Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : पहली बार स्मार्टफोन से इ-वोटिंग की शुरुआत, बोधगया और खिजरसराय में होगा प्रयोग

गया जी. राज्य निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र को नयी तकनीक से जोड़ते हुए इ-वोटिंग की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है. आगामी 28 जून को बोधगया नगर परिषद उपसभापति और खिजरसराय नगर पंचायत मुख्य पार्षद पद के उपचुनाव में पहली बार स्मार्टफोन आधारित इ-वोटिंग सुविधा प्रदान की जायेगी. इस कड़ी में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी (नगरपालिका) शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार एलइडी प्रचार वाहन को मंगलवार को अपर समाहर्ता (आपदा) कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी केके यादव और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस तकनीकी नवाचार से विशेष रूप से ये मतदाता लाभान्वित होंगे गर्भवती स्त्रीएं 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गदिव्यांगजन गंभीर रूप से बीमार मरीजबिहार से बाहर रहने वाले प्रवासी मतदाता मोबाइल ऐप से करें पंजीकरण मतदान के लिए आयोग द्वारा इ-वोटिंग सेक बिहार नामक आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है. इच्छुक मतदाता 22 जून तक आवेदन कर इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. तकनीकी मार्गदर्शन के लिए आयोग ने टोल फ्री नंबर 1800-3457-243 भी जारी किया है. डिजिटल लोकतंत्र की दिशा में बड़ा कदम इस पहल से न केवल मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी, बल्कि लोकतंत्र में अधिकाधिक भागीदारी भी सुनिश्चित होगी. विशेष रूप से वे लोग जो भौतिक रूप से मतदान केंद्र नहीं पहुंच सकते, अब बिना किसी बाधा के वोट कर सकेंगे. इससे भीड़-भाड़ कम होगी और मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना भी सरल होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिलाधिकारियों को इस सुविधा का अधिकतम प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि हर पात्र मतदाता इस डिजिटल सुविधा की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ उठा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : पहली बार स्मार्टफोन से इ-वोटिंग की शुरुआत, बोधगया और खिजरसराय में होगा प्रयोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : बंद घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति की चोरी

रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के पंडूई टोला रामगढ़ गांव में चोरों ने बंद घर का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान उड़ा ले गये. सुबह जब ग्रामीणों की नजर खुला गेट पर गया तो लोग अंदर जाकर देखा तो देखे कि कोई नहीं है तब ग्रामीणों को चोरी का एहसास हुआ और उन्होंने इसकी सूचना गृहस्वामी कृष्णा प्रसाद को दी. चोरी की सूचना मिलते ही गृहस्वामी घर पहुंचे, जब अपने घर के अंदर गये तो देखा कि ट्रंक, गोदरेज सहित कई पेटी का ताला टूटा हुआ है और जेवरात, कीमती, कपड़े, बर्तन सहित कई सामान गायब हैं तब उन्होंने इसकी सूचना परसबिगहा थाने को दी. मालूम हो कि गृहस्वामी कृष्णा प्रसाद एक सप्ताह पहले अपने बेटे जो कि वभना में अपना मकान बनाया था, उसका गृहप्रवेश में शामिल होने के लिए घर में ताला लगा कर गये हुए थे. इसी बीच चोरों ने बंद घर देख गेट का ताला तोड़कर चोरी कर लिया. उन्होंने बताया कि चोरों ने लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी की है. इधर, पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि रामगढ़ गांव में चोरी की घटना हुई है लेकिन थाने में अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : बंद घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : खुजली वाला स्प्रे छिड़क महिला से दो लाख रुपये के साथ आभूषण लूटा

बेलागंज. थाना क्षेत्र के बेलागंज पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार उचक्कों ने एक स्त्री से दो लाख रुपये नकद और स्वर्ण आभूषण से भरा पर्स छीन लिया. पीड़िता रूपा सिंह अपने पति आमोद कुमार के साथ बैंक से पैसे निकालकर गांव लौट रही थीं. जानकारी के अनुसार, बिठरौरा निवासी रूपा सिंह ने अपने पति के साथ बेलागंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से दो लाख रुपये की निकासी की थी. इससे पहले उन्होंने बेलागंज स्थित किराये के मकान से अपने स्वर्ण आभूषण भी साथ रख लिये थे. नगदी और आभूषण को पर्स में रख वे पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रही थीं. टिकारी मोड़ के पास एक बाइक सवार ने स्त्री के शरीर पर पीछे से कोई स्प्रे कर दिया, जिसका तत्काल पता नहीं चला. पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए रुकने के बाद स्त्री को शरीर में खुजली होने लगी. वह कुछ देर के लिए पति से अलग होकर सड़क किनारे चली गयीं. इसी दौरान दो बाइक सवार उचक्कों ने झपट्टा मारकर स्त्री का पर्स छीन लिया और फरार हो गये. झपटमारी के दौरान स्त्री को हल्की चोटें भी आयीं. घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष अरविंद किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल हो गये. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : खुजली वाला स्प्रे छिड़क स्त्री से दो लाख रुपये के साथ आभूषण लूटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : पारिवारिक कलह में शादी के चार माह बाद ही विवाहिता ने की आत्महत्या

तरैया. थाना क्षेत्र के उसरी गांव में शादी के महज चार माह बाद ही एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतका सत्येंद्र कुमार महतो की पत्नी काजल कुमारी है. मृतका की सास ने बताया कि उसकी बहू काजल पारिवारिक कलह में फांसी लगकर आत्महत्या कर ली है. घर में थोड़ी सी घरेलू विवाद हुई थी. उसके बाद हमलोग घर से बाहर गये थे. इसी बीच बहू ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गयी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टन के लिए छपरा भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतका के भाई पानापुर थाना के बसहिया गांव के धर्मेन्द्र महतो ने बताया कि मैं अपनी बहन काजल कुमारी की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ 07 मार्च 2025 को तरैया थाना के उसरी गांव के उमाशंकर महतो के पुत्र सत्येंद्र कुमार महतो के साथ किया था. घटना के दिन सुबह मेरी बहन ने मुझे फोन कर बताया था कि सास, ससुर और ननद मेरे साथ मारपीट कर रहे है और शाम में समाचार मिली कि मेरी बहन मर चुकी है. भाई ने ससुरालवालों पर दहेज नहीं देने के कारण हत्या कर देने का आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना की उसकी बहन का पति कोलकाता में एक प्राइवेट कुरियर कम्पनी में काम करता है जो शादी के बीस दिन बाद अपने ड्यूटी पर चला गया था. उसकी बहन घर में सास,ससुर और ननद के साथ रहती थी.इन्हीं लोगों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : पारिवारिक कलह में शादी के चार माह बाद ही विवाहिता ने की आत्महत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : गंगा स्नान के लिए जा रहे पुलिसकर्मी और उनकी मां की मौत, तीन घायल

साहेबपुरकमाल. साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 हीरा टोल जीरोमाइल के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक और ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार मां-बेटे की मौत हो गयी. वहीं हादसे में बाइक सवार दो युवक सहित ऑटो पर सवार एक अन्य स्त्री गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों की पहचान सुपौल जिले के बरैव निवासी 45 वर्षीय मनीष कुमार और उनकी 65 वर्षीय मां सरोज देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मनीष कुमार झारखंड पुलिस में पदस्थापित थे और छुट्टियों में अपने घर आये हुए थे. मंगलवार को वे अपनी मां, पत्नी नीतू कुमारी और दो पुत्रों किशन कुमार व शिवाज कुमार के साथ गंगा स्नान के लिए मुंगेर घाट जा रहे थे. बताया जाता है कि सभी परिजन मानसी स्टेशन से उतरकर ऑटो में सवार होकर घाट की ओर जा रहे थे, तभी हीरा टोल के पास तेज गति से आ रही एक कार ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर ऑटो में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार एक युवक उछल कर कार की छत पर गिर गया, जबकि दूसरा सड़क पर जा गिरा. वहीं ऑटो पलट गया जिससे मनीष कुमार और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को बेगूसराय रेफर किया गया. इलाज के दौरान मनीष कुमार और फिर कुछ देर बाद उनकी मां सरोज देवी की मौत हो गयी. घायल बाइक सवारों की पहचान खगड़िया जिले के भदास निवासी भूषण प्रसाद सिंह के पुत्र दिवाकर कुमार और विलास सिंह के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. दोनों का इलाज बेगूसराय में चल रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को पकड़ लिया. चालक की पहचान खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के ओलापुर निवासी स्व. लक्ष्मीनारायण सिंह के पुत्र सम्पत्त कुमार के रूप में हुई है. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और वाहन को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है. यह हादसा क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हो रही दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को उजागर करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : गंगा स्नान के लिए जा रहे पुलिसकर्मी और उनकी मां की मौत, तीन घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : समाज से जुड़ाव की नयी मिसाल बना आइआइएम बोधगया का ”राइज” कार्यक्रम

बोधगया. हिंदुस्तानीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) बोधगया अपने प्रमुख ग्रामीण सामाजिक जुड़ाव कार्यक्रम राइज के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को छू रहा है. इस बार के संस्करण में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के 145 छात्रों ने देशभर के 13 राज्यों में फैले 20 अग्रणी विकास संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया. बिहार में शुरू हुई यह पहल अब राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुकी है. छात्र तेलंगाना के नल्लमाला जंगलों में स्थित आदिवासी बस्तियों से लेकर उत्तर प्रदेश के आकांक्षी जिलों तक पहुंचे और शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, स्वच्छ ऊर्जा तथा आजीविका से जुड़ी जमीनी चुनौतियों से सीधा सामना किया. प्रमुख संगठनों के साथ रणनीतिक साझेदारी छात्रों ने टाटा ट्रस्ट्स, हिंदुस्तानी एयरटेल फाउंडेशन, पिरामल फाउंडेशन, बीएआइएफ, टाटा स्टील फाउंडेशन और रामकी फाउंडेशन जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के साथ भागीदारी की. इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिनमें ग्रामीण स्कूलों का ऑडिट, स्वास्थ्य सर्वेक्षण, स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित व्यवसायों का डिजिटलीकरण, दूरदराज के क्षेत्रों में नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने में सहयोग शामिल है. स्थानीय स्तर पर भी निभा रहा अहम भूमिका आइआइएम बोधगया ने बोधगया के समीपवर्ती पांच गोद लिए गांवों महुड़र, बापूनगर, तुरी खुर्द, तुरी बुजुर्ग और रामपुर में भी अपनी भागीदारी गहरी की है. इन गांवों में चल रही गतिविधियों में आधारभूत सर्वेक्षण, मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, स्कूल मूल्यांकन, ग्लैड हिंदुस्तान फाउंडेशन और जीविका के सहयोग से स्पर्श और हैप्पी पीरियड जैसी संस्थागत पहलों का संचालन शामिल हैं. ‘राइज’ बना उद्देश्यपूर्ण प्रबंधन शिक्षा का प्रतीक आइआइएम बोधगया के पीआर सेल के अनुसार, राइज अब केवल एक फील्ड-आधारित शिक्षण कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां प्रबंधन शिक्षा सामाजिक उद्देश्य को साकार करती है. यहां छात्र केवल सीखते नहीं, बल्कि समाज में प्रत्यक्ष योगदान भी देते हैं. राइज छात्रों को न केवल जमीनी हकीकत से अवगत कराता है, बल्कि उन्हें परिवर्तन का वाहक भी बनाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : समाज से जुड़ाव की नयी मिसाल बना आइआइएम बोधगया का ”राइज” कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : भीषण गर्मी की वजह से अस्पताल में बढ़े मरीज

बेगूसराय. बेगूसराय में पिछले एक सप्ताह से लू वाली हवा के साथ ही धूप की कड़कड़ाहट बढ़ गयी. मौसम विज्ञान विभाग ने लू वाली हवा व हाइ तापमान होने के संकेत दिये थे, जिसका असर अब साफ जिले में देखा जा रहा है. सुबह के 7 बजे से ही ऐसी कड़कड़ाहट धूप होती है कि लोगों का बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है. जरूरी कार्य से भी बाहर निकलने वाले लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं और शाम होने का इंतजार कर रहे हैं. भीषण गर्मी के चलते आमजनों का बुरा हाल हो रहा है. गर्मी के कारण लोग बीमार हो कर सदर अस्पताल की तरफ रुख कर रहे हैं. जिस वजह से सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए पंजीयन काउंटर से लेकर डॉक्टर के चेंबर तक लंबी लाइनें लग रही है. मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक करीब साढ़े 8 सौ लोगों ने इलाज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. वहीं अगर पिछले एक सप्ताह का रिकॉर्ड देखें तो सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन 08 सौ से अधिक मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं. इनमें से अत्यधिक सर्दी,खांसी के मरीज होते हैं. सदर अस्पताल में पूर्व के दिनों में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दो डाटा एंट्री ऑपरेटरों के द्वारा मरीजों का नाम पंजीकृत किया जाता था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से मरीजों की भीड़ को देखते हुये एक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को मरीजों के पंजीयन के लिये लगाया गया है. ताकि मरीजों को लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा दिया जाये, जबकि इसके विपरीत दवा काउंटर की स्थिति जस की तस है. एक ही दवाई काउंटर होने के चलते यहां मरीजों की लाइनें लगी रहती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : भीषण गर्मी की वजह से अस्पताल में बढ़े मरीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

17-18 जून को भारी से बहुत भारी बारिश, कई इलाकों के लिए Red Alert, इन राज्यों में होगी मानसून की एंट्री

Very Heavy Rain: हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने अगले दो दिनों में कई इलाकों के लिए अति भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में अगले 5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है, जबकि मेघालय में 18 और 19 जून को अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है. इन राज्यों में आज होगी भयंकर बारिश मौसम विभाग ने बताया कि दो निम्न दाब वाले क्षेत्रों का प्रभाव एक दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और दूसरा गुजरात क्षेत्र में जिसके प्रभाव से गुजरात, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी कोंकण, उत्तरी केरल में 17 जून को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 17 और 18 जून, 2025 को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई राज्यों में होने वाली है मानसून की एंट्री मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी अरब सागर और गुजरात के बचे हुए भागों, राजस्थान के कुछ भागों, मध्य प्रदेश के कुछ और भागों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इस राज्यों में अगले दो दिनों में मानसून की एंट्री हो जाएगी. कई इलाकों में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और मध्य हिंदुस्तान का मौसम मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कई जगहों पर बारिश हो सकती है. 17 से 21 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के साथ 17 और 18 जून को मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात और तेज हवा चल सकती है. IMD के मुताबिक हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक होने की संभावना है.17 से 19 जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम हिंदुस्तान का मौसम आईएमडी के मुताबिक 17 से 20 जून के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ ज्यादातर इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 17 से 23 जून के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 17 से 19, 22 और 23 जून के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में और 17 जून को गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. यहां 20 सेमी से ज्यादा बारिश की संभावना है. दक्षिण प्रायद्वीपीय हिंदुस्तान में भारी बारिश की संभावना 17 से 19 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गरज के साथ छींटे, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 17 से 20 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में बारिश की संभावना है. 17 और 18 जून को तमिलनाडु में छिटपुट भारी बारिश की संभावना. 17 से 19 जून के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक; 17 जून को उत्तर आंतरिक कर्नाटक; 17 जून को तमिलनाडु और उत्तरी केरल के घाट क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान और उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान का मौसम मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ बारिश, बिजली और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 18 और 19 जून को मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में 17 से 23 जून के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ बारिश, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 17 से 23 जून के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. The post 17-18 जून को भारी से बहुत भारी बारिश, कई इलाकों के लिए Red Alert, इन राज्यों में होगी मानसून की एंट्री appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top