Hot News

June 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Daliya Pulao Recipe: आधे घंटे के अंदर टेस्टी और हेल्दी दलिया पुलाव बनकर होगी तैयार, जानें आसान रेसिपी

Daliya Pulao Recipe: दलिया पुलाव एक हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी है जो न केवल पेट के लिए हल्की होती है, बल्कि शरीर को भरपूर ऊर्जा भी देती है. यह खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो वजन कम करना चाहते हैं या फिर अपने आहार में पौष्टिकता को शामिल करना चाहते हैं. गेहूं से बना हुआ दलिया (क्रैक्ड व्हीट) फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है और जब इसे सब्जियों के साथ पकाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह एक ऐसी डिश है जिसे आप आधे घंटे से भी कम समय में काफी आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी. दलिया पुलाव बनाने के लिए जरूरी सामग्री गेहूं का दलिया- 1 कप प्याज- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर- 1 कटा हुआ हरी मिर्च- 1 से 2 (कटी हुई) गाजर- आधा कप कटा हुआ मटर- आधा कप उबला हुआ बीन्स- एक चौथाई कप कटे हुए हल्दी पाउडर- एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच जीरा- आधा चम्मच तेल या घी- 1 टेबलस्पून नमक- स्वादानुसार पानी- 2.5 कप हरा धनिया थोड़ा सा गार्निश के लिए ये भी पढ़ें: Bread Cutlet Recipe: झटपट और आसानी से बनाएं ब्रेड और आलू से क्रिस्पी कटलेट, सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी दलिया पुलाव बनाने की विधि सबसे पहले एक कढ़ाही में थोड़ा सा घी या तेल गर्म करें और उसमें दलिया को सुनहरा होने तक भून लें. इससे उसका स्वाद बढ़ जाएगा और पकने के बाद वह गीला नहीं होगा. अब उसी कढ़ाही में थोड़ा और तेल डालें, उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तब उसमें प्याज, हरी मिर्च डालें और हल्का सुनहरा भूनें. अब इसमें गाजर, बीन्स और टमाटर डालें और कुछ देर तक भूनें. फिर मटर डालें. सभी सब्जियों को हल्का नरम होने तक भूनें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं. अब भूना हुआ दलिया डालें और उसे सब्जियों के साथ मिलाएं. फिर उसमें 2.5 कप पानी डालें और ढककर मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चेक करते रहें. जब दलिया नरम हो जाए और पानी सूख जाए, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से हरा धनिया डालें. ये भी पढ़ें: Pyaaj ke Pakaude: शाम के नाश्ते को बनाएं और भी मजेदार, घर पर आसानी से तैयार करें चटपटे और कुरकुरे प्याज के पकौड़े The post Daliya Pulao Recipe: आधे घंटे के अंदर टेस्टी और हेल्दी दलिया पुलाव बनकर होगी तैयार, जानें आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tomato Parantha Recipe for Breakfast: नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी टमाटर पराठा

Tomato Parantha Recipe for Breakfast: अगर आप हर दिन एक जैसे नाश्ते से बोर हो गए हैं और कुछ चटपटा और नया ट्राय करना चाहते हैं, तो आज ही ट्राय करें टमाटर पराठा. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि टमाटर की अच्छाइयों से भरपूर भी होता है. टमाटर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो त्वचा और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है. टमाटर पराठा नाश्ते के लिए एक परफेक्ट और जल्दी बनने वाला ऑप्शन है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है. Tomato Parantha Recipe for Breakfast: हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश हो तो बनाएं टमाटर पराठा टमाटर पराठा बनाने की सामग्री (Ingredients) Sun-dried tomato pickle recipe | tomato pachadi | thakkali thokku गेहूं का आटा – 2 कप टमाटर – 2 मध्यम आकार के (कद्दूकस किए हुए या बारीक कटे हुए) हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई) लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून अजवाइन – ½ टीस्पून नमक – स्वादानुसार तेल या घी – पराठा सेकने के लिए जीरा – ½ टीस्पून अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ) टमाटर पराठा बनाने की विधि (Tomato Paratha Recipe in Hindi) Tomato paratha recipe in hindi एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. उसमें कद्दूकस किया हुआ टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, जीरा और नमक डालें. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं. टमाटर में पहले से नमी होती है, इसलिए जरूरत अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथें. आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब आटे से मध्यम आकार की लोइयां बनाएं. लोई को बेलन से गोल या अपनी पसंद के आकार में बेलें. एक तवा गर्म करें और उस पर पराठा रखें. दोनों तरफ थोड़ा तेल या घी लगाकर अच्छे से सेकें जब तक दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए. टमाटर पराठा तैयार है. इसे दही, अचार या हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें. फायदे (Benefits) टमाटर पराठा स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है. यह बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी परफेक्ट है. टमाटर की वजह से ये पराठा मुलायम और फ्लेवरफुल बनता है. अगर आप भी अपने रोजमर्रा के नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो टमाटर पराठा एक बेहतरीन विकल्प है. इसे जरूर ट्राय करें और अपनी रसोई को दें एक नया स्वाद. Also Read: Papaya Paratha Recipe: कच्चे पपीते से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता- पपीते का पराठा Also Read: Paan Rasmalai Recipe: घर पर बनाएं रिफ्रेशिंग पान रसमलाई Also Read: Coconut Motichoor Laddoo Recipe: लड्डू इतने स्वादिष्ट कि एक बार चखकर दोबारा मांगेंगे मेहमान The post Tomato Parantha Recipe for Breakfast: नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी टमाटर पराठा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: पूर्णिया में छिनतई का किया विरोध तो मारी गोली, एक बदमाश को पहचानता है पीड़ित

Bihar Crime, अरुण कुमार: पूर्णिया में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक को गोली मार कर उसका मोबाइल छीन लिया और तेजी से भाग गए. घटना मंगलवार को दिन के 12 बजे मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की शिव मंदिर स्थित एनएच 31 पर हुई. गोली से घायल युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बदमाशों द्वारा चलायी गयी गोली युवक के पजड़ा में लगी है. घायल युवक मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की चौक शेरशाहवादी टोला निवासी मो.अख्तर का पुत्र है खेत से घर लौटने के दौरान हुई घटना  घायल युवक ने बताया कि वह अपने खेत में पानी पटाने गया था. जहां से घर लौट रहा था. जैसे ही मिल्की शिवमंदिर के पास एनएच 31 पर पहुंचा, पीछे से दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और मोबाइल छीनने लगे. उसने मोबाइल छीनने का विरोध किया और भागने लगा. इस दौरान बदमाशों ने बंदूक से चार गोली चलायी, जिसमें एक गोली उसके पजड़ा में जा लगी. इसके बाद वह गिर पड़ा और बदमाश उसका मोबाइल  छीनकर हरदा बाजार की ओर भाग निकले. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें चार में से एक बदमाश को पहचानता है पीड़ित  उसने बताया कि चारों युवकों में से वह एक युवक को पहचानता है, जो मिल्की बंगाली टोला का रहने वाला है. उसने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है. वहीं घायल का बड़े भाई ने बताया कि घटना की सूचना बियाडा टीओपी पुलिस को दी गयी है. डॉक्टर द्वारा जांच के बाद उसके भाई का एक्सरे कराया गया है, जिसमें बदमाशों द्वारा चलायी गयी गोली आर पार हो गयी है. मामले में बियाडा टीओपी प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है. पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने भेजा गया है.  इसे भी पढ़ें: Bihar: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने पकड़कर कराई शादी  The post Bihar Crime: पूर्णिया में छिनतई का किया विरोध तो मारी गोली, एक बदमाश को पहचानता है पीड़ित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar Leak: ऑनलाइन लीक होने से सलमान खान की फिल्म को 91 करोड़ का नुकसान, मेकर्स ऐसे करेंगे वसूल

Sikandar Leak: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. इसने हिंदुस्तान में लगभग 100 करोड़ रुपये और दुनिया भर में लगभग 175 करोड़ रुपये की कमाई की. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म को लेकर काफी उम्मीद थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. यही नहीं रिलीज से एक दिन पहले फिल्म पायरेसी का भी शिकार हो गई. जिससे बिजनेस में काफी लॉस हुआ. पायरेसी से सिकंदर की कमाई में हुआ भारी नुकसान सिकंदर को फिल्म रिलीज से एक रात पहले ऑनलाइन लीक कर दिया गया था. लीक मामूली नहीं था, क्योंकि यह तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज और फिल्मीजिला जैसी स्ट्रीमिंग साइटों पर पायरेटेड कॉपी में हाई डेफिनेशन के मौजूद थी. अब, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट कथित तौर पर सिकंदर के ऑनलाइन लीक के बाद पाइरेसी से संबंधित नुकसान के लिए 91 करोड़ रुपये का भारी बीमा दावा दायर करने की प्रक्रिया में है. इतने का हुआ है नुकसान बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो, “लीक की सीमा और राजस्व पर होने वाले प्रभाव का आकलन करने के लिए एक ऑडिट शुरू किया गया था. अर्न्स्ट एंड यंग (EnY) ने एक रिपोर्ट भी पेश की, जिसमें नुकसान लगभग 91 करोड़ रुपये आंका गया.” सूत्रों के अनुसार, 91 करोड़ रुपये का आंकड़ा प्री-रिलीज बॉक्स ऑफिस अनुमानों और थिएटर-वार ऑक्यूपेंसी ट्रेंड और लीक के बाद रीजन वाइज कमाई में गिरावट को ध्यान में रखते हुए निकाला गया था. पायरेटेड प्रिंट में काफी कुछ था अलग इसके अलावा, सलमान खान अभिनीत फिल्म के लिए सभी प्लेटफार्मों पर अवैध डाउनलोड की मात्रा को ट्रैक करने के लिए डिजिटल फुटप्रिंट ट्रेसिंग टूल का कथित तौर पर उपयोग किया गया था. सिकंदर का पायरेटेड वर्शन सिनेमाघरों में दिखाई गई सेंसर कॉपी से बहुत अलग था. पायरेटेड प्रिंट में बहुत सारे सीन पॉलिश्ड वीएफएक्स वाले नहीं थे. साथ ही, पायरेटेड कॉपी में ऐसे सीन थे, जो फाइनल कट का हिस्सा नहीं थे. यह देखना होगा कि एनजीई पायरेसी बीमा क्लेम के साथ आगे बढ़ती है या नहीं. यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से पूरी टीम की पहली तसवीर आई सामने, सनी देओल के साथ कुछ ऐसे दिखे वरुण धवण-अहान शेट्टी The post Sikandar Leak: ऑनलाइन लीक होने से सलमान खान की फिल्म को 91 करोड़ का नुकसान, मेकर्स ऐसे करेंगे वसूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: पूरी रफ्तार में है मानसून, 2 से 3 दिनों में इन राज्यों में देगा दस्तक, भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Alert: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. मानसून गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है. Heavy rain alert अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 2 से 3 दिनों में यह पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है. Heavy rain alert अपने सामान्य कार्यक्रम के तहत मानसून सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में पहुंच गया है. मानसून के आगमन के साथ ही एमपी के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. Heavy rain alert मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में पहुंचने के बाद, पूरे सप्ताह अधिकांश क्षेत्रों में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है. Heavy rain alert अगले 24 घंटे के दौरान, गुजरात, कोकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. Heavy rain alert आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बौछार हो सकती हैं. Heavy rain alert मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में कई जगहों पर बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. Heavy rain alert 17 से 19 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है. 17 से 20 जून के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. Heavy rain alert The post Heavy Rain Alert: पूरी रफ्तार में है मानसून, 2 से 3 दिनों में इन राज्यों में देगा दस्तक, भारी बारिश की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Monsoon: झारखंड में मानसून की एंट्री से बदला मौसम, यहां होगी बहुत भारी बारिश, 18 और 19 जून के लिए IMD का रेड अलर्ट

Jharkhand Monsoon Entry Today: रांची-झारखंड में आज मंगलवार को मानसून की एंट्री हो गयी है. मानसून की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला-बदला सा है. कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है. राजधानी रांची का मौसम भी बदला हुआ है. राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 18 जून यानी बुधवार और 19 जून यानी गुरुवार को झारखंड में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के दक्षिण पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. कल और परसों के लिए रेड अलर्ट जारी मौसम विभाग की मानें तो 18 और 19 जून को झारखंड में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. 20 जून को बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हुई भारी बारिश पिछले 24 घंटे में झारखंड में लगभग सभी स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. जबकि कहीं-कहीं पर भारी बारिश दर्ज की गयी है. सबसे अधिक बारिश 73.2 मिमी धनबाद के पंचेत में रिकॉर्ड की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया. ये भी पढ़ें: Jharkhand Heavy Rain Alert: झारखंड में आंधी-तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश, 20 जून तक IMD की चेतावनी The post Jharkhand Monsoon: झारखंड में मानसून की एंट्री से बदला मौसम, यहां होगी बहुत भारी बारिश, 18 और 19 जून के लिए IMD का रेड अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ram Laddu Recipe: मीठे नहीं अब बनाए नमकीन लड्डू, ऐसे तैयार करें दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट फूड 

Ram Laddu Recipe: लड्डू तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं दिल्ली की सड़कों मिलने वाला ये राम लड्डू काफी ज्यादा फेमस है. इस खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इस लड्डू कि खास बात होई है ये ये नमकीन होता है और इसे हरी चटनी के साथ दिल्ली के लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं. इसमें मूली का इस्तेमाल किया जाता है जो कि काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इसे एक बार चखने के बाद ये हो ही नहीं सकता कि लोग दुबारा इसके बारे में बात न करें तो चलिए फिर आपको बताते हैं राम लड्डू को घर पर चुटकियों में कैसे बना कर रेडी करें.  राम लड्डू बनाने की सामग्री बैटर के लिए सामग्री मूंग दाल- ¾ कप चना दाल- ¼ कप उड़द दाल- 1 चम्मच पानी जरूरत के अनुसार  नमक स्वादानुसार  मुली की चटनी -1 चम्मच  तेल- तलने के लिए  हरी मिर्च- 4  2 चुटकी अमचूर पाउडर  यह भी पढ़ें: Asli Paneer Ki Pehchan: क्या आप भी हैं पनीर के शौकीन तो हो जाइए सावधान, ऐसे कीजिए असली और नकली पनीर की पहचान  मूली कस और चटनी के लिए  मूली के पत्ते 1 कप नींबू का रस 1 चम्मच  हरी मिर्च 5  धनिया पत्ता ¼ कप  पुदीना पत्ता ¼ कप सेव ½ कप  पानी जरूरत के अनुसार बैटर बनाने की  विधि इसके लिए सबसे पहले मूंग दाल, उड़द दाल, चना दाल इन सबको रात में भिजने के लिए छोड़ देंगे. इसके बाद इसे मिक्सर में डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेंगे जो कि न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा. इसके बाद इसे तब तक फेटेंगे जब तक ये सॉफ्ट न हो जाए, सॉफ्ट हों के बाद जब ये फूलने लग जाए तो थक कर रख देंगे. यह भी पढ़ें: Chilli Idli ki Recipe: अब सांभर नहीं, ऐसे परोसे इडली, शिशु करेंगे दुबारा खाने की जिद्द  हरी चटनी करें तैयार हरी चटनी तैयार करण के लिए धनिया, पुदीना के पत्ते को अच्छे से धो लेंगे इसके बाद इसे मिक्सर में डालेंगे. इसके साथ इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस, नमक, और पानी डालकर चटनी तैयार के लेंगे. जब चटनी तैयार हो जाए तो इसमें 1 चुटकी अमचूर पाउडर डालकर इसे रख साइड रख देंगे.  मूली को करें तैयार  चटनी तैयार करने के बाद सबसे पहले राम लड्डू बनन के लिए ग्रेटेज मूली को तैयार कर लेंगे. इसके लिए मूली के पत्ते अलग कर दें फिर इसे छीलकर कद्दूकस करने वाले कि मदद से इसे पतला-पतला ग्रेट करके साइड रख देंगे. मूली के साथ-साथ इसमें चटनी का भी इस्तेमाल किया जाता है.  लड्डू करें तैयार गैस पर एक कढ़ाई को गर्म करने के लिए रख दें. इसके बाद इसमें तेल डालकर इसे गर्म होने दें. जब ये गर्म हो जाए तब पीसी हुई दाल में नमक और 1 चम्मच हरी चटनी डालकर  इस अच्छे से मिलाएं. तेल गर्म हों के बाद अब इसमें डल के छोटे-छोटे गोले बनाकर इसे सुनहरा होने तक तल लेंगे. इसके बाद इसे पानी में डालकर 10 मिनट तक छोड़ देंगे. सर्व करने के लिए इसे पानी से निकाल कर हल्का पानी निचोड़ कर इसके ऊपर हरी चटनी और कस की हुई मूली को डालकर देंगे.  The post Ram Laddu Recipe: मीठे नहीं अब बनाए नमकीन लड्डू, ऐसे तैयार करें दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट फूड  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna HC Mazdoor Admit Card 2025 OUT: पटना हाईकोर्ट मजदूर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Patna HC Mazdoor Admit Card 2025 OUT: अगर आपने पटना हाईकोर्ट में नियमित मजदूर (Regular Court Attendant) पद के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए जरूरी समाचार है. पटना उच्च न्यायालय ने इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. OTQ5Nw-Rfb8WsVu3YgDownload कब होगी परीक्षा? भर्ती परीक्षा 22 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी. यह OMR आधारित (बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली) परीक्षा होगी, जो एक ही पाली में पटना के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 171 पद भरे जाने हैं. जरूरी निर्देश जो आपको जानने चाहिए परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र पहले से तय हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं होगा. एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध है। यह डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. उम्मीदवार को पासपोर्ट साइज फोटो निर्धारित स्थान पर चिपकाना होगा. परीक्षा केंद्र पर आते समय, उम्मीदवार को एक वैध पहचान पत्र की मूल प्रति और उसकी फोटोकॉपी साथ लानी होगी. एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड सबसे पहले patnahighcourt.gov.in वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर “Recruitment” टैब पर क्लिक करें. “Regular Court Attendant Exam 2025 Admit Card” लिंक को चुनें. अपनी लॉगइन जानकारी डालें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें. भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें. Also Read: ना IAS, ना IPS! इस संस्था की नौकरी में है असली रुतबा और मोटी कमाई Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच The post Patna HC Mazdoor Admit Card 2025 OUT: पटना हाईकोर्ट मजदूर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मायावती का केंद्र पर तीखा वार: “जनगणना में ईमानदारी जरूरी, बहुजन समाज अब चुप नहीं बैठेगा”

Caste Census 2025: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने जातीय जनगणना और राष्ट्रीय जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर केंद्र प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के ज़रिए मायावती ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि देश में जनगणना का काम कांग्रेस के समय से लंबित पड़ा था और अब भाजपा की केंद्र प्रशासन इसे ढंग से करवा पाने में भी संदेह पैदा कर रही है. उन्होंने कहा, “जनगणना का कार्य जनकल्याण से सीधे जुड़ा हुआ है, और अब जब प्रक्रिया शुरू हुई है, तो इसे समय से और पूरी ईमानदारी से संपन्न किया जाना चाहिए.” मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी इस मुद्दे पर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को जागरूक करेगी ताकि किसी भी धोखाधड़ी या भटकावे से बचा जा सके. “भाजपा की उपलब्धियों का जवाब जनता समय आने पर देगी” अपने बयान में मायावती ने भाजपा के 11 वर्षों के शासनकाल पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लिखा कि केंद्र प्रशासन ने अपने कार्यकाल में जितनी ‘अपार उपलब्धियों’ की बात की है, वह वास्तव में जमीन पर कितनी प्रभावी रही हैं, इसका जवाब जनता चुनाव में देगी. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, गरीबी और जनजीवन की पीड़ा आज भी जस की तस बनी हुई है. ऐसे में यह जरूरी है कि प्रशासन केवल प्रचार न करे, बल्कि धरातल पर भी सुधार दिखे. बसपा का रुख: अब हर मुद्दे पर सतर्कता और रणनीतिक मजबूती मायावती ने यह भी ऐलान किया कि बसपा अब हर मुद्दे पर पूरी सतर्कता बरतेगी. उन्होंने यह भरोसा जताया कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जनगणना, सामाजिक न्याय और चुनावी मुद्दों पर सजग रहेंगे और जनता को सही तथ्य बताएंगे. उन्होंने लिखा, “पार्टी अपने लोगों को इन मुद्दों पर सजग करेगी और केंद्र की नीयत व नीति पर नजर रखेगी.” चुनावी मोर्चे पर भी एक्टिव मोड में बसपा मायावती ने बताया कि उन्होंने खुद बैठकों की शुरुआत की है और पार्टी की चुनावी तैयारियों की गहराई से समीक्षा हो रही है. खासकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में संगठन को मजबूती देने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं. बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों से जवाबदेही तय की गई है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर काम उन्होंने खुलासा किया कि बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी सक्रिय हो चुकी है. संगठनात्मक बैठकें चल रही हैं और रणनीति तय की जा रही है, ताकि वहां भी बसपा को मजबूत उपस्थिति दिलाई जा सके. “जनता के मुद्दों पर खामोश नहीं रहेगी बसपा” मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि बसपा अब जनता के अहम मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी. चाहे वह जनगणना से जुड़ी पारदर्शिता हो, बेरोजगारी की चुनौती हो या फिर सामाजिक न्याय का सवाल – पार्टी हर स्तर पर मुखर होकर काम करेगी. जनगणना जैसे अहम मुद्दे पर मायावती की सक्रियता बताती है कि बसपा अब सिर्फ इंतजार नहीं करेगी, बल्कि सवाल भी पूछेगी और जनता को तैयार भी करेगी. यह बयान न केवल आने वाले चुनावों के लिए एक संकेत है, बल्कि नेतृत्वक तौर पर बसपा की आक्रामक रणनीति का भी हिस्सा है. The post मायावती का केंद्र पर तीखा वार: “जनगणना में ईमानदारी जरूरी, बहुजन समाज अब चुप नहीं बैठेगा” appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Board Exam Toppers Prize: उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम टॉपर को गजब का इनाम, बनेंगे एक दिन के DM और SP

Board Exam Toppers Prize: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की तरक्की और नवाचार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को शानदार इनाम की घोषणा की गई है. यह पहल न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को भी मजबूत करेगी. Board Exam Toppers Prize: छात्रों को मिलेगा प्रशासनिक अनुभव मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिया है कि उत्तराखंड के हर जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया जाएगा. इस कदम का उद्देश्य छात्रों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना है ताकि वे भविष्य में उच्च लक्ष्य तय कर सकें और आत्मविश्वास से भरे नागरिक बन सकें. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए दो महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (DM)… — CM Office Uttarakhand (@ukcmo) June 16, 2025 यह योजना केवल पुरस्कार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका गहरा प्रभाव छात्रों की सोच, उनके दृष्टिकोण और भविष्य की योजनाओं पर पड़ेगा. इससे ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के छात्र भी प्रेरित होंगे कि वे भी कड़ी मेहनत कर राज्य स्तर पर पहचान बना सकते हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसके लिए जल्द ही एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि सभी जिलों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक लागू हो सके. शिक्षा और प्रकृति का अद्भुत समन्वय मुख्यमंत्री धामी की इन दोनों घोषणाओं से यह स्पष्ट है कि राज्य प्रशासन शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूलभूत क्षेत्रों को लेकर गंभीर है. एक ओर जहां यह कदम छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करता है, वहीं दूसरी ओर यह उन्हें प्रकृति से जुड़ने और उसकी रक्षा करने की सीख भी देता है. इस तरह की अभिनव योजनाएं भविष्य में उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित कर सकती हैं, जहां शिक्षा, जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से एक समृद्ध और टिकाऊ समाज की नींव रखी जा सकेगी. ये भी पढ़ें: JEE Toppers की पहली पसंद है यह काॅलेज, करोड़ों में प्लेसमेंट, देखें Admission के लिए CutOff ये भी पढ़ें: NEET UG Topper 2025: पहले ही प्रयास में नीट टाॅपर, AIR-8 लाकर गाड़ा झंडा, अब AIIMS Delhi में पढ़ाई का सपना The post Board Exam Toppers Prize: उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम टॉपर को गजब का इनाम, बनेंगे एक दिन के DM और SP appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top