Hot News

June 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनरेगा योजना सहित स्वास्थ्य संस्थानों की करायी गयी औचक जांच

बगहा. डीएम धर्मेंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज बगहा 01 प्रखंड के 24 पंचायतों में एक साथ 24 धावा दल द्वारा 48 डीलर, 48 आंगनबाड़ी केंद्र, 48 नल-जल योजना, 48 गली-नाली योजना, 48 मनरेगा की योजना एवं स्वास्थ्य संस्थानों की औचक जांच कराई गयी. धावा दल के पदाधिकारियों द्वारा पंचायत में आवास योजना, पेंशन योजना इत्यादि के लाभुक से फीडबैक लिया गया. उप विकास आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्रखंड कार्यालय की जांच, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविंद्र द्वारा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया. डीएम द्वारा प्रतिवेदित अनियमितता के आलोक में ऑन द स्पॉट निर्णय लिया गया और सात दिनों में नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया. डीएम ने विभिन्न पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों के आलोक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर उस पर अमल करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में डीएम के निर्देश के आलोक में एसडीएम बगहा एवं उप महाप्रबंधक, भवन निर्माण निगम द्वारा बगहा में निर्माणाधीन न्यायिक पदाधिकारियों के आवास का निरीक्षण किया गया. इस क्रम में पाया गया कि लगभग 60 प्रतिशत कार्य धरातल पर हुआ है. डीएम द्वारा तीव्र गति से एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि आगामी दिनों में इसी तरह से धावा दल का गठन करते हुए चरणबद्ध तरीके से औचक जांच कराया जाएगा. उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने विभागों, कार्यालयों द्वारा किये जा रहे कार्यों को विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप निष्पादित कराएं. प्रशासन के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन मानक के अनुरूप समय से पूर्ण होना चाहिए. किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनरेगा योजना सहित स्वास्थ्य संस्थानों की करायी गयी औचक जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएम ने बगहा अनुमंडल अंतर्गत चंपारण तटबंध एवं पीपी तटबंध का किया निरीक्षण

बगहा. संभावित बाढ़ आपदा को लेकर जिला प्रशासन पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है. बाढ़ आपदा से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ लगातार रिव्यू किया जा रहा है. ताकि बाढ़ आने पर जान-माल की क्षति को रोकी जा सके. इसी क्रम में आज डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बगहा अनुमंडल अंतर्गत चंपारण तटबंध एवं पीपी तटबंध का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. उन्होंने स्लूइस गेट की ग्रीसिंग वगैरह करा कर तैयारी हालात में रखने का निर्देश दिया. इसके साथ ही दबाव वाले पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखने, रैट होल को चिन्हित करते हुए उसकी मरम्मति कराने, स्वयं सेवकों की सूची, अंचल अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता तटबंध पर 24 गुणा 7 की तर्ज पर निगरानी करेंगे. अभियंता लगातार भ्रमण कर लगातार तटबंध पर नजर रखेंगे तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक कार्यों को संपादित कराएंगे. इसके साथ ही डीएम ने तटबंध के दोनों ओर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीएम ने बगहा अनुमंडल अंतर्गत चंपारण तटबंध एवं पीपी तटबंध का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: योग दिवस के लिए नगर निगम प्रशासन करेगा नागेंद्र झा स्टेडियम की साज-सज्जा

Darbhanga News: दरभंगा. योग दिवस पर आगामी 21 जून को नगेन्द्र झा स्टेडियम की साज-सज्जा नगर निगम करेगा. सामूहिक योगाभ्यास के लिए स्टेडियम को व्यवस्थित करने का डीएम ने आदेश दिया है. इस आलोक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने निर्देश जारी कर दिया है. इसके तहत स्थल की साफ-सफाई, मंच सज्जा, पोडियम, मंच सहित मैदान में कारपेट लगाने, साउंड सिस्टम, दरी आदि की आवश्यकतानुसार व्यवस्था करने के लिए कहा है. साथ में शहरी आजीविका मिशन से एक सौ प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा है. वाहन सह गोदाम प्रभारी को स्थल पर पानी का टैंकर उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी दी गई है. जोन प्रभारी गौतम राम, राकेश कुमार व मुन्ना राम साफ-सफाई कराने के साथ चूना-ब्लिचिंग का छिड़काव करायेंगे. कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. नोडल पदाधिकारी उपनगर आयुक्त मो. फिरोज बनाये गये हैं. इसके अलावा नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी निखिल चौरसिया, शांति रमण, एइ सउद आलम, चेतन आनंद, जेइ जितेंद्र कुमार, नगर मिशन प्रबंधक संतोष कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र मिश्र के अलावा कंप्यूटर प्रशाखा से शिवशंकर सिन्हा, रोकड़पाल मुकेश कुमार शर्मा, सहायक रवि कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: योग दिवस के लिए नगर निगम प्रशासन करेगा नागेंद्र झा स्टेडियम की साज-सज्जा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नंदपुर गांव में वर्चस्व की गोलीबारी, एक व्यक्ति हुआ जख्मी

सूर्यगढ़ा. नंदपुर गांव में वर्चस्व को लेकर एक बार फिर गोलीबारी हुई. मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े आठ बजे की है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां दो राउंड फायरिंग हुई है. एक गोली नंदपुर गांव के रहने वाले सुनील सिंह के पुत्र अमरेश सिंह के पैर में लगी. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा लाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए लखीसराय रेफर किया. लखीसराय के ममता इमरजेंसी हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जानकारी ली गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नंदपुर गांव में वर्चस्व की गोलीबारी, एक व्यक्ति हुआ जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योजनाओं में और भव्यता लाने को लेकर किया गया विचार

मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं का डीएम ने की समीक्षा सहरसा. डीएम दीपेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में पर्यटन विभाग से संबंधित कंसल्टेंट एजेंसी द्वारा मां उग्रतारा धाम मंदिर, मंडन मिश्र धाम व मत्स्यगंधा झील के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्तावित कार्य योजना की प्रस्तुति पीपीटी के माध्यम से की गयी. समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले 23 जनवरी को संपन्न प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणा के अनुरूप मां उग्रतारा धाम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार इसमें तीन मुख्य भवन धर्मशाला, चार प्रसाद भवन, पांच टॉयलेट ब्लॉक, एक पार्किंग सहित अन्य अवसंरचना समाहित होंगे. मंडन मिश्र धाम जीर्णोद्धार के तहत प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार इसमें मुख्य भवन, नौ उत्कृष्ट कोटि के कॉटेज, टॉयलेट ब्लॉक, फव्वारा युक्त कृत्रिम झील सहित अन्य आवश्यक अवसंरचना का निर्माण शामिल है. मत्स्यगंधा झील को पर्यटकीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अनुसार इसमें म्यूजिकल फाउंटेन, चार सौ मीटर का घाट, वृत्ताकार ग्लास ब्रिज, पार्किंग स्थल व महाहिंदुस्तानकालीन घटनाओं पर आधारित अभिव्यक्ति स्थल, यादगार वस्तुओं से संबंधित विक्रय स्थल सहित अन्य अवसंरचना का निर्माण प्रस्तावित है. समीक्षा बैठक के दौरान वर्णित स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्तावित कार्यों में और भव्यता लाने के उद्देश्य से कुछ बिंदुओं पर विचार किया गया. जिसके संबंध में पर्यटन विभाग को अवगत कराया जायेगा. बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, एसडीओ सदर श्रेयांश तिवारी, शिरीष कुमार, डीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योजनाओं में और भव्यता लाने को लेकर किया गया विचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लालू प्रसाद पर बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाना बेबुनियाद : प्रो आलोक

पूर्णिया. बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह राजद के वरिष्ठ नेता प्रो. आलोक कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राजद के राष्ट्रीय अध्यक्षलालू प्रसाद पर बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के अपमान करने का आरोप लगाए जाने को बेबुनियाद बताया है. यहां जारी बयान में उन्होंने कहा है कि आरएसएस एवं भाजपा जैसी पार्टी एवं संगठन के लोगों के द्वारा संविधान का अपमान हमेशा से किया जा रहा है. प्रो. कुमार ने कहा है कि आरएसएस के हेडक्वार्टर पर वर्षों तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया जो राष्ट्र का अपमान है. उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं एवं संघ के लोगों को पता होना चाहिए कि आज भी मध्यप्रदेश के ग्वालियर हाई कोर्ट में डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति को स्थापित करने के लिए बहूजनों का आंदोलन चल रहा है जहां भाजपा की प्रशासन है. जबकि लालू जी ने बिहार में सत्ता संभालने के कुछ ही दिनों बाद पटना हाई कोर्ट के सामने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदमकाद प्रतिमा का अनावरण कर अपने विचारों को देश के रख दिया था. प्रो आलोक ने कहा है कि बिहार के सभी बहुजन नेता यथा जननायक कर्पूरी ठाकुर, अमर शहीद जगदेव प्रसाद, बीपी मंडल, डॉक्टर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश, बिरसा मुंडा, तिलकामांझी जैसे क्रांतिकारी महापुरुषों की प्रतिमा राजधानी के मुख्य चौराहे पर अपने कार्यकाल में स्थापित करने का काम किया. बिहार विश्वविद्यालय का नामकरण डॉक्टर आंबेडकर, भागलपुर विश्वविद्यालय का नामकरण तिलका मांझी और रांची विश्वविद्यालय का नामकरण वीरसा मुंडा के नाम से किया गया. इसके कई उदाहरण हैं. प्रो आलोक ने कहा है कि बाबासाहब आंबेडकर के विचारों की हत्या प्रतिदिन कर लालू जी जैसे महान समाजवादी, सामाजिक न्याय एवं सांप्रदायिक सद्भाव के लिए मिसाल क़ायम करने वाले नेता को अपमानित करने के लिए झूठा मनगढ़ंत आरोप लगाकर बिहार ही नहीं देश भर में भ्रम पैदा करना है. उन्होंने भाजपा के इस तरह के क्रियाकलाप को बहुजन नेताओं के चरित्र हनन का प्रयास बताया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लालू प्रसाद पर बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाना बेबुनियाद : प्रो आलोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएम ने आधार केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जमुई. डीएम श्रीनवीन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आधार नामांकन एवं संशोधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर कार्यरत कर्मियों से कार्य की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा सेवा की गुणवत्ता को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. डीएम ने कर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि आधार से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाये. उन्होंने कहा कि आमजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए केंद्र में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ मामलों में प्रक्रिया शिथिल है. इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में लापरवाही पायी गयी, तो संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने केंद्र पर मौजूद नागरिकों से भी उनकी समस्याएं पूछी और समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने आधार सेवा से जुड़े बोर्ड, समय-सारणी व जानकारी संबंधी डिस्प्ले को अद्यतन रखने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले लोगों को सुविधाजनक अनुभव मिल सके. मौके पर डीपीआरओ भानु प्रकाश समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीएम ने आधार केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो बाइकों की भिड़ंत में सगे भाइयों समेत चार जख्मी

आरा. आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव के समीप बुधवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार सगे भाइयों समेत चार लोग जख्मी हो गये. जिसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन से एक बाइक पर सवार दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, जख्मी दूसरे बाइक सवार अन्य युवक का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मंगल पासवान के तीन पुत्र छोटा पासवान, रुदल कुमार एवं सुनील कुमार एवं दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक शामिल है. इधर, डायल 112 नंबर पुलिस वाहन के दारोगा नेयाज अख्तर ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीनों भाई आरा की ओर जा रहे थे. जबकि दूसरी बाइक से धोबहां की तरफ आ रहा था. उसी दौरान बेहरा गांव के समीप दोनों की बाइकों में आपसी भिड़ंत हो गयी, जिससे एक बाइक पर सवार तीनों भाई एवं दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक जख्मी हो गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो बाइकों की भिड़ंत में सगे भाइयों समेत चार जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

19 जून को पटना में RJD राज्य परिषद की बैठक, कई एजेंडों पर होगी चर्चा

RJD Meeting: पटना में 19 जून को आरजेडी की बड़ी बैठक होने वाली है. ज्ञान भवन में सुबह 11 बजे से आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक होगी. इसमें राजद सुप्रीमो लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत राजद के तमाम नेता मौजूद रहेंगे, जिसमें विधायक पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद विधान पार्षद जिलाध्यक्ष शामिल हैं. कई एजेंडों पर होगी चर्चा राज्य में ये साल चुनावी साल है. संगठन को किस तरह मजबूत, धारदार बनाया जाए, इस पर चर्चा होगी. सांगठनिक कार्यक्रम, अनुशासन जैसे विषयों पर वार्ता होगी. चुनावी तैयारियों पर भी विचार-विमर्श होना है. आरजेडी में संगठन का चुनाव हो रहा है. पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन हुआ. यह चुनाव हो चुका है. राज्य परिषद के सदस्य भी चुने जा चुके हैं. बैठक में होगी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए एकल नामांकन हुआ. मंगनी लाल मंडल ने नामांकन दाखिल किया. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं लेकिन इसकी विधिवत घोषणा गुरुवार को राज्य परिषद की बैठक में होगी. अति पिछड़े समाज के बड़े नेता हैं. इस वर्ग की आबादी बिहार में सबसे अधिक 36 फीसदी है. इनको अध्यक्ष बनाकर आरजेडी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 5 जुलाई को अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है. 23 जून को लालू प्रसाद नामांकन करेंगे. राष्ट्रीय जनता दल 5 जुलाई को अपना 28वां स्थापना दिवस मनाएगा और 5 जुलाई को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर फिर से लालू यादव के ही नाम की घोषणा की जाएगी. लालू यादव फिर से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे. इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: पहले प्रेमिका का गला रेता, फिर शव को सूटकेस में भरकर नाले में फेंका The post 19 जून को पटना में RJD राज्य परिषद की बैठक, कई एजेंडों पर होगी चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Night Shift आपको बर्बाद कर देगा, शोध में खुलासा हो सकती है ये 6 गंभीर बीमारियां

Night Shift Side Effects: बेहतर करने की चाहत और काम के प्रेशर की वजह से बीपीओ, हेल्थकेयर, आईटी और मीडिया जैसे क्षेत्रों में नाइट शिफ्ट का चलन आम हो गया है. लेकिन लगातार रात की ड्यूटी करने से शरीर के प्राकृतिक सर्केडियन रिदम में गंभीर असंतुलन पैदा हो जाता है. विभिन्न अध्ययन यह संकेत देते हैं कि नाइट शिफ्ट का दीर्घकालिक असर न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है. आइए जानते हैं लगातार नाइट शिफ्ट में काम करने के क्या नुकसान हैं. मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रभाव जर्नल ऑफ ऑक्यूपेशनल हेल्थ साइकोलॉजी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वालों में डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षण दोगुने हो जाते हैं. लगातार नींद में कटौती से मूड डिसऑर्डर और इमोशनल डिसबैलेंस होने लगता है. Also Read: Best Monsoon Trek In India : एडवेंचर के हैं शौकीन, तो मानसून में कर सकते हैं यहां की ट्रैकिंग हृदय रोग का खतरा हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, 2016 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वालों में हृदय रोग (जैसे हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी हार्ट डिजीज) का खतरा 40 फीसदी तक बढ़ जाता है. मेटाबॉलिक और वजन से जुड़ी समस्याएं इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी के अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है कि रात में काम करने वाले लोगों में वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही ऐसे लोगों में टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम का भी खतरा रहता है, क्योंकि उनका खानपान और नींद चक्र असामान्य होता है. नींद की गुणवत्ता में गिरावट स्लीप रिसर्च सोसाइटी की एक रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में अनिद्रा की शिकायत अधिक होती है, जिससे उनका कार्य प्रदर्शन भी प्रभावित होता है. कैंसर का जोखिम डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार लगातार नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों में “कार्सिनोजेनिक” यानी कि कैंसर कारक का खतरा बढ़ जाता है. खासकर ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसे मामले बढ़ने लगते हैं. कम हो जाती है निर्णय लेने की क्षमता यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया स्टडी में कहा गया है कि लंबे समय तक नाइट शिफ्ट में काम करने से याददाश्त, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और निर्णय लेने की ताकत में कमी आती है. साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इसका असर प्रजनन क्षमता पर भी पड़ता है. क्या है बचाव के उपाय शिफ्ट रोटेशन में संतुलन रखें दिन में 6–7 घंटे की गुणवत्ता वाली नींद लें नाइट शिफ्ट काम करते हैं तो कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करें अक्सर देखने को मिलता है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग अपने खानपान का ध्यान नहीं रखते हैं. इसलिए इस शिफ्ट में लगातार काम करने वाले लोगों को नियमित व्यायाम और सही डाइट अपनाने सलाह दी जाती है. Also Read: Watch for Men:ऑफिस से लेकर पार्टी तक,पुरुषों के लिए परफेक्ट हैं ये घड़ियां The post Night Shift आपको बर्बाद कर देगा, शोध में खुलासा हो सकती है ये 6 गंभीर बीमारियां appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top