Hot News

June 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड नवनिर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही पार्टी : तिवारी महतो

रामगढ़. रामगढ़ जिला कार्यालय में गुरुवार को आजसू के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता हुई. इसमें मांडू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने 22 जून को आजसू पार्टी का स्थापना दिवस रांची स्थित स्पोर्ट्सगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में मनाने का निर्णय लिया है. संगठन ने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने की बात कही है. बलिदान दिवस के अवसर पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित संगठन के सभी वरीय पदाधिकारियों व हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति होगी. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी आंदोलन की उपज रही है. झारखंड आंदोलन में आजसू पार्टी की भूमिका प्रभावी और निर्णायक रही है. अब संगठन झारखंड के नवनिर्माण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है. आजसू के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि बलिदान दिवस को लेकर रामगढ़ जिला कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है. मौके पर केंद्रीय सचिव हेमलाल महतो, जिला सचिव लालचंद महतो, ब्रह्मदेव महतो, पंकज वर्णवाल, लाल बिहारी महतो, किशन महतो, अशोक पाठक, नरेश महतो, दिनेश महतो, महेंद्र मोदी, तेजनाथ महतो, जय किशोर महतो, अरविंद महतो, विभन सिंह, अमित सोनी, विनोद मेहता, बृजेश सिंह, मनोज महतो, अजय रवि, विक्रांत साहू, रामेश्वर प्रसाद, नित्यानंद महतो, रोहित सोनी, पंकज दांगी, कुलदीप वर्मा, दीपू गुप्ता, मोहनलाल महतो मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झारखंड नवनिर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही पार्टी : तिवारी महतो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Political news : राज्य सरकार ने ऊर्जा प्रक्षेत्र में शून्य कार्बन उत्सर्जन के लिए किया एमओयू

रांची. राज्य प्रशासन ने ऊर्जा प्रक्षेत्र में शून्य कॉर्बन उत्सर्जन के लिए बेहतर मॉडल तैयार करने को लेकर स्वानीति इनेसेटिव नाम की कंपनी के साथ एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) किया. नेपाल हाउस में योजना व विकास विभाग के सभागार में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की उपस्थिति में राज्य प्रशासन और कंपनी के बीच समझौता हुआ. बताया गया कि इस समझौता का उद्देश्य राज्य में स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा प्राप्त करने के साथ-साथ शून्य कार्बन उत्सर्जन करना है. इसके लिए मॉडल तैयार किया जायेगा. बताया गया कि अगर राज्य प्रशासन ने इस काम को पूरा कर लिया, तो एनर्जी के इस इंडेक्स को हासिल करने वाला झारखंड देश ही नहीं एशिया में पहला राज्य होगा. इस दौरान बताया गया गया राज्य प्रशासन का यह प्रयास स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा की दिशा में 2030 के लक्ष्य की ओर कदम होगा. वैश्विक स्तर पर इसके लिए प्रयास की जरूरत : वित्त मंत्री इस मौके पर वित्त मंत्री श्री किशोर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर इसके लिए प्रयास की जरूरत है. उन्होंने विद्युत उत्पादन, कार्बन उत्सर्जन और ऊर्जा के बेहतर उपयोग के साथ-साथ क्लीन एनर्जी के बारे में अपनी बातें रखीं. इस मौके पर सचिव मुकेश कुमार व विशेष सचिव राजीव रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Political news : राज्य प्रशासन ने ऊर्जा प्रक्षेत्र में शून्य कार्बन उत्सर्जन के लिए किया एमओयू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन रोकने का निर्देश

रामगढ़. जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को अवैध खनन के विरुद्ध किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. खनन पदाधिकारी ने चितरपुर प्रखंड के भुचुंगडीह क्षेत्र में स्थित अवैध मुहानों में लगी आग के बारे में बताया. उपायुक्त ने सीसीएल महाप्रबंधक, चितरपुर के सीओ सहित अन्य अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उपायुक्त ने पिछले कुछ समय से अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए किये गये कार्यों की सराहना की. इसे प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों व एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर्स को कार्यों पर विशेष ध्यान देने के साथ अवैध मुहानों से खनन कार्य को पूरी तरह बंद करने काे कहा. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी सीओ एवं सभी थाना प्रभारी को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने को कहा. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, सीओ व थाना प्रभारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन रोकने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीरगोड़ा नदी में बना डायवर्सन बहा

मांडर. टांगरबसली पचपदा मुख्य पथ पर बीरगोड़ा नदी में पुल निर्माण को लेकर बनाया गया डायवर्सन बुधवार की रात लगातार बारिश से बह गया. डायवर्सन के बह जाने से पचपदा, तुतलो, नवाटांड़, सरवा, डुमरी सहित दर्जनों गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है. अब इन गांवों के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय तक आने के लिए 10 से 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी. जानकारी के अनुसार करीब चार करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल बनाया जा रहा है. जो अब तक पूर्ण नहीं हुआ है. पुल निर्माण को लेकर बनाया गया कच्चा डायवर्सन पिछले साल भी जुलाई महीने में नदी में आयी बाढ़ से बह गया था. तब भी पूरे बरसात लोग परेशान रहे थे. डायवर्सन के बह जाने से पिछले साल की तरह ही सबसे अधिक परेशानी नवाटांड़ के हाई स्कूल व मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को होगी. जिन्हें एक बार फिर से मंदरो, बखार, कैम्बो, महुआजाड़ी होते हुए 15 से 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर स्कूल जाना होगा. दर्जनों गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूटा मांडर 1, बह गया नदी के पास बना डायवर्सन.B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीरगोड़ा नदी में बना डायवर्सन बहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उरीमारी क्षेत्र में पुल-पुलिया डूबने से कई गांवों का संपर्क कटा

उरीमारी. लगातार बारिश के कारण बरका-सयाल क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण इलाकों पर व्यापक प्रभाव पड़ा है. उरीमारी, न्यू बिरसा व सयाल डी खदान से कोयले का उत्पादन प्रभावित रहा. बिरसा परियोजना से उत्पादन शून्य रहा. यहां से कोयला ट्रांसपोर्टिंग भी नहीं हुई. खदानों के कई हिस्से में पानी भर गया है. कोलियरियों से आम दिनों के मुकाबले 20 प्रतिशत ही उत्पादन हुआ. उत्पादन बाधित रहने के कारण रेलवे रैक डिस्पैच में भी काफी कमी आयी. साइडिंग से तीन-चार रैक की जगह केवल एक रैक कोयला डिस्पैच हुआ. प्रबंधन ने बताया कि बारिश थमने के बाद सभी खदानों से पंपिंग कर पानी निकाला जायेगा. उसके बाद ही उत्पादन सामान्य हो सकेगा. ट्रांसपोर्टिंग मार्ग की भी मरम्मत की जायेगी. बारिश के कारण सयाल उरीमारी के बीच दामोदर उफान पर है. जलापूर्ति पंप सेट हटाने के कारण इलाके में जलापूर्ति ठप है. बारिश के कारण गरसुल्ला बना टापू. गरसुल्ला का तेतरिया पुल के बह गया है. जबकि बगरैया पुल व पोटोमोढ़ा का पुल भी डूब गया है. इसके कारण गरसुल्ला पंचायत क्षेत्र टापू बन गया है. दर्जनों गांव का संपर्क कट गया है. जरजरा, घनसलैया, बर टोला, चानो, लुरूंगा, पसरिया, पोटोमोढ़ा, कुरकुट्टा, अंबा टोला होते हुए गिद्दी क्षेत्र के लोग प्रभावित हैं. तेतरिया पुल बहने से जल-नल योजना का पाइप लाइन भी बह गया. जलापूर्ति ठप हो गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उरीमारी क्षेत्र में पुल-पुलिया डूबने से कई गांवों का संपर्क कटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गेतलसूद डैम का एक रेडियल गेट खोला

अनगड़ा. लगातार हो रही बारिश से जोन्हा व हुंडरू फॉल पूरे शबाब पर है. प्रपात से पानी शोर करते हुए नीचे गिर रहा है. तेज धार की आवाज काफी दूर से ही सुनायी दे रही है. इधर गेतलसूद डैम के जलस्तर में विगत 48 घंटे में सात फीट की बढ़ोतरी हुई है. डैम का जलस्तर 1929 आरएल फीट पहुंचने पर गुरुवार की शाम उसके रेडियल गेट संख्या चार को छह इंच खोलकर पानी बहाया जा रहा है. वैसे डैम की क्षमता 1936 आरएल फीट है. इससे पूर्व दिन से ही भारी बारिश को देखते हुए जल पथ प्रमंडल रांची ने अलर्ट जारी किया था. लोगों से डैम के डूब क्षेत्र को खाली करने, वहां आवागमन नहीं करने, स्वर्णरेखा नदी के बहाव वाले क्षेत्र में जाने से बचने को कहा था. गेट खोले जाने से पहले सायरन बजा कर लोगों को सतर्क किया गया. सहायक अभियंता जॉन बोदरा ने बताया कि गेतलसूद डैम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. पानी के लगातार आवक को देखते हुए एक रेडियल गेट खोला गया है. स्थिति के अनुसार आगे भी गेट खोले जा सकते हैं. इधर ग्रामीणों ने बताया कि गेतलसूद डैम में जून माह में पहली बार पानी निकासी के लिए रेडियल गेट खोला गया है. इससे पहले अत्यधिक गर्मी पड़ने पर स्वर्णरेखा नदी को जिंदा रखने के लिए कभी-कभी जून में डैम का गेट खोला गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गेतलसूद डैम का एक रेडियल गेट खोला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई करें

रामगढ़. जिला स्तरीय पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित बैठक गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई. उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अधिकारियों को रामगढ़ जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित कारखानों की नियमित रूप से जांच कर प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा. जिन कारखानों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उन पर कार्रवाई करने को कहा. उपायुक्त ने प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा रीना कुजूर को जिले के सभी कारखानों के सीटीओ एवं सीटीइ से संबंधित प्रतिवेदन संलग्न कर उपलब्ध कराने काे कहा. उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को प्रदूषण मॉनिटरिंग उपकरण व बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन करने को कहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश के मौसम में क्यों जागती है ‘नशे की प्यास’? जानें क्या कहता है साइंस और आयुर्वेद

Monsoon And Alcohol Craving: जैसे ही बादलों की गड़गड़ाहट शुरू होती है, शराबियों का मन मदहोश होने लगता है. वह पुराने गीतों का आनंद लेते हुए शराब के नशे में खोना चाहते हैं. लेकिन यहां सवाल ये उठता है कि क्या ऐसा कोई वैज्ञानिक कारण भी है जिससे इस मौसम में लोगों का आकर्षण नशीले पदार्थों की ओर बढ़ जाता है. आज हम इसी चीज को इस लेख में जानने की कोशिश करेंगे. मानसून और मूड का संबंध कई मनोवैज्ञानिक शोध बताते हैं कि बारिश का मौसम मन में नॉस्टैल्जिया, अकेलापन या रोमांटिक मूड को बढ़ा सकता है. अमेरिकन जर्नल ऑफ साइकोलॉजी और ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकेट्री के अनुसार कम सूरज की रोशनी और ठंडक मस्तिष्क में डोपामीन और सेरोटोनिन के स्तर को प्रभावित कर सकती है, जिससे कुछ लोगों में नशे की इच्छा बढ़ जाती है. Also Read: हिम्मत हार गये हैं तो मुर्दे में भी जान भर देगी ओशो की यह 5 बातें, फिर घायल शेर की तरह लड़ेंगे आयुर्वेद का दृष्टिकोण आयुर्वेद के अनुसार, मानसून में वात और कफ दोष बढ़ते हैं, जिससे शरीर में भारीपन और मन में सुस्ती आ जाती है. कुछ पारंपरिक प्रथाओं में हर्बल शराब या मेडिकेटेड वाइन (असव-आरिष्ट) का सीमित मात्रा में सेवन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार होता है. जैसे- अश्वगंधारिष्ट, द्राक्षासव, अरिष्ट से बने काढ़े. इनका सेवन डॉक्टर या वैद्य की सलाह से किया जाता है और ये शराब नहीं बल्कि औषधीय द्रव्य होते हैं. शराब या नशीले पदार्थों में सावधानी जरूरी कुछ लोगों को मानसून में हॉट टॉडीय, वाइन या ब्रांडी जैसी चीजें लेने की आदत होती है. लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो बारिश और ठंडक का बहाना बनाकर नशे की मात्रा बढ़ा देना बेहद खतरनाक हो सकता है. इससे शरीर की इम्यूनिटी गिरती है और मानसून में होने वाली बीमारियों जैसे वायरल, सर्दी-जुकाम या डायरिया का खतरा बढ़ जाता है. Also Read: Vastu Tips: लाख मेहनत के बाद भी ऑफिस में नहीं मिलेगी तरक्की, गलती से भी बैग में न रखें ये चीजें The post बारिश के मौसम में क्यों जागती है ‘नशे की प्यास’? जानें क्या कहता है साइंस और आयुर्वेद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदपुर का शातिर अपराधी निसार हसन उर्फ निशु दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Nisar Hasan Arrest in Delhi: जमशेदपुर के बिष्टुपुर साउथ पार्क में रहने वाला शातिर अपराधी व अमरनाथ सिंह गिरोह का शूटर निसार हसन उर्फ निशु को गुरुवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार निशु बहरीन से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान दिल्ली एयरपोर्ट की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. निशु के खिलाफ जिला पुलिस ने लुकआफ्टर नोटिस जारी किया था. यह जमशेदपुर का पहला अपराधी है, जिसके खिलाफ पुलिस ने लुक आफटर नोटिस जारी किया था. निशु के गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट की पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस से संपर्क किया. जिसके बाद जिला पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है. पुलिस निशु को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शहर आयेगी. सोशल मीडिया पर पुलिस को दी थी चुनौती, एनकाउंटर के भय से जारी किया वीडियो निशु ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया था. जिसमें पिस्तौल लेकर उसने जिला पुलिस को खुली चुनौती दी थी. वीडियो में उसने पुलिस की गिरफ्त में कभी नहीं आने की बात कही थी. इसके अलावा जिला के एक तेज तर्रार डीएसपी के संबंध में अपशब्द का इस्तेमाल किया था. उक्त वीडियो काफी वायरल हुआ था. जिसके बाद तत्कालीन एसएसपी किशोर कौशल ने निसार हसन उर्फ निशु के खिलाफ लुक आफटर नोटिस जारी किया था. जिसके तहत देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर निसार हसन उर्फ निशु की तस्वीर जारी की गयी थी. वहीं उसे देखते ही गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया था. इधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े जाने के बाद पुलिस एनकाउंटर के भय से निशु ने अपनी गिरफ्तारी का वीडियो जारी किया. जिसमें कहा कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा उसके साथ कुछ गलत किया जा सकता है. पवन यादव, राजा सिंह हत्याकांड व अंशु पर फायरिंग में था वांछित गिरफ्तार निशु शातिर अपराधी है. पुलिस को उसकी तलाश मानगो में पवन यादव हत्याकांड, राजा सिंह हत्याकांड के अलावा आशुतोष ओझा उर्फ अंशु पर फायरिंग के मामले में थी. पिछले दिनों मानगो थाना की पुलिस ने निशु के बिष्टुपुर स्थित आवास पर इश्तेहार भी चिपकाया था. इसके अलावा सोनारी में गणेश सिंह पर बम से हमला का भी आरोपी है. गणेश सिंह पर बम से हमला मामले में पुलिस ने निशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मानगो में राजा सिंह और पवन सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में भी उसका नाम आया था. उस वक्त वह जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें नानी की मौत पर घर आया था निशु, पुलिस के आने से पहले हो गया था फरार गत वर्ष निशु की नानी की मौत हो गयी थी. जानकारी मिलने पर वह घर आया था. जिसकी भनक पुलिस को लग लगी थी. पुलिस निशु की तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन तबतक वह फरार हो गया था. जिसके बाद वह बहरीन चला गया था. बहरीन से बीच-बीच में वह कोलकाता आता था. अलग गिरोह बनाकर वसूल रहा था रंगदारी पुलिस के अनुसार शातिर बदमाश निसार हसन उर्फ निशु शहर में अलग गिरोह बनाकर रंगदारी की वसूली कर रहा था. इसके अलावा आरपराधिक वारदात को भी अंजाम दे रहा था. पूर्व में वह अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़ा था. लेकिन गिरोह में वर्चस्व को लेकर चल रहे आपसी विवाद में निशु ने अलग से गिरोह तैयार कर लिया था. इसे भी पढ़ें झारखंड में भारी बारिश से टाटानगर स्टेशन के यार्ड में पानी भरा, ट्रेन का रूट बदला Heavy Rain Red Alert: 24 घंटे में भारी बारिश से रांची, बोकारो समेत 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, IMD का अलर्ट Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में भारी बारिश से 2 छात्रों समेत 3 की मौत, नदियां उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची में बोले गिरिराज सिंह- झारखंड में तसर रेशम कीट पालन करने वालों की मदद करे नाबार्ड भारी बारिश का अलर्ट, रांची के सभी स्कूल 21 तक बंद, आदेश का पालन नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई The post जमशेदपुर का शातिर अपराधी निसार हसन उर्फ निशु दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: बिहार में पेपरलेस होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया, 1990 से 1995 तक के दस्तावेज होंगे स्कैन, हर रिकॉर्ड मिलेगा ऑनलाइन

Bihar: बिहार के निबंधन कार्यालयों में कागज़ी दस्तावेजों के बोझ को कम करने और सेवाओं को डिजिटल रूप में आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल शुरू हो चुकी है. मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में दस्तावेजों के डिजिटलीकरण का काम प्रारंभ कर दिया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी कार्य की शुरुआत के तहत पहले चरण में वर्ष 1990 से 1995 तक के दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटल रूप में संग्रहित किया जाएगा. पारदर्शी होगी प्रक्रिया इसके लिए विभाग द्वारा चयनित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कार्य की गति तेज हो और अपलोडिंग में कोई ढिलाई न रहे. इस डिजिटल पहल से न केवल निबंधन कार्यालयों की कार्यप्रणाली अधिक दक्ष और पारदर्शी होगी, बल्कि आम जनता को भी पुराने दस्तावेजों की खोज, प्रमाणन और सत्यापन में काफी सुविधा मिलेगी. अधिकारियों का मानना है कि इससे फर्जीवाड़ा रोकने और प्रशासनी राजस्व की पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें सेफ रहेगा डॉक्यूमेंट उत्पाद एवं निबंधन महानिरीक्षक रजनीश कुमार सिंह ने इस कार्य की समीक्षा के दौरान कहा कि डिजिटल रिकॉर्ड आने वाले समय में न केवल कार्यालय की कार्यक्षमता बढ़ाएगा बल्कि नागरिकों को भी समयबद्ध सेवा मिलेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेजों की सुरक्षा और सुगमता, दोनों सुनिश्चित हो सकेगी. डिजिटलीकरण के इस सफर की शुरुआत ने निबंधन विभाग को एक नई दिशा दी है, जो आने वाले समय में राज्य में पेपरलेस और पारदर्शी प्रशासन की मजबूत नींव रखेगा. समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला अवर निबंधन संयुक्त अवर निबंधन एवं मुख्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें: बिना नाम लिए किसे महागठबंधन का सीएम फेस बता गए कांग्रेस प्रभारी, बोले- ‘हमारे माइंड में तो कोई डाउट नहीं है’ The post Bihar: बिहार में पेपरलेस होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया, 1990 से 1995 तक के दस्तावेज होंगे स्कैन, हर रिकॉर्ड मिलेगा ऑनलाइन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top