Hot News

June 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

साहिबगंज.विभिन्न जगहों में चोरी की घटना को अंजाम देने व आपराधिक घटना को पुनः अंजाम देने के लिए षड्यंत्र बना रहे युवक को पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया. रविवार को सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह को सूचना प्राप्त हुई के नॉर्थ कॉलोनी के इलाके में युवक आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना पाते ही नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. इसके बाद छापामारी की गयी, जहां से पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभनपुरभट्ठा निवासी प्रकाश कुमार साह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. तलाशी लेने के दौरान उसके पास से देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस व 51000 रुपये नकद के अलावा चोरी की गयी. दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान आकाश ने बीते दिनों शहर के गर्ल्स हाइस्कूल के पास व दुसाधपाड़ा में हुई चोरी के मामले में भी युवक ने संलिप्तता को स्वीकार की है. बताया कि उनके पास बरामद 51 हजार रुपये चोरी के पैसे हैं, जो कुछ सामान भी बेच कर उसके जमा किया था. छापामारी दल में एसआइ मुरली मनोहर सिंह, प्रवीण कुमार प्रभाकर, एएसआइ अजय कुमार, विजेंद्र कुमार व आरक्षी संतोष पंडित शामिल थे. कहां-कहां हुई थी चोरी साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्ल्स हाइस्कूल के पास मंगलवार रात घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. वहां से तकरीबन 55 हजार नकद व कुछ गहने की चोरी हुई थी. पीड़ित नगर थाना में जाकर मामले की जानकारी दी थी. जानकारी के अनुसार विकास सिंघानिया घर पर सोए थे. तभी करीब रात 2:00 बजे के करीब उसके घर में किसी की आवाज आयी. आंख खुली तो देखा कि कोई उनके घर से भाग रहा है. उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की. इसके बाद उनके साथ हाथापाई भी हुई है. चोर ने उनके पीठ पर चाकू से हमला भी किया था. इससे वह घायल हो गया था. इसके अलावा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एलसी रोड दुसाधपाड़ा में मो कल्लू के घर भी चोरी की थी. उसके कमरे में रखें पैंट की जेब से 40 हजार नकद व आभूषण चोरी हुई थी. दोनों मामलों में पुलिस अनुसंधान में जुटी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

.कानूनी सहायता दिलाने में मदद करता है विधिक सेवा प्राधिकार : पाठक

बोरियो. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में विधिक सेवाएं सह मेगा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रजनीकांत पाठक, रेलवे के न्यायाधीश राहुल कुमार, बीडीओ नागेश्वर साव, पीएलवी माधुरी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात लोगों को कानूनी एवं प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने कहा विधिक सेवा प्राधिकार कानूनी सहायता एवं प्रशासनी लाभ दिलाने में मदद करता है. रेलवे के न्यायाधीश राहुल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि साल में हम आपके बीच दो बार आते है और आपको विधिक रूप से सशक्त करने का कार्य करते हैं. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये थे. इस मौके पर पीएलवी कुर्बान अंसारी, सुमित हेम्ब्रम, बीपीआरओ परमानंद मंडल, पंचायत सचिव जितेंद्र पंडित, मुंशी किस्कू, अधिवक्ता लाल बाबू यादव, रतन कुमार सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post .कानूनी सहायता दिलाने में मदद करता है विधिक सेवा प्राधिकार : पाठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बदलाव की जरूरत: मुकेश

प्रतिनिधि सीवान. विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविबार को भगवानपुर प्रखंड के इंटर कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जहां एनडीए प्रशासन पर जमकर निशाना साधा, वहीं महागठबंधन की प्रशासन बनने के बाद सभी स्त्रीओं के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह पहुंचाने का वादा किया. वीआइपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की प्रशासन है, लेकिन बिहार को क्या मिला. आज देश में महंगाई है. पिछले समय जब महागठबंधन की प्रशासन बिहार में बनी, तब पांच लाख बेरोजगार युवकों को नौकरी दी गई. उन्होंने कहा कि आज बिहार से लाखों युवा पलायन कर अन्य राज्यों में जा रहे हैं. जब महागठबंधन की प्रशासन आएगी, तो बिहार में उद्योग धंधे लगाए जाएंगे. उन्होंने केंद्र प्रशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोगों को पांच किलो चावल नहीं, विशेष राज्य का दर्जा चाहिए. बच्चों को नौकरी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज जो प्रशासन है, वह चाहती है कि गरीब का बच्चा गरीब रहे. हमारी मांग है कि देश में जातीय जनगणना हो और जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी भागीदारी मिले. मुकेश सहनी ने कहा कि आज हिंदू और मुसलमान किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में अब बदलाव की जरूरत है. बिहार में जब बदलाव होगा, तो महागठबंधन की प्रशासन बनेगी, जो गरीब की प्रशासन होगी और न्याय देने वाली प्रशासन होगी. बिहार अपराधमुक्त होगा. उन्होंने कहा कि हमारी सोच सामाजिक न्याय की रही है. हम लोग बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को मानने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि आज 12 साल से निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन केंद्र प्रशासन अभी तक नहीं दे पाई है. उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ आपका वोट चाहिए. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नीतीश द्विवेदी वरिष्ठ नेता बीके सिंह, मोहम्मद नुरुल होदा, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, सुनीता सहनी मौजूद रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार में बदलाव की जरूरत: मुकेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: औद्योगिक क्षेत्र का गेट बना ”तालाब का किनारा

बक्सर . नगर से होकर गुजरने वाले बक्सर पटना फोर लेन के गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ने लगा है. गोलंबर के आस-पास के आबादी वाले घरों का गंदा नाली का पानी सीधे सडक के किनारे गिर रहा है. जिससे औद्याेगिक क्षेत्र के पश्चिमी गेट पर नाली के पानी से तालाब का रूप ले लिया है. जल जमाव होने से मजबूत बनी बक्सर पटना फोर लेन सड़क धुलने लगी है. इसके साथ ही वाहनों के गुजरने पर सड़क से पिचकारी की तरह पानी निकल रहा है. इससे बक्सर पटना फोर लेन के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. गुणवत्ता खराब होने लगा है. जिससे मजबूत बने राष्ट्रीय उच्च पथ 922 पर खतरा बढ़ गया है. वहीं नगर परिषद के चेयरमैन ने जिला प्रभारी को सड़क के दोनों किनारों पर नाला निर्माण की दिशा मे पहल करने की मांग किया है. जिससे इस बड़ी समस्या से लोगों को निजात दिलाया जा सके. नगर के गोलंबर के पास नगर के वार्ड नंबर 41 के घरों का सभी प्रकार के पानी का बहाव घर से बाहर सड़क पर ही किया जा रहा है. जिसके कारण इस बड़े कॉलोनी के लोगों का बहने वाला नाली का पानी सीधे पटना बक्सर फोर लेन के किनारे बहते हुए लगभग 500 से ज्यादा गज की क्षेत्र में फैल गया है. जो खाली जगह में औद्योगिक क्षेत्र के गेट के पास पहुंच एक तालाब का रूप ले लिया है. . जिससे सड़क पर खतरा कायम हो गया है. जल जमाव के कारण इन भागों में स्थित घरों व व्यावसायिक लोगों को परेशानी हो रही है. कुछ लोगों द्धारा अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक इंट के टुकड़ा भरवाया जा रहा है. लेकिन तालाब का रूप ले लिये भूभाग पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. बल्कि तालाब का आकार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. काफी मजबूत एवं ढलाई कर सड़क का निर्माण बक्सर पटना एनएचएआई का काराया गया है. जिसके किनारे औद्योगिक क्षेत्र के पश्चिमी गेट के पास बड़े भाग मे नाली का पानी फैल गया है. जिसका दायरा बढ़ता जा रहा है. जिससे वाहनों के औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचने पर सड़क से पिचकारी की तरह फब्बारा निकल रहा है. इसके साथ ही सड़क की सेहत भी अपेक्षाकृत खराब होने लगी है. इसके साथ ही सड़क के निर्माण में लगाये गये मैटेरियल धुलने लगे है. जिससे सड़क की गुणवत्ता खराब होने लगी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: औद्योगिक क्षेत्र का गेट बना ”तालाब का किनारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: घर में शिक्षक की संदिग्ध मौत, शव मिलने से सनसनी

बक्सर . शहर के बाजार समिति रोड स्थित महात्मा गांधी नगर में एक मकान से रविवार की देर शाम शिक्षक का शव बरामद हुआ. संदिग्ध हालत में खुद के मकान में शिक्षक की मौत से सनसनी फैल गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक के भाई से पूछताछ कर घटना से अवगत हुई, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक अजय कुमार सिंह महात्मा गांधी नगर निवासी स्व. राम व्यास सिंह का पुत्र था. वह नावानगर प्रखंड स्थित खरगपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक था. बताया जाता है कि उक्त मकान का भाई के साथ बंटवारा होने के बाद शिक्षक अजय कुमार सिंह अपने हिस्से के घर में रहता था. पिछले साल उसकी पत्नी से तलाक हो गया था. जिससे वह डिप्रेशन में आ गया था. स्कूल से आने के बाद मकान में अकेले ही रहता था. उसका भाई भी अपने हिस्से के घर में न रहकर सपरिवार अन्य जगह रहता था. इस बीच उसका भाई अचानक अपना घर पर पहुंचा तो देखा की उसका भाई अजय सिंह मृत्त पड़ा हुआ है. यह देख वह तत्काल पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और मकान के अंदर प्रवेश कर शव का मुआयना की. पुलिस के मुताबिक शव पर चोट का निशान नहीं है. अंत्य परीक्षण रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: घर में शिक्षक की संदिग्ध मौत, शव मिलने से सनसनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसान प्रेमी की याद में किया गया पौधारोपण

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के पलुहारा गांव में रहनेवाले किसान प्रेमी रामवृक्ष सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा नेता डीके डाडेल ने की. समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद डॉ उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि रामवृक्ष सिंह किसानों के सच्चे समर्थक थे. वह अपने जीवन में किसानों के हक की बात गांव के चौपाल में प्राय: किया करते थे. इससे लोगों में जागरूकता की भावना बढ़ी. उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. इस मौके पर किसान प्रेमी की याद में पौधारोपण किया गया. इस मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र प्रसाद सिंह, गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव, अति पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य अमित कुमार दांगी, भाजपा के वरीय नेता सुनील कुमार दांगी, पिछड़ा प्रकोष्ठ हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राधेश्याम प्रसाद, रालोमो युवा जिलाध्यक्ष आकाश दयाल, राजद प्रधान महासचिव अजय कुमार दांगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, भाजपा नेता अनिरुद्ध दांगी, भाजपा युवा नेता सुधीर कुमार वर्मा, भाजपा नेता विनोद दांगी, जिला परिषद सदस्य कौशल वर्मा, बसपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र नारायण यादव, रालोमो मुख्य प्रवक्ता अमित कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसान प्रेमी की याद में किया गया पौधारोपण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

ऊंटारी रोड. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के करकट्टा पंचायत के बि़दुआ देवडर गांव के नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कट्टा बरामद किया है. ऊंटारी रोड थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे ने पत्रकारों को बताया कि वह अपने सशस्त्र बल के साथ मुरमा कला गांव में छापामारी अभियान में थे. तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक का फोटो हथियार के साथ वायरल हो रहा है. इस फोटो के आधार पर वह बिंदुआ देवडर गांव में पहुंचे. पुलिस की गाड़ी को देखते ही एक युवक ने भागने लगा और भागते हुए एक घर में छिप गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पकड़े जाने पर युवक ने अपना नाम नितेश कुमार बताया. पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पास दो हथियार है, जो घर में बक्से में रखा हुआ है. थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस के जवानों ने जब घर की तलाशी ली, तो बक्से से दो देसी कट्टा बरामद किया गया. थाना प्रभारी श्री दुबे ने बताया कि ऊंटारी रोड थाने की पुलिस के द्वारा रात्रि गश्ती तेज कर दी गयी है . अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जायेगी. मौके पर एसआइ संजय कुमार सिंह, सिक्के मिंस, साधु चरण दास, महादेव उरांव, प्रदीप कुमार दुबे, रामाशीष पासवान सहित कई पुलिस के जवान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा व सेवा सप्ताह को लेकर बनी रणनीति

मेदिनीनगर. विश्व हिंदू परिषद की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विहिप के जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अमित तिवारी ने किया. बैठक में विहिप, बजरंग दल, मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गयी. प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में पलामू जिला से बजरंग दल कार्यकर्ताओं की कम भागीदारी पर चिंता व्यक्त करते हुए आगामी समय में इसमें सुधार पर बल दिया गया. प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किये. बैठक में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा और बजरंग दल सेवा सप्ताह को लेकर रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी. सभी प्रखंडों में 25 जून तक अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके. इस अवसर पर विहिप के पलामू विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, अनामिका सिंह, पप्पू सिंह, संतोष प्रसाद यादव, राजीव गोयल, बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, हिमांशु पांडेय, सोनू सिंह, विवेक सिंह, सुधाकर, गोपाल कृष्ण तिवारी, विकास कश्यप, पप्पू लाठ, रवि तिवारी, सुरेश वर्मा, विकास गुप्ता, दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह, ऊषा राणा, कनक सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बूढ़ा अमरनाथ यात्रा व सेवा सप्ताह को लेकर बनी रणनीति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पलामू के युवा एथलीटों ने बढ़ाया जिले का मान

मेदिनीनगर. जामताड़ा में आयोजित झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक हासिल किये. प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड स्टेट एथलेटिक्स एसोसिएशन और जामताड़ा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 और 15 जून को किया गया था. पलामू टीम का नेतृत्व कोच मोनू कुमार और रेशमा पांडेय ने किया. टीम में बालक-बालिका वर्ग के कई उभरते हुए एथलीट शामिल थे. प्रतियोगिता में पलामू की मानसी कुमारी ने ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीतकर सबसे बड़ी सफलता अर्जित की. इस प्रदर्शन पर पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, सचिव संजय कुमार त्रिपाठी समेत कमलानंद दुबे, महेंद्र कुशवाहा, अनिल पांडेय, रमेशचंद्र प्रसाद, अभिलाष चंचल, शशिकांत त्रिपाठी, सिद्धार्थ कुमार, अमरेंद्र पाठक, द्वारिका प्रसाद, प्रदीप मेहता, सोनी, प्रीति व रिया ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. कांस्य पदक जीतनेवाले खिलाड़ी सुहानी सिंह – शॉट पुट तेज प्रताप – शॉट पुट आशुतोष कुमार ठाकुर – पेंटाथलॉन अंकित कुमार सिंह – ट्रायथलॉन (ग्रुप-A) डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पलामू के युवा एथलीटों ने बढ़ाया जिले का मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योग से शरीर स्वस्थ रहता है

मेदिनीनगर.जिला स्कूल मैदान में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स और नागरिकों ने हिस्सा लिया. इस शिविर का आयोजन गोरखा रेजिमेंट की सतत मिलाप टीम (रांची) और अखिल हिंदुस्तानीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया और नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी गयी. हवलदार रामचंद्र दर्जी ने योग सत्र का संचालन किया. परिषद के पलामू जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि सतत मिलाप टीम को पलामू जिले के पूर्व सैनिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ देश सेवा की भावना भी प्रबल होती है. शिविर में नायब सूबेदार लोभीश गुरुंग, शरण थापा, नायक मोहित माल, जिला स्कूल के प्राचार्य रोहित तिवारी, प्रमोद पांडेय तथा परिषद से संजय कुमार, सुनील कुमार सिंह, ब्रजेश शुक्ल, संजू शुक्ला, विकास तिवारी, कमल नयन तिवारी, योगेंद्र पाल, अमित, महेश तिवारी, सुनील ओझा, कौशल किशोर, विनोद कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में एनसीसी 44 बटालियन के कैडेट्स की भागीदारी ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योग से शरीर स्वस्थ रहता है appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top