Hot News

June 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: रक्तवीरों ने किया 74 यूनिट रक्तदान

Motihari: मोतिहारी.विश्व रक्तदान दिवस पर शनिवार को जिला सदर अस्पताल ब्लड बैंक व रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों सहित एनसीसी कैडेट, रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. सदर अस्पताल ब्लड बैंक के नोडल प्रभारी डॉ गंगाधर तिवारी ने रक्तदान कैंप का शुभारंभ किया. इस दौरान सदर अस्पताल कैँप में अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान किया. वही सदर अस्पताल ब्लड बैंक के तात्वावधान में 25 बिहार बटालियन एनसीसी राजाबाजार मोतिहारी के परिसर में कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन कुमार पाण्डेय की देखरेख में रक्तदान हुआ. जिसमें 21 एनसीसी कैडेटों और एक एनसीओ हवलदार राजेंद्र सिंह द्वारा रक्तदान किया गया. कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन कुमार पाण्डेय ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन उन रक्तदाताओं के सम्मान में समर्पित है जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से दूसरे की जीवन रक्षा के लिए रक्तदान किया है. उन्होंने रक्तदान करने वाले कैडेटों को शाबाशी दी और कहा कि रक्तदान महादान है और आप सबों ने रक्तदान कर एक मिसाल कायम की है. जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह ब्लड बैंक के नोडल प्रभारी डॉ जीडी तिवारी ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है. कहा कि आज के कैंप में करीब 30 युनिट ब्लड रक्तदाताओं ने दिया है. जिसे थैलेसिमिया व अन्य मरीजों को जरूरत पर मुहैया कराया जायेगा. कहा कि आगमी 15 जुलाई तक रक्तदान शिविर आयोजित होती रहेंगी. जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड तक रक्तदान कैंप आयोजित करने की प्लानिंग है. लायंस क्लब व कानू हलवाई विकास संघ ने 44 यूनिट किया रक्तदान विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तवीर परिवार सह कानू हलवाई विकास संघ एवं ईस्ट चम्पारण लायन्स क्लब मोतिहारी के संयुक्त प्रयास से रेडक्रॉस में रक्तदान किया. शिविर का शुभारंभ लायन इंटरनेशनल क्लब 322 ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गणवंत मलिक ने किया. इस शिविर मे 44 यूनिट ब्लड का हुआ रक्तदान! आज के शिविर में क्लब मेंबर और रक्तवीर परिवार ने मिलकर 44 युनिट रक्तदान किया. शिविर में लायन के पदाधिकारियों ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: रक्तवीरों ने किया 74 यूनिट रक्तदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्राथमिकी

फुलपरास. लौकही थाना अंतर्गत सोनवर्षा धोबियाही गांव में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गयी टीम को प्रशासनी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर अनुमंडल दंडाधिकारी अमित कुमार के लिखित बयान पर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज की गयी. नामजद अभियुक्त सोनवर्षा निवासी अशोक कुमार साह,गजानन्द साह एवं नंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि सोनवर्षा धोबियाही में विवादित स्थल पर अवैध कब्जा जमाये लोगों को अतिक्रमण मुक्त कराने गए प्रतिनियुक्त कार्यापालक दंडाधिकारी के आदेश का अवहेलना और प्रशासनी कार्यों में बाधा पहुंचाने के आलोक में दंडाधिकारी अमित कुमार के आवेदन पर लौकही थाना में कांड 126/25 दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : प्रशासनी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: नगर में 22 केंद्रों पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा आज

Darbhanga News: दरभंगा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 15 जून को शहरी क्षेत्र के 22 केंद्र पर सुबह 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक होगी. शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगायी गयी है. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, सेल्युलर फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इन केंद्रों पर होगी परीक्षा एमएल एकेडमी, जिला स्कूल, सीएम साइन्स कॉलेज, मिल्लत कॉलेज, शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, एमके कॉलेज, केएस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, माउण्ट समर कॉनवेंट स्कूल, देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, एन झा स्त्री कॉलेज, एमएआरएम उच्च विद्यालय, आरएनएम राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, एचबी सोगरा हसन मेमोरियल उर्दू बालिका उच्च विद्यालय, राज उच्च विद्यालय, मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय, सुन्दरपुर उच्च विद्यालय, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, सर्वोदय उच्च विद्यालय, एमकेपी विद्यापति उच्च विद्यालय, बंसी दास मध्य विद्यालय. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: नगर में 22 केंद्रों पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : एडीआरएम

झाझा. रेलवे दानापुर मंडल उप प्रबंधक राजीव कुमार शनिवार को अपने विशेष सैलून से झाझा पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. प्लेटफार्म संख्या दो पर उतरने के बाद सभी प्लेटफार्म की साफ-सफाई के अलावा रेलवे यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. उपस्थित स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी व यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता से भी जानकारी ली. उन्होंने ऊपरी पुल के अलावा स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में मौजूद रेल कर्मियों से भी विस्तार पूर्वक रेलवे परिचालन से संबंधित जानकारी ली. एडीआरएम ने इसके अलावा रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर, मेमू कारशेड, रनिंग रूम एवं अन्य जगहों का भी बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान साथ चल रहे वरीय पदाधिकारी से विचार विमर्श किया. रेल परिचालन से संबंधित संसाधन के बारे में भी जानकारी ली. मेमू कारशेड में मेंटेनेंस किये जा रहे रेल कोच का भी निरीक्षण कर कार्य कर रहे कर्मचारियों से होने वाली असुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उसके समाधान के लिए भी टिप्स बताये. निरीक्षण के बाद मेमुकार, शेड में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एडीआरएम ने बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने कारशेड व अन्य जगहों पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली. विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर एसएम रविकांत माथुरी के अलावा सीएचआई गिरीश प्रसाद सिंह, आइओडब्ल्यू ओम प्रकाश, आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी, मुकेश कुमार, राजकीय रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार, संजीव कुमार के अलावा कई रेलवे अधिकारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : एडीआरएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलवे स्टेशन से 225 बोतल शराब बरामद

मानसी. स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से पुलिस ने 225 बोतल शराब बरामद की है. शराब की बरामदगी के बाद, रेल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि सोहन साह ने बताया कि लावारिस हालत में प्लेटफार्म नंबर तीन पर बरगद पेड़ के नीचे छुपा कर रखे एक कार्टून में अफसर च्वाइस के 180 एमएल के 96 फ्रुटी एवं एक प्लास्टिक बोरी में रखे 500 एमएल के 129 बीयर कैन सहित 225 बोतल शराब बरामद किया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि सोहन साह ने बताया कि रेल थाना कांड संख्या 20/25 दर्ज कर लिया गया है. शराब तस्कर की पहचान में जुट गई है. मौके पर सिपाही अभिनीत कुमार, सिपाही संजीव कुमार, पुअनि रंजन प्रसाद रजक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रेलवे स्टेशन से 225 बोतल शराब बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्व रक्तदान दिवस : दंपती सहित एक दर्जन रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

खगड़िया. विश्व रक्तदान दिवस पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसका उद्घाटन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह शिशु राेग विशेषज्ञ डॉ नरेन्द्र कुमार ने किया . मुख्य अतिथि सह प्रसिद्ध सर्जन डॉ प्रेम कुमार, विशिष्ट अतिथि ब्लड बैंक मुख्य पदाधिकारी डॉ आमोद कुमार, डीपीएम प्रभात राजू, सदर अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार, डब्लूएचओ के जयशंकर नें शिविर में भाग लिया. शिविर में ब्लड डोनेट करने वाले विधि विज्ञान के छात्र यश राज, सदर अस्पताल के गार्ड मिथुन कुमार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया . रेगुलर ब्लड डोनर को सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नरेंद्र कुमार ने डोनर श्रीराम, अमित कुमार, कीर्ति बर्धन, भूवन चंद्रा, रेणु प्रताप, टिकम सिंह योगी, मलखान सैनी और रेणु देवी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया . मौके पर सर्जन डॉ प्रेम कुमार ने ब्लड डाेनेट करने से होने वाली फायदा की जानकारी दी. विश्व रक्त दान दिवस पर कासिमपूर की दंपती भूवन चंद्र व रेणु प्रताप ने ब्लड डोनेट किया . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विश्व रक्तदान दिवस : दंपती सहित एक दर्जन रक्तदाताओं ने किया रक्तदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संगठन की मजबूती पर की चर्चा

चकाई. राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बूथ सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है. इसी के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह चकाई से विधानसभा संयोजक अरविंद कुमार, रंजीत सिंह एक दिवसीय दौरे पर चकाई मंडल के बूथ संख्या 198 पर पहुंचे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी में सुधार हेतु विस्तार से जानकारी दी. मौके पर मेरा नाम बूथ, सबसे मजबूत का नारा दिया गया. इसके साथ ही भाजपा जिला मंत्री शालिग्राम पांडेय के आवास पर नेताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गयी. वहीं जिलामंत्री शालिग्राम पांडेय द्वारा तीनों नेताओं दुर्गा केशरी, बृजनंदन सिंह एवं अरविंद कुमार को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. मौके पर जिला प्रवक्ता धर्मवीर आनंद, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष संजोग केशरी, सुमन केशरी, लीलो साह, पवन वर्णवाल, पवन केशरी, संजय मोदी, अमरनाथ तिवारी, सभी ने मिलकर नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया. बूथ सशक्तीकरण को लेकर चलाया जा रहा अभियान सोनो. भाजपा कार्यकर्ता बूथ सशक्तीकरण के लिए प्रखंड क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं. पार्टी के पूर्व सोनो मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के सानिध्य में सोनो प्रखंड के तीनों मंडल सोनो, बटिया व महेश्वरी के विभिन्न पंचायतों में इसके लिए कार्य जारी है. बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत विभिन्न गांवों में बूथ कमेटी बनायी जा रही है. इस कार्य में सोनो मंडल अध्यक्ष अजय मंडल, बटिया मंडल अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा व महेश्वरी मंडल अध्यक्ष दशरथ यादव के अलावे सोनो मंडल महामंत्री मनजीत कुमार सिंह, बटिया मंडल महामंत्री सुरेंद्र यादव, जमुना ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संगठन की मजबूती पर की चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माड़र गांव के मो आजम ने नीट में लहराया परचम

गड़िया. सदर प्रखंड के माड़र दक्षिणी पंचायत के मजदूर के पुत्र ने नीट में सफलता हासिल की है. सफलता पर गांव के लोगों के बीच खुशी का माहौल है. शिक्षक मो बाबर उर्फ निसार आलम ने बताया कि जलालनगर गांव निवासी मजदूर मो बादील के पुत्र मो आजम ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 12305 तथा इबीसी रैंक 1315 प्राप्त किया है. आजम ने बताया कि शिक्षक मो बाबर व उर्फ निसार आलम के मार्गदर्शन पर कोटा पढ़ने गए थे. सफलता के श्रेय माता व पिता के अलावे कोचिंग सेंटर के शिक्षक का अहम योगदान रहा है. इधर, सफलता पर डॉ गुलशनोवर, पूर्व मुखिया मो मजहर अली, मो इरशाद,मो मंजूर, मुखिया प्रतिनिधि मो सद्दाब, मो फिरोज, मो इमरान, मो अरशद, मो समराज आलम, मो अमीक, मो आजम, सलमान खुर्शीद, मो शाहनवाज, मो शाहिद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है. इधर, परबत्ता नगर पंचायत के लेनिन नगर तेमथा निवासी कैलाश मंडल व उर्मिला देवी की पोती हर्षिता हिंदुस्तानी ने नीट में बाजी मारी है. प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की. हर्षिता हिंदुस्तानी ऑल इंडिया जनरल में 8000 रैंक हासिल किया है. हर्षिता हिंदुस्तानी के पिता डॉक्टर मुकेश कुमार मधुबनी के झंझारपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पद पर हैं तथा मां मधु हिंदुस्तानी डीएमसीएच दरभंगा में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माड़र गांव के मो आजम ने नीट में लहराया परचम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर-घर तक पहुंचाएंगे सुराज के पांच संकल्प

जमुई. जन सुराज प्रदेश उपाध्यक्ष ललन यादव की अध्यक्षता में जन सुराज जिला कार्यालय सतगामा में शनिवार को जन सुराज विस्तार सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें जिला संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में जन सुराज के अनुमंडल इकाई को दो समूह में वर्गीकृत किया गया. टीम ए में दिनेश कुमार, चंद्र भूषण महतो, राहुल अंसारी, अशोक यादव व राहुल चंद्रवंशी और टीम बी में हिमांशु शेखर सिंह, भूदेव रजक, वीना देवी, रमाकांत पासवान तथा इरफान आलम को शामिल किया गया. बैठक में जन सुराज विस्तार कार्यक्रम से जो नये साथी जुड़े थे, उनको पीला गमछा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया. उसके बाद जिला संगठन पदाधिकारी को प्रदेश उपाध्यक्ष ललन यादव ने जन सुराज विस्तार कार्यक्रम को गांव-गांव तक व सुराज के पांच संकल्प को घर घर तक पहुंचाने का मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि इससे हमारा जन सुराज संगठन मजबूत होगा और जिला के चारों विधानसभा सीटों पर जन सुराज के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अध्यक्ष उत्तम कुमार के अलावा जिला किसान अध्यक्ष श्याम किशोर महतो, जिला महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मदेव यादव, पूर्व महासचिव जमादार सिंह, जिला प्रवक्ता ज्योतिष कुमार, विचार मंच जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा, रूपेश सिंह, संजीव सिंह, अनिल साह, दिनेश राम, हिमांशु शेखर सिंह, गोपाल पंडित एवं सभी प्रखंड पदाधिकारी मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर-घर तक पहुंचाएंगे सुराज के पांच संकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amit singh memorial trophy : दलमा को हराकर अर्बन ब्लूज सेमीफाइनल में

जमशेदपुर. अर्बन ब्लूज की टीम ने दलमा क्रिकेट एकेडमी को दस विकेट से हराकर अमित मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. शनिवार को कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर क्रिकेट मैदान में स्पोर्ट्से गये इस मैच में दलमा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट 148 रन बनाए. यशदीप कुशवाहा ने 45, सुजल कुमार ने 38 व हसन रजा ने 21 रन बनाए. अर्बन ब्लूज के अंश कुमार ने चार विकेट लिये. जवाब में अर्बन ब्लूज की टीम 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए 149 रन बनाकर मैच जीत लिया. ऋतिक कुमार ने 106 रनों की शतकीय पारी स्पोर्ट्सी. ऋतिक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Amit singh memorial trophy : दलमा को हराकर अर्बन ब्लूज सेमीफाइनल में appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top