Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sadhguru Tips: हजार कोशिशों के बाद भी मन रहता है बेचैन तो सद्गुरु के ये उपाय अपनाएं

Sadhguru Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, बेचैनी और मानसिक अशांति एक आम समस्या बन चुकी है. हर किसी का मन किसी न किसी चिंता में उलझा रहता है. ऐसे में योग गुरु सद्गुरु (Sadhguru) के अनुसार, मन की अशांति का समाधान हमारे ही भीतर है. सद्गुरु मानते हैं कि जब हम खुद को जानने की दिशा में कदम बढ़ाते हैं, तो अशांति अपने आप कम होने लगती है. आइए जानते हैं सद्गुरु द्वारा सुझाए गए कुछ आसान और प्रभावी उपाय, जिनसे आप भी पा सकते हैं अशांत मन से छुटकारा. Meditation benefits 1. Sadhguru Tips: श्वास पर ध्यान केंद्रित करें (Focus on Breathing) सद्गुरु कहते हैं कि श्वास ही जीवन की धुरी है. जब भी आपका मन अशांत हो, तो गहरी सांस लें और अपनी सांसों पर ध्यान दें. इससे मन वर्तमान में लौट आता है और चिंताओं से दूरी बन जाती है. 2. ध्यान (Meditation) को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा सद्गुरु का मानना है कि रोजाना कम से कम 15-20 मिनट ध्यान करना मन को स्थिर करता है. ध्यान से भीतर की शांति मिलती है और मानसिक क्लेश धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है. 3. प्रकृति के साथ समय बिताएं (Connect with Nature) मन अशांत तब होता है जब हम लगातार तकनीक और भागदौड़ में उलझे रहते हैं. सद्गुरु सुझाव देते हैं कि रोज कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएं – जैसे बागवानी करना, खुले आसमान के नीचे बैठना या पेड़ों के नीचे ध्यान लगाना. 4. शरीर को सक्रिय रखें (Physical Activity) शरीर और मन का गहरा संबंध होता है. जब शरीर सुस्त होता है, तो मन भी थका हुआ और अशांत महसूस करता है. सद्गुरु योग और नियमित व्यायाम को मन की शांति का रास्ता मानते हैं. 5. स्वयं को जानें (Self-awareness) सद्गुरु कहते हैं कि सबसे जरूरी है खुद को जानना. जब आप जान जाते हैं कि आप कौन हैं, और आपकी समस्याएं अस्थायी हैं, तो अशांति धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है. इसके लिए आप Inner Engineering जैसे प्रोग्राम्स का सहारा ले सकते हैं. 6. डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं (Reduce Screen Time) मन की अशांति का एक बड़ा कारण लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया में उलझे रहना है. सद्गुरु सलाह देते हैं कि दिन का कुछ समय बिना फोन के बिताएं और खुद से जुड़ें. सद्गुरु के ये सुझाव आधुनिक जीवन में मानसिक शांति पाने का मार्ग दिखाते हैं. अगर आप भी अशांत मन से परेशान हैं, तो इन सरल उपायों को अपनाकर अपने जीवन में सुकून और स्थिरता ला सकते हैं. याद रखें, शांति कोई बाहरी चीज नहीं, बल्कि हमारे भीतर ही मौजूद है. Also Read: Gita Updesh: जिसे यह बातें होती है पता उसे कभी नहीं सताती चिंता Also Read: Sadhguru on Soulmate: क्या सच में होता है कोई Soulmate? सद्गुरु से जानें The post Sadhguru Tips: हजार कोशिशों के बाद भी मन रहता है बेचैन तो सद्गुरु के ये उपाय अपनाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Masoor Dal Ka Chilla: प्रोटीन से भरपूर नाश्ते की है तलाश, तो बनाइए ये मजेदार डिश 

Masoor Dal Ka Chilla: हर दिन सुबह नाश्ते में क्या बनाऊ ये घर की स्त्रीओं से लेकर बाहर अकेले रहने वाले लोग सभी की टेंशन होती है. सब चाहते हैं कि सुबह का नाश्ता कुछ ऐसा जो दिन भर शरीर को थकान महसूस न होने दें और हेल्दी  भी हो. कुछ लोग उठकर दलिया खाना पसंद करते हैं लेकिन ये भी काफी नही होता है. ऐसे में आपके पास सबसे बेहतर विकल्प है मसूर दाल का चीला बनाकर खाना, ये बनाने में भी आसान खाने में भी टेस्टी और सेहत के लिए भी हेल्दी. चलिए आपको बताते है कि सुबह झटपट से आप मसूर दाल का चीला कैसे बना सकते हैं.  मसूर दाल चीला बनाने की सामग्री  200 ग्राम मसूर दाल  लहसुन 5-6 कली  हरी मिर्च 2  जीरा 1 चम्मच  गोलकी 1 चम्मच  नमक स्वादानुसार  धनिया पत्ती 1 कप  अदरक 1 इंच  यह भी पढ़ें: Chilli Idli ki Recipe: अब सांभर नहीं, ऐसे परोसे इडली, शिशु करेंगे दुबारा खाने की जिद्द कैसे करें तैयार इसके लिए सबसे पहले मसूर दाल को रात भर भिगो कर रखना है। सुबह इसे मिक्सर जार में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. इसमें हरी मिर्च,लहसुन,अदरक,जीरा,धनिया, गोलकी, धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार.  अब इस पेस्ट को अच्छे से मिलाएंगे, जब तक कि ये अच्छे से फूल न जाए.  इसके बाद तवे को गर्म करके उसमें तेल डालेंगे और इस पेस्ट को डालकर गोलाकार में फैला लेंगे. अब इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लेंगे.  जब यह अच्छे से पाक जाए तो इसे सॉस या फिर हरी चटनी के साथ परोस दें.  यह भी पढ़ें: Ram Laddu Recipe: मीठे नहीं अब बनाए नमकीन लड्डू, ऐसे तैयार करें दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट फूड  The post Masoor Dal Ka Chilla: प्रोटीन से भरपूर नाश्ते की है तलाश, तो बनाइए ये मजेदार डिश  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Boy Names: अपने बेटे के लिए चुनें पॉपुलर और ट्रेंडिंग नाम, हर नाम के पीछे है खूबसूरत मतलब

Baby Boy Names: अपने बेटे का नाम चुनना हर माता-पिता के लिए बहुत खास होता है. आजकल लोग ऐसे नाम पसंद करते हैं जो पॉपुलर और ट्रेंडिंग हों, लेकिन साथ ही उनका मतलब भी अच्छा और सुंदर हो. एक अच्छा नाम शिशु की पहचान बनाता है और उसके भविष्य पर भी असर डालता है. इसलिए जरूरी है कि नाम सोच-समझकर चुना जाए. ऐसे में इस आर्टिकल में हमने आपके लिए कुछ ऐसे नाम चुने हैं जो ट्रेंडिंग होने के साथ-साथ अपने अंदर एक गहरा मतलब भी रखते हैं. ये नाम सुनने में प्यारे हैं और शिशु के जीवन में खुशियां और सफलता भी लाते हैं. तो चलिए, देखते हैं बेटे के लिए पॉपुलर और ट्रेंडिंग नामों की खास लिस्ट और उनके खूबसूरत अर्थ. Baby Boy Names: बेटे के लिए पॉपुलर और ट्रेंडिंग नाम आर्यन (Aryan) – सम्मानित और वीर व्यक्ति. सिद्धार्थ (Siddharth) – वह जिसने लक्ष्य पूरा किया. अनिकेत (Aniket) – जिसका कोई घर नहीं, अर्थात् स्वतंत्र. आदित्य (Aditya) – सूर्य, प्रकाश देने वाला. विराट (Virat) – विशाल और महान. आरव (Aarav) – शांत और बुद्धिमान. निखिल (Nikhil) – सम्पूर्ण, पूरा. योगेश (Yogesh) – योग का राजा, ध्यान में माहिर. प्रियांशु (Priyanshu) – प्यारा और चमकदार. रिद्धिमान (Riddhiman) – सम्पन्न और खुशहाल. देवांश (Devansh) – भगवान का अंश. अभिमन्यु (Abhimanyu) – साहसी और वीर योद्धा. करण (Karan) – एक महान योध्दा. शिवांश (Shivansh) – भगवान शिव का अंश. वैदिक (Vaidik) – वेदों से संबंधित. ऋत्विक (Ritvik) – पवित्र और धार्मिक. वीर (Veer) – बहादुर और साहसी. तनिष्क (Tanishk) – खजाना या धन. जेन (Zen) – शांति और ध्यान की अवस्था. ईशान (Ishaan) – भगवान शिव का दूसरा नाम, जो सबका पालन करता है. ये भी पढ़ें: Baby Names: गंगा जैसी पवित्रता से भरपूर नाम रखें अपने शिशु का, शुभ और भाग्यशाली नामों की लिस्ट ये भी पढ़ें: Hindu Baby Names: भगवानों की कृपा से जुड़े नाम, अपने शिशु के लिए पाएं सबसे शुभ नाम ये भी पढ़ें: Baby Girl Names: अपनी नन्ही परी को दें एक प्यारा और अर्थपूर्ण नाम, 2025 की सबसे खास बेबी गर्ल नेम्स लिस्ट Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Baby Boy Names: अपने बेटे के लिए चुनें पॉपुलर और ट्रेंडिंग नाम, हर नाम के पीछे है खूबसूरत मतलब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास लगने वाली मांस-मछली की दुकानें होगी बंद! एयरपोर्ट प्रबंधन ने नगर निगम को लिखा पत्र

Ranchi News : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमानों को बर्ड हिट से बचाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने नगर निगम को एक पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में खुले में चलने वाली मांस-मछली की दुकानों को बंद कराने का आग्रह किया गया है. साथ ही आसपास के विभिन्न मुहल्लों में बड़े-बड़े नाले, डोरंडा के दर्जी मुहल्ला में कठपुल में बहते गंदे पानी को पूरी तरह से ढकने को भी कहा गया है. पत्र में कहा गया है कि मांस-मछली के अवशेष व नाले में भोजन की तलाश में पक्षी मंडराते रहते हैं. इससे बर्ड हिट की आशंका हमेशा बनी रहती है. इंडिगो फ्लाइट से टकराया था एक पक्षी मालूम हो हाल ही में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे इंडिगो के पटना-रांची विमान से एक पक्षी टकरा गया था. हालांकि, पायलट की सूझबूझ के कारण 165 यात्रियों की जान बच गयी थी. इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने कहा कि बर्ड हिट को लेकर प्रबंधन गंभीर है. एयरपोर्ट प्रबंधन अपने स्तर पर सभी तकनीक का उपयोग कर रहा है, लेकिन एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों के मंडराने से खतरा बढ़ जाता है. इसके लिए नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें यहां रोजाना लगती है मांस-मछली की कई दुकानें एयरपोर्ट के आसपास प्रतिदिन खुले में मांस-मछली की कई दुकानें लगायी जाती है. हिनू में इपीएफओ के पास बाजार में, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचइसी चेकपोस्ट के पास, स्टेशन रोड, पुराना विधानसभा के पास, सेक्टर-2 मार्केट, डोरंडा बाजार, डोरंडा पोस्ट ऑफिस के पास, हेथू, चंदाघासी, सिंहमोड़, लटमा रोड आदि जगहों पर खुलने में मांस-मछली की बिक्री की जाती है. बर्ड हिट रोकने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले तकनीक पक्षी रडार : ये रडार सिस्टम हवाई अड्डे के आसपास पक्षियों की गतिविधि का पता लगाते हैं और उन्हें ट्रैक करते हैं, जिससे हवाई यातायात नियंत्रकों को पक्षियों के टकराने के खतरे के बारे में पता चल जाता है. साउंड सिस्टम: पक्षियों को डराने के लिए जोर-जोर से आवाजें या पक्षियों के शिकारियों की आवाजें निकालते हैं. घास की कटाई: हवाई अड्डे के अंदर घास को नियमित रूप से काटई. क्योंकि यह पक्षियों के लिए भोजन का स्रोत होता है. पटाखे फोड़ना : विमान के लैंडिंग व टेकऑफ के समय पक्षियों को भगाने के लिए पटाखे फोड़े जाते हैं. शॉट गन: पक्षियों को भगाने के लिए शॉटगन का उपयोग किया जाता है. रनवे मॉनिटरिंग : रनवे पर टेकऑफ और लैंडिंग के समय विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि पक्षी के टकराने की संभावना को कम किया जा सके. इसे भी पढ़ें Heavy Rain Alert : झारखंड में मानसून का आगमन, शुरू हुई झमाझम बारिश, रांची में भारी से भारी बारिश की चेतावनी Ranchi News : फोन देखने से मना किया, तो मोबाइल पटक कर फंदे से लटक गयी नाबालिग Liquor Scam : पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजे गए जेल, मामले में छठी गिरफ्तारी The post Ranchi News : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास लगने वाली मांस-मछली की दुकानें होगी बंद! एयरपोर्ट प्रबंधन ने नगर निगम को लिखा पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में दिनदहाड़े गैस गोदाम में लाखों की लूट, पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से जुड़ी बताई जा रही एजेंसी…

Bihar Crime: बिहार के छपरा में अपराधियों ने मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा स्थित नई बस्ती में शिव भवानी गैस एजेंसी में दिनदहाड़े हथियार के बल पर 5 लाख 45 हजार से अधिक की लूट की गई. यह एजेंसी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से जुड़ी बताई जा रही है. तीन अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर आए और गैस कनेक्शन लेने के बहाने भीतर घुसे. चंद मिनटों में उन्होंने हथियार के बल पर कैश लूटा और फरार हो गए. पिस्टल दिखाकर धमकाया फिर काउंटर से लूट लिए नकद घटना के वक्त गैस गोदाम में ग्राहकों की भीड़ थी. इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने पहले रेकी की, फिर जैसे ही भीड़ छंटी, दो अपराधी गोदाम के अंदर दाखिल हो गए जबकि एक बाहर निगरानी में खड़ा रहा. अंदर मौजूद कर्मियों को पिस्टल दिखाकर धमकाया और काउंटर से झोले में रखे नकद रुपए लूट लिए. पहले डेढ़ लाख, फिर निकले पांच लाख से ज्यादा शुरुआती पूछताछ में मैनेजर ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए थे, लेकिन बाद में वास्तविक रकम ₹5,45,874 बताई गई. ये राशि उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर की बिक्री के बाद जमा हुई थी. मंगलवार को ही 574 सिलेंडर वितरित किए गए थे. एजेंसी प्रबंधन की चूक और सुरक्षा व्यवस्था की कमी ने अपराधियों के मंसूबों को आसान बना दिया. पुलिस की तत्परता, CCTV में कैद हुई तस्वीरें घटना की सूचना मिलते ही सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष, एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गैस गोदाम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर ली गई है. अब पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. Also Read: ‘लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे…’ पर थिरकीं बीमा हिंदुस्तानी, वायरल वीडियो में दिखा RJD का चुनावी तेवर The post बिहार में दिनदहाड़े गैस गोदाम में लाखों की लूट, पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से जुड़ी बताई जा रही एजेंसी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garud Puran: दूसरी जाति के लोगों से विवाह करना सही या गलत, जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

Garud Puran: गरुड़ पुराण एक धार्मिक ग्रंथ है जो मृत्यु, कर्म, और पुनर्जन्म से जुड़े विषयों पर प्रकाश डालता है. इसमें वर्ण व्यवस्था और जाति के नियमों का पालन अनिवार्य बताया गया है. गरुड़ पुराण में स्पष्ट रूप से इंटरकास्ट मैरिज को एक तरह का सामाजिक और धार्मिक नियमों के उल्लंघन को अधर्म कहा गया है, जिससे जन्मों-जन्म तक पाप भोगना पड़ सकता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, सामाजिक और धार्मिक नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद अनेक यम यातनाओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे व्यक्ति को नरक में भेजा जाता है, जहां उसे तप्त लोहे के शूलों से भेदा जाता है, खौलते तेल में डाला जाता है और क्रूर यमदूतों द्वारा पीड़ा दी जाती है. विशेष रूप से ब्रह्महत्या, झूठ बोलना, व्यभिचार, गुरु अपमान और धर्म विरुद्ध आचरण करने वालों को अत्यंत कठोर दंड भुगतना पड़ता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, इन कष्टों से मुक्ति केवल प्रायश्चित, सत्य आचरण और भगवान विष्णु की भक्ति से ही संभव है. Ardra Nakshatra 2025: सावधान! आद्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर ला सकता है भूकंप, तूफान या भारी वर्षा  क्या है गरुड़ पुराण गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के अठारह महापुराणों में से एक विशिष्ट स्थान रखता है. यह ग्रंथ वैष्णव परंपरा से जुड़ा है और भगवान विष्णु तथा उनके वाहन गरुड़ के बीच हुए संवाद के रूप में प्रस्तुत किया गया है. इसमें धर्म, मोक्ष, कर्मफल, यमलोक की यात्रा, मृत्यु उपरांत की स्थिति, पितृलोक, पुनर्जन्म और श्राद्ध कर्म जैसे विषयों का गहन विवरण मिलता है. गरुड़ पुराण को विशेष रूप से मृत्यु के रहस्यों और आत्मा की यात्रा को स्पष्ट करने वाला ग्रंथ माना गया है, इसलिए यह मृत्युपरांत ज्ञान का अमूल्य स्रोत है. इसकी शैली उपदेशात्मक है, जो इसे अन्य पुराणों से अलग पहचान देती है. साथ ही इसमें नैतिकता, धार्मिक आचरण, तंत्र, वैदिक विधियां, औषधि और आयुर्वेद संबंधी जानकारी भी सम्मिलित है. हिंदू समाज में मृत्यु के पश्चात गरुड़ पुराण का पाठ आत्मा की शांति हेतु अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है. डिस्क्लेमर: इस समाचार में दी गई जानकारी इंटरनेट में मौजूद गरुड़ पुराण से संबंधित डिटेल से एकत्रित कर ली गई है. नया विचार इस समाचार को लेकर पुष्टि नहीं करता है The post Garud Puran: दूसरी जाति के लोगों से विवाह करना सही या गलत, जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Skin Care Tips: मानसून में स्किन रखें चमकदार, इन फेस पैक का करें यूज

Skin Care Tips: मानसून का सीजन चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन स्किन के लिए कई प्रॉब्लम भी साथ लाता है. अगर आप सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो नहीं करते हैं तो इस मौसम में गर्मी और चिपचिपाहट के कारण त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है. इस सीजन में स्किन पर पिंपल और डलनेस के कारण चेहरे का ग्लो कम हो जाता है. स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये त्वचा के लिए लाभदायक है और स्किन के ग्लो को बढ़ाते है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कुछ ऐसे फेस पैक जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं.  मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक मुल्तानी मिट्टी का पेस पैक बारिश के मौसम में लगाना फायदेमंद है. ये स्किन को साफ कर इसे चमकदार बनाता है. इसका इस्तेमाल बहुत पहले से होते आ रहा है. इस मौसम में चिपचिपी त्वचा की समस्या देखने को मिलती है और इस परेशानी को कम करने लिए आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल से बने फेस पैक का यूज करें. इसको बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर एक पेस्ट तैयार करें. इसे अपने फेस पर लगाएं और सूखने दें फिर पानी से साफ कर लें.  Skin Care Tips: स्किन केयर का बेस्ट तरीका, ओट्स से बने फेस पैक का करें यूज नीम का बना पैक  बरसात के मौसम में संक्रमण होने का खतरा रहता है और स्किन से जुड़ी परेशानी भी बढ़ जाती है. इस परेशानी का हल है नीम से बना फेस पैक. इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी को लें और इसमें नीम का पेस्ट और गुलाब जल डालकर तैयार करें. नीम से बने फेस पैक को आप 15- 20 मिनट तक के लिए रखें. टाइम बीत जाने के बाद फेस वॉश कर लें.  चंदन से तैयार करें  चेहरे पर ग्लो और रंगत निखारने के लिए आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक चम्मच चंदन पाउडर में आप हल्दी को मिक्स करें. अब इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें. इसे 10-15 मिनट के बाद साफ कर लें.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: मलाई से बने फेस पैक का कमाल, पाएं सॉफ्ट और ब्राइट स्किन Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Skin Care Tips: मानसून में स्किन रखें चमकदार, इन फेस पैक का करें यूज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ardra Nakshatra 2025: सावधान! आद्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर ला सकता है भूकंप, तूफान या भारी वर्षा

Ardra Nakshatra 2025:ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. जब सूर्य किसी राशि या नक्षत्र में गोचर करता है, तो उसका प्रभाव व्यापक स्तर पर देखने को मिलता है—कभी यह सकारात्मक परिवर्तन लाता है तो कभी यह प्राकृतिक और सामाजिक असंतुलन का कारण भी बनता है. सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश 15 जून 2025 को सूर्य ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है. इस राशि में पहले से ही वृहस्पति (जो अस्त अवस्था में हैं) और बुध पहले से विराजमान हैं. सूर्य का यह गोचर 22 जून 2025 को राहु के स्वामित्व वाले आद्रा नक्षत्र में होगा. यह गोचर रविवार को पड़ रहा है, और पंचांग के अनुसार उस दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी. आद्रा नक्षत्र की प्रकृति आद्रा नक्षत्र के देवता रुद्र हैं और इसके स्वामी राहु हैं. इसका स्वभाव स्त्रैण और तीव्रगामी माना जाता है. यही कारण है कि जब सूर्य इस नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करते हैं, तो पृथ्वी ‘रजस्वला’ अवस्था में मानी जाती है. 22 जून से 25 जून 2025 तक सूर्य आद्रा नक्षत्र के पहले चरण में रहेंगे. इस समय भूमि की जुताई और बुआई करना निषेध बताया गया है, क्योंकि इसे खेती के लिए अनुपयुक्त समय माना जाता है. मानसून की शुरुआत का संकेत हालांकि सूर्य का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश मानसून वर्षा की शुरुआत का भी सूचक होता है. जैसे ही आद्रा की पहली वर्षा होती है, किसान बीज बोने का कार्य आरंभ कर देते हैं.इस वर्ष आद्रा का प्रवेश जल राशि के लग्न में होगा, जो किसानों के लिए शुभ संकेत है. मौसम विज्ञान और पंचांग गणना के अनुसार 6 जुलाई 2025 तक अच्छी वर्षा के योग बन रहे हैं. रविवार और द्वादशी का संयोग: शुभ या अशुभ? द्वादशी तिथि को सूर्य का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश सामान्यतः शुभ माना जाता है, लेकिन चूंकि यह गोचर रविवार को हो रहा है, इसलिए पशु-पालन से जुड़े क्षेत्रों में हानि की आशंका जताई गई है. विशेषकर 6 जुलाई 2025 तक पशुओं में महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है. आद्रा नक्षत्र और प्राकृतिक संकेत आद्रा नक्षत्र का वाहन मूषक (चूहा) है और इसका योग स्त्री-पुरुष सम्मिलन का प्रतीक है. इस कारण शुरुआत में तेज हवा और मूसलाधार बारिश, उसके बाद धीमी वर्षा की संभावनाएं बनती हैं. इससे बाढ़, बिजली गिरने, और भूस्खलन जैसी आपदाओं की आशंका भी प्रबल हो जाती है. ग्रहयोग और गंभीर प्रभाव सूर्य इस समय राहु के नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं जबकि वृहस्पति अस्त अवस्था में हैं. इससे गुरु-राहु का चांडाल योग बन रहा है जो मिथुन राशि में सक्रिय है. साथ ही सिंह राशि में मंगल और केतु की युति अंगारक योग बना रही है. इन दोनों योगों का प्रभाव मिलकर भीषण गर्मी, दुर्घटना, महामारी, और भूकंप-बाढ़ जैसी स्थितियों को जन्म दे सकता है. मिथुन, सिंह और कुम्भ राशि पर ग्रहों की दृष्टी विशेष रूप से इन नकारात्मक घटनाओं से जुड़ी हुई है. किन राशियों को मिलेगा लाभ? सूर्य के आद्रा नक्षत्र में गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ भी मिलेगा. मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और कुम्भ राशियों के लिए यह समय करियर, व्यापार, और सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने वाला हो सकता है. यदि आप अपने राशिफल, जन्मपत्रिका, व्रत-विधान, वास्तु दोष निवारण या किसी विशेष पूजा की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप संपर्क कर सकते हैं: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)8080426594 / 9545290847 The post Ardra Nakshatra 2025: सावधान! आद्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर ला सकता है भूकंप, तूफान या भारी वर्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : फोन देखने से मना किया, तो मोबाइल पटक कर फंदे से लटक गयी नाबालिग

Ranchi News : राजधानी रांची के कोतवाली थाना के कार्ट सराय रोड अपर बाजार से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 15 वर्षीया छात्रा ने केवल मां के डांटने पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मामले में मृतका के पिता ने कोतवाली थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया है. कंप्यूटर क्लास से आकर मोबाइल देख रही थी छात्रा इस संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार को कंप्यूटर क्लास से करीब 1:30 बजे वापस घर पहुंची थी. घर आने के बाद वह मोबाइल देख रही थी. जब मां ने मोबाइल देखने से मना किया तो, इससे नाराज होकर छात्रा ने मोबाइल जमीन पर पटक दिया और अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला, तब परिवार के सदस्यों ने किसी अनहोनी की आशंका पर दरवाजे को तोड़ दिया. दरवाजा तोड़ते ही कमरे का मंजर देख हर कोई हैरान रह गया. कमरे में छात्रा का शव फंदे से लटका था. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें माता-पिता के डांटने पर नाबालिग ने की आत्महत्या इधर रांची के बरियातू के कुसुम विहार में रहनेवाली एक नाबालिग ने भी माता-पिता के डांटने पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार डांट सुनने के बाद नाराज होकर नाबालिग ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. काफी देर तक नाबालिग के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई. जब कमरे में झांक कर देखा, तो नाबालिग फंदे से लटकती मिली. The post Ranchi News : फोन देखने से मना किया, तो मोबाइल पटक कर फंदे से लटक गयी नाबालिग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार या कमल हासन? बॉक्स ऑफिस पर कौन किंग और किसकी हालत टाइट

Housefull 5 vs Thug Life: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है, पहली अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ और दूसरी कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ के बीच. जहां एक फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, तो दूसरी बॉक्स ऑफिस पर जूझ रही है. ऐसे में दर्शक यह जानना चाहते हैं कि कौन सी फिल्म रेस में आगे है और किसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है. हाउसफुल 5 का जलवा बरकरार ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों को हंसी और एंटरटेनमेंट का फुल डोज दे रही है.फिल्म की मजेदार कहानी, तगड़ी स्टारकास्ट और दो क्लाइमेक्स की यूनिक स्टाइल ने इसे जबरदस्त चर्चा में ला दिया है. फिल्म ने 10 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब SACNILK की रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन की कमाई 4.15 करोड़ तक पहुंची है, जिसके बाद इसका अब तक का कुल नेट कलेक्शन162.15 करोड़ हो गया है. मालूम हो कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, सोनम बाजवा, डिनो मोरिया और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. ‘ठग लाइफ’ की धीमी रफ्तार कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’, जो कि ‘हाउसफुल 5’ से एक दिन पहले रिलीज हुई थी, उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाई. फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन की कमाई महज 0.3 करोड़ का कारोबार किया, जिसके बाद इसका अब तक का कुल कलेक्शन 47.2 करोड़ हो गया है. फिल्म अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी, और ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में भी खास उछाल की उम्मीद नहीं है. किसने मारी बाजी? ‘हाउसफुल 5’ ने जहां 10 दिन में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं ‘ठग लाइफ’ दो हफ्तों में भी 50 करोड़ के पास नहीं पहुंची. यह तुलना साफ दिखाती है कि दर्शकों ने किस फिल्म को ज्यादा पसंद किया है. हालांकि, अब ‘हाउसफुल 5’ की टक्कर जल्द ही आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से होने वाली है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म ज्यादा कमाल दिखाती है. यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 69: 69वें दिन ‘जाट’ की हालत फुस्स, सनी देओल की फिल्म लाखों में सिमटी The post Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार या कमल हासन? बॉक्स ऑफिस पर कौन किंग और किसकी हालत टाइट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top