Hot News

June 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरा-गीधा 33 केवी मेन लाइन मेंटेनेंस के लिए तीन घंटे कटेगी बिजली

आरा. आरा ग्रिड से गीधा पीएसएस तक 33 केवी मेन लाइन मेंटेनेंस के लिए 11 जून बुधवार की दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक गीधा, बड़हरा और भकुरा पीएसएस से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इससे नेकनाम टोला, बखोरापुर, बड़हरा, सेमरिया पडरिया, मटुकपुर, एकौना, बभनगावा, पूर्वी बबुरा, पश्चिमी बबुरा, विशुनपुर पंचायत के सभी गांव,सकड्डी, सोनघट्टा एवं गीधा औद्योगिक क्षेत्र, जगवलिया, पिरौटा, जयपाल पिपरा, जादोपुर, सभी डुमरा गांव प्रभावित रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरा-गीधा 33 केवी मेन लाइन मेंटेनेंस के लिए तीन घंटे कटेगी बिजली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में 1262 मुस्लिम लड़कियों को 1.89 करोड़ राशि मिली

संवाददाता, पटना पटना जिले में अल्पसंख्यक लड़कियों को बेहतर शिक्षा मुहैया हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सहयोग राशि मिलती है. जिले में मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 1262 मुस्लिम लड़कियों को 15-15 हजार राशि का वितरण किया गया है. योजना के तहत कुल 1.89 करोड़ राशि दी गयी है. इसके अलावा मदरसा बोर्ड से मौलवी (इंटर) की पढ़ाई करनेवाली 57 मुस्लिम लड़कियों को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 8.55 लाख दिया गया. फौकानिया (दसवीं) की पढ़ाई करनेवाली 88 मुस्लिम लड़कियों को 15-15 हजार रुपये कुल 8.80 लाख राशि का वितरण किया गया. आधिकारिक सूत्र ने बताया कि तलाकशुदा चार स्त्रीओं को मुस्लिम परित्यकता/तलाकशुदा योजना के तहत एकमुश्त 25 हजार की सहायता राशि दी जाती है. ताकि इस राशि से वह छोटे कारोबार कर जीवनयापन कर सकें. वित्तीय वर्ष 2024-25 में चार स्त्रीओं को कुल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी. जानकारों के अनुसार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना व शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण की वसूली में पूरे राज्य में पटना जिला प्रथम स्थान पर है. लोन लेनेवाले छात्रों ने कुल आठ करोड़ पांच लाख रुपये चुकता कर दिये हैं. मदरसा इस्लामिया शमशुल होदा का प्रशासनिक भवन व छात्रावास बनेगा सायंस कॉलेज के सामने मदरसा इस्लामिया शमशुल होदा को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने निर्णय लिया है. मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत मदरसा इस्लामिया शमशुल होदा के प्रशासनिक भवन व छात्रावास निर्माण के लिए 35 करोड़ की प्रारंभिक राशि की स्वीकृति दी गयी है. मसौढ़ी के नूरा मौजा में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण के लिए टेंडर जारी हुआ है. अल्पसंख्यक छात्रों के छात्रावास में रह कर पढ़ाई करने के लिए छह छात्रावास हैं. इसमें रहनेवाले छात्रों को फ्री वाइफाइ सुविधा सहित वातानुकूलित पुस्तकालय के अलावा अन्य सुविधाएं मिल रही हैं. छात्रावास में रहनेवाले छात्रों को प्रति छात्र प्रतिमाह एक हजार रुपये अनुदान मिलता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में 1262 मुस्लिम लड़कियों को 1.89 करोड़ राशि मिली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिक्रम. दो युवकों की गोली मारकर हत्या

बिक्रम. थाना क्षेत्र के मंझौली सिघाड़ा मार्ग पर गुरला स्थान के समीप सोमवार की देर रात अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार को अहले सुबह स्त्रीएं टहलने के लिए निकली थी. दोनों युवकों का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा था. वहीं पास में एक बाइक भी गड्ढे में गिरी थी. दो युवकों का शव पड़े होने की सूचना पर घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने उसकी सूचना 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार के साथ पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा. मृतक के पास से पुलिस को मोबाइल मिला जिसकी सहायता से उनकी पहचान की गयी. युवकों की पहचान बाघाकोल फरीदपुर गांव के रामनाथ यादव के पुत्र सोनू कुमार (30 वर्ष) व रामनरेश राय के पुत्र रौशन कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस घटना की सूचना परिवारवालों को देने के बाद शव को बिक्रम थाना में लेकर पहुंची. शव के पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और बिक्रम शहीद चौक को जाम कर दिया. वहीं थाना के सामने उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस वालों के खिलाफ आक्रोश जताया. ग्रामीणों द्वारा एसएसपी के आने की मांग की जा रही थी. हालांकि एसपी के आने के कुछ देर पहले ही घंटा भर के बाद सड़क जाम छुड़ा दिया गया. बिक्रम थाना में शव के पहुंचते ही दोनों मृतकों के परिवार वाले बिलखते हुए देखे गये. सीनियर एसपी अवकाश कुमार, सिटी एसपी, डीएसपी पालीगंज-2 सहित नौबतपुर, बिक्रम, रानीतालाब, दुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तकनीकी जांच की है. पुलिस को घटनास्थल से लगभग 11 खोखे मिलने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि दोनों को छह-छह गोली लगी हैं. पटना एफएसएल की टीम सारे सबूत इकट्ठा करने में लग गयी है. उक्त घटना के संबंध में सीनियर एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे किसका हाथ है अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है. तकनीकी जांच एवं परिवार वालों के बयान के बाद अपराधियों को बहुत जल्द पकड़ लिया जायेगा. बहरहाल इस घटना को पूर्व में हुए चौकीदार धर्मेंद्र पासवान की हत्या से भी मामला जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हत्या के शिकार सोनू कुमार, धर्मेंद्र पासवान की हत्या का मुख्य अभियुक्त था. वहीं रौशन सोनू का साथी बताया जाता है. उस हत्या में इनकी भी संलिप्तता की बात कही गयी थी. बताया जाता है कि धर्मेंद्र कुमार के केस को आपसी सुलह की बात कहकर सोनू और रौशन को बुलाया गया था. देर रात दोनों बघाकोल से उनलोगों से मिलने के लिए निकले थे. तभी सुनियोजित ढंग से बीच में ही अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और गोलियों से छलनी कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिक्रम. दो युवकों की गोली मारकर हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन

प्रतिनिधि, कर्रा. एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को स्त्रीओं के सशक्तिकरण के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया गया. जिसमें एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री और ग्रामोत्थान योजना के केंद्रीय प्रमुख डॉ ललन कुमार शर्मा ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण स्त्रीओं को आत्मनिर्भर बनाना है. केंद्र में स्त्रीओं को सिलाई, कढ़ाई और अन्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण दिया जायेगा. एकल अभियान खूंटी के अध्यक्ष ज्योतिष भगत ने कहा कि स्त्री सशक्तिकरण का यह कार्य गांव की बेटियों के लिए सराहनीय है. इसे पूरा खूंटी जिला में विस्तार किया जायेगा. उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के द्वारा स्त्री सशक्तिकरण व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र आज के समय में बेटियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण है. संचालन प्रकाश महतो ने और स्वागत भाषण प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद कश्यप ने दिया. मौके पर राजनाथ उरांव, राज प्रताप सिंह, शिल्पा मिश्रा, कृष्णा साहू, चंद्रशेखर कुमार, सुंदर पाहन, खिरेंद्र कुमार, नेहरू महतो, सविता देवी, सावित्री देवी, जय सिंह मुंडा, धनपत लाल, विनोद सोनी, विष्णु सोनी सहित अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रैयत विस्थापितों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : विधायक

प्रतिनिधि, खलारी. रैयत विस्थापित मोर्चा के तत्वावधान में जमीन संबंधी मामलो को लेकर खलारी अंचल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया. अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने की. धरना में मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि खलारी में लोग सीसीएल में नौकरी की लालच में बाहरी लोगों द्वारा जमीन की फर्जी तरीके से हेरा-फेरी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने सीओ को निर्देश दिया कि खलारी के मूल रैयतों को उनके हक अधिकार दिलाने में सहयोग करें. एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र जहां सीसीएल खदान खुलना है, वहां पर फर्जी तरीके से बाहरी लोग नौकरी लेने का प्रयास कर रहे हैं. जिसे लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. अंचल कार्यालय में रैयतों को जमीन संबंधी मामलों को लेकर काफी चक्कर लगाना पड़ता है. उन्होंने अंचल और सीसीएल को सचेत होने को कहा, नहीं तो कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी. धरना कार्यक्रम को प्रमुख सोनी तिग्ग्गा, जालिम सिंह, रामलखन गंझू, जगरनाथ महतो, आजाद अंसारी, सुनीता देवी, मुखिया दीपमाला कुमारी, तेजी किस्पोट्टा, कन्हाई पासी, शिवनारायण लोहरा, कलीम रिजवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया. रैयत विस्थापितों की मांग : धरना के माध्यम से विश्रामपुर में खतियानी रैयतों की जमीन सत्यापन ग्रामसभा के माध्यम से करने, सीएनटी क्षेत्र के अंतर्गत खतियानी जमीन का फर्जी खरीद बिक्री रद्द करने, भूमिहीन अनुसूचित जाति जनजाति को शिविर लगाकर वनपट्टा देने, अनुसूचित जाति जनजाति को विशेष रूप से गैरमजरुआ खास जंगल झाड़ी का रसीद निर्गत करने, खलारी व अन्य मौजा के खतियानी रैयतों की जमीन व भूइंहरी जमीन को अवैध रूप से सरेंडर कर जमीन को पुनः वापस करने, डीएमएफटी फंड का उपयोग सीसीएल से विस्थापित किये गये गांव में करने तथा खलारी प्रखंड के सभी मौजा के रैयतों की जमीन को बाहरी लोगों द्वारा फर्जी खरीद बिक्री व बंदोबस्ती कागजात को रद्द करने की मांग की गयी. उक्त मांगों को लेकर खलारी अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है. इससे पूर्व धरना कार्यक्रम में सभी लोग जुलूस की शक्ल में तख्ती लिये अंचल कार्यालय के पास जुटे और धरना दिया. संचालन अमृत भोगता ने किया. धरना में शामिल लोग : धरना कार्यक्रम में नरेश गंझू, विनय खलखो, प्रकाश महतो, तुमांग मुखिया संतोष महली, शांति देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी, मुक़द्दर लोहरा, प्रभाकर गंझू, बालजीत गंझू, शशि मुंडा, मधु गंझू, सोनू गंझू, देवनाथ गंझू, विजय गंझू, महावीर गंझू, जीतन गंझू, श्रवण भोगता, उमेश लोहरा, सूरज लोहरा, गुड्डूगंझू, बालदेव गंझू, बालेश्वर गंझू, किसुन गंझू, संजय गंझू, जयराम गंझू,शिवप्रसाद गंझू, रूपलाल गंझू, भुनेश्वर गंझू, कामेश्वर गंझू, राजेंद्र उरांव, मनोज गंझू, मुनेश्वर गंझू, फूलो देवी, रुक्मणि देवी, नगीना देवी, तारा देवी, सुनीता देवी, मनीता देवी, विलासो देवी, कांता देवी, शुक्रमनी देवी, सावित्री देवी, बसंती देवी, शांति देवी व ग्रामीण शामिल थे.रैयत विस्थापित मोर्चा ने अंचल कार्यालय के समक्ष दिया धरना 10 खलारी 01 : सीओ कार्यालय के समक्ष धरना में शामिल रैयत विस्थापित मोर्चा व विधायक सुरेश बैठा.B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रैयत विस्थापितों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार की राजनीति में हरियाणा के सीएम की एंट्री, 6 जुलाई को पटना में बड़ी सभा में होंगे शामिल

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नेतृत्वक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी क्रम में भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए एक के बाद एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है. भाजपा ने राज्यभर में एक विशेष कार्यक्रम और जनसंवाद अभियान की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है. इसी अभियान के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का दौरा बिहार आयेंगे. 6 जुलाई को पटना आएंगे नायब सैनी भाजपा नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आगामी 6 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे. वे यहां श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित माली समाज के एक भव्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस आयोजन को सामाजिक और नेतृत्वक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा माली समाज सहित OBC के वोट बैंक को साधने की कोशिश में है. माली समाज के सम्मेलन को लेकर बढ़ा नेतृत्वक महत्व माली समाज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. नेतृत्वक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल सामाजिक आयोजन नहीं बल्कि आगामी चुनावों को लेकर नेतृत्वक समीकरणों को साधने की कोशिश भी है. भाजपा इस सम्मेलन के जरिए यह संदेश देना चाहती है कि वह सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अन्य दल भी जुटे रणनीति बनाने में भाजपा की सक्रियता को देखते हुए अन्य दल भी अब चुनावी गुणा-गणित में जुट गए हैं. राजद, जदयू और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संपर्क और जनसभाओं की तैयारी में लग गए हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल माली समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर महत्वपूर्ण है, बल्कि भाजपा के चुनावी मिशन 2025 की अहम कड़ी भी माना जा रहा है. इसे भी पढ़ें: B.Ed Course की हर सीट पर दो से अधिक उम्मीदवार की दावेदारी, 4 जुलाई से शुरू होगी एडमिशन की प्रक्रिया The post बिहार की नेतृत्व में हरियाणा के सीएम की एंट्री, 6 जुलाई को पटना में बड़ी सभा में होंगे शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर एयरपोर्ट पर राजा हत्याकांड के आरोपी पर हमला, गुस्से में शख्स ने जड़ा चांटा, देखें Video

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर एयरपोर्ट के बाहर एक शख्स ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के एक आरोपी पर उस समय हमला करने की कोशिश की, जब उसे शिलांग पुलिस एयरपोर्ट के अंदर ले जा रही थी. गुस्से में शख्स ने एक आरोपी को चांटा जड़ दिया. हालांकि पुलिस ने आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर आगे बढ़ गई. हमला करने वाले शख्स का नाम सुशील लकवानी है. जब शख्य से हमला करने की वजह पूछी गई, तो उसने बताया, “मैंने उसे (राजा रघुवंशी मामले के एक आरोपी को) मारा है क्योंकि मैं इस बात से नाराज हूं कि इंदौर के एक निवासी की हत्या कर दी गई. उन्हें (आरोपियों को) फांसी पर लटका देना चाहिए. स्त्री ने पूरी प्लानिंग के साथ उस व्यक्ति की हत्या की.” #WATCH | A bystander outside Indore airport tried to hit one of the accused in the Raja Raghuvanshi case while he was being taken inside the airport by Shillong Police pic.twitter.com/q6S7rTe2Qz — ANI (@ANI) June 10, 2025 राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को ट्रांजिट हिरासत में भेजा गया इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कथित तौर पर शामिल 23 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 7 दिन के लिए मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में भेज दिया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों में शामिल आनंद कुर्मी (23) को एक स्थानीय अदालत में पेश किया. कुर्मी को सोमवार को मध्यप्रदेश के सागर जिले से हिरासत में लिए जाने के बाद इंदौर लाया गया था. मेघालय में हनीमून के दौरान हुई राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को लापता हो गए थे. राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था. राजा रघुवंशी की सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे. The post Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर एयरपोर्ट पर राजा हत्याकांड के आरोपी पर हमला, गुस्से में शख्स ने जड़ा चांटा, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cancelled Trains List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 21, 22 और 24 जून को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर से पहले देख लें लिस्ट

Cancelled Trains List: धनबाद-दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसमें धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. 22 और 24 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस नहीं चलेगी. 23 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस संतरागाछी से ढाई घंटे पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी. 24 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर से एक घंटे पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी. 21 और 22 जून को कोलफील्ड एवं ब्लैक डायमंड रहेगी रद्द पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर 21 जून को हावड़ा-धनबाद कोलफील्ड एक्सप्रेस, 22 जून को 12340 धनबाद- हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस, 21 व 22 जून को 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस व 22388 धनबाद- हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं 21 व 22 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आसनसोल स्टेशन से किया जायेगा. 20 व 21 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन आसनसोल स्टेशन पर किया जायेगा. तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे देर से खुली धनबाद-सासाराम इंटरसिटी तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन संख्या 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी मंगलवार को एक घंटे विलंब से धनबाद से रवाना हुई. ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे. 5.30 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन सुबह छह बजे तक प्लेटफॉर्म पर नहीं आने से यात्री बेचैन थे. बाद में 6.16 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म में पहुंची. इसके पहुंचते ही इसमें चढ़कर सीट लेने के लिए लोगों में आपाधापी मच गयी. सुबह 6.31 बजे ट्रेन धनबाद से रवाना हुई. इसके कारण ट्रेन सासाराम भी विलंब से पहुंची. वहींट्रेन संख्या 13306 सासाराम-धनबाद इंटरसिटी दो घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन के देर रात तक धनबाद स्टेशन पहुंचने की संभावना है. The post Cancelled Trains List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 21, 22 और 24 जून को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर से पहले देख लें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कितना कमाते थे राजा रघुवंशी, करते थे कौन सा काम?

Raja Raghuvanshi Net Worth: मेघालय में हुई हत्या की घटना के बाद राजा रघुवंशी का नाम इन दिनों सुर्खियों में है. एक ओर जहां पुलिस की जांच उनके निजी जीवन पर केंद्रित है, वहीं आम लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर राजा रघुवंशी कितना कमाते थे और क्या काम करते थे. आइए जानते हैं उनकी संपत्ति, व्यवसाय और आय के संभावित स्रोतों के बारे में. कितनी थी राजा रघुवंशी की कुल संपत्ति? राजा रघुवंशी की कुल संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं हुआ है, जिससे सटीक आंकड़ा बताना मुश्किल है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस जांच से मिले संकेतों के अनुसार, उनकी संपत्ति कुछ करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही है. हनीमून के दौरान उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ की गई लक्जरी यात्रा और महंगी जीवनशैली इस बात की ओर इशारा करती है कि उनकी आर्थिक स्थिति औसत से बेहतर थी. कुछ सूत्रों के हवाले से मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राजा रघुवंशी की चल-अचल संपत्ति लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये तक हो सकती है, लेकिन यह पूरी तरह से अनुमानित आंकड़ा है और पुलिस जांच के निष्कर्ष पर निर्भर करता है. क्या करते थे राजा रघुवंशी? राजा रघुवंशी का मुख्य पेशा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय था, जिसे वे इंदौर में संचालित करते थे. इस व्यवसाय के अंतर्गत वे मालवाहक ट्रकों और यात्री वाहनों के जरिये विभिन्न सेवाएं प्रदान करते थे. ट्रांसपोर्ट बिजनेस में आमदनी मुख्य रूप से वाहनों की संख्या, रूट्स की दूरी और ग्राहकों की मांग पर निर्भर करती है. यदि उनके पास कई स्कूल बस या गाड़ियां थीं, तो उनकी मासिक कमाई भी अधिक रही होगी. इसे भी पढ़ें: क्या करती है सोनम रघुवंशी? जानिए लाखों की कमाई और कारोबार का पूरा सच मासिक और वार्षिक आय का अनुमान ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर के तौर पर राजा रघुवंशी की मासिक आय का अनुमान लगभग 60,000 से 1,00,000 रुपये के बीच लगाया जा रहा है. इस हिसाब से उनकी सालाना कमाई लगभग 7 से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, यह आय उनके व्यापार के दायरे, कर्मचारियों और वाहनों की संख्या पर भी निर्भर थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के अलावा अन्य छोटे-मोटे निवेश या पारिवारिक संपत्ति से भी आय अर्जित की थी, मगर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. इसे भी पढ़ें: कर्ज के पैसे से आतंकवादी यूनिवर्सिटी खोलेगा पाकिस्तान! रक्षा बजट में 20% बढ़ोतरी, शिक्षा पर…? The post कितना कमाते थे राजा रघुवंशी, करते थे कौन सा काम? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले दो दिन रहेगी गर्मी, फिर हल्की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: भागलपुर जिले का मौसम मंगलवार को गर्म व उमस भरा रहा. दिन व रात दोनों समय लोग गर्मी से बेहाल रहे. दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा सुबह में 70 प्रतिशत रहा. दक्षिण पूर्व दिशा से हवा चलती रही. हवा की गति 3.8 किमी/घंटा रही. IMD ने क्या बताया हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11-15 जून के दौरान जिले में अगले दो दिन उष्ण एवं आद्र दिवस रहने का अनुमान है. 13 जून से जिले में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-85 प्रतिशत तथा दोपहर में 25-30 प्रतिशत रहेगी. पूर्वानुमान की अवधि में 09-10 किमी/घंटा की गति से बाद पूर्वानुमान अवधि में दक्षिण पूर्वा हवा चलने की संभावना है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें सब्जी की खेत में करें सिंचाई बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उष्ण एवं आद्र दिवस को देखते हुए सब्जी की फसल में सिंचाई कर नमी बनाये रखें. गर्मी के मौसम में खेत की गहरी जुताई कर मिट्टी पलटें. इससे कीटों के अंडे व खरपतवार के बीज धूप में नष्ट होंगे. आगामी फसल में रोग व कीट प्रकोप की संभावना कम होगी. मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ेगी एवं हवा का संपर्क होगा. लंबी अवधि वाले धान का बिचड़ा नर्सरी में गिरायें. इसे भी पढ़ें: B.Ed Course की हर सीट पर दो से अधिक उम्मीदवार की दावेदारी, 4 जुलाई से शुरू होगी एडमिशन की प्रक्रिया The post Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले दो दिन रहेगी गर्मी, फिर हल्की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top