Hot News

June 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्राथमिकता के आधार पर होगा समस्याओं का समाधान : डीसी

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह मंगलवार को झारखंड राज्य पेंशनर समाज के विशेष आमंत्रण पर उनके कार्यालय पहुंचीं. पेंशनर समाज के सभी सदस्यों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया. स्वागत के दौरान सदस्यों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया व पुष्पगुच्छ भेंट कर खुशी और सम्मान व्यक्त किया. उपायुक्त के आगमन से समाज के सभी सदस्यों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यस्तता के बावजूद उन्होंने समाज के वरिष्ठ नागरिकों के बीच समय निकाल कर आकर उनका मान बढ़ाया है. पेंशनर समाज के सदस्यों ने इस दौरान उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि वर्तमान भवन छोटा पड़ गया है और समाज के कार्यक्रमों के संचालन करने में असुविधा हो रही है. अतः भवन विस्तार की जरूरत है. साथ ही पेंशन स्वीकृति, समय पर भुगतान व पेंशन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य कठिनाइयों को समाज के सदस्यों ने सामने रखा. सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद उपायुक्त श्रीमती सिंह ने भरोसा दिलाया कि पेंशनर समाज की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके आशीर्वाद से ही समाज व प्रशासन को सही दिशा मिलती है. मौके पर जिलाध्यक्ष इग्नेस तिर्की, सचिव रामकैलाश राम, देवेंद्र प्रसाद तिवारी, सुरेश कुमार चौधरी, अगस्तुस एक्का, रामविलास शर्मा, साधु मालवा, एतवा मांझी अर्जुन मिस्त्री, रामायण पांडेय, तारकेश्वर तिवारी, योगेंद्र मेहरा, मेर्खाआलो वाड़ा, मार्था लुगून उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्राथमिकता के आधार पर होगा समस्याओं का समाधान : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समोसा में जहर मिलाकर पति को खिलाया था

रंका. रंका थाना के बाहोकुदर गांव में नवविवाहिता पत्नी सुनीता ने ही पति बुधनाथ को जहर खिलाकर मार डाला था. पुलिस की पूछताछ में सुनीता अंतत: टूट गयी और उसने पति को जहर देकर मार डालने का अपना अपराध कबूल कर लिया. थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि सुनीता का अपने मायके में किसी लड़के के साथ अवैध संबंध था. इधर उसके पति बुधनाथ का भी किसी लड़की से अवैध संबंध था. इसी गुस्से में शादी के बाद से वह पति से शारीरिक संबंध नहीं रखती थी. इससे आहत होकर नवविवाहिता ससुराल आने के दौरान रविवार को अपने पति के साथ गोदरमाना बाजार गयी. वहां उसने समोसा खरीदा और चुपके से चूहा मारने की दवा भी खरीदी. देर शाम घर पहुंच कर उसने समोसा में जहर डालकर पति बुधनाथ को खिला दिया. खाने के बाद पति को पेट में दर्द और बेचैनी बढ़ गयी. इसपर पत्नी सुनीता ने ठीक हो जाने का बहाना बनाकर उसे सो जाने को कहा. इसके कुछ देर बाद ही बुधनाथ की मौत हो गयी. बुधनाथ की मौत के बाद दूसरे दिन सोमवार की सुबह बुधनाथ की मां रजमतिया कुंवर ने रंका थाना पहुंच कर अपनी बहू पर पुत्र को जहर खिलाकर जान मार देने की लिखित शिकायत की. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बहू सुनीता को हिरासत में लेकर उससे थाना में लाकर पूछताछ की. पूछताछ में उपरोक्त मामला उजागर हुआ. पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सुनीता व बुधनाथ की शादी 11 मई को हुई थीगौरतलब है कि एक महीने पूर्व 11 मई को ही बुधनाथ सिंह की शादी बलरामपुर (छत्तीसगढ़) जिला के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी स्वर्गीय रघुनाथ सिंह की पुत्री सुनीता के साथ हुई थी. शादी के बाद सुनीता ससुराल में रहना नहीं चाहती थी. वह एक सप्ताह ससुराल में रहने के बाद मायके चली गयी थी. इसके बाद से वह ससुराल आना नहीं चाहती थी. इसे लेकर सुनीता के मायके में पंचायत बैठी. फिर भी वह ससुराल आने के लिए तैयार नहीं हुई. इसके एक महीने बाद पति बुधनाथ ससुराल गया और पत्नी को समझा-बुझाकर रविवार की शाम घर लौटा था. सोमवार को वह अपने घर में मृत पाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समोसा में जहर मिलाकर पति को खिलाया था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : हवन के साथ नवाह महायज्ञ का हुआ समापन

झंझारपुर. प्रखंड के अड़रिया ( रघुनंदनपुर ) गांव में बजरंगबली स्थान में स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को हवन के साथ नवाह संकीर्तन महायज्ञ का समापन हो गया. इस अवसर पर पंडित दयानंद ठाकुर उर्फ दयाकांत ठाकुर के संरक्षण में सात पंडितों क्रमशः नंद जी झा, बेचन झा, संतोष झा, कुमल कांत झा, सुधीर झा, ललित कांत ठाकुर एवं विश्वंभर झा ने हवन कुंड में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी. प्रति वर्ष इस स्थान पर नवाह संकीर्तन महायज्ञ का सफल आयोजन किया जाता है. बताया कि इसके बाद ग्रामीणों ने यहां पर पार्थिव शिवलिंग का पूजन शुरू कर दिया. जो आज तक जारी है. नवाह के समापन के मौके पर प्रसिद्ध गायक रामकृष्ण झा एवं चंदन झा के द्वारा कीर्तन भजन किया गया. नवाह के महामंत्र जय सीताराम सीताराम, सीताराम जय सीताराम के उद्घोष से पूरे इलाके का माहौल धार्मिक हो गया. ग्रामीण सागर झा की ओर से संध्या आरती प्रतिदिन की जाती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : हवन के साथ नवाह महायज्ञ का हुआ समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जावेद का किस- किस प्रॉपर्टी डीलर से था टशन जुटाए साक्ष्य, नौ बिंदुओं पर सुपरविजन रिपोर्ट जारी

: नगर डीएसपी वन ने डबल मर्डर का जारी किया सुपरविजन रिपोर्ट : बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी व अज्ञात साजिशकर्ता पर केस किया ट्रू : मिठनपुरा थानेदार को हत्या के सभी संभावित बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाने को कहा संवाददाता, मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना के जिला स्कूल गेट पर 14 मई को हुए प्रॉपर्टी डीलर जावेद फारूकी और राजू साह की हत्या में नगर डीएसपी वन सीमा देवी ने सुपरविजन रिपोर्ट जारी कर दी है. उन्होंने हत्या में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी व अज्ञात साजिशकर्ता के खिलाफ केस ट्रू किया है. आइओ सह मिठनपुरा थानेदार जन्मेजय राय को हत्या के सभी संभावित बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाने को कहा है. डीएसपी ने आइओ को नौ बिंदुओं पर आगे की जांच करने को कहा है. इनमें प्रमुख रूप से जावेद व राजू का किन- किन प्रॉपर्टी डीलरों से टशन चल रहा था इसकी जानकारी जुटाने. पिछले छह माह में जावेद ने कहां- कहां प्लॉटिंग की थी इसकी जानकारी जुटाने. उसको किसी ने हत्या की धमकी तो नहीं दी थी. इसके अलावा मुसहरी अंचल से जुड़े कर्मियों की भूमिका का जांच करने के साथ- साथ मृतक जावेद व राजू के मोबाइल का बीते छह माह के कॉल डिटेल्स को खंगालने को कहा है. थानेदार को डीएसपी ने निर्देश दिया गया है कि हत्या के पीछे के सभी संभावित बिंदुओं पर साक्ष्य इकट्ठा करें. डीएम ने चार राजस्व कर्मचारियों ने मांगा है स्पष्टीकरण जिलाधिकारी ने मुसहरी अंचल के चार राजस्व कर्मचारी राजू कुमार, वीरेंद्र राम , अंगद कुमार और बिट्टू कुमार से स्पष्टीकरण मांगी थी. हत्या के बाद जिला स्कूल गेट पर मृतक जावेद फारूकी के स्कूटी में कई जमीन से जुड़े कागजात मिले थे. इसके अलावा दोनों मृतक के कॉल डिटेल्स में भी उनसे बातचीत करने का प्रमाण मिला था. नगर डीएसपी वन की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी सुशील कुमार ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी. इसके आधार पर चारों कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगी है. पुलिस चोरों की संदिग्ध भूमिका की भी जांच कर रही है. पत्नी ने भी मुसहरी अंचल के बड़ा बाबू के साथ चाय पीने जाने कही थी बात डबल मर्डर के जावेद की पत्नी रितू सिंह के फर्द बयान पर मिठनपुरा थाने प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें भी उसने बताया था कि जिस समय उसकी हत्या हुई तो वह मुसहरी अंचल के बड़ा बाबू शशि कुमार के साथ चाय पीने के लिए जिला स्कूल गेट पर गए थे. वहां पर कर्मी वीरेंद्र राम भी था. हत्या की रात ही पुलिस ने मुसहरी अंचल से जुड़े एक दर्जन कर्मियों से पूछताछ की थी. 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाला, नहीं मिला शूटर का सुराग हत्या के बाद गठित एसआइटी ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, शूटर के आने व भगाने के रास्ते में जांच की. लेकिन, एक भी कैमरा में शूटर का साफ चेहरा नहीं आ पाया. पुलिस की अब तक की जांच में शूटर प्रोफेशनल है. आशंका है कि उसको दूसरे जिले से हायर करके लाया गया होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जावेद का किस- किस प्रॉपर्टी डीलर से था टशन जुटाए साक्ष्य, नौ बिंदुओं पर सुपरविजन रिपोर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : बालू लदे हाइवा की चपेट में आने से दो साढू की मौत

खजौली/बाबूबरही. बाबूबरही थाना क्षेत्र के भाटचौरा चौक पर मंगलवार को दिन के करीब 4 बजे बालू लदे हाइवा के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान बरुआर निवासी मो. मजीद के पुत्र मो. कारी व तिरुहुता निवासी मो. जाकिर के पुत्र मो. गुलाब के रूप में हुई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मो. कारी व मो. गुलाब दोनों साढू हैं. वे तेनुआही चौक स्थित हीरो एजेंसी से नयी बाइक खरीद कर अपने ससुराल मारुकिया गांव स्थित तरही मुस्लिम टोला जा रहे थे. भटचौरा चौक पर पश्चिम दिशा से बालू लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, घटना घटने के बाद हाइवा ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर बाबूबरही थाना थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा. घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर दोनों शव को अस्पताल भेज हाइवा जब्त कर लिया. ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक कोई वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचते है, तब तक लाश व हाइवा को नहीं जाने देंगे. पुलिस पदाधिकारी ने विरोध प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों को समझा – बुझाकर शांत किया. इसके बाद शव को उठाया जा सका. मौके पर सैकड़ों ग्रामीण सहित बाबूबरही के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस मौजूद थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : बालू लदे हाइवा की चपेट में आने से दो साढू की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टॉप बॉक्स पेज छह: चांदनी चौक पर मालवाहक ऑटो में ट्रक ने मारी ठोकर, मछली लूटकर ले गये लोग

: बाजार समिति से मछली लोड करके ऑटो जा रही थी गोरौल : मछली लूटने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल संवाददाता, मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर मंगलवार को एक मालवाहक ऑटो में एक अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया. इसके बाद ऑटो एनएच पर पलट गयी और उसमें लोड मछली के कैरेट पूरे सड़क पर छींटा गया. जब तक मछली व्यापारी अपने कैरेट को संभालता तब तक दर्जनों लोग मछली लूटकर फरार हो गए. कोई झोला तो कोई गमछा तो काई पॉलीथीन में एक- दो मछली को लपेट कर फरार हो गए. मछली लूटकर भागने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद मछली कारोबारी ओम प्रकाश भगत मछली के सभी कैरेट को सही करके उसमें बर्फ मंगवा कर रखा. वापस से कैरेट को ऑटो में लोड करके निकल गए. मछली कारोबारी ओमप्रकाश भगत का कहना है कि वह अहियापुर के बाजार समिति से ऑटो पर मछली के कार्टून लोड करके गोरौल जा रहे थे. इसी दौरान चांदनी चौक के समीप एक ट्रक ने ऑटो में ठोकर मार दिया. इसके बाद गाड़ी पलट गयी. और मछली का सारा कैरेट एनएच पर गिर गया. थानेदार विजय लक्ष्मी ने बताया कि घटना को लेकर थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टॉप बॉक्स पेज छह: चांदनी चौक पर मालवाहक ऑटो में ट्रक ने मारी ठोकर, मछली लूटकर ले गये लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह कल, तैयारी पूरी

मधुबनी. नया विचार आये दिन सामाजिक व जन सरोकार से संबंधित कार्यक्रम, गतिविधि में शामिल रहा है. बात लेागों की जागरुकता की हो या फिर सामाजिक चेतना लाने, प्रशासन की जन कल्याण कारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में हमने हमेशा ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है. शिक्षा को लेकर भी नया विचार हमेशा ही सजग और गंभीर रहा है. छात्रों की प्रतिभा को हम सम्मान करते रहे हैं. इसी कड़ी में हर साल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है. इस साल भी नया विचार जिले के उन सभी छात्र – छात्रों को सम्मानित करेगा जिन्होंने मैट्रिक, इंटर (सीबीएसई दसवी, बारहवीं ) में बेहतरीन अंक से उतीर्णता हासिल की है. 19 जुलाई को रीजनल सेंकेंडरी स्कूल के सभागार में सुबह दस बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में इस साल भी हमें संस्कार हिंदुस्तानी ग्लोबल स्कूल, रीजनल सेकेंडरी स्कूल, डॉन बॉस्को कन्वेंट, पैन ग्लोबल हॉस्पीटल, गुलाब विष्णु नर्सिंग कॉलेज एवं स्कूल, निशांत मंडल, तिरुपति ट्रैक्टर्स, ट्रिनिटी स्कूल, साईंस कोचिंग सेंटर, ब्रेथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, माउंट कार्मेल, राज सेमिनरी स्कूल राजनगर, माधुरी नर्सिंग हॉस्पीटल, मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल ने सहयोग किया है. नया विचार इन सभी प्रायोजकों को साधुवाद देती है. कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों का पंजियन तत्काल कार्यक्रम स्थल पर ही किया जायेगा. इसके लिये छात्रों को अपने अंक पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : नया विचार प्रतिभा सम्मान समारोह कल, तैयारी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निर्वाचन कार्य में लापरवाही: औराई के सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों का वेतन रोका

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में औराई के सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पर्यवेक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. औराई के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने यह सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सभी पर्यवेक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. बीडीओ ने चेतावनी दी है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो इन पर्यवेक्षकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को अनुशंसा की जाएगी. यह कार्रवाई तब की गयी जब मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं से संबंधित रिपोर्ट मांगी गयी थी. इस संबंध में कई बार निर्देश जारी किए जाने के बावजूद, किसी भी बीएलओ पर्यवेक्षक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. बीडीओ ने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में इस तरह की कार्यशैली घोर लापरवाही को दर्शाती है. इसी आधार पर उन्होंने वेतन रोकने का आदेश जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों को तत्काल मूलभूत सुविधाओं से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है, ताकि इसे आगे बढ़ाया जा सके. इससे यह सुनिश्चित हो पाएगा कि यदि किसी मतदान केंद्र पर सुविधाओं की कमी है, तो उसे चुनाव से पहले समय रहते पूरा किया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post निर्वाचन कार्य में लापरवाही: औराई के सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों का वेतन रोका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चंदवारा पुल एप्रोच पथ: कागजात की कमी से मुआवजा भुगतान अटका

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर चंदवारा पुल के एप्रोच पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के रैयतों को मुआवजा भुगतान में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इसकी मुख्य वजह रैयतों के पास आवश्यक कागजात का अभाव है. अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने रैयतों से इस संबंध में बात की है और उन्हें जल्द से जल्द जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है ताकि मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ सके. जानकारी के अनुसार, एप्रोच पथ के निर्माण के लिए 0.0125, 0.10 और 0.43 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है. जिला भू-अर्जन कार्यालय ने संबंधित रैयतों को नोटिस भी भेजे थे और एक शिविर का आयोजन भी किया गया था. इस शिविर में रैयतों द्वारा प्रस्तुत किए गए कागजात की जांच की गई. जांच के दौरान यह पाया गया कि खतियानी रैयतों से वर्तमान रैयतों के नाम पर जमाबंदी तो कायम है, लेकिन इसका आधार स्पष्ट नहीं हो सका. इसके अतिरिक्त, सभी खतियानी रैयतों के सहमति शपथ पत्र भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. इन कमियों के कारण, अर्जित भूमि के मुआवजे का भुगतान करने में दिक्कत आ रही है. अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने रैयतों से अविलंब इन कागजातों को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ताकि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चंदवारा पुल एप्रोच पथ: कागजात की कमी से मुआवजा भुगतान अटका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur crime. अधिकारी बन कर अपराधियों ने वृद्धा से ठग लिये छह लाख के जेवर

घंटाघर चौक पर दिया ठगी को अंजाम, जोगसर थाना में केस दर्ज घंटाघर चौक के पास पुलिस बन कर अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्धा से छह लाख के जेवर की ठगी कर ली है. वृद्धा मशाकचक निवासी उत्तिमा देवी ने जोगसर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सीसीटीवी फुटेज में ठगों का कारनामा कैद हो चुका है. जोगसर पुलिस मामले में छानबीन और घटना में संलिप्त चार अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. घटना 16 जून की संध्या पांच बजे की है. वृद्धा खलीफाबाग चौक से अपना काम करके वापस घर लौट रही थी. घंटाघर के पास ऑटो से उतर वह जैसे ही अपने घर के तरफ बढ़ी तो पीछे से एक व्यक्ति ने आवाज दे कर उन्हें रोका और कहा कि आपको साहब बुला रहे हैं. जब वृद्धा ने पूछा कि साहब कौन हैं तो एक ठग ने उत्तर दिया कि वे बड़े अधिकारी हैं. वृद्धा को उस व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के पास पहुंचाया, जहां दूसरे व्यक्ति ने कहा कि आप सोने का जेवर पहनकर क्यों निकलती हैं. आज कल सोना लूट लिया जाता है. क्या आप अखबार में नहीं पढ़ती हैं. मौके पर दो व्यक्ति और आ गये और दोनों ने कहा कि आप अपना जेवर बैग में रख लीजिए. हमलोग प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक कर रहे हैं. वृद्धा अपने गले से सोने का चेन खोल कर बैग में रखने लगी तो मौजूद ठगों ने स्त्री के दोनों हाथों से सोने का कंगन खोल कर ले लिया और बोला कि पर्स में रख देते हैं. इतने में वृद्धा को ठगों ने उसका बैग दे दिया और कहा कि अब आप चले जाइये और मुझे आशिर्वाद दीजिये कि इस तरह का नेक काम कर सकें. जब वृद्धा घर पहुंची तो उसके बैग में कुछ नहीं था. उसी समय उसने मामले की सूचना जोगसर थाने को दी. वृद्धा का कहना है कि उसके जेवरों की कीमत लगभग छह लाख रुपये थी. सीसीटीवी फुटेज में भी ठगों का कारनामा कैद हो गया है. जोगसर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur crime. अधिकारी बन कर अपराधियों ने वृद्धा से ठग लिये छह लाख के जेवर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top