Hot News

June 20, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kuberaa की सफलता पर साई पल्लवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम अपनी मेहनत…

Kuberaa: शेखर कम्मुला की ओर से निर्देशित और धनुष की मोस्ट अवेटेड क्राइम ड्रामा ‘कुबेर’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना भी हैं. इसे आमिर खान की सितारे जमीन पर से कड़ी टक्कर मिल रही है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. साथ ही धनुष को राष्ट्रीय पुरस्कार का हकदार बता रहे हैं. अब साई पल्लवी ने मूवी की सफलता पर बात की है. साई पल्लवी ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी साई पल्लवी ने कलाकारों और फिल्म की तारीफ करते हुए एक लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, “#कुबेर कई कारणों से खास होने जा रहा है! @dhanushkraja सर की एक्टिंग और चुनौतीपूर्ण किरदार चुनने की कला में मास्टरक्लास, जिसे केवल वे ही इतनी सहजता से निभा सकते हैं… @iamnagarjuna सर, शेखर गरु के निर्देशन में आपको एक किलर किरदार में देखना एक ट्रीट होने वाला है. @iamRashmika, हम सभी जानते हैं कि शेखर गरु अपनी स्त्रीओं को कितने शक्तिशाली और अनोखे तरीके से लिखते हैं. यह एक यादगार किरदार होने जा रहा है और जल्द ही ब्लॉकबस्टर बनेगा. चैतन्य गरु, सूरी, अजय, स्वरूप और पूरी टीम अपनी मेहनत तारीफ में बदल गई.” #Kuberaa is going to be special for many reasons! @dhanushkraja sir’s masterclass in acting & art of picking challenging characters that only he can pull off so effortlessly. @iamnagarjuna sir, It’s going to be a treat to watch you in a killer character under Sekhar garu’s… — Sai Pallavi (@Sai_Pallavi92) June 20, 2025 क्या है कुबेर की कहानी कुबेर एक सामाजिक थ्रिलर है, जो एक भिखारी और एक सीबीआई अधिकारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को एक व्यवसायी के पैसे से जुड़ी एक पेचीदा कहानी में उलझा हुआ पाते हैं. कहा जाता है कि रश्मिका कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिसमें जिम सर्भ और दिलीप ताहिल भी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुबेर को 120 करोड़ के बजट में बनाया गया है. यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट की होगी बारिश, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड कछुए की चाल चल रही हाउसफुल 5, कलेक्शन चौंका देगी The post Kuberaa की सफलता पर साई पल्लवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम अपनी मेहनत… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Andaz Apna Apna 2 को लेकर इस सुपरस्टार ने दिया अपडेट, कही ऐसी बात कि फैंस जानकर खुश हो जाएंगे

Andaz Apna Apna 2: आमिर खान की लेटेस्ट फिल्म सितारे जमीन पर आज थिएटर्स में रिलीज हो गई. फिल्म की कहानी की तारीफ समीक्षक और मीडिया यूजर्स कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 10-15 करोड़ रुपये के बीच में कमाई कर सकती है. मूवी में जेनेलिया डिसूजा के साथ-साथ 10 नये एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. दूसरी तरफ आमिर और सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना-अपना 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बताया कि फिल्म का सीक्वल बनेगा या नहीं. अंदाज अपना अपना 2 को लेकर क्या बोले आमिर खान? साल 1994 में रिलीज हुई अंदाज अपना अपना को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में आमिर ने अमर और सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया था. इसके सीक्वल को लेकर अक्सर बातें होती रहती है. बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आमिर ने बताया कि डायरेक्टर राजुकमार संतोषी फिल्म की कहानी पर काम कर रहे. एक्टर ने बताया, मेका मानना है कि स्क्रिप्ट को अपने आप ही निकल कर आना चाहिए. इसलिए राज संतोषी अंदाज अपना अपना 2 के वर्जन पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसपर ये कहना जल्दबाजी होगा कि फिल्म अभी बन रही है. आमिर खान ने बताया, जबतक स्क्रिप्ट तैयार नहीं होती और मैं और सलमान को पसंद नहीं आता, तब तक हम लोग इसे हां नहीं कहेंगे. तब तक फिल्म को हरी झंडी नहीं मिलेगी. सितारे जमीन पर के स्पेशल स्क्रीनिंग में गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे आमिर आमिर खान 3 साल के गैप के बाद सितारे जमीन पर को लेकर आए हैं. फिल्म की तारीफ दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सुधा मूर्ति जैसे लोगों ने की. फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई तारे जमीन पर का सीक्वल है. फिल्म के रिलीज से पहले मुंबई में इसका प्रीमियर हुआ. इसमें आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी और बेटे आजाद के साथ नजर आए. आमिर की बेटी इरा अपने पति नुपुर शिखरे के साथ भी स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे. यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन The post Andaz Apna Apna 2 को लेकर इस सुपरस्टार ने दिया अपडेट, कही ऐसी बात कि फैंस जानकर खुश हो जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Bihar Visit: बाबा साहेब के अपमान मामले में लालू पर मंच से भड़कें पीएम मोदी, बोले- ‘ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे’

PM Modi Bihar Visit: सीवान के जसौली में आज पीएम मोदी पहुंचे. जहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही बड़ी जनसभा को संबोधित भी किया. उन्होंने प्रशासन की खूबियां गिनाई तो वहीं विपक्ष पर निशाना भी साधा. दरअसल, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों से लगातार सत्ता पक्ष के निशाने पर है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण के दौरान इस मुद्दे को उठाया और कड़ा तंज कसा. पीएम मोदी ने लालू यादव पर तंज सकते हुए कहा कि, इनकी नेतृत्व का कुल जमा निचोड़ यही है कि ये परिवार के हित के लिए करोड़ों परिवारों का अहित करने से नहीं चूकते हैं. खुद आंबेडकर इस तरह की नेतृत्व के खिलाफ थे. ‘ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे’ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, आरजेडी वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या व्यवहार किया. बिहार में पोस्टर लगे हैं कि आंबेडकर के अपमान पर माफी मांगो. लेकिन, ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि इनके मन में दलित, पिछड़े के प्रति सम्मान नहीं है. आगे प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि, आरजेडी-कांग्रेस आंबेडकर की तस्वीर, पैरों में रखती है, जबकि मोदी बाबा साहेब को दिल में रखता है. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ दिखी. लोगों की ओर से पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगातार लगाए जा रहे थे. वहीं, कांग्रेस और आरजेडी पर बरसते हुए पीएम मोदी इतने पर ही नहीं रुके बल्कि आगे भी करारा तंज कसा. लालू-राबड़ी के शासनकाल पर भड़कें पीएम मोदी ने कहा कि, आरजेडी और कांग्रेस की करतूतें और कारनामे बिहार विरोधी हैं. जब ये विकास की बात करते हैं तो दुकान-उद्योग धंधों, कारोबार सब में ताले लटकते नजर आते हैं. इसलिए ये बिहार के नौजवानों के दिल में कभी जगह नहीं बना पाए. ये माफिया राज, गुंडा राज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान एनडीए से पहले के शासनकाल जंगलराज बताया. साथ ही कहा कि, जंगलराज का बिहार के लोगों ने सफाया किया. जिस बिहार ने सदियों तक हिंदुस्तान की प्रगति को नेतृत्व दिया, उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था. इस तरह से जमकर विपक्ष पर सीवान में पीएम मोदी भड़कें. Also Read: PM Modi Gift: PM मोदी ने वैशाली-देवरिया रेलखंड पर पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बौद्ध पर्यटकों का सफर अब होगा आसान The post PM Modi Bihar Visit: बाबा साहेब के अपमान मामले में लालू पर मंच से भड़कें पीएम मोदी, बोले- ‘ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Monsoon Baby Names: सावन की बूंदों से जुड़े 10 प्यारे और अनोखे बच्चों के नाम

Monsoon Baby Names: सावन का महीना और रिमझिम फुहारें मन को मोह लेती हैं. अगर आपको भी इस मौसम से खास लगाव हैं और चाहते हैं कि आपके शिशु का नाम सावन की बारिश की बूंदों की तरह ही खूबसूरत और अनोखा हो तो ये 10 नाम आइडियाज आपके बहुत काम आएंगे. ये नाम न सिर्फ सुनने में मधुर हैं बल्कि इनके अर्थ भी सावन की पवित्रता और सुंदरता को दर्शाते हैं. लड़कियों के लिए नाम वृष्टि : यह सीधा-साधा नाम ‘बारिश’ का पर्याय है. यह आपकी बेटी के जीवन में खुशहाली और शीतलता का प्रतीक बन सकता है. मेघांशी : ‘मेघ’ यानी बादल का अंश.यह नाम बादलों से बरसती बूंदों की कोमलता और पवित्रता को दर्शाता है. फुहार : बारिश की हल्की मनमोहक बूंदों के लिए यह एक प्यारा और पारंपरिक नाम है जो बेहद यूनिक भी है. रिमझिम : बारिश की हल्की ध्वनि से जुड़ा यह नाम सुनने में बहुत मधुर और आकर्षक लगता है. नीरा : ‘नीर’ यानी पानी से बना यह नाम सावन की शुद्धता और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक है. लड़कों के लिये नाम मेहुल : यह नाम ‘बादल’ या ‘बारिश’ से जुड़ा है. यह एक क्लासिक नाम है जो आज भी पसंद किया जाता है. जलद : ‘जल’ देने वाला, यानी बादल. यह नाम प्रकृति की देन और जीवन के स्रोत को दर्शाता है. पयोद : ‘पय’ यानी पानी देने वाला, जिसका अर्थ भी बादल होता है. यह नाम शक्ति और शीतलता का प्रतीक है. नीरव : हालांकि इसका सीधा अर्थ ‘शांत’ होता है लेकिन यह नाम बारिश के बाद की शांत और शुद्ध प्रकृति से जुड़ाव दर्शाता है. उदक : यह संस्कृत शब्द ‘पानी’ के लिए उपयोग होता है. यह एक छोटा, प्यारा और अप्रचलित नाम है जो आपके बेटे को एक अनोखी पहचान देगा. Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम Also Read : Baby Names: अपने शिशु का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर शिशु का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण The post Monsoon Baby Names: सावन की बूंदों से जुड़े 10 प्यारे और अनोखे बच्चों के नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्लेन के Black Box का क्या होता है रंग काला या फिर ऑरेंज?

Colour Of Black Box: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. लंदन जा रहा यह विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया था. विमान हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए अब ब्लैक बॉक्स में कैद है. कई लोगों को लगता है आखिर ब्लैक बॉक्स है क्या और क्या इसका रंग होता है. क्या है ब्लैक बॉक्स और क्यों है जरूरी? ब्लैक बॉक्स असल में दो रिकॉर्डिंग डिवाइसेज़ का कॉम्बिनेशन होता है – फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) FDR इंजन प्रदर्शन, फ्लाइट पाथ, ऊंचाई, थ्रस्ट और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी देता है. CVR पायलटों की बातचीत, अलार्म, मैकेनिकल नॉइज़ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुई बातचीत रिकॉर्ड करता है. इस डिवाइस की मदद से यह पता चल सकता है कि हादसे से ठीक पहले विमान में तकनीकी गड़बड़ी, इंजन फेल, पक्षी की टक्कर, या फिर मानवीय गलती तो नहीं हुई थी. ऑरेंज रंग का ब्लैक बॉक्स, फिर नाम ‘ब्लैक’ क्यों? ब्लैक बॉक्स को आमतौर पर नारंगी रंग में पेंट किया जाता है ताकि मलबे के बीच इसे आसानी से देखा जा सके. लेकिन फिर भी इसे “ब्लैक बॉक्स” कहा जाता है, क्योंकि 1950 के दशक में इसके शुरुआती मॉडल में काले रंग की फोटो-फिल्म तकनीक का इस्तेमाल होता था. यह डिवाइस एक डार्क रूम की तरह काम करता था, जिसमें रौशनी नहीं पहुंच पाती थी. एयर इंडिया ने कैंसिल किए अपने कई विमान अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद हिंदुस्तानीय विमानन क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है. हादसे के बाद से एयरलाइनों के संचालन पर गंभीर असर पड़ा है और इसी कड़ी में एअर इंडिया ने शुक्रवार को 8 उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है. इनमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू उड़ानें शामिल हैं। कंपनी ने इसकी वजह रखरखाव और परिचालन संबंधी चुनौतियों को बताया है. The post प्लेन के Black Box का क्या होता है रंग काला या फिर ऑरेंज? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kuberaa की सफलता के बीच धनुष ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- तिरुपति की सड़कों पर भीख…

Kuberaa: साउथ सुपरस्टार धनुष अपनी हर फिल्म में अपने अभिनय और समर्पण से दर्शकों को चौंका देते हैं. उनकी नई क्राइम थ्रिलर फिल्म ” आज, 20 जून, को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक भिखारी की जिंदगी पर आधारित है, जिसकी दुनिया एक दिन पूरी तरह से बदल जाती है. लेकिन असली हैरानी की बात ये है कि इस किरदार के लिए धनुष ने खुद तिरुपति की सड़कों पर भीख मांगी और कूड़ेघर में शूटिंग की. उन्होंने खुद इस बात को फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में स्वीकारते हुए बात की. View this post on Instagram A post shared by Dhanush (@dhanushkraja) ‘मुझे तिरुपति की सड़कों पर भीख…’ View this post on Instagram A post shared by Dhanush (@dhanushkraja) धनुष ने कहा, “मैंने निर्देशक के नाम और प्रतिष्ठा पर भरोसा करते हुए तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी थी लेकिन आखिर में उन्होंने मुझे तिरुपति की सड़कों पर भीख मांगने पर मजबूर कर दिया. कुबेर मेरी 51वीं तमिल फिल्म है और सर (वाथी) के बाद मेरी दूसरी तेलुगु फिल्म है. दरअसल, शेखर सर ने सर (वाथी) से पहले ही कुबेर की स्क्रिप्ट मेरे पास भेजी थी.” एक्टर ने पिप्पी पिप्पी दम दम दम सॉन्ग लॉन्च के दौरान बताया था कि उन्होंने तिरुपति के सड़कों के अलावा कूड़ेघर में भी शूटिंग की. फिल्म के बारे में… View this post on Instagram A post shared by Dhanush (@dhanushkraja) धनुष की यह फिल्म 51वीं तमिल फिल्म और दूसरी तेलुगु फिल्म है. फिल्म में उनके साथ नागार्जुन, रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. बता दें कि यह फिल्म न केवल एक मनोरंजक कहानी है, बल्कि यह लालच, महत्वाकांक्षा और नैतिक संघर्ष जैसे गहरे विषयों पर आधारित है. इसे IMDb पर 8.4 रेटिंग मिल चुकी है, जो इसे इस साल की टॉप फिल्मों में एक मजबूत कंटेंडर बनाती है. यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par के प्रीमियर में सलमान के बॉडीगार्ड ने आमिर खान के बेटे संग कर डाली ऐसी हरकत, लोग बोले- हद है… The post Kuberaa की सफलता के बीच धनुष ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- तिरुपति की सड़कों पर भीख… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Bihar Visit: ‘मेरे बिहारी भाई बहन…’ पीएम मोदी ने जब बिहारियों की तारीफ के बांधे पुल, विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार

PM Modi Siwan Rally: PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिवान की धरती से बिहार को लेकर अपने भावी रोडमैप की झलक दी. उन्होंने साफ कहा कि अभी बिहार के लिए बहुत कुछ करना बाकी है और उनके नेतृत्व में विकास की रफ्तार थमने नहीं दी जाएगी. राजद-कांग्रेस गठबंधन पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ‘पंजा’ और ‘लालटेन’ की जोड़ी ने बिहार की पहचान को बदनाम किया और गरीबी को बिहार का भाग्य बना दिया, लेकिन अब नीतीश कुमार की अगुआई में बिहार नया इतिहास रच रहा है. सिवान को बताया लोकतंत्र की प्रेरक भूमि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत सिवान की ऐतिहासिक धरती को नमन करते हुए की. उन्होंने कहा, “यह वह भूमि है, जिसने देश के स्वतंत्रता संग्राम को ऊर्जा दी. आज यहां से हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, जो आने वाले समय में बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी.” जंगलराज की वापसी का खतरा, जनता को किया सावधान PM मोदी ने लालू-राबड़ी शासनकाल को फिर से ‘जंगलराज’ करार देते हुए कहा, इन लोगों ने एक बार फिर बिहार के संसाधनों पर कब्जा करने का सपना देखना शुरू कर दिया है. लेकिन बिहार की जनता अब जागरूक है. इन्हें फिर से बिहार की समृद्धि में बाधक नहीं बनने देना है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार ने जिस हिम्मत से पिछली दो दशकों में जंगलराज से मुक्ति पाई है, वो कोई छोटी बात नहीं. “आज के नौजवानों ने उस दौर को सिर्फ किस्सों और कहानियों में सुना है,” उन्होंने व्यंग्यपूर्ण लहजे में जोड़ा. Also Read: पति की मौत के पांच मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, बेटे ने एक ही चिता पर मां-पिता का किया अंतिम संस्कार बिहार की भूमिका वैश्विक मंच पर होगी निर्णायक पीएम मोदी PM मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए विदेशी दौरे का हवाला देते हुए कहा कि हिंदुस्तान की प्रगति से पूरी दुनिया चकित है. ‘हर कोई हिंदुस्तान को तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक आर्थिक ताकत बनते हुए देख रहा है और इसमें बिहार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी’ The post PM Modi Bihar Visit: ‘मेरे बिहारी भाई बहन…’ पीएम मोदी ने जब बिहारियों की तारीफ के बांधे पुल, विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Recipe Ideas Curdled Milk: फेंकने की नहीं सोचें, फटे दूध से बनाएं कुछ डिलीशियस

Recipe Ideas Curdled Milk: गर्मी के दिनों में अक्सर दूध फट जाता है इसका कारण है सही तरीके से गर्म नहीं करना और स्टोर करने में गलती कर देना. दूध फट जाने पर लोग इसे फेंक देते हैं. अगर आप भी ये गलती करते हैं तो अपने इस आदत को छोड़ दें. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस फटे दूध को आप बेकार समझ कर फेंक देते हैं उस से आप कई तरह की चीजों को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से इन चीजों के बारे में.  पनीर बनाएं  Paneer ( ai image) फटे दूध से आप पनीर बना सकते हैं. इसे बनाना आसान है. दूध को गर्म करें और फिर इसे मलमल या कॉटन के कपड़े में छान लें. अब एक्स्ट्रा पानी को दबाकर हटा लें और फिर कपड़े में बांधकर किसी भारी चीज को इसके ऊपर रख दें. इस तरह से आप घर पर ही पनीर बना सकते हैं. यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: नाश्ते को बनाएं खास, आसानी और जल्दी से तैयार करें पालक कॉर्न चीला रसमलाई करें तैयार Rasmali ( ai image) दूध फट जाने के बाद आप इसे पनीर की तरह कपड़े में छान लें और कुछ देर के बाद इसे हथेली की मदद से मसल के सॉफ्ट करें और चिपटे टिक्की का शेप तैयार करें. इसे चासनी में उबाल लें. अब दूसरे बर्तन में दूध को गाढ़ा करें और फिर इसमें तैयार गोले को इसमें डाल दें.  कलाकंद को बनाएं Kalakand ( ai image) फटे दूध को छान लें. अब एक बर्तन में दूध को गर्म करें और इसे गाढ़ा होने तक चलाते रहें. इसमें आप चीनी को मिक्स कर दें. अब आप तैयार छेना को इसमें मिक्स करें और चलाते रहें जब तक ये बर्तन के किनारों से अलग न होने लगे.  इसमें इलायची पाउडर को आप मिक्स कर दें. अब एक प्लेट में सेट होने दें. फिर मनचाहे शेप में काट लें. संदेश मिठाई को करें तैयार Recipe ideas curdled milk: फेंकने की नहीं सोचें, फटे दूध से बनाएं कुछ डिलीशियस 5 छेना को आप निकाल लें. अब एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें छेना और चीनी को डालकर और इसमें आप इलायची पाउडर को मिक्स कर दें. इसे कुछ देर के लिए पकाएं और फिर इसे आप बॉल्स के शेप में बना लें.  यह भी पढ़ें- Masala Murmura: शाम के लिए बेस्ट स्नैक ऑप्शन, बनाएं मसालेदार मुरमुरा नमकीन यह भी पढ़ें- Sooji Pakoda: बारिश हो या चाय का वक्त, बनाएं ये टेस्टी रवा पकौड़े The post Recipe Ideas Curdled Milk: फेंकने की नहीं सोचें, फटे दूध से बनाएं कुछ डिलीशियस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Iran Nuclear Program: क्या वैज्ञानिकों की हत्या से रुक जाएगा ईरान का परमाणु कार्यक्रम?

Iran Nuclear Program: 13 जून को इजराइल द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करने के लिए कई हमले किए गए, जिनमें कम से कम 14 प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों की मौत की आशंका जताई गई है. मारे गए लोगों में इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी के प्रमुख और जाने-माने भौतिक विज्ञानी मोहम्मद मेहदी तेहरानची, और ईरान परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख इंजीनियर फेरेयदून अब्बासी-दवानी शामिल हैं. ये दोनों वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह के संभावित उत्तराधिकारी माने जा रहे थे, जिनकी 2020 में हत्या कर दी गई थी. इजराइल ने इस बार न सिर्फ वैज्ञानिकों को निशाना बनाया, बल्कि खुले तौर पर इस पूरे हमले की जिम्मेदारी भी ली. यह पिछले गुप्त अभियानों से एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों, हवाई सुरक्षा ढांचे और ऊर्जा संरचनाओं को भी निशाना बनाया. सीरिया में असद शासन के कमजोर होने, हिज़बुल्लाह और हमास के ठिकानों पर हमलों और ईरान के छद्म नेटवर्क के टूटने के चलते इजराइल के लिए यह अभियान आसान हो गया. हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि वैज्ञानिकों की हत्या से परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता, सिर्फ उसकी गति धीमी हो सकती है. बल्कि ऐसे हमलों से संबंधित देश अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को और तेज कर सकता है. हमारे पास 1944 से 2025 तक वैज्ञानिकों को निशाना बनाने के लगभग 100 मामलों का डेटा है. इनमें अमेरिका और इजराइल के साथ-साथ ब्रिटेन और पूर्व सोवियत संघ का भी हाथ रहा है. मिस्र, ईरान और इराक जैसे देशों के वैज्ञानिक दशकों से हमलों के निशाने पर हैं. इसे भी पढ़ें: ईरान पर दबाव, क्या अकेले लड़ेगा तेहरान या उसके साथ खड़े होंगे सहयोगी? इसराइल द्वारा वैज्ञानिकों को लक्ष्य बनाना नया नहीं है. 1980 में भी मोसाद ने इराकी परमाणु परियोजना में शामिल यूरोपीय इंजीनियरों को चेतावनी देने के लिए इटली में बम धमाके किए थे. ईरान पहले भी फखरीजादेह जैसे वैज्ञानिकों को खो चुका है, जिनकी हत्या रिमोट कंट्रोल गन के जरिये की गई थी. वैज्ञानिकों को निशाना बनाना तकनीकी रूप से आसान और अपेक्षाकृत सस्ता तरीका है, मगर इसकी वैधता और नैतिकता पर सवाल उठते हैं. यह रणनीति विरोधियों की परमाणु महत्वाकांक्षा को रोक पाने में अक्सर नाकाम रहती है और जनता में आक्रोश और प्रतिशोध की भावना भी भड़का सकती है. अब जबकि ईरान ने अपनी संवर्धन क्षमता और यूरेनियम शुद्धता को बढ़ा दिया है, और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहा, यह कहना कठिन है कि इस तरह के हमले कोई स्थायी समाधान पेश कर सकते हैं. सवाल बना रहेगा कि क्या वैज्ञानिकों को मारकर परमाणु प्रसार रोका जा सकता है, या यह सिर्फ एक अस्थायी और खतरनाक उपाय है? The post Iran Nuclear Program: क्या वैज्ञानिकों की हत्या से रुक जाएगा ईरान का परमाणु कार्यक्रम? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maiya Samman yojana : 6 महीने से ‘मंईयां’ नहीं, ‘छउवा’ उठा रहा था योजना का लाभ, ऐसे सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

Maiya Samman yojana : झारखंड प्रशासन की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर अब तक फर्जीवाड़ा के कई मामले सामने आ चुके हैं. इसी बीच अब पलामू जिले के पांकी प्रखंड में मइयां सम्मान योजना के तहत फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक युवक स्त्री के नाम पर फर्जी तरीके से लगातार योजना का लाभ उठा रहा था. 6 माह से योजना का लाभ उठा रहा युवक जानकारी के अनुसार, स्थानीय जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलर केदार प्रसाद गुप्ता का पुत्र सौरभ कुमार, सौरभ कुमारी बन कर पिछले 6 माह से मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा रहा था. लाभुकों की सूचि में सौरभ कुमारी के पिता का नाम केदार साव दर्ज है. जबकि संबंधित बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक, खाता संख्या 2651001500008488 सौरभ कुमार के नाम पर है और उसमें पिता का नाम केदार प्रसाद गुप्ता अंकित है. इस मामले में बैंक मैनेजर का कहना है कि लड़के के खाते में लगातार पैसे आ रहे हैं. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें युवक से होगी राशि की रिकवरी इस मामले की जानकारी जब सामाजिक सुरक्षा निदेशक विक्रम आनंद को दी गयी, तो उन्होंने इसे गंभीर मानते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति से राशि की रिकवरी की जायेगी और जांच के बाद प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इसमें संलिप्त पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी. पहले भी सामने आ चुके हैं फर्जीवाड़ा के कई मामले मामले प्रकाश में आने के बाद सौरभ कुमार और उसके पिता से संपर्क करने का प्रयास किया गया. आवेदन में दिये मोबाइल नंबर 7979852076 कई बार कॉल किया गया, लेकिन हर बार कॉल काट दी गयी. मालूम हो पलामू में मइयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का यह पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व भी इस योजना में अनियमितताओं के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर प्रशासन ने कार्रवाई की है. इसे भी पढ़ें Jharkhand Flood : खोला गया गेतलसूद डैम का दूसरा गेट, हुंडरू फॉल में उमड़ा पानी का सैलाब Baba Dham : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में चल रहा बड़ा स्पोर्ट्स! श्रद्धालुओं से पैसे लेकर मंदिर में एंट्री कराने का आरोप, जांच शुरू Ranchi News : जोन्हा फॉल में बहे शिक्षक को ढूंढने पहुंची NDRF की टीम, सेल्फी लेने के दौरान हुआ था हादसा The post Maiya Samman yojana : 6 महीने से ‘मंईयां’ नहीं, ‘छउवा’ उठा रहा था योजना का लाभ, ऐसे सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top