Hot News

June 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Air India Flight : सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में उतरा विमान

Air India Flight : सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई. इसकी वजह से फ्लाइट को कोलकाता में उतारना पड़ा. सभी यात्रियों को वहीं उतारा गया.विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा VIDEO | Kolkata: An Air India flight from San Francisco to Mumbai via Kolkata suffered a technical snag in one of its engines, requiring passengers to be deplaned during a scheduled halt at the city airport early on Tuesday. Flight AI180 arrived on time at the city airport at… pic.twitter.com/0MSUiiwPdZ — Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2025 The post Air India Flight : सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में उतरा विमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Love Rashifal: आज  17 जून 2025 को कौन करेगा इजहार-ए-मोहब्बत और किसका टूटेगा दिल? पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 17 June 2025:आज 17 जून 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए प्यार की दुनिया में नई उम्मीदों और मधुर शुरुआत का संदेश लेकर आया है. जिनका पहले से कोई रिश्ता है, उनके लिए यह समय भावनाएं व्यक्त करने और रिश्ते को मजबूत बनाने का है. अगर आप किसी बात को दिल में दबाए हुए हैं, तो आज उसे साझा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. वहीं सिंगल लोगों के लिए पुराने किसी परिचित से दोबारा जुड़ाव की संभावना है, जो धीरे-धीरे एक खूबसूरत रिश्ते का रूप ले सकता है. तो आइए जानते हैं, आज आपकी लव लाइफ क्या संकेत दे रही है – कहीं आज का दिन आपके लिए ‘स्पेशल’ तो नहीं? मेष (Aries):आज दिल रोमांस के रंगों से भरा रहेगा, पार्टनर के साथ बिताया गया वक्त खास रहेगा, सिंगल लोगों के जीवन में कोई नया नाम दस्तक दे सकता है. आज 17 जून 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल वृषभ (Taurus):मूड थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है, जिससे रिश्ता प्रभावित हो सकता है, बात-बात में उलझने से बचें, सिंगल लोगों को कोई पुराना रिश्ता फिर से याद आ सकता है. मिथुन (Gemini):पार्टनर के साथ भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, संवाद में अपनापन झलकेगा, सिंगल्स को यात्रा या सोशल प्लेटफॉर्म पर दिलचस्प कनेक्शन मिल सकता है. कर्क (Cancer):थोड़ी भावुकता हावी रह सकती है, बेवजह शक से बचें और पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें, बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी. सिंह (Leo):प्रेम जीवन में आज रोमांच और उत्साह बना रहेगा, सरप्राइज प्लान या कोई छोटा गिफ्ट रिश्ते को मजबूत बना सकता है. कन्या (Virgo):रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, अपनी भावनाएं छुपाने के बजाय खुलकर बात करें, सिंगल लोग पुरानी यादों में खो सकते हैं. तुला (Libra):पार्टनर के साथ संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा, रोमांटिक आउटिंग या मूवी नाइट का प्लान बन सकता है. वृश्चिक (Scorpio):आपकी पर्सनालिटी पार्टनर को आकर्षित करेगी, नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं, वहीं पुराने रिश्ते और भी गहरे हो सकते हैं. धनु (Sagittarius):थोड़ी उलझन और बेचैनी महसूस हो सकती है, गलतफहमियों से बचने के लिए संवाद बनाए रखें, संयम से काम लें. मकर (Capricorn):आज पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और साथ देगा, सिंगल लोगों को किसी जान-पहचान वाले से नया रिश्ता जुड़ सकता है. कुंभ (Aquarius):प्रेम जीवन में ताजगी और गर्माहट दोनों बनी रहेगी, पुराने मतभेद दूर होंगे, भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी. मीन (Pisces):आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे, छोटी बातों को दिल से न लगाएं, समझदारी और नरमी से रिश्ता और मज़बूत होगा. The post Aaj Ka Love Rashifal: आज  17 जून 2025 को कौन करेगा इजहार-ए-मोहब्बत और किसका टूटेगा दिल? पढ़ें लव राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT: इंडियन पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड

India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए 4th मेरिट लिस्ट 2025 जारी कर दी है. वे उम्मीदवार जो पहले जारी की गई पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित नहीं हुए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है. यह सूची आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर राज्य के हिसाब से जारी की गई है, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. GDS 4th मेरिट लिस्ट (India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT) GDS 4th मेरिट लिस्ट एक अनुपूरक सूची (Supplementary List) है, जिसमें उन उम्मीदवारों को शामिल किया गया है जो पहले की तीन सूचियों में चयनित नहीं हो पाए थे. यह लिस्ट राज्यवार जारी की गई है और इसमें Gujarat, Bihar, UP, Rajasthan, Jharkhand, Tamil Nadu सहित देश के लगभग सभी राज्यों के चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले, इंडिया पोस्ट ने तीन चरणों में मेरिट लिस्ट जारी की थी. अब यह चौथी लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है जो अब भी चयन की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इंडिया पोस्ट GDS 4th मेरिट लिस्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें? India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स देखें- सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं. Candidate’s Corner में जाएं. अपने राज्य के नाम पर क्लिक करें. Supplementary List – IV (4th List) पर क्लिक करें. ओपन हुई PDF में Ctrl+F दबाएं और अपना नाम खोजें. PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें. किन राज्यों की लिस्ट? (India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT) यह सूची लगभग सभी राज्यों के लिए जारी की गई है- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर. आगे क्या करें? (India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT) अगर आपका नाम इस मेरिट लिस्ट में आता है, तो अगले चरण में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए तैयार रहें. इंडिया पोस्ट द्वारा संबंधित मंडलों से संपर्क किया जाएगा और DV की तारीख तय की जाएगी. सुनिश्चित करें कि आपके पास सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स तैयार हों. यह भी पढ़ें- Railway Sarkari Naukri 2025: RRB Technician के इतने पदों पर हो रही भर्ती, सैलरी 90,000 तक यह भी पढ़ें- Success Story: कमजोर इंग्लिश का मजाक पर सफलता से जवाब…GATE, ISRO और IES के बाद UPSC Topper The post India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT: इंडियन पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

G7 समिट बीच में छोड़ निकले डोनाल्ड ट्रंप, क्या ईरान में आने वाली है तबाही!

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर चौंका दिया है. सोमवार रात राष्ट्राध्यक्षों के साथ रात्रिभोज के बाद वह शिखर सम्मेलन छोड़कर रवाना हो गए. इस फैसले के पीछे इजरायल और ईरान के बीच तेज होते संघर्ष को वजह बताया गया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जी-7 शिखर सम्मेलन में कई अहम उपलब्धियां हासिल की गईं, लेकिन मध्य पूर्व की स्थिति के कारण राष्ट्रपति ट्रंप सम्मेलन से पहले ही वापस लौट रहे हैं.” ईरान को दी सख्त चेतावनी ट्रंप ने शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान को सीधे तौर पर चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि तेहरान को अपने परमाणु संयंत्रों पर नियंत्रण लगाना होगा, “इससे पहले कि बहुत देर हो जाए.” इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हर किसी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!” इस बयान के तुरंत बाद ट्रंप ने मंगलवार की महत्वपूर्ण बैठकों से भी खुद को अलग कर लिया. ईरान को पहले ही दिया गया था 60 दिन का समय ट्रंप ने बताया कि ईरानी नेतृत्व को अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर समझौता करने के लिए पहले ही 60 दिनों का समय दिया गया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका सैन्य रूप से इस संघर्ष में शामिल हो सकता है, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, “मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता.” शिखर सम्मेलन की दिशा बदली जी-7 सम्मेलन में दुनिया के प्रमुख नेता कनाडा में कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए एकत्र हुए थे. लेकिन इजरायल-ईरान युद्ध के बढ़ते तनाव ने सम्मेलन की दिशा बदल दी. इजरायल ने चार दिन पहले ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए थे, जिससे हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं. ट्रंप के इस फैसले ने वैश्विक कूटनीति में उथल-पुथल पैदा कर दी है. अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि अमेरिका अगला कदम क्या उठाता है और यह संकट कितनी दूर तक जाएगा. The post G7 समिट बीच में छोड़ निकले डोनाल्ड ट्रंप, क्या ईरान में आने वाली है तबाही! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार में मिलेगा अब तुरंत न्याय, बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट

Bihar News: पटना. न्यायालयों में ट्रायल के स्तर पर लंबित केसों के निबटारे के लिए बिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा. इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने रूपरेखा तैयार कर ली है. जल्द ही गृह विभाग के माध्यम से राज्य प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया जायेगा. डीजीपी विनय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आबादी और पेंडिंग केस के हिसाब से बड़े जिलों में अधिकतम पांच जबकि छोटे जिलों में एक से दो फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का प्रस्ताव बनाया गया है. लगभग 100 नये फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे. बकौल डीजीपी, इन नये कोर्ट में हत्या, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट आदि से जुड़े गंभीर केसों का प्राथमिकता के आधार पर ट्रायल कराया जायेगा. रिटायर्ड जज की तैनाती उन्होंने बताया कि नये फास्ट ट्रैक कोर्टों में रिटायर्ड जज की तैनाती का भी प्रस्ताव है. इन कोर्ट को बेल (जमानत) आदि मामलों से पूरी तरह मुक्त रखा जायेगा. डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2011 तक बिहार में करीब 178 फास्ट ट्रैक कोर्ट कार्यरत थे, जिनकी वजह से उस दौरान ट्रायल मामलों के निष्पादन की रफ्तार तेज हुई थी. उसके बाद पोक्सो, एससी-एसटी व मद्य निषेध आदि के स्पेशल कोर्ट बने हैं. इस दौरान बिहार के एडीजी (विधि-व्यवस्था) सह एटीएस पंकज दराद भी उपस्थित रहे. 1172 अपराधियों की संपत्ति चिह्नित डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि बिहार के 1172 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति चिह्नित कर ली गयी है. इसको लेकर राज्य के कुल 1249 थानों से प्रस्ताव मिले हैं. इनमें कांट्रैक्ट किलर, शराब व हथियार माफिया से लेकर संगठित अपराध से जुड़े अपराधी शामिल हैं. बीएनएसएस की धारा 107 के तहत इनकी अवैध संपत्ति को जब्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. आर्थिक अपराध इकाई नेपीएमएलए के तहत तीन अपराधियों मधुबनी के मनोज झा, मुजफ्फरपुर के राकेश कुमारऔर खुशरूपुर के संजय कुमार की 5.15 करोड़ रुपयेकी संपत्ति अधिग्रहित करनेका प्रस्ताव भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजा है. भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की बेधड़क करें शिकायत डीजीपी ने कहा कि थानों से भ्रष्टाचार की शिकायतें अक्सर प्राप्त होती रहती हैं. यदि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मी किसी मामले में मदद करने के नाम पर रिश्वत की मांग करता है तो जनता बेधड़क इसकी शिकायत निगरानी, एसवीयू, ईओयूया सीधे बिहार पुलिस मुख्यालय से करे. भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. 66 पुलिस कर्मियों को निलंबन किया गया है. बड़ी संख्या मेंकांडों के लंबित होनेके सवाल पर डीजीपी नेकहा कि दर्ज हो रहे कांडों के मुकाबले डेढ़ गुणा अधिक मामलों कानिष्पादन हो रहा है. Also Read: बिहार में बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में पहुंची 8303 मेगावाट तक डिमांड The post Bihar News: बिहार में मिलेगा अब तुरंत न्याय, बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Neet UG Counselling 2025: झारखंड में MBBS की सीटें कितनी हैं? NEET UG रिजल्ट के बाद इतनी रैंक पर एडमिशन

Neet UG Counselling 2025: अगर आप NEET UG 2025 के माध्यम से झारखंड में MBBS कोर्स में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सीटों की संख्या और रैंक के आधार पर कटऑफ जानना बेहद जरूरी है. हर साल NEET का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के मन में पहला सवाल होता है कि मेरी रैंक पर झारखंड में MBBS की सीट मिलेगी या नहीं? इस लेख में हम जानेंगे कि झारखंड में कितनी MBBS सीटें उपलब्ध हैं और किस रैंक पर एडमिशन मिल सकता है. आइए विस्तार से Neet UG Counselling 2025 के बारे में जानें. झारखंड में MBBS सीटों की कुल संख्या (Neet UG Counselling 2025) JCECEB Official Site और नीट गाइडेंस वेबसाइट के अनुसार, झारखंड में प्रशासनी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 800 से अधिक हैं. यहां प्रशासनी काॅलेजों की लिस्ट इस प्रकार है- कॉलेज का नाम सीटें (अनुमानित) टाइप रिम्स, रांची (RIMS) 180 प्रशासनी पीएमसीएच, धनबाद 100 प्रशासनी एमजीएम, जमशेदपुर 100 प्रशासनी पलामू मेडिकल कॉलेज 100 प्रशासनी हजारीबाग मेडिकल कॉलेज 100 प्रशासनी दुमका मेडिकल कॉलेज 100 प्रशासनी मधुपुर मेडिकल कॉलेज 100 प्रशासनी रामगढ़ मेडिकल कॉलेज (नया) 50 प्रशासनी नोट- कुल प्रशासनी सीटें 830 से अधिक हैं. हालांकि सीटों की संख्या में बदलाव हो सकता है. इसके अलावा निजी MBBS कॉलेज की सीटें अलग हैं. कितनी रैंक पर MBBS में एडमिशन? (Neet UG Counselling 2025) झारखंड में MBBS एडमिशन की प्रक्रिया JCECEB (Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board) के तहत होती है. यहां 2024 के आधार पर अनुमानित कटऑफ रैंक नीचे दी गई है- श्रेणी अनुमानित कटऑफ रैंक (AIR) General (UR) 17,000 – 22,000 OBC 23,000 – 28,000 SC 55,000 – 70,000 ST 75,000 – 90,000 नोट: 2025 में सीटों की संख्या बढ़ने या रैंक ट्रेंड बदलने से ये कटऑफ ऊपर-नीचे हो सकती है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल शेड्यूल जरूर चेक करें. यह भी पढ़ें- Railway Sarkari Naukri 2025: RRB Technician के इतने पदों पर हो रही भर्ती, सैलरी 90,000 तक यह भी पढ़ें- Success Story: कमजोर इंग्लिश का मजाक पर सफलता से जवाब…GATE, ISRO और IES के बाद UPSC Topper The post Neet UG Counselling 2025: झारखंड में MBBS की सीटें कितनी हैं? NEET UG रिजल्ट के बाद इतनी रैंक पर एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video : ईरान में एंकर पढ़ रही थी न्यूज, गिर गया मिसाइल, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Watch Video : सोमवार को इजराइल ने एक बड़ा हवाई हमला कर ईरान के प्रशासनी टीवी मुख्यालय को निशाना बनाया. यह हमला उस वक्त हुआ जब चैनल पर सीधा प्रसारण चल रहा था. हमले से स्टूडियो में अचानक अंधेरा छा गया, मलबा चारों तरफ उड़ने लगा और इमारत में आग लग गई. यह हमला ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के चौथे दिन हुआ, जिससे पूरे मध्य पूर्व में बड़े युद्ध की आशंका और बढ़ गई है. ईरान की प्रशासनी समाचार एजेंसी के अनुसार, हमले के दौरान लाइव प्रसारण अचानक बंद हो गया. एक स्त्री रिपोर्टर ने बताया कि स्टूडियो में धूल भर गई थी और एक तेज धमाका हुआ. इसके तुरंत बाद चैनल पर रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रम चलने लगे. घटना का वीडियो भी सामने आया है. देखें वीडियो. 🚨BREAKING: Just moments ago—Israel strikes the Iranian Broadcasting Corporation live on air.#Iran के पास हथियार भले हो युद्ध करने को पर वो जिस जमीन पर टीका है वह सिर्फ उसे जलाएगी.#IranTV #IsraelStrike #IsraeliranWar#IranUnderAttack #iranisraelwar #tahran#IranUnderAttack pic.twitter.com/XNr7yLhrbl — Æmít Rewa (सनातनी) (@amitrewa01) June 17, 2025 प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला : आमिर सईद इरावानी संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावानी ने ईरानी टीवी स्टूडियो पर हमले को “प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला” बताया और इजरायल पर “सच का सबसे बड़ा दुश्मन” होने का आरोप लगाया है. इरावानी के अनुसार, इजरायल के हमले की शुरुआत से अब तक ईरान में 220 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 20 शिशु भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इजराइल के खिलाफ ईरान के जवाबी हमलों में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और लगभग 600 घायल हुए हैं. यह भी पढ़ें : Iran-Israel War : अब मचेगी तबाही! डोनाल्ड ट्रंप ने पूरा तेहरान खाली करने को कहा, इजराइल का हवाई क्षेत्र पर कंट्रोल The post Watch Video : ईरान में एंकर पढ़ रही थी न्यूज, गिर गया मिसाइल, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिपाही ने उठायी एके-47 और सिर में मार ली गोली, पुलिस कैंपस में मचा हड़कंप

Bihar News: भभुआ. बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में क्विक रिस्पॉस टीम के एक जवान ने सोमवार की देर शाम जिला पुलिस केंद्र परिसर में एके- 47 से अपने सिर में गोली मार आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल 26 वर्षीय अमलेश कुमार जमुई जिले का रहनेवाला है. उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिसकर्मी उसे लेकर एंबुलेंस से बीएचयू के ट्रामा सेंटर के लिए रवाना हो गए. डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है. अभी उसकी शादी नहीं हुई थी. दंगा नियंत्रण कक्ष में तैनात था अमलेश बताया जाता है कि 2022 में अमलेश ने कैमूर में योगदान किया था. भभुआ दंगा नियंत्रण कक्ष में उसकी ड्यूटी लगी थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कप्तान ने पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस कर्मी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना से अन्य पुलिस कर्मी भी हैरान हैं. उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है कि अमलेश ने आखिर खुदकुशी करने की कोशिश क्यों की. भभुआ पुलिस लाईन सहित अन्य इलाकों में इस घटना की चर्चा हो रही है. घटना की सूचना अमलेश के परिजनों को दे दी गयी है. घटना के पीछे का कारण पता लगा रही पुलिस घटना के संबंध में पूछने पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि जवान अमलेश को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बनारस भिजवाया गया है. इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है. हथियार व मोबाइल को बरामद कर उसकी भी जांच शुरू कराई गई है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस केंद्र के एक कमरे में अपने जवान साथी के साथ अमलेश रहता था. घटना की जानकारी तब हुई, जब उसका साथी जवान ड्यूटी कर लौटा और दरवाजा खुलवाने पर अंदर से कोई गतिविधि महसूस नहीं हुई. Also Read: बिहार में बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में पहुंची 8303 मेगावाट तक डिमांड The post सिपाही ने उठायी एके-47 और सिर में मार ली गोली, पुलिस कैंपस में मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Railway Sarkari Naukri 2025: RRB Technician के इतने पदों पर रही भर्ती, सैलरी 90,000 तक

Railway Sarkari Naukri 2025: Railway Recruitment Board (RRB) ने 10 जून 2025 को Technician ग्रेड-I और ग्रेड-III पदों के लिए नौकरी विज्ञापन जारी किया है. इस साल कुल 6,180 रिक्तियां विभिन्न तकनीकी ट्रेड में भरी जाएंगी. अगर आप भी रेलवे में प्रशासनी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां Railway Sarkari Naukri 2025 के बारे में विस्तार से जानें. महत्वपूर्ण तिथियां और पात्रता (Railway Sarkari Naukri 2025) ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 28 जून 2025  आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025.  योग्यता और आयु सीमा (Railway Sarkari Naukri 2025) Technician Grade-I (Signal): B.Sc, डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/ITI  Technician Grade-III: 10वीं + आईटीआई/ अप्रेंटिसशिप  Grade-I: 18–36 वर्ष, Grade‑III: 18–33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट मिलती है) पोस्ट की जानकारी (Railway Sarkari Naukri 2025) कुल मिलाकर 51 श्रेणियों में जोन वाइज रिक्तियां हैं, जिनमें Grade-I में Signal टेक्नीशियन, और Grade‑III में विभिन्न कार्यशाला/Signal ट्रेड शामिल हैं। जैसे: Technician Grade-I Signal: 180 पद Technician Grade-III: लगभग 6,000 पद. सैलरी (Railway Sarkari Naukri 2025) Technician Grade-I (Signal): 29,200–92,300 (Level 5) Technician Grade-III: 19,900–63,200 (Level 2)  चयन प्रक्रिया (Railway Sarkari Naukri 2025) CBT परीक्षा (100 प्रश्न, 90 मिनट, -1/3 अंक नेगेटिव मार्किंग)  दस्तावेज सत्यापन मेडिकल टेस्ट कैसे करें ऑनलाइन आवेदन (Railway Sarkari Naukri 2025) RRB की आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) पर जाएं “RRB Technician Notification 2025” लिंक पर क्लिक करें आवश्यक दस्तावेज जमा करें, आवेदन शुल्क: 500 (General/OBC/EWS) या 250 (SC/ST/Female)  फॉर्म भरें, फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें सबमिट करें और प्रिंट आउट रखें आवेदन संख्या के साथ. नोट- कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले योग्यता, वैकेंसी और सैलरी आदि की डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें. यह भी पढ़ें- UGC NET June 2025 City Intimation Slip: यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप यहां चेक करें, Admit Card पर ये अपडेट यह भी पढ़ें- Success Story: कमजोर इंग्लिश का मजाक पर सफलता से जवाब…GATE, ISRO और IES के बाद UPSC Topper यह भी पढ़ें- Most Expensive Substance: आधा विश्व नहीं जानता पृथ्वी पर सबसे महंगा पदार्थ कौन सा है? जानेगा तो अरबों-खरबों की बातें लगेंगी छोटी! The post Railway Sarkari Naukri 2025: RRB Technician के इतने पदों पर रही भर्ती, सैलरी 90,000 तक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Iran-Israel War : अब मचेगी तबाही! डोनाल्ड ट्रंप ने पूरा तेहरान खाली करने को कहा, इजराइल का हवाई क्षेत्र पर कंट्रोल

Iran-Israel War : ईरान-इजराइल जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि सभी लोग तुरंत तेहरान खाली कर दें. इजराइल पहले ही नागरिक ठिकानों पर हमले की धमकी दे चुका है जिसने ईरान को टेंशन में डाल दिया है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को पहले ही परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने की जरूरत है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल के जरिए ईरान को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ईरान को उस समझौते पर साइन कर देना चाहिए था, जिसे अमेरिका की ओर से रखा गया है. मैंने साफ कहा था कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए. ट्रंप ने लोगों से तुरंत तेहरान खाली करने की अपील तक कर दी है. इजराइली हमलों ने ईरान को पहुंचाया खासा नुकसान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर इजराइली हमलों से उसका परमाणु कार्यक्रम काफी समय के लिए पीछे चला गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इजराइल का मकसद ईरानी प्रशासन को गिराना नहीं है, लेकिन अगर हमलों के चलते ऐसा होता है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि वहां की प्रशासन पहले से ही कमजोर है. नेतन्याहू ने यह भी बताया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लगातार संपर्क में हैं. तेहरान के हवाई क्षेत्र पर इजराइल का नियंत्रण सोमवार को ईरान ने इजराइल पर एक बार फिर सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए, जिनमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. इसके जवाब में इजराइल ने तेहरान के कुछ इलाकों के निवासियों को चेतावनी दी कि वे संभावित हमलों से पहले क्षेत्र खाली कर दें. यह चेतावनी संघर्ष के चौथे दिन आई है, जब इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने तेहरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और अब बिना किसी खतरे के वहां उड़ान भर सकती है. सेना ने गाजा और लेबनान में भी हमलों से पहले नागरिकों को क्षेत्र खाली करने की अपील की है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल का तेहरान के आसमान पर नियंत्रण है. यही नहीं उनका देश ईरानी परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरों को नष्ट करने के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की ‘‘राह पर’’ है. The post Iran-Israel War : अब मचेगी तबाही! डोनाल्ड ट्रंप ने पूरा तेहरान खाली करने को कहा, इजराइल का हवाई क्षेत्र पर कंट्रोल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top