Hot News

June 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: भरोसे के लायक नहीं होते हैं इन 3 मूलांक के लोग, सिर पर चढ़ा रहता है घमंड 

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी इंसान की जन्म तारीख सिर्फ एक तारीख नहीं होती. यह उसकी सोच, आदतों, व्यवहार और जीवन के रास्ते के बारे में बहुत कुछ बताती है. जब हम जन्म तारीख के सभी अंकों को जोड़ते हैं, तो हमें एक खास अंक प्राप्त होता है, जिसे मूलांक कहते हैं. मूलांक 1 से 9 तक कोई भी संख्या में हो सकता है. हर मूलांक का रिश्ता एक ग्रह से होता है जैसे सूर्य, चंद्रमा, मंगल और भी. ये ग्रह हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है. हमें ये बताता है कि हम कैसे सोचते हैं, कैसे फैसले लेते हैं, हमारे जीवन में कैसी खुशियां आएगी और क्या मुश्किलें आ सकती हैं. ऐसे में आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 के लोगों का ग्रह स्वामी गुरु होता है. ये लोग अपने परिवार की जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभाते हैं और मेहनत से अपना हर सपना पूरा कर लेते हैं. इसके अलावा, ये लोग थोड़े घमंडी प्रवृति के होते हैं.  यह भी पढ़ें- Name Personality: आंख मूंद कर भरोसा कर लेते हैं इस नाम अक्षर के लोग, होते हैं सबके दिल के करीब अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 ग्रह स्वामी राहु होता है. इस मूलांक के लोगों को गुस्सा बहुत जल्द आ जाता है, जिसकी वजह से ये हर किसी पर अपना गुस्सा उतार देते हैं. इसके अलावा, ये भरोसेमंद नहीं होते है क्योंकि, इनको दूसरों की बात छुपाना नहीं आता है.  अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 का ग्रह स्वामी शनि होता है. इस मूलांक के लोग बहुत रहस्यमयी और जिद्दी स्वभाव के होते हैं. इसके अलावा, ये हर किसी से बिना बात झगड़ा और दुश्मनी मोल लेते हैं.   यह भी पढ़ें- Name Personality: प्यार में बहुत रोमांटिक होते हैं इस नाम अक्षर के लोग, लेकिन गुस्से पर नहीं रहता काबू  Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: भरोसे के लायक नहीं होते हैं इन 3 मूलांक के लोग, सिर पर चढ़ा रहता है घमंड  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एग्रो टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित होगा बिहार का केवीके सबौर, टूरिस्ट जानेंगे खेती किसानी

Bihar News: भागलपुर. बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने विवि के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सबौर को बिहार के ‘एग्रो टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है. कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह के निर्देशन में प्रसार शिक्षा निदेशालय इस दिशा में आगे काम करेगा, ताकि केवीके लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके. कुलपति ने बताया कि एग्रो टूरिज्म के रूप में केवीके को विकसित करने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोग कृषि के विभिन्न आयामों को जानें. खेती-किसानी लोगों के लिए कितनी जरूरी है, इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी. फसलों के प्रभेदों को दिखाया जायेगा इस व्यवस्था के तहत बागवानी से लेकर विभिन्न फसलों के प्रभेदों को भी केवीके में तैयार रखा जाएगा ताकि जो लोग शोध प्रक्षेत्र में पहुंचे, उन्हें बीएयू द्वारा तैयार विभिन्न प्रभेदों के बारे में जानकारी हो सके. इसके अलावा बिहार और देश के किसान भाइयों के लिए बीएयूके वैज्ञानिक किस तरीके से शोध पर काम करते हैं. इसकी भी जानकारी होगी. निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आरके सोहाने ने बताया कि एग्रो टूरिज्म के रूप में केवीके को तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है. भविष्य में यह किसानों के साथ कृषि में रुचि रखनेवाले लोगों के लिए बेहतर स्थान साबित होगा. लोग समझेंगे खेती-किसानी के आयाम बिहार या भागलपुर पहुंचनेवाले विभिन्न टूरिस्ट भी प्रक्षेत्र में आकर खेती-किसानी के आयामों को देख और समझ सकेंगे. इसके लिए मीडिया सेंटर द्वारा इसका प्रचार प्रसार भी किया जाएगा, ताकि लोगों को जानकारी हो सके कि बीएयू में ऐसा सेंटर स्थापित है. कुलपति के निर्देशन में टीम इस दिशा में बेहतर काम कर रही है. डॉ. सोहाने ने बताया कि बीएयूमें आनेवाले किसानों को विशेष रूप से प्रक्षेत्र भ्रमण कराया जाता है. कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने बताया कि बीएयूके अधीन सबौर केवीके को ‘एग्रो टूरिज्म सेंटर के रूप में तैयार किया जा रहा है. यह सेंटर किसान भाइयों के साथ कृषि में रुचि रखनेवाले लोगों के लिए किसानी समझने के लिए बेहतर स्थान होगा. खेती-किसानी में लोगों को इस सेंटर के माध्यम से आकर्षित किया जाएगा. Also Read: बिहार में बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में पहुंची 8303 मेगावाट तक डिमांड The post एग्रो टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित होगा बिहार का केवीके सबौर, टूरिस्ट जानेंगे खेती किसानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kesari Chapter 2 Box Office: हिट या फ्लॉप, 60वें दिन केसरी 2 ने कितना किया कलेक्शन, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़, जानें यहां

Kesari Chapter 2 Box Office: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को थिएटर्स में आई थी. फिल्म को एक महीने से ज्यादा हो चुका है और इसके कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं. ‘स्काई फोर्स’ के बाद यह अक्षय की दूसरी थिएट्रिकल रिलीज थी. स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. जबकि केसरी 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म थी. केसरी 2 ने अच्छा प्रदर्शन किया. आइए फिल्म के नेट कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं. केसरी 2 का 60वें दिन का कलेक्शन Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 7.75 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर की थी. 60वें दिन मूवी ने 0.01 करोड़ की कमाई की. अक्षय कुमार की फिल्म ने 92.7 करोड़ कमा लिए. जहां हिंदुस्तान में मूवी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही, वहीं दूसरी तरफ इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 144.79 करोड़ कमा लिए. फिल्म अब अपने अंतिम दिनों में है. रेड 2 का नेट कलेक्शन पहला हफ्ता- 46.1 करोड़ रुपये दूसरा हफ्ता- 28.65 करोड़ रुपये तीसरा हफ्ता- 8.6 करोड़ रुपये चौथा हफ्ता- 5.65 करोड़ रुपये 29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये 30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये 31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये 32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये 33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये 34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये 35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये 36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये 37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये 38वां दिन – 0.18 करोड़ रुपये 39वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये 40वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये 41वां दिन – 0.05 करोड़ रुपये 42वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये 43वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये 44वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये 45वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये 46वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये 47वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये 48वां दिन – 0.03 करोड़ रुपये 49वां दिन – 0.02 करोड़ रुपये 50वां दिन – 0.02 करोड़ रुपये 51वां दिन – 0.03 करोड़ रुपये 52वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये 53वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये 54वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये 55वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये 56वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये 57वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये 58वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये 59वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये 60वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन- 92.56 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें– Golmaal 5: रोहित शेट्टी-अजय देवगन की वापसी से हिलेगा बॉक्स ऑफिस, गोलमाल 5 में मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, जानें कास्ट के बारे में The post Kesari Chapter 2 Box Office: हिट या फ्लॉप, 60वें दिन केसरी 2 ने कितना किया कलेक्शन, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़, जानें यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर सरकार का बड़ा दावा, उंगलियों पर गिना दिए दिन

Patna Metro: पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर (ISBT से मलाही पकड़ी) का कार्य अब आखिरी चरण में है. 6 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड ट्रैक पर 5 मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इन स्टेशनों पर सिविल वर्क 90% से ज्यादा पूरा हो चुका है. फिलहाल फिनिशिंग और इलेक्ट्रिक पोल की इंस्टॉलेशन तेजी से की जा रही है. ट्रैक पर पटरियां बिछा दी गई हैं और ट्रैक्शन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. बताया जा रहा है कि अगले 40 दिनों में बचा हुआ कार्य भी पूरा हो जाएगा. बिहार प्रशासन के तमाम नेताओं ने बीते दिनों यह दावा किया था कि 15 अगस्त से पटना में मेट्रो दौड़ने लगेंगी. बारिश में भी बिना रुके हो रहा काम काम को समय पर पूरा करने के लिए मशीनों की संख्या तीन गुना कर दी गई है. मजदूरों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अब दिन-रात तीन शिफ्ट में काम कराया जा रहा है. पहले रूफ सेटिंग के लिए एक या दो क्रेन लगाई जाती थीं, लेकिन अब तीन से ज्यादा क्रेन काम में लाई जा रही हैं. इसके अलावा बरसात के मौसम में भी काम जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. स्टील स्पैन से हो रहा निर्माण निर्माण की गति बढ़ाने के लिए पिलर 64 से 69 तक सीमेंट की जगह स्टील स्पैन का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह स्ट्रक्चर हैदराबाद से मंगाया गया है जिससे निर्माण तेज हो सके. अधिकारियों का मानना है कि इससे मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा और समय की बचत होगी. 15 अगस्त से मेट्रो शुरू करने का दावा मेट्रो कोच के पटना पहुंचने की सूचना भी जल्द मिलने वाली है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो 15 अगस्त तक राजधानी में मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है. हालांकि, अधिकारी अभी आधिकारिक तौर पर कोई दावा नहीं कर रहे हैं. फिर भी प्रयास इस दिशा में लगातार जारी हैं कि पटना मेट्रो तय समय पर ट्रैक पर दौड़ सके. ALSO READ: Bihar Politics: बिहार में परिवारवाद के बाद “जमाईवाद”, जीतन राम मांझी के दामाद और तेजस्वी यादव आमने-सामने The post Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर प्रशासन का बड़ा दावा, उंगलियों पर गिना दिए दिन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shocking News : 20 रुपये की थैली, बच्ची का शव थैली में, 90 किमी की दूरी तय करके घर लौटा पिता

Shocking News : महाराष्ट्र के पालघर जिले के जोगलवाड़ी गांव के रहने वाले एक आदिवासी मजदूर सखरम कावर की चर्चा तेजी से हो रही है. उसे अपनी मृत नवजात बेटी का शव प्लास्टिक की थैली में लपेटकर राज्य परिवहन की बस से 90 किलोमीटर दूर गांव ले जाना पड़ा. उनका आरोप है कि नासिक सिविल अस्पताल ने शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस देने से मना कर दिया. कटकारी आदिवासी समुदाय से आने वाले सखरम ने कहा कि उन्होंने अपनी बच्ची को स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही और बेरुखी के कारण खो दिया. यह घटना प्रशासनी तंत्र की संवेदनहीनता को उजागर करती है. दिहाड़ी पर मजदूरी करके गुजर बसर करते हैं सखरम और उनकी पत्नी सखरम और उनकी 26 साल की पत्नी अविता दिहाड़ी पर मजदूरी करके गुजर बसर करते हैं और हाल ही तक बदलापुर (ठाणे) में एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे. सखरम और उनकी पत्नी अविता सुरक्षित प्रसव के लिए अपने गांव लौटे थे. 11 जून को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर प्रशासनी एम्बुलेंस नहीं आई और अंततः कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद, 12 जून की रात नासिक में बच्ची मृत जन्मी. अगली सुबह अस्पताल ने शव सौंप दिया, लेकिन परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं की. 20 रुपये में थैली खरीदी, बच्ची को कपड़े में लपेटा सखरम ने कहा, “मैंने 20 रुपये में थैली खरीदी, बच्ची को कपड़े में लपेटा और बस से गांव लौटा.” उन्होंने बताया कि 13 जून को जब वह पत्नी को घर लाने नासिक लौटे, तब भी एम्बुलेंस नहीं दी गई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सखरम ने स्वयं एम्बुलेंस लेने से इनकार किया था और अस्पताल ने सभी जरूरी मदद दी. The post Shocking News : 20 रुपये की थैली, बच्ची का शव थैली में, 90 किमी की दूरी तय करके घर लौटा पिता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chilli Idli ki Recipe: अब सांभर नहीं, ऐसे परोसे इडली, बच्चे करेंगे दुबारा खाने की जिद्द

Chilli Idli ki Recipe: बच्चों को हमेशा बाहर का खाना पसंद आता है. लेकिन घरवालों का हमेशा कहना होता है कि बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे कई तरह की परेशानी होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भार मिलने वाला चाइनीज खाना आप कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर तैयार कर सकते हैं जो की टेटसी के साथ-साथ हेल्दी भी रहेगा. हम बात कर रहे है चाइनीज इडली की जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा. चलिए आपको बताते हैं की कैसे आप घर पर ही बच्चों के मन का चाइनीज खाना घर पर बना सकते हैं.  चाइनीज इडली बनाने की सामग्री 200 ग्राम सूजी  100 ग्राम दही  1 कप शिमला मिर्च बारीक कटे हुए 1 कप प्याज बारीक कटे हुए  1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 1 टेबलस्पून विनेगर  1 टेबलस्पून सोया सॉस  1 टेबलस्पून टमाटर सॉस  1 टेबलस्पून चिली सॉस  नमक स्वादानुसार 1 टिस्पून लाल मिर्च पाउडर  बारीक कटी हुई धनिया 1 टिस्पून मीठा सोडा कैसे करें तैयार पहला स्टेप: सबसे पहले इडली तैयार करना है, जिसके लिए सूजी दही और मीठे सोडे को अच्छे से मिलाकर कुछ देर फूलने के लिए छोड़ देंगे. तब तक इधर सारी सब्जियों को काट कर रख लेंगे. इसके बाद जीतने सारे सॉस उनको एक बॉउल में मिला लेंगे.  दूसरा स्टेप: अब गैस पर इडली वाले बर्तन में पानी गर्म करेंगे फिर इडली के बैटर को इडली वाले बर्तन में डालकर उसे स्टीम होने के लिए 10 मिनट ढक कर छोड़ देंगे.  तीसरा स्टेप: जब इडली तैयार हो जाए तो इसे हल्के हाथ से निकाल लेंगे. अब एक पैन मे  तेल डालकर उसे गर्म होने देंगे. इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालकर इसे पकने देंगे. अब इसमे एक एक करके सभी सब्जियां, शिमला मिर्च , प्याज ये सब डाल देंगे.  चौथा स्टेप: जब सब्जियां हल्की भून जाएगी तो फिर इसमें विनगर डालकर इसे कुछ देर चलाएंगे. इसके बाद इसमें सभी मिलाए हुए सॉस को डाल देंगे.  पांचवा स्टेप: हल्की ग्रेवी तैयार होने के बाद इसमें इडली को काट कर इसमें मिलाएंगे. अब इसमें नमक डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी धनिया डालकर गरमा गर्म बच्चों को चाइनीज इडली सर्व करेंगे.  ये घर में बनी हुई चाइनीज इडली बच्चों के साथ -साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगी.  ये हेल्दी भी यही और टेस्टी भी. The post Chilli Idli ki Recipe: अब सांभर नहीं, ऐसे परोसे इडली, शिशु करेंगे दुबारा खाने की जिद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par में शामिल न होने पर ईशान बने दर्शील सफारी का छलका दर्द, बोले- कोई हिस्सा रहता…

Sitaare Zameen Par: आमिर खान अपनी नई फिल्म ‘सीतारे जमीन पर’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म उनकी 2007 में आई ‘तारे जमीन पर’ की सीक्वल फिल्म है, जिसमें इस बार स्पोर्ट्स और दिव्यांग बच्चों की दुनिया को दिखाया जाएगा. साथ ही यह फिल्म 2018 की स्पेनिश फिल्म ‘कैंपियोन्स’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक भी है. जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तभी से चर्चा थी कि दर्शील सफारी, जिन्होंने ‘तारे जमीन पर’ में ईशान अवस्थी के किरदार से सभी का दिल जीत लिया था, इस फिल्म में दोबारा आमिर खान के साथ नजर आएंगे. लेकिन हाल ही में आए ट्रेलर से इन बातों पर ब्रेक लग गया था. साथ ही खुद दर्शील ने फिल्म का हिस्सा न बनने पर खुलकर बात की है. सिताारे जमीन पर में कास्ट न होने पर दर्शील हुए निराश विक्की लालवानी के साथ एक हालिया इंटरव्यू में दर्शील से पूछा गया कि क्या वह ‘सिताारे जमीन पर’ में कास्ट न होने के बाद निराश हुए थे, तो इसपर एक्टर ने जवाब में कहा, “बिल्कुल, आप इसके बारे में सोचते हैं. यह मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. बचपन में जो भी कोई हिस्सा रहता है, चाहे वह स्कूल हो, दोस्त हों, कॉलेज हो और ऐसा ही कुछ, यह फिल्म (तारे जमीन पर) थी. मुझे बहुत खुशी हुई कि ऐसा कुछ (सिताारे जमीन पर) आ रहा है.” फिर आगे जब दर्शील से पूछा गया कि क्या उन्होंने आमिर खान से इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की इच्छा जताई थी, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “मैं बहुत शर्मीला हूं यार, सीधे सवाल मुझसे पूछना आता नहीं है.” बता दें कि पिछले साल आमिर और दर्शील एक एनर्जी ड्रिंक के विज्ञापन में साथ नजर आए थे, जिससे फैंस को उम्मीद थी कि दोनों बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे. वहीं, आखिरी बार दर्शील सफारी अनंत महादेवन की ‘फुले’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ प्रतीक गांधी और पत्रलेखा भी थीं. सितारे जमीन पर के बारे में… ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसमें आमिर खान 10 दिव्यांग बच्चों की एक बास्केटबॉल टीम के कोच के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख भी दिखेंगी. यह भी पढ़े: BORDER 2 की शूटिंग में आई बड़ी रुकावट, लेकिन Sunny Deol ने डटकर किया सामना The post Sitaare Zameen Par में शामिल न होने पर ईशान बने दर्शील सफारी का छलका दर्द, बोले- कोई हिस्सा रहता… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब नहीं हो पाएगी उम्र वाली धोखाधड़ी, BCCI ने जूनियर लेवल पर लागू किए नए नियम

BCCI Bone Test to Measure Age: हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयु धोखाधड़ी (एज फ्रॉड) को लेकर बड़ा कदम उठाया है. बोर्ड की इस सख्ती के बाद युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के साथ अन्याय नहीं होगा और उन्हें सही मौके मिलेंगे. पहले कई खिलाड़ी अपनी उम्र कम दिखाकर जूनियर स्तर के टूर्नामेंटों में स्पोर्ट्सते थे, जिससे असली युवा टैलेंट को मौका नहीं मिल पाता था. बीसीसीआई अब इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. बीसीसीआई ने फैसला किया है कि जूनियर स्तर के क्रिकेटरों की उम्र की सटीक जांच के लिए एक अतिरिक्त बोन टेस्ट अनिवार्य किया जाएगा. इससे खिलाड़ियों की सही उम्र का आसानी से पता चल सकेगा. TW3 मेथड से होता है टेस्ट फिलहाल, बीसीसीआई हड्डी की उम्र का पता लगाने के लिए TW3 मेथड (Tanner-Whitehouse 3 Method) का इस्तेमाल करती है. इस टेस्ट से एक खिलाड़ी की उम्र का अनुमान लगाया जाता है. पहले इस टेस्ट के आधार पर अगले सीजन के लिए पात्रता निर्धारित की जाती थी, जिसमें एक ‘प्लस वन’ फैक्टर भी जोड़ा जाता था. अब इस प्रक्रिया में एक और बोन टेस्ट शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने एक महत्वपूर्ण कदम के तहत जूनियर स्तर पर खिलाड़ियों का अतिरिक्त अस्थि परीक्षण (बोन टेस्ट) कराने का फैसला किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी खिलाड़ी अतिरिक्त सत्र स्पोर्ट्सने से वंचित न रहे. कितनी बार होता है हड्डी का टेस्ट? पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अंडर-16 क्रिकेटरों को अब नए सीजन से दो बार बोन एज टेस्ट से गुजरना होगा खासकर वे खिलाड़ी जो +1 फैक्टर के चलते उम्र सीमा पार कर सकते हैं. यह दोबारा टेस्ट इसलिए किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ी की वास्तविक उम्र पात्रता सीमा के भीतर है या नहीं. बीसीसीआई ने अंडर-16 लड़कों के लिए बोन एज की अधिकतम सीमा 16.5 साल तय की है, जबकि अंडर-15 लड़कियों के लिए यह सीमा 15 साल रखी गई है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘ऐसा सटीक उम्र जानने के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि कोई भी खिलाड़ी वैज्ञानिक गणना के बजाय गणितीय गणना के कारण स्पोर्ट्सने से ना चूके.’’ कैसे मापी जाएगी बोन एज? 2026-27 सत्र के लिए यदि किसी खिलाड़ी की अस्थि आयु (बोन एज) 15.4 साल पाई जाती है, तो उसमें एक साल जोड़कर उसकी आयु गणितीय रूप से 16.4 मानी जाएगी. भले ही उसकी वास्तविक शारीरिक उम्र इससे अलग हो, लेकिन वह 16.4 की सीमा के भीतर होने के कारण अंडर-16 टूर्नामेंट में स्पोर्ट्सने के योग्य रहेगा. वहीं अगर किसी खिलाड़ी की बोन एज 15.5 साल या उससे अधिक निकली, तो एक साल जोड़ने पर वह 16.5 या उससे ज्यादा हो जाएगी, जो तय सीमा 16.4 से अधिक है. ऐसे में वह खिलाड़ी टूर्नामेंट में स्पोर्ट्सने के लिए अयोग्य माना जाएगा. इसी तरह, अंडर-15 लड़कियों के लिए भी यही नियम लागू होता है. अगर किसी लड़की की हड्डी की उम्र इस सीजन में 13.9 साल है, तो अगला सीजन आने पर वह 14.9 की लिमिट में रहते हुए उसी कैटेगरी में स्पोर्ट्सने की पात्र होगी. लेकिन यदि इस सीजन में उसकी बोन एज 14 साल या उससे ज्यादा होती है, तो वह इस बार तो स्पोर्ट्स सकती है, लेकिन अगले सत्र में उसकी उम्र 15 मानी जाएगी, जो 14.9 की सीमा को पार कर जाती है और वह टूर्नामेंट में नहीं स्पोर्ट्स पाएगी. वैभव-आयुष की टीम शामिल हुए दो नए खिलाड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ इसी महीने शुरू होंगे मुकाबले एक ही मैच में 3-3 सुपर ओवर, जीतते-जीतते हार गई टीम, देखें रोमांचक मैच का वीडियो सचिन से कभी नहीं, लेकिन कोहली से होती थी ‘जलन’, जेम्स एंडरसन ने खोला बहुत बड़ा राज The post अब नहीं हो पाएगी उम्र वाली धोखाधड़ी, BCCI ने जूनियर लेवल पर लागू किए नए नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Neet UG Counselling 2025: Rajasthan में MBBS सीटें कितनी हैं और कितनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन?

Neet UG Counselling 2025: NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित हो चुका है और अब राजस्थान के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ा सवाल है कि राजस्थान में MBBS की कितनी सीटें हैं और मेरी रैंक पर कौन-सा कॉलेज मिल सकता है? इस लेख में हम आपको राजस्थान के सभी प्रशासनी मेडिकल कॉलेजों की सीटों, कटऑफ रैंक और काउंसलिंग प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे. यहां आपको Neet UG Counselling 2025 और Rajasthan MBBS सीटें बताई जा रही हैं. राजस्थान में कुल MBBS सीटें कितनी हैं? (2025 अनुमान) NMC कॉलेज डेटा 2024-25 के अनुसार, राजस्थान में मेडिकल एजुकेशन का तेजी से विकास हुआ है. 2025 तक राज्य में 35 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें लगभग 6,225 MBBS सीटें उपलब्ध हैं. यहां संख्या इस प्रकार है- कॉलेज  कॉलेजों की संख्या अनुमानित सीटें प्रशासनी मेडिकल कॉलेज 21 लगभग 3,330 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज 14 लगभग 2,895 कुल सीटें 35+ 6,225 कितनी रैंक पर मिलेगा MBBS में एडमिशन? (अनुमानित कटऑफ 2025) यहां 2024 के ट्रेंड के आधार पर 2025 के लिए अनुमानित रैंक दी गई है- कैटेगरी अनुमानित रैंक (AIR) General 15,000 – 25,000 OBC 20,000 – 30,000 SC 50,000 – 70,000 ST 60,000 – 85,000 प्राइवेट कॉलेज में कटऑफ (जनरल रैंक) रैंक रेंज: 3,00,000 – 5,00,000 AIR तक NRI और मैनेजमेंट कोटा में अलग-अलग नियम होते हैं. नोट- Rajasthan MBBS सीटों की जानकारी रिसर्च और रिपोर्ट्स के आधार पर दी जा रही है. कैंडिडेट्स एडमिशन लेने से पहले काउंसलिंग आदि की जानकारी के लिए संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें. प्राइवेट कॉलेज में फीस अधिक होती है लेकिन सीट्स ज्यादा होती हैं. राजस्थान MBBS काउंसलिंग 2025 की जानकारी काउंसलिंग एजेंसी: Rajasthan NEET UG Medical & Dental Admission/Counselling Board ऑफिशियल वेबसाइट:rajneetug2025.com काउंसलिंग शुरू होने की संभावना: जुलाई 2025 के पहले सप्ताह से यह भी पढ़ें- IBPS Revised Exam Calendar 2025: बैंक भर्ती परीक्षा की डेट्स में बदलाव, यहां देखें डिटेल्स यह भी पढ़ें- India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT: इंडियन पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड यह भी पढ़ें- Railway Sarkari Naukri 2025: RRB Technician के इतने पदों पर हो रही भर्ती, सैलरी 90,000 तक यह भी पढ़ें- Success Story: कमजोर इंग्लिश का मजाक पर सफलता से जवाब…GATE, ISRO और IES के बाद UPSC Topper The post Neet UG Counselling 2025: Rajasthan में MBBS सीटें कितनी हैं और कितनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raid 2 Box Office: 120 करोड़ के बजट में बनी रेड 2 ने 47वें कितनी कमाई की? ब्लॉकबस्टर या फुस्स, वर्ल्डवाइड कैसा रहा कलेक्शन, जानें

Raid 2 Box Office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने फिल्म रेड 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया. फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ देखने को मिली. समीक्षकों से मूवी को अच्छा रिस्पांस मिला और फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई भी की. रेड 2 साल 2018 में रिलीज हुई रेड का सीक्वल है. रेड में इलियाना डिक्रूज थी, जबकि रेड 2 में उनकी जगह वाणी कपूर ने ले लिया था. फिल्म रिलीज के 47वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कितने करोड़ फिल्म ने अपने खाते में बटोर लिए. रेड 2 का कलेक्शन sacnilk के मुताबिक, राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित रेड 2 ने 47वें दिन 0.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म का नेट कलेक्शन अब 173.12 करोड़ हो गए. वर्ल्डवाइड कलेक्शन का बीत करें तो मूवी ने 236.9 करोड़ की कमाई कर ली. हालांकि रेड 2 की कमाई इससे ज्यादा थोड़ी ही बढ़ सकती है क्योंकि इन दिनों सिनेमाघरों में हाउसफुल 5 ने कब्जा किया हुआ है. रेड 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट Raid 2 Week 1: 95.75 करोड़ Raid 2 Week 2: 40.6 करोड़ Raid 2 Week 3: 20.5 करोड़ Raid 2 Day 23: 1 करोड़ रुपये Raid 2 Day 24: 1.85 करोड़ रुपये Raid 2 Day 25: 2.4 करोड़ रुपये Raid 2 Day 26: 0.75 करोड़ रुपये Raid 2 Day 27: 0.85 करोड़ रुपये Raid 2 Day 28: 0.7 करोड़ रुपये Raid 2 Day 30: 0.6 करोड़ रुपये Raid 2 Day 31: 1.15 करोड़ Raid 2 Day 32: 1.61 करोड़ Raid 2 Day 33: 0.55 करोड़ Raid 2 Day 34: 0.42 करोड़ Raid 2 Day 35: 0.1 करोड़ Raid 2 Day 36: 0.4 करोड़ Raid 2 Day 37: 0.15 करोड़ Raid 2 Day 38: 0.35 करोड़ Raid 2 Day 39: 0.5 करोड़ Raid 2 Day 40: 0.22 करोड़ Raid 2 Day 41: 0.19 करोड़ Raid 2 Day 42: 0.18 करोड़ Raid 2 Day 43: 0.17 करोड़ Raid 2 Day 44: 0.12 करोड़ Raid 2 Day 45: 0.3 करोड़ Raid 2 Day 46: 0.47 करोड़ Raid 2 Day 47: 0.12 करोड़ नेट कलेक्शन- 173.12 करोड़ यह भी पढ़ें– Golmaal 5: रोहित शेट्टी-अजय देवगन की वापसी से हिलेगा बॉक्स ऑफिस, गोलमाल 5 में मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, जानें कास्ट के बारे में The post Raid 2 Box Office: 120 करोड़ के बजट में बनी रेड 2 ने 47वें कितनी कमाई की? ब्लॉकबस्टर या फुस्स, वर्ल्डवाइड कैसा रहा कलेक्शन, जानें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top