Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर सुरक्षा में एयरटेल की बड़ी उपलब्धि, लाखों ऑनलाइन फ्रॉड्स को लगी करोड़ों की चपत

Online Fraud: प्राइवेट सेक्टर की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी हिंदुस्तानी एयरटेल ने दावा किया है कि उसने अपनी एआई-ऑपरेटेड फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम के जरिए केवल 35 दिनों में पंजाब राज्य के 22.5 लाख से अधिक मोबाइल यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाया है. कंपनी के अनुसार, यह पहल ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर ग्राहकों के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. क्या है एयरटेल की फ्रॉड डिटेक्शन प्रणाली? समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ओर से 15 मई 2025 को शुरू की गई इस प्रणाली को विभिन्न ओटीटी ऐप्स व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ईमेल और दूसरे ब्राउजर्स के जरिए भेजे गए लिंक को स्कैन और ब्लॉक करने के लिए डेवलप किया गया. इसका उद्देश्य दुर्भावनापूर्ण यूआरएल को पहचानकर उन्हें 100 मिलीसेकंड से कम समय में रोकना है. यह एआई-पावर्ड सिस्टम रोजाना 1 अरब से अधिक यूआरएल की स्कैनिंग कर सकती है और खतरे की वास्तविक समय की खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करती है. यह सिस्टम सभी मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ऑटो इनेबल्ड रहता है, जिससे यूजर्स को किसी विशेष प्रयास की जरूरत नहीं होती. देश में 8.6 करोड़ यूजर्स को फायदा पंजाब के अलावा, एयरटेल ने देशभर में कुल 8.6 करोड़ यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने का दावा किया है. कंपनी ने अब तक 1,88,000 से अधिक दुर्भावनापूर्ण वेब लिंक को ब्लॉक किया है, जो फिशिंग, मालवेयर या धोखाधड़ी का हिस्सा थे. ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ रणनीति एयरटेल की इस पहल का मकसद डिजिटल लेन-देन और संचार माध्यमों में सुरक्षा सुनिश्चित करना है. हिंदुस्तान में डिजिटल स्कैम और ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. खासकर, ई-कॉमर्स, बैंकिंग और सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बैंक खातों से भी पैसे उड़ा लिये जा रहे हैं. एयरटेल की यह तकनीक इस तरह के साइबर खतरों को रोकने में एआई और डेटा एनालिटिक्स में भूमिका निभाती है. इसे भी पढ़ें: UPS: प्रशासन का बड़ा फैसला! यूपीएस लेने वाले सभी केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा रिटायरमेंट और ग्रेच्युटी लाभ यूजर्स को मिलेगी और अधिक सुरक्षा कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में वह इस सिस्टम को और बेहतर बनाकर पूरे देश में अधिक व्यापक सुरक्षा कवच प्रदान करेगी. एयरटेल की यह पहल न केवल टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए मिसाल है, बल्कि अन्य कंपनियों को भी ग्राहक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करती है. इसे भी पढ़ें: अब स्वेच्छा से शेयर बाजार से हट सकेंगी प्रशासनी कंपनियां, सेबी करेगा नियमों में बदलाव The post साइबर सुरक्षा में एयरटेल की बड़ी उपलब्धि, लाखों ऑनलाइन फ्रॉड्स को लगी करोड़ों की चपत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गीता के 7 उपदेशों में है पर्सनालिटी को बेहतर करने का मंत्र, फॉलो कर लिया को हर जगह होगी तारीफ

Gita Updesh: आज के समय हमारा व्यक्तित्व सबसे महत्वपूर्ण होता है. जब भी हम किसी इटरव्यू के लिए कहीं जाते हैं तो वह हमारी पर्सनालिटी ही देखी जाती है. इंटरव्यू ही केवल क्यों आपका व्यक्तित्व आपको किसी भी रिश्ते को बेहतर ढंग से चलाने में आपकी मदद करता है. आपके व्यक्तित्व से ही आपका इंप्रेशन बनता है. लेकिन क्या आपको बता है श्रीकृष्ण ने हजारों साल पहले ही व्यक्तित्व को सुधारने के लिए रास्ते बता दिये थे. व्यक्तित्व का मतलब सिर्फ आपके कपड़ों से नहीं है बल्कि आपकी सोच, व्यवहार से भी. गीता में छिपे कई ऐसे “मंत्र” हैं जो व्यक्तित्व निखारने में मदद करेगा. आइए जानते हैं गीता के वो प्रमुख उपदेश जो आपके व्यक्तित्व को नई दिशा दे सकते हैं. कर्म करो, फल की चिंता मत करो गीता में कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन का संदेश दिया गया है. इसका अर्थ है- व्यक्ति को परिणाम की चिंता किए बिना केवल अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए. यह सोच तनाव और अस्थिरता को दूर कर आपके कार्य के प्रति समर्पण बढ़ाती है. Also Read: क्या आप भी शिलाजीत के नाम पर फैले इन 6 झूठ के हो गये हैं शिकार, जानिए पूरी सच्चाई और इसके फायदे मन पर नियंत्रण जरूरी गीता में इंद्रियाणि पराण्याहुरिन्द्रियेभ्यः परं मनः का उपदेश दिया गया है. इसका मतलब है कि जो व्यक्ति अपनी इंद्रियों और मन पर नियंत्रण कर लेता है, वही सच्चा ज्ञानी और संतुलित जीवन जीने वाला होता है. इससे आपमें अनुशासन आने के साथ साथ धैर्य भी आएगा. समता की भावना अपनाएं गीता में समत्वं योग उच्यते की बात कही गयी है. यानि सुख-दुख, सफलता-विफलता, लाभ-हानि इन सभी में जो व्यक्ति समान रहता है, वही सच्चा योगी है. यह व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से स्थिर बनाती है. संदेह नहीं, विश्वास जरूरी है गीता में संशयात्मा विनश्यति का मंत्र दिया गया है. इसका मतलब है कि जो व्यक्ति हर बात में संदेह करता है, उसका नाश निश्चित है. खुद में विश्वास रहने से आपमें स्पष्ट निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी. क्रोध और लोभ को छोड़ें गीता में काम एष क्रोध एष रजोगुणसमुद्भवः का उपदेश दिया गया है. अथार्त क्रोध और वासना मनुष्य को पतन की ओर जाती है. क्रोध और लोभ का छोड़ने से आपमें शांत, संतुलित और प्रभावशाली व्यवहार का निर्माण होगा. ज्ञान और विवेक का विकास करें गीता में तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया का उपदेश दिया गया है. जिसका मतलब है कि सच्चा ज्ञान सेवा, श्रद्धा और जिज्ञासा से प्राप्त होता है. यह सोच व्यक्ति को विनम्र, नयी चीज सीखने के लिए तत्पर और सामाजिक रूप से आकर्षक बनाती है. आत्मा अजर-अमर है गीता में न जायते म्रियते वा कदाचित् की बात कही गयी है. इसका अर्थ है कि आत्मा का कोई जन्म-मरण नहीं होता, वह शाश्वत है. यह दृष्टिकोण मनुष्य को मृत्यु के भय को खत्म कर, जीवन के असली उद्देश्य के बारे में बताता है. Also Read: Vastu Tips: गुरुवार को कर लिया यह काम तो घर पर आकर ठहर जाएंगी मां लक्ष्मी, दूर होगी हर तरह की समस्या The post गीता के 7 उपदेशों में है पर्सनालिटी को बेहतर करने का मंत्र, फॉलो कर लिया को हर जगह होगी तारीफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आसनसोल क्लब में क्रेडाई की ओर से सेमिनार

आसनसोल. जीएसटी को लेकर व्यापारियों और उद्योगपतियों के मन में अब भी कई तरह की शंकाएं हैं. इन शंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से समय-समय पर वाणिज्यिक संगठनों द्वारा सेमिनार आयोजित किये जाते हैं. इसी क्रम में मंगलवार को आसनसोल क्लब में क्रेडाई आसनसोल की ओर से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम बर्जर पेंट्स के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें शहर के 40 बिल्डरों ने हिस्सा लिया. बिल्डरों के सवालों का मिला समाधान सेमिनार में जीएसटी को लेकर उपस्थित बिल्डरों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल ने दिया. इस दौरान क्रेडाई आसनसोल के अध्यक्ष सचिन राय को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में न्यू जयपुर मार्बल्स हाउस के निदेशक मुकेश तोडी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. आयोजकों की ओर से भरोसा दिलाया गया कि भविष्य में भी इस तरह के सेमिनार आयोजित किये जाते रहेंगे, ताकि उद्योगपतियों और व्यापारियों को जीएसटी संबंधी शंकाओं का समाधान मिल सके. इस मौके पर क्रेडाई आसनसोल के सभी सदस्य और बर्जर पेंट्स के कई अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आसनसोल क्लब में क्रेडाई की ओर से सेमिनार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुुरुलिया में बारिश से कई क्षेत्रों में जलजमाव

पुरुलिया. लगातार बारिश होने के कारण जिले के कई क्षेत्र जलमग्न हो गये हैं. सबसे अधिक प्रभाव पुरुलिया शहर में देखा गया है. शहर के वार्ड नंबर पांच, 16 और 23 में जलजमाव हो गया है. निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने से पानी उतर नहीं रहा है. कई मकानों के निचले हिस्से में जल लग गया है. इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है. जलजमाव से नाराज स्थानीय लोगों ने पुरुलिया-बांकुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 60 पर उतर कर लगभग तीन घंटे तक अवरोध किया. सूचना पाकर पुलिस व नगरपालिका के अधिकारी वहां पहुंचे और लोगों को समझाया, तब जाकर प्रदर्शन थमा. नगरपालिका के अध्यक्ष नवेंदु मोहाली ने कहा कि शहर के वार्ड 16 के अंतिम छोर पर रेलवे लाइन है, जहां बर्षों से बड़ा नाला था, जिले रेल लाइन के विस्तार के लिए बंद कर वहां ह्यूमन पाइप लगाया गया है. इसकी वजह से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. हालांकि स्थिति से उबरने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. मसले पर रेलवे प्रशासन के साथ भी बातचीत हुई है. उम्मीद है कि जल्द ही मसले का हल निकाल लिया जायेगा. इसके अलावा आद्रा अपर बेनियासोल इलाके में भी निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने से पूरे इलाके में जल लगा हुआ है. कई मकानों के निचले हिस्से में पानी लग गया है. उधर, बाघमुंडी के पाथर्डी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी निरंतर बारिश होने से पानी भर गया है. अस्पताल परिसर में भी पानी भर गया है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. इसके अलावा बलरामपुर, पारा समेत कई प्रखंड क्षेत्रों में बराबर बरसात से कई मिट्टी के बने कच्चे घर ढह गये हैं. अलबत्ता, प्रशासन का दावा है कि जानमाल की क्षति नहीं हुई है. प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है. सूचित किया गया है किसी भी तरह की सहायता के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत या प्रखंड अथवा, नगरपालिका से संपर्क करें. प्रशासन तुरंत सहायता करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुुरुलिया में बारिश से कई क्षेत्रों में जलजमाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आसनसोल बाजार में बिजली का पोल गिरा, शुरू हुई मरम्मत

आसनसोल. मंगलवार को हुई भारी बारिश के चलते आसनसोल बाजार इलाके में एक जर्जर हालत में खड़ा बिजली का खंबा अचानक टूटकर गिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी को इसकी सूचना दी गई. उन्होंने तुरंत संबंधित विभाग को मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. पोल गिरा लेकिन कोई हताहत नहीं टीएमसी के 44 नंबर वार्ड अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में खंबे की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ. इस बारे में उन्होंने बताया कि तेज बारिश के कारण पोल गिर गया था, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी और कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि बाजार क्षेत्र में कुछ और पोल भी खस्ताहाल स्थिति में हैं, जिन्हें जल्द मरम्मत की आवश्यकता है. नगर निगम की ओर से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की बात कही गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आसनसोल बाजार में बिजली का पोल गिरा, शुरू हुई मरम्मत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रानीगंज में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार समारोह

रानीगंज. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा आठवें शैक्षणिक पुरस्कार समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षाविद् उपस्थित रहे. विभिन्न वक्ताओं ने छात्रों को दिये प्रेरक संदेश कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के चेयरमैन अनुप सराफ द्वारा मंचासीन अतिथियों को आमंत्रित करने के साथ हुआ. इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया. एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम को सचिव रवि सोमानी, मुख्य सलाहकार प्रदीप गोयल और अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया. इस दौरान एसकेएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संदीप कुमार सिन्हा, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, सौरव सिन्हा, विकास क्याल, महेश मोदी, सिद्धार्थ सिन्हा और एसकेएस पब्लिक स्कूल की मनोविज्ञान शिक्षिका सूर्यदीपा दत्ता ने छात्रों को प्रेरणादायक वक्तव्य देकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए टिप्स दिये. इसके बाद मेधावी छात्रों को शैक्षणिक पुरस्कार प्रदान किये गये. विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किये. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि ने भी अपने विचार व्यक्त किये और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया. इस अवसर पर अंचल के पत्रकारों का भी स्वागत किया गया. कार्यक्रम का समापन सलील सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. अंत में संजय खेतान ने बैठक की समाप्ति की घोषणा की और सभी उपस्थित लोगों को आपसी मेल-मिलाप के लिए आमंत्रित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रानीगंज में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार समारोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हिंदुओं पर हमले के खिलाफ भाजपा ने किया रामपुरहाट थाने का घेराव

बीरभूम. बांग्लादेश में सिराजगंज में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की धरोहर और हिंदुस्तान के पश्चिम बंगाल के महेशतला में तुलसी मंदिर पर हमले के खिलाफ बुधवार को बीरभूम के रामपुरहाट थाने का घेराव कर भाजपा की ओर से विरोध जताया गया. हिंदुओं की रक्षा के लिए इस आंदोलन के होने का दावा करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. मौके पर जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा समेत अन्य नेता मौजूद थे. ध्रुव साहा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और कविगुरु के इतिहास पर इस्लामिक चरमपंथियों का हमला जारी है वहीं महेशतला में तुलसी मंदिर पर भी हमला किया जा रहा है. वे इस हमले के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की मांग करते है. भाजपा का यह आंदोलन जारी रहेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हिंदुओं पर हमले के खिलाफ भाजपा ने किया रामपुरहाट थाने का घेराव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोदी सरकार के अमृत काल सुशासन को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को मोदी प्रशासन के अमृत काल सुशासन को लेकर एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया. इस मौके पर दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लखन घरूई, बर्दवान सदर भाजपा अध्यक्ष अभिजीत ता, उपाध्यक्ष रमन शर्मा समेत अन्य नेता उपस्थित थे. मोदी प्रशासन के 11 ऐतिहासिक फैसलों को बताया गया परिवर्तनकारी लखन घोरूई ने इस अवसर पर मोदी प्रशासन के अब तक के सफल कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं. मोदी प्रशासन के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष भी इसी माह 9 जून को पूरा हुआ है. इसे ‘नये हिंदुस्तान का अमृतकाल’ कहा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन ग्यारह वर्षों में देश में कई बड़े बदलाव आये हैं, जिनसे आम जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है. इस दौरान उन्होंने मोदी प्रशासन के 11 ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख किया, जिनमें शामिल हैं: 1. उज्ज्वला योजना के तहत 10.3 करोड़ से अधिक स्त्रीओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिये गये. 2. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक लोगों को पक्का मकान मिला. 3. जन धन योजना के ज़रिये करीब 55 करोड़ लोगों ने जीरो बैलेंस पर बैंक खाता खोला. 4. मुद्रा और स्टैंड अप योजना के तहत छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी सस्ते दर पर कर्ज दिया गया. 5. किसान सम्मान निधि योजना में 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई. 6. पीएम कौशल विकास योजना के ज़रिये 1.48 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया. 7. स्वच्छ हिंदुस्तान अभियान के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाये गये. 8. सौभाग्य योजना के अंतर्गत सभी इच्छुक घरों को बिजली कनेक्शन दिये गये. 9. पीएम स्वनिधि योजना से 68 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को कर्ज दिया गया. 10. आयुष्मान हिंदुस्तान योजना में 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिला. 11. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इन योजनाओं ने न केवल लोगों के जीवन में राहत पहुंचाई है, बल्कि देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मोदी प्रशासन के अमृत काल सुशासन को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आसनसोल निगम में जल परियोजना को लेकर बैठक

आसनसोल. आसनसोल नगर निगम में सोमवार को जल परियोजना और पाइपलाइन विस्तार को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता मेयर विधान उपाध्याय ने की. बैठक में नगर निगम के आयुक्त और जल विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे. तीन आइजी बनकर तैयार, दो पर काम जारी बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से पांच आईजी (इंटेक घाट) में से तीन के पूर्ण होने और शेष दो की प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही पाइपलाइन के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब यह देखा जा रहा है कि किन क्षेत्रों में कार्य तेजी से शुरू किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि शहर के उन इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, जहां पानी की समस्या अधिक है. इनमें जामुड़िया, कुल्टी और आसनसोल के अन्य प्रभावित इलाके शामिल हैं. मेयर ने आश्वस्त किया कि वर्ष 2025 के अंत तक इन सभी क्षेत्रों में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है और निगम इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आसनसोल निगम में जल परियोजना को लेकर बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 286/29 क्षतिग्रस्त

मधुबनी: हिंदुस्तान नेपाल सीमा पर स्तंभ संख्या 286 / 29 के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में डीएम आनंद शर्मा ने निदेशक हिंदुस्तानीय सर्वेक्षण विभाग उत्तराखंड भू- स्थानिक निदेशालय देहरादून को पत्र भेजा है. डीएम ने पत्र में कहा है कि कमांडेंट 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर बिहार के माध्यम से सूचित किया है कि हिंदुस्तान नेपाल सीमा के बेतौन्हा सीमा स्तंभ संख्या 268 / 4 से सीमा चौकी परसा की सीमा स्तंभ 298/1 तक के कार्य क्षेत्र में हिंदुस्तान नेपाल सीमा पर तैनात है. 30 मई 2025 को वाहिनी की सीमा चौकी डिगिया टोल के कार्य क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 286 / 29 ग्राम डिगिया टोल थाना हरलाखी जिला मधुबनी बिहार पर लिखा हुआ नंबर हिंदुस्तान और नेपाल दोनों ओर से किसी नुकीली चीज से खोद कर मिटा दिया गया है. कार्यवाहक कमांडेंट 48 वीं वाहनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर से प्राप्त पत्र को संलग्न कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : हिंदुस्तान नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 286/29 क्षतिग्रस्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top