Hot News

June 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Iran Israel Nuclear Conflict: पुतिन की शांति पेशकश, ईरान-इजराइल संघर्ष सुलझाने को तैयार रूस

Iran Israel Nuclear Conflict: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को शांत करने के लिए एक नई पहल की है. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत करते हुए पुतिन ने कहा कि मॉस्को दोनों देशों के बीच एक ऐसा समझौता कराने में मध्यस्थता कर सकता है, जिससे ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा सके और साथ ही इजराइल की सुरक्षा को लेकर उसकी चिंताएं भी दूर की जा सकें. सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच के मौके पर पुतिन ने कई वैश्विक समाचार एजेंसियों के पत्रकारों से मुलाकात की और इस संवेदनशील मुद्दे पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा, “यह एक नाजुक मसला है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर दोनों पक्ष तैयार हों, तो समाधान संभव है.” जब उनसे पूछा गया कि यदि इजराइल, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर देता है, तो रूस की प्रतिक्रिया क्या होगी, तो पुतिन ने इस सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “मैं इस तरह की आशंका या काल्पनिक स्थितियों पर कोई चर्चा नहीं करना चाहता.” पुतिन ने बताया कि रूस की ओर से जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, वह पहले ही ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ साझा किया जा चुका है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस किसी पर कोई समाधान थोप नहीं रहा है बल्कि सिर्फ एक संभावित रास्ते पर चर्चा करना चाहता है जिससे इस टकराव से निकला जा सके. उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला इन देशों, खासकर ईरान और इजराइल की नेतृत्वक नेतृत्व पर निर्भर करता है. इसे भी पढ़ें: ईरान पर ट्रंप का अटैक प्लान तैयार! अमेरिका-इजरायल के साथ जंग के मुहाने पर दुनिया रूस लंबे समय से पश्चिम एशिया में एक संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है. एक तरफ वह इजराइल के साथ सकारात्मक संबंधों को कायम रखने का प्रयास करता रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसका ईरान के साथ मजबूत आर्थिक और रक्षा सहयोग भी है. पुतिन ने कहा कि रूस ने फारस की खाड़ी के किनारे स्थित बुशहर में ईरान के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने बताया कि अब बुशहर में दो और परमाणु रिएक्टरों का निर्माण जारी है, जिसमें करीब 200 रूसी कर्मचारी काम कर रहे हैं. पुतिन ने इजराइल की सुरक्षा चिंताओं को भी गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा, “हम इजराइली नेतृत्व की इस बात से सहमति रखते हैं कि उनकी सुरक्षा की गारंटी दी जानी चाहिए.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान ने रूस से किसी तरह की सैन्य मदद की मांग नहीं की है. जनवरी में ईरान और रूस के बीच जो रणनीतिक साझेदारी समझौता हुआ था, उसमें भी सैन्य सहयोग का कोई विशेष उल्लेख नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें: इजराइल का अगला वार अराक रिएक्टर? परमाणु जंग से पहले का आखिरी अलर्ट! हालांकि, अतीत में रूस ने ईरान को कुछ हवाई रक्षा प्रणालियां दी थीं और व्यापक हवाई सुरक्षा के लिए सहयोग की पेशकश भी की थी, लेकिन तेहरान ने उस वक्त इस पर ज्यादा रुचि नहीं दिखाई थी. पुतिन के मुताबिक, रूस ने एक साझा सुरक्षा प्रणाली बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन ईरान की ओर से उस पर गंभीर प्रतिक्रिया नहीं मिली. इस पूरी बातचीत से यह साफ है कि पुतिन पश्चिम एशिया में युद्ध की आशंका को कम करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उनकी पहल को कितनी सफलता मिलेगी, यह आने वाले हफ्तों में इन देशों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा. इसे भी पढ़ें: अराकान आर्मी से जंग को तैयार रोहिंग्या, बांग्लादेश में बना रहे अपनी फौज The post Iran Israel Nuclear Conflict: पुतिन की शांति पेशकश, ईरान-इजराइल संघर्ष सुलझाने को तैयार रूस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Iran Israel Tension: कौन हैं वो तीन राजकुमारी जो कर सकती हैं ईरान पर राज

Iran Israel Tension: इज़राइल के साथ जारी जंग के बीच ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सत्ता को गंभीर चुनौती मिल रही है. विरोधियों में उनके भतीजे महमूद मोरदखानी (फ्रांस में निर्वासित) और पूर्व शाह के बेटे रेजा पहलवी शामिल हैं, जो अब खुलकर शासन परिवर्तन की वकालत कर रहे हैं. खामेनेई की सत्ता पर संकट महमूद मोरदखानी, खामेनेई के भतीजे, ने कहा कि वह “जंग के पक्ष में नहीं”, लेकिन उनका मानना है कि इस्लामिक गणराज्य का अंत ही शांति का मार्ग है. रेजा पहलवी ने हाल ही में कहा कि खामेनेई “अंडरग्राउंड हो गए हैं” और यह शासन अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, उन्होंने व्यापक जन-आन्दोलन और पश्चिमी समर्थन की अपील की है. रेजा पहलवी नए नेतृत्व की तैयारी 1967 में उन्हें आधिकारिक तौर पर क्राउन प्रिंस नामित किया गया, लेकिन 1979 की क्रांति के बाद उन्हें निर्वासन में रहना पड़ा. आज वे अमेरिका में रहते हैं और लगातार लोकतंत्र, मानवाधिकार और शासन परिवर्तन की वकालत कर रहे हैं. पहलवी ने “ट्रांज़िशनल लीडरशिप” की भूमिका की पुष्टि की है. बेटियों के माध्यम से नए नेतृत्व की तैयारी रेजा पहलवी की तीन बेटियां हैं—नूर (33), इमान (32) और फराह (21)। वे समान अधिकारों में विश्वास रखती हैं और पहलवी परिवार की उत्तराधिकारी संभावनाएं हैं: नूर पहलवी – पोटोमैक से मनोविज्ञान की पढ़ाई, MBA कोलंबिया से; Sofreh Capital में प्रिंसिपल, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स . इमान पहलवी – अमेरिकन एक्सप्रेस में कार्यरत, हाल में बिजनेसमैन ब्रैडली शर्मन से शादी की . फराह पहलवी-2 – वाशिंगटन में जन्मी, उम्र 21 वर्ष ईरान में शासन परिवर्तन की आवाजें तेज हैं अब यह सवाल है कि वास्तव में क्या खामेनेई गिर सकते हैं. महमूद मोरदखानी और रेजा पहलवी जैसी शख्सियतें, विशेषकर रेजा पहलवी की बेटियों की उपस्थिति, भविष्य के सत्ता विकल्पों का संकेत देती है. हालांकि अभी निष्कर्ष निकालना जल्दबाज़ी होगी लेकिन पहलवी परिवार एक नई राह के संकेत दे रहा है—जिसकी राह पर उठने वाले कदम इरानी नेतृत्व का स्वरूप बदल सकते हैं. The post Iran Israel Tension: कौन हैं वो तीन राजकुमारी जो कर सकती हैं ईरान पर राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Flaxseed Chutney: खाने के साथ बानए ये चटनी, चटकारे लेकर खाएंगे लोग

Flaxseed Chutney: खाना खाते वक्त अगर किसी  तरह की कोई चटनी या रायता मिल जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है. चटनी बोरिंग और साढ़े खाने का भी स्वाद बढ़ देती हैं. अक्सर हर मौसम में कोई न कोई ऐसा फल या फ्री ऐसी चीज जरूर होती है जिसकी चटनी बनने के बाद पूरे खाने का स्वाद ही बदल कर रख देती है।ऐसे में अगर आपको स्वाद के साथ सेहत का भी रखना है ध्यान तो अलसी की चटनी आपके लिए एक बेहतर उपाय है. चलिए आज आपको बताते हैं कैसे अलसी की चटनी आपके खाने के स्वाद में चार चंद लगा सकती है.  चटनी बनाने की सामग्री 100 ग्राम अलसी  25 ग्राम लहसुन  4 साबुत लाल मिर्च  स्वादानुसार नमक  1 चम्मच नींबू का रस  4 -5 इमली के दाने  यह भी पढ़ें: Ram Laddu Recipe: मीठे नहीं अब बनाए नमकीन लड्डू, ऐसे तैयार करें दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट फूड  चटनी बनाने की विधि अलसी की चटनी बनाने के लिए सबसबे पहले अलसी को भून लेंगे. इसके बाद इमली और सबूत लाल मिर्च को पानी में भिगो लेंगे. अब मिक्सर में भुने हुए अलसी, लहसुन, नमक और सबूत लाल मिर्च डाल कर अच्छे से पीस लेंगे।इसे एक बार में पीसना बहुत ही मुश्किल है. इसलिए इसमें 4-5 चम्मच पानी डालकर इसे धीरे-धीरे मिक्सर में पीसेंगे.  इसके बाद इमली को अलग से पीस लेंगे. अब जब दोनों मिक्सर तैयार हो जाए  तो इसे बाउल में निकाल कर  इसमें नींबू का रस मिला देंगे. अब ये चटनी पूरे तरीके से तैयार है. इसे खाने में परोस कर खाने का जायका बढ़ा सकते हैं.  यह भी पढ़ें: Bhindi Masala Recipe: बोरिंग खाने से हो गए हैं परेशान, तो ट्राइ करें ये मसाला भिंडी रेसिपी  यह भी पढ़ें: Dahi Thecha Recipe: सादे खाने से हो गए हैं बोर, तो दही से लगाए ये स्पाईसी तड़का  The post Flaxseed Chutney: खाने के साथ बानए ये चटनी, चटकारे लेकर खाएंगे लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Driving License : अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में नहीं होगी कोई दिक्कत, पढ़ लें काम की खबर

Driving License : उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने 1 जनवरी 2025 से 10 जून 2025 के मध्य नए ड्राइविंग लाइसेंस आवेदनों की पेंडेंसी का गहन विश्लेषण किया. इस अवधि में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या एवं उनके निस्तारण की दर से स्पष्ट हुआ कि विभाग की ओर से चलाए जा रहे “पेपरलेस, फेसलेस और कैशलेस” अभियान के सकारात्मक नतीजे दिखाई पड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उप्र परिवहन विभाग आमजन की सुविधाओं के लिए नित नवीन कार्य कर रहा है. गाजियाबाद में 24115 में से महज 15 और प्रयागराज में 23,914 में महज 33 आवेदन लंबित समीक्षा में पता चला कि राज्य के कई जिलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें गाजियाबाद में कुल 24,115 आवेदनों में केवल 15 आवेदन ही लंबित पाए गए, जो कुल का मात्र 0.06 प्रतिशत है. प्रयागराज (आरटीओ प्रयागराज) में कुल 23,914 में से केवल 33 आवेदन लंबित पाए गए, जो कुल का मात्र 0.13% है. इसी प्रकार मुजफ्फरनगर में 13,523 आवेदनों में से केवल 20 आवेदन (0.15%) ही लंबित हैं. शाहजहांपुर और अमेठी जैसे जिलों में आवेदनों की कुल संख्या कम होने के बावजूद लंबित आवेदनों का प्रतिशत तुलनात्मक रूप से थोड़ा अधिक (0.46% एवं 0.63%) पाया गया है, जिस पर विभाग द्वारा तत्काल ध्यान देते हुए विशेष निगरानी शुरू की गई है. 90 प्रतिशत से अधिक जिलों में पेंडेंसी की दर 0.5 फीसदी से भी कम परिवहन विभाग की बेहतर निगरानी, प्रशासनिक दक्षता और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता अभियानों का परिणाम है कि लगभग 90% से अधिक जिलों में पेंडेंसी की दर 0.5% से भी कम रही है. परिवहन विभाग के मुताबिक जनसेवा केंद्रों (CSCs) और सारथी पोर्टल की मदद से आने वाले समय में प्रदेश के हर जिले में ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन व अनुमोदन प्रक्रिया में और भी अधिक सुधार होगा. विभाग द्वारा नियमित रूप से जिलों की प्रदर्शन समीक्षा जारी रहेगी, जिससे बेहतर परिणाम निरंतर सुनिश्चित हो सकें. लंबित मामलों का अनुमोदन 7 दिन के भीतर : बृजेश नारायण सिंह बृजेश नारायण सिंह (परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश) ने कहा कि विभाग के निरंतर प्रयासों से लाइसेंस प्रक्रिया अधिक सरल, त्वरित और पारदर्शी हुई है. सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लंबित मामलों का अनुमोदन 7 दिन के भीतर आवश्यक रूप से सुनिश्चित किया जाए. अपेक्षाकृत पीछे चल रहे जिलों के अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने कार्यों की समीक्षा करें और विभाग द्वारा जारी किए गए विस्तृत विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर त्वरित सुधार करें. The post Driving License : अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में नहीं होगी कोई दिक्कत, पढ़ लें काम की समाचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Housefull 5 Worldwide Collection: 13वें दिन अक्षय की फिल्म ने बजा दिया डंका, 250 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में धूम मचा दी है. 6 जून 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त है, जो रिलीज के महज 13 दिनों में वर्ल्डवाइड 248.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. हिंदुस्तान में 160 करोड़ पार Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुस्तान में फिल्म का नेट कलेक्शन 164.97 करोड़ तक पहुंच चुका है. दो क्लाइमेक्स वाली इस थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा है, और देशभर में शानदार रेस्पॉन्स मिला है. निर्देशन और स्टारकास्ट हाउसफुल 5 का निर्देशन इस बार तरुण मनसुखानी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी साजिद नाडियाडवाला की कंपनी Nadiadwala Grandson Entertainment ने संभाली है. अक्षय कुमार और रितेश देशमुख एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसी के फव्वारे दे रहे हैं, वहीं अभिषेक बच्चन भी अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं. इनके अलावा संजय दत्त, फरदीन खान, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज, डीनो मोरिया, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर जैसे स्टार्स भी फिल्म में शामिल हैं. हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 12: 0.04 करोड़ रुपयेHousefull 5 Collection Day 13: 2.72 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन- 164.97 करोड़ यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Advance Booking: आमिर खान की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा दम? करोड़ों में भी नहीं पहुंची कमाई The post Housefull 5 Worldwide Collection: 13वें दिन अक्षय की फिल्म ने बजा दिया डंका, 250 करोड़ के करीब पहुंची कमाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Bihar Visit: सिवान की जनसभा में कल दहाड़ेंगे पीएम मोदी, जसौली में उतरेगा हेलीकॉप्टर, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

PM Modi Bihar Visit: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आने वाले है. सिवान जिले में पीएम मोदी की भव्य जनसभा होने वाली है. जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है. इसके साथ ही बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से भी तैयारियों पर नजर रखी जा रही है. सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इस बीच सिवान में पीएम मोदी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी सामने आई है. दरअसल, मिनट टू मिनट क्या कुछ कार्यक्रम होगा, इससे जुड़ा अपडेट आ गया है. बता दें कि, सिवान में होने वाली जनसभा में आस-पास के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. ऐसा होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम… 11 बजकर 15 मिनट पर कुशीनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पीएम मोदी प्रस्थान करेंगे और 11 बजकर 50 मिनट पर जसौली हेलीपैड पर उनका आगमन होगा. जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी करीब 12 बजे तक पहुंच जायेंगे. इसके बाद 12 बजे से जसौली में कार्यक्रम की शुरूआत हो जाएगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की जनता को करोड़ों की सौगात देंगे. कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. इसके साथ ही बड़ी जनसभा पीएम मोदी संबोधित भी करेंगे. इस दौरान वे जनसमर्थन जुटाने के साथ विपक्ष को बड़ा संदेश भी देंगे. बता दें कि, 1 बजकर 15 मिनट तक पीएम मोदी का कार्यक्रम चलेगा. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जसौली से 1 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर जायेंगे. इस तरह से तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बता दें कि, सभा स्थल एनएच-531 के पचरुखी बाईपास के पास छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर स्थित है. जानकारी के मुताबिक, यहां पांच बड़े जर्मन तकनीक से पंडाल बनाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि हर एक में करीब 60,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, पंडाल वॉटर प्रूफ होंगे. जिसके कारण कार्यक्रम के दौरान बारिश होती भी है तो, किसी तरह की बाधा नहीं आयेगी. इधर, टेंट लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, वहीं पेयजल के लिए बोरिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. साथ ही बायो-टॉयलेट भी लगाए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो. इस तरह से तैयारियों पर खास नजर प्रशासन की ओर से रखी जा रही है. Also Read: Bihar News: सीएम नीतीश ने बिहार पुलिस को दी बड़ी सौगात, बढ़ जाएगी अपराधियों की परेशानी The post PM Modi Bihar Visit: सिवान की जनसभा में कल दहाड़ेंगे पीएम मोदी, जसौली में उतरेगा हेलीकॉप्टर, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Signs: आधा भारत नहीं जानता इन रोड साइन और Traffic Rules के बारे में, जानेगा तो सरपट दौड़ाएगा अपना वाहन

Road Signs in Hindi: आप अगर बाइक-कार के शौकीन हैं तो आपको रोड साइन की जानकारी होनी आवश्यक है. हिंदुस्तान में रोड पर हर साइन का कुछ न कुछ मतलब होता है. इससे दुर्घटनाएं रोकने के अलावा अनुशासन आता है. रोड पर संकेतों को समझना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. रोड साइन गाड़ी चलाने वालों के लिए सिर्फ बोर्ड नहीं बल्कि सुरक्षा का संकेत होते हैं. रोड साइन के बारे में इंटरव्यू तक सवाल घूमते हैं. क्योंकि ट्रैफिक सिस्टम और रोड साइन हमेशा ट्रेंडिंग में रहता है. इसलिए समझते हैं Road Signs in Hindi के बारे में यहां आसान भाषा में. रोड साइन के मुख्य प्रकार और उनके मतलब (Road Signs in Hindi) अनिवार्य संकेत (Mandatory Signs) रोड साइन (Road Signs in Hindi) कानून द्वारा अनिवार्य होते हैं. इनका पालन न करने पर जुर्माना या दुर्घटना दोनों हो सकते हैं. No Entry (प्रवेश वर्जित) No Parking (पार्किंग मना है) Stop (रुकिए) Speed Limit (गति सीमा). चेतावनी संकेत (Cautionary Signs) Road Signs in Hindi में इन संकेतों का उद्देश्य संभावित खतरों से सतर्क करना होता है- School Ahead (स्कूल क्षेत्र) Slippery Road (फिसलन भरी सड़क). सूचनात्मक संकेत (Informatory Signs) Road Signs in Hindi में ये संकेत रास्ता, सेवा और सुविधा से संबंधित जानकारी देते हैं और ये साइन लंबे सफर में बहुत उपयोगी होते हैं- Hospital (अस्पताल पास है) Parking (पार्किंग उपलब्ध है) Fuel Station (पेट्रोल पंप पास है). सड़क पर सफेद-पीली लाइन का क्या होता है मतलब? (Road Safety Tips) अगर सड़क पर सफेद टुकड़ों वाली लाइन है तो आप ओवरटेक कर सकते हैं. सीधी सफेद लाइन हो तो अपनी लेन में ही चलें, ओवरटेक न करें. दो सीधी सफेद लाइन हों तो ओवरटेक बिल्कुल न करें. एक पीली लाइन हो तो ओवरटेक कर सकते हैं लेकिन लाइन पार न करें. दो पीली लाइन दिखे तो यू-टर्न या ओवरटेक न करें. टुकड़ों वाली पीली लाइन हो, तो दूसरी लेन में जा सकते हैं. नोट- Road Signs in Hindi और Road Safety Tips की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी जा रही है. इसमें नया विचार की टीम ने खुद से कुछ नहीं जोड़ा है. The post Road Signs: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता इन रोड साइन और Traffic Rules के बारे में, जानेगा तो सरपट दौड़ाएगा अपना वाहन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: वेकेशन मनाने आए पोपटलाल की जिंदगी में नई लड़की की हुई एंट्री? इसमें है बड़ा ट्विस्ट, जानें यहां

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का आइकॉनिक सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी डरावना और मजेदार है. शो में मेकर्स नया ट्विस्ट लाने के लिए भूत वाला ट्रैक लेकर आए है. शो में दिखाया जा रहा है कि तारक मेहता का उसका बॉस घूमने जाने के लिए छुट्टी देता है. वह उसे अपने बंगले पर वेकेशन मनाने के लिए कहता है. तारक वहां पर गोकुलधाम वासियों को भी लेकर जाता है, ताकि सब कोई साथ मिलकर एंजॉय कर सके. हालांकि वहां पहुंचते ही उनके साथ अजीब-अजीब चीजें होने लगती है. पोपटलाल ने जंगल में देखा एक औरत को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि सारे लोग पूल किनारे नाश्ता करते हैं और एंजॉय करते होते है. तभी मेहता साहब पूछते हैं कि पोपटलाल कहां है. टप्पू बताता है कि पोपटलाल फोन पर बात कर रहा है. तभी पोपटलाल फोन पर बात करते हुए जंगल पहुंच जाता है. जंगल में उसे एक स्त्री की पायल की आवाज सुनाई देती है. वह उस औरत को देखने की कोशिश करता है और जंगल के अंदर जाने लगता है. तभी वहां पर थापा आ जाता है. थापा उसे वहां से चलने के लिए कहता है. उसके चेहरे पर एक डर दिखता है. जंगल में मिली औरत हुई गायब पोपटलाल से थापा कहता है कि यहां से चलना चाहिए क्योंकि यहां सांप, बिच्छु सब जंगल में है. पोपटलाल उसके बाद उस स्त्री को देखने के लिए पीछे मुड़ता है, तो देखता है कि वहां पर वह स्त्री है ही नहीं. ये देखकर पोपटलाल हैरान हो जाता है. वहां पर स्त्री नहीं होती. क्या सच में वह स्त्री भूत थी या कोई और. क्या पोपटलाल ये बात गोकुलधाम वासियों को बताएगा. क्या थापा पोपटलाल से कुछ छिपा रहा है. क्या होगा आगे. यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: वेकेशन मनाने आए पोपटलाल की जिंदगी में नई लड़की की हुई एंट्री? इसमें है बड़ा ट्विस्ट, जानें यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Guru Nakshatra Gochar 2025: गुरु की कृपा से चमक उठेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा धन और प्रमोशन

Guru Nakshatra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तब कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. 14 जून 2025 की मध्यरात्रि 12:07 बजे, बृहस्पति ने मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर राहु के प्रभाव वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है. बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि, उन्नति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जबकि आर्द्रा नक्षत्र अपने परिवर्तनशील और चमत्कारिक प्रभाव के लिए जाना जाता है. इस गोचर से कुछ राशियों की किस्मत जागने वाली है, और उनके जीवन में धन, पद और प्रतिष्ठा की वर्षा हो सकती है.आइए जानते हैं वे 5 भाग्यशाली राशियां जिनके लिए ये गोचर रहेगा अत्यंत शुभ: Shrawan Maas 2025 में शिव की आराधना कैसे करें? जानें पूजा विधि और नियम मिथुन राशि (Gemini) गुरु का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए खुशसमाचारी लेकर आया है. पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बढ़ेगा. करियर में तरक्की और नए अवसर प्राप्त होंगे. छात्र वर्ग को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं. पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है. कर्क राशि (Cancer) इस परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी. प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग हैं. पुराना अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है. पैतृक संपत्ति या जॉब ऑफर से लाभ मिल सकता है. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लिए यह गोचर अचानक लाभ और सफलता लेकर आएगा. निवेश से बड़ा फायदा हो सकता है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे. करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के मौके मिलेंगे. धनु राशि (Sagittarius) गुरु की यह चाल धनु राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत है. घर, वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं. व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को तेजी से प्रमोशन मिलने के संकेत हैं. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लिए यह समय किसी लॉटरी से कम नहीं है. गुप्त धन लाभ और प्रमोशन के योग हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में बड़े और लाभकारी सौदे मिल सकते हैं. गुरु के नक्षत्र परिनर्तन से प्रभाव गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन जीवन में नई शुरुआत और अवसरों के द्वार खोलने वाला है. यदि आप इन राशियों में से किसी के जातक हैं, तो यह समय आपके लिए भाग्योदय, समृद्धि और प्रगति का बन सकता है. सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ाइए और अवसरों को पहचान कर उनका लाभ उठाइए. ज्योतिष पर विशेष मार्गदर्शन हेतु संपर्क करें:ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)8080426594 / 9545290847 The post Guru Nakshatra Gochar 2025: गुरु की कृपा से चमक उठेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा धन और प्रमोशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shrawan Maas 2025 में शिव की आराधना कैसे करें? जानें पूजा विधि और नियम

Shrawan Maas 2025 , Sawan Somwar 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण या सावन माह भगवान शिव की भक्ति के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है. यह महीना श्रद्धा, साधना और उपवास का प्रतीक है. भक्तजन इस दौरान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं. सावन का महत्व श्रावण मास में शिव-पार्वती की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार व्रत करती हैं. विवाहित स्त्रीएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय और समर्पणमय बनाए रखने के लिए उपवास करती हैं. सावन 2025 की अवधि इस वर्ष सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) से होगी और इसका समापन 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को होगा. यह संपूर्ण माह भगवान शिव की आराधना में लीन रहने का सुनहरा अवसर है. सावन सोमवार व्रत की तिथियां इस बार सावन में कुल चार सोमवार आएंगे, जो इस प्रकार हैं: पहला सोमवार – 14 जुलाई दूसरा सोमवार – 21 जुलाई तीसरा सोमवार – 28 जुलाई चौथा सोमवार – 4 अगस्त सोलह सोमवार व्रत (Solah Somvar Vrat) की शुरुआत भी इसी पावन मास से की जा सकती है, जो लगातार 16 सोमवार तक चलता है. सावन में क्या करें? प्रतिदिन भगवान शिव का पूजन करें और शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक करें. सोमवार को व्रत रखें और सात्विक भोजन का सेवन करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें. शिव आरती का नियमित रूप से पाठ करें. संयम, ब्रह्मचर्य एवं सेवा भाव का पालन करें. जरूरतमंदों को दूध या दूध से बनी चीजों का दान करें. सावन में क्या न करें? मांसाहार और तामसिक भोजन से परहेज करें. क्रोध, अपशब्द और झगड़े जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहें. शिवलिंग पर केतकी के फूल या हल्दी न चढ़ाएं. दिन में अधिक सोने से बचें. श्रावण मास आत्मिक शुद्धता, आस्था और ऊर्जा का प्रतीक है. इस माह में भगवान शिव की आराधना से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. जो श्रद्धालु पूरी निष्ठा से सावन व्रत एवं पूजन करते हैं, उन्हें शिवजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)8080426594 / 9545290847 The post Shrawan Maas 2025 में शिव की आराधना कैसे करें? जानें पूजा विधि और नियम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top