Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रबंधन की उदासीनता के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में मजदूर

खलारी. सीसीएल एनके एरिया में असंगठित मजदूरों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी उपस्थित थे. बैठक में असंगठित मजदूरों का सीएमपीएफ का पैसा नहीं मिलने पर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की गई. सर्वसम्मति से यह मांग उठाई गई कि सीएमपीएफ (कोल माइन्स प्राविडेंट फंड) में वर्षों से जमा राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए. मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से उनका पैसा अटका हुआ है और प्रबंधन इस पर चुप्पी साधे हुए है. अब्दुल्ला अंसारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सीसीएल प्रबंधन को चाहिए कि वह कोल इंडिया लिमिटेड के निर्धारित नियमों के तहत असंगठित मजदूरों का वेतन सुनिश्चित करे. कहा कि अब समय आ गया है कि मजदूर अपने अधिकारों के लिए संगठित हों. सीसीएल में वर्षों से काम कर रहे असंगठित मजदूरों को न तो नियमित कर्मचारी का दर्जा मिला है, न ही उनके वेतन और भविष्य निधि से जुड़ी व्यवस्था पारदर्शी है. उन्होंने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो वे प्रबंधन के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः प्रबंधन की होगी. मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सभी एकजुट होकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बैठक में सलामत अंसारी, अमजद खान, अशोक सिंह, जसीम अंसारी, मुमताज अंसारी, कृष्णा सिंह, विजय सिंह, प्रवीण सिंह, सुरेन्द्र गंझू, लक्ष्मण उरांव, नसीम अंसारी, सुल्तान अंसारी, जिआउल अंसारी, बबलू अंसारी, जयदीप कुमार, सिलदेव उरांव, वेदप्रकाश पांडेय, इरशाद खान, आसिफ अंसारी, महमूद अंसारी और अफजल अंसारी जैसे सक्रिय मजदूर नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. असंगठित मजदूरों की सीएमपीएफ राशि भुगतान और वेतन में कोल इंडिया नियम लागू करने की मांग फोटो:- 18 खलारी 07:- सीएमपीएफ के पैसा को लेकर बैठक करते असंगठित मजदूर.B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रबंधन की उदासीनता के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में मजदूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पार्षदों ने 21 जून से घेराव व धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी

साहेबगंज. नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर इओ (कार्यपालक पदाधिकारी) को आवेदन सौंपा है. पार्षदों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे सभी 21 जून से अनिश्चितकालीन नगर परिषद कार्यालय का घेराव और धरना-प्रदर्शन करेंगे. उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है कि सभापति द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए बैठक न बुलाए जाने की स्थिति में, नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, इओ स्वयं बैठक बुलाएं. इसके अतिरिक्त, पार्षदों ने सामान्य बोर्ड की बैठक में लिए गए प्रस्तावों का त्वरित क्रियान्वयन करने की भी मांग की है. आवेदन देने वाले पार्षदों में अनिल कश्यप, मो. नसीरुद्दीन उर्फ मो. नसीरुल्लाह, प्रभु कुमार राउत, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार, नीरज कुमार, किरण चौधरी, कांति देवी, मो. भिखारी, प्रशांत कुमार प्रिंस, आसमा खातून, बुंदेल पासवान, माधवी मुकुल और चंदेश्वर साह शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पार्षदों ने 21 जून से घेराव व धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सकरा व वरियारपुर में आपसी विवाद में मारपीट. आठ घायल, अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर. सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर, सरमस्तपुर और वरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजी बुजुर्ग गांव में बुधवार शाम पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सकरा रेफरल अस्पताल में किया गया है. घायलों में केशोपुर गांव निवासी मो. जावेद (36 वर्ष) और माजदा खातून (30 वर्ष) शामिल हैं. वहीं, सरमस्तपुर गांव से बेबी कुमारी (31 वर्ष), अन्नू कुमारी (13 वर्ष) और अजय कुमार (39 वर्ष) घायल हुए हैं. बाजी बुजुर्ग गांव के घायलों में अमर साह (44 वर्ष), बिशुनदेव साह (30 वर्ष) और शिवकुमारी देवी (50 वर्ष) शामिल हैं. इस संबंध में पीड़ितों ने सकरा थानाध्यक्ष और वरियारपुर थानाध्यक्ष से शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सकरा व वरियारपुर में आपसी विवाद में मारपीट. आठ घायल, अस्पताल में भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : फिलिस्तीन-ईरान-इजरायल युद्ध विश्व शांति के लिए खतरा

– युद्ध का रास्ता छोड़कर सारे मसले बातचीत से हल किये जाएं मुजफ्फरपुर : इजरायल द्वारा ईरान पर किया गया एकतरफा हमला और फिलिस्तीन पर किये गये हमले विश्व शांति के लिए बेहद खतरनाक स्थिति उत्पन्न कर रही है. उक्त बातें एमसीपीआइ (यू) के राज्य सचिव चंद्रमोहन प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एमसीपीआई (यू) यह अपील करती है कि युद्ध का रास्ता छोड़कर सारे मसले बातचीत से हल किये जाएं. युद्ध से किसी भी समस्या का हल नहीं होता, केवल क्षति होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : फिलिस्तीन-ईरान-इजरायल युद्ध विश्व शांति के लिए खतरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास, मोतीपुर में प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, मोतीपुरमोतीपुर थाना क्षेत्र के सुंदर सराय गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है. मायके से दस लाख रुपये न लाने पर ससुराल वालों ने स्त्री के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की. पीड़िता सोनी कुमारी ने अपने पति चंद्रभूषण कुमार, देवर चंदन कुमार, ननद शिला कुमारी, सास चंद्रिका देवी और ससुर विजय राय के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शहर के अयोध्या नगर, चांदनी चौक निवासी शंभू यादव की पुत्री सोनी कुमारी की शादी वर्ष 2014 में सुंदर सराय निवासी विजय राय के पुत्र चंद्रभूषण कुमार से हुई थी. शादी के कुछ साल तक सब ठीक रहा और उनका एक आठ साल का बेटा भी है. पीड़िता का आरोप है कि पति का दवा व्यवसाय घाटे में जाने के बाद ससुराल वाले उस पर मायके से दस लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाने लगे.रुपये लाने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई. घटना के दिन भी उस पर पैसे लाने का दबाव बनाया गया. इंकार करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर उसे पीटा और उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटे, जिससे उसकी जान बच गई. सोनी ने घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी, जिन्होंने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मोतीपुर में बाइक सवार युवक से ₹52 हज़ार की लूट. चार के खिलाफ शिकायत मोतीपुर. मोतीपुर थाना क्षेत्र के महवल गांव स्थित रेलवे गुमटी के समीप हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से मारपीट कर ₹52 हजार छीन लिये. पीड़ित, महवल गांव निवासी रामभरोस शर्मा ने गांव के ही रमेश साहनी सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी महवल रेलवे गुमटी के पास बदमाशों ने उन्हें हथियार सटाकर मारपीट की. पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उनके पास से ₹52 हजार नकद छीन लिये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामभरोस शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास, मोतीपुर में प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna-Thawe Train: थावे जाना अब हुआ आसान, अगले तीन महीने तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग  

Patna-Thawe Special Train Timing: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पहले से 30 जून तक चलने वाली 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी का परिचालन अब 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है. यह ट्रेन अब कुल 92 फेरों में चलेगी.  थावे जाने का होगा ये समय  वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी 01 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रतिदिन पटना से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन फुलवारीशरीफ से 12:22 बजे, पाटलिपुत्र से 12:45 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 12:51 बजे, दिघवारा से 13:52 बजे, गोल्डिनगंज से 14:25 बजे, खैरा से 15:13 बजे, मढ़ौरा से 15:32 बजे, मशरक से 15:48 बजे, राजापट्टी से 16:02 बजे, दिघवा दुबौली से 16:17 बजे, सिधवलिया से 16:32 बजे, रतन सराय से 16:47 बजे तथा गोपालगंज से 17:07 बजे प्रस्थान कर शाम 17:40 बजे थावे पहुंचेगी. पटना आने का समय  वहीं, वापसी में 03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी 01 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रतिदिन थावे से शाम 18:25 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन गोपालगंज से 18:35 बजे, रतनसराय से 18:55 बजे, सिधवलिया से 19:12 बजे, दिघवा दुबौली से 19:30 बजे, राजापट्टी से 19:45 बजे, मसरख से 19:57 बजे, मढ़ौरा से 20:22 बजे, खैरा से 20:38 बजे, गोल्डिनगंज से 21:20 बजे, दिघवारा से 21:32 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 23:00 बजे, पाटलिपुत्र से 23:10 बजे और फुलवारी शरीफ से 23:35 बजे प्रस्थान कर रात 23:45 बजे पटना पहुंचेगी.  Also read: मानसून के दौरान सेकेंड्री लोडिंग पॉइंट्स से होगी बालू की आपूर्ति ट्रेन में होगा 24 कोच  इस विशेष गाड़ी में कुल 24 कोच लगाये जायेंगे, जिनमें साधारण द्वितीय श्रेणी के 22 कोच और 2 जीएसएलआरडी कोच शामिल होंगे. रेलवे प्रशासन की इस पहल से यात्रियों को खासकर त्योहार और व्यस्त दिनों में काफी राहत मिलेगी. The post Patna-Thawe Train: थावे जाना अब हुआ आसान, अगले तीन महीने तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर-पुणे एक्सप्रेस में ”जुगाड़” बिजली व्यवस्था, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे यात्री

मुजफ्फरपुर-पुणे एसी स्पेशल (ट्रेन नंबर-05289) में एसी कोच में बिजली आपूर्ति के लिए कथित तौर पर ”जुगाड़” सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. लटकते हुए तारों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है.  बेतरतीब ढंग से लटकाया गया है एसी कोचों में तार  यात्रियों ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है. यात्रा कर रहे सतीश सिंह नाम के यात्री ने वीडियों के साथ रेलवे के अधिकारियों को टैग कर खतरनाक स्थिति को दिखाया है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एसी कोचों में बिजली के तारों को बेतरतीब ढंग से लटकाया गया है, और इन्हीं से अस्थाई कनेक्शन देकर बिजली दी जा रही है. यह दृश्य किसी भी यात्री को भयभीत करने के लिए काफी है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई  यात्रियों का कहना है कि उन्होंने कई बार ट्रेन स्टाफ और टीटीइ को इस बारे में सूचित किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए, सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम ने इस पूरी घटना पर संज्ञान लिया है. डीआरएम ने तत्काल प्रभाव से संबंधित विभाग को इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें: बिहार को मिलेगी नई चमचमाती वंदे हिंदुस्तान ट्रेन, इन दो शहरों के बीच सफर होगा आसान The post मुजफ्फरपुर-पुणे एक्सप्रेस में ”जुगाड़” बिजली व्यवस्था, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे यात्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: अगले 24 घंटे में बिहार के अधिकतर क्षेत्रों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया सतर्क रहने का अलर्ट

Bihar Weather: आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दरम्यान दक्षिण, मध्य,दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व में अच्छी बारिश होने की संभावना है. बुधवार को जारी हुए पूर्वानुमान के अनुसार 22 जून तक बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा. इन क्षेत्रों के नवादा, गया, पश्चिमी चंपारण में अति भारी बारिश की आशंका है. वहीं कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. बिहार में बारिश का दौर शुरू पटना और उसके आसपास मानसूनी बादल धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं. अधिकारिक पूर्वानुमान है कि अगले एक-दो दिन में पूरा बिहार मानसूनी बादलों के दायरे में आ सकता है. पिछले 36 घंटे में गया, औरंगाबाद और भभुआ में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है. बिहार के अन्य जिलों में उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गयी है. बिहार में बारिश का दौर शुरू हो जाने की वजह से अगले दो से तीन दिन में खासतौर पर उच्चतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है. मानसून ने दिया दस्तक, रूक-रूक कर हो रही बारिश बक्सर जिले में मॉनसून ने दस्तक दे दिया है, जो अगले पांच दिनों तक पूरी तरह से प्रभावी रहेगा. जिससे जिले में बारिश होगी. इसके साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गयी है. जिले का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं न्युनतम तापमान में भी लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मानसून की प्रथम बारिश जिले के लोगों के लिए राहत एवं सुकून भरा साबित हुआ है. यह स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रहेगी. वहीं बुधवार को भी सूर्य एवं बादलों में लुकाछिपी का स्पोर्ट्स पूरे दिन जारी रहा. इस क्रम में सुबह में भी हल्की बारिश हुई. इसके बाद बुधवार को संध्या चार बजे के करीब काफी तेज झमाझम बारिश हुई. दरभंगा में मौसम ने ली करवट दरभंगा में बुधवार को बदन झुलसाने वाली धूप व उमस भरी गर्मी से बेजार लोगों को बड़ी राहत मिली है. मंगलवार की शाम से मौसम के तल्ख तेवर में थोड़ी सी नर्मी आयी. शहरी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई. इसके साथ चल रही तेज पुरवइया से उमस में कमी आयी. तापमान का पारा भी नीचे उतरा. करीब एक पखवाड़ा से दिन-रात परेशान लोगों ने बीती रात सुकून भरी नींद ली. Also Read: Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर कसा तंज, बोले- बच्चों की चिंता क्या होती है, ये कोई लालू जी से सीखे The post Bihar Weather: अगले 24 घंटे में बिहार के अधिकतर क्षेत्रों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया सतर्क रहने का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPS: सरकार का बड़ा फैसला! यूपीएस लेने वाले सभी केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा रिटायरमेंट और ग्रेच्युटी लाभ

UPS: केंद्र प्रशासन ने यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS) के तहत आने वाले सभी केंद्रीय कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति और मृत्यु ग्रैच्युटी का लाभ देने का निर्णय लिया है. इससे लाखों कर्मचारियों की एक लंबी मांग पूरी हो गई है. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इस फैसले की जानकारी बुधवार को दी. ओपीएस जैसी सुविधा अब UPS में भी नए नियमों के तहत अब यूपीएस में शामिल केंद्र प्रशासन के कर्मचारी भी केंद्रीय सिविल सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत ग्रैच्युटी का भुगतान) नियम, 2021 के अनुसार ग्रैच्युटी के लाभ के पात्र होंगे. पहले यह लाभ केवल ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) वाले कर्मचारियों को ही मिलता था. सेवा के दौरान मौत या विकलांगता पर विशेष प्रावधान कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, सेवा के दौरान कर्मचारी की मौत, विकलांगता या अमान्यता की स्थिति में अब UPS कर्मचारी भी OPS के समान लाभ प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपने सेवा रिकॉर्ड में विकल्प देना होगा. डीओपीपीडब्ल्यू (पेंशन विभाग) ने बुधवार को इस संबंध में एक नया आदेश भी जारी किया है, जिससे UPS कर्मचारियों को OPS के तहत मिलने वाले लाभों का विकल्प चुनने का अधिकार मिलेगा. कर्मचारियों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया अखिल हिंदुस्तानीय एनपीएस कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने इसे “ऐतिहासिक और बेहद आवश्यक” बताया और कहा कि इससे कर्मचारियों की कई शंकाएं दूर होंगी और वे बिना असमंजस के UPS को अपना सकेंगे. समानता की ओर एक मजबूत कदम डीओपीपीडब्ल्यू के सचिव वी श्रीनिवास के अनुसार, यह निर्णय UPS और NPS पेंशनभोगियों के बीच समानता सुनिश्चित करता है और दोनों को 25 लाख रुपये तक की ग्रैच्युटी का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा, “यह आदेश कर्मचारियों की सेवा अवधि में ही स्पष्टता लाता है और उन्हें अपने भविष्य को लेकर सुनिश्चित करता है.” इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के दोनों बेटे बने हिंदुस्तान के सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कितनी है संपत्ति 2025 से UPS लागू, विकल्प होगा उपलब्ध वित्त मंत्रालय पहले ही 24 जनवरी, 2025 से UPS लागू करने की अधिसूचना जारी कर चुका है. इसके तहत केंद्र प्रशासन की नई भर्तियों के लिए NPS के विकल्प के रूप में UPS लागू होगा. प्रशासन का यह फैसला न केवल सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह कर्मचारियों के मनोबल और विश्वास को भी बढ़ाता है. UPS के तहत ग्रैच्युटी लाभ का विस्तार उन हजारों कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है, जो अब तक इस अधिकार से वंचित थे. इसे भी पढ़ें: इजराइल-ईरान की बमबारी से बमक गई चांदी, तोड़ दिया 2012 का रिकॉर्ड The post UPS: प्रशासन का बड़ा फैसला! यूपीएस लेने वाले सभी केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा रिटायरमेंट और ग्रेच्युटी लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

19-20-21-22 और 23 मई को अति भारी बारिश, 5 दिनों के लिए IMD का हाई अलर्ट, इन इलाकों में होगी बहुत भारी बारिश

Very Heavy Rain Warning: हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले पांच दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जाहिर की है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अति भारी बारिश की चेतावनी दी है. आईएमडी का अनुमान है कि 18 जून को गुजरात, उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं 19 जून को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, ओडिशा में अति भारी बारिश की संभावना है. कई राज्यों में मानसून की दस्तक हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और झारखंड के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है. मौसम विभाग ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों में भी बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. एक दबाव का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है. इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है. आने वाले पांच दिनों में देश के कई हिस्सों में अति भारी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश पहुंचा मानसून, भारी बारिश के आसार मानसून की दस्तक उत्तर प्रदेश में हो गई है. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य समय से पांच दिन की देरी से यूपी में एंट्री की है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सामान्य तौर पर यूपी में मानसून का आगमन 13 जून को होता है. आईएमडी ने बताया कि मानसून की दस्तक के साथ ही सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इसके अनुसार, अगले दो से तीन दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है. राजस्थान में एक सप्ताह पहले पहुंचा मानसून (Rajasthan Heavy Rain) राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार सामान्य समय से एक हफ्ते पहले बुधवार को दस्तक दे दी. IMD ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में मानसून के राज्य के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है. आईएमडी अनुसार गुजरात के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज राजस्थान के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों के ऊपर अवस्थित है. बांग्लादेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर सुस्पष्ट कम दाब बन गया है औ गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है. आईएमडी के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. 18 से 20 जून के दौरान उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है. Satellite IR Animation past 6 hours shows intense to very intense convective clouds with thunderstorm activity over east Uttar Pradesh, south Bihar, Jharkhand, Gangetic West Bengal, Odisha, Chattisgarh, south east Rajasthan, south Gujarat,Kerala, south Assam, Nagaland.… pic.twitter.com/PQwWXDicFO — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 18, 2025 झारखंड में 20 जून तक भारी बारिश का अनुमान (Jharkhand Heavy Rain Alert) दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को पूरे झारखंड में सक्रिय हो गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून तक पूरे राज्य में बारिश जारी रहने की संभावना है. राज्य में मानसून ने मंगलवार को दस्तक दी थी जिसका असर 24 में से 18 जिलों में देखा गया. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया ‘‘मानसून बुधवार को लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, पलामू और चतरा जैसे शेष जिलों में आगे बढ़ गया.’’ ओडिशा में 24 जून तक भारी बारिश की संभावना (Heavy Rain Warning) हिंदुस्तानीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि ओडिशा में कई जगहों पर 24 जून तक भारी बारिश होगी. आईएमडी की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ने का अनुमान है. इसके प्रभाव से 18 से 24 जून के बीच ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह तक ओडिशा के 30 में से 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. केरल में बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी किया केरल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के बीच हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर मछली पकड़ने समुद्र में न जाने की सलाह दी है. The post 19-20-21-22 और 23 मई को अति भारी बारिश, 5 दिनों के लिए IMD का हाई अलर्ट, इन इलाकों में होगी बहुत भारी बारिश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top