Hot News

June 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में घुसे चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

करगहर. बडहरी बजार में सोमवार की रात एक घर में घुसकर चोरी कर रहे एक चोर को गृहस्वामी ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस बारे में बडहरी थानाध्यक्ष विश्वजीत ने बताया कि उबधी गांव निवासी श्यामलाल पासवान का 22 वर्षीय बेटा रुदल पासवान उर्फ रुद्र कुमार बड़हरी निवासी मंगरु पासवान के घर में देर रात प्रवेश कर घर में रखे सामानों की चोरी करने लगा. इस बीच गृहस्वामी की नींद खुली और उसने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को कब्जे लेकर थाने ले आयी. जहां प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गये चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर में घुसे चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : श्रीपुर में ससुराल वालों ने महिला को रस्सी से गला घोंट कर मार डाला, पति गिरफ्तार

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मंगलवार की अहले सुबह घरेलू विवाद को लेकर ससुराल वालों ने 27 वर्षीया सुमन देवी की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपित शव को चुपके से खेत में ले जाकर जलाने की तैयारी में थे. समय रहते मायके वालों को मिली सूचना समय रहते मृतका के मायके वालों को सूचना मिल गयी, जिससे साजिश नाकाम हो गयी. अहिरौली गांव निवासी अरविंद यादव की पत्नी सुमन देवी काफी समय से घरेलू कलह से जूझ रही थी. परिजनों का आरोप है कि सुमन के साथ लगातार मारपीट की जाती थी. इसी क्रम में मंगलवार की सुबह ससुराल वालों ने सुमन का गला रस्सी से कस कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को छिपाकर खेत में जलाने की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान गांव के ही एक सजग व्यक्ति ने सुमन के मायके में फोन कर घटना की सूचना दी. परिजनों ने पुलिस को दी सूचना सूचना मिलते ही मृतका के पिता व अन्य परिजन रोते-बिलखते अहिरौली पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि घर में ताला लगा हुआ था और पास के खेत में ट्रैक्टर पर लकड़ियां उतारी जा रही थीं. शक होने पर परिजनों ने ट्रैक्टर की चाबी छीन ली और इसकी सूचना श्रीपुर थाने को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. तब तक ससुराल वाले शव लेकर फरार हो चुके थे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान गांव के ही एक घर के समीप से मृतका के पति अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में अरविंद की निशानदेही पर पुलिस ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव के समीप झाड़ियों से सुमन देवी का शव बरामद कर लिया. शव को देखने से स्पष्ट था कि गले पर रस्सी के निशान थे, जिससे गला दबाकर हत्या की पुष्टि होती है. मायके वालों ने लगाया साजिश के तहत हत्या का आरोप भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के हृदयानंद यादव की पुत्री सुमन देवी की शादी वर्ष 2018 में अरविंद यादव से हुई थी. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, एक माह पूर्व ही अरविंद यादव दुबई से एक माह पहले लौटा था. लौटने के बाद से ही सुमन के साथ विवाद और बढ़ गया था. आरोप है कि अरविंद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया. बच्चियों का रो-रोकर हुआ बुरा हालउसकी दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी अंशिका और छोटी बेटी आकृति हैं, जो अपनी मां की मौत के बाद रो-रोकर बेसुध हैं. घटना की जानकारी मिलते ही श्रीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है. वहीं फरार ससुराल पक्ष के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है. घटना के बाद से मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : श्रीपुर में ससुराल वालों ने स्त्री को रस्सी से गला घोंट कर मार डाला, पति गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किलकारी : चक धूम धूम समर कैंप में बच्चों ने गीत और संगीत का किया अभ्यास

संवाददाता, पटना किलकारी बिहार बाल भवन, पटना में आयोजित चक धूम धूम समर कैंप में मंगलवार को बच्चों के लिए रचनात्मक ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहा. विभिन्न कलात्मक, शैक्षणिक और स्पोर्ट्स गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला. सुबह के सत्र में 50 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. समापन समारोह के लिए मैशअप संगीत का अभ्यास किया गया, और बच्चों ने फूलों से नित हंसना सीखो गीत को लाइव संगीत के साथ सीखा. दोपहर में, 14 से 21 जून तक चलने वाली असमिया लोकगीत कार्यशाला में गुवाहाटी, असम से आये विशेषज्ञ दीपक मुदय कुमार कांठा ने बच्चों को कृष्ण लीला गीत, असमिया होली गीत, गुरु वंदना, बीहू और गोबाल परिया दोगाना जैसी पारंपरिक शैलियों का प्रशिक्षण दिया. संगीत इंस्ट्रुमेंटल वर्ग में, श्री राकेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में बच्चों ने हवाईयन गिटार पर पहाड़ी धुन का अभ्यास किया. नृत्य कार्यशाला में, प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक देवब्रत बनर्जी ने बच्चों को उदय शंकर नृत्य शैली में बुद्ध कथा बैले का अभ्यास करवाया. चित्रकला कार्यशाला में कुल 70 बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विशेषज्ञ शैलेष्टि के मार्गदर्शन में बच्चों ने लिप्पन आर्ट सीखा, जिसमें वरिष्ठ बच्चों ने एमडीएफ बोर्ड पर और नए बच्चों ने ब्लैक पेपर पर डिजाइन बनाना सीखा. बच्चों ने सिक्की आर्ट के साथ-साथ सूखे पत्तों से आकर्षक पेपर वेट बनाना भी सीखा. विज्ञान कार्यशाला में बच्चों ने कम लागत में मॉडल बनाने, रोबोटिक्स, जल की पहचान, किचन केमिस्ट्री और पक्षियों के साथ संवाद जैसी रोचक गतिविधियों में भाग लिया. उन्होंने बेसिन में जल संरक्षण और धुएं का डिटेक्टर जैसी समस्याओं पर आधारित मॉडल भी बनाया. भोपाल से आयी विशेषज्ञ सुधा दुबे ने बच्चों को कहानी, कविता, नौटंकी और आलेख लेखन की बारीकियां सिखायीं. स्पोर्ट्स वर्ग में, शिशु बॉल-बैडमिंटन की एडवांस तकनीक सीख रहे हैं. आंध्र प्रदेश से आए विशेषज्ञ मोहन रावकोडी द्वारा 9 से 18 जून तक यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, शतरंज, स्केटिंग और बैडमिंटन की नियमित कक्षाएं भी चल रही हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किलकारी : चक धूम धूम समर कैंप में बच्चों ने गीत और संगीत का किया अभ्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : आज से सभी थानों पर शस्त्रों का होगा भौतिक सत्यापन

भभुआ नगर. जिले में निर्धारित तिथि तक अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने एक और मौका दिया गया है. शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले शस्त्रधारी 18 से 28 जून तक थाने पर जाकर अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करा सकते हैं. जिला प्रशासन द्वारा एक मौका और दिये जाने के बाद भी अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले अनुज्ञप्ति धारियों का लाइसेंस रद्द हो जायेगा. इधर, शस्त्रधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर जिले के सभी अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए आदेश जारी किया गया था. जारी आदेश के तहत प्रथम चरण में 13 से 20 मई व दूसरे चरण के तहत 26 से 29 मई तक तिथि निर्धारित की गयी थी. इधर, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन के बाद थाने द्वारा दिये गये प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी. समीक्षा के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अभी भी अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों के सत्यापन का आंकड़ा काफी कम है. इसलिए, जिनके शस्त्रों का भौतिक सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है ऐसे शास्त्रधारी 18 से 28 जून तक 10 से पांच बजे तक अपने थाने पर जाकर शस्त्रों का भौतिक का सत्यापन करना सुनिश्चित करें. जिला दंडाधिकारी ने सभी थानाध्यक्ष व संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया है कि 30 जून तक भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले शास्त्रधारियों की सूची अचूक रूप से विहित प्रपत्र के माध्यम से जिला सामान्य शाखा को उपलब्ध करते हुए उसकी एक प्रति मेरे कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. साथ ही कहा है कि निर्धारित समय तक अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले शस्त्रधारकों के शस्त्रों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : आज से सभी थानों पर शस्त्रों का होगा भौतिक सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

भभुआ नगर. बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, स्पोर्ट्स, कला, संस्कृति और विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच से 18 वर्ष तक के बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गयी है. पीएम बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन होगी, जिसमें किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का आवेदन किया जा सकता है. कोई भी बच्चा व अध्यापक नामांकन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया में सबसे पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, इसमें नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, इमेल और आधार नंबर जैसी जानकारी देनी होगी. आवेदन के समय संबंधित नामित का विवरण, उपलब्धियों का 500 शब्दों में वर्णन और सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. दस्तावेज पीडीएफ और फोटो जेपीजी या पीएनजी फॉर्मेट में होना चाहिए. आवेदन को पहले ड्राफ्ट के रूप में सेव कर बाद में संपादित कर सकते हैं, साथ ही जमा करने के बाद आवेदन की प्रति डाउनलोड की जा सकेगी. गौरतलब है कि स्त्री व बाल विकास मंत्रालय हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है. यह पुरस्कार हिंदुस्तान के बच्चों के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को उनकी असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सात श्रेणियों में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है. = वीर बाल दिवस पर होगी नामों की घोषणा गौरतलब है कि वीरता कला व संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 5 वर्ष से 18 वर्ष उम्र वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है. आवेदन किये गये बच्चों के नाम की घोषणा 26 दिसंबर को ””””वीर बल दिवस”””” पर किया जाता है. यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में हिंदुस्तान के राष्ट्रपति द्वारा नयी दिल्ली में चयनित बच्चों को दिया जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : नगर पर्षद का नयी खरीद पर फोकस, पुराने सामान को सहेजने में रवैया उदासीन

भभुआ सदर. नगर पर्षद भभुआ शहर में हर वर्ष साफ सफाई के लिए विभिन्न उपकरण व वाहन की खरीद करती है. नप प्रशासन का फोकस भी नयी खरीद पर रहता है, जिसके चलते पूर्व में खरीदे गये उपकरण समुचित देखरेख के अभाव जर्जर या खराब हो जा रहे हैं, जिससे एक तरह से जनता की गाढ़ी कमाई कबाड़ के रूप में नप प्रशासन की उदासीनता से बर्बाद हो रही है, यह कहना गलत नहीं होगा. वहीं, इसकी पुष्टि भी नप के कम्पाउंड में मौजूद वाहन के कलपुर्जे से लेकर कबाड़ का ढेर बयां कर रहे हैं. नप में कुछ मशीनें ऐसी भी है जिसकी खरीदी तो कर ली गयी, लेकिन आज तक कभी उपयोग में नहीं लाया गया है. इससे लाखों रुपये खर्च कर खरीदी गयी मशीनें अनुपयोगी होकर पड़े-पड़े कबाड़ के ढेर के रूप में शोभा बढ़ा रहे है. नगर पर्षद प्रशासन द्वारा सफाई, प्रकाश, पानी की व्यवस्था के लिए हर साल महंगी से महंगी मशीनरी की खरीद तो की जाती है, लेकिन थोड़े समय में ही पुराने होने के बाद ही शहर में साफ सफाई सहित अन्य प्रयोजन में खरीदी गयी सफाई मशीन, कचरा कंटेनर, वाहन आदि देखरेख के अभाव में कबाड़ में तब्दील हो जा रहे हैं, जिसकी कभी उचित रखरखाव व मरम्मत नहीं की जाती. मशीनरी को खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया है, जिससे पानी बरसात व धूप में पड़े-पड़े कई मशीनें खराब हो रही है. पुराने कबाड़ वाहनों व सामान के कारण नगर पर्षद परिसर कबाड़खाना नजर आ रहा है. इसके बावजूद मशीनों के रखरखाव पर नगर पर्षद के अधिकारी का भी ध्यान नहीं जा रहा है. गौरतलब है नगर प्रशासन द्वारा शहर में हर वर्ष साफ सफाई के लिए विभिन्न उपकरण व वाहन की खरीदी करती है. हाल फिलहाल,नगर पर्षद ने एक छोटा जेसीबी, दो छोटा ट्रैक्टर, एक सक्शन मशीन और 50 हैंड ट्रॉली की खरीद की गयी है. खरीदारी के संबंध में कुछ पार्षदों का कहना था कि खरीदारी के नाम पर मिलीभगत से जनता के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है. = कई वाहन खड़े-खड़े हो रहे कबाड़ दरअसल, नप का फोकस भी नयी खरीद पर ही रहता है व पूर्व में खरीद किये गये उपकरण समुचित देखरेख के अभाव में जर्जर हो जाते हैं. इसकी पुष्टि नप कम्पाउंड में मौजूद वाहन के कलपुर्जे से लेकर कबाड़ का ढेर बया करते नजर आ रहे है. निगम में कुछ मशीन ऐसी है जिसकी खरीदी तो कर ली गयी, लेकिन आज तक कभी उपयोग में नहीं लाया गया और पड़े-पड़े कबाड़ के ढेर के रूप में नप की शोभा बढ़ा रहे है. यहां नगर प्रशासन द्वारा खरीदे गये सफाई मशीन, कचरा कंटेनर व वाहन देखरेख के अभाव में कबाड़ में तब्दील हो गये हैं, लेकिन उचित रखरखाव व मरम्मत नहीं की जाती. मशीनरी को खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया है, जिससे पानी बरसात व धूप में पड़े-पड़े खराब हो रही मशीनों के कारण नगर परिसर कबाड़खाना बना हुआ है. = 22 लाख के इ-रिक्शे पिंजरे में हुए बंद उधर, नगर पर्षद द्वारा किस प्रकार से जनता के दिये टैक्स के पैसे को उड़ाया जाता है, इसकी बानगी नगर पर्षद में 2021 में 22 लाख की राशि से खरीदे गये आठ इ-रिक्शा बयान कर रहे हैं. दरअसल, शहर के सकरी गलियों और सड़कों से कूड़े के उठाव के लिए नगर पर्षद ने 2021 में आठ इ-रिक्शा खरीदे गये थे, लेकिन दो चार दिन चलने के बाद सभी इ-रिक्शा आज नगर पर्षद परिसर में खड़े खड़े बर्बाद हो रहे हैं, यानी खरीदे गये सभी इ-रिक्शा से नगर पर्षद द्वारा कूड़ा उठाव कराने की जगह आज उन्हें लोहे के पिंजरे में कैद कर दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : नगर पर्षद का नयी खरीद पर फोकस, पुराने सामान को सहेजने में रवैया उदासीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : पहली झमाझम बारिश से भींगा शहर, मिली राहत

भभुआ सदर. माॅनसून की पहली झमाझम बारिश ने सोमवार और फिर मंगलवार को शहर को अपने रंग में रंग दिया और माॅनसून के दस्तक के साथ आयी तेज बारिश ने भभुआ शहर को पानी पानी कर दिया. इस दौरान रुक रुककर होती रही बारिश के चलते सड़कों पर जगह जगह हुए जलजमाव ने लोगों का चलना फिरना दुश्वार कर दिया. बारिश के पानी से शहर की मुख्य सड़कों सहित समाहरणालय के समीप, सदर अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, सब्जी मंडी रोड, एकता चौक, नगर पर्षद कार्यालय, ब्लॉक मोड़ आदि जगहों पर जलजमाव हो गया और इन जगहों पर लोगों को बरसात और नाले के पानी से होकर जाना पड़ा. हालांकि, पिछले 21 दिनों से भयंकर गर्मी झेल रहे लोगों को प्री माॅनसून की इस बारिश ने काफी राहत प्रदान की. खासकर, किसानों को इस बारिश से उम्मीद हैं कि इससे पानी का लेयर कुछ ऊपर आयेगा और खेतों में बिचड़ा डालने में किसानों को आसानी होगी. = झमाझम बरसात से किसानों में जागी उम्मीद भीषण गर्मी में तप रहे कैमूर में सोमवार से शुरू हुए प्री माॅनसून की बारिश से जिलेवासियों के साथ किसानों ने राहत की सांस ली है. जून के महीने में रुकी बारिश से खेती किसानी के लिए परेशान किसान बारिश देख राहत की सांस लेते रहे. दरअसल,कैमूर की 70 फीसदी खेती बारिश पर आधारित है. माॅनसून की पहली जोरदार बारिश पर कुछ किसानों ने बताया कि यह बारिश राहत भरी है और यह धान के बिचड़ा के लिए कुछ हद तक लाभदायक रहेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : पहली झमाझम बारिश से भींगा शहर, मिली राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाढ़ अब आपदा नहीं, विकास का साधन : जीवेश कुमार

एकेयू में ‘रिवर फ्लडिंग-वार्निंग एंड डिसेमिनेशन’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार संवाददाता, पटना आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (एकेयू) में ‘रिवर फ्लडिंग-वार्निंग एंड डिसेमिनेशन’ विषय पर मंगलवार को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि शहरी विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि बिहार की भौगोलिक स्थिति विशेष है, जहां एक ओर बाढ़, तो दूसरी ओर सूखे की समस्या रहती है. उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जल प्रबंधन के क्षेत्र में उठाये गये ठोस कदमों के कारण अब बाढ़ सिर्फ आपदा नहीं रही, बल्कि जल संपदा बनकर राज्य के विकास में सहायक बन रही है. सेमिनार का आयोजन एकेयू के स्कूल ऑफ रिवर स्टडीज और डीएचआइ डेनमार्क के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शरद कुमार यादव ने कहा कि एकेयू जलविज्ञान, नदी पारिस्थितिकी और बाढ़ प्रबंधन के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण और अनुसंधान के लिए समर्पित संस्था है. सेमिनार के दौरान विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो कामेश्वर झा ने कहा कि बिहार की प्राकृतिक चुनौतीपूर्ण स्थिति को शोध के जरिये अवसर में बदला जा सकता है. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीएचआइ के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मार्क ब्रिटन ने आधुनिक बाढ़ प्रबंधन टूल्स और उनकी व्यावहारिक उपयोगिता पर विशेष प्रकाश डाला, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जल समस्या का समाधान तकनीकी तरीके से किया जा सके. सेमिनार के संयोजक डॉ शाद असगर मोइनी ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 77 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 23 शोधार्थी भी शामिल थे. आइआइटी पटना के ओम प्रकाश, एनआइटी पटना के डॉ रामाकर झा, मौसम सेवा केंद्र के डॉ प्रभु सीएन और इंजीनियर रवि प्रकाश सहित कई विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाढ़ अब आपदा नहीं, विकास का साधन : जीवेश कुमार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नामकुम लैंपस बना राज्य का पहला पायलट ई-पैक्स

नामकुम. नामकुम लैंप्स अब ई-पैक्स के रूप में काम करेगा. मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में निबंधक सहयोग समितियां के सूरज कुमार, नाबार्ड मुंबई के उप प्रबंध निदेशक अजय कुमार सूद के द्वारा एमपीसीएस के मुख्य कार्यपालक नीरज कुमार एवं अध्यक्ष आरती कुजूर को ई-पैक्स प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. निबंधक ने बताया कि ई पैक्स हो जाने से एमपीसीएस की सभी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से डिजिटल रूप में कार्य करेगी. उप प्रबंध निदेशक ने कहा कि नामकुम लैंपस अपने हर कार्य को पूरी पारदर्शिता से कर रहा है. राज्य सहकारी बैंक की चेयरपर्सन विभा सिंह ने कहा कि नामकुम लैंपस राज्य की नाक है व मुख्य कार्यपालक नीरज कुमार जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते हैं. वहीं नीरज कुमार ने कहा कि मैनुअल कार्य में समय की बर्बादी होती थी, डिजिटल हो जाने से खाताधारकों के विवरण के साथ समय बचत एवं जमा वृद्धि कार्य में भी बढ़ोतरी होगी. मौके पर झारखंड राज्य सहकारी बैंक, हिनू शाखा के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक सौ फलदार पौधा का वितरण किया गया. सहकारी बैंक, शहीद चौक द्वारा 10 केसीसी ऋण एवं पांच पोस मशीन बीसी को प्रदान किया गया. उपस्थित अधिकारियों ने पौधरोपण किया. मौके पर गौतम सिंह, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, प्रीति थॉमस, आफताब, सूर्य प्रताप सिंह, निबंधक कार्यालय, अशोक तिवारी, रांची अंचल राजीव कुमार, कामेश्वर उरांव, सुमन टोप्पो, जूली कच्छप, लीलू महली आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नामकुम लैंपस बना राज्य का पहला पायलट ई-पैक्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मांडर टेलीफोन एक्सचेंज से चार लाख के तांबे के केबल व अन्य सामानों की चोरी

मांडर. मांडर के कंदरी चीलटोली स्थित बीएसएनएल के मुख्य टेलीफोन एक्सचेंज में सोमवार की रात को चोरी की घटना हुई. बीएसएनएल के एसडीओ प्रत्यूष पाठक के अनुसार चोर एक्सचेंज के बाउंड्री में लगे फेंसिंग तार व चैनल गेट में लगे ताला काट कर भवन के अंदर घुसे और वहां से एक्सचेंज के उपकरण में लगे करीब चार लाख का तांबे का केबल, बीटीएस कार्ड व अन्य जरुरी इक्विपमेंट चुरा कर ले गये. एसडीओ ने बताया कि वर्तमान में एक्सचेंज में कोई रात्रि प्रहरी नहीं है. चोरों के एक्सचेंज में घुस कर केबल तार काटने के बाद मांडर के मुख्य एक्सचेंज सहित इससे जुड़े 11 अन्य मिनी एक्सचेंज में बीएसएनएल की एफडीटीएच, इंटरनेट व डीटीएच सेवा के बंद हो जाने की जानकारी उन्हें रात के करीब 10:50 बजे विभाग के इंटरनल ऐप्स से मिली. इसके बाद उन्होंने बगल में रहने वाले दो स्टाफ को फोन कर एक्सचेंज में भेजा. उन्होंने एक्सचेंज के नजदीक जाकर बताया कि अंदर भवन में कुछ लोग मौजूद हैं. इसके बाद उन्होंने रांची से मांडर थाना के प्रशासनी मोबाइल नंबर पर फोन किया और वहां से तात्कालिक तौर पर कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर डायल 100 पर पुलिस को सूचित किया साथ ही एक्सचेंज में चोरी की जानकारी देने के लिए स्टाफ को मांडर थाना भेजा. वहां से कुछ देर बाद मांडर पुलिस टेलीफोन एक्सचेंज के भवन में पहुंची. तब तक चोर एक्सचेंज से केबल व अन्य समान लेकर फरार हो चुके थे. चोरों के द्वारा केबल व एक्सचेंज के अन्य पार्ट तथा बीटीएस कार्ड की चोरी कर लिए जाने से मांडर एक्सचेंज से जुड़े बीजुपाड़ा, चान्हो, खलारी, डकरा, बचरा, पिपरवार बुढ़मु, ठाकुरगांव आदि के मिनी एक्सचेंज में बीएसएनएल की एफडीटीएच, इंटरनेट व डीटीएच सेवा 11 बजे रात से ही बाधित हो गयी थी. जिसे मंगलवार को दोपहर तक ठीक कर लिया गया है. एक्सचेंज में चोरी की घटना को लेकर मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मांडर टेलीफोन एक्सचेंज से चार लाख के तांबे के केबल व अन्य सामानों की चोरी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top