Hot News

June 12, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत लोहरदगा मार्केट से गिरफ्तार

PLFI Militant Sandeep Bhagat Arrest : लोहरदगा जिले के किस्को थाने की पुलिस और सहस्त्र बल जिले में सक्रिय नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं. पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को इसमें सफलता भी मिल रही है. पुलिस ने गुरुवार 12 जून को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत को लोहरदगा मार्केट से गिरफ्तार किया है. लोहरदगा एसपी और एसएसबी गुमला के कमांडेंट के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लोहरदगा, कमांडेंट 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गुमला के निर्देशन में गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर के साथ सशस्त्र सीमा बल किस्को के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे और किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज के नेतृत्व में लोहरदगा मार्केट और उसके आस-पास के क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान गिरफ्त में आया पीएलएफआई उग्रवादी संदीप भगत सूचना के आधार पर अभियान दल ने लोहरदगा मार्केट और उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी की. इसी क्रम में लोहरदगा मार्केट के वी-मार्ट के पास से पीएलएफआई ग्रुप के हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत, पिता-रामकृष्ण भगत को गिरफ्तार किया गया. वह लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरडीह का रहने वाला है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें गिरफ्तार उग्रवादी पर दर्ज हैं कई मुकदमे गिरफ्तार उग्रवादी पर अपहरण, लूटपाट, धमकी देने, हथियार रखने सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. वह 17 सीएलए एक्ट का आरोपी है. कई वर्षों से फरार चल रहा था. उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. 9 जून को सेमरडीह गांव के भाकपा माओवादी के सदस्य ललिंदर महतो को सशस्त्र सीमा बल और पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें Jharkhand Ka Mausam: 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम आज 12 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें भाव 417 करोड़ की लागत वाले छतरपुर सोन जलापूर्ति परियोजना का सेंट्रल टीम ने लिया जायजा, 6 साल में 17 प्रतिशत ही हुआ काम Palamu News: अबुआ आवास से 11 लाभुकों को वंचित करने वाली मुखिया और 2 पंचायत सचिव पर एक्शन The post पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत लोहरदगा मार्केट से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: जंगली भैंसे ने महिला पर किया हमला, सींग से पेट फाड़ा

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर अंतर्गत गोबरिया थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. मंगलवार को गन्ने के खेत में मजदूरी करने गई सोनाली देवी पर जंगल से भटके एक जंगली भैंसे ने जानलेवा हमला कर दिया. यह हमला इतना खतरनाक था कि स्त्री की आंत बाहर निकल गई. गंभीर रूप से घायल स्त्री को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जंगल से निकलकर खेत में बैठा था जंगली भैंसा मृतका के पति जीतू उरांव और अन्य मजदूरों के साथ सोनाली देवी गन्ने की सफाई (सोहनी) का काम कर रही थीं. इस दौरान वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) के जंगल से एक जंगली भैंसा निकलकर पास के गन्ने के खेत में आकर बैठ गया. मजदूरों की हलचल देख वह अचानक भड़क गया और दौड़ाने लगा. लोग जान बचाकर भागने लगे, लेकिन सोनाली देवी गिर पड़ीं. तभी भैंसे ने उनके पेट में सींग घोंप दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं. वन विभाग की टीम ने पहुंचाया अस्पताल घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने घायल स्त्री को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया. रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान स्त्री की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा गया बुधवार को स्त्री के शव का पोस्टमार्टम किया गया. अस्पताल नाका प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. साथ ही कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में फर्द बयान भी भेजा जाएगा. गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतका के पति जीतू उरांव ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. उनकी तीन बेटियां – शबनम, पल्लवी और अंजना और एक बेटा हीतू कुमार है.  वन विभाग देगा मुआवजा रघिया वन क्षेत्र पदाधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि स्त्री की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कागजी कार्रवाई की जा रही है. मृतका के परिजनों को वन विभाग द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी. ALSO READ: Bihar News: चुनाव से पहले इन 32 जिलों की बल्ले-बल्ले! 38 स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में किया जाएगा अपग्रेड The post Bihar News: जंगली भैंसे ने स्त्री पर किया हमला, सींग से पेट फाड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दीवार पर खून, सिर में चोट, लापता पत्नी-बेटी… सिपाही की मौत बनी पहेली!

Up Police Constable Death: बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान में किराए पर रहने वाले सिपाही मुकेश त्यागी का शव खून से लथपथ हालत में पाया गया. बुधवार सुबह मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि कमरे से दुर्गंध आ रही है और दरवाजा काफी देर से बंद है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था मुकेश का शव फर्श पर पड़ा था और सिर में गंभीर चोटें थीं. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को मौके पर बुला लिया. मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ द्वितीय अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. फोरेंसिक यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने घर के अंदर से खून के नमूने, बाल, कपड़े और अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए. दीवार पर खून के छींटे और फर्श पर जमा खून इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि मौत सामान्य नहीं थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसकी रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी. पत्नी और बेटी लापता, फोन भी बंद इस मामले को और भी संदिग्ध बनाने वाली बात यह है कि सिपाही मुकेश त्यागी की पत्नी और बेटी घटना के बाद से गायब हैं. पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार को सिपाही का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर घर से चली गई थीं. घटना के बाद से उनका मोबाइल फोन भी बंद है. पुलिस उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है. मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि स्त्री और उसकी बेटी को तीन दिन पहले आखिरी बार देखा गया था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना में उनकी भूमिका तो नहीं है, या फिर वे किसी खतरे में तो नहीं हैं. कोतवाली से निलंबन के बाद पुलिस लाइन में थी तैनाती मुकेश त्यागी संभल जिले के थाना चंदौसी के मारवाड़ीगंज सेंथल गेट के रहने वाले थे. वह 2011 बैच के सिपाही थे और पहले कोतवाली में तैनात थे. हालांकि, ड्यूटी पर शराब पीकर पहुंचने और अनुशासनहीनता के चलते उन्हें कोतवाली से निलंबित कर पुलिस लाइन में तैनात किया गया था. वह बरेली के मढ़ीनाथ क्षेत्र में एक किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और चार जून से बिना सूचना के ड्यूटी पर भी नहीं आ रहे थे. शराब की लत और घरेलू कलह से जूझ रहा था सिपाही पुलिस की प्रारंभिक जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश को शराब पीने की बुरी लत थी. अक्सर नशे में घर आता और पत्नी से विवाद करता था. मंगलवार को भी उनका अपनी पत्नी से तीखा झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी बेटी को लेकर चली गई थी. पुलिस इस बात की भी पुष्टि कर रही है कि क्या घटना के समय मुकेश अकेले थे या उनके साथ कोई और मौजूद था. मुकेश के खिलाफ पूर्व में भी विभागीय कार्रवाई हो चुकी थी और वह तनाव में चल रहे थे. हत्या या दुर्घटना? जांच में उलझे कई सवाल एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुकेश के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और दीवार पर खून के धब्बे पाए गए हैं. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि संभवतः नशे की हालत में मुकेश दीवार से टकरा गए होंगे, लेकिन यह भी संभावना है कि उन्हें किसी ने धक्का दिया हो या फिर मारपीट के दौरान यह चोट लगी हो. पुलिस इन दोनों संभावनाओं को लेकर जांच कर रही है. साथ ही फॉरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल डेटा से भी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है. दोस्तों के साथ झगड़े की भी आशंका, जल्द होगा खुलासा पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मुकेश का कुछ समय पहले दोस्तों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. ऐसे में यह संभावना भी जताई जा रही है कि कहीं किसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया. मुकेश के कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट की भी जांच की जा रही है. एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है. घटना की सच्चाई जल्द ही सामने लाई जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. The post दीवार पर खून, सिर में चोट, लापता पत्नी-बेटी… सिपाही की मौत बनी पहेली! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: एनडीए को घेरने बिहार में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पटना में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई सीनियर नेताओं ने प्रदर्शन में लिया हिस्सा

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेतृत्वक सरगर्मी बढ़ गई है. ऐसे में कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है. आज बिहार से सभी जिलों में कांग्रेस “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” नाम से आंदोलन कर रही है. बिहार के सभी जिलों में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश जमकर देखा जा रहा है. ऐसे में बात करें राजधानी पटना की तो, इनकम टैक्स गोलंबर पर कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस नेता शकील अहमद के अलावा कई अन्य पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. नियोजन भवन के गेट पर चढ़े कांग्रेसी बता दें कि, पटना में कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान वे सभी नियोजन भवन तक पहुंचे, जहां उन्होंने खूब बवाल काटा. नियोजन भवन के गेट पर चढ़कर जमकर वहां मौजूद कांग्रेसियों ने नारे लगाए. इस दौरान प्रशासन को कांग्रेस नेताओं ने बेरोजगारी, परीक्षा में धांधली और युवाओं के पलायन को लेकर घेरा. इन मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने कई सवाल प्रशासन से पूछे. बता दें कि, सिर्फ राजधानी पटना ही नहीं बल्कि बिहार के सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. प्रशासन से पूछे गए ये 5 सवाल… इधर, इस आंदोलन के जरिये विपक्ष ने प्रशासन से 5 सवालों के जवाब मांगे. पहला सवाल यह कि, कई विभागों में 5 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, तो आखिरकार इन पदों पर बहाली कब होगी ? दूसरा सवाल- 7 लाख से ज्यादा संविदाकर्मी कार्यरत हैं, उनकी अब तक नौकरी स्थाई क्यों नहीं हुई ? तीसरा सवाल यह कि, होमगार्ड, संविदा शिक्षक, आशा कार्यकर्ताओं सबका काम एक है, लेकिन वेतन में भेदभाव क्यों औक कब तक ? चौथा सवाल- बीपीएससी, एसएससी, नीट, यूजीसी नीट जैसी अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक क्यों ? जांच निष्पक्ष हो ? पांचवां और आखिरी सवाल है कि, पलायन की समस्या का समाधान कब होगा ? Also Read: CM Nitish Kumar: बिहार में बढ़ गया मुखियाजी का पावर, पंचायती राज व्यवस्था से जुड़ी 6 बड़ी घोषनाएं जानिए… The post Bihar Politics: एनडीए को घेरने बिहार में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पटना में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई सीनियर नेताओं ने प्रदर्शन में लिया हिस्सा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mango Bubble Tea: गर्मियों में पिएं ठंडी-ठंडी मैंगो बबल टी, जानें आसान रेसिपी

Mango Bubble Tea: गर्मियों की चिलचिलाती धूप में जब कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और हटके पीने का मन हो, तो मैंगो बबल टी एक बेहतरीन चॉइस बन जाती है. आम की मिठास, दूध की मलाई और बबल्स की मस्ती इसे हर उम्र के लोगों के लिए खास बनाती है. ये ड्रिंक ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगती है, बल्कि इसका हर सिप ताजगी से भर देता है. यह आजकल युवाओं में काफी ट्रेंड में है और कैफे-कल्चर का फेवरेट हिस्सा बन चुकी है. चलिए, जानते हैं की आप कैसे घर पर आसानी से मैंगो बबल टी बना सकते हैं. सामग्री पके आम (छीले और कटे हुए) – 2 काली या ग्रीन टी (ठंडी की हुई) – 2 कप दूध – 1 कप चीनी या शहद – 2 चम्मच पकी हुई साबूदाना की गोलियां (टैपियोका पर्ल्स) – 1 कप विधि सबसे पहले कटे हुए पके आम को मिक्सर में डालकर एक स्मूद और क्रीमी प्यूरी बना लें. ध्यान रखें कि आम अच्छी तरह से पके हों ताकि स्वाद और मिठास भरपूर रहे. एक बड़े बाउल में आम की प्यूरी में ठंडी काली या ग्रीन टी, दूध और चीनी या शहद मिलाएं. सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिला लें. अब सर्विंग ग्लास तैयार करें. हर गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें ताकि ड्रिंक ठंडी बनी रहे. फिर हर गिलास में पकी हुई टैपियोका पर्ल्स डालें. ये पर्ल्स ही इस ड्रिंक को बबल टी बनाते हैं और पीने में मजा दुगना कर देते हैं. अब तैयार मैंगो टी का मिश्रण धीरे-धीरे गिलास में पर्ल्स के ऊपर डालें. चम्मच से हल्के हाथों से चलाएं ताकि सब चीजें अच्छे से मिल जाएं और पर्ल्स ऊपर आ जाएं. आपकी ठंडी, मलाईदार और मजेदार मैंगो बबल टी तैयार है. इसे स्ट्रॉ से पिएं और हर एक सिप को एन्जॉय करें. ये भी पढ़ें: Chinese Pakoda Recipe: झटपट बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी चाइनीज पकोड़े, शाम के स्नैक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन ये भी पढ़ें: Soya Fried Rice Recipe: डिनर में चाहिए हेल्दी और टेस्टी ट्विस्ट? झटपट बनाएं ये सोया फ्राइड राइस और सबको करें खुश ये भी पढ़ें: Paneer Noodle Recipe: मिनटों में बनाएं टेस्टी पनीर नूडल्स, इंडो-चाइनीज स्वाद का असली मजा अब घर पर ही The post Mango Bubble Tea: गर्मियों में पिएं ठंडी-ठंडी मैंगो बबल टी, जानें आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UNESCO WHC Site: क्यों खास है उत्तराखंड की Valley of Flowers? ऐसा है भारत की सबसे सुंदर घाटी का राज

UNESCO WHC Site: अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं या प्रकृति से जुड़ाव महसूस करते हैं तो उत्तराखंड की फूलों की घाटी (Valley of Flowers) आपके लिए एक सपना जैसी जगह है. यह घाटी हर साल जून से अक्टूबर तक सैलानियों के लिए खुलती है और 2025 में भी इसे 1 जून से खोल दिया गया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके बारे में इंटरव्यू में भी सवाल पूछे जाते हैं क्योंकि इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया था. आइए जानते हैं UNESCO WHC Site Valley of Flowers के बारे में विस्तार से. कहां है फूलों की घाटी? (UNESCO WHC Site Valley of Flowers) रिपोर्ट्स के मुताबिक, फूलों की घाटी उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है और इसे साल 2005 में UNESCO द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया था. यह घाटी लगभग 87.5 वर्ग किलोमीटर में फैली है और यहां सैकड़ों प्रकार के फूल, औषधीय पौधे और दुर्लभ पक्षी पाए जाते हैं. ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध (UNESCO WHC Site Valley of Flowers) यह घाटी गोविंदघाट से लगभग 16 किलोमीटर के ट्रेक पर स्थित है. रास्ते में बर्फ से ढकी पहाड़ियां, झरने, ग्लेशियर और रंग-बिरंगे फूल मन मोह लेते हैं. जुलाई और अगस्त के महीने में घाटी सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती है जब ब्राह्मकमल, ब्लू पॉपी और कोबरा लिली जैसे फूल खिलते हैं. इसीलिए इसे लोग स्वर्ग का द्वार भी कहते हैं. संरक्षण और पर्यावरण नियम (UNESCO WHC Site Valley of Flowers) वर्ष 2005 से यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल (UNESCO WHC Site) फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए हर साल जून से अक्तूबर तक खोली जाती है, बाकी साल यह बर्फ से ढकी रहती है. फूलों की घाटी में घूमने के लिए जुलाई-अगस्त का समय सबसे अच्छा माना जाता है. UNESCO की मान्यता मिलने के बाद इस घाटी को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है. यह नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व और हिंदुस्तानीय वन्यजीव संस्थान (WII) के अंतर्गत आता है. यहां प्लास्टिक ले जाना पूरी तरह से मना है और पर्यटकों से सफाई और शांति बनाए रखने की अपील की जाती है. यह भी पढ़ें- Success Story: कोचिंग का झंझट न लाखों की फीस, UPSC में 45वीं रैंक, ऐसे IAS बनीं श्रद्धा यह भी पढ़ें- BSc AI vs BTech AI: कौन सा Artificial Intelligence Course सबसे अच्छा है? ऐसे मिलेगी करियर को रफ्तार The post UNESCO WHC Site: क्यों खास है उत्तराखंड की Valley of Flowers? ऐसा है हिंदुस्तान की सबसे सुंदर घाटी का राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में AIR India प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार, लंदन जा रहा था विमान

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे की समाचार है. अहमदाबाद के मेघानी इलाके में यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है. आशंका है कि यह एक यात्री विमान था. वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. ये फ्लाइट लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी. शुरुआती तस्वीर में दिख रहा है कि विमान का एक विंग टूटकर गिर गया है. दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल, आग पर कुछ हद तक काहू पा लिया गया है. विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था, जब यह हादसा हुआ था. An Air India plane with 242 passengers onboard has crashed in Gujarat’s Ahmedabad, confirms the State Police Control Room More details awaited pic.twitter.com/RPAYU8KfUM — ANI (@ANI) June 12, 2025 लंदन की उड़ान यह विमान अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बचाव और राहत कार्य में लगी हैं. यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ है. सभी आपात सेवाओं को बचाव और राहत कार्य में लगा दिया गया है. हादसे के बाद पूरे इलाके में हर तरह धुंआ ही धुंआ छाया रहा. आसमान काले धुंए से ढका हुआ था. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बिल्डिंग से टकराया विमान सीआईएसएफ के मुताबिक विमान टेकऑफ करने के बाद शहर के एक रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग से टकरा गया और फिर उसमें भीषण आग लग गई. इस कारण आसमान में हर तरफ धुंआ ही धुंआ ही फैल गया. ये भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर लेटेस्ट अपडेट The post Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में AIR India प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार, लंदन जा रहा था विमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gita Updesh: दुःख ही है मनुष्यता की असली कसौटी, जो जीवन को गढ़ता है

Gita Updesh: भगवद गीता जीवन का अद्भुत मार्गदर्शक ग्रंथ है, जिसमें श्रीकृष्ण ने अर्जुन को धर्म, कर्म और आत्मज्ञान के महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाए. गीता के उपदेशों में दुःख का विशेष स्थान है. गीता कहती है कि “दुःख मनुष्यता के विकास का साधन है. सच्चे मनुष्य का जीवन दुःख में ही खिल उठता है.” जैसे सोना तप कर ही चमकता है, वैसे ही मनुष्य की असली पहचान भी दुःख के क्षणों में होती है. Gita Updesh | Bhagavad Gita life lessons: भगवद गीता महत्वपूर्ण उद्धरण दुःख से मत घबराओ, यह तुम्हें मजबूत बनाने आया है. सोना जितना तपता है, उतना ही ज्यादा निखरता है, ठीक वैसे ही मनुष्य दुःख में तपकर महान बनता है. मनुष्य की मनुष्यता की असली कसौटी उसका दुःख में व्यवहार होता है. Gita Quotes on Sorrow: दुःख से क्यों डरते हैं हम? Gita UpdeshGita Updesh: नम्रता के तीन लक्षण जो जीवन को बना सकते हैं सुंदर और सफल प्रकृति ने जीवन में सुख और दुःख दोनों को बराबर स्थान दिया है. परंतु मनुष्य का स्वभाव सुख की ओर अधिक आकर्षित होता है और दुःख से डरता है. गीता कहती है कि दुःख कोई शाप नहीं, बल्कि आत्मा के विकास का अवसर है. यह हमें भीतर से मजबूत बनाता है, हमारे दृष्टिकोण को गहराई देता है और सहनशीलता सिखाता है. Gita Quotes on Inner Strength | दुःख के समय विश्वास कैसे बनाए रखें? 1.भगवद गीता का स्मरण करें गीता का संदेश है कि आत्मा अजर-अमर है. जो कुछ घट रहा है, वह अस्थायी है. गीता कहती है – “तस्मादशक्तोऽसि कर्तुं कर्मयोगं आश्रितः.”इसका अर्थ है कि यदि आप कुछ नहीं कर सकते तो कम से कम विश्वास और कर्मयोग का सहारा लें. 2. ईश्वर पर भरोसा रखें हर दुःख अपने साथ एक सीख और एक बेहतर भविष्य की योजना लेकर आता है. भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं – जो हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है अच्छा हो रहा है, जो होगा वह भी अच्छा ही होगा. 3.धैर्य और आत्मचिंतन को अपनाएं दुःख हमें भीतर झाँकने का मौका देता है. जब सब कुछ अच्छा चलता है, तो हम खुद से दूर हो जाते हैं. लेकिन कठिन समय में हम ईश्वर, आत्मा और जीवन के अर्थ को लेकर सजग होते हैं. 4. सकारात्मक संगति में रहें ऐसे समय में उन लोगों के संपर्क में रहें जो आपको प्रेरणा देते हैं, जो आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जीवन को समझते हैं. 5. सेवा और करुणा को जीवन में उतारें जब हम दूसरों की मदद करते हैं, तो हमारा दुःख छोटा हो जाता है. यह हमें नया दृष्टिकोण देता है कि जीवन सिर्फ हमारा नहीं, बल्कि सबका है. दुःख जीवन का वो अध्याय है, जो सबसे गहरा ज्ञान देता है. गीता हमें सिखाती है कि जब-जब जीवन में अंधकार छाए, तब-तब आत्मा के दीपक को प्रज्ज्वलित करें. यह समय आत्मबोध, विश्वास और कर्म की परीक्षा का होता है. इसीलिए कहा गया है – मानव की असली पहचान तब होती है, जब वह दुःख में मुस्कुराना सीख जाए. Also Read: Gita Updesh: नम्रता के तीन लक्षण जो जीवन को बना सकते हैं सुंदर और सफल Also Read: Gita Updesh: पैसों की तंगी से रहते है परेशान- इन लोगों पर नहीं बरसती मां लक्ष्मी की कृपा Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Gita Updesh: दुःख ही है मनुष्यता की असली कसौटी, जो जीवन को गढ़ता है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की प्रेम कहानी रह गई अधूरी, ‘ना जियब तहरा बिना’ गाने में सिंगर का छलका दर्द

Bhojpuri: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ना जियब तहरा बिना’ हाल ही में रिलीज हुआ है. खेसारी अपने मस्तीभरे और धमाकेदार गानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फैंस के लिए एक दर्दभरा गाना लाया है. इस गाने में प्यार और अलग होने का गहरा दर्द दिखाया गया है. यह गाना प्रेम की अधूरी कहानी पर है, जो टूटे दिल वालों के लिए परफेक्ट है.  अधूरी प्रेम कहानी पर है ये गाना  इसकी कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसकी प्रेमिका की शादी किसी और से हो जाती है. सबसे बड़ी बात ये है कि वो लड़का उसी शादी में काम करता है. खेसारी ने इस गाने में अपने अभिनय और आवाज दोनों से दर्शकों को इमोशनल कर दिया है. ‘ना जियब तोहरा बिना’ को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है. इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. यह गाना ‘खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर चुका है. 2 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे खेसारी  गाने का पोस्टर खेसारी ने 9 जून को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और 10 जून की सुबह यह रिलीज हो गया. फैंस ने इस पोस्ट पर खूब प्यार दिखाया है. इसके अलावा अगर खेसारी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो ‘गॉडफादर’ और ‘अग्निपरीक्षा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘गॉडफादर’ का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है और ‘अग्निपरीक्षा’ का एक गाना रिलीज हो चुका है. फैंस को खेसारी की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: Bhojpuri: उड़ते जहाज में भोजपुरी गाने पर नाचती नजर आई अक्षरा सिंह, वीडियो देख फैंस लूटा रहे प्यार ये भी पढ़ें: Bhojpuri: पवन सिंह के इन गानों पर बनी सबसे ज्यादा रील्स, बॉलीवुड के गाने भी इनके सामने है फेल The post Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की प्रेम कहानी रह गई अधूरी, ‘ना जियब तहरा बिना’ गाने में सिंगर का छलका दर्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टाटा मोटर्स जमशेदपुर 3 दिन के लिए बंद, जानें क्या है पूरा मामला

Tata Motors Block Closure| जमशेदपुर, अशोक झा : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्रबंधन ने 13 और 14 जून को 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. 15 जून रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है. इसिलए प्लांट 3 दिन बाद यानी सोमवार 16 जून को खुलेगा. इस संबंध में गुरुवार को टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया. 31 जुलाई 2017 के समझौते के तहत प्रबंधन ने ब्लॉक क्लोजर लिया है. Tata Motors Block Closure: क्या है ब्लॉक क्लोजर की व्यवस्था ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत और कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. जिन कर्मचारियों का पीएल या सीएल खत्म हो गया है, उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उन्हें काम पर आना होगा. अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का पूरे दिन का वेतन कटेगा. वह दिन कर्मचारियों के अवकाश में चला जायेगा. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आदित्यपुर की 90 प्रतिशत कंपनियां टाटा मोटर्स पर निर्भर टाटा मोटर्स प्लांट में लगातार 3 दिन वाहनों का उत्पादन पूरी तरह से ठप होने का सीधा असर आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर्स पर आश्रित कंपनियों पर पड़ेगा. आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 90 प्रतिशत कंपनियां सीधे टाटा मोटर्स पर आश्रित हैं. ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित श्रमिकों को ब्लॉक क्लोजर से पहले और बाद में ब्लॉक क्लोजर की अवधि के लिए कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जोयगी. इसे भी पढ़ें Jharkhand Ka Mausam: 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम आज 12 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें भाव 417 करोड़ की लागत वाले छतरपुर सोन जलापूर्ति परियोजना का सेंट्रल टीम ने लिया जायजा, 6 साल में 17 प्रतिशत ही हुआ काम Palamu News: अबुआ आवास से 11 लाभुकों को वंचित करने वाली मुखिया और 2 पंचायत सचिव पर एक्शन Ramgarh News: गिद्दी ए कोलियरी में सीबीआई का छापा, 2 बड़े बैग जब्त The post टाटा मोटर्स जमशेदपुर 3 दिन के लिए बंद, जानें क्या है पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top