Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाने का साधन : जीएम

रजरप्पा में योग बूट कैंप का शुभारंभ, पतंजलि के राज्य प्रभारी ने कराया योगाभ्यास रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित कॉलोनी स्टेडियम में सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र ने पांच दिवसीय योग बूट कैंप का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजरप्पा महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कल्याण पदाधिकारी आशीष झा, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुबोध चौधरी एवं पतंजलि के झारखंड प्रदेश प्रभारी रामजीवन पांडेय शामिल हुए. अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. महाप्रबंधक ने कहा कि भाग -दौड़ की जीवनशैली में योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाये रखने का एक प्रभावी साधन है. योग बूट कैंप के माध्यम से हम अपने कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना चाहते हैं. योग सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है. इसे अपना कर हम न केवल बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि कार्यक्षमता और मानसिक दृढ़ता में भी सुधार ला सकते हैं. पतंजलि के राज्य प्रभारी श्री पांडेय ने यहां लोगों को योगाभ्यास कराया. मौके पर प्रमोद पासवान, सुरेंद्र प्रसाद, झलकू महतो, एकता कुमारी, सुनीता देवी, अरुण कुमार दांगी, उमेश महतो, कमलेश केसरी, सत्यम कुमार, चुकेश्वर दांगी, सोनी कुमारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाने का साधन : जीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुखिया ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

केदला. लइयो उत्तरी पंचायत के मुखिया मदन महतो ने मंगलवार को लइयो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान करोड़ों खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं होने पर संवेदक के प्रति नाराजगी जाहिर की. मुखिया ने कहा कि अधूरा काम छोड़ कर संवेदक भागना चाहता है. संवेदक की लापरवाही के कारण लइयो उत्तरी व दक्षिणी पंचायत में नल-जल योजना पांच वर्षों से विफल है. संवेदक को सर्वे के अनुसार गोसी, गयछंदवा व सरैयापानी तक पाइप बिछा कर ग्रामीणों को पानी देना था, लेकिन मात्र लइयो बस्ती में ही पाइप बिछाया गया. यहां पर पानी देने में लापरवाही बरती गयी है. इधर, 15 दिनों से लइयो में जलापूर्ति ठप है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुखिया ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बलिदान दिवस के रूप में मनेगा स्थापना दिवस

चितरपुर. चितरपुर स्थित आजसू प्रधान कार्यालय में मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में पार्टी के केंद्रीय सचिव अमृतलाल मुंडा मौजूद थे. इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. केंद्रीय सचिव श्री मुंडा ने कहा कि 22 जून को रांची स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इसमें चितरपुर प्रखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे. मौके पर दिवाकर नायक, भानुप्रकाश महतो, अशोक राम बेदिया, सतीश मुंडा, मंटू कुमार, रवींद्र चौधरी, मलेश्वर नायक, लखन कुमार, सुदेश महतो, दिनेश चौधरी, अब्दुल हकीम अंसारी, छोटू साव, लालू कुमार मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बलिदान दिवस के रूप में मनेगा स्थापना दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के ओम कोचिंग सेंटर एवं कंप्यूटर एकेडमी में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार थे. इस दौरान थाना प्रभारी ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सेंटर के विद्यार्थी सौरभ कुमार, रौनक वर्मा, नीलम कुमारी, दीपक कुमार, उमाकांत, सुजल, अंशु, प्रतिभा, दीपिका, रेणुका कुमारी सहित कंप्यूटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन महेश प्रसाद ने किया. मौके पर मिथिलेश महतो, रामलगन महतो, रूपवंती कुमारी, विकास कुमार, अजय कुमार, सुमित कुमार, प्रियंका कुमारी, युगेश कुमार मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उरीमारी डिस्पेंसरी को शनिचरा बाजार हाट में शिफ्ट करें

उरीमारी. उरीमारी शनिचरा बाजार हाट के समीप ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आरसीएमयू के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने की. बैठक में उरीमारी भूमिगत खदान तीन-चार के बंद कार्यालय में उरीमारी डिस्पेंसरी को शिफ्ट करने की मांग की. लोगों ने कहा कि उरीमारी क्षेत्र में तीन बड़ी परियोजना उरीमारी, बिरसा व न्यू बिरसा से कोयला उत्पादन होता है. यहां हजारों वर्कर हैं. किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर घायल को भुरकुंडा या रांची ले जाना पड़ता है. उरीमारी में पूर्व से डिस्पेंसरी चल रही है, लेकिन वह आबादी से दूर है. डिस्पेंसरी में डॉक्टर नहीं रहते हैं. परेशानियों को देखते हुए प्रबंधन से डिस्पेंसरी को स्थानांतरण करने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन इस मामले में गंभीर नहीं है. क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि प्रबंधन से उरीमारी डिस्पेंसरी को शनिचरा बाजार हाट में शिफ्ट करने को लेकर बात करेंगे. बैठक में डॉ जीआर भगत, राजकुमार सिंह, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, रामलखन साव, संजय कुमार सिंह, वाल्मिकी यादव, अहमद आलम, धर्मेंद्र यादव, भोला यादव, राम मांझी, रमन कुमार, बिरजू मुंडा, अनिल कुमार, चंदू जायसवाल, राजकुमार गंझू, विनय कुमार, मो सरफराज, मो नबी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उरीमारी डिस्पेंसरी को शनिचरा बाजार हाट में शिफ्ट करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1932 खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करें सरकार : गुलाम

रजरप्पा. प्रेस क्लब परिसर में गुरुवार को आपकी विकास पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस किया. इसमें केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जाहिद अनवर व राष्ट्रीय महासचिव विकास कुमार शामिल हुए. केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राज्य प्रशासन 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करें, अन्यथा आपकी विकास पार्टी राज्य प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि जनता से किये वादे को हेमंत सोरेन की प्रशासन भूल गयी है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. प्रशासन इसमें अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है. आगामी चुनाव में जनता इसकी जवाब देगी. उन्होंने प्रशासन से राज्य में पूर्ण रूप से पंचायती राज्य व्यवस्था लागू करने, मुखिया संघ से किये गये लिखित आश्वासन को अविलंब लागू करने की मांगें की हैं. मांगें नहीं मानी गयी, तो झारखंड प्रशासन के खिलाफ 15 दिवसीय पद यात्रा और धरना -प्रदर्शन किया जायेगा. उधर, प्रेस कांफ्रेंस के पश्चात कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया. केंद्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कमेटी का गठन किया. इसमें डॉ एमके सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. मुख्तार खान को प्रदेश सचिव व इमरान इमाम को प्रदेश प्रवक्ता चुना गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करें प्रशासन : गुलाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गिद्दी सी में भाकपा का डाड़ी प्रखंड सम्मेलन, जन मुद्दों पर आंदोलन का निर्णय

प्रतिनिधि, गिद्दी भाकपा का डाड़ी प्रखंड सम्मेलन मंगलवार को गिद्दी सी में हुआ. इसकी अध्यक्षता दशमी देवी, कुलेश्वर भुइयां, मथुरा महतो, एहसान अंसारी ने की. भाकपा नेता लखनलाल महतो ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद शहीद साथियों को याद किया गया. सम्मेलन में भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र प्रशासन बड़े-बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है. प्रशासन की नीतियां जनविरोधी हैं. देश संकट से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि दुनिया में विश्व युद्ध की स्थिति बनी हुई है. भाकपा फिलिस्तीन के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में कोयला व बालू की लूट चरम पर है. कोयला क्षेत्रों में अफसरशाही का बोलबाला है. अरगड्डा क्षेत्र में लोकल सेल पर संकट मंडरा रहा है. लोकल सेल माफिया मजदूरों की कमाई खा रहे हैं. उन्होंने प्रबंधन से पे लोडर व्यवस्था बंद कर मैनुअल लोडिंग चालू कराने की मांग की. सम्मेलन में डॉ अनवर हुसैन, जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार ने भी अपनी-अपनी बातें रखीं. सम्मेलन में नेमन यादव प्रखंड सचिव, सह सचिव मथुरा महतो व एहसान अंसारी बनाये गये. सम्मेलन में जनता के सवालों को लेकर जनआंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि मजदूरों के शोषण के खिलाफ भाकपा आंदोलन करेगी. सम्मेलन में विजय कुमार, रोजिद अंसारी, गणेश, दिनेश, किशोर महतो, विजय महतो, कारीनाथ महतो, भुवनेश्वर महतो, जगरनाथ तुरी, गणेश भुइयां उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गिद्दी सी में भाकपा का डाड़ी प्रखंड सम्मेलन, जन मुद्दों पर आंदोलन का निर्णय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग

विमान के इंजन में आयी खराबी ठीक नहीं हो सकी, उड़ान हुई रद्द विमान रद्द होने के बाद यात्रियों को होटलों में किया गया शिफ्ट पाकिस्तान का एयर स्पेस बंद होने से फिलहाल इस विमान का कोलकाता में भी है ठहराव संवाददाता, कोलकाता अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआइ-180 के एक इंजन में आयी तकनीकी खराबी से यात्रियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया. विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करायी गयी. काफी देर बाद भी तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो सकी. आखिर में कोलकाता में निर्धारित ठहराव पर ही इस विमान की उड़ान गंतव्य समाप्त कर उसे मुबंई के लिए रद्द कर दिया गया. इसके बाद यात्रियों कोलकाता एयरपोर्ट पर उतार दिया गया. उन्हें यहां के होटलों में ठहराया गया है. 224 लोग सवार थे विमान में: जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान ने सैन फ्रांसिस्को से मुंबई के लिए उड़ान भरी. ‘बोइंग777-200 एलआर’ में 211 यात्रियों समेत कुल 224 लोग सवार थे. उड़ान भरने के बाद विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला. विमान की रात करीब 12: 47 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैडिंग करायी गयी. हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और सारे यात्री अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने में लग गये कि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाये. सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के बाद की नियमित जांच के दौरान तकनीकी खामी का पता चला. जिसके बाद विमानन कंपनी ने व्यापक जांच का निर्णय लिया. आमतौर पर एयरलाइन सैन फ्रांसिस्को से सीधे मुंबई के लिए उड़ान भरती है, लेकिन पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने सहित अन्य भू-नेतृत्वक घटनाओं के कारण एयर इंडिया को अपना मार्ग बदलना पड़ा और कोलकाता में ‘तकनीकी रूप से रुकना’ पड़ा. बाकी पेज 10 पर सैन फ्रांसिस्को से… विमान को मुंबई के लिए रात दो बजे उड़ान भरना था, लेकिन यात्रियों को 2.40 बजे के बाद खामी का पता तब चला जब चालक दल ने बताया कि बाएं इंजन में समस्या है. इस घोषणा के साथ एक विशेष वादा भी किया गया था कि इस खामी को ठीक करने में 25 मिनट तक का समय लगेगा. हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया, मुंबई से ‘कनेक्टिंग फ्लाइट’ लेने वाले परेशान यात्रियों ने चालक दल से काम की प्रगति के बारे में पूछताछ शुरू की लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. अगली घोषणा सुबह 4.20 बजे हुई, जिसमें पायलट ने खामी को ठीक करने के लिए 15-20 मिनट का और वक्त मांगा लेकिन खामी दूर नहीं हुई. आखिर में, एयर इंडिया के एक अधिकारी ने घोषणा की कि मुंबई जाने वाली अधिकांश उड़ानें भरी हुई हैं. उन्होंने अधिकांश यात्रियों को होटल में ‘चेक-इन’ करने के लिए राजी कर लिया. यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें होटल में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गयी. अधिकांश यात्रियों को कैखाली के होटल में शिफ्ट किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कसबा : फंदे से लटके मिले परिवार के तीन सदस्य, आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे

सुसाइड नोट में लिखा- अपनी मर्जी से वे इस दुनिया को छोड़ रहे हैं संवाददाता, कोलकाता शहर के कसबा इलाके के एक मकान में मंगलवार शाम प्रॉपर्टी डीलर, उनकी पत्नी एवं बेटा फंदे से लटके मिले. घटना राजडांगा मेन रोड के गोल्ड पार्क की है. मृतकों की पहचान 70 वर्षीय सरजीत भट्टाचार्य, उनकी पत्नी गार्गी भट्टाचार्य (68) और दिव्यांग बेटे आयुष्मान भट्टाचार्य (37) के तौर पर हुई है. समाचार पाकर कसबा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रूपेश कुमार ने बताया कि मृतक सरजीत प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करते थे. इन दिनों उम्र ज्यादा हो जाने के कारण वह कुछ नहीं कर पा रहे थे. पुलिस को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से इस दुनिया से जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, इलाके के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले परिवार के तीनों सदस्यों को आखिरी बार देखा गया था. इसके बाद से दरवाजा बंद पाया जा रहा था. सोमवार को बिजली का बिल देने एक व्यक्ति वहां पहुंचा तो दरवाजे का गेट बंद देखकर पास के मकान में रहने वाले एक शख्स को बिल दे दिया. पड़ोसी शख्स ने मंगलवार को भी दिनभर दरवाजा बंद पाया तो बिजली का बिल देने के लिए आवाज लगायी. अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद समाचार पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो तीनों को फंदे से लटका पाया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह परिवार कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. हो सकता है कि इसी कारण यह कदम उठाया हो. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कसबा : फंदे से लटके मिले परिवार के तीन सदस्य, आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : देवघर में बंगाल के रास्ते प्रवेश हुआ मानसून, आज 28 एमएम बारिश का अनुमान

संवाददाता, देवघर : मंगलवार को देवघर में बंगाल के रास्ते मानसून प्रवेश हुआ है. इसके साथ ही सुबह 6:00 बजे से ही देवघर में बारिश शुरू हुई. दिनभर आसमान में बादल छाये रहे. दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई और शाम 8:00 बजे से देर रात तक बारिश होती रही. पहली मानसून की बारिश में लोगों ने भी खूब आनंद उठाया. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पूरे जिले में 28 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया. इस बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. देवघर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को हवा के साथ तेज बारिश होगी. इस दौरान 28 एमएम वर्षा का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने 18 जून को दुमका और जामताड़ा में रेड अलर्ट और देवघर में येलो अलर्ट जारी किया है. इस बारिश के तापमान में भी तेजी से गिरावट आने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री का अनुमान लगाया गया है. कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक साउन चक्रवर्ती ने बताया कि पूरे झारखंड में मानसून पूरी तरह से प्रवेश कर चुका है. अगले 21 जून तक प्रतिदिन बारिश का अनुमान है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट रहेगी. उन्होंने बताया कि किसान इस बारिश का फायदा उठा सकते हैं. समय पर धान का बिचड़ा डालकर खेती की शुरुआत कर सकते हैं. इस वर्ष समय पर मानसून आने से पैदावार भी बढ़ाने की उम्मीद है . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : देवघर में बंगाल के रास्ते प्रवेश हुआ मानसून, आज 28 एमएम बारिश का अनुमान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top