Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मानपुर गांव के पास ऑटो पलटने से एक जख्मी

हिलसा़ बुधवार की देर संध्या हिलसा एकंगरसराय पथ के मानपुर गांव के पास ऑटो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मे लाया गया. जख्मी व्यक्ति की पहचान नीमचक थाना क्षेत्र के मोराबीच गांव निवासी अकलू सिंह के 55 वर्षीय पुत्र बच्चू प्रसाद के रूप में किया गया है. उन्होंने बताया कि हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव में एक परिवार के यहां जा रहे थे. इस दौरान अचानक मानपुर गांव के पास सड़क पर टेंपो पलट गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मानपुर गांव के पास ऑटो पलटने से एक जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो खोखा बरामद

कपसंडी गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली सफलता पकरीबरावां. थाना क्षेत्र के कपसंडी गांव में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गये युवक की पहचान कपसंडी गांव निवासी स्व. चमारी यादव के पुत्र मनोज यादव के रूप में हुयी है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो खोखा भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि युवक के पिस्टल लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हथियार सहित धर दबोचा. पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त करते हुए मनोज यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो खोखा बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रचंड गर्मी में 3 9 4 घंटे के शटडाउन से उपभोक्ताओं का जीना दूभर

– सुबह में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली बंद करने से पानी के लिए हाहाकार – जिस इलाके की बिजली बंद होती है वहां नगर निगम के पानी पंप हाउस से जलापूर्ति हो जाती ठप वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है. लोड बढ़ने से डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर लगातार फॉल्ट हो रहे हैं, जिससे बिजली की ट्रिपिंग आम बात हो गई है. ऊपर से, बिजली कंपनी द्वारा प्रतिदिन एक-दो फीडर की बिजली तीन से चार घंटे तक मेंटेनेंस के नाम पर बंद (शटडाउन) की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं का जीना दूभर हो गया है. सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब यह शटडाउन सुबह के समय होता है, क्योंकि इससे घरों में बिजली के साथ-साथ पानी के लिए भी हाहाकार मच जाता है. जिन इलाकों में सुबह बिजली गुल होती है, वहां नगर निगम के पंप हाउस से होने वाली जलापूर्ति भी ठप हो जाती है. कई बार शटडाउन की सूचना नहीं मिल पाती, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है. लगातार दो से तीन घंटे बिजली गुल रहने और हर घंटे-डेढ़ घंटे पर ट्रिपिंग के बावजूद लंबे शटडाउन से लोग त्रस्त हैं. शाम 5 बजे से देर रात तक बिजली की आवाजाही लगातार बनी रहती है. लोड कम नहीं हो रहा. 350 मेगावाट से अधिक खपत बिजली कंपनी भले ही कुछ भी दावा करे, लेकिन बिजली की आवाजाही थम नहीं रही है. बीते करीब एक सप्ताह से जिले में पिक आवर (अधिकतम खपत) के दौरान बिजली का लोड 350 मेगावाट से अधिक रहा है, जो अधिकतम 360 मेगावाट के आसपास तक पहुंचा है. उपभोक्ताओं की शिकायत है कि रात में फॉल्ट होने पर शिकायत नंबर (कॉल सेंटर) का फोन अक्सर व्यस्त रहता है या उठता नहीं है, जिससे वे अपनी समस्या बता नहीं पाते. कई जेई (जूनियर इंजीनियर) भी फोन नहीं उठाते. ग्रामीण इलाकों में तो स्थिति और भी खराब है. जिले भर में ग्रामीण क्षेत्रों में रोज कुछ न कुछ स्थानों पर बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रतिदिन औसतन दो से चार ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं, इसके अलावा केबल जलने, जंपर कटने और फ्यूज उड़ने जैसे फॉल्ट की संख्या भी बढ़ रही है. लोड बढ़ने पर कई बार वोल्टेज की समस्या भी उत्पन्न होती है. उपभोक्ता यहां करें शिकायत: माड़ीपुर ऑफिस (24×7 कॉल सेंटर): 0621-2210001, 2, 3, 4 9264456401, 9264456432 सर्किल ऑफिस (पूर्वी डिवीजन): 9264456400 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रचंड गर्मी में 3 9 4 घंटे के शटडाउन से उपभोक्ताओं का जीना दूभर appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र अमन का आईटी कंपनी क्योंग्निजेंट में हुआ चयन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार प्रशासन के अंतर्गत संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के सत्र 2021-25 के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमन कुमार का चयन विश्व प्रख्यात आईटी कंपनी कॉग्निजेंट में हुआ है। इस चयन पर प्राचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत का कहना है कि इस चयन से महाविद्यालय में ख़ुशी का माहौल हैं। प्राचार्य ने आगे कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय महाविद्यालय के सारे सहायक प्राध्यापक एवं नियोजन सह प्रशिक्षण पदाधिकारी तन्मय कुमार को जाता है। इस चयन से पूरे महाविद्यालय में सकारात्मक माहौल है । ज्ञात हो की प्राचार्य डॉ. राजकिशोर एवं प्रो.तन्मय कुमार ने पदभार संभालने के बाद से ही महाविद्यालय में कई नए प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की पढ़ाई प्रारंभ करने तथा छात्र-छात्राओं को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए देश के कई नामचीन कंपनियों के साथ संयुक्त रूप से रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रारंभ करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं तो दूसरी ओर कैंपस प्लेसमेंट का भी निकट भविष्य में आयोजन होने जा रहा है। अंत में प्राचार्य राजकिशोर एवं तन्मय कुमार ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस सत्र में भी महाविद्यालय के प्लेसमेंट 80 प्रतिशत से ऊपर शानदार रहा है। ज्ञात हो कि इस साल महाविद्यालय से एमआरएफ जैसी नामचीन कंपनी में भी छात्रों का चयन हुआ है।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में 347 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना अंतर्गत महादेव होटल के पास एनएच 28 से बुधवार की दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक डस्टर कार से 347 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ निवासी राम प्रताप महतो के पुत्र संतोष महतो के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की बुधवार की दोपहर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के महादेव होटल के पास एनएच 28 से शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ उक्त होटल के पास सघन वाहन जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में एक डस्टर कार (बीआर 1 बीएक्स 4865) की तलाशी ली गई,जिसमें विभिन्न ब्रांडों की 347 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। वहीं मुख्य धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वाहन जांच में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी, एसआई सिकंदर कुमार, एएसआई रिंकू सिंह आदि शामिल थे।

समस्तीपुर

चार दिनों से लापता दो बच्चों को पुलिस ने किया बरामद 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।सरायरंजन पुलिस द्वारा चार दिनों से लापता बच्चों को बरामद कर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के सुरमार मेयारी निवासी टुनटुन महतो के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं रामबली महतो के 12 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार 14 जून से लापता था। लापता बच्चों के स्वजनों ने शिशु के लापता होने की सूचना सरायरंजन थाना को दी थी। बुधवार की दोपहर सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने लापता बच्चों को बरामद कर उनके स्वजनों को सौंप दिया है। इससे उक्त बच्चों के स्वजनों में खुशी देखी जा रही है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गिनी देश में दौड़ेगा अब मेक इन बिहार का रेल इंजन, 20 जून को पीएम मोदी पहली खेप करेंगे रवाना

मीथिलेश कुमार/ Bihar News: पटना. बिहार के छपरा जिले का मढ़ौरा, हिंदुस्तान की औद्योगिक क्रांति के नये अध्याय के साथ जुड़ रहा है. इस लोकोमोटिव फैक्ट्री में बना इंजन पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी को निर्यात किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 20 जून को रेल इंजन की खेप की रवाना करेंगे. यहां की वेबटेक डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री ने न सिर्फ हिंदुस्तानीय रेलवे को नई ऊर्जा दी है, बल्कि अब यह संयंत्र हिंदुस्तान को वैश्विक लोकोमोटिव मेन्युफेक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहा है. यह पीएम मोदी के मेक इन इंडिया के विजन को मूर्त रूप तो देगा ही, साथ ही सीएम नीतीश कुमार के विकसित बिहार के सपने को भी साकार करेगा. अब तक 729 डीजल इंजन बन चुका है वेबटेक यह फैक्ट्री वेबटेक इंक और हिंदुस्तानीय रेलवे का एक संयुक्त उपक्रम है, जिसमें वेबटेक का 76 फीसद और रेलवे का 24 फीसद शेयर है. 2018 में स्थापित यह संयंत्र अब तक 729 शक्तिशाली डीजल इंजन बना चुका है. इनमें 4500 एचपी के 545 और 6000 एचपी के 184 इंजन शामिल हैं. पहली बार हिंदुस्तान का कोई राज्य वैश्विक बाजार के लिए इंजन करेगा निर्यात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया विजन को बिहार में साकार करती यह फैक्ट्री अब मेक इन बिहार – मेक फॉर द वर्ल्ड के मंत्र को गूंज दे रही है. पहली बार हिंदुस्तान के किसी राज्य से वैश्विक बाजार के लिए लोकोमोटिव इंजन का निर्माण और निर्यात हो रहा है. 26 मई को गिनी के तीन मंत्रियों ने किया था दौरा 26 मई को दक्षिण अफ्रीका के गिनी देश के तीन मंत्रियों ने संयंत्र का दौरा किया था. इसके बाद 140 लोकोमोटिव इंजनों की डील फाइनल की गयी थी. इसका नाम कोमो दिया गया था. यह डील करीब तीन हजार करोड़ रुपये की है. अब स्थानीय से वैश्विक हुआ लोकोमोटिव संयंत्र 226 एकड़ में फैली यह फैक्ट्री न सिर्फ लोकोमोटिव बनाती है, बल्कि स्थानीय रोजगार और सप्लाई चेन को भी मजबूती देती है. लगभग 40-50 फीसद पार्ट्स महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, जमशेदपुर से आते हैं. कुछ विशेष इंजन अमेरिका से मंगाे जाते हैं. लेकिन, अब निर्यात के बढ़ते ऑर्डर और ग्लोबल स्टैंडर्ड गेज इंजन की मांग को देखते हुए संयंत्र अपनी क्षमता विस्तार की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. बिहार को बनायेगा औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी यह परियोजना न सिर्फ हिंदुस्तान की उत्पादन शक्ति को दिखाती है, बल्कि यह बिहार जैसे राज्य को औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी भी बनायेगा. इससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी रोजगार मिलेगा और स्थानीय सप्लायर नेटवर्क भी मजबूत होगा. Also Read: Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर कसा तंज, बोले- बच्चों की चिंता क्या होती है, ये कोई लालू जी से सीखे The post गिनी देश में दौड़ेगा अब मेक इन बिहार का रेल इंजन, 20 जून को पीएम मोदी पहली खेप करेंगे रवाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डिजिटल अरेस्ट से फिशिंग तक: साइबर ठगों के 14 हथकंडे, पीएम मोदी ने भी दी थी चेतावनी

Digital Arrest: जागरूकता अभियानों के बावजूद देश में हर दिन सैकड़ों लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं. साइबर ठगी का मशहूर तरीका डिजिटल अरेस्ट को लेकर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ”मन की बात” कार्यक्रम में लोगों को आगाह भी कर चुके है. अपराध शीर्ष पर आसीन साइबर ठगी के मामले में दिनों दिन इजाफा होते देख केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) के रिपोर्ट मुताबिक साइबर ठगी के उन 14 तरीकों को हाइलाइट किया गया, जिनसे स्कैमर लोगों को आसानी से शिकार बना रहे हैं.  09 जून को साइबर थाना नवादा की दूसरी वर्षगाठ के अवसर पर ठगी को लेकर जागरूकता और पीड़ितों के बातचीत पर आधारित एक विशेष सीरीज की शुरुआत की है. जिसकी नौवीं सीरीज के तहत जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर ठगों के ठगी के लिए इस्तेमाल किये गये प्रमुख तरीकों को शर्ट इन ने हाइलाइट किया है. नया विचार के विशेष सीरीज की नौवीं कड़ी में आपको बताते हैं कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने साइबर फ्रॉड के कौन-से 14 तरीके बताये हैं .. 1. डिजिटल अरेस्ट: कानून का डर दिखाते हैं. ठग साइबर अपराधी पुलिस या कस्टम अधिकारी बनकर फोन करते हैं. वे लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग या ड्रग्स कंसाइनमेंट जैसे आरोप में शामिल होने का दावा करते हैं. इसके बाद लोग डरकर स्कैमर को पैसे भेज देते हैं. 2. फिशिंग स्कैम :- जानी-मानी कंपनियों के नाम पर मेल साइबर ठग नामचीन कंपनियों और प्रशासनी विभागों के नाम व लोगो का इस्तेमाल कर मैसेज भेजते हैं. उसमें केवाइसी करें, वर्ना अकाउंट बंद हो जायेगा. फर्जी लिंक पर जानकारी देते ही जालसाज लोगों के बैंक खाते खाली कर देते हैं. 3. जॉब स्कैम :- फर्जी लिंक्स-मैसेज देश में इस साल सबसे ज्यादा नौकरी के नाम पर ठगी के मामले दर्ज किये गये हैं. साइबर ठग फर्जी नौकरियों की भर्ती के मैसेज व लिंक्स भेजते हैं. लोग लिंक्स पर क्लिक कर आवेदन कर देते हैं. इसके बाद ठग फीस या ज्वाइनिंग किट के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं. 4. गलती से पैसे भेजने का स्कैम :- साइबर ठग ऐसे मामलों में लोगों के पास रुपये क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज भेजते हैं. फिर ठग गलती से पैसे आपके पास ट्रांसफर हो गये हैं, इमरजेंसी है, ऐसा कर पैसे लौटाने को कहते हैं. छानबीन किये बिना पैसे लौटाने के चलते लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. 5. इमोशनल मैनिपुलेशन स्कैम :- ठग मेट्रीमोनियल/डेटिंग एप या सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाते हैं. फिर धीरे-धीरे बात कर रिश्ते में सीरियस होने की बात कहते हैं. इमोशनल संबंध बनाने के बाद ठग इमरजेंसी होने की बात करते हैं. माहौल बनाते हैं जैसे- मेडिकल इमरजेंसी. इस तरह झांसा देकर ठगी की जाती है. 6. लकी ड्रॉ स्कैम :- टैक्स के बाद ही आएगा पैसा साइबर ठग इस स्कैम में लॉटरी या लकी ड्रॉ प्राइज विनर का मैसेज भेजते हैं. मैसेज में प्राइज मनी का लालच दिया जाता है. जो लोग लालच में आ जाते हैं, वे क्लिक करते हैं. तब साइबर ठग राशि ट्रांसफर करने से पहले 5 से 10 फीसदी टैक्स के तौर पर देने के लिए कहते हैं. 7. पार्सल स्कैम :- ड्रग्स मिलने की करते हैं बात साइबर ठग लोगों को कॉल कर झांसा देते हैं. बताते हैं कि उनका कोई पार्सल आ रहा था, जिसमें ड्रग्स पाये जाने से उनका पार्सल जांच एजेंसी ने जब्त कर लिया है. इस मामले में उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा. लोग डरकर ठग को भेजे ट्रांसफर कर देते हैं. 8. कैश ऑन डिलिवरी स्कैम: भेज देते हैं फर्जी सामान साइबर ठग असली शॉपिंग एप जैसी मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाते हैं. यहां से खरीदारी करने पर लोगों के पास फर्जी या गलत प्रोडक्ट पहुंचता है. जैसे मोबाइल खरीदने पर पत्थर या कुछ और. 9.इन्वेस्टमेंट स्कैम: 4 लाख पर दो करोड़ रिटर्न का वादा साइबर ठग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पोंजी स्कीम में इन्वेस्ट करने पर बड़े रिटर्न देने जैसे- 4 लाख जमा करने पर दो करोड़ देने का झांसा देते हैं. झांसे में आकर लोग निवेश कर देते हैं. कुछ समय तक ब्याज मिलता है, उसके बाद कंपनी बंद कर ठग संपर्क खत्म कर देते हैं. 10. लोन व कार्ड स्कैम: बिना डॉक्यूमेंट लोन का झांसा ठग वेबसाइट और सोशल मीडिया पर कम दस्तावेजों में पर्सनल लोन व क्रेडिट कार्ड बनाने का दावा करते हैं. जब उनसे संपर्क किया जाता तो स्कैमर काम करवाने के लिए फीस देने को कहते हैं. जैसे ही रकम जमा होती है तो ठग संपर्क खत्म कर देते हैं. 11. फोन स्कैम: केवाइसी के नाम पर ठगी यह धोखाधड़ी अक्सर सब्सिडी जैसे मामलों में की जाती है. स्कैमर केवाइसी के नाम पर प्रशासनी अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और दस्तावेज जमा करने को कहते हैं. जानकारी हासिल करते ही स्कैमर अपने शिकार का बैंक खाता खाली कर देते हैं. 12.सोशल मीडिया पर बदनामी साइबर ठग किसी लड़की की मदद से लोगों को शिकार बनाते हैं. कॉल उठाते ही न्यूड लड़की नजर आती है. इस तरह की आपत्तिजनक वीडियो कॉल की रिकार्डिंग कर ली जाती है. बाद में बदनामी की धमकी देकर रिकॉर्डिंग के सहारे स्कैमर उन्हें निशाना बनाकर ठगी करते हैं. 13. टेक सपोर्ट स्कैम: वायरस के नाम पर ठगी साइबर ठग कस्टमर केयर या टेक्निकल सपोर्ट देने वाली फर्जी वेबसाइट के जरिए ठगी करते हैं. इन वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद स्कैमर कॉल कर झांसा देते हैं कि उनके सिस्टम में वायरस है.वे लोगों को लिंक पर क्लिक करवाकर, सिस्टम तक पहुंच प्राप्त करके और जानकारी एकत्र करके धोखा देते हैं. Also read: बिजली की तेज आवाज से गिरा मकान का छज्जा, वृद्ध की मौके पर मौत, दो घायल  14. फेक चैरिटी अपील स्कैम: इन मामलों में साइबर ठग प्राकृतिक आपदा के नाम पर ठगी करते हैं. इसमें लोगों से मदद के लिए दान देने की अपील की जाती है.स्कैमर लोगों की सहानुभूति का फायदा उठाकर क्राउड फंडिंग कर पैसे ठग लेते हैं. इसमें गरीब के इलाज में मदद के नाम पर भी ठगी की जाती है. The post डिजिटल अरेस्ट से फिशिंग तक: साइबर ठगों के 14 हथकंडे, पीएम मोदी ने भी दी थी चेतावनी appeared first on Naya

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Trump On Israel Iran War: क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप बोले- कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने वाला हूं

Trump On Israel Iran War: ईरान पर हमला करने के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “क्या आप सचमुच सोचते हैं कि मैं इसका जवाब दूंगा? मैं ऐसा कर सकता हूं, मैं ऐसा नहीं भी कर सकता, कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने जा रहा हूं.” डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान से अब बातचीत नहीं हो सकती है. उन्होंने अगले हफ्ते कुछ बड़ा होने के संकेत दिए. ट्रंप ने कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि ईरान में बहुत सारी परेशानियां हैं और वे बातचीत करना चाहते हैं. उन्होंने 2 सप्ताह पहले मुझसे बातचीत क्यों नहीं की?” #WATCH | On being asked about striking Iran, US President Donald Trump says “You seriously think I am going to answer that?… I may do it, I may not do it, nobody knows what I’m going to do. I can tell you that Iran has got a lot of troubles and they want to negotiate. Why… pic.twitter.com/tNNUIvfyNG — ANI (@ANI) June 18, 2025 ट्रंप ने फिर कहा: ‘मैंने हिंदुस्तान-पाक युद्ध रुकवाया’ प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से फोन पर बातचीत करने के कुछ घंटे बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया है. ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में मोदी को एक शानदार व्यक्ति बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होगा. #WATCH | On being asked about his meeting with Pakistani Army Chief Asim Munir, US President Donald Trump says, “I stopped the war. I love Pakistan. I think Modi is a fantastic man. I spoke to him last night. We are going to make a trade deal with PM Modi. I stopped the war… pic.twitter.com/RohoYp5h28 — ANI (@ANI) June 18, 2025 ट्रंप ने कहा – आइ लव पाकिस्तान अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा, “मैंने युद्ध रुकवाया है… मैं पाकिस्तान को पसंद करता हूं. मुझे लगता है कि मोदी एक शानदार इंसान हैं. मैंने कल रात उनसे बात की. हम हिंदुस्तान के मोदी के साथ व्यापार समझौता करने जा रहे हैं, लेकिन मैंने पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बीच युद्ध रुकवा दिया है.’’ The post Trump On Israel Iran War: क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप बोले- कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने वाला हूं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जामा मस्जिद हिंसा केस में बड़ा धमाका: सपा सांसद पर चार्जशीट, मस्जिद में मंदिर के सबूत से मचा बवाल!

Temple Evidence In Mosque: 24 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के एक संवेदनशील इलाके में स्थित जामा मस्जिद के बाहर उस समय बवाल मच गया था जब वहां मंदिर होने का दावा करते हुए कोर्ट के आदेश पर दोबारा सर्वेक्षण किया गया. इसी विरोध के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए थे. अब इस मामले में बुधवार को पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट समेत कुल 22 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. करीब 1100 पन्नों की यह चार्जशीट कोर्ट में सौंपी गई है. सांसद पर लोगों को उकसाने और झूठे साक्ष्य देने का आरोप चार्जशीट में यह साफ कहा गया है कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने लोगों को हिंसा के लिए भड़काया और माहौल को खराब करने का प्रयास किया. इसके अलावा, मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली पर भी हिंसा भड़काने और पुलिस के समक्ष गलत एवं भ्रामक साक्ष्य प्रस्तुत करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, इसी केस में नामजद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल को क्लीन चिट दे दी गई है. पुलिस जांच में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले. 12 मुकदमे, 10 में पहले ही चार्जशीट दाखिल 24 नवंबर की घटना के बाद पुलिस और आमजन की ओर से कुल 12 एफआईआर दर्ज कराई गई थीं. इनमें से 7 मुकदमे पुलिस की ओर से, जबकि 4 मृतकों के परिजनों और 1 घायल व्यक्ति के परिजन की ओर से दर्ज कराए गए थे. इनमें से 10 मामलों में पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी. बुधवार को दाखिल की गई ताजा चार्जशीट 11वां मुकदमा है. पुलिस का कहना है कि शेष एक मामले में भी जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी. 700-800 अज्ञात लोगों को भी किया गया नामजद पुलिस की ओर से दर्ज एक अहम एफआईआर में सपा सांसद और विधायक के बेटे के साथ-साथ 700 से 800 अज्ञात लोगों को भी हिंसा का आरोपी बनाया गया था. इसके अतिरिक्त, मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को जांच के दौरान नाम सामने आने पर गिरफ्तार किया गया था. सांसद बर्क को फिलहाल हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक (स्टे) मिली हुई है. पुलिस ने उनसे 8 अप्रैल को चार घंटे तक पूछताछ की थी. कोर्ट का आदेश बना हिंसा की वजह हिंसा की जड़ें 19 नवंबर 2024 को उस वक्त पड़ीं जब सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में एक याचिका दाखिल की गई जिसमें दावा किया गया था कि जामा मस्जिद असल में हरि हर मंदिर है. कोर्ट ने उसी दिन अधिवक्ता रमेश राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया था. एडवोकेट कमिश्नर ने उसी दिन सर्वे शुरू भी किया, लेकिन भारी भीड़ और विरोध के चलते उन्हें लौटना पड़ा. इसके बाद जब 24 नवंबर को दोबारा सर्वे किया गया, तब स्थिति बिगड़ गई और माहौल हिंसक हो गया. मस्जिद में मंदिर होने के साक्ष्य मिलने की रिपोर्ट इस सर्वे की रिपोर्ट 2 जनवरी 2025 को अदालत में दाखिल कर दी गई थी, जिसमें यह उल्लेख किया गया कि मस्जिद परिसर में मंदिर होने के “प्रारंभिक साक्ष्य” मिले हैं. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद धार्मिक और नेतृत्वक रूप से विवाद और अधिक गहरा गया. एक और चार्जशीट जल्द दाखिल होगी: एसपी मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस द्वारा दर्ज एक अन्य केस में भी जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है. जामा मस्जिद हिंसा मामला अब कानूनी रूप से निर्णायक मोड़ पर है. एक ओर जहां सपा सांसद को आरोपित बनाया गया है, वहीं मस्जिद में मंदिर होने के दावे और सर्वे की रिपोर्ट ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. आगे की सुनवाई और चार्जशीट की स्थिति पर नजर बनी रहेगी, क्योंकि यह मामला नेतृत्व, धर्म और कानून के त्रिकोण पर टिका हुआ है. The post जामा मस्जिद हिंसा केस में बड़ा धमाका: सपा सांसद पर चार्जशीट, मस्जिद में मंदिर के सबूत से मचा बवाल! appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top