Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pinterest Bedroom Decoration Ideas: अपने बेडरूम को दें Pinterest जैसा लुक, हर पल निहारने को करेगा दिल

Pinterest Bedroom Decoration Ideas: अगर आप अपने बेडरूम को एक नया और ट्रेंडी लुक देना चाहते हैं, तो Pinterest पर मौजूद सुंदर और स्टाइलिश आइडियाज से बेहतर कुछ नहीं. Pinterest स्टाइल में सजाया गया बेडरूम न सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है, बल्कि उसमें एक खास तरह की सुकूनदायक और क्रिएटिव वाइब होती है. Pinterest Bedroom Decoration Ideas: 5 आसान टिप्स जिनकी मदद से आप अपने सिंपल से बेडरूम को बना सकते हैं Pinterest Worthy. 1. लाइटिंग का करें कमाल Pinterest लुक के लिए लाइटिंग सबसे जरूरी एलिमेंट है. वॉर्म फेयरी लाइट्स, बेडसाइड लैंप या फिर डिम लाइटिंग बेडरूम को इंस्टेंट cozy और dreamy बना देती है. आप बेड के हैडबोर्ड के पास स्ट्रिंग लाइट्स लगा सकते हैं या वॉल हैंगिंग के साथ लाइट्स को जोड़कर इंस्टाग्राम-रेडी कॉर्नर तैयार कर सकते हैं. Pinterest bedroom decoration ideas 2. कलर कॉम्बिनेशन से बढ़ाएं क्लास Pinterest पर अधिकतर बेडरूम्स में न्यूट्रल, पेस्टल या earthy टोन का इस्तेमाल होता है. आप दीवारों को व्हाइट, बेबी पिंक, सॉफ्ट ग्रे या बेज जैसे रंगों से पेंट कर सकते हैं. इन्हीं रंगों के मैचिंग या कंट्रास्टिंग पिलो कवर, कुशन और बेडशीट्स से पूरा कमरा एक साथ जुड़ा हुआ और खूबसूरत लगेगा. Bedroom interior design ideas hindi 3. प्लांट्स से बढ़ाएं फ्रेशनेस (आर्टिफिशियल या रियल) पौधे हर Pinterest लुक का इंपॉर्टेंट हिस्सा होते हैं. अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो रियल प्लांट्स जैसे स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या सुकुलेंट्स रखें. वहीं समय की कमी हो तो आर्टिफिशियल प्लांट्स भी बहुत स्टाइलिश लगते हैं. आप इन्हें बेडसाइड टेबल, खिड़की या शेल्फ पर सजा सकते हैं. How to decorate bedroom like pinterest 4. बुकशेल्फ से लाएं विंटेज टच अगर आप किताबें पढ़ने के शौकीन हैं तो एक मिनिमल बुकशेल्फ आपके Pinterest लुक को कम्प्लीट कर सकता है. वॉल-माउंटेड शेल्फ या फ्लोर स्टैंडिंग बुकशेल्फ न सिर्फ किताबों के लिए जगह देता है बल्कि कमरे को कल्चर्ड और इंटेलिजेंट अपील भी देता है. 5. दीवारों को बनाएं एक्सप्रेसिव (Wall Art, Mirror, Macrame) Pinterest स्टाइल दीवारें खाली नहीं रहतीं. आप दीवारों पर Wall Art, फ्रेम्स, Quotes, हैंडमेड मैक्रेमे, या विंटेज मिरर लगा सकते हैं. इससे कमरा ज्यादा पर्सनल, आर्टिस्टिक और बोलता हुआ महसूस होगा. एक गैलरी वॉल भी बना सकते हैं जो आपके स्टाइल को दर्शाए. Pinterest जैसा बेडरूम पाना कोई मुश्किल काम नहीं है. बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी, कुछ स्मार्ट शॉपिंग और सजा-संवार कर आप भी अपने रूम को दे सकते हैं वो ड्रीम लुक जिसे हर कोई देखकर कहे – “Wow! ऐसा रूम तो Pinterest पर भी नहीं देखा! Also Read: Bedroom Essential Tips: जानें कितने दिन में बदलें चादरें और तकिये का कवर Also Read: Vastu Tips for Bedroom: किस रंग की चादर पर सोना होता है शुभ? जानें सही रंग और लाभ Also Read: Vastu Tips for Money: पत्नी की इन 11 आदतों की वजह से खाली रहती है पति की जेब The post Pinterest Bedroom Decoration Ideas: अपने बेडरूम को दें Pinterest जैसा लुक, हर पल निहारने को करेगा दिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका की एंट्री! मिडिल ईस्ट में मचेगा कोहराम

Israel Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि “हमें पता है खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन हम उन्हें मारेंगे नहीं.” इस बयान के बाद अमेरिकी सैन्य गतिविधियां भी तेज़ हो गई हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में पुष्टि की है कि मिडिल ईस्ट के लिए अतिरिक्त फाइटर जेट्स रवाना कर दिए गए हैं. ईरान पर हमला कर सकता है अमेरिका-इजरायल गठबंधन भूमध्य सागर क्षेत्र में अमेरिकी फाइटर जेट्स की तैनाती और गतिविधियों से संकेत मिलते हैं कि अमेरिका, इजरायल के साथ मिलकर ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को निशाना बना सकता है. वॉशिंगटन द्वारा तेहरान के नागरिकों को शहर छोड़ने की चेतावनी ने आशंका को और गहरा कर दिया है कि आने वाले दिनों में सैन्य कार्रवाई हो सकती है. ट्रंप का दावा ईरान के आसमान पर अमेरिका का नियंत्रण कनाडा में G7 सम्मेलन से लौटने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर लिखा, “अब ईरान के आसमान पर हमारा पूरा नियंत्रण है. ईरान की तकनीक अमेरिका से मुकाबला नहीं कर सकती.” उन्होंने दोहराया कि “ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, और हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे.” क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी ट्रंप की तीखी चेतावनी, अमेरिकी सैन्य जमावड़ा और इजरायल की आक्रामक नीति ने मध्य पूर्व में युद्ध की संभावना को बल दे दिया है. हालांकि ईरान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन वहां की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. यह भी पढ़ें.. India Canada Relations: हिंदुस्तान-कनाडा संबंधों में बड़ी पहल, पीएम मोदी की यात्रा से खुला नया द्वार, होंगे ये काम यह भी पढ़ें.. इन 9 देशों के पास है न्यूक्लियर वेपन, जानिए हिंदुस्तान के पास कितनी है परमाणु हथियारों की संख्या The post Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका की एंट्री! मिडिल ईस्ट में मचेगा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RSSB VDO Recruitment 2025: ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर वैकेंसी, इस दिन से भरें फॉर्म

RSSB VDO Recruitment 2025: अगर आप प्रशासनी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और राजस्थान में रहते हैं, तो RSSB VDO भर्ती 2025 आपके लिए शानदार मौका है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) के 850 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2025 से शुरू होगी और 18 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां पूरी डिटेल देखें. महत्वपूर्ण तारीखें (RSSB VDO Recruitment 2025) प्रक्रिया तारीख आवेदन शुरू 19 जून 2025 अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी कितनी है पदों की संख्या? (RSSB VDO Recruitment 2025) कुल पद: 850 पद नाम: ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती संस्था: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB). कौन कर सकता है आवेदन? (RSSB VDO Recruitment 2025) शैक्षणिक योग्यता हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) O Level कंप्यूटर कोर्स या कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किसी अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित योग्यता. आयु सीमा (1 जनवरी 2026 को) (RSSB VDO Recruitment 2025) न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 40 वर्ष आरक्षित वर्ग को छूट: सामान्य वर्ग की स्त्री व OBC/SC/ST पुरुष को: 5 साल SC/ST/OBC/EWS स्त्री को: 10 साल (केवल राजस्थान निवासी). आवेदन शुल्क कितना है? (RSSB VDO Recruitment 2025) श्रेणी आवेदन शुल्क सामान्य / OBC (क्रीमीलेयर) 600 OBC (नॉन-क्रीमीलेयर), SC/ST, दिव्यांग 400 यह भी पढ़ें- Railway Sarkari Naukri 2025: RRB Technician के इतने पदों पर हो रही भर्ती, सैलरी 90,000 तक यह भी पढ़ें- Success Story: कमजोर इंग्लिश का मजाक पर सफलता से जवाब…GATE, ISRO और IES के बाद UPSC Topper यह भी पढ़ें- School Syllabus Change: शिक्षा का नया युग- अब शिशु पढ़ेंगे अपने वीरों की कहानियां The post RSSB VDO Recruitment 2025: ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर वैकेंसी, इस दिन से भरें फॉर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, मिली लगातार तीसरी हार, अर्जेंटीना के खिलाफ गंवाया मैच

FIH Women’s Pro League India vs Argentina: हिंदुस्तान का एफआईएच स्त्री प्रो लीग में निराशाजनक अभियान जारी रहा जहां मंगलवार को उसे विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज अर्जेंटीना ने 4-1 से हराया. हिंदुस्तानीय स्त्री टीम की यह लगातार तीसरी हार है. हिंदुस्तान के लिए मैच का इकलौता गोल दीपिका ने 30वें मिनट में किया. विक्टोरिया फलास्को (29वां मिनट) ने मैच का पहला गोल किया जबकि अगस्टिना गोरजेलानी ने हैट्रिक (40, 54 और 59 वां मिनट) गोल कर मैच को हिंदुस्तान की पकड़ से दूर कर दिया. लंदन में स्पोर्ट्से जा रहे लीग में हिंदुस्तान ने मैच की शुरुआत में अच्छा तालमेल दिखाने के साथ अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति को दबाव में रखा लेकिन लेकिन दूसरे क्वार्टर के मध्य में टीम की पकड़ कमजोर हो गयी. शुरुआती क्वार्टर में सलीमा ने गोल करने का शानदार मौका बनाया लेकिन हिंदुस्तानीय खिलाड़ी इसे भुनाने में सफल नहीं रहे. A challenging night in London as our Indian Women’s Hockey Team goes down 4–1 to Argentina. It was a hard-fought battle in the first half but Argentina took it away in the second half.#HockeyIndia #IndiaKaGame…@CMO_Odisha @IndiaSports @sports_odisha @Media_SAI… pic.twitter.com/Bbe1lWivFf — Hockey India (@TheHockeyIndia) June 17, 2025 यही हाल दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में रहा जब मैच के 18वें मिनट में नवनीत कौर ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण के साथ अर्जेंटीना के हाफ में लालरेमसियामी को पास दी. लालरेमसियामी ने गेंद को बाजीत कौर की तरफ बढ़ाया लेकिन इस मामूली अंतर से गेंद पर पकड़ बनाने में चूक गयी जिससे हिंदुस्तान ने एक और मौका गंवा दिया. इसके बाद हिंदुस्तानीय कोच हरेंद्र सिंह बेहद ही निराश और गुस्से में दिखे. अर्जेंटीना ने जल्दी ही यह भांप लिया कि हिंदुस्तानीय खिलाड़ी इस क्वार्टर में तालमेल नहीं दिखा पा रहे है. फलास्को ने बायीं ओर से शानदार मौका बनाते हुए गोल कर टीम का खाता खोल दिया. हिंदुस्तान ने गोल खाने के बाद तेजी से जवाबी हमला किया और दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से महज एक सेकंड पहले दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर बराबर कर दिया. हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों ने तीसरे क्वार्टर में मजबूत वापसी की लेकिन शुरुआती कुछ मिनटों के बाद टीम ने एक बार फिर से अर्जेंटीना को वापसी करने का मौका दे दिया. अर्जेंटीना को मैच के 40वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे अगस्टिना ने गोल में बदल दिया. अर्जेंटीना ने मैच के चौथे क्वार्टर में पूरी तरह से दबदबा कायम करते हुए 48वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन हिंदुस्तानीय रक्षापंक्ति ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया. अगस्टिना ने आखिरी छह मिनट में दो गोल कर हिंदुस्तानीय टीम के लिए वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिये. अब हिंदुस्तान अर्जेंटीना के खिलाफ अपना दूसरा मैच बुधवार को स्पोर्ट्सेगा. IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने चुनी इंडियन प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड पहुंचे T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, वजह है बेहद खास IND vs ENG: गिल और पंत को गुरुमंत्र देने इंग्लैंड पहुंचे कोहली, 2 घंटे की मीटिंग में बनी रणनीति The post हिंदुस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, मिली लगातार तीसरी हार, अर्जेंटीना के खिलाफ गंवाया मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vigilance Raid: बिहार में दो रिटायर्ड सीओ के 5 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी का एक्शन

Vigilance Raid: पटना. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवानिवृत्त हो चुके दो अंचलाधिकारियों कृष्ण कुमार सिंह और अंजय कुमार राय के पांच ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. कृष्ण कुमार सिंह के पटना में रुपसपुर बैंक कॉलोनी स्थित फ्लैट और भोजपुर के कोईलवर स्थित आवास, जबकि अंजय कुमार राय के पटना स्थित दो ठिकानों और बेगूसराय स्थित आवास की तलाशी ली गई. 13 लाख के आभूषण बरामद अब तक हुई छापेमारी में अंजय कुमार राय के पटना में बुद्धा कॉलोनी स्थित एक फ्लैट से करीब 13 लाख रुपये के आभूषण बरामद हुए हैं. इन दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ 13 जून को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज हुआ था. निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सेवानिवृत्त पदाधिकारी हाजीपुर सदर अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) रह चुके हैं. जांच में राशि बढ़ने की आशंका निगरानी थाने में दर्जप्राथमि की में कृष्ण कुमार सिंह पर 66.15 लाख, जबकि अंजय कुमार राय पर 46.43 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. हालांकि, जांच में यह राशि बढ़ने की संभावना है. कृष्ण कुमार सिंह के कोईलवर सकड्डी और रूपसपुर पटना स्थित नमिता इंक्लेव अपार्टमेंट और अंजय कुमार राय के बछवाड़ा बेगूसराय तथा पटना में हॉस्पिटो इंडिया के पास बंभोर पैलेस के फ्लैट में दबिश दी गई है. Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र प्रशासन से समझौते पर कैबिनेट की मुहर The post Vigilance Raid: बिहार में दो रिटायर्ड सीओ के 5 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी का एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना के दीघा से कोईलवर तक फोरलेन इतने साल में बनकर होगा तैयार, 18 KM तक एलिवेटेड रोड होगी…

पटना में जेपी गंगा पथ पर दीघा से कोईलवर तक 35 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनेगा. हाइब्रिड एनवीटि मॉडल पर इसका निर्माण किया जाएगा. केंद्र की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बिहार में यह पहली परियोजना है. 5500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस फोरलेन सड़क का निर्माण चार साल में पूरा होगा. 18 किलोमीटर तक इसमे एलिवेटेड सड़क भी शामिल है. दीघा से कोईलवर तक बनेगी फोरलेन सड़क दीघा से कोईलवर 35 किलोमीटर तक बनने वाले इस फोरलेन सड़क में 18 किलोमीटर एलिवेटेड तो शेष 17.65 किलोमीटर एटग्रेड सड़क होगी. दाना और शाहपुर से इसे जोड़ा जाएगा. पश्चिम में यह सड़क जेपी गंगा सेतु के पास दीघा से कनेक्ट होगा. इस सड़क के बन जाने से आरा और पटना के बीच की यात्रा बेहद आसान हो जाएगी. ALSO READ: मोकामा-सिमरिया सिक्स लेन पुल के उद्घाटन की आयी जानकारी, पटना आने-जाने में जाम का झंझट खत्म हाइब्रिड एनवीटि मॉडल से बनेगी सड़क सूत्र बताते हैं कि बिहार में सड़क निर्माण में हाइब्रिड एनवीटि मॉडल इसलिए लागू किया जा रहा है ताकि तय समय सीमा चार साल के अंदर ही सड़क बनकर तैयार हो जाए. साथ ही सड़क बनने के बाद अगले 15 साल तक इसका मेंटनेंश भी उसी निर्माण एजेंसी को करना होगा, जो इसे बना रही है. ऐसे होगा भुगतान… सड़क बनने तक यानी चार साल की निर्माण अवधि में प्रशासन कुल परियोजना लागत का 40 प्रतिशत ही संवेदक को भुगतान करेगी. शेष 60 प्रतिशत राशि संवेदक ही लगाएंगे. इसका भुगतान अगले 15 साल तक प्रशासन ब्याज समेत संवेदक को करेगी. बोले पथ निर्माण मंत्री… पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में इस मॉडल को अपनाने की घोषणा की थी. राज्य में सड़क, पुल और एक्सप्रेस हाइवे के निर्माण के लिए इस हाइब्रिड एनवीटि मॉडल को अपनाये जाने की घोषणा की गयी थी. इसी मॉडल पर यह फोरलेन बनाया जाएगा. The post पटना के दीघा से कोईलवर तक फोरलेन इतने साल में बनकर होगा तैयार, 18 KM तक एलिवेटेड रोड होगी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Good News: अब एयरपोर्ट जैसा होगा बिहार का ये रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी टॉप क्लास सुविधाएं

Good News: बिहार का सहरसा रेलवे स्टेशन अब अपनी पुरानी छवि को पीछे छोड़कर एक नए और आधुनिक रूप में सामने आ रहा है. केंद्र प्रशासन की अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है. इसका नतीजा यह होगा कि जल्द ही यात्रियों को एक ऐसा स्टेशन देखने को मिलेगा, जो सुविधाओं और स्वरूप में किसी मेट्रो शहर के एयरपोर्ट से कम नहीं होगा. स्टेशन परिसर को बनाया जाएगा हाईटेक स्टेशन की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इसकी वास्तुकला और डिज़ाइन को इस तरह से तैयार किया गया है कि पहली नज़र में यह किसी को भी आकर्षित कर ले. स्टेशन परिसर को पूरी तरह स्वच्छ, सुव्यवस्थित और हाईटेक बनाया जा रहा है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 1, 4 और 5 पर अत्याधुनिक एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बुजुर्ग, स्त्रीएं और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में कोई परेशानी न हो. टॉप क्वालिटी एस्केलेटर मशीनें लगाई जाएंगी प्रोजेक्ट का कार्य सम्राट विलटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपा गया है. कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर ने बताया कि तीनों एस्केलेटर पर लगभग 80 लाख रुपये का खर्च आ रहा है. इसमें जॉनसन कंपनी की टॉप क्वालिटी एस्केलेटर मशीनें लगाई जाएंगी, जो न सिर्फ मजबूत होंगी बल्कि ऊर्जा की खपत भी कम करेंगी. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एस्केलेटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और 31 जुलाई तक इसे पूरा कर लेने का लक्ष्य है. इसके बाद प्लेटफॉर्म 4 और 5 पर भी काम तेज़ी से शुरू किया जाएगा. स्मार्ट स्टेशन के रूप में किया जाएगा विकसित पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि सहरसा स्टेशन को एक स्मार्ट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. उनका कहना है कि स्टेशन का नया लुक पूरे कोसी क्षेत्र के लिए गर्व की बात होगी. यहां यात्रियों को वेटिंग रूम, डिजिटल डिस्प्ले, मॉडर्न टॉयलेट, एलिवेटेड वॉकवे जैसी तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी. Also Read: चना और दालों की MSP में बड़ा इजाफा, 6 शहरों में एयरपोर्ट; नीतीश कैबिनेट के 5 बड़े फैसले The post Good News: अब एयरपोर्ट जैसा होगा बिहार का ये रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी टॉप क्लास सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब के नशे में धुत कार सवार ने वैशाली में 4 लोगों को रौंदा, एक महिला की घटनास्थल पर मौत

Bihar News: हाजीपुर. वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-22 सराय थाने के कुछ दुरी पर एक अनियंत्रित कार ने पीछे से दो बाइक में टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार एक स्त्री की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार स्त्री के पति सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए. चारों को घायल अवस्था में रोड पर तड़पता देख आसपास के लोग जुट गए. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सराय थाने को दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल स्त्री को डॉक्टर ने जांच के बाद स्त्री को मृत्य घोषित कर दिया. स्त्री की मौत स्त्री की पहचान पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र के ददन हाडी निवासी अनिल कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर से अपने पति के साथ घर लौट रही थी. घायल स्त्री के पति अनिल कुमार सराय थाने के बगल के रहने वाले सुखलाल राय के 40 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं राजापाकड़ थाना क्षेत्र के लोमा निवासी कुमोद कुमार मिश्रा के पुत्र अंकित कुमार बताया गया. ‌अंकित कुमार लालगंज से बुलेट बाइक से लौट रहा था, इसी दौरान हादसे में वह घायल हो गया. चालक की पिटाई घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया गया कि ड्राइवर शराब के नशा के हालत में था और वह मधुबनी से पटना लौट रहा था. पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है. गिरफ्तार ड्राइवर का पहचान ‌मधुबनी जिला पंडौल थाना क्षेत्र के रहने वाले रघुनाथ मिश्रा के पुत्र आशुतोष मिश्रा के रूप में हुआ है.‌ वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. पुलिस की कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से दानापुर निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक पर दानापुर लौट रहे थे. इसी दौरान सराय थाने के निकट और नियंत्रित कर ने आगे चल रही बुलेट बाइक एवं दूसरे एक अन्य बाइक में ठोकर मार दिया. बाइक और नियंत्रित होकर दरवाजे पर खाना खा रहे एक व्यक्ति से टकरा गया. घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. ड्राइवर को ब्रेथ एनालाइजर लगाया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई है. Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र प्रशासन से समझौते पर कैबिनेट की मुहर The post शराब के नशे में धुत कार सवार ने वैशाली में 4 लोगों को रौंदा, एक स्त्री की घटनास्थल पर मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोदी के विकास कार्य को लेकर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

कुजू. नगर परिषद क्षेत्र के बोंगावर करमाली टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित हिंदुस्तान संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र के संयोजक त्रिभुवन कुशवाहा ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सह नगर परिषद अध्यक्ष मनोज गिरी ने प्रधानमंत्री द्वारा जनहित में किये गये विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी. सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सांसद हजारीबाग मनीष जायसवाल से उक्त विकास कार्यों की अनुशंसा करवाने के साथ जल्द से जल्द पहल कर समाधान करने की बात कही. धन्यवाद ज्ञापन गोविंद करमाली ने किया. कार्यक्रम में गोविंद करमाली, विशाल करमाली, दिलीप करमाली, सुरेंद्र करमाली, संतोष करमाली, धनेश्वर करमाली, सागर करमाली, सुनील करमाली, राजेश करमाली, अर्जुन करमाली, अमित करमाली, नकुल करमाली, प्रेम करमाली, सुनीता करमाली, लखन करमाली, दीपक कुशवाहा, बलराम करमाली, आलोक कुमार, सनी कुमार उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मोदी के विकास कार्य को लेकर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनभागीदारी कार्यक्रम में पेंशन के 16 आवेदन आये

रामगढ़. पतरातू प्रखंड की बीचा पंचायत के लेम, बीचा, सुथरपुर, सालगो गांव में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड व अंचल अंतर्गत ग्रामीणों के बीच उनकी समस्याओं का समाधान किया गया. कार्यक्रम में पेंशन से संबंधित 16 आवेदन, सड़क निर्माण से संबंधित एक आवेदन, कृषि से संबंधित दो आवेदन, राशन कार्ड से संबंधित पांच आवेदन, आवास से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए. स्वास्थ्य विभाग ने 116 लोगों की स्वास्थ्य जांच की. मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आकांक्षी प्रखंड फेलो, स्त्री प्रवेक्षिका, सीएचओ, सामाजिक सुरक्षा, मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जनभागीदारी कार्यक्रम में पेंशन के 16 आवेदन आये appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top