Hot News

June 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah : तपती गर्मी व उमस भरी मौसम में शुद्ध पेयजल के लिए नगर में लगे प्याऊ का नहीं मिल रहा लाभ

भीषण गर्मी में प्यासे दिखे राहगीर व यात्री, दिन के दो बजे पहुंचता है पानी नप प्रशासन की शिथिलता कहे या लापरवाही, कागजों तक सीमित है शीतल पेयजल की व्यवस्था बगहा. तपती धूप, भीषण गर्मी व उमस भरी मौसम में लोगों का आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. खासकर इस मौसम में घर से बाहर निकलने वाले लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जिसको देखते हुए नगर परिषद बगहा प्रशासन द्वारा शुद्ध पेयजल के लिए नगर के सार्वजनिक स्थल प्रशासनिक कार्यालय एवं भीड़ भाड़ वाले चौक चौराहे को चिन्हित करते हुए कुल 10 जगहों पर अस्थाई तौर पर शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गयी है.लेकिन नगर परिषद की लापरवाही कहे या शिथिलता लोगों को शुद्ध पेयजल का लाभ सुचारू रूप से नहीं मिल पा रहा है. जिससे उन्हें भीषण गर्मी उमस भरी मौसम में परेशानी और बढ़ गयी है. कहां-कहां है शुद्ध पेयजल प्याऊ की व्यवस्था मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद प्रशासन द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर, गांधीनगर चौक, चित्रांगदा सिनेमा चौक, शास्त्री नगर स्थित रैन बसेरा, मीना बाजार, अनुमंडल कार्यालय परिसर, मलकौली चौक समेत कुल 10 स्थलों पर शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गयी है. लेकिन नप प्रशासन की शिथिलता कहे या लापरवाही लगाए गए शीतल पेयजल प्याऊ की व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रही है. क्योंकि जहां-जहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है. वहां एक या दो पानी का जार रख सिर्फ कोरम पूरा कर दिया गया है. अस्पताल के नल से पानी पीते हैं गरीब असहाय मरीज शनिवार की दोपहर लगभग 11 बजे तक अनुमंडलीय अस्पताल, अनुमंडल कार्यालय समेत अन्य शुद्ध पेयजल प्याऊ स्थलों पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी. हालांकि अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में तैनात एक प्रहरी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अस्पताल में मरीजों का आना सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाता है. गर्मी के कारण मरीजों को बार-बार पानी की जरूरत पड़ती है. लेकिन प्याऊ में सुबह से दोपहर तक पानी नहीं होता. मजबूरी में जिनके पास पैसे होते हैं वे बाहर से पानी की बोतल खरीदते हैं और जो नहीं खरीद सकते वे अस्पताल के नल से पानी पीते हैं. प्रहरी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा दोपहर लगभग दो बजे पानी भिजवाया जाता है. तब तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम हो चुकी होती है. इस समय लाए गए पानी का उपयोग भी कम हो पाता है. पानी नदारद था, गर्मी से परेशान लोग अक्सर चार ड्रम में से एक ड्रम का पानी बचा ही रह जाता है. लोगों का कहना है कि यह सब पानी की बचत नहीं. बल्कि लापरवाही और दिखावे की नीति है. वही अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थिति और भी खराब दिखी. यहां प्याऊ स्थल पर दो जार पानी में एक जार में पानी डाला गया था. जबकि दूसरा पानी का जार खाली पड़ा मिला. लेकिन उसमें पानी नदारद था. गर्मी से परेशान लोग आसपास के होटल या दुकानों से पानी पीते देखे गए. प्याऊ व्यवस्था को बेहतर करने की मांग आधार कार्ड संबंधित कार्य से कार्यालय आए शुभम ने बताया कि गर्मी बहुत है और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. हमें मजबूर होकर बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ा. बता दें कि बगहा में तापमान 35 से 40 डिग्री के पार चल रहा है. ऐसे में नगर परिषद की जिम्मेदारी बनती है कि सार्वजनिक स्थलों पर पानी की नियमित और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करे. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से इस लापरवाही पर तुरंत संज्ञान लेने और गर्मी के इस भीषण दौर में प्याऊ व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettiah : तपती गर्मी व उमस भरी मौसम में शुद्ध पेयजल के लिए नगर में लगे प्याऊ का नहीं मिल रहा लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनडीए की आज होगी बैठक, शामिल होंगे संजय झा

गोपालगंज. परिसदन में एनडीए जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई. भाजपा के राज्यसभा सांसद व बार काउंसिल के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया. सोमवार को शाम के 3:45 बजे जंगलिया मोड़ स्थित श्याम पैलेस में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक है. जिसमें सांसद राज्यसभा सह-राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जदयू सह-अध्यक्ष, संसदीय स्थायी समिति संजय कुमार झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल पांडेय, मंत्री संसद विधायक विधान पार्षद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. 20 जून 2025 को सीवान के जसौली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन की तैयारी पर भी चर्चा की गयी. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गिरि उर्फ मंटू गिरि, जदयू के जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, हम के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा, भाजपा के प्रवक्ता रितेश सिंह, जदयू के राघो सिंह शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनडीए की आज होगी बैठक, शामिल होंगे संजय झा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah : महिलाओं ने जाना अगरबत्ती बनाने का तरीका

वाल्मीकिनगर . कोतराहां स्थित कौशल विकास केंद्र में वन विभाग ने स्त्रीओं को सशक्त बनाने की नीयत से लक्ष्मीपुर ईको विकास समिति अध्यक्ष विनय महतो, रमपुरवा ईडीसी अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, ठाढी ईडीसी अध्यक्ष टोकेश कुमार के सहयोग से जारी 42 स्त्रीओं का पांच दिवसीय अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण संपन्न हो गया.कार्यक्रम में संजना कुमारी, देवमणि कुमारी ,और दयानंद महतो ने स्त्रीओं को अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया. रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि स्त्रीओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वन विभाग के सौजन्य से अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इससे स्त्रीएं स्वावलंबी बनेंगी . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettiah : स्त्रीओं ने जाना अगरबत्ती बनाने का तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनएच 139 की चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

ओबरा. पलामू जिले से बिहार राज्य के पटना जिले को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण व व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग-139 के चौड़ीकरण को लेकर सड़क दुर्घटना रोकथाम फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के दौरान रविवार को ईमेल अभियान चलाकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान आकृष्ट कराया गया. इ-मेल के माध्यम से एनएच-139 की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया. ट्रस्ट के अनुरोध पर ईमेल अभियान में झारखंड से लेकर बिहार तक के हजारों युवाओं ने भाग लिया एवं नितिन गडकरी को पत्र लिखकर एनएच-139 को अविलंब चौड़ीकरण की मांग की. एनएच-139 जो झारखंड के पलामू जिले से शुरू होकर औरंगाबाद, अरवल होते हुए पटना तक जाती है, यह रोड व्यापारिक एवं सामरिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है. प्रतिदिन इस सड़क से 20 हजार से ज्यादा गाड़ियां गुजरती है. इतनी सारी गाडियां गुजरने के कारण इस सडक पर यातायात का दबाव ज्यादा रहता है. इस सड़क की चौड़ाई मानकता के अनुसार जितनी होनी चाहिए उतनी नहीं है, जिसके कारण प्रतिदिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है एवं लोग अपने जीवन से हाथ धो रहे हैं. प्रतिदिन दुर्घटना होने के कारण आम जनमानस का विश्वास प्रशासन एवं प्रशासन के प्रति धीरे-धीरे कम होते जा रहा है. गौरतलब हो कि कुछ महीने पहले गया जिले में उक्त सड़क को फोरलेन करने की घोषणा की गई थी. उसके बाद इस पर प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली जिसके कारण लोगों का आक्रोश आंदोलन की दिशा में बढ़ रहा है. इस आंदोलन को मजबूती देने के लिए सड़क दुर्घटना रोकथाम फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा औरंगाबाद से पटना तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. कहा कि यदि 28 जून तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी तो आम जनमानस शांतिपूर्ण ढंग से 29 जून को सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनएच 139 की चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah : गंडक नदी में डूबे बच्चों के परिजनों को दी सांत्वना

भितहा. सांसद सुनील कुमार और पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने धनहा थाना क्षेत्र के कठार पंचायत के खालवा पट्टी पहुंचकर बीते दिन गंडक नदी में डूबने से मृत पांच बच्चों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. कहा कि आपके हर दुख सुख में हम साथ खड़े हैं. सांसद कुमार ने भितहा अंचलाधिकारी मनोरंजन शुक्ला और मधुबनी अंचलाधिकारी नन्दलाल राम से दूरभाष पर बात अविलंब प्रशासनी सहायता दिलवाने की बात कही. सांसद ने कहा कि यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है. इसे पूरा जिला हिल गया है. इस परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. इसमें बिना किसी देर किए ही प्रशासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि अविलंब मुहैया करने का प्रयास किया जाएगा. सांसद के साथ जिला पार्षद सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता,प्रखंड अध्यक्ष मधुबनी जदयू दूधनाथ कुशवाहा, डॉ.बीपी सिंह यादव,प्रदीप सिंह,रामप्रित सिंह,अनिल दास,राकेश सिंह,सहित जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettiah : गंडक नदी में डूबे बच्चों के परिजनों को दी सांत्वना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah : गंडक नदी में डूबे बच्चों के परिजनों को दी सांत्वना

भितहा. सांसद सुनील कुमार और पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने धनहा थाना क्षेत्र के कठार पंचायत के खालवा पट्टी पहुंचकर बीते दिन गंडक नदी में डूबने से मृत पांच बच्चों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. कहा कि आपके हर दुख सुख में हम साथ खड़े हैं. सांसद कुमार ने भितहा अंचलाधिकारी मनोरंजन शुक्ला और मधुबनी अंचलाधिकारी नन्दलाल राम से दूरभाष पर बात अविलंब प्रशासनी सहायता दिलवाने की बात कही. सांसद ने कहा कि यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है. इसे पूरा जिला हिल गया है. इस परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. इसमें बिना किसी देर किए ही प्रशासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि अविलंब मुहैया करने का प्रयास किया जाएगा. सांसद के साथ जिला पार्षद सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता,प्रखंड अध्यक्ष मधुबनी जदयू दूधनाथ कुशवाहा, डॉ.बीपी सिंह यादव,प्रदीप सिंह,रामप्रित सिंह,अनिल दास,राकेश सिंह,सहित जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettiah : गंडक नदी में डूबे बच्चों के परिजनों को दी सांत्वना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब बेचती महिला पकड़ायी, पति लाकर देता था शराब

थावे. स्थानीय पुलिस ने देसी शराब के साथ एक स्त्री को घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली कि बगहा सैदा डेरा पर शराब बेची जा रही है. पुलिस जब बगहा सैदा डेरा पर सुनैना देवी के घर के पास पहुंची, तो एक स्त्री पुलिस को देखकर भागने लगी. उसे पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया. पुलिस द्वारा पकड़ायी स्त्री सुनैना देवी के घर की तलाशी लेने पर छह कार्टन में 264 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गयी. पूछताछ के दौरान स्त्री ने बताया कि उसके पति राजू मांझी शराब लाकर देते हैं और उसे वह बेचती है. पुलिस ने इस मामले में सुनैना देवी और उसके पति राजू मांझी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर सुनैना देवी को रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब बेचती स्त्री पकड़ायी, पति लाकर देता था शराब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज को मिला नैक बी ग्रेड

औरंगाबाद कार्यालय. बिहार के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में एक श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज, देव मोड को नैक यानी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा बी ग्रेड प्रदान किया गया है. ज्ञात हो कि दो और तीन जून को दो दिवसीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन का कार्य ऑनलाइन मोड में नैक पीर टीम द्वारा किया गया था. इसके अन्तर्गत कॉलेज के भौतिक एवं मानवीय संसाधनों का अवलोकन किया गया तथा कालेज द्वारा पिछले पांच वर्षों तक गुणवत्ता युक्त शैक्षिक, सामाजिक, राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया.नैक मूल्यांकन के कुल सातों मानदंड का विधिवत असेसमेंट कराने में आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार सिंह एवं उनकी टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कॉलेज के निदेशक अभय कुमार सिंह ने बताया कि कालेज में नैक विजिट कराने से शिक्षण-प्रशिक्षण से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं का ज्ञान होता है. इस तरह की टीम विजिट समय-समय पर होती रहनी चाहिए. इससे शिक्षण संस्थान को आत्ममूल्यांकन करने का अवसर तथा और बेहतर करने का अवसर प्राप्त होता है. श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कालेज की प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों, आईक्यूएसी सेल के समन्वयक सहित अन्य सम्बंधित सेल समन्वयकों, सभी शिक्षकों, सहायक कर्मचारियों, पूर्ववर्ती प्रशिक्षुओं, वर्तमान में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास, लगन और मेहनत से कालेज का नैक ग्रेडिंग संभव हो पाया है. यह भी ज्ञात हो कि उक्त महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज को मिला नैक बी ग्रेड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah : नीट की परीक्षा में वर्णिका व रिया कुमारी को सफलता

बगहा/ठकराहा. बगहा बाजार निवासी सुरेश गुप्ता (पूर्व मुखिया) की पोती वर्णिका गुप्ता ने नीट-यूजी 2026 की परीक्षा में 3960 रैंक लाकर परिवार के साथ पूरे बगहा का नाम रौशन किया है. वर्णिका के पिता आशीष आनंद गुप्ता जर्मन कंपनी में निदेशक के रूप में दिल्ली में कार्यरत है ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है. वर्णिका ने 12 वीं की बोर्ड में 98.2 प्रतिशत अंक लाकर दिल्ली एनसीआर में है टॉप किया है. नीट परीक्षा में पहले प्रयास में बेहतर अंक से उत्तीर्ण होकर पूरे बगहा का नाम रोशन किया है. वर्णिका गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है. ठकराहा प्रखंड की रिया कुमारी ने नीट परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर इतिहास रचा है. रिया के पिता ललन पांडेय एक साधारण किसान हैं. उसकी प्रारंभिक शिक्षा ठकराहा में हुई. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और गोरखपुर से हुई. नीट परीक्षा उसे 9502 रैंक मिली है. रिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा हासिल की और घर पर ही तैयारी की. ठकराहा बीडीओ शांभवी श्रीवास्तव, मुखिया शोभा तिवारी, पूर्व मुखिया रमिला देवी, प्रखंड प्रमुख अंजू कुशवाहा ने उसकी सफलता पर बधाई दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettiah : नीट की परीक्षा में वर्णिका व रिया कुमारी को सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उत्तर प्रदेश आरटीओ तबादला 2025: देखें जिलेवार लिस्ट, किस अफसर को कहां मिली नई तैनाती

ARTO RTO Posting In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश प्रशासन ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस फेरबदल के तहत 24 एआरटीओ और 11 आरटीओ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. यह बदलाव विभागीय कामकाज को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं. शासन ने विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. यह फेरबदल विशेष रूप से प्रशासनिक और प्रवर्तन इकाइयों में हुआ है. लखनऊ और मुरादाबाद में प्रमुख बदलाव झांसी में तैनात आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय को लखनऊ का नया आरटीओ (प्रवर्तन) बनाया गया है. वहीं, लखनऊ में कार्यरत आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज को मुरादाबाद स्थानांतरित किया गया है, जहां वे प्रवर्तन कार्य देखेंगे. मेरठ, प्रयागराज, झांसी और मिर्जापुर में नई तैनातियां परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात अनीता सिंह को मेरठ का आरटीओ प्रशासन नियुक्त किया गया है. वहीं, मेरठ में तैनात हिमेश तिवारी को प्रयागराज में आरटीओ प्रशासन का दायित्व सौंपा गया है. मिर्जापुर में तैनात राजेश कुमार वर्मा को झांसी का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है. बस्ती में कार्यरत रविकांत शुक्ला को अब मिर्जापुर का आरटीओ प्रवर्तन नियुक्त किया गया है. सड़क सुरक्षा और मुख्यालय में नए दायित्व बरेली में तैनात दिनेश कुमार को मुख्यालय बुला लिया गया है, जहां उन्हें सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण का कार्यभार सौंपा गया है. मुरादाबाद में तैनात प्रणव झा को बरेली का आरटीओ प्रवर्तन नियुक्त किया गया है. इसी क्रम में सिद्धार्थनगर में एआरटीओ के रूप में कार्यरत रहे सुरेश कुमार मौर्य को प्रमोशन के बाद बस्ती में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बनाया गया है. प्रयागराज और गोंडा के बीच प्रशासनिक फेरबदल प्रयागराज में आरटीओ प्रशासन के पद पर कार्यरत राजेश कुमार मौर्य को गोंडा का नया आरटीओ प्रशासन नियुक्त किया गया है. गोंडा के आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव को नगर परिवहन, नियोजन और जल परिवहन का कार्य सौंपा गया है. साथ ही उन्हें उपनिदेशक (राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना, परिवहन) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. एआरटीओ स्तर पर किए गए अहम तबादले एआरटीओ प्रवर्तन अलका शुक्ला को प्रयागराज से स्थानांतरित कर सुल्तानपुर का एआरटीओ प्रशासन नियुक्त किया गया है. मेरठ परिक्षेत्र में तैनात एआरटीओ टेक्निकल अमिताभ चतुर्वेदी को संभल का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. प्रयागराज में तैनात भूपेश कुमार गुप्त को सुल्तानपुर का एआरटीओ प्रवर्तन नियुक्त किया गया है. बुलंदशहर के राजीव कुमार बंसल को लखनऊ में प्रवर्तन प्रथम दल की जिम्मेदारी दी गई है. सुल्तानपुर में कार्यरत नंदकुमार को गौतम बुद्ध नगर का एआरटीओ प्रवर्तन (तृतीय दल) बनाया गया है. वाराणसी में तैनात सर्वेश चतुर्वेदी को सीतापुर का आरटीओ प्रशासन नियुक्त किया गया है. सोनभद्र में कार्यरत धनवीर यादव को गाजीपुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. आगरा के नानक चंद्र शर्मा को औरैया का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. रायबरेली में तैनात मनोज कुमार सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है. शाहजहांपुर में कार्यरत शांति भूषण पांडेय को लखीमपुर में एआरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है. कानपुर नगर में तैनात अंबुज को रायबरेली में एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है. सीतापुर में तैनात माला बाजपेई को बस्ती का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. हरदोई में तैनात संजीव कुमार सिंह को उन्नाव में प्रवर्तन प्रथम दल का दायित्व सौंपा गया है. संभल में कार्यरत प्रवेश कुमार सरोज को बरेली में प्रशासनिक एआरटीओ नियुक्त किया गया है. सहारनपुर के महेंद्र बाबू को अमेठी, जबकि बरेली के संदीप कुमार जायसवाल को सहारनपुर में प्रवर्तन द्वितीय दल में भेजा गया है. मथुरा में तैनात मनोज प्रसाद वर्मा को वाराणसी का एआरटीओ प्रशासन नियुक्त किया गया है. बरेली में तैनात मनोज सिंह को महाराजगंज, हमीरपुर के राम प्रकाश सिंह को चित्रकूट भेजा गया है. उन्नाव में कार्यरत अरविंद कुमार सिंह को हरदोई का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. बहराइच के राजीव कुमार को प्रयागराज का प्रवर्तन द्वितीय दल सौंपा गया है. गौतम बुद्ध नगर में तैनात विपिन चौधरी को ललितपुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. चित्रकूट में तैनात विवेक कुमार शुक्ला को मुख्यालय में सहायक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. परिवहन विभाग में यह फेरबदल न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है बल्कि इससे कार्य प्रणाली की दक्षता बढ़ाने की भी उम्मीद है. विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों से विभाग को अधिक अनुशासित और पारदर्शी संचालन की अपेक्षा है. The post उत्तर प्रदेश आरटीओ तबादला 2025: देखें जिलेवार लिस्ट, किस अफसर को कहां मिली नई तैनाती appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top