Hot News

June 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार: दोस्तों के लिए विदेशी शराब लेकर जा रहा था दूल्हा, पुलिस को लगी भनक और पहुंच गया जेल

बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर एक दूल्हे को अपनी बारात के लिए शराब ले जाना भारी पड़ गया. उत्पाद बलों ने एक यात्री बस में सवार रहे दूल्हा के पास से 11 बोतल विदेशी शराब जब्त की और प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया.  जांच में पकड़ाया आरोपी  उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को रांची से आ रही पीहू बस संख्या की जांच उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार ने की. जांच में बस में सवार एक युवक के पास बैग से 11 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. जब्त शराब में 750 एमएल वाले गोल्फर्स शॉट के दो बोतल, लॉयन डैडी ओरिजिनल डार्क रम के दो बोतल, व्हाइट एंड ब्लू के दो बोतल, आफ्टर डार्क की चार बोतल व पॉल जॉन इंडियन सिंगल माल्ट की एक बोतल शराब शामिल है. वहीं शराब के साथ गिरफ्तार की पहचान समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र निवासी कैलाश प्रसाद महतो के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है.  लगातार जांच कर रही पुलिस  उत्पाद अधीक्षक ने आगे बताया कि बिहार मद्दनिषेध को सफल बनाने को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों के द्वारा झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है. इस दौरान ट्रकों व कंटेनर समेत अन्य वाहनों की जांच टेक्नीशियन की मदद से हैंड स्कैनर से की जाती है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें दोस्तों के लिए ले जा रहा था शराब  गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह आर्मी का जवान है और रांची कैंटीन से शराब लेकर अपनी शादी में उपयोग करने के लिए जा रहा था. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब व गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं गिरफ्तार युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद रविवार को ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.   इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बिहार के बड़े नेता के दावे से मची सनसनी The post बिहार: दोस्तों के लिए विदेशी शराब लेकर जा रहा था दूल्हा, पुलिस को लगी भनक और पहुंच गया जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ठनका गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे, एक बकरी की मौत

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 01 में रविवार सुबह ठनका गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी. यह घटना उस समय हुई जब अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आसमान से बिजली गिरी. ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के आंगन में मौजूद थे. तभी अचानक तेज आवाज के साथ ठनका आंगन के पास ही गिर गया, जिसमें चार लोग झुलस गए और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. डॉ राम ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. आवश्यक देखरेख में सभी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. इस घटना में जोगी नारायण शर्मा (70 वर्ष), भुलुर देवी (50 वर्ष), सुशीला देवी (35 वर्ष), रोहित कुमार (6 वर्ष) झुलस गये. ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ठनका गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे, एक बकरी की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2520 बोतल शराब के साथ चार बाइक जब्त

नरपतगंज. शनिवार को फुलकाहा एसएसबी जवानों ने 2520 बोतल नेपाली शराब के साथ चार बाइक व एक साइकिल बरामद कर एसएसबी कैंप लाया. इस कार्रवाई में तस्कर भाग निकला. एसएसबी जवानों ने आवश्यक जांच पड़ताल के बाद शराब सहित बाइक व साइकिल को उत्पाद विभाग अररिया के सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. जानकारी अनुसार यह कार्रवाई फुलकाहा एसएसबी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में बथनाहा के स्पेशल टीम के द्वारा की गयी है. अलग-अलग चार बाइक व साइकिल पर तस्कर नेपाली शराब लेकर बॉर्डर के रास्ते फुलकाहा थाना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. इसके बाद एसएसबी जवानों ने बाइक सवार व साइकिल सवार तस्कर को रोकने की कोशिश की. लेकिन तस्कर बाइक व शराब छोड़कर भाग गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 2520 बोतल शराब के साथ चार बाइक जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजपुर बाजार में चाकूबाजी में युवक घायल, आरोपित गिरफ्तार

दुस्साहस. घात लगाये बैठे हमलावर ने दिया घटना को अंजाम वर्ष 2024 में भी हुई थी इसी प्रकार की एक घटना : पुलिस फोटो -9- चाकूबाजी की घटना में घायल युवक. ए- राजपुर थाना. प्रतिनिधि, बिक्रमगंज/काराकाट बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत राजपुर बाजार पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे मुख्य चौक के पास चाकूबाजी की घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक चंदन भगत (30 वर्ष), पिता स्व. हेमचंद्र भगत है. वह राजपुर बाजार का ही निवासी बताया जाता है. चाकू से बुरी तरह घायल चंदन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बनारस रेफर कर दिया गया है. एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि हमला पूर्व की आपसी रंजिश को लेकर किया गया है. उन्होंने बताया कि हमलावर की पहचान आजाद मियां, निवासी राजपुर बाजार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में इसी प्रकार की एक घटना में घायल पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें वर्तमान घायल चंदन भगत आरोपित था. उस समय उसे जेल भेजा गया था और हाल ही में वह जेल से छूटा था. रविवार की सुबह जब चंदन भगत राजपुर बाजार की एक गली से गुजर रहा था, तभी घात लगाये बैठे आजाद मियां ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. पेट और हाथ में गंभीर चोट लगने के बाद घायल को पहले सीएचसी राजपुर, फिर सासाराम सदर अस्पताल और अंत में बनारस रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार संजय के नेतृत्व में राजपुर, नासरीगंज, काराकाट और कच्छवां थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी और पूरे राजपुर बाजार को घेर लिया. बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है और पुलिस पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल बाजार क्षेत्र पूरी तरह सामान्य है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी है. किसी प्रकार की अफवाह से बचने और सौहार्द बनाये रखने के लिए पुलिस विशेष निगरानी कर रही है. पुलिस टीम कांड से जुड़े अन्य संभावित लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ स्वयं मौके पर डटे हुए हैं और हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजपुर बाजार में चाकूबाजी में युवक घायल, आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित होंगे दो सहायक प्राध्यापकों के शोधपत्र

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ विनीता कुमारी व हिंदुस्तानीय प्रबंध संस्थान संबलपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ धरेन कुमार पांडेय का शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका फाइनेंस रिसर्च लेटर्स में प्रकाशन के लिए स्वीकार कर लिया गया है. यह शोध पत्रिका एबिडिसी ए श्रेणी एवं एबीएस दो में सूचीबद्ध है तथा इंपैक्ट फैक्टर 7.4 के साथ स्कोपस एवं वेब ऑफ साइंस में अनुक्रमित है. शोध का शीर्षक जलवायु-संबंधी वित्तीय जोखिम प्रकटीकरण पर केंद्रीय बैंक के आदेश पर बाजार की प्रतिक्रियाएं: हिंदुस्तानीय बैंकिंग क्षेत्र से साक्ष्य है. डॉ विनीता बताती हैं कि यह अध्ययन निम्न और मध्यम आय वाले देशों में जलवायु से संबंधित वित्तीय जोखिम को संबोधित करने वाले विनियामक प्रयासों के प्रति वित्तीय बाजारों की प्रतिक्रियाओं की जांच करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित होंगे दो सहायक प्राध्यापकों के शोधपत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंगनीलाल मंडल के प्रदेश राजद अध्यक्ष बनने से जदयू में परेशानी : प्रो विजय

आरा. जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं अखिल हिंदुस्तानीय सम्राट अशोक समता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो विजय कुशवाहा ने कहा है कि लालू जी का मंडल कमंडल भारी पड़ने वाला है. मुख्यमंत्री की किचेन कैबिनेट एवं भूंजा पार्टी के साथी मूलतः भाजपा मानसिकता वाले हैं और ये दलित व पिछड़ा विरोधी भी हैं. कारण कि 14 जून को जैसे ही मंगनीलाल मंडल ने राजद के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया. भूंजा पार्टी वाले मित्रों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी. मुख्यमंत्री से पहले से ही कुशवाहा समाज नाराज चल रहा है. आरके सिंह और देवेश चंद्र ठाकुर ने तो कुशवाहा समाज के नेताओं एवं मतदाताओं को चुनाव बाद अपमानित करके भूंजा पार्टी वालों की मानसिकता को उजागर कर दिया है. सीएम को पता है कि कुशवाहा समाज का सदियों से अतिपिछड़ा एवं दलित समाज से मधुर संबंध रहा है. यही संबंध मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन आज की तारीख में जदयू को अपनी खून से सींचकर सत्ता तक पहुंचाने वाले कुशवाहा एवं अतिपिछड़े नेताओं को चुन- चुनकर अपमानित किया जा रहा है. हाल की घटना है कि कुशवाहा समाज के अभिभावक पूर्व विधान पार्षद सीपी सिन्हा को मृत्युपरांत राज्यकीय सम्मान न देना. यह अमर शहीद जगदेव प्रसाद के परम भक्त के साथ घोर अन्याय प्रशासन ने किया है. हमारा समाज इसकी निंदा करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंगनीलाल मंडल के प्रदेश राजद अध्यक्ष बनने से जदयू में परेशानी : प्रो विजय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. तिहरे हत्याकांड के छह साल बाद दो आरोपित गिरफ्तार

राघोपुर. रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुमारपुर दियारा में करीब छह साल पहले पंचायती के दौरान गोली मारकर तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपितों की पहचान स्थानीय सतीश राय एवं विपिन राय के रूप में हुई है. यह जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने दी. एसपी ने बताया कि आठ सितंबरए 2019 को जहांगीरपुर पंचायत के सुकुमारपुर गांव में पंचायती के दौरान कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की थी, जिसमें तीन व्यक्ति चनारिक राय, पुतुल राय एवं नाजिर राय की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी. इस मामले में पूर्व में 14 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है. शेष बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी. गिरफ्तार सतीश कुमार के विरुद्ध राघोपुर रुस्तमपुर थाना कांड संख्या 63/20, 128/20, 186/21 और 286/22 दर्ज हैं. वहीं, विपिन के विरुद्ध राघोपुर रुस्तमपुर थाना कांड संख्या 128/20 दर्ज है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. तिहरे हत्याकांड के छह साल बाद दो आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाधरना की सफलता को लेकर पूरे राज्य में चलेगा जनंसपर्क अभियान

31 जुलाई को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर त्राहिमाम महाधरना रांची. झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को सुकुरहुटू में हुई. 31 जुलाई को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले त्राहिमाम महाधरना को लेकर चर्चा की गयी. फैसला लिया गया कि महाधरना में अधिक से अधिक लोग भाग लें. इसके लिए पूरे राज्य में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि झारखंड में ओबीसी को 27% आरक्षण देने, आरक्षण से वंचित जिलों- खूंटी, सिमडेगा, गुमला, चाइबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा आदि में आरक्षण की व्यवस्था लागू करने, जाति आधारित जनगणना, वैश्य आयोग का गठन, पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का गठन, छोटे दुकानदारों के 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी, वैश्य समाज की लूटी गयी जमीन वापसी, वैश्यों पर हो रहे अत्याचार आदि का मामला महाधरना के माध्यम से उठाया जायेगा. मौके पर हीरानाथ साहु, रामसेवक प्रसाद, सहदेव चौधरी, परशुराम प्रसाद, प्रमोद चौधरी, कपिल प्रसाद साहु, दिलीप प्रसाद, बीरेंद्र कुमार, कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, राजेंद्र साहु, मनोज कुमार, विजय कुमार, डॉ अरविंद कुमार, नरेश साहु, प्रेम प्रकाश गुप्ता, नंदकिशोर भगत, दीपारानी कुंज, हलधर साहु, आदित्य पोद्दार, युवराज साहु, भोला भगत, शिव प्रसाद साहु, मनोज कुमार चौधरी, अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महाधरना की सफलता को लेकर पूरे राज्य में चलेगा जनंसपर्क अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:जिला प्रशासन ने की मांगों की अनदेखी, अभाविप करेगा आंदोलन

Samastipur News:समस्तीपुर : अभाविप समस्तीपुर नगर की बैठक नगर मंत्री शुभम कुमार के अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से स्थापना दिवस, पटेल मैदान में व्याप्त समस्याओं को लेकर आंदोलन, विभिन्न महाविद्यालय में शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन प्रारंभ करने पर चर्चा हुई. प्रांत सहमंत्री श्री अनुपम कुमार झा ने बताया कि अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी का 9 जुलाई को स्थापना दिवस है. इस दिन को विद्यार्थी परिषद् छात्र दिवस के रूप में मनायेगी. एक सप्ताह तक विभिन्न प्रकार रचनात्मक, सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं वैचारिक कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्येक छात्र तक संगठन के विचारों को पहुंचाया जायेगा. साथ ही परिषद् के द्वारा विगत दिनों पटेल मैदान में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन से मांग किया गया था परन्तु कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है. इस अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. नगर मंत्री शुभम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् इस महीने सभी महाविद्यालय में शैक्षणिक सर्वेक्षण अभियान चलाकर समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपेगी. पटेल मैदान मॉर्निंग वॉक करनेवालों से भरे रहते हैं, पर सुविधाओं को लेकर उन्हें निराश होना पड़ता है. मॉर्निंग वॉकर्स को यहां पेयजल और शौचालय की समस्या का हर दिन सामना करना पड़ता है. यूरिनल की भी व्यवस्था न होने से सुबह घूमने आने वालों को बड़ी परेशानी होती है. बैठक में सिंटू पांडेय, सुशांत यादव, शुभम कुमार, कमलेश कुमार, निक्कू आर्या, अजय प्रताप आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:जिला प्रशासन ने की मांगों की अनदेखी, अभाविप करेगा आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : भारत की उपलब्धियों का यह आकड़ा एक अरब आकांक्षाओं की उड़ान की कहानियां है

मोतिहारी. लखौरा में भाजपा द्वारा ””विकसित हिंदुस्तान संकल्प सभा”” का आयोजन किया गया. सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों के दौरान, ””बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”” जैसे कदमों से ही जन्म लिंग अनुपात में प्रति एक हजार पुरुषों पर एक हजार बीस स्त्रीओं तक सुधारा है. स्त्रीओं को सेना में स्थायी कमीशन मिला है, मातृत्व अवकाश 12 से बढाकर 26 सप्ताह किया गया. तीन तलाक खत्म किया गया. जन भागीदारी से दस करोड़ से अधिक स्त्रीएं स्वंय सहायता समूहों में जुड़ी है, जिससे तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य साकार हो रहा है. कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने हिंदुस्तान को वैश्विक महाशक्ति बनने का सपना साकार किया है. जिसमे सात नये आईआईटी, आठ नये आइआइएम, 40 यूनिवर्सिटी भी शामिल है. मोदी प्रशासन के पिछले एक दशक में, हाईवे निर्माण की गति 34 कि.मी. प्रतिदिन तक पहुँच गई है, जिससे हिंदुस्तान का सड़क नेटवर्क दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बन गया है. राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 91,287 कि.मी. से बढ़कर 1,46,204 कि.मी. हो गई है. ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे हर गाँव और मंडल जुड़ा है. साथ ही प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत अगले वर्षों में लगभग ₹100 लाख करोड़ का निवेश होगा. उन्होंने कहा कि आज हम यहां एक संकल्प, एक शपथ लेने के लिए एकत्रित हुए हैं, आइए इन उपलब्धियों को केवल अपने दिमाग में, बल्कि अपने दिलों में भी सजाएं. यह केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि एक अरब आकांक्षाओं की उड़ान की कहानियां हैं, सम्मान की पुनर्स्थापना है और सपनों की प्राप्ति है. यही विकासित हिंदुस्तान का सार है. उक्त अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार, बिहार मछुआ आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, उपमहापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : हिंदुस्तान की उपलब्धियों का यह आकड़ा एक अरब आकांक्षाओं की उड़ान की कहानियां है appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top