Hot News

June 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्यार के चक्कर में इज्जत, पैसा और परिवार गंवायी, 1165 किमी दूर अंबाला स्टेशन पर छोड़कर प्रेमी फरार

Muzaffarpur, चंदन सिंह : मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को प्यार के चक्कर में अपनी इज्जत, पैसा और परिवार से हाथ धोना पड़ा. जिस प्रेमी के सहारे अपने परिवार के छोड़कर घर से 24 हजार नकदी और 1 लाख 20 हजार रुपये का आभूषण लेकर भाग निकली. परिवार वालों से नाता तोड़कर मंदिर में शादी की वह अंबाला जंक्शन पर पानी लाने का बहाना करके ट्रेन में छोड़कर भाग निकला. दो दिन तक इंतजार करती रही लड़की पीड़िता दो दिनों तक भूखे- प्यासे अंबाला में अपने प्रेमी की तलाश की. उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था. काफी खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिला तो वापस घर लौट आयी. लड़के के घर गयी तो उसके परिवार के लोग बहू मानने से इनकार कर दिया. अब युवती ने इंसाफ के लिए स्त्री थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. क्या-क्या साथ लेकर गई थी लड़की थाने में दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि उसके बगल के गांव का एक लड़का उसके संपर्क में आया. वह बहला- फुसला कर शादी का झांसा देकर पहले यौन शोषण किया. बीते 14 मई को उसका प्रेमी घर से भगाकर ले गया. फिर थाना क्षेत्र के एक शिव मंदिर में ले जाकर शादी किया. वह घर से एक लाख 20 हजार रुपये की ज्वेलरी व 24 हजार नकदी भी अपने साथ लेकर गयी थी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें कैसे भागा प्रेमी लड़की ने बताया कि आरोपी चार दिनों तक थाना क्षेत्र के एक गांव में रखा. फिर 18 मई को उसको मुजफ्फरपुर जंक्शन ले गया. वहां से अंबाला की ट्रेन में हम दोनों चढ़ गए. उसका कथित प्रेमी पति सुरक्षा का बहाना बनाकर सारी ज्वेलरी व 24 हजार नकदी अपने पास में रख लिया. उसने कहा कि उसके मोबाइल से पुलिस आसानी से लोकेशन ट्रेस कर लेगी. उसके मोबाइल का सिम तोड़कर फोन अपने पास रख लिया. घर से 1165 किमी दूर अंबाला स्टेशन पर उतरने के बाद आरोपी बोला कि पानी लेकर आ रहे हैं, उसको जंक्शन पर छोड़कर भाग निकला. इसे भी पढ़ें: बिना नाम लिए किसे महागठबंधन का सीएम फेस बता गए कांग्रेस प्रभारी, बोले- ‘हमारे माइंड में तो कोई डाउट नहीं है’ The post प्यार के चक्कर में इज्जत, पैसा और परिवार गंवायी, 1165 किमी दूर अंबाला स्टेशन पर छोड़कर प्रेमी फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RPF Constable Result 2025 Out: जारी हो गया रेलवे पुलिक कांस्टेबल का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RPF Constable Result 2025 Out: रेलवे पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे पुलिस फोर्स की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- rrb.digialm.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. समाचार अपडेट हो रही है… The post RPF Constable Result 2025 Out: जारी हो गया रेलवे पुलिक कांस्टेबल का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजा भैया के विरोधी रहे सपा नेता गुलशन यादव की मुश्किलें बढ़ीं, करोड़ों की संपत्ति जब्त

Pratapgarh SP Leader Property Case: प्रतापगढ़ के सपा नेता गुलशन यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी के आदेश पर लखनऊ के शारदा नगर स्थित उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम पर दर्ज 1.10 करोड़ रुपये की कीमती जमीन को कुर्क कर लिया गया. गुलशन यादव पर कुल 7.15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश है. इससे पहले भी कुंडा में करोड़ों की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की थी. गुलशन यादव पर दर्ज हैं 53 संगीन मुकदमे सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ हत्या की कोशिश, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 53 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस और प्रशासन इन दिनों लगातार गुलशन की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसने में जुटे हैं. लखनऊ में की गई यह ताजा कुर्की इसी कड़ी का हिस्सा है. लखनऊ पहुंची विशेष टीम, राजस्व विभाग ने निभाई अहम भूमिका संग्रामगढ़ थाना प्रभारी और राजस्व विभाग की विशेष टीम लखनऊ पहुंचकर यह कुर्की कार्रवाई संपन्न करवाई. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत गुलशन की चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने का आदेश है, जिसकी कुल कीमत 7 करोड़ 15 लाख रुपये आँकी गई है. राजा भैया से टक्कर ले चुके हैं गुलशन यादव गुलशन यादव का सियासी सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा. 2017 में वह कुंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष बने थे. वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने प्रतापगढ़ के दबंग नेता राजा भैया के खिलाफ सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा. हालाँकि वे हार गए, लेकिन 69,000 से ज्यादा वोट हासिल कर उन्होंने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था. उनकी पत्नी सीमा यादव ने भी 2017 में स्थानीय निकाय चुनाव में राजा भैया के समर्थित प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की थी. पहले भी हो चुकी है करोड़ों की संपत्ति कुर्क यह पहली बार नहीं है जब गुलशन यादव के खिलाफ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई हुई हो. इससे पहले कुंडा में भी उनके करोड़ों रुपए के मकान पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की थी. प्रशासनिक सख्ती के चलते गुलशन यादव की अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. The post राजा भैया के विरोधी रहे सपा नेता गुलशन यादव की मुश्किलें बढ़ीं, करोड़ों की संपत्ति जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Defence: रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया की व्यापक समीक्षा शुरू 

Defence: वर्ष 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ घोषित करने के बाद, रक्षा मंत्रालय ने रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020 की व्यापक समीक्षा शुरू की है. रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य सेना को उसकी जरूरतों के हिसाब से उत्पाद या हथियार मुहैया कराना है. उत्पादों को उनकी मिशन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विशिष्ट होना चाहिए. डीएपी शुरू करने का एक और उद्देश्य व्यापारिक कार्यवाही को आसान बनाना है. साथ ही हिंदुस्तान में हथियार और सैन्य उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देना है. सभी हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करने के लिए महानिदेशक (अधिग्रहण) की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है.समिति में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा उद्योग और शिक्षा जगत के प्रतिनिधि शामिल हैं. मंत्रालय ने पूर्व आईएएस अधिकारी श्री अपूर्व चंद्रा को भी समिति का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है. अपूर्व चंद्रा पहले महानिदेशक (अधिग्रहण) के पद पर कार्य कर चुके हैं. पैनल ने पहले ही परामर्श शुरू कर दिया है और 05 जुलाई, 2025 तक हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं, जिन्हें ‘सेक्रेटरी-डीएपी 2025 डॉट जीओवी डॉट इन पर भेजा जा सकता है. रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया  रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया, उचित मूल्य पर सैन्य उपकरण प्रदान करके सशस्त्र बलों का समर्थन करने की एक प्रक्रिया है. डीएपी यह सुनिश्चित करता है कि सशस्त्र बलों को बजट के तहत अच्छी गुणवत्ता मानकों के साथ आवश्यक सैन्य उपकरण, हथियार और तकनीकी प्रणाली मिलें. इसका उद्देश्य देश में ही प्रौद्योगिकियों और कार्यक्रमों में आत्मनिर्भर बनना और हथियारों के आयात को कम करना है. पिछले कुछ वर्षों में, रक्षा अधिग्रहण परिषद जिसके अंतर्गत डीएपी आता है, ने कई नियमों और दिशानिर्देशों को नवीनीकृत किया है. नतीजा यह है कि आज हिंदुस्तान रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ रहा है. पहले जहां सैन्य उपकरण आयात पर निर्भर था, वहीं बीते वर्षों में मेक इन इंडिया के तहत हिंदुस्तान रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है. डीएपी समीक्षा का उद्देश्य  राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों की परिचालन आवश्यकताओं और आधुनिकीकरण को समय पर पूरा करना. अधिग्रहण प्रक्रियाओं को प्रशासन की नीतियों और पहलों के साथ संरेखित ( एक सामान्य उद्देश्य या दिशा में काम कर सके) करना. स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित प्रणालियों के माध्यम से प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता लाना. निजी क्षेत्र के लिए संयुक्त उद्यमों और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुविधा के माध्यम से देश में रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देकर ‘मेक इन इंडिया’ को सक्षम बनाना, एफडीआई संरेखण के माध्यम से विदेशी ओईएम को प्रोत्साहित करना और हिंदुस्तान को वैश्विक रक्षा विनिर्माण और एमआरओ केंद्र के रूप में स्थापित करना. सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में डिजाइन और विकास को बढ़ावा देना, स्वदेशी प्रौद्योगिकी के समावेश के लिए स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और निजी रक्षा उद्योग पर ध्यान केंद्रित करना. हितधारकों से मांगे गये सुझाव  अधिग्रहण प्रक्रियाओं को कारगर बनाने के लिए नीति/प्रक्रियागत परिवर्तन, इसमें वर्गीकरण, व्यापार करने में आसानी, परीक्षणों का संचालन, अनुबंध के बाद प्रबंधन, फास्ट ट्रैक प्रक्रियाएं और एआई जैसी नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना शामिल है. डीएपी में अस्पष्टता को दूर करने, विसंगतियों को दूर करने और प्रक्रियात्मक स्पष्टता बढ़ाने के लिए भाषा में सुधार. अन्य प्रासंगिक मुद्दे जिन पर समीक्षा में ध्यान दिया जाना चाहिए. The post Defence: रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया की व्यापक समीक्षा शुरू  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Flood News: फल्गु नदी में देर रात एक बजे आया तेज बहाव, बंजारा परिवार के बाप-बेटे लापता

Bihar Flood News: फल्गु नदी में शनिवार की देर रात करीब एक बजे अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया, इस दौरान गया जी शहर के पास स्थित मानपुर इलाके में सिक्स लेन पुल के नीचे झुग्गी-झोंपड़ी डालकर रह रहे दो दर्जन से अधिक गुलगुलिया बंजारा परिवारों में अफरा-तफरी मच गयी. पिछले एक सप्ताह से नदी के बीच डेरा जमाये ये परिवार तेज बहाव में फंस गये. घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. इस बीच एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गयी. तेज बहाव में एक परिवार के तीन सदस्य पति, पत्नी और डेढ़ वर्षीय बच्चा बह गये. लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही SDRF एसडीआरएफ की तत्परता से स्त्री को जीवित निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है, लेकिन उसका पति, 40 वर्षीय जितेंद्र राठौर और डेढ़ साल का बेटा नीरज अब तक लापता हैं. एसडीआरएफ की टीम तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. यह परिवार चाकंद थाना क्षेत्र के मीराबीघा में अस्थायी रूप से रहता है. Bihar flood news: फल्गु नदी में देर रात एक बजे आया तेज बहाव, बंजारा परिवार के बाप-बेटे लापता 3 मच गयी चीख-पुकार फल्गु नदी में शनिवार की देर रात करीब एक बजे अचानक तेज बहाव के साथ पानी आने के बाद सिक्स लेन पुल के नीचे झुग्गी-झोंपड़ी डालकर रह रहे दो दर्जन से अधिक गुलगुलिया बंजारा परिवारों में अफरा-तफरी मच गयी. पिछले एक सप्ताह से नदी के बीच डेरा जमाये ये परिवार तेज बहाव में फंस गये. घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. इस बीच एक डेढ़ साल का बच्चा व उसका पिता दोनों बह गये. घटना में बंजारा परिवारों के एक दर्जन से अधिक मवेशी भैंस, बकरी, मुर्गी, कुत्ते आदि भी तेज बहाव में बह गये. इनके साथ-साथ उनके खाने-पीने और दैनिक उपयोग की सारी चीजें भी नष्ट हो गयीं. बंजारा टोली के सदस्य सुरेश राठौर ने बताया कि करीब 20 परिवार पुल के नीचे टेंट डालकर रह रहे थे. रात के समय अचानक पानी का स्तर बढ़ा, जिससे सभी लोग फंस गये. Bihar flood news: फल्गु नदी में देर रात एक बजे आया तेज बहाव, बंजारा परिवार के बाप-बेटे लापता 4 स्थानीय लोग बने मददगार स्थानीय निवासी संतोष कुमार ने बताया कि रात में चीख-पुकार सुनकर अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे राहत कार्य शुरू किया. रस्सी से बांधकर कई स्त्रीओं, बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एक बंजारा युवक ने अपने दो वर्षीय शिशु को गमछे से कमर में बांधकर रस्सी के सहारे पुल से खिंचवा कर दोनों की जान बचायी. इस दौरान करीब 18 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन कुछ लोग और मवेशी नहीं बच सके. प्रशासन ने समय रहते सतर्कता क्यों नहीं बरती? स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की स्थिति के बावजूद जिला प्रशासन ने नदी किनारे या नदी के बीच झुग्गियों में रह रहे लोगों को हटाने की कोई पहल क्यों नहीं की. यदि समय रहते चेतावनी दी जाती या निगरानी होती तो यह हादसा टल सकता था. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या बोले थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया. हालांकि, जितेंद्र राठौर और उसका पुत्र लापता हैं. उनकी तलाश जारी है और नीता देवी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अंचलाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि बंजारा परिवारों के पास कोई वैध दस्तावेज जैसे आधार कार्ड या वोटर आइडी नहीं है, जिससे उनकी पहचान पक्की हो सके. फिलहाल, जिला प्रशासन के निर्देशानुसार उन्हें राहत सामग्री जैसे अनाज व प्लास्टिक शीट दी जा रही है. मवेशियों के नुकसान पर भी उचित मुआवजे की व्यवस्था की जायेगी. इसे भी पढ़ें:  बिहार में जमीनों की रजिस्ट्री होगी आसान, प्रशासन ने जारी किया नया निर्देश, नई नीति लागू मूलभूत सुविधाओं और प्रशासनी योजनाओं से वंचित घुमंतू बंजारा समुदाय आज भी मूलभूत सुविधाओं और प्रशासनी योजनाओं से वंचित है. न उनका स्थायी निवास है, न कोई पहचान दस्तावेज. यही कारण है कि वे प्रशासनी योजनाओं और मतदान की प्रक्रिया से भी बाहर हैं. बंजारा परिवार समूह में रहते हैं और पूरे सामान के साथ एक जगह से दूसरी जगह डेरा डालते हैं. पढ़ाई-लिखाई की कोई व्यवस्था नहीं होती और स्त्रीएं भीख मांगकर, गाकर अथवा वस्तुएं बेचकर जीवन यापन करती हैं. The post Bihar Flood News: फल्गु नदी में देर रात एक बजे आया तेज बहाव, बंजारा परिवार के बाप-बेटे लापता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान आज रहेंगे बंद

गोपालगंज. शुक्रवार को सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड के जसौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले के सभी स्कूल तथा कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है. डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जारी आदेश में बताया है कि प्रधानमंत्री जनसभा में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण सहित कई जिलों से भारी संख्या में लोगों और जनप्रतिनिधियों के वाहनों के गोपालगंज से होकर गुजरने की संभावना है. साथ ही वर्तमान में गर्मी का प्रकोप भी चरम पर है. ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि 20 जून 2025 तक गोपालगंज जिले के सभी प्रशासनी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित) एवं निजी कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी. हालांकि प्रशासनी स्कूलों में पहले से ही गर्मी की छुट्टी है, जिसके तहत प्रशासनी स्कूल 22 जून तक बंद रहेंगे. वहीं कुछ प्राइवेट स्कूल तथा कोचिंग संस्थानों का संचालन हो रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान आज रहेंगे बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झींगई डिहरा गांव के पास बाइक पलटने से युवक घायल, रेफर

भभुआ ग्रामीण. थाना क्षेत्र के झींगई डिहरा गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवाये, यहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस की सहायता से वाराणसी ट्राॅमा सेंटर ले गये. जानकारी के अनुसार, घायल बाइक सवार सोनहन थाना क्षेत्र के सोनहन गांव निवासी गणेश राम का 40 वर्षीय पुत्र चंद्रमा राम बताया जाता है, जो एक पशु चिकित्सक हैं. बताया गया कि गुरुवार को चंद्रमा राम भभुआ थाना क्षेत्र के झींगई डिहरा गांव में एक बीमार पशु का इलाज करने गये थे. वहां से बीमार पशु का इलाज कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे.झींगई डिहरा गांव के बाहर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और पलट गयी, इस हादसे में पशु चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसे देख आसपास के लोग इस हादसे की सूचना घायल के परिजनों को दी और घायल को सदर अस्पताल भभुआ भिजवाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झींगई डिहरा गांव के पास बाइक पलटने से युवक घायल, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरिहरगंज में हाइवा की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

फोटो 19 डालपीएच 9, 10, 11,12 प्रतिनिधि : हरिहरगंज : थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द मिडिल स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर हाइवा टेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में 25 वर्षीय युवक रंजन सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गयी. इलाज के लिए ले जा रहे 27 वर्षीय दीपक कुमार यादव ने रास्ते में दम तोड़ दिया. जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक 24 वर्षीय सन्नी पासवान का इलाज चल रहा है. घटना बुधवार देर रात 11:30 बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलने के बाद हरिहरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक रंजन सिंह के पिता अनिल सिंह ने बताया कि रात्रि होने के कारण अपने दोनों दोस्तों के साथ मां के दवा के लिए जा रहा था.इसी क्रम में घटना घटी. जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने हाइवा चालक पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि चालक ने जानबूझकर गलत दिशा में चलकर उनके बेटे और अन्य युवकों को टक्कर मारी. इसे हत्या को दुर्घटना का रूप देने की साजिश बताया. उन्होंने बताया कि गलत दिशा में जाकर बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. मृतक रंजन सिंह बेलोदर गांव का रहने वाला था. जबकि दीपक कुमार यादव चेकनाका के पास का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार हाइवा ट्रेलर (बीआर 24 जीसी 7915) औरंगाबाद की ओर से आ रहा था. तीनों युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खड़े थे. अनियंत्रित हाइवा ट्रेलर ने गलत दिशा में जाकर उन्हें टक्कर मार दी. रंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि घायल दीपक और सन्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमुहार नारायण मेडिकल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दीपक कुमार यादव की मौत हो गयी. जबकि सन्नी पासवान का इलाज अभी चल रहा है. दुर्घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया था.पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने हाईवे ट्रेलर को जप्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया गया है. वही पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हरिहरगंज में हाइवा की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पोषणयुक्त खाद्यान्न से बढ़ती है रोग प्रतिरोधी क्षमता : कुलपति

पूसा . डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में पोषक खाद्य एवं कटाई उपरांत गुणवत्ता वृद्धि विषय पर तीन दिनी कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि पोषणयुक्त खाद्य आज देश और दुनिया में बहुत महत्वपूर्ण है. पोषणयुक्त खाद्य से लोगों के शरीर को आवश्यक न्यूट्रीशन, विटामिन, मिनरल्स आदि मिलते हैं. वे कम बीमार पड़ते हैं. बीमारी से लड़ने की क्षमता में भी वृद्धि होती है. उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में पोषक खाद्य पदार्थ के शेल्फ लाइफ और गुणवत्ता में वृद्धि पर भी विस्तार से चर्चा की जायेगी. कुलपति ने कहा कि जामुन देश और बिहार में बहुतायत में उपलब्ध हैं. इसमें ढेर सारे औषधीय तत्व हैं. लेकिन इसका शेल्फ लाइफ काफी कम है. इस पर भी इस कार्यशाला में विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सेंसर बेस्ड तकनीक से ऐसे छोटे और सस्ते यंत्र भी विकसित किये जाने चाहिए जिससे कि पोषक खाद्य की गुणवत्ता को मापा जा सके. डॉ पांडेय ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला से निश्चित ही ऐसे संकेत उभर कर आयेंगे जिनके पालन से किसानों का फायदा सुनिश्चित हो सकेगा. कालेज आफ बेसिक साइंस के डीन डॉ अमरेश चंद्रा ने कहा कि इस कार्यशाला में देश भर के छह विश्वविद्यालय समेत आइसीएआर के वैज्ञानिक और छात्र शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश को 2047 तक विकसित बनाने में फंक्शनल फुड पर भी ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि फंक्शनल फुड से बीमारी नहीं होती है. बीमारी से लड़ने की क्षमता में भी वृद्धि होती है. उन्होंने कहा कि कटाई के उपरांत कृषि उत्पादन विशेष रूप से फल और सब्जियों का लगभग बीस प्रतिशत तक नष्ट हो जाता है. जो बचता है उसके पोषक तत्व में भी कमी हो जाती है. उन्होंने कहा कि फसलों के शेल्फ लाइफ बढ़ाने और पोषक तत्व को बरकरार रखने के इंटरडिसि्पलीनरी चर्चा को ध्यान में रखकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है. कम्युनिटी साइंस महाविद्यालय की डीन डॉ उषा सिंह ने पोषक खाद्य को लेकर विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न अनुसंधान की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पोषण युक्त खाद्य आने वाले समय की जरूरत है. इस पर अभी से कार्य करने की जरूरत है. कुलसचिव डॉ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में पोषक खाद्य को लेकर अनुसंधान किये जा रहे हैं. इस कार्यशाला में विभिन्न विषयों के और विभिन्न संस्थानों के छात्रों और वैज्ञानिकों के साथ संवाद से उसमें और निखार आयेगा. धन्यवाद ज्ञापन डॉ केएल भूटिया ने किया. निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ मयंक राय, डॉ महेश कुमार, डॉ अंजनी कुमारी, डॉ कुमार राज्यवर्धन आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पोषणयुक्त खाद्यान्न से बढ़ती है रोग प्रतिरोधी क्षमता : कुलपति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: टीबी मुक्त पंचायत अभियान को मिलेगी गति, हर प्रखंड में ट्रू-नॉट मशीन से होगी जांच

बक्सर . प्रधानमंत्री टीबी मुक्त हिंदुस्तान अभियान के तहत जिले के सभी पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में जिला यक्ष्मा केंद्र प्रयासरत है। इस क्रम में टीबी मुक्त पंचायत अभियान को गति देने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में स्थित प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ सदर अस्पताल, बक्सर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सरेजा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रू-नॉट लगाए जा चुके हैं. ताकि, टीबी के लक्षण वाले मरीजों को जल्द और सुलभ तरीके से बलगम की रिपोर्ट दी जा सके. जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 57 पंचायतों को टीबी मुक्त किया गया. इनमें 54 पंचायत को कांस्य पदक और तीन पंचायतों को रजत पदक के लिए नॉमिनेट किया गया है. लेकिन जिलाधिकारी के निर्देश पर आगामी वर्ष जिले के सभी 136 पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए सभी प्रखंडों में जांच सुविधा को और भी सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्रों में ट्रू-नॉट मशीन लगाया गया है. साथ ही, जिला यक्ष्मा केंद्र में मरीजों की जांच के लिए सीबी-नॉट मशीन उपलब्ध हैमरीजों को पोषण के लिए हर माह दी जाती है एक हजार की राशि :डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि अब मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज की अवधि के दौरान प्रतिमाह एक हजार रुपये राशि दी जा रही है. मरीजों को यह राशि तीन किश्तों में उनके खाते में भेजी जाती है. इसमें सबसे पहले टीबी के नए मरीजों को नोटिफिकेशन के साथ पहली किश्त में एक हजार और उसके बाद दूसरी किश्त 84 दिनों के भीतर दो हजार रुपये की राशि भेजी जाती है. उसके बाद 84 दिनों के लिए उन्हें तीसरी किश्त में तीन हजार रुपये की राशि भेजी जा रही है. यानि की अब टीबी मरीजों के पोषण को और सुधारने और उन्हें जल्द ठीक करने के लिए इलाज की अवधि (छह माह) के दौरान छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं. जांच में पुष्टि हो के बाद निःशुल्क मिलती है दवा :जिला यक्ष्मा केंद्र के डीपीसी कुमार गौरव ने बताया कि टीबी का लक्षण वाले मरीज अनिवार्य रूप से जांच कराएं. टीबी का हल्का-सा भी लक्षण दिखे तो जांच कराने स्वास्थ्य केंद्र जाएं. जांच में पुष्टि हो जाने के बाद आपको निःशुल्क दवा मिलती है. साथ में निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी के इलाजरत मरीजों को गोद लिया जा रहा है, जिनके माध्यम से मरीजों इलाज की अवधि के दौरान पोषण किट उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रशासनी अस्पतालों में टीबी की जांच और इलाज की व्यवस्था है. इसलिए अगर लक्षण दिखे तो तत्काल जांच कराएं. मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाती है. साधारण टीबी और एमडीआर टीबी दोनों में से किसी भी तरह के मरीज हों, अपनी दवाओं का नियमित सेवन करें. साधारण टीबी मरीजों की दवा छह महीने तथा एमडीआर की छह से 20 महीने तक चलती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: टीबी मुक्त पंचायत अभियान को मिलेगी गति, हर प्रखंड में ट्रू-नॉट मशीन से होगी जांच appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top