Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : पुरानी टूटी व खराब कुर्सी, एसी व जर्जर वाहनों को 15 दिनों के अंदर नीलामी प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश

मधुबनी. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय परिसर के भ्रमण एवं विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण के क्रम में यह पाया कि विभिन्न शाखाओं में काफी पुरानी संचिकाएं अभिलेख प्रपत्र आदि आलमीरा पर रखी है. जिस पर काफी गंदगी वह धूलकण जमा पड़ा है. समाहरणालय के भूतल एवं प्रथम तल के बरामदा पर पुरानी टूटी फुटी एवं अनुपयोगी वस्तु जैसे आलमीरा, कुर्सी, एसी, पंखा जैसे उपकरण एवं अन्य सामग्री काफी दिनों से रखा है. जिससे एक ओर बरामदा की जगह सिमट गया है. दूसरी ओर इससे गंदगी भी फैल रही है. इसी प्रकार जिला गोपनीय कार्यालय परिसर, जिला अतिथि गृह परिसर में कई पुरानी एवं जर्जर गाड़ियां भी रखी है. डीएम ने इस पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है. जिला गोपनीय शाखा के कार्यालय आदेश के अनुसार सभी शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी को डीएम ने निर्देश दिया है कि उनकी शाखा की आलमीरा, रैक पर रखी गई पुरानी संचिकाओं अभिलेख की सूची बनाकर जो संचिका अभिलेख पंजीयन, कागजात पुराने प्रपत्र जिनकी आवश्यकता नहीं है, को बिहार बोर्ड प्रक्रिया नियमावली, बिहार अभिलेख हस्तक के समुचित प्रावधानों के तहत वर्षवार, विषयवार वर्गीकृत करते हुए विनष्टीकरण की कार्रवाई 15 दिनों के अंदर करना सुनिश्चित करें. डीएम ने नजारत उपसमाहर्ता को निर्देश दिया है कि मधुबनी समाहरणालय के भूतल और प्रथमतल के बरामदा एवं अन्य कार्यालय परिसर में रखी पुरानी टूटी-फूटी एवं अनुपयोगी वस्तु की खुली नीलामी की कार्रवाई 15 दिनों के अंदर पूर्ण कर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें. नजारत उपसमाहर्ता को डीएम ने यह भी निर्देश दिया है की पुरानी गाड़ियों जो जर्जर हालत में विभिन्न जगहों पर रखी गई है को विभागीय नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई अविलंब प्रारंभ करते हुए 15 दिनों के अंदर निष्पादन करना सुनिश्चित करें. डीएम ने उपविकास आयुक्त, सभी अपर समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी को अपने स्तर से सतत अनुश्रवण कर निर्धारित समय सीमा के अंदर इन बिंदुओं का अनुपालन कराना सुनिश्चित करने को कहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : पुरानी टूटी व खराब कुर्सी, एसी व जर्जर वाहनों को 15 दिनों के अंदर नीलामी प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

samastipur : पटेल मैदान की कुव्यवस्था हो दूर: अभाविप

समस्तीपुर . अभाविप नगर इकाई द्वारा पटेल मैदान में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया. नेतृत्व नगर मंत्री शुभम कुमार ने किया. अभाविप द्वारा पिछले मार्च महीने में ही पटेल मैदान में व्याप्त समस्याओं की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए समाधान की मांग की गई थी, परन्तु कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया. आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा पटेल मैदान से निकलकर पूरे शहर में आक्रोश मार्च निकालकर जिला प्रशासन का पुतला जलाया किया. प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि पटेल मैदान का अपना एक स्वर्णिम इतिहास रहा है. इस मैदान ने देश को कई खिलाड़ी दिये हैं. साथ ही साथ यह मैदान सभी नेतृत्वक दलों के बड़े-बड़े कार्यक्रमों का भी गवाह बना है परंतु आज यह मैदान अपनी अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है. यहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है. साथ ही साथ इस मैदान में शौचालय नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिस पटेल मैदान में सुबह शाम हजारों लोग टहलने आते हैं वह मैदान अब शाम के समय में नशेड़ियों एवं असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है और प्रशासन गहरी निद्रा में सोई हुई है. जिला प्रशासन अभी भी निद्रा से जागकर पटेल मैदान में व्याप्त समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास करे अन्यथा विद्यार्थी परिषद् अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ करेगी. मौके पर जिला सोशल मीडिया निक्कू आर्या, अमृत झा, सुमित सिंह, कमलेश कुमार, रोशन कुमार, विनीत कुमार, राजू कुमार, प्रिंस चौधरी, राधे झा, धर्मेंद्र झा, शुभम कुमार चौधरी, गौतम त्रिवेदी, अभिनंदन कुमार, राजीव कुमार, सैफ, पीयूष कुमार, प्रणव कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post samastipur : पटेल मैदान की कुव्यवस्था हो दूर: अभाविप appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

Rail News- समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी, दि. 17.06.25 को एक दिन में 6579 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गये 53.09 लाख रूपये

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से जून तक समस्तीपुर मंडल द्वारा कुल 1.84 लाख मामलों से कुल रु. 13.33 करोड़ जुर्माने के रूप में वसूला गया. नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 17.06.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 6579 मामलों से ₹.53.09 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई।इस अभियान मे 215 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी।मंडल के 11 ऐसे टीटीई हैं जिन्होंने अकेले 100 से ज्यादा बिना टिकट यात्रा कर रहें यात्रियों या अनियमित यात्रियों को पकड़ा है जिन्हें मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है. उनके नाम हैं- 1. श्री जयंत कुमार, समस्तीपुर 2. श्री सतवीर, दरभंगा 3. श्री विवेक पोद्दार, रक्सौल 4. श्री टुनटुन रॉय टाइगर/स्क्वायड/समस्तीपुर 5. श्री अब्दुल हन्नान अंसारी, नरकटियागंज 6. मो. दाऊद, नरकटियागंज. 7. श्री दीपक कुमार, सीतामढ़ी 8. मो. सरफराज़ अहमद, बापूधाम मोतिहारी. 9. श्री प्रमोद कुमार, बापूधाम मोतिहारी. 10. श्री अविनाश कुमार, नरकटियागंज. 11. श्री दिवाकांत भास्कर, दरभंगा

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योजना की राशि लाभुकों के ऋण में नहीं काटें बैंक-बीडीओ

हिलसा. बुधवार को हिलसा प्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्ष में बीडीओ अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंक के बैंक प्रबंधक के साथ बैठक किया गया, बीडीओ अमर कुमार ने बैंक प्रबंधकों को लाभुकों के ऋण में कटौती नहीं करने का निर्देश दिया, बैंक प्रबंधकों को आवास और अन्य योजना की राशि से लाभुकों का ऋण में कटौती नहीं करने का निर्देश दिया गया. किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना,मनरेगा योजना के लाभुकों का खाता में सुधार,आरसीटी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई. सभी लाभुकों का आधार सीडिंग में सुधार करने और सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाभुकों का गलत आधार नम्बर इंट्री होने के कारण पेंशन राशि की निकासी में हो रही परेशानी को सुधार करने का निर्देश दिया. प्रखंड स्तर पर ऋण शिविर का आयोजन किया जाए, इस शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण आवेदकों का सृजन तथा ऋण वितरण किया जाए, ऋण शिविर हेतु जीविका के बीपीएम का सहयोग लिया जाना अपेक्षित है, इस संबंध में आवश्यक समन्वय बीडीओ का सहयोग लिया जाना अपेक्षित है. शिविर में बीडीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पशुपालन एवं उद्योग सामिल रहेंगे. नोडल अधिकारी के रूप में बीडीओ रहेंगे. प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को प्रखंड स्तर पर ऋण वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा. मौके पर कृषि सन्वयक संजय कुमार,एसबीआई के बैंक प्रबंधक राहुल कुमार, पीएनबी के बैंक प्रबंधक रोहित कुमार इत्यादि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योजना की राशि लाभुकों के ऋण में नहीं काटें बैंक-बीडीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चपरी जंगल में शराब भट्ठी को किया ध्वस्त, दो उपकरण जब्त

सिरदला. सिरदला पुलिस ने थाना क्षेत्र के चपरी जंगल में कार्रवाई करते हुए एक शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. साथ ही मौके से 20 लीटर चुलायी गयी महुआ शराब के साथ 02 उपकरण जब्त किये हैं. जानकारी के अनुसार सिरदला थाना क्षेत्र के चपरी जंगल में शराब निर्माण किये जाने की गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने विशेष टीम गठित कर चपरी जंगल में कार्रवाई की. जहां शराब निर्माण के लिए स्टॉक कर रखे गये सैकड़ों लीटर महुआ मीठा घोल को नष्ट करते हुए शराब निर्माण करते एक भट्ठी को ध्वस्त किया गया. इस दौरान भट्ठी के पास तलाशी के क्रम में एक गैलन और 20 लीटर शराब व निर्माण के दो उपकरण को भी जब्त किये गये. हालांकि पुलिस टीम को देख कारोबारी घने जंगल और पहाड़ का फायदा उठाते हुए फरार होने में कामयाब रहा. जिसकी पहचान को लेकर कवायद तेज कर दी गयी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चपरी जंगल में शराब भट्ठी को किया ध्वस्त, दो उपकरण जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामकथा में बनवास प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

हिलसा़ हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के मोमिंदपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के सातवें दिन बुधवार को भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का वर्णन हुआ. अयोध्या से आए कथा वाचक संत श्री विश्वनाथ दास जी महाराज ने राम के राजतिलक से लेकर वनवास तक की कथा भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत की. महाराज जी ने बताया कि कैसे राजा दशरथ ने श्रीराम को अयोध्या का युवराज घोषित किया था, लेकिन माता कैकई के वरदान के चलते उन्हें 14 वर्ष का वनवास मिला. श्रीराम ने बिना किसी आपत्ति के पिता की आज्ञा को स्वीकार कर लिया और माता सीता तथा भाई लक्ष्मण के साथ वन के लिए प्रस्थान किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भावुक हो उठे. संत विश्वनाथ दास जी ने युवाओं से माता-पिता की सेवा और सम्मान की प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब बुजुर्गों को वृद्धाश्रम भेजा जा रहा है, ऐसे में श्रीराम का त्याग और आज्ञा पालन अनुकरणीय है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशुतोष कुमार गौरी, शैलेन्द्र कुमार, विष्णु कुमार, रजनीश कुमार, धीरज कुमार, मनोज शर्मा, शंभू शर्मा, रामकांत शर्मा, जनार्दन शर्मा, बची देवी, सुचेता देवी, रसीला देवी, रामसागर सिंह, नीरज कुमार शर्मा सहित कई लोग सक्रिय रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामकथा में बनवास प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शस्त्रों का भौतिक सत्यापन

इसलामपुर. खोदागंज थाना मे शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने वताया कि थाना क्षेत्र मे 14 शस्त्रों का लाइसेंसधारी है. जिसमे 12 शस्त्रों का सत्यापन किया गया. और एक शस्त्र पहले से जमा था. और एक शस्त्र लाइसेंसधारी का सत्यापन कर दिया जाएगा. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शस्त्रों का भौतिक सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव को बनाएं लोकतंत्र का उत्सव : डीडीसी

बिहारशरीफ. बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर नालंदा जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर की अध्यक्षता में आज स्वीप कोषांग और मीडिया कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले भर में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सके। इसके तहत विशेष रूप से लो-वोटिंग केंद्रों पर केंद्रित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, जीविका, सामाजिक सुरक्षा, आईसीडीएस, स्पोर्ट्स विभाग जैसे सभी विभाग सामूहिक रूप से अभियान चलाएं. विभागों द्वारा गांव-गांव, पंचायत-पंचायत जाकर आम जनता को मतदान की महत्ता से अवगत कराया जाए. अभियान को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली, क्विज, गोद भराई, साइकिल और मोटरसाइकिल रैली, संगीत व स्पोर्ट्स प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन आयोजनों के माध्यम से विभिन्न समुदायों और आयु वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा. स्वीप अभियान में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका दीदी, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट, शिक्षामित्र, विकास मित्र, दिव्यांगजन, खिलाड़ी आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगे. प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की मदद से स्वीप कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं तक संदेश पहुंचे. डीडीसी ने स्पष्ट किया कि मीडिया के सहयोग से ही इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सकता है. श्री खांडेकर ने कहा कि हम सब मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व बनाएँ और नालंदा जिले में रिकॉर्ड स्तर पर मतदान सुनिश्चित करें. इस समीक्षा बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीओ-आईसीडीएस, सहायक निदेशक-समाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक-दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जीविका परियोजना प्रबंधक, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चुनाव को बनाएं लोकतंत्र का उत्सव : डीडीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जन वितरण की संचालिका ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

बिहारशरीफ. वेन प्रखंड के मुबारकपुर पंचायत की जन वितरण प्रणाली की संचालिका अर्चना पटेल द्वारा मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना को लेकर जिला परिषद सदस्य पुनम सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है. पुनम सिन्हा ने आरोप लगाया कि अर्चना पटेल पर कुछ जनप्रतिनिधि और प्रशासनी कर्मचारी अनावश्यक दबाव बनाकर उनका शोषण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह स्त्री सशक्तिकरण के खिलाफ है. इस मामले में जिला परिषद द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को सौंपी गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जन वितरण की संचालिका ने लगाया प्रताड़ना का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विदेशी शराब व बाइक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

सिरदला. परना डाबर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुखनर बाजार के पास छापेमारी कर 05 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब की तस्करी करते एक धंधेबाज को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखनर बाजार के पास घेराबंदी कर एक बाइक सवार को रुकवा कर तलाशी ली. तलाशी में बाइक की डिक्की में शराब मिली. इसके बाद बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया गया. जिसकी पहचान गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित कांटी निवासी विवेक कुमार व दूसरे युवक की पहचान गुरपा निवासी संदीप कुमार के रूप में की गयी. दोनों युवकों के विरुद्ध परना डाबर पुलिस बिहार मद्य निषेध अधिनियम व संशोधन की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विदेशी शराब व बाइक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top