Hot News

June 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीढ़ियों के पास मृत मिले 78 वर्षीय वृद्ध

संवाददाता, कोलकाता नेताजी नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ इलाके में सोमवार सुबह एक चार मंजिला मकान में अकेले रह रहे 78 वर्षीय वृद्ध आशुतोष दास अपने घर के प्रवेश द्वार पर सीढ़ियों के पास मृत पाये गये. उनकी मौत हत्या है या शारीरिक बीमारी के कारण हुई है, यह अभी रहस्य बना हुआ है. समाचार मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशुतोष दास साड़ी और कपड़े की प्रिंटिंग के व्यापार से जुड़े थे. अधिक उम्र के कारण वह अपनी चार मंजिला इमारत में अकेले रहते थे. हाल ही में उनकी पत्नी का निधन हो गया था. उनका एक बेटा दिल्ली में काम करता है और एक बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहती है, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गयी है. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आशुतोष दास के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति थी. इसके बावजूद उनके घर में कोई नौकर या केयरटेकर नहीं था. वह अपना काम खुद करते थे और आसपास के लोगों से ज्यादा संपर्क नहीं रखते थे. वह अक्सर घर का दरवाजा बंद रखते थे और उनके घर कोई आता-जाता नहीं था. उन्हें आखिरी बार शुक्रवार को देखा गया था. आसपास के लोगों ने दी थी पुलिस को सूचना : सोमवार को आसपास के लोगों को आशुतोष दास के घर से तेज दुर्गंध महसूस हुई, जिससे स्थानीय लोग परेशान हो गये. उन्होंने नेताजी नगर थाने को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. अंदर उन्हें प्रवेश द्वार के पास सीढ़ियों के नीचे आशुतोष का शव पड़ा मिला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौत लगभग दो दिन पहले हुई थी, जिसके कारण शव सड़ने लगा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीढ़ियों के पास मृत मिले 78 वर्षीय वृद्ध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हावड़ा ब्रिज पर रिश्वत लेते पकड़े गये दो पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

कोलकाता. हावड़ा ब्रिज से गुजरने वाली छोटी मालवाहक गाड़ियों से रिश्वत लेने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लालबाजार के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआइ) और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है. दोनों पुलिसकर्मी नॉर्थ पोर्ट थाने में कार्यरत थे और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर एक वाहन चालक से 50 रुपये का नोट लेते हुए दिखाया गया था. इस मामले पर कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रूपेश कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच करने पर यह दो दिन पुराना पाया गया. वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद ही दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है . उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाये जाते हैं, तो दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हावड़ा ब्रिज पर रिश्वत लेते पकड़े गये दो पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नॉर्थ पोर्ट : पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करनेवाला बांग्लादेशी!

संवाददाता, कोलकाता नॉर्थ पोर्ट थानाक्षेत्र में स्थित स्टैंड रोड के पास दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल करने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद सुल्तान बांग्लादेशी नागरिक निकला. फिलहाल वह अदालत के निर्देश पर तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में है. इस आरोप के बाद डीसी पोर्ट डिविजन हरि कृष्ण पाई ने कहा कि वह मूलत: बांग्लादेशी नागरिक है या नहीं, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने आरोपी मोहम्मद सुल्तान को नॉर्थ पोर्ट इलाके में सड़क पर धारदार हथियार के साथ भागते देखा. जिसके बाद उससे वह हथियार उन्होंने छीन लिया लेकिन सुल्तान भाग निकला. इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी थाने की तरफ चले गये. आरोप है कि रात करीब 8 बजे दोनों पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी कर थाने से निकल कर कुछ दूर गये ही थें, अचानक स्टैंड रोड के पास मोहम्मद सुल्तान फिर से हथियार लेकर आ धमका. उसने एएसआई पार्थ चांद और कांस्टेबल सुखेंदु माझी पर हमला कर दिया. इस हमले में पार्थ चांद के गाल पर गंभीर चोट पहुंची, वहीं कांस्टेबल सुखेंदु माझी के गले में चाकू से वार करने की वजह से वह घायल हो गये. दोनों को लहूलुहान हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में पार्थ चांद के गाल पर 18 टांके लगे, वहीं सुखेंदु माझी को तीन टांके लगे. पुलिस ने मोहम्मद सुल्तान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की जांच में पाया गया कि आरोपी मूलत: बांग्लादेश का नागरिक है. वहां से फरार होकर यहां अवैध तरीके से आकर रहने लगा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नॉर्थ पोर्ट : पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करनेवाला बांग्लादेशी! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शर्मिष्ठा पनोली के बाद अब वजाहत खान भी गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप संवाददाता, कोलकातासोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में अशांति फैलाने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने यूट्यूबर शर्मिष्ठा पनोली के बाद अब वजाहत खान नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है. वजाहत ने ही पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. खान के खिलाफ अब तक नौ शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और उसकी गिरफ्तारी गोल्फग्रीन थाने में दर्ज एक मामले के तहत हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वजाहत खान के खिलाफ लालबाजार के साइबर क्राइम थाने के साथ-साथ गोल्फग्रीन थाने में भी शिकायतें दर्ज की गयी थीं. आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर कई ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिनसे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में अशांति फैलने का डर है. इसके बाद उसके खिलाफ हिंदुस्तानीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की गयी थी. शिकायतें दर्ज होते ही वजाहत खान कोलकाता में अपने घर से फरार हो गया था. पुलिस जांच में पता चला कि वह भागकर पहले दीघा गया था, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही वह वहां से भी फरार हो गया. इसके बाद उसे हावड़ा में देखा गया, लेकिन वहां भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी. आखिरकार, सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मध्य कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में स्थित केसी सेन स्ट्रीट के एक फ्लैट में छिपा हुआ है. इस सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस की एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की एक टीम ने उस फ्लैट से उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को गोल्फग्रीन थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उसे मंगलवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शर्मिष्ठा पनोली के बाद अब वजाहत खान भी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोहनबागान के सचिव पद के लिए सृजय ने दाखिल किया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष दत्ता का नाम लगभग तय संवाददाता, कोलकाता प्रतिष्ठित मोहनबागान क्लब के चुनाव को लेकर पिछले कई हफ्तों से चला आ रहा गहमागहमी भरा माहौल सोमवार को शांत हो गया. सचिव पद के लिए सृंजय बसु ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे उनका सचिव बनना तय माना जा रहा है. वहीं, क्लब के अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष दत्ता का नाम लगभग तय है. हालांकि उन्होंने अभी नामांकन दाखिल नहीं किया है. सोमवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था. बताया जा रहा है कि क्लब के दोनों प्रमुख खेमों के बीच आपसी समझौता हो गया है. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए क्लब परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. क्लब के नियमों के अनुसार अध्यक्ष का सीधे चुनाव नहीं होता है. यदि सृंजय बसु सचिव पद पर निर्वाचित होते हैं, तो उनके नेतृत्व में एक कार्यकारी समिति का गठन किया जायेगा और यही समिति नये अध्यक्ष का चुनाव करेगी. 22 पदों के लिए नामांकन दाखिल : सोमवार को कुल 22 पदों के लिए सदस्यों ने नामांकन दाखिल किये. नामांकन पत्रों की जांच 10 और 11 जून को होगी. यदि कोई उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहता है, तो वह 12 और 13 जून को कर सकता है. सोमवार को जिन प्रमुख पदों के लिए नामांकन भरे गये, वे इस प्रकार हैं- सचिव : सृंजय बसु, सह-सचिव : सत्यजीत चट्टोपाध्याय, कोषाध्यक्ष : संदीपन बंद्योपाध्याय, आर्थिक सचिव : सुरजीत बसु, मैदान सचिव : शाश्वत बसु, फुटबॉल सचिव: सपन बंद्योपाध्याय, क्रिकेट सचिव: सम्राट भौमिक, हॉकी सचिव : श्यामल मित्रा, टेनिस सचिव : सिद्धार्थ राय, युवा फुटबॉल सचिव : शिल्टन पाल. इसके अलावा, कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर मुकुल सिन्हा, सोहिनी मित्रा चौबे, सोमेश्वर बागुई, काशीनाथ दास, देवप्रसाद मुखोपाध्याय, सुदीप्त घोष, देवज्योति बसु, रंजन बसु, पार्थ जीत दास, संजय मजूमदार और अनुपम साहू ने भी नामांकन जमा किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मोहनबागान के सचिव पद के लिए सृजय ने दाखिल किया नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : नि:शक्त शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित

स्थानांतरण व अंतर जिला स्थानांतरण के लिए सोमवार को शारीरिक नि:शक्तता व असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया. स्वास्थ्य जांच व प्रमाण-पत्र निर्गत करने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक 10 से 13 जून तक सदर अस्पताल परिसर में होगी. अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रभानु प्रतापन करेंगे. जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की गयी है. इसमें औषधि विशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश कुमार, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ प्रभात कुमार सिन्हा हैं. बोर्ड में हर दिन स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रूमा प्रसाद, डॉ अंजना कुमारी, डॉ सुमन कुमारी, डॉ अपूर्व दत्ता भी रहेंगी. जिन शिक्षकों ने अपने आवेदन में शारीरिक अक्षमता या गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया है, उन्हें निर्धारित तिथि पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मौजूद रहना होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : नि:शक्त शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : झामुमो ने मनायी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति की ओर से सोमवार को तेलीपाड़ा मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान सभी लोगों ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला. बताया कि वह हिंदुस्तानीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे. उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19 वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया. इससे वह हिंदुस्तानीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गये. इस दौरान जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, सचिव मन्नू आलम, केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा, केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान, कंसारी मंडल, देबू महतो, कल्याण भट्टाचार्य, वकील दास, राजू प्रामाणिक, सुशोभन चौधरी, राजेश तुरी, कुणाल कुमार, राज आनंद सिंह, मो सद्दाम हुसैन, ऋतिक राणा, अनिल पासवान, मो फरीद मलिक, दिलीप महतो, डॉ देवमालया बॉस, गोविंद दास, महादेव हांसदा, जितेंद्र पासवान, आशीष गोराई, उत्तम रजक, मिलन महतो मौजूद थे. 20 सूत्री कार्यालय में भगवान बिरसा को दी गयी श्रद्धांजलि : कंबाइंड बिल्डिंग स्थित जिला 20-सूत्री कार्यालय में सोमवार को उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा की गयी. इस इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा बहुत ही कम उम्र में देश के स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े थे और देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के दिन झारखंड में अवकाश घोषित करने की मांग की. मौके पर मदन महतो, शमशेर आलम, राजू प्रमाणिक, हराधन रजवार, शकील अहमद, रामप्रीत यादव, मनोज यादव, पप्पू कुमार तिवारी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : झामुमो ने मनायी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: लापरवाही बरतने वाले बहेड़ा, केवटी व नगर थानाध्यक्ष को एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी

Darbhanga News: दरभंगा. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. इसमें मई माह के निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप कांडों की समीक्षा की गयी. इस क्रम में बहेड़ा, केवटी व नगर थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आयी. एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी. लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन की हिदायत दी. इसके अलावा डीएसपी लाइन, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष, सीआइ सदर व कमतौल को सुपर पेट्रोलिंग का प्रतिवेदन समर्पित नहीं करने को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिये. अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने टॉप-10 अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा. वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने, विशेष रूप से डायल 112 और अन्य गश्ती दलों की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. आमजन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लंबित सम्मन, पासपोर्ट सत्यापन व चरित्र सत्यापन जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा. एसएसपी ने सभी थानाध्यक्ष को को दैनिक मॉर्निंग मीटिंग आयोजित कर कार्यों की टास्किंग करने और संवेदनशील मामलों (हत्या, लूट,पोक्सो आदि) की समीक्षा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा सामुदायिक संपर्क समूह और शांति समिति के साथ समन्वय बढ़ाने, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए बैठकें आयोजित करने, पुलिस कार्यप्रणाली में डिजिटलीकरण और तकनीकी सुधारों को लागू करने को कहा. सीसीटीवी, चेहरा पहचान सॉफ्टवेयर, और क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम जैसे तकनीकी उपकरणों का उपयोग बढ़ाने का निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: लापरवाही बरतने वाले बहेड़ा, केवटी व नगर थानाध्यक्ष को एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सत्याग्रह एक्सप्रेस एवं सद्भावना एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने की मांग

रक्सौल . रक्सौल जं. और आनंद विहार के बीच चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एवं सद्भावना एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने और सत्याग्रह एक्सप्रेस में पैंट्री की सुविधा प्रदान किये जाने की मांग शिक्षाविद डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ ने रेल बोर्ड एवं रेल मंत्रालय से की है. अपने पत्र में उन्होंने बताया है कि रक्सौल जं. और आनंदविहार टर्मिनल के बीच प्रतिदिन चलनेवाली 15273/74 सत्याग्रह एक्सप्रेस मात्र 957 किमी दूरी तय करने में 24 घंटे से अधिक समय लेती है. यह ट्रेन रक्सौल जं. से 8.40 बजे निकलकर दूसरे दिन सुबह 9.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचती है और आनंद विहार से शाम 5.30 बजे निकलकर रक्सौल जं. दूसरे दिन शाम 5.35 बजे पहुंचती है. बीच के स्टेशनों पर अक्सर ट्रेन निर्धारित समय से पहले पहुंच जाती है और वहां देर तक रुकने के बाद फिर अपने निर्धारित समय पर खुलती है. इससे यात्रा में अनावश्यक देरी होती है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. डॉ. शलभ ने आगे कहा है कि रेलवे के तकनीकी विकास और हाई स्पीड के इस दौर में केवल 957 किमी की दूरी के लिए 24 घंटे से अधिक का समय लगना अप्रत्याशित भी है और अनावश्यक भी, वहीं रक्सौल से आनंदविहार टर्मिनल जाने के लिए दूसरी ट्रेन 14015/14017/14007 सद्भावना एक्सप्रेस है जिसे 1226 किमी की दूरी तय करने में 29 से 30 घंटे का समय लगता है. डॉ. शलभ ने अपने पत्र में इन दोनों ट्रेनों के महत्व को बताते हुए इनकी स्पीड बढ़ाए जाने के साथ सत्याग्रह एक्सप्रेस में पैंट्रीकार की सुविधा प्रदान करने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सत्याग्रह एक्सप्रेस एवं सद्भावना एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : जनवादी संघर्ष मोर्चा की कमेटी गठित

औराई. जनवादी संघर्ष मोर्चा की बैठक सोमवार को विधान पार्षद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में औराई कार्यालय पर हुई. इसमें प्रखंड के संगठन विस्तार के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनायी गयी, जो प्रखंड की सभी पंचायतों में संगठन का विस्तार करेगा. दीनबंधु क्रांतिकारी ने कहा कि यह संगठन गैर नेतृत्वक संगठन है, जिसमें सभी दल के लोग जुड़ कर क्षेत्र की समस्याओं पर विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी के नेतृत्व में संघर्ष कर सकते हैं. मौके पर समीर हुसैन, प्रकाश कुमार, जप्पू सहनी, सरफराज अहमद, अजीत कुमार पान, मोहम्मद उजाले सहित अन्य उपस्थिति थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : जनवादी संघर्ष मोर्चा की कमेटी गठित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top