Hot News

June 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, अगले दो दिन और बढ़ेगी तपिश

सुपौल. जिले में पिछले तीन दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और ऊमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का एक उच्च स्तर है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में और वृद्धि के साथ हीट वेब और गर्म लू जारी रहने की चेतावनी जारी की है. सुबह होते ही सूरज की तेज किरणों से शहर तपने लगता है. लोग सुबह धूप निकलते ही घरों से निकलने से कतराने लगे हैं और जो लोग बाहर जाते हैं, वे छांव की तलाश में रहते हैं. बाजारों में भी लोग दुकानों की छांव में बैठकर दिन ढलने का इंतजार करते नजर आते हैं. सड़क किनारे की दुकानों पर भीड़ अधिक देखी जा रही है. खासकर स्त्रीओं को अधिक परेशानी हो रही है, जो छोटे बच्चों के साथ खरीदारी करने निकलती हैं और उन्हें खुद के साथ बच्चों को भी धूप से बचाना पड़ता है. ऊमस और गर्मी से घरों में बैठे लोग भी परेशान हैं, फिर भी व्यवसायी वर्ग अपने कारोबार को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता. गर्मी में गन्ने का रस बना लोगों की पहली पसंद भीषण गर्मी में राहत के लिए लोग विभिन्न ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन गन्ने का रस सबसे अधिक लोकप्रिय बना हुआ है. इसमें मौजूद पोटैशियम न केवल पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है, बल्कि पेट के संक्रमण से भी बचाता है. कब्ज की समस्या से राहत और पीलिया रोग में इसके लाभकारी प्रभावों को देखते हुए डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह दे रहे हैं. इसके साथ ही शहर में कच्चे नारियल पानी की दुकानें भी सज गई हैं, जिनकी ओर खासकर स्त्रीएं अधिक आकर्षित हो रही हैं. मौसम विभाग की चेतावनी मौसम वैज्ञानिक देवन कुमार चौधरी ने बताया कि गुरुवार तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने और हीट वेब से बचने के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है. कहते हैं चिकित्सक हीट वेब या लू की घटनाएं मानव और पशु जीवन को नुकसान पहुंचाती हैं. डॉ आरसी मंडल ने बताया कि मनुष्य के शरीर का नार्मल तापमान 37 डिग्री होता है. वहीं 40 डिग्री से ऊपर शरीर का तापमान बढ़ने पर शरीर से इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने लगती है. जिससे शरीर से पसीना अधिक निकलने लगता है. जिसके कारण डिहाइड्रेशन होने की संभावना होती है. बताया कि हीट वेब आमतौर पर शरीर में पानी की कमी, थकावट होना, कमजोरी आना, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन और पसीना होना और लू लगना या हीट स्ट्रोक आदि शामिल है. लू लगने के लक्षणों में गर्मी से शरीर में अकड़न, सूजन बेहोशी और बुखार भी आ सकता है. यदि शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक होता है तो दिल दौरे पड़ सकते है या इंसान कोमा में भी जा सकता है. ऐसे में लोगों को धूप में निकलने से परहेज करना चाहिए. ठंड पेय पदार्थ का सेवन करना चाहिए. अधिक जरूरत पड़ने पर धूप में निकलने पर छाता व गमछे का प्रयोग करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, अगले दो दिन और बढ़ेगी तपिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पांच लाख की मांग पूरी न होने पर महिला की गला दबाकर दी हत्या, जलती चिता बुझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घैलाढ़ . घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत चित्ती पंचायत के चिकनोटवा गांव में दहेज के लोभ में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया. तीन साल पहले हुई थी शादी मृतका की पहचान 22 वर्षीय रूपम कुमारी के रूप में हुई है, जो सुपौल जिला अंतर्गत पिपरा थाना क्षेत्र के पथराहा दक्षिण वार्ड नंबर तीन निवासी संतोष कुमार की पुत्री थी. 2022 में रूपम कुमारी की शादी मंजय कुमार पिता स्वर्गीय शिवो यादव के साथ हुई थी. शुरुआत में उनके बीच रिश्ते सामान्य रहे थे, लेकिन हाल के कुछ महीनों में मंजय ने पत्नी पर पांच लाख दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. रूपम के मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर थी. इसके कारण वह इतनी बड़ी रकम नहीं दिलवा सकी. चिता बुझाकर परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार सोमवार शाम लगभग छह बजे मंजय ने पत्नी रूपम कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया और शव को चिंता पर रखकर आग लगा दी थी. घटना की सूचना जब मृतका के मायकेवालों को मिली, तो वे चिकनोटवा गांव पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से उन्होंने जलती हुई चिता को बुझाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव किया जब्त, आरोपी पति व परिजन फरार सूचना मिलते ही घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव सदल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जलते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. पुलिस के गांव पहुंचने से पहले ही आरोपी मंजय कुमार व उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने भी घटना की पुष्टि की और बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से दहेज को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस कर रही है छानबीन ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मामला गंभीर है. आरोपी पति व उसके सहयोगियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, हत्या व साक्ष्य मिटाने की साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पांच लाख की मांग पूरी न होने पर स्त्री की गला दबाकर दी हत्या, जलती चिता बुझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमौर में दो पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

अमौर. अमौर नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को मुख्य पार्षद दिलआरा बेगम ने दो पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर विधिवत शिलान्यास किया. यह शिलान्यास उपमुख्य पार्षद सकीना खातुन, वार्ड पार्षद शाहीन प्रवीण, वार्ड पार्षद जीनत प्रवीण की उपस्थिति में किया गया. मौके पर मुख्य पार्षद दिलआरा बेगम ने कहा कि अमौर नगर पंचायत के वार्ड 04 में 12.64 लाख की लागत से मुख्यमंत्री सड़क से पीसीसी सड़क तक जाने वाली सड़क व वार्ड 06 में 14.87 लाख की लागत से तज्जमुल के घर से कैश के घर तक जाने वाली सड़क पर मिट्टी भराई एवं पीसीसी ढलाई का काम नगर विकास एवं आवास विभाग से किया जा रहा है. सड़क निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने निर्धारित समय के अंदर इस सड़क के निर्माण कार्य पूरा किए जाने की बात कही. मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शाहनवाज ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण हो जाने पर इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी और बरसात के दिनों में अब परेशानियों से जूझना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मुख्य पार्षद की प्राथमिकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अमौर में दो पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीनी विवाद में हुई झडप, पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर लगायी गुहार

बलिया बेलौन.उनासो पचगाछी पंचायत के वार्ड नौ पचगाछी गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर झडप और तोड़ फोड़ की घटना के बाद अजमेरी खातुन ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हारून पिता नईमुद्दीन जहां रह रहे है. उक्त जमीन उनके दादा के नाम सिकमी जमीन है. जिस के नाम से सिकमी था. उसकी मौत के बाद सुस्वामि को जमीन स्वत वापस हो जाता है. इसी जमीन को लेकर बलिया बेलौन थाना के जनता दरबार में मामले की सुनवाई भी हुई है. जिसमें आपसी सहमति से मामले का निपटारा करने का सलाह दी गयी थी. इसके बाद भी मामले का निपटारा नहीं होने पर आपसी झडप तोड़ फोड़ की नौबत आ गयी. पीडित परिवार का कहना है की कई दशक से यहां रह रहे हैं. गरीब परिवार है. ऐसे में यहां से खाली करा कर कहां जायेंगे. उक्त जमीन पर दावा करने वाले का कहना है कि सिकमी की जमीन उसे वापस कर देना चाहिए. दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है. समाचार लिखे जाने तक बलिया बेलौन थाना में किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया की आवेदन मिला है. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जमीनी विवाद में हुई झडप, पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर लगायी गुहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलएलबी सेमेस्टर-1 व 5 की परीक्षा में 5 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 तथा 5 की परीक्षा मंगलवार से आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर आरंभ कर दी है. जिसमें पहले दिन दो पालियों की परीक्षा में एलएलबी सेमेस्टर-1 तथा 5 की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 332 परीक्षार्थियों में 327 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि पहले दिन दो पालियों में परीक्षा ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में एलएलबी सेमेस्टर-1 के ज्यूरिपूडेंसियल विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 177 परीक्षार्थियों में 172 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में एलएलबी सेमेस्टर-5 के सीपीसी एंड लिमिटेशन एक्ट विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 155 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुए. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अब दूसरे दिन की परीक्षा गुरुवार 12 जून को एक पाली में होगी. जिसमें एलएलबी सेमेस्टर-3 के मुस्लिम लॉ विषय की परीक्षा ली जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एलएलबी सेमेस्टर-1 व 5 की परीक्षा में 5 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्नातक पार्ट-3 परीक्षा के लिए एमयू ने किया दो केंद्रों में संशोधन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 जून से आरंभ करेगा, जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में ही परीक्षा का शेड्यूल तथा केंद्रों से संबंधित जानकारी जारी कर दी गयी है. इस बीच विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए दो परीक्षा केंद्रों में संशोधन किया गया है, जिसकी सूचना परीक्षा विभाग ने जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 परीक्षा में ऑनर्स विषयों के लिए कुल 18 केंद्र बनाये गये हैं, जबकि 25 जून को होने वाले कला संकाय के जीएस विषय के लिए 27 केंद्र बनाये गये हैं. हालांकि इसमें दो केंद्रों में आंशिक संशोधन किया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए एसकेआर कॉलेज, बरबीधा को बदल कर संजय गांधी स्मारक कॉलेज, शेखपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां सीएनबी कॉलेज, हथियामा, आरडी कॉलेज, शेखपुरा के परीक्षार्थी अपने ऑनर्स विषयों की परीक्षा देंगे, जबकि 25 जून को होने वाले कला संकाय के जनरल स्टडी विषय के दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान संजय गांधी स्मारक कॉलेज, शेखपुरा की जगह एसकेआर कॉलेज, बरबीधा में परीक्षा होगी. जहां आरडी कॉलेज, शेखपुरा के विद्यार्थी परीक्षा देंगे. उन्होंने बताया कि शेष केंद्रों पर यथावत परीक्षा होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्नातक पार्ट-3 परीक्षा के लिए एमयू ने किया दो केंद्रों में संशोधन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाने की मांग

जमुई. ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित स्त्री संवाद कार्यक्रम ने जिले के सैकड़ों गांवों में जागरूकता व समाधान की नयी लहर पैदा की है. डीपीआरओ भानुप्रकाश ने बताया कि 18 अप्रैल से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत अब तक 1177 ग्राम संगठनों में 28 हजार से अधिक स्त्रीएं इस कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं. प्रतिदिन 22 गांवों में हो रहे संवाद में स्त्रीएं अपनी समस्याएं खुलकर रख रही हैं. उन्होने बताया कि मंगलवार को झाझा प्रखंड के सिमुलतला में कॉलेज, खुरंडा में अस्पताल, लाइब्रेरी व एंबुलेंस, सुखासन में कृषि स्टोरेज यूनिट और पीएचसी, खैरा प्रखंड के दाबिल गांव में ई-रिक्शा, और चकाई प्रखंड में रेलवे लाइन की मांग सामने आयी. स्नातक छात्रा निशु कुमारी ने शिक्षा और स्वास्थ्य को मानव जीवन की मूल आवश्यकता बताया और कॉलेज व अस्पताल की आवश्यकता पर जोर दिया. आरती, रिमझिम और लक्ष्मी ने बाल विवाह के खिलाफ अभियान की मांग रखी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री संदेश पत्र, योजनाओं के लीफलेट, और एलईडी वैन के माध्यम से फिल्म प्रदर्शन के ज़रिए स्त्रीओं को योजनाओं की जानकारी दी गयी. यह कार्यक्रम 14 जून तक जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य स्त्रीओं को प्रशासनी योजनाओं से जोड़ना और उनके गांवों की प्राथमिक समस्याओं को चिन्हित कर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरहरवा में पहली बार आम महोत्सव का भव्य आयोजन, किसानों की मेहनत को मिली नई पहचान

प्रतिनिधि, बरहरवा. किसानों को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र में बागवानी के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय में पहली बार आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया. इस ऐतिहासिक पहल ने न सिर्फ स्थानीय किसानों में नई जागरूकता जगाई, बल्कि उन्हें मंच पर सम्मानित भी किया गया. बेहतर आम उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिली. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर, वरिष्ठ नेता अब्दुल कादिर, प्रखंड प्रमुख सुशीला हांसदा, उप प्रमुख अब्दुल कादिर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. जनप्रतिनिधियों ने इस सराहनीय आयोजन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन किसानों की मेहनत को सम्मान देने का माध्यम बनते हैं. महोत्सव की शुरुआत डीडीसी सतीश चंद्रा के स्वागत के साथ हुई, जिन्हें पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से सम्मानित किया गया. डीडीसी ने स्वयं किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और आम की विभिन्न प्रजातियों को देखकर प्रसन्नता जताई. उन्होंने किसानों से आम की खेती, उत्पादन लागत और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी ली. डीडीसी ने संबोधन के दौरान कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत यदि किसान योजनाबद्ध तरीके से आम बागवानी करें, तो आने वाले वर्षों में उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा. उन्होंने सुझाव दिया कि सिंचाई की समस्या वाले क्षेत्रों में बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत कुएं खुदवाकर खेतों की सिंचाई की जा सकती है. उन्होंने किसानों से मनरेगा की अन्य योजनाओं की जानकारी लेकर उसका लाभ उठाने की भी अपील की. पहली बार लगी प्रदर्शनी से किसानों में उत्साह किसानों ने भी इस आयोजन को लेकर उत्साह प्रकट किया. देवला किस्कु, इसोफ शेख, एस अली खान सहित अन्य किसानों ने बताया कि आम की खेती में वे वर्षों से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अब जाकर उनकी मेहनत को सराहना मिली है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि बरहरवा क्षेत्र में भी आम की कई बेहतरीन किस्में उगाई जा रही हैं, जिन्हें अब तक लोग नहीं जानते थे. इस महोत्सव ने किसानों को एक नई पहचान देने के साथ-साथ भविष्य में आम व्यवसाय को भी एक नई दिशा देने का संकेत दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बरहरवा में पहली बार आम महोत्सव का भव्य आयोजन, किसानों की मेहनत को मिली नई पहचान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रशिक्षु आइएएस की टीम ने मलूटी के मंदिरों का किया दौरा

संवाददाता, दुमका शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित मंदिरों के गांव मलूटी में मंगलवार को प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों की टीम ने दौरा किया. टीम में सिद्धांत कुमार, हिमांशु लाल, नाजिश अंसारी और आनंद शर्मा मौजूद थे. सीओ कपिलदेव ठाकुर व पुलिस भी मौजूद रही. आइएएस अधिकारियों ने पहले मां मौलिक्षा मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद पूरे गांव में अवस्थित मंदिरों का जायजा लिया. वर्तमान समय में मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है. अधिकारियों ने कार्य का भी निरीक्षण किया. टेराकोटा पद्धति से बने मंदिरों को देखकर अधिकारी मंत्रमुग्ध हो गये. गौरतलब है कि मंदिरों के गांव मलूटी में कई शताब्दी पूर्व 108 मंदिर और इतने ही तालाब हुआ करते थे. अब सिर्फ 72 मंदिर शेष रह गये हैं. मंदिरों के संरक्षण के लिए प्रशासन के द्वारा प्रयास किया जा रहा है. धीरे-धीरे मंदिर की मौलिकता वापस आ रही है. झारखंड प्रशासन के अथक प्रयास के बाद अब यह राज्य के मानचित्र में पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित हो रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशिक्षु आइएएस की टीम ने मलूटी के मंदिरों का किया दौरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

धमदाहा. धमदाहा थानाक्षेत्र के सिंघारापट्टी में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्रदीप कुमार उर्फ कटीस पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से फरार है. पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी में जुटी हुई है. इधर, पीड़िता की मां ने धमदाहा थाना में दिए आवेदन में बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे मैं अपनी बेटी को पांच रुपये देकर बगल की दुकान में भेजी. काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आयी तो उसकी खोजबीन करने निकली. इसी दौरान मेरी बेटी प्रशासनी स्कूल की तरफ से आते दिखी. वह जोर-जोर से रो रही थी एवं उसकी हालत उसके साथ हुए दुष्कर्म को बयां कर रही थी. पीड़िता ने गांव के ही प्रदीप कुमार उर्फ कटीस द्वारा स्कूल के पीछे दुष्कर्म करने की बात परिजनों को बतायी. इसके बाद पीड़िता को लेकर उपचार हेतु अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आयी जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top