Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में एयरपोर्ट के लिए कोल इंडिया जमीन की कीमत देने को तैयार

Airport in Dhanbad News: धनबाद जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को धनबाद समाहरणालय स्थित सभागार में हुई. इस दौरान पूर्व में हुई बैठक के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गयी. अध्यक्षता करते हुए सांसद ढुलू महतो ने धनबाद एयरपोर्ट निर्माण की पुरानी मांग को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि कोल इंडिया के चेयरमैन से वार्ता हुई है. यदि राज्य प्रशासन जमीन अधिग्रहीत करती है, तो कोल इंडिया जमीन का मूल्य देने को तैयार है. उन्होंने सभी विभागों से एयरपोर्ट निर्माण पर सहयोग की अपील की. डीएमएफटी फंड से एयरपोर्ट बनाने पर मंथन किया. बैठक में ढुलू महतो ने इन मुद्दों को उठाया बैठक में सांसद श्री महतो ने बीसीसीएल व डीजीएमएस से ब्लास्टिंग का मानक तय करने, आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा पाइपलाइन और सड़कों को क्षति पहुंचाने की शिकायतों पर कार्रवाई करने तथा जलापूर्ति योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. श्री महतो ने कहा कि बैठक में जो नये प्रस्ताव आये हैं, उसका निष्पादन ससमय करें. चंद्र प्रकाश चौधरी ने मूलभूत समस्याओं को उठाया बैठक में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने जनता की मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को उठाया. मौके पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, डीडीसी सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएफओ विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख के अलावा सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी निर्देशों का अनुपालन होगा सुनिश्चित : उपायुक्त उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि दिशा की अगली बैठक से पहले सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कर लिया जायेगा. उन्होंने करकेंद अर्बन हेल्थ सेंटर में शीघ्र अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने व निरसा सीएचसी की जांच करने का निर्देश दिया. साथ ही जलापूर्ति योजना में अप्रत्याशित विलंब करने के कारण संवेदक को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही. इससे पहले उपायुक्त व प्रशासनिक अधिकारियों ने सांसद व विधायक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें लंबित 35 सड़क योजनाओं के लिए एसीबी क्लियरेंस लें : राज सिन्हा धनबाद विधायक राज सिन्हा ने एसीबी जांच के कारण शहरी क्षेत्र में लंबित 35 सड़क योजनाओं के लिए एसीबी से क्लियरेंस लेकर समाधान निकालने की मांग की. केंदुआ पुल के पास जर्जर सड़क की मरम्मत कराने, रानी बांध के पास जल-जमाव का समाधान करने, हैवी ब्लास्टिंग के कारण होने वाली क्षति के लिए एफआईआर दर्ज कर डीजीएमएस को भी पार्टी बनाने, बिरसा मुंडा चौक से जोड़ा फाटक रोड का चौड़ीकरण करने, रेलवे एवं बीसीसीएल को सार्वजनिक रास्ता एवं नाली बंद नहीं करने की मांग की है. साथ ही करकेंद अर्बन हेल्थ सेंटर में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने का आग्रह किया. जलापूर्ति योजना में विलंब करने वाले संवेदक को करें ब्लैकलिस्ट : अरूप चटर्जी निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने जलापूर्ति योजना में विलंब करने के कारण श्रीराम ईपीसी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग की. साथ ही आदिवासी पेंशन एवं सम्मान राशि शुरू करने, जल जीवन मिशन के तहत बंद पड़ी पानी टंकियों को शुरू करने तथा पांड्रा बेजरा को निरसा प्रखंड में जोड़ने तथा निरसा सीएचसी की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. बाघमारा को अनुमंडल का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव भेजें : शत्रुघ्न महतो बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने 14 सूत्री मांगपत्र प्रस्तुत किया. मांगों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, बिजली व्यवस्था और पर्यटन से संबंधित अनेक मुद्दों को प्राथमिकता दी गयी. उन्होंने कहा कि बाघमारा को अनुमंडल का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव भेजा जाये. उन्होंने गोशाला पुल के पास जल जमाव दूर करने, लिलोरी स्थान, बुढ़ा मंदिर एवं रामराज मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने, टुंडू प्लस टू विद्यालय को उत्क्रमित करने तथा बाघमारा फेज 1 एवं फेज 2 जलापूर्ति योजना में विलंब के कारण संवेदक पर कार्रवाई करने की मांगी की. ढोखरा को बलियापुर में समायोजित करने का प्रस्ताव : चंद्रदेव सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने ढोखरा को बलियापुर में समायोजित करने का प्रस्ताव दिया. साथ ही बलियापुर में नया विद्युत सब स्टेशन बनाने, बलियापुर-धनबाद रोड तथा भूदा से मुकुंदा तक सड़क बनाने का सुझाव दिया. झरिया में भारी वाहनों के लिए रूट व समय सारणी निर्धारित हो : रागिनी सिंह झरिया विधायक रागिनी सिंह ने जर्जर अंचल कार्यालय का जीर्णोद्धार करने, पानी की समस्या दूर करने, आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा धनी आबादी में ओवर बर्डन गिराने और नियम विरुद्ध ब्लास्टिंग करने का मुद्दा उठाया. उन्होंने झरिया में भारी वाहनों के लिए रूट एवं समय सारणी निर्धारित करने का अनुरोध किया. अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करायें : मथुरा महतो टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बिनोद बिहारी चौक व नावाडीह में हो रहे जल-जमाव को दूर करने व अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की. इसे भी पढ़ें धनबाद में 76.2 मिमी बारिश, दिन भर रुक-रुक कर होती वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त झारखंड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बीसीसीएल क्लर्क और सीएमपीएफ सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार रघुवर दास ने पेसा नियमावली और सरना धर्म कोड पर हेमंत सोरेन को क्या लिखा? नवा बाजार के अंचल अधिकारी शैलेश कुमार 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार The post धनबाद में एयरपोर्ट के लिए कोल इंडिया जमीन की कीमत देने को तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rohtas: बिजली की तेज आवाज से गिरा मकान का छज्जा, वृद्ध की मौके पर मौत, दो घायल 

Rohtas News: सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी बाजार में मंगलवार की देर शाम जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार मृतक देवराढ गांव निवासी स्वर्गीय भारी यादव के 60 वर्षीय पुत्र सुदामा यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उक्त गांव निवासी स्वर्गीय दुखवंती सिंह यादव के 65 वर्षीय पुत्र ललन सिंह और स्वर्गीय बंधु यादव के 40 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल हैं.  बिजली की आवाज से गिरा छज्जा  जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे तेज बारिश होने की वजह से तीनों लोग एक मकान के नीचे छिपे थे, तभी आसमान में बिजली की तेज आवाज से छत का छज्जा गिर गया. जिसकी चपेट में आकर सुदामा यादव, ललन सिंह, मनोज सिंह घायल हो गये. मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे.  वृद्ध की हुई मौके पर्व मौत  कड़ी मशक्कत के बाद मकान के मलबे को हटाया और तीनों को गंभीर हालत में बाहर निकाला. जहां वृद्ध सुदामा यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी के लिए भर्ती कराया गया, जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है.  Also read: थावे जाना अब हुआ आसान, अगले तीन महीने तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग  पुलिस ने क्या कहा ?  अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मृतक के परिजनों ने स्थानीय थाने में आवेदन नहीं दिया है और न ही पोस्टमार्टम कराया गया है. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन के अधिकारी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना लो सूचना पाकर चेनारी विधानसभा के कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी मंगल राम भी मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें सात्वना दी. The post Rohtas: बिजली की तेज आवाज से गिरा मकान का छज्जा, वृद्ध की मौके पर मौत, दो घायल  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में 76.2 मिमी बारिश, दिन भर रुक-रुक कर होती वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Heavy Rain in Dhanbad: मानसून के झारखंड में प्रवेश करने के साथ ही मंगलवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश होती रही. बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा है. झमाझम बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर खुशी दिखी, तो शहर में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश के कारण कई जगह पानी जमा हो जाने से लोगों को परेशानी हुई. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. बुधवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया. 24 घंटे में 76.2 मिलीमीटर हुई बारिश पिछले 24 घंटे में धनबाद जिले में 76.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी. एक जून से अब तक 127.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. इस दौरान सामान्य वर्षापात 86.5 एमएम होनी चाहिए. इस तरह अब तक 47 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. 17 जून तक 51.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी थी. झारखंड में धनबद तीसरे स्थान पर बारिश की बात करें, तो धनबाद जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है. लातेहार, रांची के बाद धनबाद में सबसे अधिक बारिश हुई है. लातेहार में सामान्य से 88 प्रतिशत अधिक, रांची में 55 प्रतिशित और धनबाद में सामान्य से 47 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 19 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग की मानें, तो जिले में 19 जून को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद भी बादलों के आने का दौर जारी रहेगा. इनके मजबूत होने पर बारिश होती रहेगी. आईआईटी आईएसएम परिसर में जमा पानी. फोटो : नया विचार पिछले साल से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी जिले में पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 55.3 एमएम अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी है. एक से 21 जून 2024 तक जिले में 72.2 एमएम बारिश हुई थी. इस बार अब तक 127.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. गोविंदपुर में 116.6 मिमी, मैथन में 107.4 मिमी, पुटकी में 78 मिमी, धनबाद में 72.2 मिमी और पंचेत में 64.2 एमएम बारिश हुई. इसे भी पढ़ें झारखंड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बीसीसीएल क्लर्क और सीएमपीएफ सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार रघुवर दास ने पेसा नियमावली और सरना धर्म कोड पर हेमंत सोरेन को क्या लिखा? नवा बाजार के अंचल अधिकारी शैलेश कुमार 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हजारीबाग के इस गांव में एक साथ आ धमके 15 जंगली हाथी, फिर क्या-क्या हुआ, पढ़ें The post धनबाद में 76.2 मिमी बारिश, दिन भर रुक-रुक कर होती वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand IAS Transfer & Posting: झारखंड के नए उत्पाद आयुक्त रविशंकर शुक्ला, सुशांत गौरव बने रांची के नए नगर आयुक्त

Jharkhand IAS Transfer & Posting: रांची-झारखंड के कई आईएएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. कुछ को नयी जिम्मेदारी तो कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राज्य प्रशासन ने आईएएस रविशंकर शुक्ला को झारखंड का नया उत्पाद आयुक्त बनाया है. सुशांत गौरव को रांची नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है. संदीप कुमार को जेपीएससी सचिव बनाया गया है. लोकेश मिश्रा जेपीएससी के परीक्षा नियंत्रक बनाए गए हैं. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गयी है. Notification-3627-dated-18.06.2025Download भोर सिंह यादव झारखंड के नए कृषि निदेशक आईएएस अधिकारी शेखर जमुआर झारखंड के नए स्पोर्ट्सकूद निदेशक बनाए गए हैं. संजीव कुमार बेसरा राज्य के नए परिवहन आयुक्त बनाए गए हैं. रविरंजन कुमार विक्रम को झारखंड का श्रमायुक्त बनाया गया है. आदित्य कुमार आनंद पशुपालन निदेशक बनाए गए हैं. कुलदीप चौधरी आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाए गए हैं. भोर सिंह यादव झारखंड के कृषि निदेशक बनाए गए हैं. अन्य आईएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है. ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: गैंगस्टर अमन साव मुठभेड़ में क्यों दर्ज नहीं की गयी ऑनलाइन FIR? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब ये भी पढ़ें: कौन हैं डॉ पार्वती तिर्की? हिन्दी कविता संग्रह ‘फिर उगना’ के लिए मिलेगा साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार ये भी पढ़ें: रांचीवाले हो जाएं सावधान! भारी से बहुत भारी बारिश का है रेड अलर्ट, DC ने जारी की गाइडलाइंस ये भी पढ़ें: Ranchi School Closed: 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल, भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर डीसी ने जारी किया आदेश The post Jharkhand IAS Transfer & Posting: झारखंड के नए उत्पाद आयुक्त रविशंकर शुक्ला, सुशांत गौरव बने रांची के नए नगर आयुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब स्वेच्छा से शेयर बाजार से हट सकेंगी सरकारी कंपनियां, सेबी करेगा नियमों में बदलाव

Rules Change: हिंदुस्तानीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को एक अहम निर्णय लेते हुए उन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) के लिए विशेष सुविधा प्रदान की है, जिनमें केंद्र प्रशासन की हिस्सेदारी 90% से अधिक है. इन कंपनियों को अब शेयर बाजार से स्वैच्छिक रूप से डीलिस्टिंग (हटने) की अनुमति एक अलग ढांचे के तहत दी जाएगी. इसके लिए सेबी एक नया ढांचा तैयार करने जा रहा है. सरल होगा विदेशी निवेशकों के लिए नियम इस बैठक में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीओ) के लिए भी नियमों को आसान बनाया गया. खासकर, वे एफपीआई जो केवल हिंदुस्तान प्रशासन की ओर से जारी किए गए बॉन्ड (आईजीबी) में निवेश करते हैं, उनके लिए अनुपालन नियमों को सरल बनाया जाएगा. इससे विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. स्टार्टअप्स के लिए ईसॉप होल्डिंग की छूट सेबी बोर्ड ने यह भी निर्णय लिया है कि जिन स्टार्टअप कंपनियों के प्रवर्तक (फाउंडर) आईपीओ लाने की योजना बना रहे हैं, वे एक साल पहले आवंटित किए गए ईएसओपी (ईसॉप) को बनाए रख सकते हैं. इससे स्टार्टअप फाउंडरों को अपने शेयरों पर नियंत्रण बनाए रखने की सुविधा मिलेगी. क्यूआईपी दस्तावेज होंगे आसान बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों की ओर से दाखिल किए जाने वाले क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के लिए जरूरी दस्तावेजों को युक्तिसंगत बनाने की अनुमति भी दी गई है. इससे पूंजी जुटाने की प्रक्रिया और भी आसान होगी. आईपीओ से पहले डीमैट अनिवार्य अब से आईपीओ लाने से पहले कंपनी के निदेशकों, प्रमुख प्रबंध कर्मचारियों और चुनिंदा शेयरधारकों को अपने शेयर डीमैट रूप में रखना अनिवार्य कर दिया गया है. यह निर्णय पारदर्शिता और नियामकीय निगरानी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है. इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया हादसे में पॉलिसी होल्डर्स के साथ नॉमिनी की भी मौत, किसे मुआवजा दें बीमा कंपनियां नए चेयरमैन की अध्यक्षता में दूसरी बैठक यह बैठक सेबी के नए चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने इस साल 1 मार्च को पदभार संभाला था और यह उनके कार्यकाल की दूसरी बोर्ड बैठक थी. इस बैठक में लिए गए फैसलों को बाजार सुधार और निवेशक हित की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इसे भी पढ़ें: इजराइल-ईरान की बमबारी से बमक गई चांदी, तोड़ दिया 2012 का रिकॉर्ड The post अब स्वेच्छा से शेयर बाजार से हट सकेंगी प्रशासनी कंपनियां, सेबी करेगा नियमों में बदलाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संयुक्त बिहार के समय 1983 से हो रही है कोटालपोखर को प्रखंड बनाने की मांग, 42 वर्षों बाद भी मांग पर नहीं लगी मुहर

बरहरवा. संयुक्त बिहार में 1983 से बरहरवा प्रखंड क्षेत्र की 10 पंचायतों को अलग कर कोटालपोखर को प्रखंड सह अंचल का दर्जा देने की मांग की जा रही है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि 42 वर्ष पुरानी मांग आज तक पूरी नहीं हो पायी है. 2000 में बिहार से झारखंड जब अलग हुआ तो यहां के स्थानीय लोगों को एक बार उम्मीद जगी कि अब उनका कोटालपोखर प्रखंड बन जाएगा लेकिन बिहार से झारखंड अलग हुए भी 25 वर्ष हो गए लेकिन लोगों की उम्मीद अब भी बरकरार है. विभिन्न नेतृत्वक पार्टियों की प्रशासन आयी और गयी लेकिन अब तक कोटालपोखर को निराशा ही हाथ लगी. इस बरसों पुरानी मांग कि अगर हम बात करें तो 6 अक्टूबर 1994 संयुक्त बिहार के समय ही साहिबगंज जिले के कोटालपोखर, मंडरो और उधवा को प्रखंड सह अंचल का दर्जा देने के लिए बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शिलान्यास की तिथि भी घोषित कर दी थी लेकिन नेतृत्वक उठापटक के कारण कोटालपोखर को प्रखंड सह अंचल बनाने की मांग को तत्काल स्थगित करते हुए मंडरो एवं उधवा का शिलान्यास कर दिया गया और कोटालपोखर की यह मांग ठंडे बस्ते में डाल दी गयी. उसके बाद कोटालपोखर के तत्कालीन मुखिया और कोटालपोखर प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के तत्कालीन अध्यक्ष भगवती प्रसाद साह ने पुन: आवाज उठायी और उसके बाद 2 अगस्त 1996 को बिहार प्रशासन को फिर से प्रस्ताव भेजा प्रस्ताव भेजने के बाद प्रशासन ने ग्रामीण विकास विभाग से इसे संचिका आगे बढ़ाई लेकिन यह संचिका कुछ दिन बाद फिर अधर में लटक गई और धीरे-धीरे यह मामला पुराना होता गया. लेकिन संघर्ष समिति ने अपना आवाज उठाना बंद नहीं किया. लगातार बिहार प्रशासन से पत्राचार होता रहा. बिहार से झारखंड जब अलग हुआ तो वर्ष 2008 में बरहरवा के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को कोटालपोखर को प्रखंड बनाने की मांग की रिपोर्ट राज्य प्रशासन को भेजी गयी. उस वक्त झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन थे, जिनकी इच्छा थी कि कोटालपोखर प्रखंड बने, क्योंकि कार्यकर्ताओं ने उनके चुनावी दौरे में उनसे मांग की थी. जिसके बाद कोटालपोखर को प्रखंड बनाने की संचिका आगे बढ़ी. संचिका कैबिनेट से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद वित्त विभाग में गया लेकिन उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी तमाड़ विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद 18 जनवरी 2009 में इस्तीफा देने के बाद चली गयी और उसके बाद यह मांग फिर से ठंडे बस्ते में चली गयी. ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक 5162 दिनांक 30 अगस्त 2013 को साहिबगंज उपायुक्त से कोटालपोखर को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर एक रिपोर्ट मांगा. यहां से पंचायत समिति, जिला परिषद से इसे पास करने के बाद उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग को भेज दिया. 13 मार्च 2014 को राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम के निदेशक ने भी बरहरवा बीडीओ से रिपोर्ट की मांग की थी. यहां से भी रिपोर्ट भेजी गई. इन सारी प्रक्रिया एवं रिपोर्ट भेजने के बाद भी कोटालपोखर को प्रखंड सह अंचल का दर्जा अब तक प्राप्त नहीं हुआ, जिससे यहां के लोगों में काफी मायूसी है. भौगोलिक रूप से भी बरहरवा से अलग होता है कोटालपोखर बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर, श्रीकुंड पलासबोना, मयूरकोला, बडा सोनाकड़, पथरिया बिनोदपुर, आगलोई, मधुवापाडा, दरियापुर पंचायत को मिलाकर कोटालपोखर को प्रखंड का दर्जा आसानी से दिया जा सकता है. जिसकी आबादी लगभग 80,000 से ऊपर है. बरहरवा प्रखंड को भौगोलिक रूप से गुमानी नदी कोटालपोखर प्रखंड को अलग करती है. क्योंकि हरिहरा पंचायत मुख्य मार्ग होते हुए गुमानी बैरेज चौक के पास स्थित पुल सीमावर्ती क्षेत्र है. क्योंकि पुल के एक तरफ बरहरवा थाना क्षेत्र तो पुल के दूसरी तरफ कोटालपोखर थाना क्षेत्र आता है. कोटालपोखर थाना क्षेत्र में जितने भी गांव हैं, वे सभी कोटालपोखर प्रखंड के अधीन आएंगे. यह प्रस्ताव पूर्व में तैयार किया गया था. वहीं, कुछ पंचायत बरहरवा थाना क्षेत्र के इलाको को भी कोटालपोखर प्रखंड बनाने की रिपोर्ट में शामिल किया गया था लेकिन यह सारी रिपोर्ट फाइलों के अंदर दबकर रह गया है. कोटालपोखर में पूर्व से रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन, राष्ट्रीयकृत बैंक, पोस्ट ऑफिस, यातायात के साधन, संचार के साधन, भूमि की उपलब्धता और सभी पंचायत से अच्छी कनेक्टिविटी मौजूद है. कोटालपोखर को प्रखंड का सह अंचल बनाने को लेकर पंचायत समिति की आपात बैठक आज बरहरवा. प्रखंड की 25 पंचायतों में से 10 पंचायतों को अलग करके कोटालपोखर को प्रखंड सह अंचल बनाने मांग पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम के पहल पर साहिबगंज डीसी के निर्देश पर बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास ने गुरुवार को प्रखंड परिसर में पंचायत समिति सदस्यों की एक आपात बैठक बुलाई है. उक्त बैठक में कोटालपोखर को नये प्रखंड बनाने हेतु प्रस्ताव पारित किया जाएगा. ये जानकारी बरहरवा प्रखंड के उप प्रमुख अब्दुल कादिर ने बताया कि सभी पंचायत समिति सदस्यों को सूचित कर दिया गया है. बैठक पूर्वाह्न 11 से प्रखंड सभागार कार्यालय में आयोजित होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संयुक्त बिहार के समय 1983 से हो रही है कोटालपोखर को प्रखंड बनाने की मांग, 42 वर्षों बाद भी मांग पर नहीं लगी मुहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरनादह आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका बनीं कविता

बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत बिंदापाथर पंचायत के हरनादह एवं चापुड़िया पंचायत के धावा में आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा हुई. पर्यवेक्षक रूपाली कुमारी की उपस्थिति में आमसभा हुई. आमसभा में बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष उपस्थित थे. पर्यवेक्षिका ने चयन के नियमावली की जानकारी दी. हरनादह केंद्र के लिए एक मात्र कविता कुमारी ने सहायिका पद के लिए आवेदन किया, जिसे निर्विरोध रूप से सहायिका पद के लिए चयन कर लिया गया. वहीं धावा गांव में एक भी उम्मीदवार नहीं रहने के कारण चयन रद्द हो गया. मौके पर सेविका प्रतिमा देवी, ग्राम प्रधान लखन महतो, उर्मिला देवी, बसंती देवी, गायत्री देवी, इंद्रजीत महतो, अजीत महतो, रवींद्र महतो मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हरनादह आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका बनीं कविता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सारठ : मेले में विभिन्न किस्में के आम की लगायी गयी प्रदर्शनी

सारठ. प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेला कार्यक्रम में आम उत्पादन के प्रति किसानों को जागरूक किया गया. इस दौरान एक से बढ़कर एक उम्दा किस्म के आम की प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी में कचुवाबांक निवासी इस्तियाक मिर्जा के बागान में फले आमों की प्रजाति के सर्वाधिक महंगा मियाजाकी, अल्फांसो, स्वर्ण रेखा किस्म की आम मेले में आकर्षण का केंद्र बना रहा है. बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आम कीमत अत्यधिक है. आसपास के बाजारों में महंगे दर में बिकने वाला अल्फांसो आम भी मेले में उपलब्ध रहा. इसके अलावा गुलाब खास, हिमसागर, मल्लिका, दशहरी, आम्रपाली किस्म की आमों की प्रदर्शनी लायी गयी. वहीं, मेले के निरीक्षण के क्रम में डीएसओ सह डीआरडीओ निदेशक नरेश रजक ने उन्नत किस्म की आमों को देख उसकी प्रशंसा की. वहीं, कचुवाबांक, आसनबनी, शिमला, मंझलाडीह व पथरड्डा पंचायत से ही किसानों ने आम प्रदर्शनी में भाग लिया. मौके पर बीपीओ डेविड गुड़िया, किसान सकील मिर्जा, अमित सिंह, रघुनंदन सिंह, समीउद्दीन मिर्जा, रेहान मिर्जा, मालती देवी, बरजहां मिर्जा समेत दर्जनों किसान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सारठ : मेले में विभिन्न किस्में के आम की लगायी गयी प्रदर्शनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्व योग दिवस पर देवघर एम्स में 30 बेड के इमरजेंसी ब्लॉक का होगा उदघाटन

संताल परनगा में पहली बार ब्रेन हेमरेज व हृदयगति से पीड़ित मरीजों का होगा इलाज अमरनाथ पोद्दार, देवघर : 21 जून को विश्व योग दिवस पर देवघर एम्स में इमरजेंसी सेवा शुरू हो जायेगी. मुख्य अतिथि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे एम्स में 30 बेड के इमरजेंसी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे. इमरजेंसी सेवा के लिए सारे क्रिटिकल इक्विपमेंट इंस्टॉल कर दिये गये हैं. 30 बेड में 20 वेंटिलेटर की सुविधा है. सभी 30 बेड को अत्याधुनिक जीवन रक्षक इक्विपमेंट से कनेक्ट किया गया है. इसमें ऑक्सीजन हर्ट मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर सहित कई इक्विपमेंट इंस्टॉल किये गये हैं. इससे गंभीर रूप से बीमार व घायल रोगियों की जान बचाने में मदद मिलेगी. देवघर एम्स के निदेशक डॉ साैरभ वार्ष्णेय ने बताया कि देवघर एम्स के इमरजेंसी सेवा की शुरुआत में छाती में दर्द, पेट में तेज दर्द, खांसी और खून की उल्टी, गंभीर, जलन, गहरे घाव, सांस लेने में कठिनाई, सांस फूलना, अचानक चक्कर आना, चेहरे, हाथ या पैर में अचानक सुन्नापन, अचानक गंभीर सिरदर्द, तेज बुखार आदि रोगियों की भर्ती व इलाज शुरू हो जायेगा. धीरे-धीरे सेवाएं बढ़ती जायेंगी. अगले तीन महीने में ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का इलाज निदेशक डॉ सौरभ ने बताया कि अगले तीन महीने में इमरजेंसी अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर की सुविधा शुरू हो जायेगी. ट्रॉमा सेंटर में एक्सीडेंट, सिर की गंभीर चोट, रीढ़ की हड्डी की चोट, छाती में चोटी, गंभीर घायल का इलाज के साथ-साथ एक्सीडेंट के अनुसार ऑपरेशन. ऑपरेशन में अधिक रक्त की जरूरत पड़ती है. वर्तमान में देवघर एम्स में ट्रॉमा सेंटर के अनुसार ब्लड बैंक तैयार नहीं हो पाया है. ब्लड बैंक पूरी तरह से तीन महीने के अंदर तैयार हो जायेगा व अगले तीन महीने में ट्रॉमा के मरीजों का भी इलाज शुरू हो जायेगा. छह महीने के अंदर ब्रेन हेमरेज व हर्ट अटैक वाले मरीज भी भर्ती होंगे देवघर एम्स में इमरजेंसी अस्पताल में कैथ लैब तैयार करने का काम अंतिम चरण पर है. कैथ लैब तैयार होने के बाद गंभीर रोगियों का ऑपरेशन शुरू होगा. निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि कैथ लैब की सुविधा अगले चार से छह महीने में शुरू हो जायेगी, जिसके बाद ब्रेन हेमरेज, हृदय गति वाले रोगियों की भर्ती होगी. रोगियों की स्थिति के अनुसार ब्रेन हेमरेज वाले मरीजों का ऑपरेशन व हृदयगति से पीड़ित मरीजों का स्टेन लगाने की सेवा भी चालू होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विश्व योग दिवस पर देवघर एम्स में 30 बेड के इमरजेंसी ब्लॉक का होगा उदघाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

86 छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण

कुंडहित. कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रशासनी विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में अध्ययनरत आठवीं क्लास के जनरल कैटेगरी के छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. बीपीओ मो हासीब ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रशासन ने यह योजना शुरू की है, जो छात्रों के शैक्षणिक उन्नति में मददगार साबित होगा. कहा कि साइकिल की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं के समय की बचत होती है. वे नियत समय पर स्कूल पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में कुल 106 जनरल छात्र हैं, जिसमें से 86 छात्रों को साइकिल दिया गया. शेष 20 छात्राओं में गुरुवार को साइकिल का वितरण किया जायेगा. मौके पर शिक्षक के साथ लाभुक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 86 छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top