Hot News

June 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बांका में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दंपति ने दी जान, घरेलू कलह से परेशान होकर मरने का लिया फैसला

Bihar News: जसीडीह-बांका रेल लाइन पर पोल सं 18-21/22 के बीच घटना घटित हुई है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का निर्णय लिया. शनिवार की शाम ही सुरेश दास (60) अपनी पत्नी सूरजी देवी (50) के साथ घर से बिना कुछ बताए ही निकल गए थे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अपने छोटे पुत्र बलराम दास के घर पर ही दोनों पति-पत्नी रहते थे. घटना की जांच में जुटी पुलिस घरेलू कलह में नोंक-झोंक से आहत होकर दंपति ने रविवार को पारडीह गांव के समीप बांका की ओर जा रही बांका-अंडाल पैसेंजर ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना पर चांदन थाना के पुअनि व सअनि सतीश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की. हालांकि मृत दंपति के चारों पुत्रों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर पुलिस को लिखित पंचनामा सौंपा. फिर पुलिस ने परिजनों को मृत दंपति का शव सौंप दिया. आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह घटना के संबंध में मृत दंपति के पुत्र मोहनलाल दास, बलराम दास, मुसाफिर दास व भैरो दास के अलावे सरपंच वीरेंद्र दास सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुरेश दास हाई ब्लडप्रेशर का मरीज था. छोटे पुत्र बलराम दास के घर ही गत मंगलवार को नोंक-झोंक हुई थी. पारिवारिक कलह से तंग आकर दोनों शनिवार की शाम ही घर से निकल गए थे. रविवार को पैसेंजर ट्रेन के सामने दोनों ने कूद कर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. Also Read: Flood: सीतामढ़ी के झीम और लखनदेई नदी में अचानक उफान, तेज बहाव में टूट कर ध्वस्त हुआ डायवर्सन The post Bihar News: बांका में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दंपति ने दी जान, घरेलू कलह से परेशान होकर मरने का लिया फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए खुशखबरी: यूपी सरकार देगी 1 लाख रुपये का तोहफा

Kailash Mansarovar Yatra subsidy: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए राज्य प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. प्रशासन अब हर उस श्रद्धालु को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी जो यह पवित्र यात्रा पूरी कर राज्य में वापस लौटेगा. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दी जानकारी रविवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आगरा के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की. इसी दौरान उन्होंने यह महत्वपूर्ण घोषणा की कि मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन की ओर से 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि यह कदम श्रद्धालुओं को उत्साहित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है. पहला जत्था हो चुका है रवाना पर्यटन मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहले ही रवाना हो चुका है. इस जत्थे में कुल 50 श्रद्धालु शामिल हैं जो इस पुण्य यात्रा पर निकले हैं. प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि का लाभ इन्हें भी मिलेगा. धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा यह घोषणा धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश प्रशासन के बढ़ते कदम का हिस्सा है. कैलाश मानसरोवर यात्रा हिंदुस्तान के सबसे पवित्र और कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है. प्रशासन का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ेगा और राज्य की धार्मिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलेगी. आगरा में विकास योजनाएं होंगी तेज जयवीर सिंह ने यह भी कहा कि आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं. शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का निर्माण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है और जल्द ही उसे पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा. इसके साथ ही आगरा को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा, जिससे एयर कनेक्टिविटी बेहतर होगी. सिविल एविएशन सेक्टर की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी. प्रशासन पर्यटन को लेकर गंभीर पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश प्रशासन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आने वाले समय में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को लेकर बड़ी योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. The post कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए खुशसमाचारी: यूपी प्रशासन देगी 1 लाख रुपये का तोहफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विराट कोहली एक महीने तक डिविलियर्स से मुंह फुलाए घुमते रहे, क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा

Virat Kohli News: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि विराट कोहली ने उन्हें महीनों तक नजरअंदाज किया, संभवतः तब जब उन्होंने लाइव स्ट्रीम के दौरान दुनिया को अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. पिछले साल, डिविलियर्स ने उस समय पुष्टि की थी कि विराट और अनुष्का अपने दूसरे शिशु की उम्मीद कर रहे हैं, जब हिंदुस्तान के पूर्व कप्तान ने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज छोड़ने का फैसला किया था. अपने खुलासे के कुछ ही दिनों बाद एक अन्य वीडियो में, डिविलियर्स ने कहा कि उन्होंने एक बड़ी गलती की और ऐसी समाचार शेयर की जो सच नहीं थी. Virat Kohli did not talk to de Villiers for a month ABD revealed डिविलियर्स के एक बात से नाराज थे कोहली इस महीने की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना पहला IPL खिताब जीता. इस जीत के बाद कोहली और डिविलियर्स फिर से मिले थे. IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स पर जीत के बाद RCB के दोनों दिग्गजों ने गले मिलकर जश्न मनाया. आरसीबी के फाइनल मुकाबले में डिविलियर्स के अलावा क्रिश गेल भी मौजूद थे, जिन्होंने कभी आरसीबी की ओर से स्पोर्ट्सते हुए आईपीएल में तहलका मचाया है. सभी पूर्व खिलाड़ी अपनी टीम की इस जीत से गदगद थे. कोहली ने कुछ महीने पहले ही डिविलियर्स से बातचीत शुरू की विराट से गले मिलने के बाद डिविलियर्स ने खुलासा किया कि कोहली ने कुछ महीने पहले ही उनसे दोबारा बातचीत शुरू की है. डिविलियर्स ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, ‘मुझे पता है कि हम एक ही नाव में थे, क्योंकि हमने इस बारे में बात की थी. वह पिछले छह महीनों से मेरे संपर्क में है. भगवान का शुक्र है! क्योंकि कुछ समय पहले जब वे अपने दूसरे शिशु की उम्मीद कर रहे थे, तब मैं उनसे मिलने आया था. इसलिए, जब उन्होंने मुझसे फिर से बात करना शुरू किया, तो मुझे बहुत राहत मिली.’ डिविलियर्स ने कोहली के टेस्ट क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने पर भी अपने विचार साझा किए. डिविलियर्स ने कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर भी की बात उन्होंने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि वह थोड़े उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं और वह मुझसे कुछ विचार साझा करना चाहते थे. मैं अपने जीवन के कुछ खास पलों से कैसे गुजरा. इसलिए, मैं जानता था कि वह किस तरह के दौर से गुजर रहे हैं, उनकी उम्र और उन्होंने कितने मैच स्पोर्ट्से हैं और हर समय टीम में रहने की गतिशीलता, साथ ही नेतृत्व, बहुत सी चीजें आपके ऊपर भारी पड़ती हैं. इसलिए मैंने उनके साथ दिल से साझा किया कि मुझे क्या महसूस हुआ और स्क्रीन पर उन्हें देखकर मैंने क्या सोचा. मुझे खुशी है कि वह अभी भी क्रिकेट स्पोर्ट्स रहे हैं और यह फैसला दिल से लिया गया है और मैं इसमें उनका 100 प्रतिशत समर्थन करता हूं.’ ये भी पढ़ें… Watch: बेटे के हाथों में पकड़ाया WTC का गदा, फिर उठाया गोद में, बावुमा का दिल छूने वाला वीडियो IND vs ENG: गंभीर की गैरमौजूदगी में इस दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार लगाएंगे टीम इंडिया की नैया The post विराट कोहली एक महीने तक डिविलियर्स से मुंह फुलाए घुमते रहे, क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकुड़ व हिरणपुर में जलापूर्ति कार्य 40 फीसदी हुआ है पूर्ण

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अनंत प्रसाद सिंह द्वारा उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों को जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने लिट्टीपाड़ा संपूर्ण प्रखंड जलापूर्ति योजना के लिए आवश्यक निर्देश दिए. स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन ग्रामीण अंतर्गत सूखा कचरा एवं गीला कचरा तथा प्लास्टिक प्रबंधन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए. बताया गया कि साहिबगंज जिला अंतर्गत गणेशपुर स्थित गंगा नदी से पानी पाकुड़ जिले के सैजा में अवस्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और मालपहाड़ी स्थित फ्लोटी जेटी तक का कार्य कल्पतरु एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है. पाइप लाइन बिछाने का कार्य 90 प्रतिशत और सम्प निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण किया गया है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि हिरणपुर और पाकुड़ प्रखंड में जलापूर्ति कार्य एल एंड टी के माध्यम से किया जा रहा है. अभी तक मात्र 40 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण किया गया है. पाकुड़ प्रखंड में कुल 22 जलमीनार एवं हिरणपुर प्रखंड में कुल 14 जलमीनार का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है. उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाएं और अपनी कार्ययोजना समर्पित करें. सहायक अभियंता अभिजीत किशोर ने बताया कि महेशपुर प्रखंड में एसएससीसी कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य किया जा रहा है. कुल 14 अदद जलमीनार, एक सम्प और एक अदद बीपीटी का निर्माण कार्य के साथ हर घर नल कनेक्शन हेतु पाइपलाइन बिछाने का भी कार्य किया जाना है. वर्तमान में निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है और जलमीनार का निर्माण कार्य प्रगति पर है. पाकुड़िया में 90 फीसदी काम पूर्ण : पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत राजगिरी कंस्ट्रक्शन का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ कुल नौ अदद जलमीनार का कार्य पूर्ण किया जाना है. उक्त के आलोक में सम्पूर्ण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है. उपायुक्त ने कहा कि कार्य का ट्रायल रन करने हेतु आवश्यक कदम उठाया जाय. वहीं सहायक अभियंता ने बताया कि अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत बांसलोई नदी से पानी प्राप्त करते हुए सम्पूर्ण प्रखंड को नल के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाना है. वर्तमान में दो जोन में निर्बाध जलापूर्ति की जा रही है. शेष कार्य प्रगति पर है. उपायुक्त ने सितम्बर तक जलापूर्ति प्रारंभ करने को कहा. 540 के विरुद्ध 212 योजनाएं हुई हैं पूर्ण : सहायक अभियंता अमड़ापाड़ा ने बताया कि वर्तमान में कुल 540 योजना के विरुद्ध 212 योजनाओं को पूर्ण करते हुए जलापूर्ति की जा रही है. शेष योजनाओं में से कुछ कार्य एजेंसी द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है. एजेंसी को ब्लैक लिस्ट सूची में डालने हेतु विभाग को जानकारी दी गयी है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अमड़ापाड़ा प्रखंड के सम्पूर्ण आच्छादन हेतु सभी एजेंसी के बैठक बुलाई जाय और आगे की रणनीति तय करते हुए जलापूर्ति प्रारंभ की जाएगी. शौचालय के लिए छूटे हुए लाभुकों को ऑनलाइन एंट्री का निर्देश : उपायुक्त ने स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन ग्रामीण अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय हेतु छूटे हुए लाभुकों को ऑनलाइन एंट्री करने का निर्देश दिया. इसके लिए सभी सहायक अभियंता, बीडीओ से अबुआ आवास अंतर्गत स्वीकृत लाभुकों की सूची प्राप्त करेंगे. हाट बाजार एवं वैसे स्थान, जहां अधिक भीड़-भाड़ रहती हो, वहां सामुदायिक शौचालय निर्माण कर गांव को ओडीएफ प्लस बनाने पर जोर दिया जाए. बैठक में डीडीसी महेश कुमार संथालिया, डीपीआरओ प्रीतिलता मुर्मू, सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, रवि शंकर एवं जिला समन्वयक सुमन मिश्रा, आईईसी समन्वयक मो इमरान आलम, कनीय अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पाकुड़ व हिरणपुर में जलापूर्ति कार्य 40 फीसदी हुआ है पूर्ण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर बैंककर्मियों की महासभा

गया जी. ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन से संबद्ध गया डिस्ट्रिक्ट बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को गया शहर के होटल सुनैना में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया. सभा में जिले के सभी बैंकों के यूनियन पदाधिकारी और सैकड़ों सदस्य शामिल हुए. सभा की अध्यक्षता कॉमरेड संजय कुमार ने की, जबकि संचालन महासचिव संजय कुमार ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार और बिहार प्रोविंशियल बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत कुमार सिंह उपस्थित थे. कॉमरेड अनिरुद्ध कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र प्रशासन की श्रमिक विरोधी नीतियों और मजदूर कानूनों में मनमाने संशोधनों के विरोध में नौ जुलाई को देशव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है. इस हड़ताल में कई बैंक यूनियन और ट्रेड यूनियन शामिल होंगी. उन्होंने बताया कि उस दिन सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी और कर्मचारी एक दिन का वेतन कटवाकर विरोध दर्ज करायेंगे. जयंत कुमार सिंह ने कहा कि गया जिले से शुरू हुई यह मुहिम राज्य के अन्य जिलों में भी आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी जिला इकाइयों में सभाएं व जागरूकता अभियान जारी रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर बैंककर्मियों की महासभा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध खनन व परिवहन पर रोक के लिए पुलिस पिकेट बनाया गया

बड़हरा. अवैध बालू खनन के खिलाफ 2025 के बरसात में प्रशासन सख्त है. इस वर्ष कड़े कदम उठाये जा रहे हैं. जिसको लेकर बबुरा थाना क्षेत्र के कमालूचक सेमरा गांव के समीप अनिल राय के हाता पर पुलिस पिकेट का निर्माण कराया गया है. यह कदम आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. जब सोन नदी में जल स्तर बढ़ने के साथ-साथ अवैध बालू खनन की गतिविधियों में तेजी आ जाती है. एसपी के निर्देश पर इस पिकेट पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के 10 जवानों की तैनाती की गयी है. उन्हें विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है और वे अवैध खनन रोकने की कार्रवाई में पूर्ण रूप से सक्षम माने जाते हैं. अवैध बालू खनन रोकथाम के लिए सोन नदी में ड्रोन और मोटरबोट से निगरानी होगी. ड्रोन की मदद से सोन नदी के डोरीगंज, बबुरा, मनेर समेत अन्य क्षेत्रों से आने वाली नावों पर पैनी नजर रखी जायेगी. अधिकारियों का मानना है कि इस निगरानी प्रणाली से नदी के उस पार से बालू लेकर आने वाली अवैध नावों को समय रहते रोका जा सकेगा. रविवार को कमालूचक सेमरा में निर्मित इस नए पुलिस पिकेट का निरीक्षण जिला खनन अधिकारी, भोजपुर तथा थानाध्यक्ष, बबुरा ने संयुक्त रूप से किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये और उन्हें इस अभियान को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अवैध खनन व परिवहन पर रोक के लिए पुलिस पिकेट बनाया गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फूल का धंधा करने वाले मालाकार के बेटे ने पायी दोहरी सफलता

नीट में 99.25 परसेंटाइल व जेइइ में 97.79 के साथ लहराया परचम प्रतिनिधि, अंबा. परंपरागत फूल की खेती व धंधा करने वाले संतोष मालाकार के बेटे राजू ने दोहरी सफलता हासिल की है. राजू ने मेडिकल के आयोजित नीट में 99.25 परसेंटाइल व इंजीनियरिंग के लिए आयोजित जेइइ में 97.79 अंक के साथ परचम लहराया. एक ही साथ दोनों परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त होने से परिजनों में खुशी की लहर है. राजू को नीट में 16048वां रैंक वहीं ओबीसी में 7087वां रैंक मिला है. इसी तरह जेइइ में उसे रैंक 33823 वां व ओबीसी में 9364 वां रैंक प्राप्त हुआ है. इंजीनियरिंग में उसे आइआइटी भोपाल मिला है, जबकि मेडिकल के लिए काउंसलिंग बाकी है. दधपा गांव निवासी राजू की प्रारंभिक शिक्षा अंबा के संत जोसेफ पब्लिक स्कूल में हुई. संत जोसेफ पब्लिक स्कूल से ही पढ़ाई कर उसने 10वीं की परीक्षा वर्ष 2021 में उसने सीबीएसइ बोर्ड के माध्यम से 88 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हुआ. वहीं, 12 वीं की परीक्षा वर्ष 2023 में 83.08 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की. इंटर तक पढ़ाई के बाद मेडिकल नीट की तैयारी राजस्थान के सीकर किया. उसने बताया कि सीकर में नीट की तैयारी के दौरान ही मित्रों ने उसे इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया. उसके दोस्तों ने कहा कि जब मेडिकल की तैयारी कर ही रहे हो तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी साथ-साथ करो, सफलता मिलेगी. बताया कि दोस्तों के सलाह पर दोनों क्षेत्र में तैयारी करने लगा. इस दौरान उसने 14 से 16 घंटे घंटे का कठिन परिश्रम किया. वर्ष 2024 में पहली बार उसने नीट की परीक्षा दी और उसके हाथ असफलता लगी. असफल होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और अध्ययन जारी रखते हुए वर्ष 2025 में नीट की परीक्षा 99.25 परसेंटाइल के साथ सफलता हासिल की है. राजू की इस सफलता से परिजनों के साथ-साथ गांव एवं आसपास के लोगों में भी हर्ष का माहौल है. संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के कार्यकारी निदेशक अनूप कुमार ने बताया कि राजू बचपन से ही मेहनती था. ब्रह्मर्षि विकास एवं जनकल्याण मंच के अध्यक्ष अजीत पांडेय, डॉ अर्जुन मेहता, डॉ चंद्रकांत पांडेय ने राजू की सफलता पर हर्ष व्यक्त की है. इंटरनेट से दूरी व पुस्तकों से नजदीकियां बनाकर हासिल की सफलता राजू ने बताया कि विशेष परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए इंटरनेट से दूरी बनाये रखना जरूरी है. सीकर जाने के पहले ही उसने एंड्राइड मोबाइल रखना छोड़ दिया. बात करने के लिए केवल बटन वाले मोबाइल को साथ में रखा. उसके पिता संतोष मालाकार स्थानीय चिल्हकी गांव में लीज पर जमीन लेकर पिछले 10-12 वर्षों से फूल की खेती करते है. बड़ा भाई मुकेश पिता के साथ परंपरागत धंधे में लगा हुआ है. एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है. मां गीता देवी गृहिणी हैं. राजू ने नये छात्रों के लिए प्रेरणात्मक बातें कहते हुए कहा कि इंटरनेट की दुनिया से दूर रहकर परिश्रम की दुनिया से नाता बनाकर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के परचम लहराए जा सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फूल का धंधा करने वाले मालाकार के बेटे ने पायी दोहरी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला पार्षद सदस्य सहित सात आरोपित गिरफ्तार

कार्रवाई. स्त्री-पुरुष की पिटाई और पुलिस पर हमला करने का मामला नोखा के धर्मपुरा थाना क्षेत्र के सिसरित गांव में पुलिस पर हमले में करगहर थाने के एसआइ जख्मी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा था वायरल, इस पर सिसरित गांव में कार्रवाई करने गयी थी पुलिसफोटो-20-स्त्री-पुरुष की पिटाई करते लोग. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीणअगरेर थाना क्षेत्र के गम्हरिया टोला गांव में विगत 13 जून की दोपहर बेरहमी से स्त्री और पुरुष की लाठी-डंडे पिटाई के मामले में 19 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इस कांड का वीडियो वायरल होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने नोखा प्रखंड के धर्मपुरा थाना क्षेत्र के सिसरित गांव में आरोपियों को पकड़ने गयी, तो शनिवार की रात करीब दो बजे पुलिस पर हमला कर दिया गया. इस हमले में करगहर थाने के एसआइ दिलीप कुमार तिवारी जख्मी हो गये. पुलिस पर हमले के आरोप में नोखा पश्चिमी क्षेत्र के जिला पार्षद सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें जिला पार्षद कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ मेलू मिश्रा, सिसरित गांव निवासी स्व. रमिता मिश्रा के पुत्र गोपाल मिश्रा, गोपाल मिश्रा की पत्नी मीरा देवी, बक्सर जिले के चरित्रवन निवासी स्व. हनुमान दुबे के पुत्र शिवमंगल दुबे, राजपुर निवासी सुमेश्वर सिंह के पुत्र रिशु कुमार, संतोष कुमार के पुत्र बीपुल कुमार, राजपुर प्रखंड के पंचायत पकड़ी के पैक्स अध्यक्ष आयुष राज उर्फ गोलू तिवारी शामिल हैं. इसकी जानकारी अगरेर थानाध्यक्ष धर्मेद्र प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि गत 13 जून को गम्हरिया टोला में सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैजला निवासी जयगोविंद राम की पत्नी प्रमीला देवी और उनके दो बेटों शक्ति कुमार व शिवकुमार की आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई की थी. इसी मामले में नोखा प्रखंड के धर्मपुरा थाना क्षेत्र के सिसरित गांव में कार्रवाई की गयी थी, जिसमें आरोपितों ने पुलिस बल पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया था. पुलिस पर हमला मामले में चार और तीन लोगों को स्त्री-पुरूष से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है. अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जमीन विवाद में स्त्री और उसके दो बेटों की बेरहमी से की थी पिटाई गत 13 जून को मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था. हालांकि, घटना के बाद पीड़ित स्त्री ने 19 लोगों को नामजद करते हुए अगरेर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैजला निवासी जयगोविंद राम की पत्नी प्रमीला देवी अपने दो बेटों शक्ति कुमार व शिवकुमार के साथ अगरेर थाना क्षेत्र के गम्हरिया टोला में खरीदी गयी भूमि पर गये थे. इसी बीच, कुछ लोग स्कॉर्पियो से पहुंचे और विवाद के बाद मां-बेटों को ताबड़तोड़ लाठी-डंडे से पीटने लगे. इस कांड में पीड़िता ने अगरेर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. अगरेर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने 19 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अब तक राजपुर प्रखंड के पकड़ी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष आयुष, राजपुर निवासी विपुल व रिशु कुमार को गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी शनिवार की देर रात राजपुर से की गयी. वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि धर्मपुरा थाना क्षेत्र के सिसरित गांव निवासी रामजी मिश्रा व मेलू मिश्रा, अगरेर थाना क्षेत्र के पिपरी टोला निवासी पुतुल लाल व उनकी पत्नी धर्मशीला देवी, रौशन लाल, सुनीता देवी, विवेक कुमार लाल, मनोज पांडेय, नन्हक पांडेय, जखु पांडेय ,प्रमोद पांडेय, ललन पासवान, प्रवीण पांडेय, रामेश्वर पांडेय, अनूप पांडेय, धीरज पांडेय, श्रवण पांडेय, अशोक चौबे, बिगन मिश्रा, लड्डु तिवारी सहित करीब 30-40 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिला पार्षद सदस्य सहित सात आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेल लोक अदालत में बंदियों को दी गयी कानून की जानकारी

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार के निर्देश पर रविवार को खूंटी उपकारा में जेल लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कैदियों की स्वास्थ्य जांच भी की गयी. वहीं मरीजों के बीच दवा का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने कहा कि तीन लाख रुपये वार्षिक से कम आय वाले परिवार की डालसा निःशुल्क सहायता प्रदान करती है. डालसा का प्रयास है कि अंतिम पायदान तक के व्यक्ति को मदद पहुंचायी जाये. उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया. कहा कि जो बंदी अपने निजी अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें डालसा की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध करायी जाती है. जो कि कराधीन बंदियों के मामले की पूरी देखरेख करते हैं. जरूरत पड़ने पर बंदियों की समस्याओं को डालसा तक पहुंचाने में उनकी मदद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कराधीन बंदियों को अपने-अपने वाद संख्या के बारे, अपने अधिवक्ता का नाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी रखने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि अपने अंदर की प्रतिभा को जगायें और समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ने-लिखने की आदत बनायें. कार्यक्रम में डालसा के एलएडीसी डिप्युटी चीफ नम्रता कुमारी, प्रभारी कारा अधीक्षक अनुराधा कुमारी, शहजादा खान सहित अन्य उपस्थित थे. विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर लगाया शिविर डालसा के द्वारा रविवार को खूंटी की पिपराटोली स्थित ओल्ड एज होम में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डालसा सचिव ने विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के संबंध में जानकारी दी. कहा कि इसका उद्देश्य वृद्ध लोगों के साथ होनेवाले दुर्व्यवहार के बारे में लोगों को जागरूक करना है. मौके पर अधिवक्ता मदन मोहन राम, अश्विनी मिश्र, पीएलवी नेलिकॉन गाड़ी सहित अन्य उपस्थित थे. खूंटी उपकारा में जेल लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजितB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेल लोक अदालत में बंदियों को दी गयी कानून की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : 113 बच्चों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार

रांची. कैथोलिक समुदाय ने रविवार को पवित्र त्रित्व पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया. इस अवसर पर रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने हेसाग स्थित ख्रीस्त राजा गिरजाघर में 113 बच्चों को दृढ़ीकरण संस्कार प्रदान किया. आर्चबिशप ने अपने प्रवचन में पवित्र तृत्व का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि ईश्वर एक ही है, परंतु उसमें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के रूप में तीन व्यक्तित्व विद्यमान हैं. उन्होंने इसे पानी के तीन रूपों तरल, ठोस और वाष्प से जोड़ते हुए समझाया कि जैसे तीनों रूप एक ही जल तत्व के हैं, वैसे ही तृत्व के तीन रूप एक ही ईश्वर में निहित हैं. आर्चबिशप ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चों को पवित्र आत्मा के सात वरदानों का महत्व बताते हुए विश्वास में दृढ़ रहने और आदर्श ख्रीस्तीय जीवन जीने की प्रेरणा दी. जुबली वर्ष के तहत विशेष क्रूस का स्वागत ख्रीस्तीय समुदाय के लिए यह वर्ष जुबली वर्ष घोषित किया गया है. इसके अंतर्गत विशेष जुबली क्रूस को विभिन्न पल्लियों में घुमाया जा रहा है. रविवार को यह क्रूस आरागेट पल्ली से हेसाग पल्ली लाया गया. आरागेट के पल्ली पुरोहित फादर बेसिल रुंडा ने क्रूस को हेसाग पल्ली पुरोहित फादर प्रदीप तिर्की को सौंपा. आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने धूप और माल्यार्पण कर क्रूस का स्वागत किया. स्त्री संघ की माताओं ने पारंपरिक रीति से क्रूस को धोकर सम्मानित किया और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ शोभायात्रा निकालकर क्रूस को गिरजाघर में स्थापित किया. इस अवसर पर फादर अभय मिंज, फादर प्रफुल टोप्पो, आर्चबिशप के सचिव फादर असीम मिंज समेत बड़ी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : 113 बच्चों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top