Hot News

June 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

English Speaking Tips: इंग्लिश कैसे सीखें? आम बोलचाल से Interview तक की आसान गाइड यहां

English Speaking Tips: आज के समय में इंग्लिश केवल एक भाषा नहीं बल्कि स्किल बन चुकी है. पढ़ाई, नौकरी, इंटरव्यू या ऑनलाइन-ऑफलाइन कम्युनिकेशन में इंग्लिश की जरूरत महसूस होती है. ऐसे में बहुत लोगों का सवाल होता है कि English कैसे सीखें? तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बिना कोचिंग और आसान तरीके से इंग्लिश सीखने के टिप्स दे रहे हैं. यह टिप्स आपको आम बोलचाल से लेकर Interview तक काम आएंगी. यहां विस्तार से इंग्लिश कैसे सीखें? (How to Speak English) के बारे में बताया जा रहा है. सोच बदलें और डरें नहीं (English Speaking Tips) इंग्लिश से डरना सबसे बड़ी रुकावट है. जैसे आपने हिंदी सीखी थी, वैसे ही इंग्लिश भी सीखी जा सकती है. गलतियां होना सामान्य है. बार-बार प्रैक्टिस से आत्मविश्वास बढ़ता है. खुद पर विश्वास रखें, धीरे-धीरे सुधार होगा. बेसिक शब्द और वाक्य सीखें (English Speaking Tips) शुरुआत छोटे-छोटे शब्दों से करें. रोजाना इस्तेमाल होने वाले 10 से 20 शब्द याद करें जैसे: पानी = Water, खाना = Food, सोना = Sleep आसान वाक्य बनाना शुरू करें, जैसे- मैं पढ़ रहा हूं-I am reading तुम कहां जा रहे हो?- Where are you going? इंग्लिश सीखने के लिए ऐप्स (English Speaking Tips) कुछ बेहतरीन और फ्री ऐप्स से शुरुआत करें- Duolingo– गेम के रूप में शब्द सीखें Hello English – हिंदी में इंग्लिश सीखना BBC Learning English – इंटरनेशनल एक्सेंट और शब्दावली. इंग्लिश सुनें और बोलें (English Speaking Tips) इंग्लिश सीखने में सुनना और बोलना बहुत जरूरी है. इसलिए ये टिप्स देखें- English movies और news देखें इंग्लिश में Podcast सुनें दिन में 5 मिनट आईने के सामने इंग्लिश बोलें दोस्तों से इंग्लिश में छोटी बातचीत करें. पढ़ना और लिखना शुरू करें (English Speaking Tips) इंग्लिश न्यूजपेपर पढ़ें एक डायरी रखें और उसमें रोज के काम इंग्लिश में लिखें इससे Vocabulary और Sentence Structure मजबूत होता है. इंटरव्यू की तैयारी करें (English Speaking Tips) Common सवालों की तैयारी करें- What is your name? Tell me about yourself Why should we hire you? YouTube पर Mock Interview वीडियो देखें खुद जवाब देकर बोलने की प्रैक्टिस करें. यह भी पढ़ें- Airplane Windows: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता क्यों गोल होती हैं हवाई जहाज की खिड़कियां? Security या Science है वजह! The post English Speaking Tips: इंग्लिश कैसे सीखें? आम बोलचाल से Interview तक की आसान गाइड यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : भारतीय सेना का फर्जी मोहर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Ranchi News : रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने हिंदुस्तानीय सेना का फर्जी सील मोहर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कैमूर निवासी सर्वेश सिंह और रांची के पीपी कंपाउंड निवासी आशीष दास शामिल हैं. फर्जी सील मोहर बनाने का यह कार्य रांची में बीते 4 सालों से चल रहा था. मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम परिसर में चल रहा था फर्जीवाड़ा डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया, पुलिस को जानकारी मिली थी कि गिरोह मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम परिसर में राठौर जनरल स्टोर नामक एक फर्जी संस्था के माध्यम से हिंदुस्तानीय सेना के उच्च अधिकारियों के स्टांप बनाकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. इस दौरान भारी मात्रा में रबर स्टांप एवं प्रीइंक्ड फाल्स स्टांप, पोको कंपनी का मोबाइल फोन, एक सादा कागज पर मोहर बनाने का नमूना, दुकानदार को स्टांप मुहर बनाने के लिए दिया गया वाट्सअप का स्क्रीन शॉट कंप्यूटर आदि बरामद किया गया. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें टीम गठित कर की गयी छापेमारी एसएसपी ने बताया कि सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए नामकुम थाना की एक टीम का गठन किया गया. मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम परिसर में स्थित राठौर जनरल स्टोर में छापेमारी की गयी. राठौर जनरल स्टोर के मालिक सर्वेश कुमार सिंह से पुलिस ने हिंदुस्तानीय सेना के मुहर बनाने के लिए प्राधिकार पत्र एवं अन्य वैध कागजात की मांग की, लेकिन उसने कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. उसके बाद सभी सामान को जब्त कर लिया. अभियुक्त ने स्वीकारा अपना अपराध सर्वेश कुमार सिंह की निशानदेही पर स्टांप बना कर उपलब्ध कराने वाले दास साउंड नामक दुकान के संचालक आशीष दास को गिरफ्तार किया गया. उसकी दुकान से कंप्यूटर जब्त किया गया. अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया. पूछताछ में सर्वेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह हमेशा नामकुम मिलिट्री स्टेशन के पदाधिकारियों का कार्यालय मुहर बनाता था. रांची पुलिस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की बिंदु पर भी छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें 3 जुलाई को होगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन, कंफर्म हुई डेट राशन वितरण की अवधि बढ़ी, 30 जून तक जुलाई और फिर मिलेगा अगस्त माह का राशन रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अब खुलकर करें ट्रैफिक संबंधी समस्याओं की शिकायत The post Ranchi News : हिंदुस्तानीय सेना का फर्जी मोहर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Car Buying Tips : नब्बे प्रतिशत लोग नहीं जानते है कार खरीदने का फार्मूला, जान जाएगा तो खरीद लेगा सस्ता कार

Car Buying Tips: अगर आप पहली बार कार खरीदने की सोच रहे हैं या पुरानी गाड़ी को बदलना चाहते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही आता है—कितनी कीमत की कार लें? EMI कितना हो? डाऊन पेमेंट कितना रखना सही रहेगा? नई कार लें या सेकेंड हैंड? पेट्रोल, डीजल, CNG या इलेक्ट्रिक, कौन सा ऑप्शन चुनें? इन सब सवालों का जवाब आसान फार्मूलों से मिल सकता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे सिंपल रूल्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी सैलरी के हिसाब से सही कार खरीदने का फैसला ले सकते हैं, वो भी बिना जेब पर ज्यादा बोझ डाले. कार खरीदने का आसान फॉर्मूला : ‘50% रूल’ कार खरीदने के लिए सबसे आसान और कारगर तरीका है “50% रूल”. इसका मतलब है कि आपकी सालाना सैलरी का 50% से ज्यादा कार पर खर्च न करें. उदाहरण के लिए मान लीजिए रघु की मासिक सैलरी ₹80,000 है. तो सालाना सैलरी हुई ₹80,000 × 12 = ₹9.6 लाख. अब इसका 50% = ₹4.8 लाख. इसका मतलब रघु ₹4.8 लाख से लेकर ₹5 लाख तक की कार खरीद सकते हैं. इससे ज्यादा खर्च करने पर बजट गड़बड़ा सकता है. अब सवाल आता है कि कार खरीदने के बाद डाऊन पेमेंट, EMI और मेंटिनेंस का खर्च कैसे तय करें? इसके लिए “20/4/10 रूल” को अपनाएं. 20% डाऊन पेमेंट: कार के ऑन-रोड प्राइस का कम से कम 20% डाऊन पेमेंट करें. जैसे ₹5 लाख की कार पर ₹1 लाख डाऊन पेमेंट बनता है. 4 साल की EMI: बाकी ₹4 लाख पर अगर 10% ब्याज दर से लोन लिया जाए, तो EMI करीब ₹10,200 प्रति माह होगी. 10% सैलरी मेंटिनेंस/फ्यूल: आपकी मासिक सैलरी का 10% तक फ्यूल और मेंटिनेंस पर खर्च होना चाहिए. रघु के केस में यह ₹6,000–₹8,000 होगा. कुल खर्च: ₹16,000–₹18,000 हर माह, जो रघु की सैलरी के अनुसार मैनेज हो सकता है. नई या सेकेंड हैंड कार: कौन सही? अगर आप कार को 10 साल या उससे ज्यादा चलाना चाहते हैं तो नई कार लेना बेहतर रहेगा. अगर 5 साल में गाड़ी बदलने का इरादा है तो अच्छी कंडीशन में सेकेंड हैंड कार लेना फायदे का सौदा होगा. सेकेंड हैंड कार के फायदे: कम कीमत में ज्यादा फीचर्स कम डिप्रीसिएशन रीसेल पर कम नुकसान Also Read: आम जनता के खर्च में बड़ा बदलाव, शराब-हेल्थ-गाड़ी पर खुलकर खर्च कर रहे हिंदुस्तानीय The post Car Buying Tips : नब्बे प्रतिशत लोग नहीं जानते है कार खरीदने का फार्मूला, जान जाएगा तो खरीद लेगा सस्ता कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indigo Airline: कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की मिली थी सूचना

Indigo Airline: 17 जून को कोच्ची से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान को तत्काल नागपुर में लैंड करवा दिया गया है. एयरलाइन को विमान के अंदर बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आधे रास्ते से विमान को वापस बुला लिया गया और नागपुर में सुरक्षित लैंड करवाया गया. समाचार आ रही है कि पुलिस और दमकलकर्मी हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं और विमान की जांच शुरू कर दी है.   जानकारी के मुताबिक, 12 बजकर 30 मिनट के आस-पास विमान हवाई अड्डे पर लैंड हुआ, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया और जांच शुरू की गई. हालांकि सुरक्षा बलों को अभी तक जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध चीज विमान के अंदर से नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2706 में सुबह के समय बम होने की सूचना मिली थी. The post Indigo Airline: कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की मिली थी सूचना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2 के सेट से पूरी टीम की पहली तसवीर आई सामने, सनी देओल के साथ कुछ ऐसे दिखे वरुण धवण-अहान शेट्टी

Border 2: बॉर्डर 2 की पूरी टीम, जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी शामिल हैं, युद्ध फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शुरुआत करने के लिए पुणे में इकट्ठा हो गए हैं. गदर 2 एक्टर ने उनके साथ एक तसवीर शेयर की. फैंस इसे देखकर सुपरएक्साइटेड हो रहे हैं. सनी देओल ने बॉर्डर 2 की टीम संग शेयर की फोटो सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जब सभी ‘फोर्स’ एक साथ आते हैं! #BORDER2… दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सनी देओल और वरुण धवन के साथ शामिल हुए, जब बटालियन ने पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीसरे शेड्यूल की शुरुआत की.” View this post on Instagram A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) बॉर्डर 2 की फोटो देख फैंस ने कही ये बात अच्छी बात यह है कि पहली बार फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ ग्रुप फोटो के लिए आई है. तस्वीर में दिलजीत, अहान, सनी और वरुण बैठे हुए हैं, जबकि फिल्म निर्माता उनके पीछे खड़े हैं. वरुण मूंछों के साथ एक नए लुक में दिखाई दे रहे हैं. अहान की बहन अथिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर को रीपोस्ट किया और अपने भाई के लिए चीयर करते हुए लिखा, “इसका बेसब्री से इंतजार है.” एक यूजर ने लिखा, ”बॉर्डर 2 जरूर ब्लॉकबस्टर होगी.. मुझे यकीन है सनी सर धमाल मचाएंगे.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वरुण की जगह पर विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​को कास्ट करना था.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या बात है… अब मचेगा तूफान… होगा धमाल.” बॉर्डर 2 के बारे में बॉर्डर 2 जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है. इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे. इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 2019 में अक्षय कुमार अभिनीत केसरी का निर्देशन किया था. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता की ओर से निर्मित यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है. यह भी पढ़ें- Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 126 करोड़ और… The post Border 2 के सेट से पूरी टीम की पहली तसवीर आई सामने, सनी देओल के साथ कुछ ऐसे दिखे वरुण धवण-अहान शेट्टी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sawan Somwar 2025 Date: कब से कब तक रहेगा सावन का पावन महीना

Sawan Somwar 2025 Date : हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह महीना भगवान शिव की विशेष पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है. शिवभक्तों के लिए सावन का समय बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इस दौरान की गई पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. इसके साथ ही, कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए सावन के सोमवार व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं कि इस बार सावन कब से शुरू होगा और इसमें कुल कितने सोमवार पड़ेंगे. सावन 2025: कब से कब तक रहेगा यह पावन महीना पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई से आरंभ होगा और 9 अगस्त को समाप्त होगा. यह माह भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. श्रद्धालु इस दौरान सोमवार व्रत रखते हैं. इस बार सावन में कुल 4 सोमवार व्रत आएंगे. Guru Purnima 2025: इस बार कब पड़ेगी गुरु पूर्णिमा? जानिए तिथि सावन 2025 पहला सोमवार व्रत: जानिए शुभ मुहूर्त सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:16 से 5:04 तक अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:58 तक अमृत काल मुहूर्त: दोपहर 12:01 से 1:39 तक प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 5:38 से 7:22 तक पूजा का सबसे उत्तम समय सुबह 11:38 से दोपहर 12:32 तक रहेगा. इस दिन त्रिपुष्कर योग का संयोग भी बन रहा है, जो पूजा को और भी फलदायी बनाता है. The post Sawan Somwar 2025 Date: कब से कब तक रहेगा सावन का पावन महीना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Guru Purnima 2025: इस बार कब पड़ेगी गुरु पूर्णिमा? जानिए तिथि

Guru Purnima 2025: आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, जो हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. यह दिन गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना, दान-पुण्य करना तथा पूजा-पाठ करना विशेष फलदायी होता है. इससे पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की आराधना करना अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है. साथ ही, व्रत रखने और मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. शास्त्रों में इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान सत्य नारायण की कथा का विशेष महत्व बताया गया है. जानिए इस वर्ष गुरु पूर्णिमा की तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त. गुरु पूर्णिमा 2025 की तिथि वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जुलाई की रात 1:36 बजे से होगी और यह तिथि 11 जुलाई की रात 2:06 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को ही मान्य होगी. Ashadha Gupt Navratri 2025 इस दिन से शुरू, ऐसे मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:10 से 4:50 बजे तक रहेगा, जो अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 से दोपहर 12:54 बजे तक रहेगा. वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 2:45 से 3:40 बजे तक का है, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अत्यंत अनुकूल होता है. गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे हमारे जीवन में अज्ञान के अंधकार को दूर कर आत्मज्ञान के प्रकाश की ओर मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं. गुरु पूर्णिमा का उद्देश्य भीतर श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव जागृत करना है. यह वह विशेष दिन होता है जब शिष्य अपने गुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उनके मार्गदर्शन को जीवन की सफलता का आधार मानते हैं. The post Guru Purnima 2025: इस बार कब पड़ेगी गुरु पूर्णिमा? जानिए तिथि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ashadha Gupt Navratri 2025 इस दिन से शुरू, ऐसे मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Ashadha Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में वर्षभर में कुल चार नवरात्रि मनाई जाती हैं—चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं. गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ-साथ दस महाविद्याओं की गोपनीय विधि से पूजा की जाती है. मान्यता है कि इससे साधक के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. वर्तमान में आषाढ़ मास की शुरुआत हो चुकी है, और इसी माह में गुप्त नवरात्रि का शुभ पर्व भी आता है. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरु इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 26 जून 2025 से हो रही है और इसका समापन 4 जुलाई 2025 को होगा. इन नौ दिवसीय गुप्त नवरात्रों में साधक मां दुर्गा और दस महाविद्याओं की आराधना कर विशेष फल की प्राप्ति करते हैं. Guru Purnima 2025: इस बार कब पड़ेगी गुरु पूर्णिमा? जानिए तिथि गुप्त नवरात्रि में इनकी होगी पूजा गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की विशेष रूप से पूजा की जाती है. पहले दिन मां काली, दूसरे दिन मां तारा, तीसरे दिन मां त्रिपुर सुंदरी, चौथे दिन मां भुवनेश्वरी, पांचवे दिन मां छिन्नमस्तिका, छठे दिन मां त्रिपुर भैरवी, सातवें दिन मां धूमावती, आठवें दिन मां बगलामुखी, नौवें दिन मां मातंगी और दसवें दिन मां कमला की आराधना की जाती है. गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि इस दिन प्रातः स्नान के बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह से सफाई करें और वहां मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. मां को श्रद्धा पूर्वक फूल, अक्षत (चावल) अर्पित करें. फिर धूप व दीप प्रज्वलित करें. मन ही मन मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और श्रद्धा से दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. अंत में मां की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. गुप्त नवरात्रि की तिथियां प्रतिपदा तिथि- घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा द्वितीया तिथि – मां ब्रह्मचारिणी पूजा तृतीया तिथि – मां चंद्रघंटा की पूजा चतुर्थी तिथि – मां कूष्मांडा की पूजा पंचमी तिथि – मां स्कंदमाता की पूजा षष्ठी तिथि – मां कात्यायनी की पूजा सप्तमी तिथि – मां कालरात्रि की पूजा अष्टमी तिथि – मां महागौरी की पूजा नवमी तिथि – मां सिद्धिदात्री की पूजा दशमी- नवरात्रि का पारण The post Ashadha Gupt Navratri 2025 इस दिन से शुरू, ऐसे मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jagannath Rath Yatra 2025 मेले का रंग चढ़ा, मंदिर और रथों की हो रही भव्य सजावट

Jagannath Rath Yatra 2025: रांची स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आगामी 27 जून से शुरू होने वाली रथ यात्रा मेला की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. मंदिर परिसर में रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिसे 26 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. रथ यात्रा से एक दिन पूर्व मंदिर का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और पारंपरिक नेत्रदान उत्सव का आयोजन भी होगा. मौसीबाड़ी को भी सजाया जाएगा रथ यात्रा के दौरान मुख्य मंदिर के साथ-साथ मौसीबाड़ी को भी भव्य रूप से सजाया जाएगा. धार्मिक परंपरा के अनुसार, भगवान जगन्नाथ नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम करते हैं और फिर घुरती रथ यात्रा के माध्यम से मंदिर लौटते हैं. पितरों की शांति के लिए आषाढ़ अमावस्या पर करें ये उपाय  दुकानों की आवंटन की प्रक्रिया शुरू मेले के लिए दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मंदिर समिति जल्द ही मेला संचालित करने वाली कंपनी को आवश्यक दस्तावेज सौंपेगी, जिसके बाद दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाएंगी. करीब 10 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले इस मेले में झूले, मीना बाजार, घरेलू सामान, मछली पकड़ने के जाल, पारंपरिक मिठाइयां, वाद्य यंत्र, खेती-बाड़ी के उपकरण, बच्चों के खिलौने, पालतू पक्षी और खरगोश आदि की दुकानें सजेंगी. मनोरंजन के लिए मौत का कुआं और अन्य आकर्षक झूले भी लगाए जाएंगे. मेला समिति के अनुसार, पिछले वर्ष 1500 से अधिक दुकानें लगी थीं और इस बार संख्या इससे ज्यादा होने की संभावना है. फिलहाल, मीना बाजार और झूला संचालक मेले के मैदान में पहुंच चुके हैं और तैयारियों में जुटे हैं. आयोजन समिति का कहना है कि 26 जून तक सारी दुकानें सजकर तैयार हो जाएंगी, जिससे 27 जून से मेला पूरी रौनक के साथ शुरू हो सके. The post Jagannath Rath Yatra 2025 मेले का रंग चढ़ा, मंदिर और रथों की हो रही भव्य सजावट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ashadha Amavasya 2025: पितरों की शांति के लिए आषाढ़ अमावस्या पर करें ये उपाय

Ashadha Amavasya 2025: ऐसी ज्योतिषीय स्थिति है जो तब उत्पन्न होती है जब पूर्वजों की आत्मा असंतुष्ट रहती है, जिससे वंशजों के जीवन में रुकावटें, रोग, आर्थिक संकट और संतान-सुख में बाधाएं उत्पन्न होती हैं. आषाढ़ अमावस्या के दिन प्रातःकाल स्नान करके गंगाजल, तिल और कुश मिलाकर पितरों को जल अर्पित करना चाहिए. इस क्रिया को ‘तर्पण’ कहा जाता है. दक्षिण दिशा की ओर मुख करके ‘ॐ पितृभ्यः नमः’ मंत्र का उच्चारण करते हुए जल चढ़ाना अति पुण्यकारी होता है. यदि संभव हो तो किसी पवित्र तीर्थ स्थान या नदी में जाकर पिंडदान करना श्रेष्ठ रहता है. कब है आषाढ़ अमावस्या आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि इस वर्ष 24 जून की शाम 7 बजे आरंभ होकर 25 जून को शाम 4:02 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार आषाढ़ अमावस्या 25 जून 2025, दिन बुधवार को मनाई जाएगी. इसी दिन पितृ कार्य जैसे तर्पण, पिंडदान, स्नान और दान करना पूर्ण रूप से शुभ और फलदायी माना जाएगा. चूंकि 25 जून को सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए सभी धार्मिक अनुष्ठान और पितृ कर्म इसी दिन करना शास्त्र सम्मत रहेगा. Jagannath Rath Yatra 2025 मेले का रंग चढ़ा, मंदिर और रथों की हो रही भव्य सजावट  आषाढ़ अमावस्या पर पितृ दोष करें ऐसे दूर इस दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाना, वस्त्र और दक्षिणा का दान करना भी पितरों की आत्मा की तृप्ति के लिए लाभकारी माना गया है. यदि श्राद्ध न कर सकें तो किसी निर्धन, वृद्ध अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन अवश्य कराएं. काले तिल, सफेद वस्त्र, गुड़, चावल, लौंग और इलायची का दान भी शुभ माना जाता है. घर में पितरों के प्रतीक रूप में दीपक जलाकर ‘ॐ पितृदेवाय नमः’ या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें. साथ ही, अमावस्या या शनिवार को पीपल वृक्ष की पूजा, उस पर जल अर्पण और दीपदान करना पितृ दोष को शांति देने वाला माना गया है. नियमपूर्वक अमावस्या तिथियों पर ये सरल उपाय करने से पितृ दोष का प्रभाव धीरे-धीरे कम होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. आषाढ़ अमावस्या इन उपायों के लिए अत्यंत शुभ अवसर है. The post Ashadha Amavasya 2025: पितरों की शांति के लिए आषाढ़ अमावस्या पर करें ये उपाय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top