Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: मत्स्य आयोग के अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन

Motihari: हरसिद्धि .एक बैंक्वेट हॉल के सभागार में मत्स्य आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी का अभिनंदन समारोह भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के सदस्योंने किया. अभिनन्दन समारोह में बिहार प्रशासन के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे. अध्यक्ष ललन सहनी का स्वागत पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर मत्स्य सोसाइटी के अध्यक्ष रामायण सहनी व सरपंच नन्दलाल साहनी ने किया. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए ललन सहनी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैं जो एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़े पद पर बैठा देती हैं. अपने निषाद भाइयो से आग्रह किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देना हैं. वहीं गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि बिहार प्रशासन ने निषाद भाईयों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लायी हैं. मत्स्य विभाग आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी के अध्यक्ष बन जाने से विकास की गति में औऱ रफ्तार आयेगी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, गायघाट मंडल अध्यक्ष महेंद्र सहनी, सरपंच नन्दलाल सहनी, भाजपा नेता मार्कण्डेय कुशवाहा, प्रदीप कुमार उर्फ भीम, अमर सहनी, ओशियर सहनी, उत्तम सहनी, जयप्रकाश सहनी, यादोलाल सहनी, ईश्वर सहनी, विन्देश्वरी सहनी, सोनेलाल सहनी, विनोद सहनी, नवल सहनी सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: मत्स्य आयोग के अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोको पायलट के घर से छह लाख के गहने चोरी

फोटो-माधव नगर थाना के दीवान रोड कमला प्रसाद लेन में वारदात सूने घर में हुई चोरी, पत्नी छपरा स्थित मायके गयी थी पुलिस टीम सीसीटीवी से खंगाल रही चोरों का सुरागसंवाददाता, मुजफ्फरपुर लोको पायलट के घर से छह लाख रुपये के गहने चोरी हो गये. वारदात तब हुई जब उनकी पत्नी विनीता छपरा स्थित मायके गयी थी. वारदात दीवान रोड, कमला प्रसाद लेन निवासी जीवछ कुमार के बंद घर में हुई. चोरों ने घर के मेन गेट से लेकर फर्स्ट फ्लोर तक चार ताले काटे और फिर वारदात की. नगर थानेदार शरत कुमार व दारोगा मोहन कुमार भी मौके पर पहुंचे और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला. सभी कमरों के ताले टूटे थे विनीता ने बताया कि तीन दिन पहले बच्चों संग मायके गयी थी. उनकी सास घर के बगल में ही मकान में रहती हैं. वह बुधवार की सुबह जब फ्लैट देखने आयीं तो मेन गेट समेत फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट के सभी कमरों के ताले टूटे थे. वह आनन-फानन में ट्रेन पकड़ कर घर पहुंचीं तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है.चोर गोदरेज व अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के छह लाख के गहने व पांच हजार कैश चुरा लिये. नगर थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.पुलिस हिस्ट्रीशीटर चोरों की कुंडली खंगाल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लोको पायलट के घर से छह लाख के गहने चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: पटपरिया से पिस्टल व कारतूस बरामद

Motihari: मोतिहारी. मुफसिल पुलिस ने बुधवार को पटपरिया गांव से एक पिस्टल एवं सात एमएम का दो कारतूस बरामद किया है. पुलिस को सूचना मिली की पटपरिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा रविशंकर सिंह के जमीन पर जाकर जबरदस्ती पिस्टल का भय दिखाकर जमीन को जोत रहा था. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो रविशंकर सिंह के द्वारा बताया गया कि अरिवंद राय जो तुरकौलिया थाना का रहने वाला है व अपने ममहर गजपुरा में रहता है. वह अपने साथियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर जबरदस्ती जमीन जोत रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार को बरामद कर लिया, लेकिन हथियार दिखाने वाला व्यक्ति फरार हो गया. इस छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू जितेश पांडेय, थानाध्यक्ष रंजन कुमार, पुअनि शशिभूषणकुमार, रोहन कुमार, अजित कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे.इधर पुलिस अरविंद राय पर प्राथमिकी दर्ज कर उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: पटपरिया से पिस्टल व कारतूस बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरसात से पूर्व चंपारण तटबंध का निरीक्षण करते : अभियंता

नौतन. गंडक नदी में बाढ़ आने से पहले अभियंता प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी नौतन अलका कुमारी के द्वारा चंपारण तटबंध का निरीक्षण बुधवार को अभियंता के साथ किया गया. जहां श्री कुमार ने बताया कि तटबंध की सुरक्षा सर्वोपरि है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंडक नदी में पानी का जलस्तर अत्यधिक होने से बांध पर खतरा मंडराने का डर बना रहता है. जिसको लेकर अंचलाधिकारी के साथ मंगलपुर, शिवराजपुर, भगवानपुर वार्ड नंबर 3 तक तटबंध कर निरीक्षण किया गया. ग्रामीणों द्वारा बाध के दोनों किनारे पर जलावन की सामग्री है. साथ ही धान की पुआल मक्के की डाटा रखने से चूहा लग जाता है, चूहा लगने के बाद तटबंध में रिसाव की स्थिति पैदा होती हैं. रिसाव होने से बाध टूटने का खतरा बढ़ जाता है. इसको लेकर जनप्रतिनिधि के साथ एक बैठक कृषि भवन में की गई. जहां जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अनुरोध किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीणों से बांध के किनारे रखें अपने समान हटा लें, ताकि बाध की मरम्मती समय से कराया जा सके. इस दौरान राजस्व कर्मी मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बरसात से पूर्व चंपारण तटबंध का निरीक्षण करते : अभियंता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के सात घायल

मैनाटांड़. इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस झड़प में दोनों ओर से कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायलों की पहचान पहले पक्ष से बाबर अली, खलिकुज्जमा आजम और इशू मियां, जबकि दूसरे पक्ष से आजाद आलम, ननक मियां, ऐनूल हसन एवं सनोज आलम के रूप में की गई है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के सात घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युद्धस्तर पर चलाएं कटावरोधी कार्य: डीएम

डीएम ने कटाव व कटाव निरोधक कार्य स्थल का किया निरीक्षण सिकटी. बाढ़ पूर्व तैयारियों का डीएम अनिल कुमार ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर प्रखंड के पूर्वी भाग होकर बहने वाली नूना नदी के किनारे पूर्व में कराये गये कटावरोधी कार्य व कटाव स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड व जिला स्तर के कई पदाधिकारी शामिल थे. इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बाढ़ पूर्व तैयारी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले खान टोला पररिया व सिंघिया में बाढ़ आश्रय स्थल का जायजा लिया. साथ ही पानी की धारा के मद्देनज़र घोड़ा चौक के कटाव स्थल पर कटाव का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में वरीय अधिकारियों व तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व कटाव स्थल का निरीक्षण किया. कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण व जल नि:स्सरण विभाग के अधिकारियों से बाढ़ पूर्व तैयारियों से संबंधित कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.उन्होंने प्रखंड के घोड़ाचौक, डैनिया, पीरगंज, तीरा सहित नूना व बकरा नदी के किनारे बसे कई गांवों व कटाव स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अभियंता से मानवीय हितों की सुरक्षा को देखते हुए कटावरोधी कार्य को आगे तक बढ़ाने का निर्देश दिया. डीएम ने इस कार्य पर होने वाले खर्च का प्राक्कलन संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post युद्धस्तर पर चलाएं कटावरोधी कार्य: डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आईआरबी जवान व उनकी मां की सड़क हादसे में हुई थी मौत, गांव में शोक की लहर

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के बरैल वार्ड संख्या 01 निवासी इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान मनीष कुमार सिंह (42) व उनकी मां सरोज देवी की मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह दर्दनाक हादसा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरा टोल जीरोमाइल के पास हुआ. हादसे में मनीष की सास सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. मंगलवार देर रात जब मां-बेटे का शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम छा गया. हर लोगों की आंखें नम हो रही थी. पत्नी, शिशु और पिता अशोक कुमार सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव के हर चेहरे पर शोक की लकीरें साफ देखी जा रही थी. गंगा स्नान के लिए परिवार के साथ जा रहे थे मुंगेर घाट मृतक के पिता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मनीष झारखंड पुलिस की आईआरबी बटालियन में तैनात थे. फिलहाल वह पलामू में पोस्टेड थे. वे 12 जून को 20 दिनों की छुट्टी लेकर घर आए थे. मंगलवार को पूरा परिवार गंगा स्नान के लिए मुंगेर घाट जा रहा थे. मानसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद मनीष, उनकी मां सरोज देवी, पत्नी नीतू कुमारी, बेटे किशन कुमार और शिवम कुमार तथा सास सुशीला देवी के साथ एक ऑटो में सवार होकर घाट की ओर बढ़े. जैसे ही वाहन हीरा टोल ज़ीरोमाइल के पास पहुंचा, एनएच 31 पर तेज रफ्तार से आ रही एक बेकाबू कार ने पहले एक बाइक और फिर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई, जबकि कुछ देर बाद उनकी मां सरोज देवी ने भी दम तोड़ दिया. गांव में हुआ अंतिम संस्कार बुधवार को मनीष कुमार सिंह और उनकी मां सरोज देवी का अंतिम संस्कार गांव के निजी बगीचे में किया गया. मनीष को उनके बड़े पुत्र किशन कुमार ने मुखाग्नि दी, जबकि सरोज देवी को उनके देवर अजय कुमार सिंह ने मुखाग्नि विदाई दी. कार चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है. इकलौता बेटा था मनीष, 27 जून को थी शादी की सालगिरह मृतक मनीष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और परिवार की पूरी ज़िम्मेदारी उसी पर थी. मनीष शुरू से ही मेहनती और लगनशील था. पहले सेना में तीन वर्षों तक सेवा देने के बाद उन्होंने आईआरबी में शामिल होकर देश की सेवा की. मनीष की शादी वर्ष 2010 में बरूआरी गांव निवासी भूपेन्द्र सिंह की पुत्री नीतू कुमारी से हुई थी. इस बार 12 जून को वह 20 दिनों की छुट्टी पर घर आया था. परिवार 27 जून को मनीष और नीतू की शादी की 15 वीं सालगिरह मनाने की तैयारी कर रहा था. मनीष अपने पीछे वृद्ध पिता अशोक कुमार सिंह, पत्नी नीतू कुमारी और दो पुत्र किशन कुमार और शिवम कुमार को छोड़ गए हैं. उनके असमय निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आईआरबी जवान व उनकी मां की सड़क हादसे में हुई थी मौत, गांव में शोक की लहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश आते ही आधे हो गए 1.5 Ton Split AC के दाम, सस्ते में आज ही करें ऑर्डर

मॉनसून के आते ही एयर कंडीशनर के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 1.5 टन AC आधे दाम (AC Offer) में बिक रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे. लेकिन गर्मी में AC के बढ़े भाव के कारण नहीं खरीद पाएं तो आपके पास अभी बेहतरीन मौका है. आप फ्लिपकार्ट पर 1.5 टन वो भी 5 स्टार रेटिंग वाले Split Inverter AC को सस्ते में खरीद सकते हैं. लेकिन इस डिस्काउंट का फायदा आप सिर्फ आज ही उठा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं फिर इन ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में. आधा हिंदुस्तान नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है Godrej 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC फ्लिपकार्ट पर Godrej के 1.5 टन वाले 5 Star Split Inverter AC पर 30% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे 54,900 रुपये की AC की कीमत सिर्फ 37,990 रुपये हो गई है. इस AC पर आपको ICICI क्रेडिट कार्ड पर 2500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे आप इस एसी को सिर्फ 34,990 रुपये में खरीद सकेंगे. इसके अलावा आपको इस एसी पर 5100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. यानी कि आप अपने पुराने एसी मॉडल को एक्सचेंज कर इस नए 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को कम कीमत पर खरीद सकते हैं. Godrej के इस 1.5 टन कैपेसिटी वाली एसी में आपको डस्ट फिल्टर मिलेगा. साथ ही ये एसी बिजली की काफी बचत करेगी. इसके अलावा इसमें आपको ऑटो रीस्टार्ट का ऑप्शन भी मिलेगा. LG 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC फ्लिपकार्ट पर LG के 1.5 टन वाले 5 Star Split Inverter AC पर 47% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इस एसी की कीमत 85,999 रुपये से घटकर 45,490 रुपये रह गई है. इस एसी को खरीदने पर आपको ICICI क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे आप इस एसी को 41,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा आपको इस एसी पर 5100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. यानी कि आप अपने पुराने एसी मॉडल को एक्सचेंज कर इस नए 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को कम कीमत पर खरीद सकते हैं. LG के इस 1.5 टन कैपेसिटी वाली एसी में आपको डस्ट फिल्टर मिलेगा. साथ ही ये एसी बिजली की काफी बचत करेगी. इसके अलावा इसमें आपको ऑटो रीस्टार्ट का ऑप्शन भी मिलेगा. Voltas 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC फ्लिपकार्ट पर Voltas के 1.5 Ton वाले 5 Star Split Inverter AC पर 47% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इस एसी की कीमत 75,990 रुपये से घटकर 39,990 रुपये हो गई है. इस एसी को खरीदने पर आपको ICICI क्रेडिट कार्ड पर 2500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे आप इस एसी को सिर्फ 37,490 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा इस एसी पर भी आपको 5100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. यानी कि आप अपने पुराने एसी मॉडल को एक्सचेंज कर इस नए 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को कम कीमत पर खरीद सकते हैं. Voltas के इस 1.5 टन कैपेसिटी वाली एसी में आपको डस्ट फिल्टर मिलेगा. साथ ही ये एसी बिजली की काफी बचत करेगी. इसके अलावा इसमें आपको ऑटो रीस्टार्ट का ऑप्शन भी मिलेगा. यह भी पढ़ें: सिर्फ AC ही नहीं कूलर को भी चाहिए होती है सर्विसिंग, ऐसे रखेंगे ख्याल, तो सालों साल मिलेगी ठंडी हवा यह भी पढ़ें:  आधा हिंदुस्तान नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद The post बारिश आते ही आधे हो गए 1.5 Ton Split AC के दाम, सस्ते में आज ही करें ऑर्डर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘स्वदेशी’ की बात करने वाले अब देश विदेशियों को बेच रहे हैं – अखिलेश यादव का BJP पर वार

Privatization In India: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ एकजुट है. उन्होंने कहा कि 2024 के बाद अब राज्यों के विधानसभा चुनाव भी मिलकर लड़े जाएंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर समय आने पर सभी घटक दल आपसी सहमति से निर्णय लेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी किसी सांसद के व्यक्तिगत बयान, ट्वीट या सोशल मीडिया पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं देती. उनका यह बयान उन अफवाहों पर विराम है, जिसमें गठबंधन में फूट की बात की जा रही थी. BJP के एजेंडे में न रोजगार, न कारोबार: जनता को मिल रहा धोखा अखिलेश यादव ने भाजपा प्रशासन की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र प्रशासन के एजेंडे में रोजगार, नौकरी और छोटे व्यापारियों की भलाई जैसी मूलभूत बातें शामिल ही नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की वित्तीय स्थिति को केवल पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है. आज महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी ऐतिहासिक स्तर पर है. उन्होंने कहा कि जो लोग स्वदेशी और राष्ट्रवाद की बात करते हैं, वही लोग विदेशी कंपनियों को देश की जड़ों में बिठा रहे हैं. एफडीआई और वैश्विक नीतियों के नाम पर घरेलू व्यापार चौपट कर दिया गया है. शिक्षा और बिजली जैसे मूलभूत मुद्दों की अनदेखी: हालात दिन-ब-दिन बदतर प्रदेश की योगी प्रशासन पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि न तो बिजली उत्पादन में कोई ठोस कार्य हुआ है और न ही वितरण प्रणाली को सुधारा गया है. गांवों में आज भी घंटों की कटौती आम है. शिक्षा व्यवस्था की हालत तो और भी चिंताजनक है. प्रशासनी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति घटती जा रही है क्योंकि शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अब प्रशासनी इंटर कॉलेजों की जमीनों पर भी कब्जा करना चाहते हैं, जिससे शिक्षा का ढांचा और कमजोर होगा. नमामि गंगे में हजारों करोड़ खर्च, फिर भी गंगा मैली क्यों? अखिलेश यादव ने केंद्र प्रशासन की नमामि गंगे परियोजना की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि इस योजना में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन गंगा की सफाई आज तक पूरी नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकी जा रही है. साथ ही उन्होंने भाजपा प्रशासन पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि गेहूं की प्रशासनी खरीद का लक्ष्य तक प्रशासन पूरा नहीं कर पाई—कुल खरीद 20% से भी कम रही. समाजवादी प्रशासन में शुरू हुआ कन्नौज का पहला काऊ मिल्क प्लांट अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जो किसानों के लिए एक बड़ा झटका है. पिछड़े और अल्पसंख्यक समाजों को न्याय नहीं: पटेल, पाल और बुनकर उपेक्षित अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजिक न्याय के नाम पर केवल दिखावा हो रहा है. बदायूं में पटेल समाज के साथ जो अन्याय हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. इसी प्रकार प्रयागराज में पाल समाज की बेटी के साथ न्याय नहीं हुआ. प्रशासन ने बुनकरों की दशा सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. समाजवादी पार्टी के शासनकाल में बुनकरों को आधुनिक मशीनें और प्रशिक्षण दिया गया था, लेकिन भाजपा ने इस प्रक्रिया को रोककर उनकी आजीविका पर प्रहार किया है. विमान हादसे पर प्रशासन की चुप्पी शर्मनाक, इस्तीफे की उठी मांग अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने प्रशासन पर सीधा सवाल उठाया और कहा कि यह दुर्घटना बेहद गंभीर है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय मंत्रियों से अब तक कोई जवाबदेही तय नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि हमने पुलवामा या पहलगाम जैसी बड़ी घटनाओं में भी प्रशासन से इस्तीफे की मांग नहीं की थी, लेकिन अब जब विभागों का निजीकरण हो चुका है और हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है, तो प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अयोग्य लोगों को चहेते होने के कारण ऊंचे पदों पर बैठाया जा रहा है, जिससे देश की सुरक्षा और सेवाएं दोनों खतरे में हैं. The post ‘स्वदेशी’ की बात करने वाले अब देश विदेशियों को बेच रहे हैं – अखिलेश यादव का BJP पर वार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरनाटांड़ से दोन जाते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पहाड़ी नदी में पलटा, जेसीबी से निकाला गया दोनों ट्रैक्टर

हरनाटांड़. इंडो-नेपाल सहित हरनाटांड़ सहित समूचे थरुहट क्षेत्र में बुधवार की दोपहर झमाझम बारिश से पहाड़ी नदियां में जल स्तर बढ गयी. हरहा नदी में बाढ़ आने से दोन से हरनाटांड़ तक आवागमन बाधित हो गया. इस बारिश से एक ओर जहां गर्मी से निजात मिली. वही क्षेत्र की मनोर, कोशिल, भपसा, झिकरी व हरहा पहाड़ी नदी के साथ विभिन्न बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ गया. जंगल से होकर गांवों के अगल -गल से गुजरने वाली इन बरसाती पहाड़ी नदियों में बाढ़ आने से ग्रामीणों का एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन तत्काल ठप होने लगा है. सबसे अधिक परेशानी दोन क्षेत्र के लोगों को हुई. वनों की गोद में बसे दोन क्षेत्र के लोगों को हरनाटांड़ आने जाने में 22 पहाड़ी नदियों से होकर गुजरना पड़ता है. जहां इस वक्त बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. रामनगर प्रखंड के अंतर्गत बनकाटवा कर्महिया पंचायत के बनकटवा गांव कन्हैया महतो का ट्रैक्टर-ट्रॉली हरहा नदी पार करते हुए तेज धार में फंस गया. वही नौरंगिया गोबरहिया पंचायत बनकटवा गांव के ट्रैक्टर सुभाष महतो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को खींचने गया था. लेकिन पहाड़ी नदी की जलस्तर अधिक व तेज धार के कारण पहाड़ी नदी बहा ले गया. बताया जा रहा है कि बनकटवा गांव निवासी कन्हैया महतो का ट्रैक्टर हरनाटांड़ बाजार में लोगों को लेकर आया था. हरनाटांड़ से देर शाम को दोन लिए जा रहा था. ट्रैक्टर तेज धार में फंस गया और पलट गया. ड्राइवर किसी तरह अपनी जान बचाकर ऊंचे स्थान में गया. ट्रैक्टर खींचने के लिए दूसरा ट्रैक्टर को दोन से बुलाया गया. वही गर्दी दोन निवासी सुभाष महतो ट्रैक्टर खींचने के लिए आया और ट्रैक्टर खींचते हुए पहाड़ी नदी का पानी अधिक दबाव बना तो वह भी पलट गया और केवल चक्का ही दिखाई दे रहा था. पानी कम होने के पर किसी तरह से लोग जुट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकाले और फिर हरनाटांड़ बाजार में मिस्त्री के यहां लाए. हिंदुस्तानीय थारू कल्याण महासंघ तपा दोन अध्यक्ष राजधारी महतो सचिव महेंद्र महतो समाजसेवी बृज किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि यह पहली बारिश का पहला बाढ था. जंगल के आठवीं पानी में दोनों ट्रैक्टर को पहाड़ी नदी बहा ले गया. पानी का धार इतना तेज था कि दोनों ट्रैक्टर को साइड कर दिया. वही जेसीबी और ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर को निकाला गया है. बृज किशोर प्रसाद ने बताया कि इन साल पहले पानी में यह पहली घटना हुआ है और हम लोग के यहां कोई मरीज सीरियस हो जाए उसके लिए हरनाटांड़ आने के लिए कोई सुविधा नहीं है. ज्यादा पानी हो जाने के कारण हरनाटांड़ जाने में मुश्किल हो जाता है. मुख्यालय से दोन इलाका के लिए कोई मुख सड़क नहीं है. जिससे बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है. हरनाटांड़ और रामनगर जाने के लिए बरसात के दिनों में केवल ट्रैक्टर ही सवारी होती है. उसी से हम लोग बाजार जाते हैं. इस साल दोन में पहली बारिश में पहाड़ी नदी उफान पर है. सचिव महेंद्र महतो ने बताया कि जेसीबी और ग्रामीणों को सहयोग से किसी तरह दोनों ट्रैक्टर को सुरक्षित निकाला गया. बहुत ही मशक्कत के बाद ही दोनों ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकला गया. मौके पर धर्मेंद्र महतो, चंदन महतो, राम विनय काजी, अजय कुमार, साहब यादव, अजय शर्मा, जनार्दन शर्मा, विश्व मणि महतो, मोहन महतो आदि उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हरनाटांड़ से दोन जाते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पहाड़ी नदी में पलटा, जेसीबी से निकाला गया दोनों ट्रैक्टर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top