Hot News

June 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरौन काली मंदिर की वार्षिक पूजा में उमड़े श्रद्धालु

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड के सरौन में अवस्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजा के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. रिमझिम बारिश के बीच अहले सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी. इस दौरान एक लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां काली की पूजा अर्चना की. बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बगल में स्थित बड़का आहर में स्नान कर माता की चौखट तक दंडवत देते हुए पहुंचे. इससे पहले सुबह में विद्वान पंडितों ने मां की पिंडी के समक्ष वैदिक रीति-रिवाज के बीच दुर्गा सप्तशती का पाठ किया. पाठ की समाप्ति के बाद मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया. आसपास के कई गांवों के लोग प्रत्येक वर्ष वार्षिक पूजा के अवसर पर बजरंगबली का ध्वजारोहण के लिए यहां पहुंचते हैं. तत्पश्चात दर्जनों ब्राह्मणों एवं कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही बकरे की बलि देने की शुरुआत हुई. इस दौरान पूजा अर्चना के साथ ही दूर-दराज से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने-अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया. पूजा में न केवल बिहार के कई जगहों से बल्कि झारखंड एवं बंगाल से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. रुक-रुककर हो रही बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं पूजा समिति ने श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की थी. ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी सच्चे मन से मां की शरण में आता है, उसके सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं. यही कारण है प्रत्येक वर्ष वार्षिक पूजा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ यहां जुटती है. इतना ही नहीं यहां वर्ष भर श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए जुटते हैं. सुरक्षा को लेकर की गयी थी चाक-चौबंद व्यवस्था सरौन काली मंदिर वार्षिक पूजा व मेला को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये थे. सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ राजेश कुमार, बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, सीओ राजकिशोर साह, चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार, चिहरा थानाध्यक्ष कुंज बिहारी कुमार के साथ-साथ दर्जनों पुलिसकर्मी मंदिर परिसर में घंटों डटे रहे. पुलिस पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर बनाये हुए थी. पूजा- अर्चना को लेकर जुटे भक्तों को कतारबद्ध कर मंदिर तक पहुंचाने में पुलिस जुटी रही. वाहनों के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी ताकि पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो. एसडीपीओ ने बताया कि मेला में जुटने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पर स्त्री-पुरूष पुलिस की तैनाती की गई है. मेला परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है. प्रशासन की सजगता का ही परिणाम है कि पूजा एवं मेला शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो पाया. वार्षिक पूजा में दी गयी हजारों बकरों की बलि सरौन काली मंदिर मे वार्षिक पूजा के दौरान मंगलवार को सात-आठ हजार से भी अधिक बकरों की बलि दी गयी. इतनी संख्या में बलि देने के लिए पूजा समिति ने व्यापक तैयारी की थी. बलि दिलाने के लिए बिहार, बंगाल, झारखंड सहित कई अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे. बलि पूजा के लिए सुबह से ही लोग कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. इस संबंध में मुख्य पुजारी दशरथ पांडेय ने बताया कि वर्ष भर लोग मां की दरबार में पूजा अर्चना के लिए आते हैं, जब उनकी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है, तो वार्षिक पूजा के अवसर पर बकरे की बलि देने आते हैं और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सरौन काली मंदिर की वार्षिक पूजा में उमड़े श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसी भी पुलिस पदाधिकारी से शिकायत है, तो बेहिचक मेरे पास आएं : एसपी

जमुई . नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने मंगलवार को जमुई जिले के एसपी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया. गौरतलब है कि पिछले दिनों गृह विभाग ने बिहार के 18 आइपीएस पुलिस अधिकारियों का तबादला किया था, इसमें जमुई में पदस्थापित निवर्तमान पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद का भी तबादला कर दिया गया था. उनकी जगह मुजफ्फरपुर सिटी एसपी के रूप में पदस्थापित विश्वजीत दयाल को जमुई का नया एसपी बनाया गया है. मंगलवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश यही होगी कि जिले में सबसे पहले बेसिक पुलिसिंग को लागू कराया जाये. लोगों को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिले, इसे लेकर मेरी कोशिश रहेगी. नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण बनाये रखना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी. लोगों के बीच सौहार्द रखने की भी पूरी कोशिश रहेगी. उन्होंने कहा कि अगर आपको जिले के किसी भी थाना या पुलिस पदाधिकारी से कोई शिकायत है, तो आप बेझिझक मेरे पास उसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा जिले में अगर कहीं भी अपराध की कोई घटना होती है, या इससे संबंधित किसी प्रकार की सूचना है, तो आप सीधे मेरे कार्यालय में आकर मुझे सूचना दे सकते हैं या फोन कर भी मुझे इसकी जानकारी दे सकते हैं. मेरा सबसे बड़ा प्रयास यह रहेगा की किसी भी मामले में कोई निर्दोष व्यक्ति के ऊपर कारवाई ना हो, और उसे बेवजह परेशान ना किया जाए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसी भी पुलिस पदाधिकारी से शिकायत है, तो बेहिचक मेरे पास आएं : एसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटर स्टेट मीटिंग में बोले पलामू आईजी- संगठित अपराध और नक्सलियों पर करें सख्त कार्रवाई

Inter State Meeting on Crime and Naxalism| पलामू, शिवेंद्र कुमार : पलामू आइजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता में सुरक्षा को लेकर मंगलवार को इंटर स्टेट की बैठक आइजी कार्यालय में हुई. बैठक में आइजी ने कहा कि संगठित अपराध की वजह से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं. ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर तुरंत गिरफ्तार करें. जो अपराधी जमानत पर बाहर हैं, उन पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है. वैसे अपराधी अभी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल हैं, तो उन पर सीसीए लगाने की अनुशंसा की जायेगी. नक्सलियों से बोले आइजी- सरेंडर करें, नहीं तो मारे जायेंगे आइजी ने कहा कि नक्सली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वे सरेंडर करके मुख्यधारा में शामिल हो जायें. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस विशेष रणनीति के तहत काम कर रही है. अगर नक्सली सरेंडर नहीं करेंगे, तो पुलिस की गोली से मारे जायेंगे. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जितने भी केस हुए हैं, उनमें पुलिस ने सभी मामलों में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की है. सिविल एक्शन प्लान के तहत गांवों में होगा काम आइजी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिविल एक्शन प्लान के तहत कार्य किया जायेगा. ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़े रहें. ग्रामीण और पुलिस के बीच की दूरी कम हुई है. उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स के मामले में तीनों जिले की पुलिस बेहतर कार्य कर रही है. प्रशासनी कर्मचारियों और पदाधिकारियों की भी इस मामले में अकाउंटिबिलिटी फिक्स की गयी है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें एसपी को तेजी से केस निबटाने का निर्देश आइजी ने बताया कि कई ऐसे लोगों को नोटिस भी दिया गया है. इस मामले में वन विभाग को भी जानकारी दे दी गयी है. तीनों जिले के केस की भी समीक्षा की गयी. तीनों जिले के एसपी को निर्देश दिया गया है कि तेज गति से केसों का निबटारा करें. स्त्रीओं से संबंधित केस का जल्द निबटारा किया जाये. दो महीने में चार्जशीट करें. मौके पर एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह, गढ़वा एएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. ये अधिकारी भी बैठक में हुए शामिल पलामू डीआइजी नौशाद आलम, सीआरपीएफ के डीआइजी पंकज कुमार, बिहार के एसएसबी के डीआइजी मनवेंद्र नेगी, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, गढ़वा एसपी अमन कुमार, लातेहार एसपी कुमार गौरव सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें Gumla News: गुमला के इस गांव का बड़ा फैसला- धर्म बदलने वालों का होगा हुक्का-पानी बंद Palamu News: पलामू में वज्रपात से मां-बेटी सहित 3 की मौत से कोहराम, गांव में शोक की लहर Good News: झारखंड की 7.5 लाख स्त्रीओं के लिए बड़ी खुशसमाचारी, जल्द मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा झारखंड हाईकोर्ट की सुरक्षा से खिलवाड़! भाजपा ने प्रशासन पर लगाया घटिया सुरक्षा उपकरण खरीदने का आरोप The post इंटर स्टेट मीटिंग में बोले पलामू आईजी- संगठित अपराध और नक्सलियों पर करें सख्त कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सावधान! रांची में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, जिला प्रशासन ने की आम लोगों से ये अपील

Heavy To Extremely Heavy Rain Alert: रांची-रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची जिले के लिए 19 जून 2025 की सुबह 08:30 बजे से 20 जून 2025 की सुबह 08:30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इस कारण परिवहन और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की आशंका है. निचले इलाकों में जलजमाव भी हो सकता है. कमजोर संरचनाओं और कच्ची सड़कों को नुकसान पहुंच सकता है. भारी बारिश से जान और माल का खतरा हो सकता है. ऐसे में रांची जिला प्रशासन ने आम लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है. अफवाह से बचने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान देने को कहा है. ऐसे में बरतें ये एहतियात नागरिकों से अनुरोध है कि वे निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. गैरजरूरी यात्रा से बचें और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति में सावधानी बरतें. बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें. आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों के निर्देशों का पालन करें. ये भी पढ़ें: Jharkhand Monsoon: झारखंड में मानसून की एंट्री से बदला मौसम, यहां होगी बहुत भारी बारिश, 18 और 19 जून के लिए IMD का रेड अलर्ट रांची जिला प्रशासन ने की ये अपील मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा दी जा रही सूचनाओं पर रांची जिला प्रशासन की पैनी नजर है. जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर अपडेट किया जाएगा. रांची के नागरिकों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें और अफवाहों से बचें. ये भी पढ़ें: Jharkhand Monsoon: मानसून की पहली बारिश में आसमान से बरसी मौत, पलामू और गढ़वा में वज्रपात से 4 की गयी जान, 2 घायल ये भी पढ़ें: झारखंड के शहीद जवान सुनील धान के आश्रितों को 2.66 करोड़ की वित्तीय मदद, हेमंत सोरेन ने परिजनों का बढ़ाया हौसला ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: झारखंड की ‘सोनम’ ने पति को रास्ते से हटाने के लिए उठाया खौफनाक कदम, कर दिया भरोसे का कत्ल The post सावधान! रांची में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, जिला प्रशासन ने की आम लोगों से ये अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सार्वजनिक चापानल में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन सगी बहनें घायल

मिहिजाम. नगर के कुर्मीपाड़ा स्थित गगरी खटाल मोहल्ले में सार्वजनिक चापानल में पानी भरने के लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट की घटना हुई. घटना में एक पक्ष की तीन सगी बहनें घायल हो गयी. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मिहिजाम थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. इस संबंध में बताया कि प्रथम पक्ष सुमन कुमारी ने आरोप लगाया है कि नेहा, मनीषा, नंदिनी, संजय यादव और रिंकू देवी ने उन्हें पानी भरने से मना किया. इस पर विवाद होने लगा. सुमन का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष की रूना देवी ने संजय यादव, क्रांति देवी, अजित कुमार, आकाश यादव, रजनी कुमारी और सुमन कुमारी पर घर में जबरन प्रवेश कर मारपीट करने और सोने की चेन छीनने सहित छेड़खानी का आरोप लगाया है. मारपीट की इस घटना में नंदिनी के सिर पर चोट आयी है. नंदिनी को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है. मनीषा की आंख के नीचे चोट आयी है. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सार्वजनिक चापानल में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन सगी बहनें घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टूडियो और रेडीमेड कपड़े की दुकान से हजारों की चोरी

मधुपुर. शहर के हटिया रोड स्थित जय श्री डिजिटल स्टूडियो सह रेडीमेड कपड़े की दुकान में अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात छत के रास्ते से घुसकर हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. साथ ही दुकान को आग लगाकर जलाने का भी प्रयास किया. घटना के संबंध में स्टूडियो संचालक नीरज कुमार ने बताया कि चोर जय श्री स्टूडियो में घुसकर हजारों रुपये का डीएसएलआर कैमरा, गल्ले में रखा पांच हजार रुपये नकद समेत रेडीमेड कपड़े दुकान से हजारों रुपये का कपड़ा चोरी कर लिया. चोर दुकान को जलाने के लिए दुकान के अंदर दो स्थानों में आग भी लगा दिया. संयोगवश दो स्थानों पर लगाई गई आग बूझ गयी. घटना की जानकारी सुबह हुई जब दुकान खोलने के लिए दुकानदार आया. चोरी की गयी संपत्ति का आकलन किया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और दुकानदार से घटना की जानकारी ली. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्टूडियो और रेडीमेड कपड़े की दुकान से हजारों की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिविर में दिव्यांगों व बुजुर्ग नागरिकों के बीच सहायक उपकरणों बंटे

प्रतिनिधि, रामगढ़ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा एडीआइपी व राष्ट्रीय वायोश्री योजना के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. विधायक डॉ लुईस मरांडी ने दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया. उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर पहली बार सहायक उपकरणों का वितरण हो रहा है. 373 व्यक्तियों को सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बुजुर्गों व दिव्यांगजनों के बीच टिकाऊ, परिष्कृत, वैज्ञानिक आधार पर निर्मित आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार सहायक यंत्रों व उपकरणों का नि:शुल्क का वितरण किया जा रहा है. यह सभी उपकरण एलिंको द्वारा तैयार किये गये हैं. उन्होंने कहा कि इन यंत्रों व सहायक उपकरणों के वितरण का उद्देश्य दिव्यांगजनों में दिव्यांगता का असर कम कर उनके शारीरिक, सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक पुनर्वास तथा आर्थिक क्षमता में वृद्धि करना है. वह भी सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें. शिविर में श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, घुटने का बेल्ट, स्पाइनल सपोर्ट, बैसाखी, छड़ी, ट्राइसाइकिल, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, दांत का सेट, कमोड समेत ह्वीलचेयर, ब्रेल किट, सुगम्य किट जैसे विविध प्रकार के सहायक उपकरण एवं यंत्रों का वितरण किया गया. एलिम्को के प्रतिनिधियों द्वारा मिली जानकारी के आधार पर बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि एलिम्को द्वारा जनवरी में शिविर लगाकर दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों की जांच की गयी थी. जांच के बाद पंजीकृत व्यक्तियों के लिए आवश्यक सहायक उपकरणों व यंत्रों की आपूर्ति एलिंको द्वारा की गयी है. पूर्व में चयनित लाभार्थियों के बीच शिविर में 3950000 के सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. शिविर में बहुत सारे ऐसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक भी पहुंचे थे, जिनका रजिस्ट्रेशन पूर्व में नहीं हुआ था. ऐसे लोगों को शिविर से उपकरण लिए बगैर ही लौटना पड़ा. बीडीओ ने बताया कि विधायक की पहल पर दिव्यागों व बुजुर्ग नागरिकों की जांच के लिए अगस्त में एक बार फिर से जांच एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन करने के लिए एलिम्को ने सहमति दे दी है. इसलिए अगस्त में एक बार फिर से शिविर लगाया जायेगा. शिविर में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, उप प्रमुख बाबूलाल मुर्मू, अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशिष रंजन, एलिंको के प्रतिनिधि नीतीश कुमार समेत विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव, राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम रोजगार सेवक, आवास समन्वयक, बाल विकास परियोजना कर्मी, प्रखंड तथा अंचल के कंप्यूटर सहायक समेत विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिविर में दिव्यांगों व बुजुर्ग नागरिकों के बीच सहायक उपकरणों बंटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वामपंथियों ने फिलिस्तीन पर हो रहे हमले की कड़ी निंदा की

संवाददाता, जामताड़ा. शहर के सुभाष चौक पर जामताड़ा की विभिन्न वामपंथी पार्टियों की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य निमाई राय ने की. वक्ताओं ने इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर हो रहे हमले की कड़ी निंदा की. साथ ही बताया गया कि अमेरिकी साम्राज्यवाद के इशारे पर इजरायल जिस तरह से निर्दोष फिलिस्तीन की जनता पर हमले कर रहा है्, वह काफी चिंताजनक है. सिर्फ इतना ही नहीं फिलिस्तीन के 55000 से अधिक निर्दोषों की हत्या कर दी गयी. आज पूरे विश्व में अमेरिका अपना प्रभुत्व कायम करने के लिए इसराइल को अगुआ बना कर गाजापट्टी पर अपना अधिकार जमाना चाहता है, क्योंकि पूरा गाजापट्टी का इलाका खनिज तेल और कीमती खनिज पदार्थों का भंडार है. उस पर अपना कब्जा जमाने के लिए यह कदम अमेरिका द्वारा किया जा रहा है. राज्य सचिव मंडल के सदस्य सुरजीत सिन्हा ने फिलिस्तीन में हो रहे नरसंहार के बारे में कहा कि पूरी दुनिया में आज अमेरिका अपना वर्चस्व कायम करने के लिए इसराइल जैसे अपने पिट्ठू देश को आगे कर रहा है. कहा कि हमारे देश के ही नहीं, पूरी दुनिया की तमाम शांतिप्रिय जनता इजरायल की इस बर्बरता के खिलाफ है. हम तमाम वामपंथी एवं जनवाद पसंद प्रगतिवादी शांतिप्रिय जनता से अपील करना चाहते हैं कि एकजुट होकर ऐसी बर्बरता का हम विरोध करें और अमन चैन के लिए अपने नारे को बुलंद करें. वहीं जिला कमेटी सदस्य चंडीदास पुरी, जिला कमेटी सचिव सुजीत कुमार माजी, लखन लाल मंडल, सीपीआई माले के देबू चौधरी ने भी अपनी बातों को रखा. मौके पर अशोक भंडारी, भरत भंडारी, अशोक रवानी, तुलसी महतो, पांचु भंडारी, दुबराज भंडारी सहित अन्य वामपंथी कार्यकर्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वामपंथियों ने फिलिस्तीन पर हो रहे हमले की कड़ी निंदा की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आम महोत्सव सह बागवानी मेला का हुआ आयोजन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू व बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने किया. वहीं, बीडीओ ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आम का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर प्रखंड स्तर पर आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया है. कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना से लाभान्वित होकर लाभुक आत्मनिर्भर व स्वावलंबी हो रहे हैं. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने कहा कि आम बागवानी से पर्यावरण को संतुलित करने में कारगर साबित हो रहा है. साथ इससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं. इस दौरान बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गये आम बागवानी से हिमसागर, मालदा, दशहरी, गुलाब खास, लेंगड़ा आदि को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न पंचायत से लाभुक मेला में पहुंचे थे. मौके पर बीपीओ राजाराम प्रसाद, बीपीआरओ भुवनेश्वर यादव, डुगू टुडू, मुर्शीद अली, सोहराब अंसारी, दिलीप तिवारी, रमेश शाह, प्रधान सहायक ब्रजेश कुमार, बीटीएम विवेक कुमार, सुनील मुर्मू, विपुल कुमार, मो सुल्तान, कपिल दास, पप्पू कुमार समेत पंचायत व रोजगार सेवक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आम महोत्सव सह बागवानी मेला का हुआ आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने की मांग की

मधुपुर. ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने पिछले दिनों मधुपुर अनुमंडल न्यायालय में कार्यरत दो अधिवक्ताओं के साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के विरोध में पुलिस के वरीय अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री, झारखंड प्रशासन से अविलंब दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही इस घटना घोर भर्त्सना करने हुए इसी घटना पुनरावृत्ति होने यूनियन जुझारू आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. यूनियन के प्रांतीय सह सचिव धनंजय प्रसाद ने कहा कि आये दिनों अधिवक्ताओं के साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार, झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश, अपराधियों द्वारा जानलेवा हमले हो रहे हैं. इसे देखते हुए लॉयर्स यूनियन वर्षों से मांग करते रहे कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, अतिशीघ्र पारित कर पूरे में इसे लागू करायें जाये. उन्होंने कहा कि मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत करौं थाना में एक अधिवक्ता के विरुद्ध झूठे व मनगढ़ंत मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है. दूसरा मामला मधुपुर थाना की है, जहां एक अधिवक्ता के दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की ते हुए झूमी मुकदमे में फंसाकर बर्बाद करने की धमकी दी गयी, जो पुलिसिया जुल्म, शोषण व अत्याचार का परिचायक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने की मांग की appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top