Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UGC NET 2025 City Slip: यूजीसी नेट की एग्जाम सिटी स्लिप यहां देखें, इस दिन होगी परीक्षा

UGC NET 2025 City Slip: नेशनल परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET जून 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने जा रही है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपने एग्जाम सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इस स्लिप से आपको यह पता चलेगा कि आपका परीक्षा केंद्र किस शहर में है. यहां जानें UGC NET 2025 City Slip के बारे में विस्तार से जानें. क्या है UGC NET City Intimation Slip? सिटी स्लिप एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जिसमें उम्मीदवार को उसके परीक्षा केंद्र का शहर (City) बताया जाता है. इससे उम्मीदवार पहले से यात्रा की योजना बना सकते हैं और परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को समय पर पूरा कर सकते हैं. यह स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होती है लेकिन उतनी ही महत्वपूर्ण होती है. ऐसे डाउनलोड करें UGC NET 2025 City Slip आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं. होमपेज पर “UGC NET City Intimation Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें. अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें. अब स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट भी निकाल लें. UGC NET 2025 परीक्षा तिथि (UGC NET 2025 City Slip) UGC NET जून 2025 की परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा CBT मोड में होगी और इसकी अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी. परीक्षा में दो पेपर होंगे: पेपर 1: 50 प्रश्न, 100 अंक पेपर 2: 100 प्रश्न, 200 अंक दोनों पेपरों में MCQ (Multiple Choice Questions) होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे. UGC NET क्यों दिया जाता है? (UGC NET 2025 City Slip) सहायक प्रोफेसर बनने की योग्यता के लिए जेआरएफ (Junior Research Fellowship) के लिए कुछ विश्वविद्यालयों में पीएचडी में प्रवेश के लिए. यह भी पढ़ें- NEET 2025 CutOff: NEET रिजल्ट के बाद क्या करें? Top Colleges में कटऑफ और Admission की जानकारी यहां यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti Success Tips: टूटी हिम्मत को मिल जाएगा बल, सफलता के लिए गांठ बांध लें विकास दिव्यकीर्ति की ये बातें The post UGC NET 2025 City Slip: यूजीसी नेट की एग्जाम सिटी स्लिप यहां देखें, इस दिन होगी परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सपा पर सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई! ऑफिस सील, नेता बोले- तानाशाही की हद

Pilibhit Political Office Seal: पीलीभीत में बुधवार सुबह एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया, जब नगर पालिका ने समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय पर ताला जड़ दिया. कार्यवाही के दौरान सपा कार्यालय का नाम पेंट से मिटाया गया और पार्टी का झंडा उखाड़कर फेंक दिया गया. यह कार्यालय नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के प्रशासनी आवास पर बना हुआ था, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस बल के साथ पहुंचा प्रशासन, सपा नेताओं का विरोध प्रशासन ने इस कार्यवाही के लिए जबरदस्त तैयारी की थी. सुबह होते ही 7 थानों की पुलिस फोर्स, जिसमें 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे, मौके पर पहुंची. सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ समेत कई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी. इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई. पुलिस ने विरोध कर रहे 35 सपा कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पहले दी थी चेतावनी, समयसीमा खत्म होते ही हुई कार्रवाई यह कार्रवाई अचानक नहीं थी. प्रशासन ने पहले ही सपा जिलाध्यक्ष को नोटिस देकर 16 जून तक कार्यालय खाली करने का निर्देश दिया था. इससे पहले, 8 दिन पहले भी भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन मौके पर पहुंचा था, लेकिन सपा नेताओं ने 6 महीने का समय मांगा था. इसके जवाब में प्रशासन ने उन्हें 16 जून तक की मोहलत दी थी, जो समाप्त हो गई थी. नगर पालिका का पक्ष: प्रशासनी संपत्ति पर था अवैध कब्जा सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया कि यह भवन अधिशासी अधिकारी का प्रशासनी आवास है, जिस पर अवैध रूप से सपा कार्यालय चलाया जा रहा था. वर्ष 2005 में इसे महज 150 रुपए मासिक किराए पर सपा को आवंटित किया गया था, लेकिन 2020 में यह आवंटन रद्द कर दिया गया था. आवंटन की प्रक्रिया वैध नहीं थी, इसलिए इसे निरस्त किया गया. नोटिस की समयसीमा समाप्त होने के बाद नगर पालिका ने भवन को अपने कब्जे में ले लिया. सपा का पलटवार: यह तानाशाही प्रशासन है सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने प्रशासन की कार्रवाई को तानाशाही करार दिया. उन्होंने कहा, “यह अत्याचारी प्रशासन है, जिसने हमारे कार्यालय को जबरन खाली करवाया. अगर यही मापदंड हैं, तो हम भी इनकी बेनामी संपत्तियों और अवैध कब्जों की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.” कोर्ट में मामला विचाराधीन, फिर भी क्यों हुई कार्रवाई? सपा नेताओं का दावा है कि इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है. सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में 2021 से याचिका विचाराधीन है. इससे पहले हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. सपा का कहना है कि कोर्ट से अभी कोई अंतरिम रोक का आदेश नहीं आया था, लेकिन मामला विचाराधीन होने के बावजूद पालिका ने जबरन कब्जा हटाया. तीन दिन पहले ही चस्पा किया गया था अंतिम नोटिस तीन दिन पहले नगर पालिका की ओर से अंतिम नोटिस कार्यालय गेट पर चस्पा किया गया था, जिसमें 16 जून तक कार्यालय खाली करने की चेतावनी दी गई थी. समयसीमा पूरी होते ही प्रशासन ने आज सख्ती से यह कदम उठाया. The post सपा पर प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई! ऑफिस सील, नेता बोले- तानाशाही की हद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Wedding Budget Tips: शादी में बजट कैसे करें कंट्रोल? एक्सपर्ट से जानें 5 आसान और पक्के तरीके

Wedding Budget Tips: शादी हर किसी की जिंदगी का बहुत खास मौका होता है. लेकिन शादी का खर्चा सही तरीके से संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. कई बार बिना प्लान के खर्चा बढ़ जाता है और दिक्कत होती है. इसलिए एक्सपर्ट की सलाह लेना बहुत जरूरी हो जाता है ताकि आप फालतू खर्चों से बच सकें और अपने बजट के अंदर शादी की सभी तैयारियां पूरी कर सकें. इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट से 5 आसान और असरदार तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी शादी का बजट सही तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे और लाखों रुपए बचा सकेंगे. Wedding Budget Tips: पहले से बजट बनाएं शादी शुरू करने से पहले पूरा खर्चा लिखकर एक बजट बनाना चाहिए. इससे पता चलता है कि कितना पैसा खर्च होगा. एक्सपर्ट कहते हैं कि बजट बनाने से आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बच सकते हैं. Wedding Budget Tips: वेंडर से सही दाम पूछें और मोलभाव करें फूल, खाना, सजावट जैसे कामों के लिए अलग-अलग लोगों से दाम पूछें. फिर उनकी कीमतों को ध्यान से देखें और मोलभाव करें. इससे आपको सस्ता और अच्छा काम मिल सकता है. ये भी पढ़ें: Bollywood Fashion Trends: बॉलीवुड डीवाज से लें इंस्पिरेशन, इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये फैशन ट्रेंड्स ये भी पढ़ें: Trending Mehndi Designs: ट्रेंड में छाए न्यू-एज मेहंदी डिजाइंस, इतने सिंपल कि तुरंत लगाएं Wedding Budget Tips: छूट और ऑफर का फायदा उठाएं शादी की खरीदारी त्योहारों या ऑफ सीजन में करें. इस समय दुकानदार ज्यादा छूट देते हैं. एक्सपर्ट मानते हैं कि सही समय पर खरीदारी करने से पैसे बचाए जा सकते हैं. Wedding Budget Tips: मेहमानों की संख्या कम रखें जितने ज्यादा मेहमान होंगे, खर्च भी बढ़ेगा. इसलिए सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को बुलाएं. इससे खाना और जगह का खर्च कम होगा और बजट कंट्रोल रहेगा. Wedding Budget Tips: डिजिटल कार्ड भेजें शादी के कार्ड छपवाने और बांटने में ज्यादा पैसे लगते हैं. इसलिए डिजिटल इनवाइट भेजना सही होता है. इससे पैसे बचते हैं और मेहमानों तक जल्दी सूचना पहुंचती है. ये भी पढ़ें: Actress Skincare Secrets: एक्ट्रेस अहसास चन्ना का खास होम मेड उबटन, जो बनाता है त्वचा को चमकदार और मुलायम ये भी पढ़ें: Nitanshi Goel Beauty Secret: नीतांशी गोयल ने खोला ब्यूटी सीक्रेट, वायरल हो रही एक्ट्रेस की ये देसी रेमेडी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Wedding Budget Tips: शादी में बजट कैसे करें कंट्रोल? एक्सपर्ट से जानें 5 आसान और पक्के तरीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jolly LLB 3 में अरशद वारसी संग काम करने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बहुत प्यारे इंसान…

Jolly LLB 3: हाउसफुल 5’ की जबरदस्त सफलता के बाद अक्षय कुमार ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म का इंतजार दर्शक भी आंखे बिछाए कर रहे हैं. अब हाल ही में पिंकविला से बातचीत में उन्होंने फिल्म के बारे में कई दिलचस्प अपडेट्स शेयर कीं. इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म की कहानी, को-एक्टर अरशद वारसी और निर्देशक सुभाष कपूर के साथ अपने अनुभवों पर भी खुलकर बात की. ऐसे में आइये बताते हैं, उन्होंने क्या कहा है. क्या है जॉली एलएलबी 3 की थीम और कहानी? ‘जॉली एलएलबी 3’ भी असली घटनाओं पर आधारित है, ठीक उसी तरह जैसे इसके पहले दो पार्ट्स थे. हालांकि, अक्षय ने प्लॉट डिटेल्स को जाहिर करने से इनकार किया, लेकिन ये पक्का किया कि कहानी फिर से कोर्टरूम ड्रामा और ह्यूमर का परफेक्ट मिक्स होगी. उन्होंने कहा, “मैं और अरशद वारसी साथ आ रहे हैं, इसलिए जॉली 1 और जॉली 2 भी साथ आ रहे हैं. अरशद के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया. वह बहुत प्यारे इंसान हैं. काम करने के लिए बहुत अच्छे इंसान हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर तो कमाल का है. कॉमिक टाइमिंग काफी अच्छी है.” जॉली एलएलबी 3 रिलीज डेट ‘जॉली एलएलबी 3’ का निर्देशन और लेखन सुभाष कपूर ही कर रहे हैं, जिन्होंने पिछली दोनों फिल्मों को भी बनाया था. अक्षय ने सुभाष कपूर की लेखनी को सराहते हुए कहा, ‘हर कोई जानता है कि वह एक लेखक हैं. वह अपनी कलम से ही फिल्में बनाते हैं और वह बहुत प्यारी लाइनें लिखते हैं. मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. अक्षय ने बताया कि हमने इसे ढाई महीने में पूरा किया है. बता दें कि ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Advance Booking: आमिर खान की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा दम? करोड़ों में भी नहीं पहुंची कमाई The post Jolly LLB 3 में अरशद वारसी संग काम करने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बहुत प्यारे इंसान… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cyber Fraud: ऐसे करें असली और नकली मैसेज की पहचान? जानिए साइबर फ्रॉड से बचने का आसान तरीका

Cyber Fraud: साइबर अपराधी यानी हैकर्स और फ्रॉड करने वाले लोग अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं. वे अक्सर लोगों को फंसाने के लिए फर्जी मैसेज भेजते हैं, जिनमें लिखा होता है कि आपका बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा, KYC अपडेट करें, कोई ऑफर जीत लिया है, या कोई OTP डालें. अगर आपने इन मैसेज पर भरोसा किया या कोई लिंक पर क्लिक किया, तो आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है. कैसे करें असली और नकली मैसेज की पहचान? प्रशासन और TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने सभी कंपनियों और संस्थाओं को एक नियम बनाया है. अब जब भी किसी संस्था की तरफ से कोई मैसेज भेजा जाता है, तो उस मैसेज के अंत में एक खास अक्षर लिखा होता है. यही अक्षर उस मैसेज की पहचान बताते हैं. ये 4 अक्षर होते हैं G, S, T, PG = Governmentइसका मतलब यह है कि मैसेज किसी प्रशासनी विभाग या संस्था की तरफ से भेजा गया है. जैसे बिजली विभाग, नगर निगम या कोई प्रशासनी योजना से जुड़ा मैसेज. S = Serviceइसका मतलब है कि यह मैसेज किसी सर्विस प्रोवाइडर से आया है जैसे बैंक, मोबाइल कंपनी, इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी आदि. T = Transactionअगर यह लिखा हो, तो समझिए कि मैसेज आपके लेन-देन से जुड़ा है. जैसे कि बैंक का OTP, खाते से कटौती की जानकारी, या पेमेंट कन्फर्मेशन. P = Promotionalइसका मतलब यह है कि यह मैसेज किसी विज्ञापन या प्रचार से जुड़ा है. जैसे कोई शॉपिंग ऑफर, डिस्काउंट, लोन ऑफर या किसी प्रोडक्ट का प्रचार. अगर मैसेज में ये कोड नहीं हैं, तो सावधान हो जाइए!अगर आपको कोई मैसेज आता है और उसके अंत में G, S, T या P में से कोई भी कोड नहीं है, तो वह संदिग्ध हो सकता है. ऐसे मैसेज में कोई फर्जी लिंक हो सकता है, जिस पर क्लिक करते ही आपकी जानकारी चोरी हो सकती है. लोग सोचते हैं “कोई स्कैमर भी तो G या S डाल सकता है?” लेकिन ऐसा नहीं है. G, S, T या P जैसे कोड तभी दिए जा सकते हैं, जब वह संस्था TRAI में रजिस्टर्ड हो.TRAI हर कंपनी को एक खास Sender ID देती है और उसके जरिए ही मैसेज भेजा जा सकता है. बिना रजिस्ट्रेशन के ये कोड किसी फर्जी व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल नहीं किए जा सकते है. कैसे रहें सुरक्षित? हर मैसेज को ध्यान से पढ़ेंअगर किसी मैसेज में आपको कुछ अजीब लगे या कोड न हो, तो उस पर भरोसा न करें.किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें क्या यह भरोसेमंद है?अपने बैंक की जानकारी, OTP, पासवर्ड कभी भी किसी से शेयर न करें.अगर किसी मैसेज पर शक हो, तो तुरंत अपने बैंक या संबंधित कंपनी से संपर्क करें.TRAI के नियमों के अनुसार भेजे गए मैसेज पर ही भरोसा करें. प्रशासन का उद्देश्य क्या है? हिंदुस्तान प्रशासन और TRAI ने यह कोड सिस्टम इसलिए शुरू किया है ताकि लोग साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रह सकें. प्रशासन चाहती है कि हर नागरिक को असली और नकली मैसेज की पहचान हो, ताकि किसी की मेहनत की कमाई ठगों के हाथ न लगे. अब जब भी आपके मोबाइल पर कोई मैसेज आए, तो उसकी अंतिम लाइन को जरूर देखें. अगर उसमें G, S, T या P लिखा है, तो वह मैसेज असली हो सकता है. लेकिन अगर ऐसा कुछ नहीं लिखा है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए. Also Read: टेक कंपनियों के बीच AI टैलेंट की जंग, मेटा और Open AI आमने-सामने The post Cyber Fraud: ऐसे करें असली और नकली मैसेज की पहचान? जानिए साइबर फ्रॉड से बचने का आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, मैट्रिक और इंटर के अंकों से असंतुष्ट छात्र करें अप्लाई

JAC Board Scrutiny : झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अंतर्गत मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी अगर अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. आज 18 जून से स्क्रूटनी के लिए आवेदन लिये जायेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून है. इच्छुक विद्यार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. मैट्रिक के लिए 450 और इंटर के 750 रुपये फीस स्क्रूटनी के लिए मैट्रिक के विद्यार्थी को प्रत्येक विषय के लिए 450 रुपये और इंटर के विद्यार्थी को प्रति विषय 750 रुपये जमा करने होंगे. स्क्रूटनी केवल सैद्धांतिक परीक्षा अर्थात उत्तरपुस्तिका के माध्यम से ली गयी परीक्षा के लिए ही मान्य होगी. प्रायोगिक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के प्राप्तांक की स्क्रूटनी नहीं होगी. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें स्क्रूटनी में क्या होगा जांच मालूम हो स्क्रूटनी के तहत उत्तरपुस्तिका में अंदर के पृष्ठों पर दिये गये अंक अगर मुख्य पृष्ठ पर अंकित नहीं होंगे, तो उसे अंकित कर जोड़ा जायेगा. किसी प्रश्न का मूल्यांकन नहीं होने पर उसका मूल्यांकन व अंकों के योग में गलती होने पर उसमें सुधार किया जायेगा. इसे भी पढ़ें Rath Yatra 2025 : रथ यात्रा की तैयारियां शुरू, मेले में सजेंगी 1500 से अधिक दुकानें मंत्री इरफान अंसारी ने दिया जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को हटाने का निर्देश, जानिये वजह अमन साहू गैंग ने दी कारोबारी बिपिन मिश्रा को जान से मारने की धमकी, कहा – “अगला नंबर तुम्हारा” The post स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, मैट्रिक और इंटर के अंकों से असंतुष्ट छात्र करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिश्वतखोरी के खिलाफ रोहतास में फिर गिरी गाज, BEO और सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. रोहतास जिले के बिक्रमगंज से एक और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां शिक्षा विभाग के दो कर्मी रिश्वत लेते पकड़े गए. यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब आदर्श मध्य विद्यालय, गोटपा के शिक्षक विद्याभूषण से घूस की रकम वसूली जा रही थी. निगरानी टीम ने ऑफिस में ही दबोचा मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बिक्रमगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सुधीरकांत शर्मा और उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. शिक्षक विद्याभूषण से एरियर भुगतान और सर्विस बुक संधारण के नाम पर 20,000 रुपए की मांग की गई थी. शिक्षक ने मामले की जानकारी निगरानी विभाग को दी, जिसके बाद पूरी योजना बनाई गई. टीम ने बिक्रमगंज BEO कार्यालय में छापा मारा, जहां BEO को 7,600 रुपए और लेखा सहायक को 7,000 रुपए लेते हुए पकड़ा गया. अधिकारी घूस की यह राशि ट्रेनिंग के दौरान बकाया भुगतान और सर्विस बुक में वार्षिक प्रविष्टि डालने के नाम पर वसूल रहे थे. शिकायत मिलते ही बनी रणनीति, फिर हुई गिरफ़्तारी निगरानी विभाग के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि शिक्षक की शिकायत के बाद जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद टीम ने योजना बनाकर दबिश दी और दोनों को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया गया. गिरफ़्तारी के बाद दोनों अफसरों को निगरानी थाना में पूछताछ के लिए भेजा गया है. एक महीने में चौथी बड़ी कार्रवाई, दफ्तरों में मचा हड़कंप रोहतास जिले में बीते एक महीने के भीतर निगरानी विभाग की यह चौथी बड़ी कार्रवाई है. इससे प्रशासनी दफ्तरों में काम करवा रहे आम नागरिकों को राहत और उम्मीद दोनों मिली है. वहीं, घूसखोरी में लिप्त अधिकारी और कर्मचारी अब दहशत में हैं. Also Read: बिहार का मौसम बदला तो आसमान से गिरने लगी मौत, वज्रपात ने एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों की ली जान इस तरह की निरंतर कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि बिहार में अब रिश्वतखोरों की खैर नहीं है. खासकर शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार को जनता अब और बर्दाश्त करने को तैयार नहीं. The post रिश्वतखोरी के खिलाफ रोहतास में फिर गिरी गाज, BEO और सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kannappa: अक्षय कुमार ने फिल्म में विष्णु मांचू संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 7 मिनट के सीन को 2 घंटे तक…

Kannappa: विष्णु मांचू, मोहन बाबू, आर. सरथकुमार और मधु स्टारर कन्नप्पा अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह पौराणिक फंतासी थ्रिलर हिंदू धर्म में भगवान शिव के एक समर्पित भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित है. इसमें कई स्टार कैमियो भी हैं, जिसमें भगवान शिव के रूप में अक्षय कुमार, किराता के रूप में मोहनलाल, रुद्र के रूप में प्रभास और देवी पार्वती के रूप में काजल अग्रवाल है. अब हाउसफुल 5 एक्टर ने मूवली में विष्णु संग काम करने पर बात की है. कन्नप्पा में विष्णु मांचू संग काम करने पर क्या बोले अक्षय कुमार अक्षय ने आईएएनएस संग बात करते हुए बताया, “मैंने विष्णु को मल्टीटास्किंग करते हुए देखा है, न सिर्फ एक्शन अवतार में बल्कि मुख्य भूमिका और फिल्म की आत्मा में पूरी तरह डूबे हुए व्यक्ति के रूप में भी. वह एक्टिंग कर रहे थे, सेट पर चीजों का समन्वय कर रहे थे और जरूरत पड़ने पर बैकग्राउंड और प्रॉप्स की मदद करने के लिए भी आगे आ रहे थे. कई बार, वह एक आर्ट डायरेक्टर की तरह भी लगते हैं. वह बहुत ही व्यावहारिक हैं.” विष्णु ने कन्नप्पा को दिल से जिया है विष्णु के प्यार को बताते हुए खिलाड़ी कुमार ने कहा, “एक स्पेशल सीन था, स्क्रीन पर मुश्किल से छह या सात मिनट का, लेकिन उन्होंने मुझे इसे विस्तार से समझाने में लगभग दो घंटे बिताए. मैं इसे पहले ही समझ गया था, लेकिन वह आगे बढ़ते रहे, क्योंकि वह इतने सीन के साथ जुड़ चुके थे. आपने शायद ही कभी किसी अभिनेता को इतनी ऊर्जा और दिल से खुद को किसी भूमिका में डालते देखा हो. उन्होंने सही मायने में कन्नप्पा को जिया और सांस ली है.” रजनीकांत को भी पसंद आई कन्नप्पा इससे पहले, सुपरस्टार रजनीकांत ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान विष्णु मांचू की ड्रामा देखी. फिल्म से प्रभावित होकर, रजनीकांत ने अभिनेता को कसकर गले लगाया और यहां तक ​​​​कि उन्हें बताया कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई है. विष्णु मांचू ने लिखा, “@rajinikanth अंकल ने #कन्नप्पा देखी। फिल्म के बाद, उन्होंने मुझे कसकर गले लगाया. उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें #कन्नप्पा बहुत पसंद है. मैं एक अभिनेता के रूप में उन्हें गले लगने के लिए 22 साल से इंतजार कर रहा हूं!!!” यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफएयर होने से पहले शो में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानकर लगेगा झटका The post Kannappa: अक्षय कुमार ने फिल्म में विष्णु मांचू संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 7 मिनट के सीन को 2 घंटे तक… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Medical Admission 2025: NEET में कम स्कोर होने पर ये हैं Best Courses, ऐसे दें करियर को उड़ान

Bihar Medical Admission 2025: अगर आप मेडिकल में करियर को उड़ान देना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. NEET 2025 का रिजल्ट आने के बाद अगर आपके 300-400 के आसपास अंक हैं तो कई ऐसे कोर्स हैं जिन्हें प्रशासनी काॅलेज से किया जा सकता है. यह स्कोर प्रशासनी MBBS सीट के लिए कम हो सकता है लेकिन BAMS, BHMS, BDS और पैरामेडिकल जैसे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है. इसलिए इस लेख में Bihar Medical Admission 2025 के बारे में विस्तार से जानें. Bihar NEET 2025: कम मार्क्स पर ये कोर्स (Bihar Medical Admission) कम नबंर पर परेशान होने की जरूरत नहीं है. हेल्थकेयर में ऐसे कई कोर्स हैं जिन्हें कंप्लीट करने के बाद आप करियर को उड़ान दे सकते हैं- BAMS- आयुर्वेद में करियर का सुनहरा मौका Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) आयुर्वेदिक चिकित्सा में डिग्री है. 300-400 के स्कोर पर प्रशासनी BAMS कॉलेज मिलना मुश्किल हो सकता है लेकिन निजी कॉलेजों में सीट मिलने की संभावना रहती है. BHMS– होम्योपैथी में बेहतर विकल्प (Bihar Medical Admission 2025) अगर आपको होम्योपैथी चिकित्सा में रुचि है तो BHMS कोर्स आपके लिए सही रहेगा. यह कोर्स NEET स्कोर पर आधारित होता है. BDS – डेंटल साइंस में करियर बनाएं (Bihar Medical Admission 2025) Bachelor of Dental Surgery (BDS) के लिए प्रशासनी सीटें सीमित होती हैं, लेकिन प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में 300-400 के स्कोर पर एडमिशन संभव है. पैरामेडिकल कोर्स- सस्ते और स्मार्ट विकल्प (Bihar Medical Admission 2025) B.Sc Nursing, BPT, BMLT जैसे कोर्सेज भी हेल्थ सेक्टर में करियर के लिए शानदार हैं. ये कोर्स NEET या बिना NEET के भी कुछ कॉलेजों में मिल जाते हैं. कॉलेज चयन में ध्यान दें: कोर्स की मान्यता और इंटर्नशिप की सुविधा. Bihar NEET Counselling 2025: प्रक्रिया और जरूरी बातें रजिस्ट्रेशन के लिए BCECEB की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें. चॉइस फिलिंग में कोर्स और कॉलेज को प्राथमिकता अनुसार भरें. सीट अलॉटमेंट को लेकर रिजल्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग करें. नोट- Bihar Medical Admission 2025 में कम स्कोर पर बेस्ट कोर्सेज की जानकारी रिसर्च और रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है. कोर्स, रैंक, कटऑफ और एडमिशन लेने से पहले एक बार ऑफिशियल वेबसाइट जरूर विजिट करें. यह भी पढ़ें- NEET 2025 CutOff: NEET रिजल्ट के बाद क्या करें? Top Colleges में कटऑफ और Admission की जानकारी यहां यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti Success Tips: टूटी हिम्मत को मिल जाएगा बल, सफलता के लिए गांठ बांध लें विकास दिव्यकीर्ति की ये बातें The post Bihar Medical Admission 2025: NEET में कम स्कोर होने पर ये हैं Best Courses, ऐसे दें करियर को उड़ान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Neem Karoli Baba: जीवन में आ जाएगा खुशियों का बहार, बस अपनाएं नीम करोली बाबा की ये 3 बातें 

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा हिंदुस्तान के एक महान संत थे. नीम करोली बाबा ने अपने जीवन में सभी को सेवा, प्यार और सच्चाई का रास्ता अपनाने को सिखाया था. मान्यता के अनुसार, उनका कहना था, “सबसे प्यार करो, सबकी मदद करो”. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सुंदर पहाड़ियों में उनका आश्रम है, जिसे कैंची धाम के नाम से जाना जाता है. हर साल लाखों भक्त यहां नीम करोली बाबा के दर्शन और आशीर्वाद लेने आते हैं. ऐसा माना जाता है कि यहां आकर सबको मन की शांति मिलती है. ऐसे में आज हम आपको नीम करोली बाबा के उन 3 बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके जीवन में खुशियों की बहार आ जाएगी.  नीम करोली बाबा कहते थे, जीवन में खुश रहने के लिए भविष्य की बातों को भूल वर्तमान में खुश रहना चाहिए. क्योंकि, जो व्यक्ति हमेशा अपनी पुरानी गलतियों, बातें या पछतावे के बारे में सोचता रहता है, उसका वर्तमान खराब रहता है. इसलिए हर व्यक्ति को पुरानी बातें को भूलकर अपने आप पर ध्यान देना चाहिए, तभी उसका भविष्य बेहतर बन सकता है.  यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी नीम करोली बाबा के मुताबिक, हमेशा जरूरतमंदों की मदद करना चाहिए. जो लोग दान करते हैं, उनके पास कभी धन की कमी नहीं होती हैं. इसके अलावा, जो व्यक्ति सच्चे दिल से दूसरों की मदद करता है, उन पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं.  नीम करोली बाबा कहते थे की जो इंसान अपना समय अच्छे कामों में लगाता है, वह जीवन में बहुत आगे बढ़ता है. साथ ही उनके घर पर कभी पैसों की कमी नहीं रहती है. इसके अलावा, सुख हो या दुख हर वक्त ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए, इससे मन को शांति  और सुकून से मिलता है.  यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: कैंची धाम से लौटते वक्त इन चीजों को लाना न भूलें, बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Neem Karoli Baba: जीवन में आ जाएगा खुशियों का बहार, बस अपनाएं नीम करोली बाबा की ये 3 बातें  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top