Hot News

June 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देश को मजबूत व सबल बनाने में किसानों का अहम योगदान : सांसद

– पथरा में किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन – 12 जून तक ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को दी जायेगी जानकारी कटैया-निर्मली. प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 04 पंचायत कृषि कार्यालय परिसर में सोमवार को हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा चलाई जा रही किसान कृषि समन्वय अभियान के तहत किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद दिलेश्वर कामैत एवं जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार उप परियोजना निदेशक आत्मा सुपौल चन्द्र आलोक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में वरीय कृषि वैज्ञानिक नित्यानंद राय डॉ निराला सहित पंचायत के सैकड़ों किसान उपस्थित थे. जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधे संवाद कर जलवायु अनुकूल खेती, उन्नत बीज चयन, मौसम के अनुकूल फसल की बुआई एवं प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दिए. सांसद दिलेश्वर कामैत ने कहा हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा चलाई जा रही किसान कृषि समन्वय अभियान कार्यक्रम 29 मई से 12 जून तक ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को उन्नत खेती कर अधिक उपार्जन के लिए खेतों में उपयुक्त खाद्य बीच के प्रयोग के बारे में जानकारी दें रहे हैं. जिससे किसानों को खेती कर अधिक उत्पादन हो सके. कहा किसानों को प्रशासन द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल रहा है सांसद ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने का आह्वान किया. कहा कि देश को मजबूत व सबल बनाने में किसानों का अहम योगदान होता है. किसान को अन्नदाता के रूप में भी जाना जाता है. जिले में 441 वर्मी कंपोस्ट बनाने का है लक्ष्य जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार ने बताया किसानों के लिए प्रशासन विभिन्न योजनाएं चलाई है जिसका लाभ सीधे किसानों को पहुंचे इसके लिए किसानों से संवाद कर बेहतर खेती के टिप्स वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही है. खासकर किसानों को दलहन और तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रशासन प्रोत्साहित कर रही है. जैविक कृषि प्रोत्साहन योजना में वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करने के लिए कहा. इससे प्रति एकड़ 15 हजार रुपए तक का बचत हो सकता है. और इससे मिट्टी की भी शुद्धता बढ़ेगी. उन्होंने कहा सुपौल जिला को 441 वर्मी कंपोस्ट बनाने का लक्ष्य मिला है. इसका लाभ भी किसान ले सकते हैं. जैविक खेती के लिए एक एकड़ जमीन पर 400 रुपए सालाना प्रशासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अश्विनी कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतीश चन्द्रा, कृषि समन्वयक विजय कुमार यादव, एटीएम रमेश कुमार, दीप शीखा, किसान सलाहकार उमेश कुमार, रतन कुमार चौधरी, गीता कुमारी, अशोक कुमार मंडल सहित किसान हेम नारायण मंडल, सीताराम पासवान, ब्रह्मदेव ठाकुर, सत्यनारायण साह, शिवजी साह, नवीन गुप्ता, कुशेश्वर साह, असर्फी साह, शिवशंकर मंडल सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देश को मजबूत व सबल बनाने में किसानों का अहम योगदान : सांसद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की

देवीपुर. मधुपुर विधानसभा अंतर्गत हुसैनाबाद पंचायत अंतर्गत के मुस्लिम गांव में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. इसको लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया. दरअसल, आजादी के बाद से अब तक गांव में जाने के लिए सड़क नहीं बनी. ग्रामीण दूसरों की जमीन से होकर आवागमन करते हैं. बारिश के दिनों में जमीन मालिक द्वारा अपनी जमीन में फसल लगा देते हैं तो उस समय ग्रामीणों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. इसी दौरान वे लोग जंगल विभाग की जमीन की पगडंडी के सहारे आवागमन करते हैं. ग्रामीण हनीफ अंसारी, आलम अंसारी, सारुख अंसारी, वाहिद अंसारी, सफाउल अंसारी, इलियास अंसारी ने बताया कि गांव आने के लिए सड़क तक नहीं है. कहा कि सड़क की मांग को लेकर कई बार स्थानीय विधायक, प्रखंड प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं. परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. जबकि आजादी के बाद कई चुनाव हुए. सांसद, विधायक व पदाधिकारी बदलते रहे. परंतु ग्रामीणों की समस्याएं यथावत बनी रही. इतना ही नहीं गावों में नाला नहीं रहने के कारण लोगों के घरों का गंदा पानी भी बीच सड़क पर बहते रहता है, जिसके कारण ग्रामीणों में आपस में ही पानी के बहाव को लेकर टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है. वहीं, स्त्रीओं ने बताया कि चुनाव के वक्त मधुपुर विधायक ने भी गांव में सड़क व नाला निर्माण कराने का आश्वासन दिया था. वहीं, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि से सड़क निर्माण कराने की मांग की है. ——— देवीपुर के धनरख्खा गांव में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : पुलिस ने चलाया छापेमापी अभियान, बालू लोड तीन ट्रैक्टरों को किया जब्त

प्रतिनिधि, जसीडीह . बालू घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव व परिवहन पर रोक लगाने को लेकर मंगलवार को पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के खिरौंधा व टाभाघाट गांव स्थित डढ़वा नदी के समीप से बालू लोड तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा है, जिसे जब्त कर थाना ले गयी. इसकी जांच के लिए जिला खनन विभाग को सूचना दी है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एनजीटी लागू के बाद भी थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाट से अवैध रूप से ट्रैक्टर चालक व मालिकों की ओर से बालू का उठाव कर परिवहन किया जा रहा है और बालू को बेचा जा रहा हैं. सूचना मिलते ही थाना से पुलिस पदाधिकारी ने जवान के साथ क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान खिरौंधा बालू घाट के पास से दो व टाभाघाट गांव से एक बिना नंबर के वाहन को बालू सहित पकड़ा. जबकि ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया. इस कारण ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. विभाग की ओर से जब्त ट्रैक्टर पर कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : पुलिस ने चलाया छापेमापी अभियान, बालू लोड तीन ट्रैक्टरों को किया जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : ब्लॉक दो में गिरिडीह सांसद के आंदोलन के बाद भाजपा-आजसू के बीच बढ़ी तकरार

Dhanbad News : गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा ब्लॉक दो ओसीपी का चक्का जाम आंदोलन के दौरान भाजपाइयों को कोसने से भाजपा में रोष है. यह मामला धीरे- धीरे तूल पकड़ रहा है. दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ खुल कर सामने आ गयी हैं. सोशल मीडिया में सांसद ढुलू महतो के समर्थक और सीपी चौधरी के समर्थक एक दूसरे की आलोचना करने लगे हैं. भाजपा के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष राजू शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बच्चू राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सांसद सीपी चौधरी की कड़ी आलोचना की है. कहा है कि श्री चौधरी स्वार्थ के लिए एनडीए को तार- तार कर रहे हैं. दिन रात मेहनत कर भाजपा द्वारा उसे दो बार सांसद जिताया गया, लेकिन सांसद बनने के बाद भाजपा के विरोधियों को साथी बना लिया. भाजपा को ही कमजोर करने में लगे हैं. भाजपा समर्थक गिरिडीह सांसद के इस आचरण का जोरदार विरोध करेगी और इनके इस विरोधी आचरण के लिए शीर्ष नेतृत्व से शिकायत भी करेगी. यहां जातीय नेतृत्व की कोशिश हो रही है. सांसद ढुलू महतो या विधायक शत्रुघ्न महतो ने कभी इस दुर्भावना को पनपने नहीं दिया है. अचानक उमड़े जाति प्रेम और अपनी जातीय आधारित नेतृत्व के आक्रोश को इन्हें आगामी चुनाव में झेलना पड़ेगा. अब डरा धमका कर नेतृत्व करने वालों के दिन लदे : सांसद प्रतिनिधि इधर, सांसद सीपी चौधरी के जिला प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि 15 साल तक सांसद ढुलू महतो एनडीए गठबंधन से बाघमारा के विधायक रहे. अब उनके बड़े भाई शत्रुघ्न महतो भी विधायक हैं. इसके बावजूद आज तक शोषित पीड़ित, दबे कुचले दलितों की आवाज बन नहीं पाये. अगर बने होते, तो आजसू को इतना बड़ा आंदोलन करने की जरूरत नहीं पड़ती. अब जब शोषित पीड़ित, दबे कुचले लोगों को सांसद सीपी चौधरी के प्रति उम्मीद जगी है, तो भाजपाइयों को दर्द होने लगा है. आने वाले समय में आजसू बाघमारा में विकास का एक नया इतिहास रचेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : ब्लॉक दो में गिरिडीह सांसद के आंदोलन के बाद भाजपा-आजसू के बीच बढ़ी तकरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिटाई से ऑटो चालक जख्मी

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के टिकरी रोड स्थित वार्ड नंबर 14 के आजाद नगर मुहल्ले में गली से ऑटो ले जाने को लेकर कुछ लोगों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया. जख्मी ऑटो चालक की पहचान उक्त मुहल्ला निवासी सतिया दास के रूप में हुई है. घटना मंगलवार की शाम की है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी सतिया दास ने बताया कि वह ऑटो चालक है और आजाद नगर स्थित एक गली से ऑटो लेकर जा रहा था. उसी गली में एक दीवार से ऑटो टकरा गया. इसके बाद घर का मालिक निकला और ऑटो चालक की डांट-फटकार लगा दी. इसके बाद गली से ऑटो ले जाने को मना करने लगा. इसी बात को लेकर ऑटो चालक व मकान मालिक दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गयी. मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया. आवेश में कुछ लोगों ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी. ऑटो चालक ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके आंख पर हमला कर दिया, जिससे उसके आंख में गंभीर चोट गयी है. घटना के बाद चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के परिजन पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया. फिलहाल घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पिटाई से ऑटो चालक जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइनेंस कंपनी के एजेंट से रुपये छीनने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

कुटुंबा. कुटुंबा बाजार के चेतन इंडिया फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता से रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार के दोपहर में कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिकरिया ढीबर गांव के बीच उत्तर कोयल मुख्य नहर के पुल पर हुई है. मामले में उक्त फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता देव थाना के केशौर गांव निवासी संदीप कुमार ने स्थानीय थाने की पुलिस को एक आवेदन देकर एफआइआर दर्ज कराया है. उसने पुलिस से बताया है कि घटना के दिन सुबह वह 8:00 बजे बाइक पर सवार होकर घर से ताकादा के लिए निकला था. इसके बाद इसी थाना क्षेत्र के साड़ा-साड़ी गांव में रुपए वसूली कर उधर से लौट के रहा था. इसी बीच बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उसके आगे से घेरकर बैग छीन कर चलते बने. उसने पुलिस से बताया है कि उसके बैग में 40 हजार नकद रुपये रखे हुए थे. वह किसी तरह से वहां से भाग कर थाना आया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर घटना की तहकीकात की जा रही है वैसे प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फाइनेंस कंपनी के एजेंट से रुपये छीनने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समझौता वाद को चिह्नित कर जारी करे नोटिस

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर 13 सितंबर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायिक पदाधिकारियों (मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी स्तर तक) के साथ बैठक एडीआर भवन में की गयी. प्रधान जिला सत्र जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्वेता सिंह के निर्देशानुसार इसका आयोजन किया गया. इसमें मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी राज कपूर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी उपस्थित थीं. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बाबत व्यापक चर्चा की गयी और आगे की रणनीति तैयार की गयी. इसमें सचिव ने अधिक से अधिक वादों के समाधान पर अभी से तैयारी में लग जाने के लिए कहा. सभी न्यायिक पदाधिकारियों को उपयुक्त वादों को चिह्नीकरण करने, समय से नोटिस निर्गत करने व नोटिस का ससमय तामिला सुनिश्चित कराने को कहा गया. सभी न्यायिक पदाधिकरियों को यह भी निर्देश दिया गया कि अपने-अपने कोर्ट में प्रि-सीटिंग कराकर पक्षकारों को सुलह हेतु प्रेरित करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समझौता वाद को चिह्नित कर जारी करे नोटिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raja Raghuvanshi Murder Case: भरोसे के कत्ल का भयंकर अंजाम, तीन मांओं के नहीं थम रहे आंसू

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ मिलकर उनके हत्याकांड की साजिश को अमली जामा पहनाने के आरोपी राज कुशवाह की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां चुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. कुशवाह के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला शख्स है. अपने बेटे की खैरियत और परिवार के भविष्य की चिंताओं से जूझते हुए चुन्नी देवी बार-बार बदहवास हो जाती है. वह एक कमरे के किराये के घर में दीवारों पर चिपकी देवी-देवताओं की तस्वीरों के सामने दोनों हाथ जोड़ती हैं और बिलखते हुए प्रार्थना करती हैं,‘‘हे ईश्वर, मेरे बेटे को बचा लो’’. उनकी छोटी बेटी सुहानी उन्हें संभालने के जतन के दौरान उन्हें पानी पिलाने की कोशिश करती है, लेकिन वह पानी पीने से इनकार कर देती हैं. #WATCH | Indore, MP: Arrested accused Raj Kushwaha’s mother and sister arrive at the Indore Crime Branch’s office Kushwaha’s mother says, ” I have come here to meet Raj, but I have been asked to wait.” Kushwaha is one of the four persons arrested in the Raja Raghuvanshi murder… pic.twitter.com/ieVjxSQZdK — ANI (@ANI) June 10, 2025 आरोपी कुशवाह के परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं कुशवाह के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं. उसका परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. यह परिवार इंदौर में किराये के छोटे-से घर में रहता है. चुन्नी देवी ने कहा,‘‘मेरा बेटा बेकसूर है. उसे फंसाया गया है. 20 साल का लड़का इतना बड़ा अपराध कैसे कर सकता है? मेरे पति के गुजर जाने के बाद वह हमारे घर में अकेला कमाने वाला है.’’ राजा की शव यात्रा में भी शामिल हुआ था कुशवाह राजा रघुवंशी हत्याकांड के कथित षड़यंत्रकर्ता राज कुशवाह की मां ने कहा,‘‘मेरा बेटा राजा रघुवंशी की मौत से दु:खी था और उनकी शवयात्रा में भी गया था. शवयात्रा से लौटने के बाद वह बुरी तरह रो रहा था. मैंने उसे ढाढ़स बंधाया था कि सब ठीक हो जाएगा और अब रोने से क्या फायदा है.’’ प्रेमि राज के साथ सोनम ने राजा की हत्या कराई मेघालय पुलिस के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे. अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया. राजा रघुवंशी की मां का रो-रोकर बुरा हाल मेघालय पुलिस के इस खुलासे के बाद राजा रघुवंशी के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई है. इस परिवार को लगता है कि सोनम ने उनके भरोसे का कत्ल किया है. राजा की मां उमा ने कहा, ‘‘शुरुआत में हमें यकीन नहीं हो रहा था कि मेरी बहू सोनम मेरे बेटे राजा की हत्या करा सकती है, लेकिन हमें इस बात पर धीरे-धीरे यकीन होता जा रहा है.’’ राजा रघुवंशी की हार चढ़ी तस्वीर के पास खड़ी उनकी मां गम और गुस्से के मिले-जुले जज्बात से गुजरते हुए पूछती हैं, “अगर सोनम को दूसरा लड़का पसंद था, तो उसने राजा से शादी से मना क्यों नहीं किया? उसने मेरे बेटे की जान क्यों ली?” उन्होंने बताया कि मेघालय में पति के साथ हनीमून मनाने जाने की योजना खुद सोनम ने बनाई थी. उमा ने कहा,‘‘मुझे पता नहीं था कि मेघालय से मेरा बेटा पार्थिव शरीर के तौर पर लौटेगा.’’ सोनम का परिवार भी है सदमे में राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस के खुलासे के बाद सोनम का परिवार सदमे में है. सोनम की मां संगीता मीडिया से ज्यादा बातचीत की इच्छुक नहीं दिखीं. हालांकि, उन्होंने धीमे स्वर में कहा, ‘‘मेरी बेटी पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं अभी नहीं कह सकती कि राजा रघुवंशी के साथ मेघालय में क्या हुआ होगा?” उन्होंने मांग की कि उनके दामाद के हत्याकांड की विस्तृत जांच होनी चाहिए. The post Raja Raghuvanshi Murder Case: भरोसे के कत्ल का भयंकर अंजाम, तीन मांओं के नहीं थम रहे आंसू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Naxal Bandh 2025: नक्सली बंद के कारण पश्चिमी सिंहभूम में थमे बसों के पहिए, परेशान रहे यात्री

Naxal Bandh 2025: चाईबासा, सुनील कुमार सिन्हा-झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सली बंद का असर दिखा. मंगलवार को चाईबासा से रांची समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलने वाली लगभग 50 यात्री बसों का परिचालन ठप रहा. इससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बस स्टैंड में दिनभर बसें खड़ी रहीं. इस कारण बस संचालक परेशान दिखे. दिनभर परेशान रहे यात्री चाईबासा बस पड़ाव से विभिन्न रूटों के लिए रोजाना 120-130 यात्री बसों का परिचालन किया जाता है, लेकिन नक्सली बंद के कारण 40 फीसदी यात्री बसों का परिचालन सुबह से ही ठप रहने के कारण सैकड़ों यात्री अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना नहीं हो सके. ये भी पढ़ें: Corona Death: रांची में कोरोना से 44 साल के शख्स की मौत, RIMS में चल रहा था इलाज, झारखंड में कोरोना से मौत का पहला केस नक्सली बंद के कारण ठप रहा बसों का परिचालन चाईबासा के बस ऑनर एसोसिएशन के मैनेजर जितेंद्र भगत ने बताया कि चाईबासा से रांची, सोनुवा, गोलईलकेरा, चांडिल और किरीबुरू सहित विभिन्न मार्गों पर बसों का परिचालन ठप रहा. ये भी पढ़ें: ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में रद्द करें बोकारो MLA श्वेता सिंह की सदस्यता, झारखंड के राज्यपाल से बोले BJP नेता ये भी पढ़ें: झारखंड के हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार तीनों बांग्लादेशी पकड़े गए, 2 बंगाल से और 1 धनबाद से अरेस्ट ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रोक, 6 अगस्त को विशेष अदालत में हाजिर होने का आदेश ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर नहीं बनाएं जनता को बेवकूफ, झारखंड के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना The post Naxal Bandh 2025: नक्सली बंद के कारण पश्चिमी सिंहभूम में थमे बसों के पहिए, परेशान रहे यात्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिश्ते का कत्ल : झारखंड में बेटे ने बुजुर्ग मां को धारदार हथियार से मार डाला

Crime News Jharkhand: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक बार फिर रिश्ते का कत्ल हुआ है. एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी है. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जमशेदपुर के कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि 70 वर्षीय स्त्री को उसके अपने ही बेटे ने धारदार हथियार से मार डाला. बिना किसी उकसावे के श्रीनाथ भगत ने किया हमला थाना प्रभारी ने बताया कि 70 वर्षीय विनीता भगत ऊपर टोला इलाके में स्थित अपने घर पर थीं. तभी रविवार की रात को उनका बेटा श्रीनाथ भगत (40) घर में घुस आया. बिना किसी उकसावे के धारदार हथियार से श्रीनाथ भगत ने विनीता पर हमला कर दिया. पुलिस ने स्त्री एमजीएम अस्पताल पहुंचाया कोवाली थाना क्षेत्र के जिस इलाके में अपराध की यह घटना हुई है, वह पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. बुजुर्ग स्त्री को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें रांची के रिम्स में हुई बुजुर्ग स्त्री की मौत उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद विनीता भगत को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वृद्ध स्त्री की सोमवार शाम को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि श्रीनाथ के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें Success Story : सबर जनजाति के 45 परिवारों ने जंगल की गहराई से निकाली आत्मनिर्भरता की मीठी राह चतरा पुलिस ने अर्जुन गंझू को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार, जमीन खोदकर निकाला गोलियों का जखीरा झारखंड कांग्रेस के जिला मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखें, किसको कहां का मिला प्रभार CareEdge Rating: केयरएज रेटिंग में बिहार से ऊपर झारखंड, जानें किस नंबर पर है अपना राज्य The post रिश्ते का कत्ल : झारखंड में बेटे ने बुजुर्ग मां को धारदार हथियार से मार डाला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top