्धि दर को बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. रिजर्व बैंक महंगाई दर के अधिक रहने पर रेपो दर में कटौती नहीं करता है, क्योंकि महंगाई को विकास का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. विगत अप्रैल में खुदरा महंगाई घटकर 3.16 प्रतिशत के स्तर पर आ गयी, जो विगत 69 महीनों का सबसे निचला स्तर है. जुलाई, 2019 में महंगाई दर 3.15 प्रतिशत रही थी. इधर, थोक महंगाई भी 13 महीने के निचले स्तर 0.85 फीसदी के स्तर पर आ गयी, जबकि मार्च में यह 2.05 प्रतिशत, फरवरी में 2.38 फीसदी एवं जनवरी में 2.31 फीसदी के स्तर पर रही. महंगाई का सीधा संबंध क्रय शक्ति से है. महंगाई के दौरान पैसों की कीमत कम हो जाती है. महंगाई का बढ़ना और घटना उत्पाद की मांग और आपूर्ति पर निर्भर करता है. यदि लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे, तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे, जिससे चीजों की मांग बढ़ेगी और मांग के मुताबिक आपूर्ति न होने पर इन चीजों की कीमत बढ़ेगी. सरल शब्दों में कहें, तो बाजार में पैसों का अत्यधिक बहाव या चीजों की कमी महंगाई का कारण बनता है. वहीं अगर मांग कम होगी और आपूर्ति ज्यादा, तो महंगाई कम होगी. वैसे, इन सब के बीच वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में वृद्धि होना एक सकारात्मक संकेत है. ज्यादा जीएसटी संग्रह मजबूत उपभोक्ता खर्च, औद्योगिक गतिविधि और प्रभावी कर अनुपालन के बारे में बताता है. प्रशासन ने जीएसटी से मई, 2025 में से 2.01 लाख करोड़ रुपये जुटाये हैं, जो पिछले साल की तुलना में 16.4 फीसदी अधिक है. मई, 2024 में प्रशासन ने 1.73 लाख करोड़ रुपये जीएसटी वसूल किये थे, जबकि अप्रैल, 2025 में प्रशासन ने इसके जरिये 2.37 लाख करोड़ रुपये संग्रहित किये, जो अब तक का रिकॉर्ड संग्रहण है. अभी महंगाई नियंत्रण में है और बैंक, डिपोजिट की समस्या से जूझ रहे हैं. जीडीपी वृद्धि दर में कमी आयी है, इसलिए, वर्तमान में प्रशासन और रिजर्व बैंक की प्राथमिकता विकास की रफ्तार बढ़ाना है. इसी वजह से केंद्रीय बैंक ने रेपो दर और सीआरआर दर में एक साथ कटौती की है. इससे बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त नकदी आयेगी, जिसका इस्तेमाल बैंक सस्ती दर पर जरूरतमंदों को कर्ज देने में कर सकेंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयेगी और विकास को रफ्तार मिलेगा.(ये लेखक के निजी विचार हैं.) The post मौद्रिक समीक्षा में विकास तेज करने पर जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के 200 प्रखंड में खुलेंगे तरकारी आउटलेट, सहकारिता विभाग देगा अनुदान

Bihar News: पटना. सहकारिता विभाग की ओर से बिहार के 200 प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादक समितियों में तरकारी आउटलेट बनाने की स्वीकृति दी गयी है. सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि सभी प्रखंडों में तरकारी आउटलेट बनने से लोगों को स्थानीय एवं ताजा सब्जियां उचित मूल्य पर मिलेंगी. सहकारिता मंत्री ने कहा कि सब्जी उत्पादक किसान बिचौलियों से मुक्त हो पायेंगे. प्रत्येक तरकारी आउटलेट के निर्माण पर 7.44 लाख की लागत आएगी. अधिकतम छह माह में इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. अब तक बने 39 तरकारी आउटलेट बिहार राज्य भंडार निर्माण निगम आउटलेट निर्माण कार्य में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा. मंत्री ने कहा कि सभी प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों में 1.14 करोड़ रुपये से कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, ग्रेडिंग-सॉर्टिंग प्लेटफॉर्म, स्थानीय मंडी का भी निर्माण कराया जा रहा है. अब तक 39 प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों में इनका निर्माण कराया जा चुका है. कई स्थानों पर तकनीकी कारणों से सब्जी आउटलेट के निर्माण में व्यावहारिक समस्या आ रही है. 50 प्रतिशत राशि देगी बिहार प्रशासन प्रति आउटलेट के लिए 15×10 वर्गफीट का प्री फैब्रिकेटेड संरचना तैयार किया जाना है. आउटलेट में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समितियां (वीवीसीएस) किसानों से खरीदी गई सब्जियों की बिक्री करेंगे. मंत्री ने बताया कि प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समितियां में आउटलेट निर्माण के लिए 50 प्रतिशत राशि राज्य प्रशासन की ओर से समिति को अनुदान के रूप में दी जाएगी. निर्माण कार्यको पूर्ण करने की अधिकतम समय सीमा छह माह है. बिहार राज्य भंडार निर्माण निगम आउटलेट निर्माण कार्य में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post बिहार के 200 प्रखंड में खुलेंगे तरकारी आउटलेट, सहकारिता विभाग देगा अनुदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Housefull 5 Box Office Records: ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बना डाले ये रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ कमाई देख उड़ जाएंगे होश

Housefull 5 Box Office Records: ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है और दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. मूवी का निर्माण कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है. फिल्म देश सहित दुनियाभर में धमाल मचा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई सितारे अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिनमें फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया और अन्य स्टार्स शामिल हैं. ड्यूल क्लाइमेक्स का कॉन्सेप्ट दर्शकों को भा रहा है. इस बीच आपको बताते हैं कि फिल्म ने अबतक कौ-कौन से रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. हाउसफुल 5 ने तोड़ दिए ये रिकॉर्ड्स हाउसफुल 5 अक्षय कुमार की लगातार तीसरी फिल्म बन गई है जिसने कोविड-19 के बाद वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में दुनियाभर में 131.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इससे पहले ‘केसरी चैप्टर 2’ ने करीब 144 से 145 करोड़ रुपये और ‘स्काई फोर्स’ ने 168.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था. जबकि छावा के बाद ये साल 2025 की ये दूसरी फिल्म है जिसने ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई की. तीन दिन में ही फिल्म ने 87 करोड़ कमा लिए. अक्षय की मूवी ने केसरी चैप्टर 2, जाट, रेड 2 को काफी पीछे छोड़ दिया है. हाउसफुल 5 का कलेक्शन Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32.5 करोड़ रुपये Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये टोटल कमाई- 101.26 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप? The post Housefull 5 Box Office Records: ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बना डाले ये रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ कमाई देख उड़ जाएंगे होश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT: बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी समाचार है. Lalit Narayan Mithila University (LNMU) ने B.Ed. Common Entrance Test (CET-BEd) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आगे का प्रोसेस भी देख सकते हैं. आइए जानें विस्तार से यहां. Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT इस साल बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 का आयोजन LNMU द्वारा पूरे राज्य में विभिन्न केंद्रों पर किया गया था. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए थी जो Bachelor of Education (B.Ed.) कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. छात्र नीचे दिए गए लिंक से डायरेक्ट वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यह भी पढ़ें- Success Story: पिता IPS, पति IAS और खुद इंजीनियरिंग के बाद क्लियर किया UPSC, बगैर कोचिंग रचा इतिहास Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT: ऐसे करें चेक सबसे पहले biharcetbed-lnmu.in वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर ‘Result 2025’ या ‘Bihar B.Ed CET Result’ लिंक पर क्लिक करें. अपनी लॉगिन डिटेल (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) डालें. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. आगे की प्रक्रिया (Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT) रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. छात्र अपनी मेरिट के अनुसार कॉलेज का चुनाव कर पाएंगे. इसके लिए भी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, इसलिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. यह भी पढ़ें- UPSC Prelims Result 2025: यूपीएससी सीएसई प्री रिजल्ट upsconline.gov.in पर, पास होने के लिए इतने अंक जरूरी यह भी पढ़ें- Best BTech College: Google और Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये काॅलेज, इन Engineering कोर्स में एडमिशन के लिए रहती है होड़ The post Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top