Hot News

June 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक के धक्के से घायल युवक ने रास्ते में तोड़ा दम

नाला. शुक्रवार देर रात को नाला-दुमका मुख्य सड़क के प्रखंड कृषि फॉर्म के समीप मोटरसाइकिल के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. सूचना मिलते ही नाला थाना के रात्रि गश्ती की गाड़ी से घायल को सीएचसी नाला पहुंचाया गया. घायल का युवक का पहचान कुमीरदहा गांव निवासी शांतिमय मंडल (30) के रूप में हुई है. घायल युवक शांतिमय का प्राथमिक इलाज किया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, घायल शांतिमय मंडल को बाहर ले जाने के क्रम में अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ता में ही दम तोड़ दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मृतक युवक शांतिमय मंडल संभवत यज्ञ मेला देखने दलाबड़ जा रहा था. इसी क्रम में रास्ता पार करने के समय मोटरसाइकिल से धक्का लग जाने के कारण घायल हो गया. मौके पर पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक जेएच 21पी 2656 को जब्त किया है. नाला थाने में चालक के विरुद्ध कांड संख्या 26/ 25 दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक के धक्के से घायल युवक ने रास्ते में तोड़ा दम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारपीट में दंपति घायल, थाने में की शिकायत

नारायणपुर. पोस्ता गांव में कहासुनी के बाद मारपीट कर दंपति को घायल कर देने की शिकायत नारायणपुर थाने में दी गयी है. पोस्ता गांव निवासी इनताज अंसारी ने थाने शिकायत देकर कहा है कि 8 जून को दिन के 2:00 बजे के आसपास पड़ोस के ही सफाउदीन अंसारी की पत्नी फरीदा खातून घर के समीप आकर मेरी पुत्री रेशमा खातून को गंदी-गंदी गाली देने लगी. गाली सुनकर जब मेरी पत्नी है बाहर निकली है तो उसने देखा कि बिना किसी कारण के फरीदा खातून मेरी बेटी को गाली दे रही है विरोध करने पर मेरी पत्नी को भी गाली देने लगी ओर उलझ गयी. इसके बाद उसने मारपीट भी की. मारपीट की घटना में मेरी पत्नी की सिर फूट गया, जब मैं वहां पहुंचा तो मेरे साथ भी मारपीट की गयी. इस घटना में हम पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. उपचार कराने के बाद थाना को शिकायत दी. इधर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 67/2025 दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मारपीट में दंपति घायल, थाने में की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पर्वत विहार के पास पार्क के निर्माण के लिए बनायें डीपीआर : उपायुक्त

संवाददाता, जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में पर्यटन एवं स्पोर्ट्स से संबंधित बैठक हुई. उन्होंने जिले के सभी पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली. कहा जिले में पर्यटन की बेहतर संभावनाएं हैं, ऐसे में अगर हमारा पर्यटन स्थलों का समुचित विकास होगा तो पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे रोजगार बढ़ेगा एवं राजस्व की भी वृद्धि होगी. उन्होंने नाला प्रखंड अंतर्गत मांलंचा पहाड़ के विकास एवं सौंदर्यीकरण के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की. मांलंचा पहाड़ के चारों तरफ चहारदीवारी निर्माण को लेकर संबंधित एजेंसी को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने पर्वत विहार पार्क के सौंदर्यीकरण एवं संचालन की जानकारी ली. उन्होंने पर्वत विहार के इर्द-गिर्द खाली प्रशासनी जमीन पर पार्क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया. अंतर प्रखंड प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर पर्यटन निदेशालय से पत्राचार करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी पर्यटन स्थलों का बेहतर रख रखाव, साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. – स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए भी दिये कई दिशा निर्देश उपायुक्त ने जिले में स्पोर्ट्स की संभावना को देखते हुए हॉकी, आर्चरी, फुटबॉल, एथलेटिक्स आदि स्पोर्ट्सो के अभ्यास/ प्रतियोगिता के लिए प्रखंड स्तर पर अत्याधुनिक स्टेडियम निर्माण को लेकर भूमि चयन करते हुए प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. जिले के सभी प्रखंडों में एल्डर्स क्लब में ओपन जिम खोलने को कहा. स्पोर्ट्स निदेशालय से पत्राचार कर आउटडोर स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने स्विमिंग, स्क्वैश, लॉन टेनिस, मल्टीपर्सपस हॉल के इनडोर स्टेडियम के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. नाला एवं कुंडहित में नए स्तर से स्टेडियम निर्माण को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिये. मौके पर जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, सुशील कुमार, संबंधित कार्यपालक अभियंता सहित स्पोर्ट्स, पर्यटन से संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पर्वत विहार के पास पार्क के निर्माण के लिए बनायें डीपीआर : उपायुक्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top