Hot News

June 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Apple Watch पर बंपर छूट! Ultra फीचर्स, कम कीमत! देखें प्राइस

आज के दौर में स्मार्टवॉच सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि हेल्थ और फिटनेस का जरूरी टूल बन चुकी है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो अपने बिजी लाइफस्टाइल में भी सेहत को लेकर सजग रहना चाहते हैं. बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन जब सबसे बेहतरीन स्मार्टवॉच की बात आती है तो Apple Watch का नाम सबसे पहले लिया जाता है. खासतौर पर Apple Watch Ultra 2, जो शानदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के लिए जानी जाती है. हालांकि इसकी कीमत ₹89,900 है, जो आम ग्राहकों के बजट से बाहर हो सकती है. लेकिन अब ग्राहकों के लिए एक राहत भरी समाचार है, रिटेल चेन Croma इस पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है. इसके तहत Ultra 2 को ₹5,410 के फ्लैट डिस्काउंट के साथ ₹84,490 में खरीदा जा सकता है. यही नहीं, अगर आप कोटक, एक्सिस या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो ₹3,000 की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है. यानी कुल मिलाकर यह घड़ी आपको सिर्फ ₹81,490 में मिलेगी और आप ₹8,410 की बचत कर पाएंगे. Apple Watch Ultra 2 की खूबियां Ultra 2 को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो एडवेंचर, स्पोर्ट्स और एक्टिव लाइफस्टाइल में दिलचस्पी रखते हैं. इसमें मजबूत लेकिन हल्की टाइटेनियम बॉडी दी गई है और इसका केस साइज 49mm का है. इसका 1.92 इंच का डिस्प्ले 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ-साफ दिखाई देती है. यह Apple की नई S9 चिप पर चलता है और इसमें WatchOS 10 का सपोर्ट है. लो पावर मोड में इसकी बैटरी 36 घंटे से बढ़कर 72 घंटे तक चल सकती है. इसमें डबल टैप जेस्चर कंट्रोल, 2nd जनरेशन अल्ट्रा वाइडबैंड चिप और ज्यादा सटीक GPS लोकेशन ट्रैकिंग जैसी खूबियां भी हैं. एथलीट्स और ट्रैवलर्स के लिए इसमें कई एडवांस फिटनेस फीचर्स शामिल हैं. इसका नया मॉड्यूलर अल्ट्रा वॉच फेस भी बेहद खास है, जो स्क्रीन के कोने-कोने का इस्तेमाल कर एक नजर में ढेर सारी जानकारी दिखाता है जैसे टाइम, एक्टिविटी, मौसम, हार्ट रेट और बहुत कुछ. बजट में Apple Watch चाहिए? तो Series 10 बेस्ट है अगर आप Apple Watch तो लेना चाहते हैं लेकिन Ultra 2 का बजट नहीं है, तो आपके लिए एक और बढ़िया ऑप्शन है Apple Watch Series 10। यह मॉडल भी प्रीमियम फील देता है और इसमें Apple के कई महत्वपूर्ण हेल्थ और फिटनेस फीचर्स मौजूद हैं. Series 10 की असली कीमत ₹46,900 है, लेकिन Vijay Sales पर अभी ₹2,300 के डिस्काउंट के साथ ₹44,600 में मिल रही है. साथ ही कोटक, एक्सिस और ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट पर ₹2,500 की अतिरिक्त छूट भी मिलती है. यानी इसकी कीमत घटकर ₹42,100 हो जाती है और आप कुल ₹4,800 की बचत कर सकते हैं. यह वॉच जेट ब्लैक एल्यूमिनियम केस और 42mm डायल के साथ आती है, जो एक क्लीन और स्मार्ट लुक देती है. Apple Watch Series 10 भी WatchOS के लेटेस्ट वर्जन पर चलती है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, एक्टिविटी ट्रैकिंग, कॉल-मैसेज अलर्ट्स और बहुत कुछ दिया गया है. कौन-सी Apple Watch आपके लिए है? अगर आप प्रीमियम फीचर्स, मजबूत बॉडी और एडवांस हेल्थ/स्पोर्ट्स ट्रैकिंग चाहते हैं और आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो Apple Watch Ultra 2 आपके लिए बेस्ट चॉइस है खासकर अभी चल रहे डिस्काउंट के साथ. वहीं अगर आप Apple की क्वालिटी चाहते हैं लेकिन बजट फ्रेंडली ऑप्शन की तलाश में हैं, तो Apple Watch Series 10 एक शानदार डील है. दोनों स्मार्टवॉच पर अभी लिमिटेड टाइम ऑफर चल रहे हैं, ऐसे में अगर आप Apple Watch लेने की सोच रहे थे, तो ये मौका मिस न करें. सही समय पर सही फैसला आपकी जेब और आपकी हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. Also Read: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! वेदांता फिर देगी शानदार डिविडेंड, शेयरधारकों को मिलेगा तगड़ा मुनाफा The post Apple Watch पर बंपर छूट! Ultra फीचर्स, कम कीमत! देखें प्राइस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

15 हजार से कम में तगड़े फीचर्स के साथ इस हफ्ते लॉन्च हो रहे दो स्मार्टफोन

Upcoming Smartphones: कम बजट में धांसू फीचर्स वाला फोन किसे नहीं चाहिए. अगर आप भी ऐसे ही किसी फोन की तलाश में हैं, जो बजट में हो और धमाकेदार भी, तो फिर आपके लिए इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो-दो स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. जिसकी कीमत 10 से 15000 हजार रुपये होने वाली है. जी हां, चाइनीज टेक कंपनी realme और iQOO अपने नए स्मार्टफोन इस हफ्ते लॉन्च करने की तैयारी में है. हफ्ते की शुरुआत 16 जून को जहां realme के नए स्मार्टफोन से होने वाली है तो वहीं 18 जून को iQOO अपने नए फोन को लॉन्च करेगा. तो फिर चलिए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में. 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V50 सुपरफोन मिल रहा ₹30,000 में; दिल खुश कर देगी यह डील Realme Narzo 80 Lite 5G Realme कि बात करें तो 16 जून को कंपनी अपने Realme Narzo 80 Lite 5G को लॉन्च करने वाली है. 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस नए मॉडल में 6.56inch की HD+ LCD डिस्प्ले हो सकती है. नए मॉडल में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर हो सकता है. मॉडल के बैक पैनल में एक 50MP का रियर कैमरा और दूसरा AI लेंस हो सकता है . साथ ही सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है. 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Narzo 80 Lite 5G में 6000mAh की बैटरी मिलेगी. वहीं, कीमत कि बात करें तो कंपनी अपने इस नए मॉडल को 10 हजार रुपये से 12 हजार रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है. iQOO Z10 Lite 5G वहीं, चाइनीज टेक कंपनी iQOO अपने नए मॉडल iQOO Z10 Lite 5G को 18 जून को लॉन्च करने वाली है. Realme Narzo 80 Lite 5G की तरह iQOO के इस नए मॉडल में भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस नए मॉडल में 6.56inch की HD+ LCD डिस्प्ले हो सकती है. साथ में प्रोसेसर भी MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट हो सकता है. इसके साथ ही iQOO Z10 Lite 5G में 6000mAh की बैटरी, 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है. इस मॉडल की कीमत 10 हजार रुपये तक में हो सकती है. सिर्फ 16 रुपये में स्मार्टवॉच, Amazon का ये ऑफर जान कर उछल पड़ेंगे आप The post 15 हजार से कम में तगड़े फीचर्स के साथ इस हफ्ते लॉन्च हो रहे दो स्मार्टफोन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Monsoon Update : बिहार में मानसून की एंट्री पर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दिया बड़ा अपडेट, 40 पार पारा से मिलेगी राहत

Bihar Monsoon Update : पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि भीषण गर्मी की मार झेल रहे बिहार के लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार से उत्तर बिहार में बारिश शुरू होने की संभावना है और 17-20 जून तक यहां के अधिकांश इलाकों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 4-5 दिनों में बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. भीषण गर्मी से मिलेगी राहत बिहार के लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं. मानसून के आते ही नमी, उच्च तापमान से लोगों को राहत मिल जाएगी. इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आंधी-तूफान की संभावना होगी. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को पश्चिम चंपारण, सिवान, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया. समूचा बिहार में भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार जा रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 15-16 जून से बिहार के उत्तरी जिलों में बारिश की शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद 17 से 20 जून तक के बिहार के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. पटना में कैसा रहा मौसम राजधानी पटना की बार करें तो यहां सुबह से बादल छाए दिखे. मौसम सुहावना था तो बड़ी संख्या में लोग मरीन ड्राइव पर घूमने आये थे. मौसम विभाग की मानें तो पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में 24 घंटे बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 40.4, गया में 41, भागलपुर में 39, मुजफ्फरपुर में 38.4, पूर्णिया में 38.7, वाल्मीकिनगर में 38.5, छपरा में 40.8 और डेहरी में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें Bihar monsoon update : बिहार में मानसून की एंट्री पर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दिया बड़ा अपडेट, 40 पार पारा से मिलेगी राहत 2 मानसून की एंट्री कब पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 4 से 5 दिन में बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है. पहले बताया गया था कि बिहार में मानसून की एंट्री 13 से 15 जून के बीच होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस वजह से धान की खेती करने वाले किसान परेशान हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट The post Bihar Monsoon Update : बिहार में मानसून की एंट्री पर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दिया बड़ा अपडेट, 40 पार पारा से मिलेगी राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Feng Shui Tips: चार गुने रफ्तार से भरेगी आपकी तिजोरी, अगर घर में रखेंगे ये बिल्ली

Feng Shui Tips: सभी लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं. ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि लोगों के जीवन में परेशानी आती है लेकिन उन्हे उस परेशानियों से छुटकारा कैसे पाए. चीनी वस्तु शास्त्र के बारे में हर कोई जनता है, लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाता ये हर लोग नहीं जानते है. फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना है, फेंग मतलब हवा शुई मतलब पानी. इस लेख में आपको बताएंगे कि कैसे आप फेंगशुई के कुछ नियमों को अपने जीवन में इस्तेमाल करके सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं.  फेंगशुई कैट के फायदे फेंगशुई में मानेको को एक संकेत देने वाली बिल्ली कहा जाता है और लोगों का मानना है. इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है. ऐसे में फेंगशुई के अनुसार फेंगशुई कैट बहुत शुभ होती है. फेंगशुई की माने तो इस कैट को घर पर रखने से घर में काफी ज्यादा शुभ होता है. वैसे तो ये बिल्ली बिल्कुल एक शोपीस की तरह दिखती है और इसे घर के कोने में रखने से घर की शोभा बढ़ती है.  यह भी पढ़ें: Feng Shui Tips: गरीबी को करना है जड़ से खत्म, तो आज ही अपनाएं फेंगशुई के नियम फेंगशुई कैट रखने के नियम फेंगशुई के कैट को रखने के कुछ खास नियम है. इस कैट को रखने से जितनी भी परेशानी होती है वो सभी दूर हो जाती है.  फेंगशुई कैट के हर रंग के अपने मायने होते है.  अगर आपको आर्थिक परेशानी है तो आपको अपने घर में सुनहरे रंग की कैट को अपने तिजोरी के पास रखना चहिए.  अगर अपने लव लाइफ को आप मजबूत करना चाहते हैं तो अपने कमरे में लाल रंग की फेंगशुई कैट को रखना चाहिए.  अगर बिजनेस और काम में किसी भी तरह का नुकसान हो रहा है तो आपने घर और कार्यालय में सुनहरे रंग की बिल्ली को रखनी चाहिए.   The post Feng Shui Tips: चार गुने रफ्तार से भरेगी आपकी तिजोरी, अगर घर में रखेंगे ये बिल्ली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shivangi Joshi संग ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम 5 महीने से साथ…

टीवी के पॉपुलर कपल कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी अब साथ नहीं है. कुशाल और शिवांगी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अक्सर साथ में दिख जाते थे. हालांकि कुछ समय से उनका साथ में दिखना बंद हो गया था और उनके ब्रेकअप की अटकलें लग रही थी. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा चल रही थी कि कपल अब अलग हो गए है. साथ ही लवबर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. अब एक्टर ने अटकलों पर विराम लगाते हुए सच्चाई बता दिया है. कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप दरअसल, कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को उनके नये शो बड़े अच्छे लगते हैं के नये सीजन के लिए शुभकामनाएं नहीं दी. इसके अलावा फैंस ने नोटिस किया कि दोनों अब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं करते. कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलासा किया कि शिवांगी और वह 5 महीने से साथ नहीं है. हालांकि उनका ब्रेकअप किस वजह से हुआ इस बारे में कुछ पता नहीं चला है. ना ही अभी तक शिवांगी ने इसपर कुछ कमेंट किया है. Was he drunk yesterday night 🌚#kushaltandon #shivangijoshi #kushiv pic.twitter.com/Za05Ikbhs4 — H⭐️ (@sparnod1) June 15, 2025 शो बरसातें के सेट पर हुआ था शिवांगी और कुशाल को प्यार पिछले साल अक्टूबर में शिवांगी जोशी संग कुशाल टंडन ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था. एक्ट्रेस संग शादी के प्लान को लेकर उन्होंने कहा, वैसे देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है, कभी भी. हालांकि बेस्ट पार्ट है कि एक अच्छी लड़की की खोज मेरे माता-पिता ने बंद कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को शो बरसातें-मौसम प्यार के सेट पर प्यार हुआ था. एकता कपूर का ये शो जुलाई 2023 में शुरू हुआ था और साल 2024 के फरवरी में बंद हो गया था. हालांकि शो में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. यह भी पढ़ें– 1.2 बिलियन डॉलर के मालिक संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को कितनी एलिमनी दी थी? बच्चों के नाम किया था ये खास चीज, जानकर चौंक जाएंगे The post Shivangi Joshi संग ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम 5 महीने से साथ… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Monsoon Update: बिहार के लोगों के इस दिन से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Monsoon Update: बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ रहा है. चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इस बीच लोगों को बड़े ही बेसब्री से राज्य में बारिश का इंतजार है. ऐसे में बड़ा अपडेट बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आ गया है. इसके साथ ही कई जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. The post Bihar Monsoon Update: बिहार के लोगों के इस दिन से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert : रांची समेत कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी, कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert Jharkhand : राजधानी रांची समेत कई जगहों पर बीते कुछ दिनों से गर्मी सितम ढा रही है. लेकिन, अब झारखंड वासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. कल 16 जून से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 20 जून तक कई जगहों पर झमाझम बारिश होने वाली है. इसे लेकर कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 16 और 17 जून को रांची में होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग के अनुसार कल 16 जून को राजधानी रांची समेत लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश होगी. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं 17 जून को लातेहार, लोहरदगा, रांची और पश्चिमी सिंहभूम के लिए येलो अलर्ट, जबकि खूंटी, गुमला और सिमडेगा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें 18 जून से इन इलाकों में दिखेगा असर 18 जून को पलामू , चतरा, लातेहार, धनबाद, जामताड़ा और दोघर के लिए येलो अलर्ट, जबकि हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और बोकारो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 19 और 20 जून को मौसम थोड़ा सामान्य हो सकता है. इस दौरान कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य हिस्सों में भी इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है. इसे भी पढ़ें Father’s Day Special : जब पापा ने कहा, तो लंदन छोड़ गांव लौटे कुणाल षाड़ंगी, थामी नेतृत्व की कमान हेलिकॉप्टर हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाये गंभीर सवाल, केंद्रीय मंत्री से कर दी इस्तीफे की मांग झारखंड में मछली पालन को मिल रही नयी दिशा, इस योजना के जरिये बढ़ रही किसानों की आय The post Heavy Rain Alert : रांची समेत कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी, कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री अधिकारियों संग पहुंचे बिहटा, कई औद्योगिक इकाईयों का किया निरीक्षण

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले आरके शर्ट्स यूनिट के निर्माण केन्द्र का निरीक्षण किया. साथ ही यहां तैयार किये जा रहे विभिन्न किस्म के शर्ट्स के निर्माण कार्यों को देखा और कार्यरत् स्त्रीओं से बातचीत कर पूरी व्यवस्था की जानकारी ली. यहां निर्माण कार्य में लगी स्त्रीओं ने मुख्यमंत्री को शर्ट्स के निर्माण कार्य कटिंग एवं स्टिचिंग आदि के बारे में बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डीवी रंजन बैग कलस्टर द्वारा तैयार की जा रही बैग की निर्माण इकाई को देखा. इस दौरान वहां कार्यरत लोगों ने मुख्यमंत्री को बैग के निर्माण की पूरी प्रक्रिया तथा निर्मित बैग को दिखाया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई खुशी वहीं, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, बहुत खुशी की बात है कि इस इंडस्ट्रीयल एरिया में कई औद्योगिक इकाइयां उत्पादों का निर्माण कर रही हैं. राज्य के युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने और उनमें उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत यहां सभी वर्गों के लोग उद्यम की ओर आकर्षित हो रहे हैं और अपना रोजगार शुरू कर रहे हैं. राज्य में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल है और राज्य प्रशासन उद्यमियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करा रही है. उन्होंने कहा कि हमलोग राज्य में औद्योगिक इकाइयों को लगाने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. उन्होंने कहा यह भी कि, इस तरह की औद्योगिक इकाई के स्थापित होने से आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे एवं उन्हें आर्थिक रूप से मदद मिलेगी जिससे इस क्षेत्र का आर्थिक विकास हो. इतने कर्मियों को मिलेगा रोजगार… बता दें कि, आरके शर्ट्स यूनिट में वर्तमान में 180 से अधिक स्थानीय युवक-युवतियां कार्यरत हैं, जो मशीन संचालन, डिजाइनिंग, सिलाई एवं पैकेजिंग जैसे कौशल कार्यों में जुटे हैं. भविष्य में यह यूनिट लगभग 1200 कर्मियों को रोजगार देगी. डीवी रंजन बैग क्लस्टर हस्तनिर्मित, कैनवास, एवं कॉर्पोरेट गिफ्टिंग बैग्स के निर्माण में जुटे हैं. यह इकाई स्त्री नेतृत्व वाले उद्यम का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां 80 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी स्त्रीएं हैं. इन स्त्रीओं को स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय एनजीओ के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है. यह क्लस्टर प्रतिदिन 500 से अधिक बैग्स का उत्पादन करता है, जिन्हें हिंदुस्तान के विभिन्न बाजारों में आपूर्ति की जाती है. 58.15 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड इरैडिएशन सेंटर को फलों, सब्जियों, मसालों, हर्बल उत्पादों, मांस एवं मछली जैसी कृषि उत्पादों की शेल्फ-लाइफ बढ़ाने, सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं निर्यात की दृष्टि से तैयार करने के लिए स्थापित किया गया है. ये सभी फल हो चुके हैं निर्यात… यह केंद्र 3000 केसीएल क्षमता के कोबाल्ट 60 विकिरण स्रोत से सुसज्जित है, जिसमें 4000 मीट्रिक टन का कोल्ड स्टोरेज, 4000 मीट्रिक टन का ड्राई वेयरहाउस और प्रति घंटे 2 मीट्रिक टन की प्रसंस्करण क्षमता वाला निर्यात पैक हाउस मौजूद है. यह तकनीक वैश्विक फाइटोसेनिटरी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करती है, जिससे रासायनिक उपचार की आवश्यकता के बिना बिहार के उत्पाद सीधे निर्यात के लिए उपयुक्त हो जाते हैं. अब तक इस केंद्र से लीची और जर्दालु आम का सफलतापूर्वक यूएई और कतर जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में निर्यात हो चुका है. इसके अतिरिक्त हाल ही में ‘गिफ्ट फ्रॉम बिहार’ पहल के अंतर्गत 2,000 से अधिक प्रीमियम जर्दालु आम के बॉक्स राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों को उपहार स्वरूप भेजे गए हैं. इस केंद्र में 100 से अधिक स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार दिया गया है, जो अब सीधे कृषि-निर्यात आपूर्ति श्रृंखला में योगदान दे रहे हैं. इन तीनों इकाइयों से 350 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है, जिनमें अधिकांश स्थानीय समुदायों से हैं. Also Read: Bihar News: प्रशासनी स्कूलों में बदलने वाला है हाजिरी का सिस्टम, शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए किया स्पेशल इंतजाम The post CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री अधिकारियों संग पहुंचे बिहटा, कई औद्योगिक इकाईयों का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Care Mistakes in Monsoon: मानसून में बालों को बचाना है? तो ये गलतियां तुरंत छोड़ें

Hair Care Mistakes in Monsoon: बारिश का मौसम बड़ा खूबसूरत होता है पर साथ में कई परेशानियों को भी साथ लाता है. इस मौसम का असर सेहत पर पड़ता है और ये स्किन और बालों को भी प्रभावित करता है. इस मौसम में नमी, गंदगी और बारिश में भीगने के कारण बालों की समस्या बढ़ जाती है और बाल डैमेज हो जाते हैं. बालों को सॉफ्ट, घना और चमकदार बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं मगर कई बार कुछ गलतियों के कारण सारी मेहनत बर्बाद हो जाती है. बालों की सेहत बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसी गलतियों को करने से बचें जो बालों को नुकसान पहुंचाती है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं किन गलतियों को करने से आपको बचना चाहिए.  ये गलती पड़ सकती है भारी  बरसात के दिनों में अगर बाल भीग जाए तो घर आकर इन्हें तुरंत आप शैंपू से धो लें. बारिश से भीगे बालों को ऐसे ही न छोड़ें. इस मौसम में बाहर जाते समय छाता को साथ में रखिए ताकि बालों को भीगने से बचाया जा सके. यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल बाल को बांधकर रखना बारिश के दिनों में गीले बालों को बांधकर नहीं रखें. अगर बाल गीले हैं तो आप पहले अच्छे तरीके से सूखा लें और फिर बालों को सुलझा लें.  बालों को बार-बार धोना  गर्मी और बरसात के मौसम में अक्सर चिपचिपाहट की समस्या होती है इस कारण से लोग बालों को हफ्ते में कई बार शैंपू से धो लेते हैं. ये सही नहीं है इस कारण से बाल डैमेज हो जाते हैं.  बालों में तेल का इस्तेमाल  माना जाता है कि तेल लगाने से बालों को कई फायदे मिलते हैं. मगर ज्यादा तेल इस मौसम में नहीं लगाना चाहिए नहीं तो ये बालों को नुकसान पहुंचाता है. अगर आप बालों में तेल लगा रहे हैं तो आप इसे कुछ घंटों के बाद ही धो लें.  शैंपू के बाद ये काम न करना एक गलती जो लोग अक्सर हेयर केयर में करते हैं वह है शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना. कंडीशनर को बालों में लगाएं और फिर इसे अच्छे से धो लें. इस मौसम में बालों की सफाई के ऊपर जरूर ध्यान दें.  यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब बालों को मिलेगा नेचुरल शाइन और ग्रोथ, इन DIY हेयर स्प्रे से मिलेगा फायदा Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Hair Care Mistakes in Monsoon: मानसून में बालों को बचाना है? तो ये गलतियां तुरंत छोड़ें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमित शाह-योगी की जोड़ी ने बांटी ताकत, सिपाहियों को मिला नया सफरनामाः नियुक्ति पत्र!

Up Police: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजधानी लखनऊ पहुंचे. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. थोड़ी देर में वह डिफेंस एक्सपो मैदान में नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे राज्य से चुने गए सिपाही मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर किया गया स्वागत कार्यक्रम स्थल पर गृह मंत्री अमित शाह का पारंपरिक और गरिमामय स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया. मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत राज्य प्रशासन के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. डिफेंस एक्सपो मैदान का सीएम योगी ने किया पूर्व निरीक्षण शनिवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद डिफेंस एक्सपो मैदान का निरीक्षण किया था. उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया. इस दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, और लखनऊ पुलिस कमिश्नर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. 60,244 नवचयनित सिपाहियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र आज यूपी पुलिस में नवचयनित कुल 60,244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं. इनमें 48,196 पुरुष और 12,048 स्त्री अभ्यर्थी शामिल हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 48.17 लाख आवेदन आए थे, जिनमें से 15.49 लाख स्त्रीएं थीं. चयन पूरी तरह पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर किया गया. देशभर के अभ्यर्थियों को मिला मौका, सबसे ज्यादा चयन आगरा से सबसे अधिक अभ्यर्थी आगरा जिले से चयनित हुए हैं, जहां से कुल 2,349 उम्मीदवार सफल रहे. इसके अलावा बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली जैसे अन्य राज्यों से भी 1,145 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. यह दिखाता है कि यूपी पुलिस में सेवा देने का सपना देशभर के युवाओं में जीवंत है. सिपाहियों के लिए जिला स्तर पर रुकने की खास व्यवस्था कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले सिपाहियों की सुविधा के लिए उनके गृह जिलों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक विशेष व्यवस्था की गई है. हर समूह के लिए एक मध्यवर्ती जिला तय किया गया है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे. पूरी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग ने मिलकर योजना बनाई है. The post अमित शाह-योगी की जोड़ी ने बांटी ताकत, सिपाहियों को मिला नया सफरनामाः नियुक्ति पत्र! appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top