Hot News

June 12, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Rashifal 13 June 2025: वृश्चिक राशि वाले विवाद से बचें, जानें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 13 June 2025: कल 13 जून 2025, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सौभाग्य लेकर आ सकता है. जहां कई जातकों को करियर में सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है. प्रेम जीवन, पारिवारिक स्थिति और स्वास्थ्य से जुड़ी कैसी रहेगी आज की स्थिति, जानिए 12 राशियों का विस्तृत राशिफल. मेष: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और कार्यों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा. Malavya Yog 2025: जून में बन रहा धन और वैभव देने वाला राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा वृषभ: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. कोई निवेश सोच-समझकर करें. कार्यस्थल पर तनाव रह सकता है, लेकिन संयम से स्थितियां संभाल लेंगे. मिथुन: दिन सकारात्मक रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. पारिवारिक समय सुखद रहेगा और प्रेम जीवन में मजबूती आएगी. कर्क: मानसिक उलझन रह सकती है. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है. कोई भी निर्णय सोच-विचारकर लें. सिंह: आज आपकी बातों को महत्व मिलेगा. कार्यस्थल पर सराहना होगी. आर्थिक लाभ के योग हैं. रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा. कन्या: दिन सामान्य रहेगा. कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी का सहयोग मानसिक संतुलन बनाए रखेगा. तुला: भाग्य का साथ मिलेगा और दिन अच्छा बीतेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. छात्रों को सफलता के संकेत हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. वृश्चिक: आज धैर्य और विवेक से काम लें. किसी से विवाद से बचें. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. धनु: यात्राएं लाभकारी रहेंगी. पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा. मकर: प्रोफेशनल क्षेत्र में प्रगति के योग हैं. किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन मददगार रहेगा. घर-परिवार में शांति और सौहार्द बना रहेगा. कुंभ: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा. मीन: भावनाओं पर नियंत्रण रखें. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें. धैर्य से लिया गया निर्णय फायदेमंद रहेगा. The post Kal Ka Rashifal 13 June 2025: वृश्चिक राशि वाले विवाद से बचें, जानें कल का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TRP Report: अनुपमा के लिए राही की नफरत ने दिलाई शो को टीआरपी, तारक मेहता के भूतिया ट्रैक ने बटोरी सुर्खियां, टॉप 5 शोज की लिस्ट देखें

TRP Report Week 22: गुरुवार का दिन टीवी इंडस्ट्री के लिए खास होता है क्योंकि आज बार्क टीआरपी रिपोर्ट जारी करती है. रिपोर्ट बताती है कि कौन सा शो दर्शकों के दिलों में जगह बना पाया और किसकी पकड़ ढीली हो गई. इस हफ्ते यानी 22वें हफ्ते की TRP रिपोर्ट सामने आ चुकी है और इसमें रूपाली गांगुली का पॉपुलर शो अनुपमा ने एक बार फिर टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया है. लिस्ट में उड़ने की आशा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी है. अनुपमा रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा इस हफ्ते फिर से टीआरपी रिपोर्ट में नंबर एक पर है. लगातार शो नंबर वन पर बना हुआ. शो में छोटा सा लीप आया है और अनुपमा मुंबई में अब रह रही है. कोठारी परिवार उससे नफरत करता है खास कर ख्याति. राही भी अपनी मां को देखना नहीं चाहती. राजा ने परी से शादी कर ली है. आठ महीनों बाद अनुपमा अपनी बेटी राही से मिलती है. शो को 2.1 रेटिंग मिली है. उड़ने की आशा स्टार प्लस का सीरियल उड़ने की आशा इस हफ्ते दूसरे नंबर पर आ गया है और इसे 1.8 रेटिंग मिली है. पिछले वीक ये शो तीसरे स्थान पर था. कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा शो में सचिन और सायली अहम रोल निभा रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते तीसरे स्थान पर आ गया है. हालांकि पिछले हफ्ते ये दूसरे स्थान पर था. शो में दिखाया जा रहा है कि कावेरी, अभीरा और अंशुमन की शादी करवाने का सोच रही. विद्या उसे याद दिलाती है कि अभीरा अभी भी मैरिड है और वह अरमान की पत्नी है. दूसरी तरफ सात साल के लीप के बाद अरमान, अभीरा को एक मेले में देखता है. शो को 1.8 रेटिंग मिली है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा सब सोनी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते में टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर है और इसे 1.6 रेटिंग मिली है. सीरियल लंबे समय से दर्शकों को हंसा रहा है. शो में जेठालाल, बबाती जी, भिड़े, सोनू, टप्पू, पोपटलाल नजर आते हैं. सीरियल में दिखाया गया कि एक स्कैम के चक्कर में गोकुलधाम सोसाइटी के लोग फंस जाते हैं. हालांकि पोपटलाल इस स्कैम का खुलासा करता है. कभी नीम नीम कभी शहद शहद नया सीरियल कभी नीम नीम कभी शहद शहद इस बार टीआरपी लिस्ट में 5वें स्थान पर है. शो में अबरार काजी और आफिया तायबली मुख्य भूमिका में हैं. सीरियल स्टार प्लस पर आता है और दर्शकों को इसकी कहानी पसंद आ रही है. शो को 1.5 रेटिंग मिली है. यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का कटेगा पत्ता? शो में फिर से वापसी को लेकर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मेकर्स प्लान… The post TRP Report: अनुपमा के लिए राही की नफरत ने दिलाई शो को टीआरपी, तारक मेहता के भूतिया ट्रैक ने बटोरी सुर्खियां, टॉप 5 शोज की लिस्ट देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BSNL का धाकड़ प्लान! ₹200 से कम में दे रहा 40 दिनों की वैलिडिटी, साथ में 80GB डेटा भी

अगर आपसे कहा जाए कि अब आप 200 रुपये से कम में 40 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ले सकते हैं, तो शायद आपको यकीन ना हो. लेकिन ये सच है. अब 200 रुपये से कम में आप 40 दिन की वैलिडिटी और साथ में हर दिन 2GB डेली डेटा का फायदा उठा सकते हैं. दरअसल, प्रशासनी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों यूजर्स के लिए आए दिन नए नए सस्ते प्लान ऑफर कर रही है. 299 और 599 रुपये वाले प्लान के बाद अब कंपनी 40 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आई है. अगर आप भी BSNL यूजर हैं तो फिर आपके लिए ये प्लान बेस्ट होने वाला है. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में. Jio vs Airtel vs BSNL… 30 दिनों वाला प्लान किसका सबसे सस्ता? कौन दे रहा ज्यादा बेनेफिट BSNL का 40 दिन वाला प्लान BSNL अपने यूजर्स को 40 दिन वाला प्लान ऑफर कर रहा है. जिसकी कीमत 500 या उससे ज्यादा नहीं है बल्कि सिर्फ 198 रुपये है. कंपनी ने अपने X हैंडल में इस नए प्लान की डिटेल्स शेयर की है. जिसमें कंपनी ने बताया है कि इस 198 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 40 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इन 40 दिनों में आपको हर दिन 2GB डेटा मिलेगा. हालांकि, BSNL का ये सस्ता प्लान ऑनली डेटा प्लान है. यानी कि इस प्लान में यूजर्स को न तो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी और न ही फ्री SMS की. यूजर्स को सिर्फ डेटा का फायदा होगा. यह भी पढ़ें: ₹8 से भी कम खर्च पर ये कंपनी दे रही डेली 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, ₹150 से कम में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा यह भी पढ़ें: अब एक ही प्लान में मिलेगा Netflix, JioHotstar और Zee5 का मजा, Airtel के ये 3 प्लान्स हैं बेस्ट The post BSNL का धाकड़ प्लान! ₹200 से कम में दे रहा 40 दिनों की वैलिडिटी, साथ में 80GB डेटा भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro Crime News : 25 लाख फिरौती नहीं मिली, तो किडनैपर ने युवक को पत्थर से कूचकर मार डाला

Bokaro Crime News | मुकेश : बोकारो जिले से 19 वर्षीय एक युवक की पत्थर से कूच कर हत्या करने का मामला सामने आया है. 10 जून को युवक का अपहरण किया गया था, जिसके बाद 25 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी. फिरौती की राशि नहीं मिलने पर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. मृतक युवक की पहचान देवाशीष कुमार के रूप में हुई है. वीडियो भेज कर की थी फिरौती की मांग जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के गेमन कॉलोनी से पुलिस ने किया युवक का शव बरामद किया है. 10 जून को युवक का अपहरण हुआ था. अपहरण कर्ताओं ने देवाशीष के मामा के बेटे को वीडियो भेज कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. अपहरण कर्ताओं ने रंगदारी का वीडियो देवाशीष के नंबर से ही भेजा था. वीडियो में देवाशीष रस्सी से बंधा दिख रहा था. अपहरण कर्ताओं ने फिरौती की राशि नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. युवक को धनबाद में रखने की बात कही गयी थी. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें दोस्तों ने फोन कर युवक को बुलाया था घर से बाहर जानकारी के अनुसार 10 जून की दोपहर करीब 2:30 बजे देवाशीष के दोस्तों ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया था. इसके थोड़ी देर बाद ही युवक का फोन स्विच ऑफ हो गया था. 11 जून को युवक की मां ने बीएस सिटी थाने में मामला दर्ज कराया था. मोबाइल लोकेशन के आधार पर देर रात मृतक देवाशीष का शव माराफारी थाना क्षेत्र के गैमन कॉलोनी स्थित एक घर से बरामद किया गया. मृतक के मामा ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है. इसे भी पढ़ें Palamu News: अबुआ आवास से 11 लाभुकों को वंचित करने वाली मुखिया और 2 पंचायत सचिव पर एक्शन नया विचार प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 LIVE : छात्रों की प्रतिभा अंकों से नहीं नापी जाती, बोले राज्यपाल 417 करोड़ की लागत वाले छतरपुर सोन जलापूर्ति परियोजना का सेंट्रल टीम ने लिया जायजा, 6 साल में 17 प्रतिशत ही हुआ काम The post Bokaro Crime News : 25 लाख फिरौती नहीं मिली, तो किडनैपर ने युवक को पत्थर से कूचकर मार डाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM Nitish Kumar: बिहार में बढ़ गया मुखियाजी का पावर, पंचायती राज व्यवस्था से जुड़ी 6 बड़ी घोषनाएं जानिए…

CM Nitish Kumar: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था से जुड़ी 6 बड़ी घोषनाएं कर दी है. खासकर मुखियाजी के पावर को बढ़ा दिया गया है. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, बहुत खुशी की बात है कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक आयोजित की गयी है. मुख्य सचिव एवं विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा आपकी मांगों से हमें अवगत कराया गया है. आपकी अधिकतर मांगों के संबंध में पंचायती राज विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है, उनमें से जो आपकी महत्वपूर्ण मांग है, उनके संबंध में मैं घोषणा करता हूं. पंचायती राज व्यवस्था से जुड़ी ये हैं 6 बड़ी घोषनाएं… ग्राम पंचायतों के मुखिया को मनरेगा योजना में अब तक 5 लाख रूपये तक की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति की शक्ति प्राप्त है. इस सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रूपये तक करने का आदेश दिया गया. पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों के मासिक भत्ता को डेढ़ गुणा बढ़ाने का आदेश. यह लक्ष्य रखा गया है कि, राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में इस वर्ष होने वाले चुनाव से पहले पंचायत प्रशासन भवन बनकर तैयार हो जाये. इसके लिए राज्य प्रशासन के द्वारा शेष बचे 1069 नये पंचायत प्रशासन भवनों की भी स्वीकृति दे दी गयी है. इन स्वीकृत पंचायत प्रशासन भवनों के निर्माण का जिम्मा ग्राम पंचायत को देने का आदेश दिया गया. इसके लिए जमीन यदि मुख्यालय वाले गांव में नहीं है तो पास वाले गांव में भी जमीन ली जा सकती है. जल्द ही जमीन का चयन कर काम शुरू कर समय से पहले पंचायत प्रशासन भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का आदेश दिया. पंचायत प्रतिनिधियों के शस्त्र अनुज्ञप्ति के आवेदन को जिला पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के अंदर नियमानुसार निष्पादित करने की कार्रवाई करेंगे. पंचायत प्रतिनिधियों को पहले केवल आकस्मिक मृत्यु होने पर ही 5 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान की राशि दी जाती थी, अब पंचायत प्रतिनिधियों के अपने कार्य काल में सामान्य मृत्यु होने पर भी 5 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का आदेश दिया गया. साथ ही, यदि पंचायत प्रतिनिधि, बीमारी से ग्रसित होते हैं तो उन्हें भी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया जा रहा है. त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं द्वारा उन्हें प्राप्त 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की राशि का उपयोग में तेजी लाने के लिये 15 लाख रूपये तक की योजनाओं का कार्यान्वयन विभागीय तौर पर किया जा सकेगा. स्त्रीओं के आरक्षण पर कही बात बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भा कहा कि, वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकाय के चुनावों में स्त्रीओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया. हमलोगों ने स्त्रीओं के उत्थान के लिये काफी कार्य किया है. बड़ी संख्या में स्त्रीयें प्रतिनिधि बनकर समाज में नेतृत्व कर रही हैं. सभी वर्गों के विकास के लिये हमलोगों ने काम किया है. हम हमेशा प्रतिनिधियों से मिलते रहते हैं. बचे हुये पंचायत प्रशासन भवन जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जायेगा, जिसमें सारी व्यवस्थायें की गयी हैं. इसका लाभ पंचायत के लोगों को मिलेगा और जनप्रतिनिधियों को भी समस्याओं के समाधान में सहूलियत मिलेगी. Also Read: Bihar News: इस जिले में बूढ़ी गंडक पर बन रहा फोर लेन पुल, जानिए क्या होगा फायदा… The post CM Nitish Kumar: बिहार में बढ़ गया मुखियाजी का पावर, पंचायती राज व्यवस्था से जुड़ी 6 बड़ी घोषनाएं जानिए… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Malavya Yog 2025: जून में बन रहा धन और वैभव देने वाला राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा

Malavya Rajyog 2025: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है. ऐसा ही एक महत्वपूर्ण परिवर्तन जून 2025 में घटित होने जा रहा है, जब 29 जून 2025 को दोपहर 1:56 बजे शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. शुक्र को सौंदर्य, सुख-सुविधा, वैभव और कला का प्रतीक माना जाता है, और उनके इस गोचर से मालव्य राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है. क्या है मालव्य राजयोग? ज्योतिष में मालव्य योग को एक शक्तिशाली राजयोग माना जाता है, जो जातक के जीवन में धन, वैवाहिक सुख, रचनात्मकता, करियर ग्रोथ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाता है. जब शुक्र अपनी स्वराशि में विराजमान होते हैं, तो उनका प्रभाव कई गुना शुभफलदायक हो जाता है. शनि देव को मित्र बनाएं, साढ़ेसाती में भी मिलेगा करियर में फायदा  इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ वृषभ राशि – सौभाग्य का स्वर्णिम समय शुक्र आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. करियर और व्यवसाय में तरक्की के योग विवाह के इच्छुक लोगों को अच्छे प्रस्ताव लंबे समय की बीमारी से राहत कला, फैशन और डिज़ाइन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि कन्या राशि – प्रमोशन और इनकम में उछाल मालव्य योग कन्या राशि वालों के लिए पेशेवर सफलता का संकेत है. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि व्यापारियों को नए सौदे और लाभ निवेश से अच्छा रिटर्न मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास में वृद्धि मीन राशि – करियर बूम और नई शुरुआत मीन राशि के जातकों के लिए यह समय सौभाग्य और नई शुरुआत का रहेगा. प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर व्यापार में साझेदारियों से लाभ प्रेम और वैवाहिक जीवन में संतुलन घर या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है मालव्य राजयोग 2025 न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी वृषभ, कन्या और मीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा. यदि आप इन राशियों में से हैं, तो यह समय आपके लिए नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर बन सकता है. ज्योतिष, कुंडली, रत्न, वास्तु और व्रत-त्योहार संबंधी अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594 / 9545290847 The post Malavya Yog 2025: जून में बन रहा धन और वैभव देने वाला राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर आग बनकर बरसी रूसी ड्रोन, खार्कीव को बनाया निशाना

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की स्थिति दिनों-दिन और भयावह होती जा रही है. हाल ही में यूक्रेन द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन स्पाइडर वेब” के बाद से रूस और अधिक आक्रामक हो गया है. बीते कई दिनों से यूक्रेन के शहरों पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले हो रहे हैं. रूस ने खार्कीव पर किया हमला बीती रात रूस ने यूक्रेन के खार्कीव शहर पर 11 ड्रोन हमले किए, जिससे शहर के कई हिस्सों में आग लग गई और कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई. 60 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, हालांकि यूक्रेनी मीडिया ने इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है. खार्कीव के मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, हमले में रिहायशी इलाके, स्कूल, किंडरगार्टन और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. दर्जनों गाड़ियां जल गईं और इमारतों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं. उन्होंने कहा कि 12वां ड्रोन गिरा, लेकिन विस्फोट नहीं हुआ. एक दिन पहले भी हुआ था हमला 11 जून को भी खार्कीव पर बड़ा ड्रोन हमला हुआ था जिसमें 3 लोगों की मौत और 64 लोग घायल हुए थे, जिनमें 9 शिशु भी शामिल थे. स्थानीय गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के अनुसार, एक ड्रोन एक वेयरहाउस की छत पर बिना विस्फोट के मिला, जबकि अन्य स्थानों पर आग लगने से भारी नुकसान हुआ. रूस ने लौटाए 1212 यूक्रेनी सैनिकों के शव बुधवार को रूस ने 1212 यूक्रेनी सैनिकों के शव यूक्रेन को सौंपे हैं. यह शवों की अदला-बदली हाल ही में इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता के बाद हुई सहमति के तहत की गई है. यूक्रेन के कैदियों की समन्वय समिति और रूसी सांसद शम्सैल सरालिएव ने इस आदान-प्रदान की पुष्टि की है. इससे पहले दोनों देशों के बीच शवों की वापसी में देरी को लेकर तनाव बना हुआ था. The post Russia Ukraine War: यूक्रेन पर आग बनकर बरसी रूसी ड्रोन, खार्कीव को बनाया निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शनि देव को मित्र बनाएं, साढ़ेसाती में भी मिलेगा करियर में फायदा

Shani Sade Sati Dhaiya 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को दंडाधिकारी और न्यायाधीश कहा गया है. वे प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. नवग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है, जिसे एक राशि से दूसरी में जाने में करीब ढाई वर्ष का समय लगता है. शनि का यह धीमा और दीर्घकालिक प्रभाव ही साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे योगों को जन्म देता है, जो जीवन में बड़ी चुनौतियां लेकर आते हैं. शनि को सूर्य का पुत्र माना गया है और वैदिक ज्योतिष में उन्हें पाप ग्रह की पहली श्रेणी में रखा गया है. उन्हें यमराज के समकक्ष माना जाता है. वे मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं. हालांकि, जब शनि शुभ स्थान पर होते हैं, तो व्यक्ति को सफलता, सुख-सुविधाएं, न्यायप्रियता और परिश्रम का उचित फल प्रदान करते हैं. शनि के प्रभाव से व्यक्ति वकील, न्यायाधीश, राजनेता, किसान, व्यापारी (विशेषकर तेल, चमड़ा, कंबल से जुड़ा व्यापार) तथा विद्युत उपकरणों में निपुण बन सकता है. लेकिन यदि शनि अशुभ हों, तो जीवन में रुकावटें, रोग और संघर्ष बढ़ते हैं. मीन राशि में शनि का गोचर: मार्च 2025 से प्रभाव 29 मार्च 2025 से शनि मीन राशि में गोचर कर चुके हैं और वे 3 जून 2027 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे. मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, और शनि तथा बृहस्पति सम ग्रह माने जाते हैं, यानी एक-दूसरे के लिए तटस्थ या कभी-कभी विरोधी. ऐसे में शनि का मीन राशि में होना शुभ संकेत नहीं माना जाता, क्योंकि यह गोचर प्राकृतिक आपदाओं, सामाजिक संघर्षों और बीमारियों में वृद्धि ला सकता है. शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का वर्तमान प्रभाव (2025) मेष राशि – चढ़ती साढ़ेसाती (प्रभाव: सिर) मीन राशि – दूसरी चरण (प्रभाव: पेट) कुंभ राशि – अंतिम चरण (प्रभाव: पैर) ढैय्या का प्रभाव सिंह और धनु राशि पर वर्तमान में शनि की ढैय्या चल रही है. सिंह और धनु राशि पर वर्तमान में शनि की ढैय्या चल रही है. शनि की दृष्टि का प्रभाव शनि जन्मकुंडली में जिस भाव में बैठते हैं, उस भाव के फल को मजबूत करते हैं. लेकिन जिन भावों पर उनकी दृष्टि पड़ती है (विशेषकर तीसरी दृष्टि), वहां बाधाएं या परेशानियां देखने को मिलती हैं. इसीलिए कई लोग शनि की महादशा या अंतरदशा से डरते हैं. लेकिन यदि शनि शुभ स्थान में हो, तो वह दीर्घकालिक सफलता और जीवन में स्थिरता प्रदान करते हैं. शनि दोष को शांत करने के उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें हर शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ें, और बंदरों को गुड़ व भुना चना खिलाएं. दान-पुण्य करें गरीबों को भोजन कराना, वस्त्र दान देना शनि दोष को शांत करता है. मंत्र जाप प्रतिदिन स्नान के बाद 108 बार जाप करें: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” काली चींटी को मीठा भोजन दें आटे में गुड़ या शक्कर मिलाकर काली चींटियों को खिलाएं. छाया दान करें शनिवार को सरसों या तिल के तेल में चेहरा देखकर उसे मंदिर में दान करें. पीपल के वृक्ष की पूजा करें सूर्योदय के बाद पीपल को जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. परिक्रमा करें (3 या 7 बार). बटुक भैरव की पूजा करें शनि के अधिदेव बटुक भैरव की पूजा शनि दोष को शांत करती है. नीलम रत्न या लोहे का छल्ला धारण करें शनिवार को नीलम रत्न मध्यमा अंगुली में पहनें (ज्योतिषीय परामर्श से). या काले घोड़े की नाल या नाव की कील से बना लोहे का छल्ला पहनें. विशेष परामर्श के लिए संपर्क करेंज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594 / 9545290847 The post शनि देव को मित्र बनाएं, साढ़ेसाती में भी मिलेगा करियर में फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: वैवाहिक जीवन में चाहिए शांति, तो अपनाएं चाणक्य नीति की ये बातें 

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां हमेशा जीवन को सही  मार्गदर्शन दिखान में मदद करती है आचार्य चाणक्य भर्तीय इतिहास के महान विचारकों और नेतृत्वज्ञों में से एक थे. चाणक्य नीति में न सिर्फ पढ़ाई, लिखाई, जीवन के रिश्ते बल्कि प्रेम संबंधों को भी कैसे सुधार कर रखा जा सके. चाणक्य नीति द्वारा रचित ‘ चाणक्य नीति’ में जीवन के हर पहलू को संतुलित और सफल बनाने के लिए उपयोगी सिद्धांतों का उल्लेख किया गया है. उनकी नीतियों का पालन करके व्यक्ति अपने रिश्तों को मजबूत और मधुर बना सकता है. आज के समय में ज्यादातर लोग अपने जीवन रिश्तों में ईमानदारी और विश्वास कि कमी के कारण जूझ रहे हैं. इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कौन सी हैं वो बातें जिनको ध्यान में रखने से जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं होगी.  प्यार और ईमानदारी आचार्य चाणक्य का मानना है कि किसी भी सफल रिश्ते की नीवं ईमानदारी और सच्चे प्रेम पर टिकी होती है. यदि कोई व्यक्ति अपने जीवनसाथी के पेरती ईमानदार रहता है और बिना किसी शर्त के रिश्ते को निभाता है तो वो एक बढ़िया जीवन गुजार सकते हैं.  यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज की इन बातों को बांध लें गांठ, अटूट हो जाएगा हर रिश्ता सत्य का साथ दें जीवन में कभी भी अपने जीवनसाथी का साथ नहीं कि बातों को दूसरों के सामने झूठ नहीं कहना चाहिए. अगर पति पत्नी एक दूसरे से ईमानदारी से बात करते हैं और सच का साथ देते हैं, तो उनके बीच कभी भी गलतफहमी पैदा नहीं होगी. सत्य का पालन करना हर मुश्किल से खुद को बचाना चाहिए.  एक दूसरे का करें सम्मान रिश्ते में सम्मान का होना अत्यंत आवश्यक है. आचार्य चाणक्य न कहा है कि यदि जीवन साथइ एक दूसरे का सम्मान करेंगे तो रिश्ते में कभी भी तनाव नहीं होगा. सम्मान के अभाव में रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकता है और संबंधों को टूटने की कगार पर पहुंचा सकता है. इसलिए हमेशा ये कोशिश करनी चाहिए कि सार्वजनिक रूप  से कभी अपने पार्टनर का अपमान नहीं करना चाहिए.  Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: वैवाहिक जीवन में चाहिए शांति, तो अपनाएं चाणक्य नीति की ये बातें  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में जेल से छूटे अपराधियों की बढ़ी टेंशन, गतिविधियों पर नजर रखने को सूची तैयार कर रही पुलिस

Patna: पटना जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस जेल से छूटे आरोपितों की लिस्ट बना रही है. उसके बाद उन आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए सत्यापन कर रही है. पिछले दो दिनों मं पुलिस ऐसे 90 आरोपियों के घर तक पहुंच चुकी है. जो आरोपित घर पर नहीं मिले, पुलिस उनके अन्य ठिकानों पर पहुंच रही है. कुछ आरोपित ऐसे भी हैं जो जमानत के बाद से फरार है. पुलिस तकनीकी अनुसंधान कर उनकी तलाश में जुटी है. इनमें अधिकांश लूट, झपटमारी, हत्या, चोरी व हत्या की कोशिश समेत अन्य मामलों में आरोपित हैं. जानकारी मिली है कि पुलिस सभी के स्वजन के संपर्क में है. तस्करों की पहचान को चलेगा एस ड्राइव एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि जेल से छूटने वाले आरोपितों का सत्यापन कराने के साथ ही उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि हथियार और गोली तस्करों की पहचान के लिए एस ड्राइव चलाया जाएगा. वाहनों की जांच भी की जा रही है. एसएसपी ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ ऐसी भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें संलिप्त आरोपित कुछ दिन पूर्व जेल से बाहर आए थे या फिर वह पूर्व से फरार चल रहे थे. इसके बाद पुलिस हाल के दिनों में जेल से बाहर आने वाले हरेक आरोपितों की सूची तैयार कर संबंधित थाना पुलिस उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं कि कौन घर पर है या किस जगह काम कर रहा है? गतिविधियों पर सख्त निगरानी जमानत पाने वाले कितने ऐसे लोग हैं, जिनका संपर्क स्वजनों से नहीं है? वह किन लोगों से मिल रहे है? क्या काम कर रहे? उनकी गतिविधियां क्या है? इस पर नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही अवैध हथियार लेकर घूमने वाले, हथियार और गोली तस्कर व उनके चेन को तोड़ने के लिए पुलिस एस ड्राइव चलाएगी। थाना पुलिस अवैध हथियार लेकर घूमने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए एस ड्राइव चलाएगी.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें समय बदलकर होगी जांच  उन्होंने बताया कि चौक चौराहों पर शाम से रात और सुबह के समय लगातार वाहनों की जांच की जा रही है. अब पुलिस मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग पर भी जांच अभियान शुरू करेगी. यह अभियान स्थान और समय बदलकर चलाया जाएगा. इसमें सभी थाने की पुलिस अपने अपने क्षेत्र में जांच करेगी. इसे भी पढ़ें: पटना के इस गिरोह के पास मिले 41 मोबाइल, सामान बेचने के बहाने घर में घुसकर स्त्रीएं भी करती थीं चोरी The post पटना में जेल से छूटे अपराधियों की बढ़ी टेंशन, गतिविधियों पर नजर रखने को सूची तैयार कर रही पुलिस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top