Hot News

June 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: पटना में अवैध हथियार लेकर घूम रहा था स्कूटी सवार, पूछताछ में घर से भी बरामद हुआ कट्टा

Patna News: पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में चल रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जांच के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को रोका गया और पूछताछ में उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ. आरोपी की पहचान सेवरी नगर नहर पर रहने वाले आकाश कुमार के रूप में की गई है, जो पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. डिक्की से मिला कट्टा, घर से दूसरी बरामदगी पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि ROB के पास जब वाहन जांच अभियान चल रहा था, उसी समय दीघा से सेवरी नगर की ओर जा रहे आकाश को शक के आधार पर रोका गया. तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी की डिक्की से एक देशी कट्टा बरामद हुआ. इसके बाद जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके घर में भी एक और हथियार छिपाकर रखा गया है. पुलिस ने तत्काल छापेमारी करते हुए सेवरी नगर स्थित उसके घर से दूसरा देशी कट्टा भी बरामद कर लिया. पहले से दर्ज हैं गंभीर मामले जांच में पता चला है कि आकाश कुमार पर पटना हवाई अड्डा थाना में केस संख्या 292/22 दर्ज है, जिसमें वह पहले जेल जा चुका है. इसके अलावा रूपसपुर थाना में भी केस संख्या 1023/23 के तहत उस पर मामला चल रहा है. अब पुलिस उसके अन्य पुराने रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है. Also Read: नवगछिया की आरती हत्याकांड में CBI जांच की उठी मांग, छात्रा के पिता ने CM नीतीश को भेजा आवेदन न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रूपसपुर थाना लाया गया और औपचारिक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने स्कूटी और दोनों हथियार जब्त कर लिये हैं. अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि हथियार कहां से लाए गए और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है. The post Patna News: पटना में अवैध हथियार लेकर घूम रहा था स्कूटी सवार, पूछताछ में घर से भी बरामद हुआ कट्टा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खरकाई और संजय नदी का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश से सड़कों पर जलजमाव, आवागमन ठप

Heavy Rain | सरायकेला, प्रताप मिश्रा : सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से सरायकेला की दो प्रमुख नदियों खरकाई और संजय का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. सरायकेला-खरसावां मार्ग पर खप्पर साही के समीप बहने वाली संजय नदी सुबह से ही उफान पर है. खप्पर साही पुल भी डूब गया है, जिससे खरसावां का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. सरायकेला-खरसावां का आवागमन ठप आज गुरुवार की सुबह से ही पुल के ऊपर से पानी बह रही थी. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, पानी का बाहव भी बढ़ता गया. दोपहर 11 बजे तक पुल के ऊपर करीब 4 फीट पानी बहने लगा. पुल के ऊपर पानी बहने से सरायकेला-खरसावां का आवागमन ठप हो गया है. वही सरायकेला से कांडरा जाने वाली मार्ग पर कोलावीरा अंडरपूल पर पानी का जमा हो गया है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें अंडरपूल पर छोटी गाड़ियों का आवागमन ठप कोलबीरा अंडर पुल पर भी लगभग 3 फीट पानी जमा हो गया है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है. अंडरपूल पर सिर्फ बड़ी गाड़ियां ही पार हो रही है. छोटे वाहन जैसे बाइक, कार इत्यादि का आवागमन ठप हो गया है. इधर लगातार बारिश से जिला डीसी ऑफिस के बाहर भी पानी का जमाव हो गया है. वहीं शहरीक्षेत्रों में नालियों के जाम रहने के कारण विभिन्न जगहों में पानी जमा हो गया है. इसे भी पढ़ें Heavy Rain : टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर बाढ़ जैसे हालात; चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गये फाटक, देखिये PHOTOS झमाझम बारिश के बीच खरसावां में बीते 72 घंटे से बिजली गुल, अंधेरे में गुजर रही रातें रांची में केक काटकर मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, सीएम ने दी शुभकामना The post खरकाई और संजय नदी का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश से सड़कों पर जलजमाव, आवागमन ठप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par: ब्लॉकबस्टर बनने से चूकी आमिर खान की फिल्म, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई चिंता, इन फिल्मों से है काफी पीछे

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के साथ सुपरस्टार तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. मिस्टर परफेक्शनिस्ट की पिछली दो फिल्में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और लाल सिंह चड्ढा भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन ‘सितारे जमीन पर’ से लोगों को काफी उम्मीदें थीं. खास तौर पर इसलिए क्योंकि यह फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. सितारे जमीन पर की एडवांस बुकिंग सितारे जमीन पर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार, CBFC से सर्टिफिकेट मिलने में देरी की वजह से ऐसा हुआ. हालांकि 36 घंटे से ज्यादा समय से टिकट खुले हैं, लेकिन इनकी बिक्री नहीं हो रही है. Sacnilk के अनुसार, गुरुवार को सुबह 9 बजे के आसपास, फिल्म के सिनेमाघरों में आने से सिर्फ 24 घंटे पहले, सितारे जमीन पर की एडवांस बुकिंग 1 करोड़ रुपये को पार कर गई. आमिर खान की फिल्म के लिए यह कम संख्या है. ऐसा नहीं लगता कि फिल्म की एडवांस बुकिंग आमिर की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को पार कर पाएगी, जिसने 5.52 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग ग्रॉस कमाई की थी. इन फिल्मों से पीछे है सितारे जमीन पर सितारे जमीन पर 2025 में रिलीज होने वाली कुछ अन्य सुपरस्टार फिल्मों से भी पीछे है, जिसमें जाट (2.37 करोड़), केसरी चैप्टर 2 (1.84 करोड़), सलमान खान की सिकंदर (10.09 करोड़) और अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (8.02 करोड़) शामिल है. धीमी कलेक्शन निर्माताओं के लिए चिंता का विषय है. क्या सितारे जमीन पर कम एडवांस बुकिंग के चलन को मात दे पाएगी? एडवांस बुकिंग में कम चर्चा के बावजूद, कुछ लोगों को अभी भी उम्मीद है कि इसमें ओपनिंग डे में उछाल आएगा. मूवी व्यापार विश्लेषक अतुल मोहन कहते हैं. “ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और धूम 3 को छोड़कर आमिर खान की फिल्में धीमी शुरुआत के लिए जानी जाती हैं और फिर लोगों की जुबानी चर्चा पर टिकी रहती हैं. मुझे अभी भी उम्मीद है कि सितारे जमीन पर धीमी शुरुआत के बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. बशर्ते कि लोग इसे अच्छा रिव्यू दें.” सितारे जमीन पर के बारे में आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित, सितारे जमीन पर में आमिर एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो विशेष जरूरत वाले बच्चों की एक टीम का नेतृत्व करते हैं. इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी हैं और यह 10 विशेष जरूरत वाले अभिनेताओं की पहली फिल्म है. यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur Educational Qualification: सिर्फ बिजनेस ही नहीं, पढ़ाई में भी नंबर 1 थे संजय कपूर, देखें हाई-क्वालिफाइड डिग्रियां The post Sitaare Zameen Par: ब्लॉकबस्टर बनने से चूकी आमिर खान की फिल्म, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई चिंता, इन फिल्मों से है काफी पीछे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sunjay Kapur Educational Qualification: सिर्फ बिजनेस ही नहीं, पढ़ाई में भी नंबर 1 थे संजय कपूर, देखें हाई-क्वालिफाइड डिग्रियां

Sunjay Kapur Educational Qualification: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने हिंदुस्तानीय व्यवसायी संजय कपूर का 53 वर्ष की आयु में यूनाइटेड किंगडम (यूके) में निधन हो गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब हुई, जब पोलो मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. आज उनका अंतिम संस्कार होना है. ऐसे में करिश्मा कपूर अपनो बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई. उनके साथ करीना और सैफ अली खान भी स्पॉट किए गए. संजय कपूर ने कब ज्वाइन किया बिजनेस संजय कपूर, रानी कपूर और स्वर्गीय सुरिंदर कपूर के बेटे थे, जो हिंदुस्तान के ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में अग्रणी थे और सोना ग्रुप को खड़ा किया था. कम उम्र से ही, संजय को पारिवारिक विरासत के उत्तराधिकारी के रूप में पहचाना जाता था. उन उम्मीदों को पूरा करते हुए, वह 2003 में बिजनेस में शामिल हो गए और इसके वर्ल्डवाइड फैलाया. कितने पढ़े-लिखे हैं संजय कपूर संजय कपूर ने बिजनेस में काफी मेहनत की. यही वजह है कि वह सोना कॉमस्टार में अध्यक्ष के पद पर पहुंचे. एक सफल बिजनेसमैन होने के नाते वह काफी पढ़े-लिखे भी थे. बॉलीवुडशादियों की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में हुई. उसके बाद वह देहरादून के दून स्कूल में चले गए. बाद में उन्होंने विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त की और लंदन से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की. करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बारे में करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर, 2003 को मुंबई में संजय संग सात फेरे लिए. उसके बाद दोनों के रिश्ते में खट्टास आ गई. बाद में कपल ने आपसी समझदारी से साल 2016 में एक दूसरे संग तलाक ले लिया. उनके दो शिशु हैं. जिसका नाम समायरा और कियान है. यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: 13वें दिन अक्षय की फिल्म ने बजा दिया डंका, 250 करोड़ के करीब पहुंची कमाई The post Sunjay Kapur Educational Qualification: सिर्फ बिजनेस ही नहीं, पढ़ाई में भी नंबर 1 थे संजय कपूर, देखें हाई-क्वालिफाइड डिग्रियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Career In Yoga: योग बना ग्लोबल करियर! विदेशों में बढ़ी भारतीय योग टीचर्स की मांग

Career In Yoga: एक समय था जब योग को केवल मानसिक शांति और शारीरिक मजबूती के लिए जाना जाता था. लेकिन अब इसकी पहचान बदल चुकी है. आज योग दुनियाभर में एक उभरता हुआ करियर विकल्प बन गया है. हिंदुस्तान के युवा भी इस ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, क्योंकि विदेशों में हिंदुस्तानीय योग प्रशिक्षकों की बहुत मांग है. कब और कैसे करें शुरुआत? योग में करियर की शुरुआत 12वीं के बाद की जा सकती है. इसके लिए किसी खास स्ट्रीम की जरूरत नहीं होती, लेकिन शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना जरूरी है. छात्र सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई कर सकते हैं. योग से जुड़े प्रमुख कोर्स सर्टिफिकेट इन योगा (3 से 6 महीने) डिप्लोमा इन योगा एजुकेशन (1 वर्ष) बीए / बीएससी इन योगा (3 वर्ष) एमए / एमएससी इन योगा (2 वर्ष) पीजी डिप्लोमा इन योगा थैरेपी योग की पढ़ाई कहां से करें? हिंदुस्तान में कई प्रतिष्ठित संस्थान योग शिक्षा प्रदान करते हैं, इन्में से कुछ प्रशासनी संस्थान हैं: मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग, दिल्ली पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB) जरूरी सर्टिफिकेशन से मिलेगी पहचान योग में प्रोफेशनल पहचान बनाने के लिए Yoga Certification Board (YCB) द्वारा लेवल 1 से लेवल 3 तक के सर्टिफिकेट बेहद उपयोगी हैं. इसके अलावा RYT-200/500 (Yoga Alliance, USA) जैसे सर्टिफिकेशन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं. योग में करियर के अवसर योग शिक्षक स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ा सकते हैं. योग थेरेपिस्ट बनकर अस्पतालों या क्लीनिकों में काम कर सकते हैं. आजकल कॉर्पोरेट कंपनियों में वेलनेस कोच की भी मांग है. इसके अलावा आप फ्रीलांस योग कोच बनकर ऑनलाइन क्लास या खुद का वेलनेस सेंटर शुरू कर सकते हैं. विदेशों में भी बढ़ी डिमांड हिंदुस्तान के योग प्रशिक्षकों की मांग सिर्फ देश तक सीमित नहीं है. अमेरिका, यूके, यूएई, जापान जैसे देशों में योग को लेकर जागरूकता बढ़ी है. वहां हिंदुस्तानीय योग शिक्षकों को अच्छी सैलरी और सम्मान के साथ काम करने के अवसर मिल रहे हैं. यह भी पढ़ें- QS World Rankings 2026: IIT-NIT में एडमिशन से पहले जानें हिंदुस्तान का टॉप काॅलेज, ऐसे मिलता है Admission यह भी पढ़ें- Top Universities in India: कौन हैं हिंदुस्तान की टॉप 10 यूनिवर्सिटी? Admissions के लिए रहती है होड़ The post Career In Yoga: योग बना ग्लोबल करियर! विदेशों में बढ़ी हिंदुस्तानीय योग टीचर्स की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Job Placement 2025: IIT धनबाद की नव्या की धमाकेदार एंट्री, Microsoft में इंटर्नशिप Google में लाखों की नौकरी

Job Placement 2025: Google में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉब करने वाले नव्या श्रीवास्तव की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. उन्होंने पहले विश्व की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप की और अब उन्हें गूगल में नौकरी (Job in Google) मिल गई है. नव्या की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार और संस्थान के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं. Job Placement of Navya: आईआईटी धनबाद से की पढ़ाई नव्या झारखंड के धनबाद स्थित प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT धनबाद) की स्टूडेंट हैं. हालांकि, वो मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली है. नव्या ने साल 2017 से 2021 के बीच आईआईटी धनबाद से बीटेक (BTech from IIT Dhanbad) की डिग्री ली. BTech Computer Science की डिग्री नव्या श्रीवास्तव की LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने आईआईटी धनबाद से बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच से पूरा किया है. उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान कई तकनीकी प्रोजेक्ट्स में भाग लिया और कोडिंग के क्षेत्र में खुद को मजबूत किया. उनका फोकस, कठिन मेहनत और सीखने की इच्छा ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आई है. Microsoft में इंटर्नशिप बीटेक खत्म होने के बाद नव्या को टॉप कंपनी Microsoft में इंटर्नशिप के लिए गई. उन्होंने यहां मई 2020 से जुलाई 2020 तक इंटर्नशिप किया. माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप के दौरान नव्या ने प्रोडक्ट डेवलपमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया था. इस अनुभव ने उनके टेक्निकल स्किल को और भी निखारा. इसके साथ ही उन्होंने टीमवर्क, प्रॉब्लम सॉल्विंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स भी सीखी. उन्होंने अपनी काबिलियत से वहां भी एक अलग पहचान बनाई. JEE Toppers की पहली पसंद है यह काॅलेज, करोड़ों में प्लेसमेंट, देखें Admission के लिए CutOff Google में नौकरी माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप के बाद उनका चयन गूगल में हो गया. वो साल 2021 जुलाई महीने से गूगल में काम कर रही हैं. नव्या को गूगल जैसी दिग्गज कंपनी में नौकरी मिली है. यहां वे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करेंगी. इस नौकरी के लिए चयन की प्रक्रिया बेहद कठिन थी जिसमें टेक्निकल इंटरव्यू, कोडिंग चैलेंज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल थे. नव्या ने हर चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और आखिरकार चयनित हो गईं. उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत में कोई कमी न हो तो किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है. नव्या श्रीवास्तव का यह सफर हर उस छात्र के लिए प्रेरणास्रोत है जो आईटी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहता है. गूगल में उनका चयन हिंदुस्तान की युवा प्रतिभा की ताकत को भी दर्शाता है. Job Placement Google में प्लेसमेंट और फ्री में बीटेक, फिर भी ये IIT नहीं टॉपर्स की पहली पसंद The post Job Placement 2025: IIT धनबाद की नव्या की धमाकेदार एंट्री, Microsoft में इंटर्नशिप Google में लाखों की नौकरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने वाले गैंग 6 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी शहर में लंबे वक्त से ऑटो रिक्शा चालकों से जबरन अवैध वसूली करने वाले गिरोह की करतूतें आखिरकार पुलिस की नजर में आ गईं. SP अमित रंजन को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत स्पेशल टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए. नतीजा यह रहा कि आधा दर्जन युवक पुलिस के हत्थे चढ़े और शहर के टेंपो चालकों ने राहत की सांस ली. फर्जी रसीद से वसूली, जिम्मेदार अधिकारी बने रहे मौन शहर के प्रमुख टेंपो स्टैंड रीगा रोड, गौशाला चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, मेहसौल और बऊआ हनुमान मंदिर के पास गैंग के सदस्य तैनात रहते थे. वे ऑटो चालकों से पैसे वसूलते थे और बदले में उन्हें फर्जी रंग-बिरंगी रसीदें थमा देते थे. खास बात यह कि नगर निगम की ओर से जिन स्थानों पर विधिवत वसूली की जाती है, वहीं बगल में यह गैंग खुलेआम अवैध वसूली करता था. ट्रैफिक पुलिस और अन्य जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे रहे. छह आरोपी हिरासत में, मास्टरमाइंड फरार पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार युवकों में प्रमोद कुमार (पुनौरा), उमर (मेहसौल), दीपक झा (गौशाला चौक), शमीम (मेहसौल वार्ड 27), नौशाद और गुलजार (आजाद चौक) शामिल हैं. इनके पास से कुल 5921 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और अलग-अलग रंग की फर्जी रसीदें बरामद हुईं. आरोपियों ने पूछताछ में संतोष पटेल और प्रेम पटेल को पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बताया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. Also Read: नवगछिया की आरती हत्याकांड में CBI जांच की उठी मांग, छात्रा के पिता ने CM नीतीश को भेजा आवेदन डीएसपी ने खोला पूरे रैकेट का राज सदर डीएसपी रामकृष्णा ने बताया कि मास्टरमाइंड खुद दो प्रमुख चौक पर वसूली करते थे, जबकि उनके साथी रेलवे स्टेशन, ईदगाह और हनुमान मंदिर के पास चालकों से पैसे ऐंठते थे. नगर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. छापेमारी टीम में ट्रैफिक DSP दीपक कुमार, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, मेहसौल थानाध्यक्ष फेराज हुसैन समेत अन्य अफसर शामिल रहे. The post Bihar News: ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने वाले गैंग 6 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटी ने की पड़ोसी से शादी की जिद… पिता ने गला घोंटकर मार डाला, शव जलाकर यमुना में बहाई राख

Inter Caste Love Murder: बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. 21 वर्षीय युवती शिवानी कश्यप का अपने ही पड़ोसी युवक अंकित प्रजापति से प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और इस बात को लेकर शिवानी अपने घरवालों से कई बार भिड़ चुकी थी. लेकिन परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि युवक दूसरी जाति से था और उनका कहना था कि यह शादी गांव-समाज में बदनामी का कारण बन सकती है. इसी बदनामी के डर में शिवानी की जान ले ली गई. कोर्ट मैरिज की बात पर टूटा कहर पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता संजीव उर्फ संजू ने बताया कि शिवानी ने मंगलवार की रात परिवार से साफ कह दिया था कि वह कोर्ट मैरिज करेगी। इस पर परिवार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. शिवानी को पीटा गया और जब उसने हंगामा किया तो पिता, मां, भाई रवि और बुआ की बेटी ने मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इस हत्या के बाद परिजनों ने उसका शव रात में ही जला दिया और अस्थियां यमुना नदी में बहा दीं ताकि कोई सुराग न बचे. शव को रात में जला दिया, राख बहा दी गई यमुना में हत्या के बाद पूरी योजना के तहत शव को घर से दूर ले जाकर जलाया गया और सभी अवशेषों को यमुना में बहा दिया गया. हत्या में शामिल भाई रवि और बुआ की बेटी घटना के बाद से फरार हैं, जबकि पिता संजीव और मां बबीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है. प्रेमी अंकित ने खोला राज, पुलिस को दी सूचना बुधवार सुबह जब अंकित को शिवानी के गायब होने की जानकारी मिली और बातों-बातों में हत्या की आशंका हुई, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. जब शिवानी के परिवार से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने अंकित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. शिवानी को किया गया था नजरबंद, होती थी मारपीट पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शिवानी की हर गतिविधि पर निगरानी रखी जाती थी. परिजन उसे बाहर जाने से रोकते थे और अंकित से बातचीत करने पर मारपीट करते थे. बावजूद इसके शिवानी अपने फैसले पर अडिग रही और अंकित से शादी करना चाहती थी. उसने कई बार कहा था कि वह भागकर कोर्ट मैरिज कर लेगी. हत्या, साक्ष्य मिटाने और साजिश का केस दर्ज एसपी सूरज कुमार राय ने जानकारी दी कि आरोपी पिता, मां, भाई और बुआ की बेटी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है. क्या कहता है समाज? यह घटना एक बार फिर समाज में जाति और प्रतिष्ठा के नाम पर लड़कियों की आजादी और उनके फैसलों की हत्या की तरफ इशारा करती है. ऑनर किलिंग की यह घटना न सिर्फ दर्दनाक है बल्कि समाज में गहरे बैठे पूर्वाग्रहों का भी प्रमाण है, जो एक स्त्री की अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने के अधिकार को अब भी स्वीकार नहीं करता. The post बेटी ने की पड़ोसी से शादी की जिद… पिता ने गला घोंटकर मार डाला, शव जलाकर यमुना में बहाई राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Counselling 2025: बीटेक में एडमिशन का एक और मौका, जैक काउंसलिंग के लिए आवेदन दोबारा

JAC Counselling 2025: अगर आपने JAC दिल्ली काउंसलिंग के पहले राउंड में आवेदन नहीं किया था, तो अब आपके पास दूसरा मौका है. संयुक्त प्रवेश समिति (JAC) दिल्ली ने B.Tech और B.Arch कोर्सों में दाखिले के लिए राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण विंडो दोबारा खोल दी है. इच्छुक अभ्यर्थी आज ही jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह विंडो सिर्फ आज रात 10:30 बजे तक खुली रहेगी. महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को JEE Main आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी. राउंड 2 सीट आवंटन की लिस्ट 24 जून 2025 को जारी की जाएगी. सीट मिलने पर उम्मीदवारों को 25 से 26 जून के बीच डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. ये संस्थान कर रहे हैं भागीदारी JAC दिल्ली काउंसलिंग 2025 में दिल्ली के कई प्रमुख तकनीकी संस्थान शामिल हैं: दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT) इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (IGDTUW) इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT Delhi) ऐसे करें पंजीकरण jacdelhi.admissions.nic.in पर जाएं. “नया पंजीकरण और विकल्प भरना चालू है…” लिंक पर क्लिक करें. JEE Main एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें. विवरण भरें और फॉर्म सबमिट करें. यह भी पढ़ें- QS World Rankings 2026: IIT-NIT में एडमिशन से पहले जानें हिंदुस्तान का टॉप काॅलेज, ऐसे मिलता है Admission यह भी पढ़ें- Top Universities in India: कौन हैं हिंदुस्तान की टॉप 10 यूनिवर्सिटी? Admissions के लिए रहती है होड़ The post JAC Counselling 2025: बीटेक में एडमिशन का एक और मौका, जैक काउंसलिंग के लिए आवेदन दोबारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JDU के इस नेता ने दिया इस्तीफा, फेसबुक पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए लिखा- मेरी योग्यता…

Bihar Politics: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नेतृत्वक सरगर्मी तेज है. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. जी हां, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पटना साहिब विधानसभा के प्रभारी नवीश कुमार नवेंदु ने आज (19 जून, 2025) इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेजा है. उनकी नाराजगी योग्यता को नजरअंदाज करने को लेकर है. फेसबुक पोस्ट पर गुस्सा जाहिर नवीश कुमार नवेंदु ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के माननीय अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा जी से अनुरोध करता हूं कि मेरे जैसा जनता दल यूनाइटेड के समर्पित कार्यकर्ता पिछले 13 वर्षों से पार्टी के लिए बारिश, आंधी-पानी में भी पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी निष्ठा से करते आया है, लेकिन मेरी योग्यता को नजरअंदाज किया जा रहा है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें त्याग पत्र ने खड़े किए कई सवाल नए-नए लोगों को अध्यक्ष और सदस्य बनाया जा रहा है. इसलिए मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ आज जनता दल यूनाइटेड के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता एवं पटना साहिब विधानसभा प्रभारी के पद सहित पार्टी के प्राथमिक सदस्य से त्यागपत्र देता हूं. जेडीयू नेता नवीश कुमार नवेंदु के इस त्यागपत्र ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने योग्यता होते हुए भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जगह न मिलने और दरकिनार करते हुए नए लोगों को अध्यक्ष और सदस्य बनने पर सवाल खड़े किए हैं. इसे भी पढ़ें: PM Modi: कल बिहार दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मंच साझा करने वालों के लिए कोविड जांच जरूरी The post JDU के इस नेता ने दिया इस्तीफा, फेसबुक पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए लिखा- मेरी योग्यता… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top