Hot News

June 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुगल रसोई का एक्सपेरिमेंट बना आगरा की पहचान… जानिए क्यों और कैसे हुआ पेठा इतना मशहूर

Agra Famous Petha: उत्तर प्रदेश का शहर आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की मशहूर मिठाई “पेठा” के लिए भी जाना जाता है. यह सफेद, मुलायम और रस से भरपूर मिठाई आज दुनिया भर में आगरा की पहचान बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेठा आगरा में कैसे आया और कैसे यह इतना प्रसिद्ध हुआ? शुरुआत मुगल काल से जुड़ी है पेठे की शुरुआत की कहानी ताजमहल से जुड़ी बताई जाती है. कहा जाता है कि जब मुगल बादशाह शाहजहां ताजमहल का निर्माण करवा रहे थे, तब उन्होंने रसोई में एक खास मिठाई तैयार करने का आदेश दिया जो शुद्ध, हल्की और श्रमिकों को ऊर्जा देने वाली हो. तब शाही बावर्चियों ने कद्दू (जिसे “अश गिलकड” या सफेद कद्दू कहा जाता है) से यह मिठाई बनाई, जिसे बाद में “पेठा” नाम दिया गया. कद्दू से बनने वाली अनोखी मिठाई पेठा मुख्य रूप से कद्दू, चीनी और पानी से बनाया जाता है. इसे पहले चूने के पानी में भिगोया जाता है ताकि इसका टेक्सचर नर्म बना रहे. फिर इसे चीनी की चाशनी में पकाया जाता है, जिससे मिठाई में मिठास और चमक दोनों आ जाती है. ब्रिटिश काल में मिला बाजार ब्रिटिश काल में आगरा एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र बन गया. रेलवे आने के बाद आगरा से आने-जाने वालों को पेठा एक खास तोहफा बन गया. लोगों ने इसे अपने घर ले जाना शुरू किया और धीरे-धीरे यह मिठाई उत्तर हिंदुस्तान के कई इलाकों में मशहूर हो गई. ब्रांड बना ‘आगरा का पेठा’ स्वतंत्रता के बाद कई स्थानीय मिठाई दुकानों ने “आगरा का पेठा” को एक ब्रांड के रूप में विकसित किया. आज आगरा की सड़कों पर आपको पेठे की सैकड़ों दुकानें मिल जाएंगी साधारण पेठा, केसर पेठा, पान पेठा, चॉकलेट पेठा, अंगूरी पेठा जैसे दर्जनों फ्लेवर इसमें आ चुके हैं. विदेशों तक पहुंची मिठास आज पेठा न केवल हिंदुस्तान के हर कोने में मशहूर है, बल्कि इसे विदेशों में भी निर्यात किया जाता है. खासकर हिंदुस्तानीय प्रवासियों के बीच इसकी मांग काफी अधिक है. पेठा अब आगरा आने वाले हर सैलानी की खरीदारी सूची में जरूर शामिल होता है. GI टैग की मांग भी उठी पेठे को आगरा की विशेष धरोहर मानते हुए इसके लिए Geographical Indication (GI) टैग की भी मांग उठ चुकी है, जिससे इसकी असली पहचान और गुणवत्ता को संरक्षित किया जा सके. मिठाई जो बन गई विरासत पेठा अब सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि आगरा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा बन चुका है. इसकी मिठास में ताज की नज़ाकत और इतिहास की गहराई दोनों का स्वाद मिलता है. The post मुगल रसोई का एक्सपेरिमेंट बना आगरा की पहचान… जानिए क्यों और कैसे हुआ पेठा इतना मशहूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: इस शहर की बदल जाएगी सूरत, शानदार प्लान पर करोड़ों खर्च करेगा नगर निगम

Bihar News: नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर शहर के विभिन्न मोहल्लों की सूरत बदल दी जाएगी. निगम की ओर से यह प्रक्रिया दूसरी बार की जा रही है. शहर के विभिन्न वार्डों में 44 मोहल्लों में नाला, सड़क निर्माण व पेवर ब्लाक का काम किया जाएगा. इस कार्य के लिए री-टेंडर जारी किया गया है. दूसरी बार जारी हुआ टेंडर बता दें कि इससे पहले भी टेंडर जारी किया गया था. तब किसी संवेदक ने रुचि नहीं ली थी. अब दूसरी बार टेंडर जारी किया गया है. एक से तीन महीने के बीच सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. टेंडर प्रक्रिया में सफल होने वाले संवेदकों को सात दिनों के अंदर ही कार्य शुरू कर देना होगा. टेंडर संबंधित आदेश व तिथि जारी नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने टेंडर से संबंधित आदेश व तिथि जारी की है. जिसके तहत 17 से 24 जून तक टेंडर के कागजात डाउनलोड व अपलोड किए जाएंगे. प्री बिड मीटिंग 19 जून दोपहर डेढ़ बजे से नगर निगम कार्यालय में होगा. तकनीकी सह वित्तीय बिड खोलने की तारीख 25 जून तय की गई है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें टेंडर के लिए अनुमानित राशि देना अनिवार्य टेंडर में शामिल होने के लिए संवेदक को अनुमानित राशि का दो प्रतिशत जमा करना होगा. इसके बाद ही वे टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. इसमें इंद्रा कॉलानी रोड भी शामिल है, जहां पूरे वर्ष जलजमाव की समस्या रहती है. इस मार्ग में नाले का निर्माण तो कर लिया गया है, लेकिन कुछ दूरी तक अभी कार्य बाकी है. वहीं, सड़क निर्माण का कार्य भी होना है. इसे भी पढ़ें: Bihar News: बेल के लिए पैसे की डिमांड, पांच हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार The post Bihar News: इस शहर की बदल जाएगी सूरत, शानदार प्लान पर करोड़ों खर्च करेगा नगर निगम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raja Raghuvanshi Murder Case: क्या मंगल दोष की वजह से हुई राजा रघुवंशी की हत्या? राजा के पिता ने फिर किया दावा

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मृतक राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने चौकाने वाला दावा किया है. उन्होंने एक बार फिर से मंगल दोष का जिक्र किया है और बेटा राजा की हत्या के पीछे इसे बड़ी वजह बताया. उन्होंने कहा, “अगर सोनम रघुवंशी से सख्ती से पूछताछ की जाए तो मामले के कई तथ्य सामने आएंगे. एक स्त्री अकेले ऐसा नहीं कर सकती. इसमें और भी लोग शामिल होंगे. उसे मंगल दोष था और उसने अपने पति को मारकर किसी और से शादी करने की सोची. मेरा बेटा बहुत मासूम था.”हालांकि मंगल दोष और हत्या के कनेक्शन वाले दावे पर स्थानीय ज्योतिषी धीरज दीक्षित ने इस बात को मनगढ़ंत बताया और कहा कि किसी व्यक्ति के जीवनसाथी के मरने से उसका ‘मंगल दोष’ नहीं मिटता. #WATCH | Indore, MP: Raja Raghuvanshi murder case: Ashok Raghuvanshi, father of Raja Raghuvanshi, says “If a strict questioning is done with Sonam Raghuvanshi, many facts of the case will come out. A lady cannot do this alone. Other people must be involved in this. She had a… pic.twitter.com/WjvE40Ifuv — ANI (@ANI) June 11, 2025 राजा के पिता ने की फांसी की मांग राजा रघुवंशी की मौत से शोक में डूबे उनके पिता अशोक रघुवंशी ने कहा, ‘‘मेरा बेटा तड़प-तड़प कर मरा है। उसकी हत्या के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए ताकि एक नजीर पेश हो और आइंदा किसी माता-पिता को उनका बेटा इस तरह ना खोना पड़े.’’ वह यह कहते हुए भावुक हो जाते हैं कि हनीमून मनाने मेघालय गया उनका बेटा ताबूत में घर लौटा. उन्होंने कहा, ‘‘जघन्य तरीके से हत्या के कारण मेरे बेटे का पार्थिव शरीर क्षत-विक्षत था. मैं हृदय का मरीज हूं. इसलिए मेरे स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मेरे परिवार के लोगों ने ताबूत खोलकर मुझे अपने बेटे के अंतिम दर्शन करने से रोक दिया.’’ पत्नी सोनम ने भाड़े के हत्यारों से कराई राजा की हत्या मेघालय पुलिस के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे. अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया. The post Raja Raghuvanshi Murder Case: क्या मंगल दोष की वजह से हुई राजा रघुवंशी की हत्या? राजा के पिता ने फिर किया दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhokla Recipe: हर बाइट में बेहतरीन स्वाद, तैयार करें हरा-भरा पालक ढोकला

Dhokla Recipe: ढोकला एक हल्का नाश्ता है और ये काफी लोकप्रिय भी है. ढोकला को आमतौर पर बेसन से बनाया जाता है. इसको आप एक ट्विस्ट के साथ तैयार कर सकते हैं. इस बार आप सिंपल ढोकला नहीं पालक ढोकला को ट्राई कर सकते हैं. पालक ढोकला सॉफ्ट और फ्लफी होता है और ये खाने में हेल्दी और टेस्टी भी है. पालक ढोकला एक हेल्दी स्नैक ऑप्शन है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते पालक ढोकला बनाने की विधि के बारे में.  पालक ढोकला बनाने के लिए सामग्री बेसन- एक कप पालक- आधा कप पेस्ट दही- आधा कप तेल नमक- स्वादानुसार हरी मिर्च का पेस्ट आधा चम्मच अदरक एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ ईनो- आधा छोटा चम्मच राई- एक छोटा चम्मच करी पत्ता- 8 से 10 तिल- एक छोटा चम्मच यह भी पढ़ें- Homemade Sev Namkeen: बेसन से बनाएं परफेक्ट और हलवाई जैसी सेव नमकीन, रेसिपी भी है आसान पालक ढोकला बनाने की विधि पालक ढोकला बनाने के लिए आप सबसे पहले आपको पालक को उबाल लें और उसे पीस लें. अब एक बाउल में बेसन, दही, पालक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डाल दें. ढोकला का बैटर तैयार कर लें. पानी डालकर बैटर को तैयार करें और इसमें ईनो को डाल लें. इस बात का खास ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला ना हो.  अब एक बर्तन में पानी को गरम करें. अब एक गहरे प्लेट को तेल से ग्रीस करें और इसमें ढोकला के बैटर को डालें. अब प्लेट को आप पानी के ऊपर स्टैंड पर रखें. इसको आप करीब 20 मिनट तक के लिए स्टीम कर लें. अब इसे निकाल लें.  तड़के के लिए आप एक पैन में तेल को गर्म करें. इसमें राई, करी पत्ता और लंबाई में कटी हुई हरी मिर्च को डालें. इसमें तिल को भी डाल दें और तैयार ढोकला के ऊपर डाल दें. अब ढोकला को आप काटकर सर्व करें. यह भी पढ़ें- Father’s Day 2025: फादर्स डे को बनाएं खास, पापा को करें सरप्राइज इन स्पेशल रेसिपी के साथ The post Dhokla Recipe: हर बाइट में बेहतरीन स्वाद, तैयार करें हरा-भरा पालक ढोकला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET UG Result 2025: क्या 14 जून को जारी होगा नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

NEET UG Result 2025: नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई यह परीक्षा 4 मई को देशभर के हजारों केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी. अब उम्मीदवारों की निगाहें neet.nta.nic.in वेबसाइट पर टिकी हुई हैं, जहां परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे. 14 जून तक आ सकता है रिजल्ट NTA की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिस के अनुसार, नीट यूजी 2025 का रिजल्ट संभावित रूप से 14 जून तक जारी किया जा सकता है. हालांकि, पिछली बार की तरह इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि परिणाम निर्धारित तिथि से पहले जारी हो सकते हैं. वर्ष 2024 में भी NEET का रिजल्ट निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दिया गया था. ऐसे चेक करें रिजल्ट चेक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं. होमपेज पर ‘NEET UG 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें. नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य विवरण भरने होंगे. सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. उसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें. कोर्ट केस के कारण देरी इस बार रिजल्ट में थोड़ी देरी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक मामले के चलते हुई है. कुछ उम्मीदवारों ने परीक्षा के दौरान बिजली कटौती की शिकायत की थी, जिसके चलते कोर्ट ने स्टे ऑर्डर जारी किया था. हालांकि, अब कोर्ट ने वह स्टे हटा लिया है और NTA को जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं. Also Read: Success Story: पिता को खोया, हौसला नहीं… चौकीदारी करते-करते CAT टॉपर बना बेटा Also Read: Success Story: बिहार की IAS बेटी बनी एमपी की बहु, फॉरेस्ट ऑफिसर से शादी, जानें दोनों का UPSC रैंक The post NEET UG Result 2025: क्या 14 जून को जारी होगा नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल, 2025 को बड़े पर्दे पर आई. अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिया. क्रिटिक्स से भी मूवी को जबरदस्त रिव्यू मिला. यही वजह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. अब मूवी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. आइये जानते हैं इसका लाइफटाइम कलेक्शन आखिरकार कितना रहा. केसरी चैप्टर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 को रेड, जाट जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली. बावजूद यह नहीं झुका और धुआंधार कमाई करना जारी रखा. इसने रिलीज के 54वें दिन 0.01 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 92.5 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 144 करोड़ के करीब है. जियो हॉटस्टार पर ओटीटी डेब्यू के बाद अब इसका थियेटर रन पूरी तरह खत्म हो जाएगा, तो ज्यादा से ज्यादा मूवी 93 करोड़ तक की कमाई ही कर पाएगी. ऐसे में 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सेमी हिट रही. केसरी चैप्टर 2 के बारे में केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार ने सर सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है. वह एक वकील थे, जिन्होंने क्रूर नरसंहार के लिए ब्रिटिश और जनरल डायर के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल की भूमिका निभाई है, जो एक स्त्री वकील है. फिल्म में उनके अभिनय कौशल की काफी तारीफ की गई थी. आर माधवन ने नेविल मैककिनले की भूमिका निभाई, जो एक वकील था जो जनरल डायर के साथ खड़ा था और सर सी. शंकरन नायर के खिलाफ लड़ा था. हालांकि वह केस हार गया. यह भी पढ़ें- Housefull 5: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच थियेटर्स से हटाए गए हाउसफुल 5 के शोज, वजह हैरान कर देगी The post Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Arbaaz Khan ने कंफर्म की पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी, 57 की उम्र में दोबारा पापा बनने पर कहा- नर्वस महसूस…

Arbaaz Khan Confirms Sshura Khan Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने आखिरकार पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी की समाचार को कंफर्म कर दिया है. पिछले कुछ समय से शूरा के बेबी बंप को लेकर चर्चा जोरों पर थी, लेकिन अब खुद अरबाज ने इस पर मुहर लगा दी है. उन्होंने कहा कि यह उनके और शूरा दोनों के लिए जिंदगी का बेहद रोमांचक और खास समय है. View this post on Instagram A post shared by Bombay Times (@bombaytimes) शूरा के बेबी बंप के बाद उड़ने लगी थीं अफवाहें हाल ही में कई सार्वजनिक मौकों पर शूरा खान को उनके बेबी बंप के साथ देखा गया, जिसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि वह प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, अब तक इस बारे में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था. लेकिन अब अरबाज खान ने खुद ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में इस समाचार को सच बताया है. उन्होंने कहा, ‘हां ये (प्रेग्नेंसी) है. मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं क्योंकि अभी सब इस बारे में जानते हैं. मेरा परिवार इसके बारे में जानता है. लोगों को इसके बारे में पता चल गया है, और यह ठीक है. यह काफी क्लियर भी दिखने लगा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह हम दोनों की जिंदगी का बहुत ही रोमांचक समय है. हम खुश हैं और काफी एक्साइटेड हैं। हम इस नए जीवन का स्वागत करने जा रहे हैं.’ क्या हैं नए पैरेंट बनने की फीलिंग्स? जब अरबाज से पूछा गया कि क्या वह नर्वस हैं, तो उन्होंने कहा- ‘हर कोई नर्वस होता है. कोई भी व्यक्ति नर्वस महसूस कर सकता है. मैं भी कुछ समय बाद पिता बनने जा रहा हूं. यह मेरे लिए एक नया और ताजा एहसास है. मैं एक्साइटेड हूं. मैं खुश हूं और मुझे एक नई जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है.’ अरबाज खान से जब सवाल किया गया कि वह किस तरह के पैरेंट बनेंगे, तो वह बोले, ‘इसकी कोई कैटिगरी नहीं है. आपको बस एक अच्छा पैरेंट बनना है. एक अच्छा पैरेंट वो होता है, जो अपने शिशु के लिए आस-पास रहता है, जो चौकस रहता है, जो उसे प्यार करता है और देखभाल करने वाला होता है. मैं बस यही बनना चाहता हूं.’ 2023 में की थी शूरा से शादी बता दें कि अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दिसंबर 2023 में शादी की थी. शूरा उम्र में अरबाज से 22 साल छोटी हैं. यह कपल तब से लाइमलाइट में रहा है, और अब उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 OTT Release: जाट के बाद अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ का डिजिटल डेब्यू कंफर्म, जानें कब और कहां करें स्ट्रीम The post Arbaaz Khan ने कंफर्म की पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी, 57 की उम्र में दोबारा पापा बनने पर कहा- नर्वस महसूस… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: शराबबंदी के बीच स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, बथान से चल रहा था नशे का धंधा

Bihar: बिहार के सहरसा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मवेशी बथान में स्मैक तस्करी का गोरखधंधा चल रहा था. सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंचवटी चौक क्षेत्र में छापेमारी कर तीन युवकों को रंगेहाथ धर दबोचा, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना अमित यादव अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. गुप्त सूचना पर सुनियोजित कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या 19 निवासी अमित यादव अपने घर के सामने बने बथान में स्मैक की बिक्री कर रहा है. सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी के नेतृत्व में संध्या गश्ती दल ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में बथान की घेराबंदी की. छापेमारी के दौरान एक युवक भागने लगा, जिसे पकड़ने की कोशिश की गई, पर वह गलियों और अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला. उसकी पहचान एक हाथ से दिव्यांग अमित यादव के रूप में हुई है. तीन तस्कर गिरफ्तार, अहम खुलासे घटनास्थल से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया गंगजला के अंकित कुमार, सिमराहा के संजय ठाकुर और पंचवटी के अंकित कुमार कर. उनकी तलाशी में पुलिस ने 6.35 ग्राम स्मैक, 9,400 रुपए नकद, एक एटीएम कार्ड और तीन मोबाइल फोन जब्त किए. पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे अमित यादव के लिए स्मैक बेचते थे और बिक्री की पूरी रकम उसे सौंपते थे. स्मैक की 0.2 ग्राम मात्रा 200 रुपए में बेची जाती थी और नशा करने की जगह भी वही तय करता था. मुख्य आरोपी के खिलाफ FIR, तस्करों को न्यायिक हिरासत अमित यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने इस केस में कुल चार लोगों को अभियुक्त बनाया है. Also Read: हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ…, लालू यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी का भावनात्मक संदेश कोसी में तेजी से फैल रहा सूखा नशा, DIG ने दिए सख्त निर्देश सहरसा समेत कोसी क्षेत्र में ब्राउन शुगर और स्मैक जैसे सूखे नशे का धंधा बढ़ रहा है. बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एंटी-ड्रग अभियान तेज किया गया है. कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने स्पष्ट कहा है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें. The post Bihar: शराबबंदी के बीच स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, बथान से चल रहा था नशे का धंधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Health Tips: मखाना के लाभ जान हैरान रह जायेंगे आप, आज ही शामिल कीजिए इस सुपरफूड को अपनी डाइट में

Health Tips: मखाना को ऐसे ही सुपरफूड नहीं कहा जाता है. इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व इसे सुपरफूड बनाते हैं. मखाना में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. सौ ग्राम मखाने में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. ग्लुटेन फ्री होने के साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है. यह प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैगनीशियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे पोषक तत्वों से युक्त होता है. जबकि इसमें वसा की मात्रा काफी कम होती है? शाकाहारी लोगों के लिए मखाना प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. अपने देश में लंबे समय से व्रत-उपवास में मखाना खाने का चलन है. परंतु अब इसके पौष्टिक गुणों को देखते हुए स्नैक्स के तौर पर रोज इसके सेवन की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो अच्छी बात है. यदि आप एक महीने तक रोजाना मखाने का सेवन करते हैं, तो आपको जो लाभ मिलेंगे, उसे देख आप हैरान रह जायेंगे. मखाना खाने के लाभ वजन घटान में सहायकमखाना में कैलोरी की मात्रा कम होने, और फाइबर से भरपूर होने के कारण इसका सेवन हमारे वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है. रोज यदि आप एक मुट्ठी मखाना खाते हैं, तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इससे आपकी बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती, जिससे आपका वजन नियंत्रण में बना रहता है. डायिबटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंदमखाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे रक्त शर्करा, यानी बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं. इसी कारण डायबिटिक लोगों को मखाने को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में हेल्पफुलमखाना में पोटैशियम और मैगनीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इससे हमारे हृदय को स्वस्थ बनाये रखने में मदद मिलती है. इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है. हड्डियों को देता है मजबूतीकैल्शियम से भरपूर मखाने का सेवन हमारी हड्डियों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके नियमित सेवन से हड्डियों में होने वाले दर्द और ऑस्टियोपोरोसिसस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगारएंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण मखाना हमारे शरीर मे मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है. इससे हम स्वस्थ बने रहते हैं. पाचन में सुधारमखाने के नियमित सेवन से हमारा पाचन तंत्र भी बेहतर होता है. इसमें मौजूद फाइबर हमारी पाचन से जुड़ी समस्याओं में कमी लाता है. इसके सेवन से कब्ज से राहत मिलती है और पेट साफ होने में मदद मिलती है. यह गैस, अपच जैसी समस्याओं को भी दूर करता है. ऊर्जा का स्रोतमखाना में मौजूद पोष्टिक तत्व हमें तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं. इसके सेवन से कमजोरी व थकावट दूर होती है. The post Health Tips: मखाना के लाभ जान हैरान रह जायेंगे आप, आज ही शामिल कीजिए इस सुपरफूड को अपनी डाइट में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names: बच्चे का नाम रखें ट्रेंडिंग स्टाइल में, जानिए 2025 के बेस्ट नामों की लिस्ट और उसके खास मतलब

Baby Names: शिशु का नाम केवल पहचान नहीं होता. बल्कि उसमें उसकी संस्कृति, संस्कार और भविष्य की झलक भी छुपी होती है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके लाडले या लाडली का नाम सबसे अलग, सुंदर और अर्थपूर्ण हो. आजकल ऐसे नाम पसंद किए जाते हैं जो मॉडर्न भी हों और हिंदुस्तानीय मूल्यों से भी जुड़े हों. 2025 में बेबी नेम्स को लेकर नए ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं, जिनमें यूनिक साउंड, पॉजिटिव मीनिंग और धार्मिक जुड़ाव को प्राथमिकता दी जा रही है. अगर आप भी अपने शिशु के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो आने वाले समय में भी खास बना रहे, तो यह लिस्ट आपके लिए है. यहां जानिए 2025 के टॉप बेबी नेम्स और उनके खूबसूरत अर्थ. Baby Names: बेटों के नाम आर्यन (Aryan) – आर्यन का मतलब होता है एक बहादुर और सम्मानित योद्धा जो अपने गुणों से सबका सम्मान पाता है. विवान (Vivan) – विवान का अर्थ है जीवन से भरपूर और अपनी रोशनी से सबका मार्गदर्शन करने वाला अद्वैत (Adwait) – अद्वैत का मतलब है ऐसा व्यक्ति जो अनोखा हो और उसका कोई समान न हो. ऋत्विक (Ritvik) – ऋत्विक वह होता है जो यज्ञ और पूजा करके शुभ कार्यों का आरंभ करता है. ध्रुव (Dhruv) – ध्रुव का अर्थ है जो हमेशा अटल और स्थिर रहता है, जैसे एक चमकता हुआ तारा. युवान (Yuvan) – युवान का मतलब है जवान और ताकतवर जो हमेशा ऊर्जा से भरा रहता है. सौरभ (Saurabh) – सौरभ का अर्थ है वह जो अपने अच्छे खुशबू से सबका मन मोह ले. कार्तिक (Kartik) – कार्तिक भगवान कार्तिकेय का नाम है, जो शक्ति और साहस का प्रतीक है. अंश (Ansh) – अंश का मतलब होता है किसी चीज़ का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा. प्रणव (Pranav) – प्रणव शब्द पवित्र मंत्र ‘ॐ’ का प्रतीक है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है. Baby Names: बेटियों के नाम आशा (Asha) – आशा का मतलब होता है जीवन में हमेशा उम्मीद और सकारात्मक विश्वास बनाए रखना. सिया (Siya) – सिया माता सीता का नाम है, जो पवित्रता और समर्पण की मिसाल हैं. तारा (Tara) – तारा का अर्थ है वह चमकता हुआ तारा जो रात में अंधकार में भी रोशनी देता है. मेधा (Medha) – मेधा का मतलब है बुद्धिमत्ता और ज्ञान से भरपूर व्यक्ति. काव्या (Kavya) – काव्या का अर्थ है सुंदर और प्रभावशाली कविता या लेखन. ईशानी (Ishani) – ईशानी देवी पार्वती का नाम है, जो शक्ति और सुंदरता का प्रतीक हैं. धृति (Dhriti) – धृति का मतलब होता है धैर्य और साहस जो मुश्किल समय में भी बनाये रखता है. वाणी (Vani) – वाणी का अर्थ है प्रभावशाली और मधुर बोलने की कला. नंदिनी (Nandini) – नंदिनी का मतलब है वह जो खुशियां और समृद्धि देती है. श्वेता (Shweta) – श्वेता का अर्थ है सफेद रंग, जो पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक है. ये भी पढ़ें: Baby Names: शिशु का नाम चाहिए मॉडर्न और संस्कारों से भरपूर? यहां है बेटों-बेटियों के टॉप 20 नाम ये भी पढ़ें: Baby Girl Names: बेटी का नाम ऐसा हो जो हर दिल को छू जाए, देखिए ये खास नामों की लिस्ट ये भी पढ़ें: Baby Boy Names: अपने लाडले को दें ऐसा नाम, जो हर दिल को भा जाए, देखिए टॉप 20 यूनिक और मीनिंगफुल नाम Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Baby Names: शिशु का नाम रखें ट्रेंडिंग स्टाइल में, जानिए 2025 के बेस्ट नामों की लिस्ट और उसके खास मतलब appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top